Thane - Loktej

एटीएस ने ‘आतंकवाद’ से जुड़े होने के आरोप में इंजीनियर को गिरफ्तार किया, ठाणे व पुणे में छापेमारी
मुंबई, 12 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने अल-कायदा और अन्य प्रतिबंधित संगठनों से कथित संबंधों के लिए पुणे के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गिरफ्तारी के सिलसिले में ठाणे में एक शिक्षक और पुणे में एक अन्य व्यक्ति के घर पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एटीएस ने स्पष्ट किया कि यह छापेमारी सोमवार को दिल्ली में हुए विस्फोट से संबंधित नहीं है लेकिन साथ ही बताया कि मानक प्रक्रिया के तहत एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि क्या राष्ट्रीय राजधानी में हुई इस घटना का महाराष्ट्र से कोई संबंध है।

दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार इंजीनियर जुबैर हंगरगेकर ने ठाणे जिले के मुंब्रा स्थित शिक्षक के घर का इस्तेमाल एक बैठक के लिए किया था।

एटीएस ने हंगरगेकर (37) को 27 अक्टूबर को अल-कायदा और भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा जैसे प्रतिबंधित संगठनों से कथित संबंधों और कट्टरपंथी गतिविधियों में उसकी संदिग्ध संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था।

एटीएस को जांच के दौरान हंगरगेकर के पुराने फोन में पाकिस्तान के एक नागरिक का फोन नंबर मिला था।

एटीएस को मामले की जांच के दौरान पता चला कि हंगरगेकर अपनी एक बैठक के लिए मुंब्रा गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि एटीएस के अधिकारी मंगलवार को शिक्षक के घर गए और हंगरगेकर व उसकी बैठक के बारे में पूछताछ की।

उन्होंने बताया कि शिक्षक इस मामले में न तो आरोपी है और न ही गवाह।

एक अन्य अधिकारी ने बताया, “हमने दो व्यक्तियों के परिसरों पर छापेमारी की और उनसे पूछताछ की। कोंढवा (पुणे में) और मुंब्रा में छापेमारी की गयी ।”

उन्होंने बताया कि हंगरगेकर और दिल्ली विस्फोट के बीच कोई संबंध नहीं है।

एटीएस ने इस महीने की शुरुआत में पुणे की एक अदालत को बताया था कि हंगरगेकर शहर के कोंढवा इलाके में ‘उग्र’ तरीके से कथित तौर पर धार्मिक प्रवचन देता था।

उन्होंने बताया कि वहां एक घर पर छापेमारी के दौरान एटीएस ने मोबाइल फोन जब्त किए जिनमें ‘भारतीय उपमहाद्वीप में अल कायदा (एक्यूआईएस) और उसके सभी स्वरूप’ शीर्षक वाली हटाई गई पीडीएफ फाइलें थीं।

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने ईद-उल-फितर पर अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन द्वारा दिए गए भाषण का उर्दू अनुवाद भी बरामद किया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा ‘इंस्पायर’ नाम की एक पत्रिका भी मिली, जिसमें ओएसजी गन स्कूल में एके-47 प्रशिक्षण की तस्वीरें और ओएसजी बम स्कूल से एसीटोन पेरोक्साइड का उपयोग करके आईईडी बनाने की प्रक्रिया का विवरण देने वाले दस्तावेज थे।

एटीएस ने यह भी बताया कि छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के पास से हंगरगेकर का एक पुराना फोन बरामद हुआ।

एटीएस के मुताबिक, “फोन की संपर्क सूची के विश्लेषण के दौरान पांच अंतरराष्ट्रीय फोन नंबर पाए गए, जिनमें पाकिस्तान का एक, सऊदी अरब के दो और कुवैत व ओमान का एक-एक नंबर था।”

एटीएस ने बताया कि फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड में इन नंबरों पर कोई कॉल नहीं दिखाई दी।

ठाणे में पानी की टंकी में डूबने से तीन साल के बच्चे की मौत
ठाणे, 13 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक आवासीय परिसर में खेलते समय गलती से पानी की टंकी में गिर जाने के कारण तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर घोडबंदर रोड स्थित आवासीय परिसर में हुई।

कासरवडावली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चा अपनी मां के साथ एक रिश्तेदार के घर गया था जहां वह खेलते समय फिसलकर पानी की टंकी में गिर गया।

