Ajmer - Loktej

केंद्रीय मंत्री रीजीजू ने प्रधानमंत्री की ओर से अजमेर दरगाह में चादर चढाई
जयपुर, चार जनवरी (भाषा) केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को अजमेर दरगाह पर जारी उर्स के दौरान सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती की मजार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भेजी गई चादर चढ़ाई।

इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इससे पहले वह विमान से जयपुर पहुंचे और सड़क मार्ग से अजमेर के लिए रवाना हुए।

अजमेर रवाना होने से पहले उन्होंने कहा, " प्रधानमंत्री का संदेश है कि देश को भाईचारे के साथ एकजुट रहना चाहिए तथा साथ मिलकर काम करना चाहिए। मैं इसी संदेश के साथ अजमेर दरगाह जा रहा हूं।’’

जयपुर हवाई अड्डे पर भाजपा के प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं ने उनका स्वागत किया।

रीजीजू ने कहा, "उर्स के इस पावन अवसर पर हम चाहते हैं कि देश में अच्छा माहौल बने। किसी को भी ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे हमारे देश का सौहार्द प्रभावित हो।"

जयपुर में उन्होंने कहा कि चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो, ईसाई हो, पारसी हो, बौद्ध हो या जैन हो, दरगाह में सभी का स्वागत होता है।

उन्होंने कहा दरगाह में लाखों लोग आते हैं और लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसलिए वहां की प्रक्रिया सरल होनी चाहिए और व्यवस्था में सुधार के की कोशिशें की जाएंगी।

अजमेर की स्थानीय अदालत में दरगाह के संबंधित दावे के बारे में पूछे जाने पर रीजीजू ने कहा, "मैं सिर्फ चादर चढ़ाने आया हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं यहां किसी को कुछ दिखाने या बताने नहीं आया हूं, मैं देश के लिए (प्रधानमंत्री ) का संदेश लेकर आया हूं कि हमारे देश के सभी लोग अच्छे से रहें।"

पिछले वर्ष नवंबर में अजमेर की एक अदालत ने एक याचिका स्वीकार की थी जिसमें दावा किया गया था कि दरगाह शिव मंदिर के ऊपर बनाई गई है। अदालत ने अजमेर दरगाह समिति, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को नोटिस जारी किए थे।

याचिकाकर्ता हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने प्रधानमंत्री से इस बार चादर नहीं भेजने का आह्वान किया था।

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में अजमेर दरगाह पर 'उर्स' का आयोजन किया जाता है। प्रधानमंत्री हर साल दरगाह के लिए चादर भेजते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अजमेर दरगाह के लिए चादर भेजी
नयी दिल्ली, दो जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के ‘उर्स’ के मौके पर लोगों को मुबारकबाद दी। उन्होंने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू को एक ‘चादर’ भी सौंपी, जिसे उनकी तरफ से अजमेर में सूफी संत की प्रसिद्ध दरगाह पर चढ़ाया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, “ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के अवसर पर मुबारकबाद। यह अवसर सभी के जीवन में खुशहाली और शांति लाए।”

वहीं, रिजिजू ने ‘एक्स’ पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें मोदी उन्हें एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दिकी को अजमेर दरगाह के लिए चादर देते नजर आ रहे हैं।

रिजिजू ने लिखा, “यह भाव भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और सद्भाव एवं करुणा के स्थायी संदेश के लिए उनके (मोदी) गहरे सम्मान को दर्शाता है।”

सूफी संत की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में अजमेर में उनकी दरगाह पर हर साल उर्स आयोजित किया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी अजमेर दरगाह के लिए हर साल चादर भेजते रहे हैं।

हाल में एक हिंदू संगठन ने सूफी दरगाह के नीचे एक मंदिर होने का दावा करते हुए अदालत का रुख किया था, जिससे विवाद खड़ा हो गया था।

हालांकि, उच्चतम न्यायालय ने देश के विभिन्न हिस्सों में दायर ऐसी याचिकाओं पर किसी भी अदालती कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

