Orissa - Loktej

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री ने वेदांता लांजीगढ़ की 24x7 टेलीमेडिसिन सुविधा का उद्घाटन किया
भुवनेश्वर (ओडिशा), 7 मई: ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग ने आज टाटा 1mg के साथ साझेदारी में कालाहांडी जिले में वेदांता एल्यूमीनियम की पहली 24x7 टेलीमेडिसिन सुविधा का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया।

टाटा 1एमजी के सहयोग से शुरू की गई यह पहल दूरदराज के गांवों, कर्मचारियों, परिवारों और व्यावसायिक साझेदारों तक समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श पहुंचाकर कलाहांडी में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    नई टेलीमेडिसिन सुविधा से कलाहांडी और आसपास के लगभग 70 गांवों के 70,000 से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ।
    वेदांता की पहल स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका तथा स्थानीय लोक कला, खेल और संस्कृति को दे रही मजबूती- महिलाओं और बच्चों के विकास पर विशेष ध्यान।
    ओडिशा में वेदांता की सामुदायिक विकास योजनाओं से 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित।

सहायता प्राप्त परामर्श के लिए वेदांता लांजीगढ़ अस्पताल में एक विशेष टेलीमेडिसिन कक्ष भी स्थापित किया गया है। इसके अलावा, टाटा 1एमजी ऐप के माध्यम से लाभार्थी लगभग 30 विशेषज्ञ और सुपर-स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से निःशुल्क ऑडियो और वीडियो परामर्श प्राप्त कर सकते हैं, जिससे चिकित्सा सलाह के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता कम होगी। इस सेवा का लाभ कलाहांडी तथा आसपास के लगभग 70 दूरस्थ गांवों के 70,000 से अधिक लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग ने कहा,“वेदांता की 24x7 टेलीमेडिसिन सुविधा कलाहांडी के लोगों, विशेषकर दूरस्थ आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

समय पर चिकित्सकीय परामर्श लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आजीविका के क्षेत्र में वेदांता का व्यापक कार्य यह दर्शाता है कि जिम्मेदार उद्योग राज्य के विकास लक्ष्यों को मजबूत कर सकते हैं। ओडिशा में समावेशी और संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार, उद्योग और समुदायों के बीच निरंतर सहयोग आवश्यक है।”

वेदांता एल्युमिना बिज़नेस के सीईओ श्री प्रणब कुमार भट्टाचार्य ने कहा, “ओडिशा वेदांता की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और स्थानीय समुदायों का कल्याण हमारे कार्यों के केंद्र में है। इस टेलीमेडिसिन सेवा की शुरुआत के साथ हम उन लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रहे हैं, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।

ओडिशा, विशेषकर कलाहांडी और रायगढ़ा में इस तरह की कई पहलें इन क्षेत्रों को तेज़ी से सामाजिक और आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ रही हैं। हम स्थानीय समुदायों और सरकार के साथ मिलकर ओडिशा के समावेशी और सतत विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

वेदांता की विभिन्न सामुदायिक पहलें जैसे ‘प्रोजेक्ट आरोग्य’ स्वास्थ्य शिविरों, निवारक देखभाल और चिकित्सा पहुंच के माध्यम से दूरस्थ गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रही हैं। वहीं ‘प्रोजेक्ट सखी’ महिलाओं को उद्यमिता और स्वयं सहायता समूहों के जरिए कौशल, आत्मविश्वास और आय के अवसर प्रदान कर रहा है।

‘प्रोजेक्ट संगम’ जलग्रहण विकास, सिंचाई सहायता और जलवायु-अनुकूल खेती के माध्यम से किसानों की आजीविका को मजबूत कर रहा है। वेदांता की शिक्षा संबंधी पहलें, जिनमें क्षेत्र का पहला अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डीएवी वेदांता इंटरनेशनल स्कूल और आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र ‘नंद घर’ शामिल हैं जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रारंभिक बाल देखभाल, पोषण, स्वास्थ्य सहायता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही हैं।

युवाओं के कौशल विकास और सामुदायिक बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं के साथ मिलकर ये पहलें क्षेत्र में अधिक स्वस्थ, शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त समुदायों के निर्माण में मदद कर रही हैं।

