Noida - Loktej

नोएडा: बस की टक्कर से कंपनी प्रतिनिधि की मौत, आक्रोशित भीड़ ने किया पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल
नोएडा (उप्र), 27 मार्च (भाषा) शहर में बृहस्पतिवार सुबह एक ऑनलाइन किराना कंपनी के प्रतिनिधि (डिलीवरी बॉय) की बस की टक्कर से मौत हो गई जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पथराव में चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में सेक्टर-104 के पास की है जब स्कूटी से जा रहे कंपनी प्रतिनिधि को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी।

पुलिस उपायुक्त राम बदन सिंह ने बताया कि कंपनी प्रतिनिधि की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान हाथरस जिले के निवासी प्रवीण कुमार (27) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम जब शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज रही थी तब वहां इकट्ठा हुए कुछ लोगों ने उस पर पथराव कर दिया।’’

सिंह ने बताया कि पथराव में सलारपुर चौकी प्रभारी अभिषेक मिश्रा और कांस्टेबल सुधीर घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोट आई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बल प्रयोग करके भीड़ को तितर-बितर किया तथा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है।

यमुना फिल्म सिटी में 2027 से शुरू होगा ‘लाइट साउंड और एक्शन’ : बोनी कपूर
नोएडा (उप्र), 28 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में बन रही यमुना फिल्म सिटी में 2027 से फिल्मों की शूटिंग शुरू होने की संभावना है और मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में इसका शिलान्यास हो सकता है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने यह जानकारी दी।

बोनी कपूर की कंपनी ‘बेव्यू प्रोजेक्ट्स’ और ‘भूटानी ग्रुप’ उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी यमुना फिल्म सिटी के निर्माण में शामिल है।

कपूर बृहस्पतिवार को यमुना विकास प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचे जहां निर्माता की कंपनी को जमीन पर कब्जा दे दिया गया। कब्जा पत्र लेने के दौरान बोनी कपूर के साथ भूटानी ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष भूटानी भी मौजूद थे।

इस अवसर पर बोनी कपूर ने कहा, ‘‘यमुना फिल्म सिटी विश्व की सबसे बेहतरीन फिल्म सिटी होगी। निर्माण से पहले देश और विदेश की अन्य फिल्म सिटी का आकलन किया गया है और इन सभी की खासियत को शामिल करते हुए इसे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म सिटी बनाने का लक्ष्य है। यहां फिल्म इंस्टीट्यूट भी बनाया जाएगा, फिल्म निर्माताओं को यहां सहयोगी कलाकार मिल जाएंगे, जिससे फिल्म निर्माण पर लागत कम आएगी, साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।’’

उन्होंने बताया कि यहां ‘फिल्म गांव’ भी बनाया जाएगा। इसके साथ स्टूडियो, मॉल, दुकानें, कमर्शियल कॉम्पलेक्स भी विकसित किए जाएंगे। एक जगह पर रिटेल आउटलेट, फूड कोर्ट, होटल, गेस्ट हाउस जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने कहा की फिल्म सिटी के पूरी तरह से बनकर तैयार होने में आठ साल का समय लगेगा, लेकिन तीन साल में फिल्म की शूटिंग यहां पर शुरू कर दी जाएगी।

बोनी कपूर ने कहा कि यहां हिंदी, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, भोजपुरी, अंग्रेजी समेत 300 से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग प्रति वर्ष करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा की फिल्म सिटी को इस प्रकार से विकसित किया जाएगा कि किसी भी प्रकार की लोकेशन के लिए कलाकार को किसी अन्य देश में जाने की जरूरत नहीं पड़े।

उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी के निर्माण में 1,510 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में फिल्म निर्माण की सुविधा विकसित की जाएगी। दूसरे चरण में बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा, जबकि आखिर में व्यावसायिक गतिविधियां विकसित की जाएगी।

जमीन पर कब्जा लेने के दौरान बोनी कपूर और आशीष भूटानी ने अधिग्रहण से प्रभावित किसानों से भी बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को सुना।

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार को सेक्टर 21 में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी की निर्माता कंपनी को जमीन पर कब्जा दे दिया गया। निर्माता कंपनी के मालिक बोनी कपूर को कब्जा पत्र दिया गया। निर्माता ने बताया है कि मार्च के आखिर या अप्रैल के पहले सप्ताह में फिल्म सिटी का शिलान्यास होगा।’’

सिंह ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा गया है। उन्होंने कहा कि शिलान्यास होने के तीन साल के अंदर यहां फिल्मों की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