अजमेर : पुष्कर मेले के आगाज पर पहली बार 51 ऊंटों की निकली परेड, विदेशी मेहमानों ने बजाए नगाड़े
अजमेर, 9 नवंबर (हि.स.)। विदेशी मेहमानों ने नगाड़े बजाकर शनिवार काे इंटरनेशनल पुष्कर मेले की शुरूआत की। इस दौरान नृत्य करती राजस्थानी कलाकारों को देख विदेशी युवतियों ने उनके साथ फोटो भी खिंचाए। अजमेर से 15 किलोमीटर दूर पुष्कर में शनिवार को गोपाष्टमी (नाै नवंबर) से शुरू हुआ यह पशु मेला 15 नवंबर तक चलेगा।

मेला कमेटी के सदस्याें के मुताबिक इस बार करीब साढ़े चार हजार विदेशी पर्यटक पहुंचे हैं। पिछले साल विदेशी पर्यटकों की संख्या करीब 3000 रही थी। मेले से पहले ही 70 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी थीं। अभी सभी होटल व धर्मशालाएं फुल हैं।

अमेरिका से आईं पर्यटक सिंथिया ने बताया कि मैं दूसरी बार पुष्कर आई हूं। बताना चाहती हूं कि यह शानदार है। दूसरी बार में यह मेला ज्यादा अच्छा लगा रहा है। इस बार ज्यादा पशु हैं। सजे-धजे ऊंट और राजस्थानी पोशाक में नाचती महिलाओं को देखना शानदार अनुभव है। मैं सभी से कहना चाहती हूं कि भारत आएं और पुष्कर मेले का लुत्फ लें। ऐसा अनुभव आपको कहीं नहीं मिलेगा।

शनिवार को पहली बार मेले में 51 ऊंटों से कैमल रैली (ऊंट परेड) निकाली गई। यह रैली पुराने मेला मैदान से नए मेला मैदान तक एक किलोमीटर दूर तक निकाली गई। इससे ऊंट संरक्षण का मैसेज दिया गया। इस दौरान सेंड आर्टिस्ट अजय रावत ने रेत पर ऊंट की आकृति उकेरी। पहली बार ब्रह्मा मंदिर में क्लासिकल म्यूजिक और ध्रुपद गायन का आयोजन किया जाएगा।

मेले का उद्घाटन शनिवार सुबह 10 बजे कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने झंडा फहराकर किया। इसके बाद राष्ट्रगान किया गया। जिला कलेक्टर लोक बंधु, एसपी वंदिता राणा, नगर परिषद अध्यक्ष कमल पाठक और उपाध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि यहां मौजूद थे। विधिवत पूजा-पाठ के बाद मेले का शुभारंभ होने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

प्रसिद्ध नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी और उनकी टीम नगाड़ा बजा रही थी। इस दौरान विदेशी पर्यटक युवतियों ने नगाड़ा बजाने की बात की तो टीम ने उन्हें मंच पर बैठा लिया और स्टिक सौंप दी। पुष्कर इलाके के स्कूलों की 200 छात्राओं ने राजस्थानी गीतों पर डांस किया। शाम को पुष्कर सरोवर के 52 घाट पर दीपक जलाकर महाआरती की जाएगी।

नगर परिषद आयुक्त कीर्ति कुमावत ने बताया कि 52 घाट पर महाआरती के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, छात्राओं और स्थानीय लोगों घाटों पर खूबसूरत रंगोलियां बनाई हैं। अलग-अलग संस्थाओं को घाट सजाने का जिम्मा दिया है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील घीया ने बताया कि मेले में अब तक 5000 से अधिक पशु पहुंच चुके हैं। इनमें 1831 ऊंट, 3328 घोड़े और तीन भैंस हैं।

अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले को लेकर विदेशी टूरिस्ट में खास आकर्षण होता है। यहां विदेशी मेहमानों को लुभाने के लिए टेंट सिटी बसाई गई है। ऊंटों की परेड, कालबेलिया समेत पारंपरिक डांस, गीत-संगीत समारोह, खेल प्रतियोगिताओं और पुष्कर सरोवर पर दीपदान जैसे कार्यक्रमों के कारण इसे लेकर विदेशी पर्यटकों में आकर्षण रहता है। मेले में भजन गायक अनूप जलोटा 12 नवंबर को और बॉलीवुड गायक कैलाश खेर 14 नवंबर को प्रस्तुति देंगे। कैलाश खेर तीसरी बार पुष्कर पहुंचेंगे।