कलाहांडी और रायगढ़ा क्षेत्र के आसपास ये प्रयास स्वस्थ, कुशल और आत्मनिर्भर समुदायों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ओडिशा में वेदांता एल्युमिनियम की सामुदायिक विकास योजनाओं से अब तक 10 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं, जिसके लिए वर्षों में 500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश सामाजिक विकास परियोजनाओं में किया गया है।

इस अवसर पर लांजीगढ़ स्थित वेदांता एल्युमिनियम की विश्वस्तरीय एल्यूमिना रिफाइनरी की भी चर्चा हुई, जो भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिना रिफाइनरी है और चीन के बाहर दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में शामिल है।

50 लाख टन प्रतिवर्ष क्षमता वाली यह रिफाइनरी भारत की एल्युमिनियम वैल्यू चेन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसने ओडिशा को एक प्रमुख एल्युमिनियम केंद्र के रूप में स्थापित करने के साथ-साथ रोजगार, स्थानीय उद्यम, सहायक आजीविका और सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा दिया है।

वेदांता एल्युमिनियम के ओडिशा संचालन ने राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कंपनी के अनुसार, उसने ओडिशा में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है और 20,000 से अधिक एमएसएमई तथा व्यावसायिक साझेदारों को समर्थन दे रही है, जिससे उसकी वैल्यू चेन के माध्यम से बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।

ओडिशा एससीबी अस्पताल अग्निकांड: पीएम मोदी ने की पीड़ित परिवारों और घायलों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा
नई दिल्ली, 16 मार्च (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 10 मरीजों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पीएम ने मृतक के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

पीएम ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने घोषणा की कि पीएमएनआरएफ की ओर से प्रत्येक परिवार को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपए आर्थिक सहायता के तौर पर प्रदान किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “ओडिशा के कटक स्थित एक अस्पताल में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। पीएमएनआरएफ की ओर से प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।”

इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने भी मृतकों के परिवारों के लिए राहत की घोषणा की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की।

घायलों के लिए भी विशेष प्रबंध किए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने हादसे के बाद तुरंत प्रभावित परिवारों और अस्पताल प्रशासन से संपर्क किया और राहत कार्य की निगरानी करने के निर्देश दिए।

रविवार-सोमवार की रात 2:30 बजे अचानक एससीबी अस्पताल के आईसीयू में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। इस आगजनी में अस्पताल में भर्ती 10 मरीजों की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।

वेदांता एल्युमिनियम ने लांजीगढ़ क्षेत्र में कैंसर जागरूकता अभियान का नेतृत्व किया
कलाहांडी (ओडिशा), फरवरी 10: वेदांता एल्युमिनियम, जो भारत की सबसे बड़ी एल्युमिनियम उत्पादक कंपनी है, ने हाल ही में अपने लांजीगढ़ एल्यूमिना रिफाइनरी के आसपास के क्षेत्रों में दो दिवसीय कैंसर जागरूकता अभियान का आयोजन किया।

इस पहल के माध्यम से ग्रामीण ओडिशा और छत्तीसगढ़ में रोगियों के अनुकूल कैंसर देखभाल के प्रति कंपनी की लंबी अवधि की प्रतिबद्धता को और मज़बूती मिली। अभियान के तहत कैंसर के बचाव, शुरुआती पहचान और उपलब्ध उपचार के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई, जिससे 500 से अधिक लोग लाभान्वित हुए, जिनमें फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मी और छात्र भी शामिल थे।

इस अभियान के तहत कंकेरी गांव में समुदाय-केंद्रित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां ग्रामीणों ने डॉक्टरों से सीधे संवाद कर कैंसर की पहचान, उपचार और रिकवरी से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

मेडिकल विशेषज्ञता को जमीनी स्तर के संपर्क से जोड़ते हुए यह कार्यक्रम क्षेत्र के दूर-दराज़ के गांव तक जीवनरक्षक जानकारी पहुंचाने में सफल रहा। इसके अलावा, फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों, छात्रों और समुदाय के सदस्यों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा विशेष सत्र भी आयोजित किए गए। लांजीगढ़ ब्लॉक कार्यालय में उद्घाटन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं के लिए जागरूकता सत्र आयोजित किए गए।