नोएडा : सड़क हादसे में खिलौने बनाने वाली कंपनी के दो कर्मियों की मौत
नोएडा (उप्र), 28 फरवरी (भाषा) नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक सड़क हादसे में खिलौना बनाने वाली कंपनी में काम करने वाले दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों युवक बुलंदशहर में एक शोरूम में खिलौना पहुंचाने के बाद मोटरसाइकिल से गाजियाबाद जा रहे थे, तभी अच्छेजा गांव के पास एक डंपर चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्याना, बुलंदशहर के निवासी गौरव कुमार ने बृहस्पतिवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका भाई अमित कुमार अपने साथी कर्मचारी बिहार के सीतामढ़ी जिला निवासी संतोष सिंह के साथ बाइक से जब बुलंदशहर से गाजियाबाद जा रहा था, तभी बादलपुर क्षेत्र के अच्छेजा गांव के पास अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में संतोष की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अमित कुमार को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, उत्तर प्रदेश (जीआईएमएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार दोनों खिलौना बनाने की एक कंपनी में काम करते थे।

नोएडा: ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी करने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार
नोएडा, 25 फरवरी (भाषा) पार्सल में मादक पदार्थ समेत अन्य आपत्तिजनक सामान होने का डर दिखाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन जालसाजों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि एक महिला ने थाने में शिकायत दी थी कि ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगों ने उससे 84 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया और जिन खातों में रकम भेजी गई उनकी जांच शुरु की गई।

सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। तीनों की पहचान चंडीगढ़ निवासी राम सिंह और अक्षय कुमार तथा मोहाली निवासी नरेंद्र सिंह चौहान के रूप में हुई है। अक्षय कुमार बैंककर्मी है, जबकि राम सिंह खाताधारक है।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी पहले भी जालसाजी की कई घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। आरोपियों के एक साथी उमेश महाजन को दिल्ली पुलिस ने पिछले साल 30 जुलाई को गिरफ्तार किया था। सिंह ने कहा कि गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

नोएडा : बैंककर्मी की हत्या, परिजनों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया
नोएडा (उप्र), 21 फरवरी (भाषा) थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र के डी पार्क के पास शुक्रवार की सुबह एक बैंककर्मी की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अधिकारियों के अनुसार, संबंधित व्यक्ति का एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। मृतक के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बताया कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी मंजीत मिश्रा आज सुबह थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र स्थित अपने बैंक के डेटा ऑफिस के लिए निकले थे।

उन्होंने कहा कि सुबह के समय लहूलुहान अवस्था में मिले मिश्रा को एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, आसपास के लोगों ने कहा कि बैंककर्मी को गोली मारी गई।

पुलिस के अनुसार, मिश्रा ने एक वर्ष पहले दूसरी जाति की एक युवती से प्रेम विवाह किया था।

अधिकारी ने बताया की शादी के समय से ही मिश्रा और उसके ससुराल पक्ष के लोगों के बीच तनाव था। उन्होंने कहा कि बैंककर्मी के साले और ससुर ने उसकी हत्या की धमकी दी थी और इस मामले में थाना इंदिरापुरम में पूर्व में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई थी।

उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर उसके ससुर और साले पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक के ससुर और साले का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और कई टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।

नोएडा में बारात में ‘हर्ष फायरिंग’ में बच्चे की मौत
नोएडा (उप्र), 17 फरवरी (भाषा) गौतमबुद्ध नगर में सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के अगाहपुर गांव में रविवार रात को एक बारात में की गई ‘हर्ष फायरिंग’ में ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ट्विंकल जैन ने बताया कि अगाहपुर गांव के निवासी बलवीर के घर गुरुग्राम से बारात आई थी। बारात में आए कुछ लोगों ने ‘हर्ष फायरिंग’ शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दौरान छत पर खड़े होकर बारात देख रहे ढाई साल के बच्चे अंश को गोली लग गई। अंश के पिता विकास शर्मा मूल रूप से संभल जिले से हैं।

एसीपी ने बताया कि घायल बच्चे को उसके परिजनों ने उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात 11 बजे के करीब उसकी मौत हो गई।

परिजन ने पुलिस को रात 11 बजे घटना की सूचना दी।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसीपी ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजन की शिकायत पर हैप्पी तथा दीपांशु नामक दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम बनाई गई हैं और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी नशे में धुत थे और अवैध हथियार से ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे थे।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में कार सवार ने पांच लोगों को रौंदा, सभी गंभीर रूप से घायल
नोएडा (उत्तर प्रदेश), सात फरवरी (भाषा) नोएडा के एक मॉल में एक कार सवार ने पैदल जा रहे तीन छात्र समेत पांच लोगों को कथित तौर पर टक्कर मार दी जिससे वे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात सेक्टर-39 पुलिस थाना क्षेत्र के गार्डन गैलेरिया मॉल की है जहां पैदल जा रहे पांच लोगों को एक कार सवार ने टक्कर मार दी।