देसी-विदेशी पर्यटकों की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें राजस्थान की कला-संस्कृति से रूबरू कराने के उद्देश्य से मंडाना प्रतियोगिता और चक दे इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश के पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंडाना प्रतियोगिता में पंचायत समिति, राजीविका और आईसीडीएस की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में एक टीम विदेशी प्रतिभागियों की भी शामिल थी।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रीनगर की टीम, द्वितीय स्थान पर पीसांगन और तृतीय स्थान पर किशनगढ़ ग्रामीण की टीम रही। विजेता टीमों को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष भी चक दे इंडिया फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ। रोमांचक मुकाबले में स्थानीय भारतीय टीम ने विदेशी टीम को चार-तीन के अंतर से पराजित किया। मैच के पहले हाफ में विदेशी खिलाड़ियों ने दाे-0 से बढ़त बनाई थी, लेकिन दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए चार गोल किए। विदेशी टीम दूसरे हाफ में केवल एक गोल ही कर पाई, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय टीम विजयी रही। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

पुष्कर मेले को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल ने एक्स पर पोस्ट किया कि देश-विदेश में ख्याति प्राप्त प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले के शुभारंभ के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि इस वर्ष का मेला व्यापार, संस्कृति और परंपराओं के संगम का अविस्मरणीय उत्सव बनेगा। इस अवसर पर मेले में देश और विदेश से पधारे सभी अतिथिगण, पशुपालक, व्यापारियों और पर्यटकों का पुष्कर की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

आगरा जा रही साबरमती एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, इंजन-चार कोच पटरी से उतरे
अजमेर, 18 मार्च (हि.स.)। अजमेर के मदार स्टेशन के नजदीक सुपरफास्ट साबरमती-आगरा कैंट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12548) के इंजन और चार कोच रविवार रात करीब एक बजे पटरी से उतर गए। इस समय यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक धमाका हुआ तो यात्री दहशत में आ गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसे के बाद छह ट्रेनें रद्द की गई हैं और दो का रूट बदला गया है।

एडीआरएम बलदेवराम ने बताया कि हादसे के कारण की अभी जानकारी सामने नहीं आई है। अजमेर के मदार में होम सिग्नल के पास साबरमती रविवार रात एक बजकर चार मिनट पर डिरेल हुई। इस कारण इंजन और चार जनरल कोच पटरी से उतर गए। रेलवे ने अजमेर जंक्शन पर हेल्प डेस्क बनाया है। हेल्पलाइन नंबर 0145-2429642 जारी किया गया है।

हादसे के बाद गाड़ी संख्या 12065 अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला, गाड़ी संख्या 22987 अजमेर-आगरा फोर्ट, गाड़ी संख्या 09605 अजमेर-गंगापुर सिटी, गाड़ी संख्या 09639 अजमेर-रेवाडी, गाड़ी संख्या 19735 जयपुर-मारवाड़ और गाड़ी संख्या 19736 मारवाड़-जयपुर को 18 मार्च के लिए रद्द किया गया है। जबकि, गाड़ी संख्या 12915 साबरमती-दिल्ली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया दोराई-मदार (अजमेर को छोड़कर), गाड़ी संख्या 17020, हैदराबाद-हिसार रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया आदर्श नगर-मदार (अजमेर को छोड़कर) का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

एडीआरएम बलदेवराम ने बताया कि ट्रेन अहमदाबाद के साबरमती से राइट टाइम निकली थी। संभवत: मालगाड़ी से कुछ हुआ है। लेकिन अभी कारण सामने नहीं आया है। जिस ट्रैक पर एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल हुई है, बगल के ट्रैक पर मालगाड़ी थी। यात्रियों को अजमेर रेलवे स्टेशन भेजा गया है। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रात 1:04 बजे अजमेर के पास मदार में होम सिग्नल के पास गाड़ी संख्या 12548 साबरमती-आगरा कैंट का अवपथन (डिरेलमेंट) हुआ, जिसके कारण इंजन और चार जनरल कोच पटरी से उतर गए। रेलवे द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे अधिकारी व कर्मचारियों ने ट्रैक रेस्टोरेशन का कार्य प्रारंभ किया। ट्रैक रेस्टोरेशन का कार्य किया जा रहा है एवं डाउन लाइन को फिट दे दिया गया है । इस पर रेल संचालन प्रारंभ कर दिया गया है।