यह पहल स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों तक भी पहुंची, जिनमें एसएसडी स्कूल और बनिपंगा गर्ल्स हाई स्कूल शामिल हैं। छात्रों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों और लंबे समय तक बेहतर स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले जीवनशैली कारकों के बारे में संवेदनशील बनाया गया। युवाओं को जोड़कर इस अभियान का उद्देश्य कैंसर को लेकर समाज में फैली झिझक को दूर करना और छात्रों को अपने परिवार व गांव में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर वेदांता एल्युमिना बिज़नेस के सीईओ, श्री प्रणब कुमार भट्टाचार्य ने कहा, “हम पूरे विश्वास के साथ मानते हैं कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सामाजिक-आर्थिक प्रगति का एक महत्वपूर्ण आधार है।

वेदांता लांजीगढ़ में हम अपने आसपास के समुदायों के स्वास्थ्य और कल्याण पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कैंसर देखभाल से जुड़ी लक्षित पहलों के माध्यम से हम कलाहांडी में सम्पूर्ण स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाने और क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास में योगदान देने का प्रयास कर रहे हैं।”

इन सत्रों के माध्यम से स्पष्ट स्वास्थ्य देखभाल मार्गों को सामने रखा गया और वेदांता की अपने परिचालन क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दोहराया गया। लांजीगढ़ अस्पताल में उपलब्ध उन्नत रोगी देखभाल और छत्तीसगढ़ स्थित बीएमसी सुविधा में समर्थित आधुनिक कैंसर उपचार सेवाओं के साथ, कंपनी जागरूकता से आगे बढ़कर लंबी अवधि और ठोस स्वास्थ्य सहयोग सुनिश्चित कर रही है।

लांजीगढ़ के लोगों को सीधे मेडिकल विशेषज्ञों तक पहुंच और आवश्यकता पड़ने पर उच्च स्तरीय उपचार से जोड़कर, वेदांता यह सुनिश्चित कर रही है कि समुदाय का कल्याण ओडिशा के जनजातीय क्षेत्र में उसकी विकास यात्रा का एक मजबूत आधार बना रहे।

एफआईएच पुरुष प्रो लीग 2025–26 राउरकेला चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम घोषित
नई दिल्ली, 05 फरवरी (वेब वार्ता)। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को एफआईएच पुरुष प्रो लीग 2025–26 के राउरकेला चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट का यह चरण 10 से 15 फरवरी 2026 तक ओडिशा के राउरकेला स्थित बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

राउरकेला चरण में मेजबान भारत के साथ अर्जेंटीना और बेल्जियम जैसी मजबूत टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे घरेलू दर्शकों के सामने बेहद रोमांचक और उच्च स्तरीय मुकाबलों की उम्मीद की जा रही है। भारतीय टीम में अनुभव और युवा प्रतिभा का संतुलित मिश्रण देखने को मिलता है।

टीम प्रबंधन ने सभी विभागों—गोलकीपिंग, डिफेंस, मिडफील्ड और फॉरवर्ड लाइन—में गहराई और संतुलन बनाए रखने पर खास ध्यान दिया है, ताकि प्रो लीग अभियान की घरेलू शुरुआत मजबूती से की जा सके।

गोलकीपिंग की जिम्मेदारी सूरज कारकेरा और पवन संभालेंगे। डिफेंस की कमान कप्तान हरमनप्रीत सिंह के हाथों में होगी। उनके साथ अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, सुमित, संजय और नीलम संजीप ज़ेस शामिल हैं, जो टीम को रक्षात्मक मजबूती और नेतृत्व प्रदान करेंगे।

डिफेंस सूची में अमनदीप लकड़ा का नाम भी शामिल है, जिन्होंने हाल ही में संपन्न पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025–26 में शानदार प्रदर्शन किया था और ‘हीरो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने गए थे।

