Bhind - Loktej

मैं किसी दल का समर्थक नहीं, जो हिंदू राष्ट्र का समर्थन करे, उसका साथ दें: बाबा रामदेव
भिंड, 10 अप्रैल (हि.स.)। योगगुरु बाबा रामदेव सोमवार को मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार पहुंचे। वे यहां चल रही सात दिवसीय भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कई लोग कहते हैं कि मैं भाजपा का समर्थक हूं, यह गलत है। मैं किसी दल का समर्थक नहीं हूं। मैं तो सनातन का समर्थक हूं। जो सनातन और हिंदू राष्ट्र की बात करे, आप भी उसका साथ दें। इस दौरान कथावाचक चिन्मयानंद बापू, पंडोखर धाम के महंत गुरुशरण महाराज सहित अन्य संत व लोग मंच मौजूद रहे।

बाबा रामदेव ने कहा कि बाबा को राजनीति से क्या लेना देना, कोई सांसद बने, कोई विधायक, सीएम या पीएम बने, हमारी फकीरी को कोई चुनौती नहीं दे सकता। हम फकीर आदमी हैं। हमको किसी से क्या लेना-देना, लेकिन सत्ता में भी जो सनातन धर्म के प्रति निष्ठा रखता हो उसी को सपोर्ट करो, बाकी सभी को मोक्ष करो। साधना में सिद्धियों में पंडोखर सरकार पर हनुमानजीकी बहुत बड़ी कृपा है। शक्तियों के नाम पर भी बहुत पाखंड चलता है, लेकिन भगवान की कृपा से अनेकों को असली वाली शक्ति मिली है। बुरे लोगों का हम पर शासन नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सनातन सत्य ही शाश्वत है। एक ने मुझसे पूछा कि इन मुसलमानों का क्या होगा। मैं जब आया तो कुछ मुसलमान भी प्रणाम कर रह थे। मैंने कहा कि मुसलमान आज ही मुसलमान हैं। 99 फीसदी मुसलमान औरंगजेब के बाद बने हैं। 350-400 साल पहले इनके पुरखे और हमारे पुरखे एक ही थे। कोई मुसलमान ज्यादा तेजी से अकड़े तो उससे कहना कि अपने खून को याद कर ले, हमको मत गुर्रा हम-तुम एक ही हैं। वो मानें या न मानें, हम तो मुसलमानों को मानते हैं कि वे हमारे ही पूर्वजों की औलाद हैं। वक्त के साथ उनकी पूजा पद्धति अलग हो सकती है, लेकिन पूर्वज अलग नहीं हो सकते।

बाबा रामदेव ने कहा कि यहां कोई ईसाई वैटिकन सिटी या यूरोप से आए हैं क्या? हमारे जैसा उनमें खून है, चमड़ी का रंग एक है। हमारे ही कुल वंश के हैं। जो ईसाई और मुसलमान भारत में रह रहे हैं, ये सब अपने ही हैं। कोई कुछ गलत करेगा तो प्रशासन अपना काम करेगा, लेकिन हम किसी से नफरत नहीं करते।

उन्होंने कहा कि बच्चों को भी धर्म ग्रंथों की शिक्षा जरूर दें। उन्हें रामायण, महाभारत, गीता, उपनिषद पढ़ाएं। बच्चों को अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी, विज्ञान सब पढ़ाएं। उसमें भारतीय शिक्षा जरूर पढ़ाएं। शराब, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट से दूर रहें। नशे से दूर रहें। जो भी नशा करता हो अपना नशा बाबा की झोली में डाल दे। सभी इसका संकल्प लें।

भारत की दो ही परंपरा हैं- कृषि और ऋषि

बाबा रामदेव ने मंच से भजन भी सुनाया और योग भी किया। लोगों से कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योग करें। भारत की दो ही परंपरा हैं- कृषि और ऋषि। हमने कुछ मुद्दे उठाए थे, राजनीतिक दृष्टि से देश आजाद हो गया। अभी शिक्षा, आर्थिक, वैचारिक और चारित्रिक गुलामी से देश को आजाद कराना है। तो कुछ लोग हमारे पीछे अड़ गए। आज उनके हालात ये हैं, कोई नाम लेवाल नहीं बचा है। जो धर्म के विरुद्ध आचरण करेगा उसका विनाश निश्चित है। यही विधान है। रामदेव किसी को श्राप नहीं देता है।

जब पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त पति महिला थाना अधिकारी से मदद मांगने पहुंच गया, जानें क्या समस्या थी?
आए दिन आपने पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित किए गए होने की खबरों के बारे में सुना होगा। हालांकि इसके बिलकुल विपरीत भिंड में एक पत्नी द्वारा पति को प्रताड़ित किए जाने का अनोखा मामला सामने आया है। पत्नी से परेशान पति महिला सेल डीएसपी के सामने पहुँच गया और अपनी पत्नी से खुद को बचाने की मांग करने लगा।

दरअसल भिंड के भारोली में रहने व्लाए मनोज कुमार की पत्नी पिछले 2 सालों से लगातार उसे परेशान कर रही है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी उसे कभी भी समय पर खाना नहीं देती है और कुछ भी कहने पर उसे दहेज के मामले में फंसा देने कि धमकी देती है। यही नहीं खुद लगातार घंटों तक लोगों के साथ बातचीत करती रहती है और टोकने पर खुद को चोट पहुंचाकर उसे फंसा देने की धमकी देती है। इस तरह वह उसे शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से प्रताड़ित करती है।