प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि ट्रेन के पायलट को सामने से आ रही मालगाड़ी को लेकर संशय हुआ और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। जबकि मालगाड़ी समानांतर ट्रैक पर आ रही थी। ऐसे में ट्रेन बेपटरी हो गई और चार कोच व इंजन पटरी से उतर गए। आगरा कैंट के पीछे ही राजधानी एक्सप्रेस आ रही थी, जिसे हादसे का पता चलते ही रोक लिया गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

सिलसिलेवार बम धमाका मामले में अजमेर की टाडा कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला 29 फरवरी को
अजमेर, 27 फरवरी (हि.स)। लखनऊ, कानपुर, हैदराबाद, सूरत और मुंबई की ट्रेनों में 6 दिसंबर, 1993 को हुए सिलसिलेवार बम धमाके को लेकर अजमेर की टाडा कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। इस मामले में फैसला अब 29 फरवरी को सुनाया जाएगा।

अयोध्या में वर्ष 1992 में बाबरी मस्जिद गिराने की बरसी पर सिलसिलेबार बम धमाके किए गए थे। इस मामले में उत्तर भारत की अजमेर टाडा कोर्ट में सुनवाई की जा रही थी। आरोपित आतंकी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा, इरफान अहमद, हम्मीदुद्दीन पर लगे आरोपों पर न्यायालय में आखिरी बहस पूरी हो गई। टाडा कोर्ट ने अंतिम फैसला सुनाने के लिए 29 फरवरी की तारीख तय की।

अयोध्या में बाबरी विध्वंस की बरसी पर देश भर में सिलसिलेवार बम धमाके करने के तीन आरोपित आतंकी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा, इरफान, हमीमुद्दीन जेल में बंद हैं। टुंडा की ओर से पैरवी शफकत सुल्तानी, इरफान व हमीमुद्दीन की ओर से एडवोकेट अब्दुल रशीद, सीबीआई की ओर से भवानीसिंह रोहिल्ला व राज्य सरकार की ओर से ब्रजेश पांडे पैरवी कर रहे हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आतंकी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद जेल में बंद था। 24 सितंबर को उसको गाजियाबाद जेल से अजमेर भेजा गया। तब से वह अजमेर जेल में ही बंद हैं। टुंडा आखिरी बार साल-2013 में नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया था। 6 दिसंबर 1993 को ट्रेनों में विस्फोट के वक्त करीम टुंडा लश्कर का विस्फोटक विशेषज्ञ था। मुंबई के डॉक्टर जलीस अंसारी, नांदेड के आजम गौरी और करीम टुंडा ने 'तंजीम इस्लाम उर्फ मुसलमीन' संगठन बनाकर बाबरी विध्वंस का बदला लेने के लिए 1993 में पांच बड़े शहरों में ट्रेनों में बम धमाके किए थे।

दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सामने 1996 में बम धमाके का आरोप भी टुंडा पर है। 1996 में सुरक्षा एजेंसी इंटरपोल ने उसका रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। साल-2000 में टुंडा के बांग्लादेश में मारे जाने की खबरें आईं लेकिन 2005 में दिल्ली में पकड़े गए लश्कर के आतंकी अब्दुल रज्जाक मसूद ने टुंडा के जिंदा होने का खुलासा किया। 2001 में संसद भवन पर हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से जिन 20 आतंकियों के प्रत्यर्पण की मांग की थी, उसमें टुंडा भी था। राजस्थान के टोंक जिले की एक मस्जिद के जिहाद की मीटिंग लेते समय किसी हादसे में एक हाथ खो देने के बाद अब्दुल करीम का नाम 'टुंडा' पड़ा। उस पर करीब 33 क्रिमिनल केस हैं और करीब 1997-98 में करीब 40 बम धमाके कराने के आरोप हैं।