अधिकारी ने बताया कि जब वह बहुत देर तक नहीं दिखा तो उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी काफी तलाश की। बाद में, परिवार के सदस्यों को बच्चा टंकी के अंदर मिला।

उन्होंने बताया कि बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को 10.8 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश
ठाणे, 24 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने 2018 में सड़क दुर्घटना में घायल हुए 29 वर्षीय व्यक्ति को 10.8 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

एमएसीटी के अध्यक्ष एस.बी. अग्रवाल ने दुर्घटना में शामिल टैंपो के मालिक और बीमा कंपनी को याचिकाकर्ता को, याचिका की तारीख से राशि की वसूली तक 7.5 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज समेत मुआवजा देने का निर्देश दिया।

बीस जनवरी के आदेश की एक प्रति शुक्रवार को उपलब्ध कराई गई।

टैंपो मालिक पेश नहीं हुआ और उसके खिलाफ मामले में एकतरफा फैसला सुनाया गया।

न्यायाधिकरण ने बीमा कंपनी को पहले भुगतान करने और फिर टैंपो मालिक से इसे वसूलने का निर्देश दिया।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील पी.एम. टिल्लू ने न्यायाधिकरण को बताया कि ठाणे शहर के एक मॉल में विक्रेता के रूप में काम करने वाला दावेदार एक सितंबर, 2018 को अपनी मोटरसाइकिल से काम पर जा रहा था, तभी काशेली पुल पर एक तेज रफ्तार टैंपो ने उसके वाहन को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि याचिकाकर्ता को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने डुअल इन्वर्टर एसी कंप्रेशर्स का स्थानीय विनिर्माण शुरू किया
ठाणे, 27 मार्च, 2023: मेक इन इंडिया पहल और आत्मनिर्भर भारत मिशन के समर्थन में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने अपनी ग्रेटर नोएडा सुविधा में डुअल इन्वर्टर एयर कंडीशनर कंप्रेशर्स के लिए एक स्थानीय विनिर्माण लाइन का उद्घाटन किया है। सरकारी अधिकारियों, एलजी के वैश्विक अधिकारियों और अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शुरू की गई नई उत्पादन लाइन, एलजी को भारत में अपना डुअल इन्वर्टर एयर कंडीशनर कंप्रेशर्स बनाने वाला पहला ब्रांड बनाती है।

लगभग 100 करोड़ रुपये के निवेश के साथ, नई सुविधा में 1 मिलियन यूनिट से अधिक की वार्षिक उत्पादन क्षमता है। उन्नत तकनीकों और मशीनरी से लैस, यह सुविधा दोहरी इन्वर्टर एयर कंडीशनर कम्प्रेसर का निर्माण करेगी, जो एयर कंडीशनिंग उद्योग में एलजी इंडिया के बाजार नेतृत्व को और मजबूत करेगी।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मैन्युफैक्चरिंग एमडी ह्युनजिन ली ने उद्घाटन पर टिप्पणी करते हुए कहा, "हम पिछले 25 वर्षों से उपभोक्ताओं को नवीनतम उत्पादों और तकनीकों के साथ लगातार भारतीय बाजार की सेवा दे रहे हैं। हम माननीय पीएम के दृष्टिकोण के साथ अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं।" ली ने कहा कि कंपनी ने हाल ही में अपनी पुणे सुविधा में साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर का निर्माण शुरू किया है और ग्रेटर नोएडा निर्माण लाइन आत्मनिर्भर भारत को एक वास्तविकता बनाने और भारत को एक शक्तिशाली विनिर्माण केंद्र में बदलने की दिशा में एक और कदम है।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्रा. लिमिटेड, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, दक्षिण कोरिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, जनवरी 1997 में स्थापित की गई थी और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरणों, एचवीएसी और आईटी हार्डवेयर में एक दुर्जेय ब्रांड बन गई है। ग्रेटर नोएडा में कंपनी की पर्यावरण-अनुकूल विनिर्माण इकाई दुनिया भर में सभी एलजी विनिर्माण संयंत्रों में से एक है, जबकि रंजनगांव, पुणे में दूसरी ग्रीनफील्ड सुविधा एलईडी टीवी, एयर कंडीशनर, वाणिज्यिक एयर कंडीशनिंग सिस्टम, वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर का उत्पादन करती है।