मिडफील्ड में राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह, नीलकांत शर्मा और रोसन कुजूर शामिल हैं। यह यूनिट अनुभव, नियंत्रण और रचनात्मकता का बेहतरीन संयोजन पेश करती है।

ओडिशा के 21 वर्षीय रोसन कुजूर को पहली बार सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। वह 2025 एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय जूनियर टीम का हिस्सा थे और हीरो हॉकी इंडिया लीग में वेदांता कलिंगा लांसरस के खिताबी अभियान में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।

फॉरवर्ड लाइन में अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लकड़ा, सेल्वम कार्थी, मनदीप सिंह, अराइजित सिंह हुंडल और आदित्य अर्जुन ललागे शामिल हैं, जिन पर गोल करने और आक्रामक बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

टीम की घोषणा पर मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, “यह टीम अनुभव और युवा ऊर्जा का शानदार मिश्रण है। रोसन, मनमीत और अमनदीप जैसे युवा खिलाड़ियों के साथ सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी हमें संतुलन देती है।

बेल्जियम और अर्जेंटीना मजबूत टीमें हैं, लेकिन हमें अपनी क्षमताओं पर भरोसा है।” घरेलू दर्शकों के जोशीले समर्थन के बीच भारतीय टीम राउरकेला चरण में शानदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी।

एफआईएच पुरुष प्रो लीग 2025–26 (राउरकेला चरण) के लिए भारत की 24 सदस्यीय टीम
गोलकीपर: सूरज कारकेरा, पवन।
डिफेंडर्स: अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित, संजय, नीलम संजीप ज़ेस, अमनदीप लकड़ा
मिडफील्डर्स: राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह, नीलकांत शर्मा, रोसन कुजूर
फॉरवर्ड्स: अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लकड़ा, सेल्वम कार्थी, मनदीप सिंह, अराइजित सिंह हुंडल, आदित्य अर्जुन ललागे।

मुख्यमंत्री को सौरा कला चित्र भेंट, वेदांता ने किया कलाहांडी की विरासत का सम्मान
भुवनेश्वर (ओडिशा), जनवरी 22: औद्योगिक प्रगति और जनजातीय सांस्कृतिक धरोहर के सुंदर संगम का सम्मान करते हुए, वेदांता लिमिटेड के एल्युमिना बिजनेस के सीईओ श्री प्रणब कुमार भट्टाचार्य ने ‘कलाहांडी उत्सव – घुमुरा 2026’ के समापन समारोह में ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी को पारंपरिक सौरा कला चित्रकला भेंट की।

यह कलाकृति स्थानीय जनजातीय कलाकारों द्वारा अत्यंत बारीकी से तैयार की गई थी और वेदांता के पवेलियन में प्रदर्शित की गई, जो कंपनी के सांस्कृतिक संरक्षण प्रयासों की सफलता का प्रतीक बनी।

यह चित्र ‘प्रोजेक्ट आदिकला’ के अंतर्गत तैयार किया गया था, जो वेदांता का प्रमुख सीएसआर कार्यक्रम है और जिसके जरिए धोकड़ा धातु कला और सौरा पेंटिंग जैसे लुप्तप्राय जनजातीय कला रूपों को पुनर्जीवित किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत कलाकारों को विशेष प्रशिक्षण, आधुनिक डिज़ाइन सहयोग और सीधे बाज़ार से जोड़ने की सुविधाएँ दी जाती हैं।

इसके परिणामस्वरूप, कलाहांडी क्षेत्र के 200 से अधिक कारीगर परिवारों के लिए स्थायी आजीविका सुनिश्चित हुई है, जिससे सदियों पुरानी कला परंपराएँ न सिर्फ बची हैं बल्कि आधुनिक बाज़ार में एक समृद्ध आर्थिक गतिविधि के रूप में उभर रही हैं।

श्री भट्टाचार्य ने पुनः जोर देकर कहा कि वेदांता लांजीगढ़ के लिए कलाहांडी की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना औद्योगिक विकास, जिससे जिले के लिए एक समावेशी और सतत भविष्य का निर्माण हो सके।