पीड़ित मनोज कुमार ने कई बार ससुराल वालों को भी इस बारे में शिकायत की थी। पर वहाँ उसकी बात कोई नहीं सुनता था। यही नहीं मनोज कई बार बरोली पुलिस स्टेशन में भी इस बारे में शिकायत कर चुका है, हालांकि पोलकिए स्टेशन में भी उनकी बात नहीं सुनता है। अंत में परेयशान होकर वह महिला पुलिस स्टेशन पहुंचा और डीएसपी पूनम थापा के पास शिकायत दर्ज की थी। पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसकी पत्नी को बुलाया और तुरंत ही इस मामले में उसे समझाकर वापिस भेजा है।

पुलिसवाले के यहाँ चोरी कर के चोर ने लिखा पत्र, कहा 'सॉरी, दोस्त मजबूरी है'
देश में कोरोना महामारी के बाद से चोरी के मामले कई ज्यादा बढ़ गए है। महामारी के कारण हुये लोकडाउन के कारण कई लोगों की आर्थिक परिस्थिति काफी बिगड़ गई थी, जिसके चलते कई लोगों ने गलत राह पकड़ ली थी। इसी बीच मध्यप्रदेश के भिंड से एक विचित्र किस्सा सामने आया है। जहां एक पुलिस कर्मचारी के घर से एक चोर ने कई कीमती चीजों की चोरी कर ली थी। हालांकि अजीब बात यह है कि चोर ने चोरी करने के बाद वहाँ एक पत्र भी छोड़ा था, जिसमें उसने लिखा था कि वह यह सब मजबूरी में कर रहा है। उसके एक मित्र की जान खतरे में है। जैसे ही उसके पास पैसे हो जाएगे वह पैसे लौटा देगा। पुलिस ने कहा इस मामले में जांच चल रही है और काफी जल्द ही आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा।

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में बनी इस घटना के बारे में बात करते हुये एएसआई ने कहा कि छतीसगढ़ में काम करने वाले एक पुलिस कर्मचारी के यहाँ या चोरी हुई थी। कर्मचारी का परिवार भिंड में रहता है। चोरी करने के बाद चोर ने पत्र छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि सॉरी दोस्त, उसकी मजबूरी थी। यदि उसने ऐसा नहीं किया होता उसके दोस्त कि जान चली जाती। पर आप चिंता ना करे, जैसे ही उसे पैसे मिलेगे, वह उन्हें पैसे वापिस दे देगा।

भिंड पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर चोर ने उसके घर में से कुछ सोने और चाँदी के गहने चुरा लिए थे। पुलिस का मानना है कि चोरी कि इस घटना में परिवार के ही कुछ परिचित शामिल है। फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा केस दर्ज किया है और आगे की कार्यवाही शुरू की है।

भिंड में 10 लोगों की मौजूदगी में शादी करने वाले वर-वधु को एसपी कराएंगे रात्रि भोज
भिंड, 25 अप्रैल (आईएएनएस)| कोरोना संक्रमण के कारण केंद्र और राज्य सरकारों से लेकर स्थानीय प्रशासन भी लोगों को किसी भी समारोह में कम से कम लोगों के एकत्रित होने की सलाह दे रहा है। मध्य प्रदेश के भिंड में पुलिस प्रशासन ने लोगों को इस दिशा में जागरूक एंव प्रोत्साहित करने के लिए एक नायाब तरीका शुरू किया है। भिंड में लोगों को सलाह दी गई है कि वैवाहिक समारोह में अधिकतम 10 लोगों को ही शामिल किया जाए और जो परिवार ऐसा करेंगे तो दंपति को भिंड के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अपने आवास पर रात्रि भोज (डिनर) कराएंगे। इसके साथ ही नए जोड़े को सम्मानित भी किया जाएगा।

कोरोना संक्रमण के लेकर जारी प्रतिबंधों के बीच शादी समारोह में इस तरह की मिसाल कायम करने वालों के लिए भिंड के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने अनोखी पहल की है। उन्होंने दूल्हा-दुल्हन से आह्वान किया है कि विवाह समारोह में दोनों पक्ष के पांच-पांच लोगों को ही शामिल होने के लिए राजी करें और प्रयास करें कि कुल 10 लोगों की मौजूदगी में ही विवाह संपन्न हो। अगर ऐसा करते हैं तो वे अपने आवास पर दूल्हा-दुल्हन को रात्रि भोज कराएंगे।

इसके साथ यह भी तय किया गया है कि जो वर-वधु प्रशासन की इस अपील का पालन करते हुए विवाह समारोह आयोजित करेंगे, ऐसे वर-वधु को सरकारी वाहन से पुलिस अधीक्षक के आवास पर लाया जाएगा और उनके साथ पुलिस अधीक्षक का परिवार रात्रि भोज करेगा। उसके बाद नव-दंपति को सरकारी वाहन से ही आयोजन स्थल या उनके घर पर छोड़ा जाएगा।

स्थानीय प्रशासन आम लोगों से अपील कर रहा है कि कोरोना काल में होने वाले वैवाहिक समारोहों में कम से कम लोग शामिल हों, साथ ही आशीर्वाद समारोह में हिस्सा लेने के लिए इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन ही लोगों से बातचीत करके आशीर्वाद प्राप्त किए जाए।