ढाई साल से अवैध तरीके से भारत में रह रही थी बांग्लादेशी महिला, जानें क्या सजा हुई
भारत में अवैध तरीके से आकर रहने वाले बांग्लादेश, नेपाल तथा अन्य नजदीकी देशों के नागरिकों की संख्या पिछले काफी समय से लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे अवैध तरीके से रहने वाले नागरिकों को पकड़ने के लिए सरकार द्वारा भी लगातार प्रयास किए जा रहे है। ऐसे में महाराष्ट्र के थाणे से एक 25 वर्षीय बांग्लादेशी युवती को पुलिस ने भारत में ढाई साल से अवैध तरीके से रहने के लिए हिरासत में लिया है। महिला की पहचान रिमी मोहम्मद रमझान सिद्दर के तौर पर हुई है।

जिला अधिक सत्र न्यायाधीश ए एस पंधारीकर ने बांग्लादेश के नोदल जिले की रहने वाली रिमी को अवैध तरीके से रहने के लिए भारतीय पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में दोषी घोषित कर 2 साल 5 महीने की सजा दी है और साथ ही 14000 रुपए का दंड भी दिया है। कोर्ट ने सुचन किया की साल 2019 में जिला पुलिस के अधिकारियों ने काश्मीरा स्लम इलाके में महिला की खोज की थी। इस दौरान उन्होंने अवैध तरीके से रहने वाली तीन बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया था, जिनके पास भारत में रहने के लिए कोई पासपोर्ट या वीजा नहीं थे। फिलहाल अन्य दो महिलाएं जमानत पर है।

भगवान से ही ठगी, पहले छूए पैर फिर उठा ली दानपेटी; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते ही रहते है। ऐसा ही एक और वीडियो आज कल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मंदिर में कि गई चोरी का यह वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है। हनुमान मंदिर में हुई चोरी का यह वीडियो मंदिर कि सीसीटीवी फुटेज का है, जिसमें एक चोर मंदिर की दानपेटी चुराते हुये दिखाई दे रहा है।

हालांकि सबसे हैरानी वाली बात यह थी की चोरी करने से पहले चोर भगवान के पैर छूते हुये दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार, कबीरवाडी हनुमान मंदिर के पुजारी महंत महावीरदास ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी दी थी। शिकायतकर्ता पुजारी के अनुसार, मंगलवार को रात को 8 बजे से 9:30 के बीच मंदिर में चोरी हुई थी। उस समय पुजारी किसी काम से बाहर गए थे। जब पुजारी वापिस आए तो मूर्ति के सामने से दानपात्र गायब था। पुजारी के अनुसार दानपात्र में तकरीबन 1 हजार रुपए रहे होंगे। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें उन्हे एक युवक आते हुये दिखाई दिया। अंदर आने के बाद युवक ने सबसे पहले मोबाइल से मंदिर की तस्वीरें ली। इसके बाद उसने भगवान के पैर छूए और फिर तेजी से दानपात्र लेकर बाहर भाग गया। मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी में उसका एक साथी भी दिखाई दिया था।

ठाणे: चोर ने मंदिर से दान पात्र चुराने से पहले भगवान के छुए पैर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना#Maharashtra #Viral #ViralVideo pic.twitter.com/JzRFzo1O1j
— Hindustan (@Live_Hindustan) November 12, 2021

नौपाडा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर संजय धूमल ने कहा की पुलिस द्वारा मंदिर के आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच शुरू की है। स्थानीय लोगों को सीसीटीवी फुटेज से निकाली तसवीरों की मदद से आरोपी की पहचान निकलवाई। जो काफी सहायरूप हुई। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शाम तक राबोडी के रहने वाले केजस (18 साल) और उसके मित्र सूरज टोराने (21 साल) को हिरासत में लिया था और साथ ही उनके पास से 536 रुपए भी बरामद कर लिए।

थाने हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के पार्किंग इलाके में लगी आग, 8 गाडियाँ हुई स्वाहा
महाराष्ट्र के थाणे शहर में एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के पार्किंग एरिया में सोमवार को आग लग गई, जिसमें आठ वाहन जल कर खाक हो गए। थाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि पोखरण रोड नंबर 2 पर एक आवासीय परिसर में यह घटना हुई, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तड़के साढ़े चार बजे एक वाहन में आग लग गई और वहां खड़े अन्य वाहनों में फैल गई। अधिकारी ने बताया कि आग में चार कारें और कई दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मियों और आरडीएमसी की टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