अब्दुल करीम उर्फ टुंडा उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के कस्बा पिलखुवा का रहने वाला है। अपने जीवन की शुरुआत में वह पिलखुवा कस्बे में कारपेंटर (बढ़ई) का काम करता था। बाद में वह कपड़े का कारोबार करने मुंबई चला गया। मुंबई के भिवंडी इलाके में उसके कुछ रिश्तेदार रहते थे। 1985 में भिवंडी के दंगों में उसके कुछ रिश्तेदार मारे गए। इनका बदला लेने के लिए उसने आतंकवाद की राह पकड़ी। 1980 के आसपास वह आतंकी संगठनों के संपर्क में आया। 80 के दशक में अब्दुल करीम उर्फ टुंडा ने लश्कर से जुड़ गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने की ब्रह्मा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, जगतपिता ब्रह्मा और माता गायत्री की आरती उतारी
अजमेर, 31 मई (हि.स.)। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को विश्वप्रसिद्ध जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में करीब बीस मिनट तक दर्शन और पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर हेलीपैड से लेकर ब्रह्मा मंदिर तक फूलों से सजावट की गई। प्रधानमंत्री के यात्रा मार्ग को भगवा रंग से रंग दिया गया। ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी भी साथ रहे।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को अजमेर दौरे पर दोपहर करीब तीन बजे वायुसेना के विमान से किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से लगभग सवा तीन बजे सेना के हेलीकॉप्टर से पुष्कर के लिए रवाना हुए। किशनगढ़ एयरपोर्ट से रवाना हुए प्रधानमंत्री के तीन हेलीकॉप्टर पुष्कर में जाट विश्राम स्थली के पास निजी खातेदार की भूमि पर बने हेलीपैड पर उतरे। यहां से वे ब्रह्मा मंदिर पहुंचे।

ब्रह्मा मंदिर के पुजारी कृष्ण गोपाल वशिष्ठ ने प्रधानमंत्री के आगमन पर उन्हें द्रविड़ शैली में बनी विशेष फूलों की माला पहना कर स्वागत किया। उन्हें साफा पहनाया गया। पुजारी वशिष्ठ ने जगतपिता ब्रह्मा और माता गायत्री के प्राचीन मंदिर के इतिहास के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद षोडशोपचार के जरिए प्रधानमंत्री ने जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में पूजा की। इसके बाद उन्होंने जगतपिता ब्रह्मा और वेद माता गायत्री की आरती उतारी। इसके बाद मंदिर के गर्भ गृह में जगतपिता ब्रह्मा और वेद माता गायत्री की प्रदक्षिणा की।

पीएम के स्वागत में ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और कालबेलिया नृत्यांगनाओं ने भाजपा के झंडे हाथ में लेकर जमकर डांस किया। ब्रह्मा मंदिर से 100 मीटर दूर कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। हेलीपैड पर सांसद भागीरथ चौधरी, पुष्कर विधायक सुरेश रावत, पालिका अध्यक्ष कमल पाठक और विभिन्न मठों और संप्रदायों से जुड़े संतों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी देश के चौथे ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए पुष्कर पहुंचे हैं। देश के पूर्व तीन प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे और सरोवर पर पूजा अर्चना की। छह फरवरी, 1989 को राजीव गांधी, सात जुलाई, 1993 को पीवी नरसिंह राव और 1996 और 1997 के बीच एचडी देवेगौड़ा प्रधानमंत्री के रूप में पुष्कर आ चुके है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुश्तैनी तीर्थ पुरोहित हर गोपाल पाराशर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार और वे स्वयं भी पुष्कर आकर उनसे पूजा-अर्चना कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हस्ताक्षरयुक्त वंशावली आज भी पंडित हर गोपाल पाराशर की बही में उल्लेखित है।

युवाओं के हक और व्यवस्था में विश्वास लौटाने के लिए है जन संघर्ष पदयात्रा : पायलट
अजमेर, 11 मई (हि.स)। भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता एवं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गुरुवार से अजमेर से जन संघर्ष पदयात्रा शुरू कर दी। यह पदयात्रा आगामी पांच दिनों तक चलेगी। इस दौरान पायलट अपने हजारों समर्थकों के साथ अजमेर से जयपुर तक की 125 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करेंगे।