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना में सभी को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान सेक्टर-134 के जेपी विश टाउन के निवासी एमलान भौमिक (25), सेक्टर-126 निवासी प्रिया (22) और दिल्ली के कृष्णा नगर निवासी अंश भारद्वाज (25) (तीनों छात्र हैं) तथा नोएडा के सेक्टर-19 निवासी अभिषेक (35) व ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी विनय कुमार (36) के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस आरोपी कार चालक की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है तथा यह बात भी सामने आई है कि कार चालक शराब के नशे में था।

नोएडा : डॉक्टर की हत्या के मामले में किरायेदार गिरफ्तार, कहा-प्रेमिका के साथ अश्लील हरकत की थी
नोएडा, 30 जनवरी (भाषा) दिल्ली के रहने वाले डॉक्टर की थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में हत्या के मामले में पुलिस ने उसके किराएदार को गिरफ्तार किया है।

किराएदार का कहना है कि डॉक्टर ने उसकी प्रेमिका के साथ अश्लील हरकत की थी जिसकी वजह से उसने उसे मार डाला।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिल्ली के कुंडली निवासी डॉ दिनेश गौड़ (50 वर्ष) का ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव के संजय विहार कॉलोनी में एक मकान है। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को उन्होंने कुशीनगर निवासी इम्तियाज (आरोपी) व एक महिला को अपने मकान का एक कमरा किराए पर दिया था।

अवस्थी के अनुसार, आरोपी इम्तियाज से पूछताछ में उसने जानकारी दी कि 25 जनवरी की रात दिनेश शराब पीकर आया और इम्तियाज और उसकी प्रेमिका को कमरे में बुलाया। आरोपी के अनुसार, दिनेश थोड़ी-थोड़ी देर में किसी बहाने से उसे कमरे से बाहर भेज रहा था और इस दौरान वह महिला के साथ छेड़छाड़ भी करने लगा।

अवस्थी ने बताया कि आरोपी ने देखा कि उसकी महिला मित्र के साथ दिनेश अश्लील हरकत कर रहा है, तो दोनों के बीच हाथापाई हुई। आरोपी ने अपनी महिला मित्र को ऊपर कमरे में भेजा, तथा दिनेश के कमरे में पड़े हथौड़े से उसके ऊपर ताबड़तोड़ वार किए। दिनेश बेहोश हो कर गिर गया तब आरोपी ने पास ही पड़े सर्जिकल ब्लेड से उसके पेट पर हमला कर दिया।

डीसीपी ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी अपनी महिला मित्र के साथ वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि आरोपी इम्तियाज को बुधवार की शाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आज उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।

अवस्थी ने बताया कि 44 वर्षीय आरोपी के छह बच्चे हैं। उसकी प्रेमिका की उम्र 32 वर्ष है और उसके दो बच्चे हैं। पिछले दो साल से दोनों अपने परिवार से अलग रह रहे हैं। पुणे में दोनों की मुलाकात हुई थी। वहां से दोनों ग्रेटर नोएडा आ गए तथा एक साथ रहने लगे। दोनों नौकरी की तलाश में थे और डॉक्टर ने दोनों को नौकरी लगवाने का भी आश्वासन दिया था।

दिल्ली के डॉक्टर की ग्रेटर नोएडा में हत्या, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा, 28 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा में कुलेसरा गांव की संजय विहार कॉलोनी में दिल्ली के डॉक्टर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक डॉक्टर का शव एक कमरे में खून से लथपथ मिला है। डॉक्टर के सिर में चोट के निशान हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को संदेह है कि मकान में किराए पर रहने वाले एक पुरुष और महिला ने डॉक्टर की हत्या की है। आरोपी महिला और पुरुष ने तीन दिन पूर्व ही डॉक्टर का कुलेसरा गांव में स्थित मकान किराये पर लिया था। इस घटना के बाद से दोनों फरार हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच कर रही है।