महाराष्ट्र : जब एक ही महिला को तीन बार दे दी गई कोरोना वैक्सीन
देश भर में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। हालांकि इसी बीच वैक्सीनेशन के कार्यक्रम के दौरान एक विचित्र और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक ही महिला को एक साथ कोरोना वैक्सीन के तीन डोज़ दे दिये गए। महाराष्ट्र के ठाणे महानगरपालिका के आनंद वैक्सीनेशन केंद्र से सामने आई इस हैरान कर देने वाली घटना में वैक्सीन लेने गई एक 28 वर्षीय महिला को वैक्सीन के तीन डोज़ दिये गए होने की जानकारी सामने आई है।

हालांकि इस गंभीर लापरवाही के बाद भी महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर है। महिला को फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल की इस गंभीर लापरवाही के चलते भाजपा ने भी जिम्मेदार कार्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। नगर निगम ने भी एक समिति की रचना कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी होने की जानकारी दी है।

विस्तृत जानकारी के अनुसार, ठाणे के आनंदनगर में 25 जून की दोपहर को वैक्सीन लेने गई थी। जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला को एक साथ वैक्सीन के तीन डोज़ दे दिये। इस घटना से महिला काफी घबरा गई और वह किसी तरह अपने घर चली आई। घर आते ही महिला ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी। जिसके चलते यह बात स्थानीय नगरसेविका के माध्हयम से संबंधित स्वास्थय केंद्र के अधिकारियों के पास पहुंची। पर उनकी तरफ से कोई संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिला।

अस्पताल के कर्मचारियों की इस तरह की लापरवाही के चलते ठाणे भाजपा ने महानगर पालिका और डॉक्टरों पर लापवाही का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक ने इस घटना के लिए कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

कोरोना संक्रमित युवक की इस तरह बदली किस्मत, अस्पताल से ठीक होकर आने पर लगी 5 करोड़ की लॉटरी
कहते हैं की किस्मत की हवा कब पलट जाए वह कोई कह नहीं सकता। किस्मत कब राजा को रंक और रंक को राजा बना दे यह किसी के पता नहीं चल सकता। कुछ ऐसा ही हुआ महाराष्ट्र के एक युवक के साथ जो कि अस्पताल से घर कोरोना को हराकर आया और घर आने के साथ ही उसे 5 करोड़ की लॉटरी भी लग गई।

पिछले साल हुए लोकडाउन में धंधे में काफी नुकसान होने के कारण युवक की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। हालांकि मानों ईश्वर परीक्षा ले रहा हो इस तरह आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद उसे कोरोना भी हो गया। हालांकि इन सभी परीक्षाओं में सफल होने के बाद उसे ईश्वर ने इनाम भी दिया।

विस्तृत जानकारी के अनुसार राजकांत पाटिल जो कि महाराष्ट्र के थाने में रहते हैं, कोरोना के पहले काफी अच्छा बिजनेस करते थे। हालांकि कोरोना के कारण हुये लोकडाउन में उनका बिजनेस काफी बुरी तरह से बिगड़ गया। जिसके कारण व मानसिक रूप से परेशान रहने लगे। इसी बीच उन्हें कोरोना संक्रमण हुआ और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। जहां से वापस आने के बाद उन्हें या खुशखबरी मिली।राजकांत कहते हैं कि पहले तो उन्हें यह मजाक लगा।

राजकांत बताते हैं कि धंधे खराब होने के बाद उन्होंने लॉटरी में कुछ करिश्मा हो जाए इस आशा से पंजाब लॉटरी की 10 टिकट खरीदी थी। हालांकि इसके बाद उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया और वह सब कुछ भूल गए थे। पर जब वह अस्पताल में से ठीक होकर वापस आए तो उन्हें 5 करोड़ की लॉटरी जीतने का फोन आया था। उन्हें लगा कि कोई उनके साथ मजाक कर रहा है, पर जब उन्हें फिर से फोन आया तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। उनकी ₹500 की लॉटरी ने उन्हें 5 करोड़ का इनाम दिलवा दिया।

राजकांत कहते हैं कि उनके परिवार ने जरूर कोई अच्छा काम किया होगा, जिसकी वजह से उन्हें इतना बड़ा इनाम मिला। अब इन पैसों से वह फिर से अपना खुद का धंधा शुरू कर पाएंगे।