जयपुर रोड स्थित कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता के निवास से यात्रा शुरू करने से पहले पायलट ने युवाओं को विश्वास में लेते हुए कहा कि यह यात्रा राजस्थान के युवाओं के हक और व्यवस्था में विश्वास लौटाने के लिए है। उन्होंने गहलोत सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज राजस्थान का युवा व्यवस्था पर विश्वास खो चुका है। उन्होंने राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य की भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तारी को लेकर कहा कि प्रदेश का हर व्यक्ति जानना चाहता है कि इसके पीछे किसका हाथ है और किसका चेहरा छिपा है।

पायलट ने कहा कि पेपर लीक होने की घटनाएं मामूली नहीं हो सकतीं। एक बेरोजगार और एक विद्यार्थी के पीछे उसके परिवार के हर व्यक्ति का इम्तहान होता है। लोग किस तरह अपने बच्चों को पढ़ाते हैं। काबिल बनाते हैं और परीक्षा के लिए तैयार करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं से सभी का सरकार की व्यवस्था पर से ही विश्वास उठ जाता है।

इस मौके पर पायलट ने यह भी संदेश दिया कि आज भी अधिकांश कांग्रेसी उन्हीं के साथ हैं। यात्रा शुरू करने से पहले पायलट ने जयपुर रोड पर आयोजित सभा में कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार तभी रिपीट होगी, जब हम जनता से जुड़ेंगे। जनता से कनेक्ट होने के लिए यह पदयात्रा निकाली जा रही है। पायलट ने इस बात पर अफसोस जताया कि गत चुनावों में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमने जो वादे किए थे, उन्हें सरकार बनने के बाद पूरा नहीं किया।

इसके पहले पायलट जनसंघर्ष यात्रा के लिए ट्रेन से अजमेर पहुंचे। अजमेर स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने पायलट का जोरदार स्वागत किया। पायलट ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह जोश दिखाता है कि वे सत्य के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मेरी यह यात्रा किसी के विरोध में नहीं है।

अजमेर में मनोरंजन पार्क दुर्घटना में 15 घायल
अजमेर, 22 मार्च: राजस्थान के अजमेर में एक स्थानीय मनोरंजन पार्क में एक भयानक हादसा हो गया, जब एक झूला 30 फीट की ऊंचाई से गिर गया, जिससे सात बच्चों सहित 15 लोग घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों ने मामले की जांच शुरु कर दी हैद्घ वहीं हादसे के बाद झुले का ऑपरेटर लापता हो गया है।

एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अजमेर के कुंदन नगर इलाके में स्थित 'डाबर डिज्नीलैंड' में मंगलवार की शाम को एक कैरोसेल नीचे की ओर जाते समय अचानक जमीन पर गिर गया, जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के समय सवारी पर सवार 25 लोगों के साथ, दृश्य जल्दी से अराजक हो गया क्योंकि आसपास के लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।

सिविल लाइन थाने से आपातकालीन प्रतिक्रियाकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे, और घायलों को इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच, मनोरंजन पार्क के सवारी संचालक और आयोजक घटनास्थल से भाग गए।

पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि सवारी की केबल, जो झूले को उठाने और नीचे लाने दोनों के लिए जिम्मेदार है, टूट गई। हालांकि, आधिकारिक कारण पूरी जांच के बाद निर्धारित किया जाएगा।

एडीएम सिटी भावना गर्ग ने कहा कि दोषी पाए जाने वालों को परिणाम भुगतने होंगे और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। सिविल लाइन थाने के प्रभारी दलबीर सिंह ने इस बात की पुष्टि की कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी रहने के कारण मेला मैदान को सील कर दिया गया है.