नोएडा की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान डॉ दिनेश गौड़ (50) के रूप में की गयी है। डॉ दिनेश अपने परिवार के साथ दिल्ली के पॉकेट-डी कुंडली में रहा करते थे। उनका एक मकान ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव की संजय विहार कॉलोनी में है। जहां पर उन्होंने किराए पर देने के लिए कमरा बनाया हुआ है। इसी मकान के एक कमरे में उन्होंने अपना अस्थायी विश्राम कक्ष बनाया हुआ है। डॉक्टर दिनेश गौड़ 25 जनवरी की शाम को अपने ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा स्थित मकान पर दिल्ली से आए थे। उनके बेटे ने 26 जनवरी को उनको फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। वह देर रात को जब मकान पर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि डॉक्टर के बेटे ने दरवाजा खोलकर देखा तो उसके पिता खून से लथपथ पड़े थे। इस पर बेटे ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि तीन दिन पहले ही एक पुरुष और महिला को उन्होंने कुलेसरा में स्थित अपने मकान में किराए पर कमरा दिया था। घटना के बाद से दोनों किराएदार फरार हैं।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों और टीम की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

नोएडा में स्कूल से लापता हुए चार छात्र सकुशल बरामद
नोएडा, 17 जनवरी (भाषा) नोएडा के थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र में स्थित बाल इंटर कॉलेज से लापता हुए 11वीं कक्षा के चार छात्रों को पुलिस ने शुक्रवार शाम को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस उपयुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि छात्र 15 जनवरी को सुबह सात बजे से स्कूल के छात्रावास से लापता हो गए थे और इस संबंध में स्कूल प्रबंधन की शिकायत के आधार पर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि छात्रों को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस की छह टीमों का गठन किया गया था।

अवस्थी ने बताया कि नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से चारों छात्रों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान चार में से दो छात्रों ने बताया कि वे कुछ विषय में फेल हो गए थे और डर की वजह से यह बात अपने घर वालों को नहीं बता पा रहे थे।

पुलिस को पता चला कि बरामद चारों छात्र आपस में दोस्त है, इसलिए सभी साथ गए थे।

आईओसीएल नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ईंधन सेवाएं करेगा प्रदान
मुंबई, दो जनवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनआईए) पर ईंधन सेवाएं प्रदान करेगी।

निजी हवाई अड्डा संचालक ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा, 30 साल के रियायत समझौते के तहत आईओसीएल हवाई अड्डे के परिसर में तीन स्थानों पर ईंधन स्टेशन संचालित करेगा। यात्रियों के लिए मुख्य पश्चिमी पहुंच मार्ग के पास, हवाई अड्डे के संचालन के लिए हवाई क्षेत्र में और पूर्वी कार्गो परिसर के पास एक स्टेशन होगा।

हवाई अड्डे का उद्घाटन अगले वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत में होने की उम्मीद है।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा, ‘‘ इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ हमारा सहयोग एनआईए की परिचालन तत्परता की यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है। आईओसीएल के साथ साझेदारी कर हम हवाई अड्डे पर निर्बाध तथा कुशल ईंधन सेवाएं सुनिश्चित करेंगे।’’

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नोएडा मंडल कार्यालय के प्रमुख (मंडल खुदरा बिक्री) सुमीत मुंशी ने कहा, ‘‘ यह सहयोग नवाचार, स्थिरता और ग्राहक सुविधा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। ’’

सोशल मीडिया पर दोस्त बने छात्र के शादी से इनकार करने पर युवती ने किया हत्या का प्रयास
नोएडा, एक जनवरी (भाषा) नोएडा में एक युवती ने सोशल मीडिया पर दोस्त बने एक छात्र के शादी से इनकार करने पर कथित तौर पर उसकी हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रबूपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को रोनीजा गांव के निवासी हंसराज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बी.कॉम के छात्र उसके बेटे धीरज (21) को 24 दिसंबर को सुबह के समय प्रिया नामक लड़की ने फोन करके बुलाया और उसकी हत्या का प्रयास किया।

हंसराज ने कहा कि करीब छह महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से प्रिया और उसके बेटे की दोस्ती हुई थी, जिसके बाद प्रिया ग्रेटर नोएडा आ गई।

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसका बेटा प्रिया को कार में लेकर वापस घर आ रहा था, इसी बीच प्रिया ने फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर धीरज को पिला दिया और अपने दो अन्य दोस्तों को बुलाकर उसकी गर्दन व हाथ की नस काट कर हत्या की कोशिश की।

हंसराज ने कहा कि कुछ लोगों ने उसके बेटे को कार में बेहोश देखकर उसकी पहचान की और पुलिस को सूचना दी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि धीरज को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रिया और उसके अज्ञात दोस्तों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

धीरज के बहनोई ने आरोप लगाया कि युवती लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर उनपर बलात्कार का आरोप लगाती है और फिर मोटी रकम वसूलती है।