मोहम्मद रफी के गाने सुनकर लौट आई कोरोना पीडित की याददाश्त
कोरोना् काल में कोरोना की  उपचार के दौरान नई-नई आश्चर्यजनक जानकारियां सामने आ रही।ऐसे ही और एक जानकारी सामने आई है जिसमें की राजकोट में रहने वाले तुलसीदास नाम के अधेड़ को 15 अप्रैल के रोज कोरोना के हो गया था। उनके फेफड़ों पर 50% इन्फेक्शन लग चुका था। एक दिन वह अचानक बेहोश हो गए और जब उन्हें होश आया तो उनकी याददाश्त चली गई थी। वह अपने परिवार वालों को भी नहीं पहचान पा रहे थे।

तुलसीदास याददाश्त वापस लाने के लिए उनकी बेटी भानूबेन ने तुलसीदास को गाने पसंद हैं उन्हें गीत प्रेम को याद करवाया और यूट्यूब में से रफी के गीत सुना कर पूछती थी कि वह इस गाने को पहचान के बताए। मात्र इतना ही नहीं उन्हें दिन भर गाने भी सुनाते रहती थी। उनके परिवारजनों को भरोसा था कि तुलसीदास को इसी तरह से ठीक किया जा सकता है और आखिरकार धीरे-धीरे मोहम्मद रफी के गाने सुनते सुनते तुलसीदास अपने परिवार को भी पहचानने लगे।

इसी तरह से उनके परिवार की भावना बेन ने अन्य एक उदाहरण बताते हुए कहा कि मेरा बेटा ध्रुव जब 3 साल का था तो उसे दिमाग पर बुखार के कारण बोलने की शक्ति भी चली गई थी तब उसके दादा तुलसीदास ने म्यूजिक थेरेपी दी थी और 3 साल की मेहनत के बाद बोलने लगा था। इस परिवार के सदस्य म्यूजिक से जुड़े हुए हैं। भावनाबेन सूफी संगीत पर पीएचडी कर रही हैं। उनकी बड़ी बहन कृष्णा पोरबंदर में सुरभि कलावृंद संगीत की संस्था चलाती हैं। राजकोट कोविड सेंटर में म्यूजिक थेरेपी से मरीजों को स्वस्थ्य होने में मदद की जाती है।जाती है।

रात में सपना आया ‘परिवार को मार डाल’, फिर दो घंटे चला मौत का तांडव
राजस्थान के अजमेर में से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने अपने ही परिवार के सभी लोगों को मौत के घाट उतार दिया। शख्स ने पहले तो अपनी माता और छोटे भाई को हथोड़ा मार के मौत के घाट उतार दिया। पर इतने में भी उसका दिमाग शांत नही हुआ और उसने इसके बाद अपने पिता और अन्य तीन भाइयों पर भी हमला किया। इसके बाद वह घटनास्थल पर से फरार हो गया।

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की पहचान अमरचंद के रूप में हुई है। जिसने माता कमला देवी और छोटे भाई शिवराज की हत्या कर दी है। अमरचंद ने अपनी भाभी और भतीजी पर भी हमला किया था, पर किसी तरह वह अपनी जान बचाने में सफल रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रात के 2 बजे से 4 बजे तक लगभग दो घंटे घर की सभी लाइट बंद कर आरोपी मौत का तांडव मचा रहा था। हालांकि घटना के 15 घंटो बान पुलिस ने अमरचंद को हिरासत में लिया है।

सबसे पहले अमरचंद नीचे के रूम में सो रही माँ के पास गया, जहां उसकी भतीजी भी सो रही थी। अमरचंद ने हथोड़ी मार कर अपनी माता की हत्या कर दी और साथ ही अपनी भतीजी पर भी हमला किया। पर किसी तरह वह अपनी जान बचा कर वहाँ से भाग निकली। इसके बाद वह अपने छोटे भाई के पास पहुंचा और उसे जगाकर कहा की उसे माँ बुला रही है। जैसे ही उसका छोटा भाई शिवराज उठा, अमरचंद ने उसके ऊपर भी हथोड़ी से वार किया। जिसके चलते उसकी भी मौत हो गई। इसी तरह वह घर के हर सदस्य पर हमला करता गया।

पूछताछ में आरोपी ने कहा की जब वह रात को छत पर सो रहा था। तो उसे सपना आया की हथियार उठा और अपने परिवार के सभी सदस्यों को मार डाल। इसके बाद जब उसकी नींद खुली तो उसने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस इस बात को मानने को तैयार नहीं है। गाँववालों ने बताया की वह डिप्रेशन का शिकार था। सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है की जब गाँववालों से उसे माता और भाई के मौत की जानकारी मिली तो वह रोने लगा था।