वेदांता लांजीगढ़ ने ओडिशा स्कूल तीरंदाजी में मचाया धमाल, 12 पदक जीते
लांजीगढ़ [ओडिशा], अक्टूबर 10: भारत के सबसे बड़े एल्युमिनियम उत्पादक वेदांता एल्युमिनियम ने अपनी जमीनी खेल पहल की एक बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाया है, जब इस कार्यक्रम के युवा तीरंदाजों ने ओडिशा स्कूल तीरंदाजी चैम्पियनशिप में प्रतिष्ठित “ओवरऑल चैम्पियन” का खिताब जीत लिया।

कालाहांडी ज़िले के इन तीरंदाजों ने, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (SGFI) द्वारा सुंदरगढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता में, कुल 8 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

वेदांता लांजीगढ़ की प्रमुख स्पोर्ट्स ट्रेनिंग इनिशिएटिव युवा तीरंदाजों को विशेषज्ञ कोचिंग, विश्वस्तरीय उपकरण और प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करती है, जो वेदांता की स्थानीय प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इन खिलाड़ियों की उपलब्धि न केवल कालाहांडी के युवाओं की अपार क्षमता को उजागर करती है, बल्कि संगठित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के परिवर्तनकारी प्रभाव को भी सिद्ध करती है।

इस सफलता पर टिप्पणी करते हुए, वेदांता एल्युमिना बिजनेस के सीईओ प्रणब कुमार भट्टाचार्य ने कहा, “वेदांता लांजीगढ़ में, हम मानते हैं कि सच्ची प्रगति उन अवसरों से मापी जाती है जो हम अपने समुदायों के लिए निर्मित करते हैं।

हमारे युवा तीरंदाजों की यह असाधारण उपलब्धि यह दर्शाती है कि जमीनी स्तर की पहल किस प्रकार छिपी हुई प्रतिभाओं को उभार सकती है और उन्हें विजेता बना सकती है। हम कालाहांडी के युवाओं को सशक्त बनाने, उनमें आत्मविश्वास जगाने और उत्कृष्टता की राह पर अग्रसर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

2018 में आरंभ की गई वेदांता की स्पोर्ट्स ट्रेनिंग इनिशिएटिव वंचित समुदायों से खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें तीरंदाजी और एथलेटिक्स में विशेषज्ञ कोचिंग, उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण और प्रशिक्षण ढांचा उपलब्ध कराती है। इस पहल के तहत राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी को भी प्रोत्साहन दिया जाता है।

अब तक 100 से अधिक युवा तीरंदाज इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किए जा चुके हैं, जिन्होंने केवल पिछले वर्ष ही राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 50 से अधिक पदक जीते हैं, जो खेलों के जमीनी विकास के प्रति वेदांता की सतत प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

प्रधानमंत्री मोदी कल बीएसएनएल की 'स्वदेशी' 4जी प्रणाली करेंगे पेश
नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल की ‘स्वदेशी’ 4जी प्रणाली 27 सितंबर को पेश करेंगे। इसकी शुरुआत के साथ ही भारत, दूरसंचार उपकरण बनाने वाले देशों की प्रतिष्ठित श्रेणी में शामिल हो जाएगा।

दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि भारत निर्मित प्रणाली क्लाउड-आधारित, भविष्य के लिए तैयार है और इसे आसानी से 5जी में तब्दील (अपग्रेड) किया जा सकता है।

मंत्री ने कहा कि बीएसएनएल की 4जी प्रणाली 27 सितंबर को देश भर में लगभग 98,000 केंद्रों पर शुरू की जाएगी। इसके साथ ही कई राज्यों में भी इसकी शुरुआत की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ओडिशा के झारसुगुड़ा से इसकी शुरुआत करेंगे। सिंधिया खुद इस दौरान गुवाहाटी में मौजूद रहेंगे।

दूरसंचार मंत्री ने कहा, ‘‘ यह दूरसंचार क्षेत्र के लिए एक नया युग है, एक ऐसा युग जहां भारत दूरसंचार उपकरण बनाने वाले शीर्ष देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है। इसमें डेनमार्क, स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन जैसे देश शामिल हैं...भारत ऐसा करने वाला अब पांचवां देश है।’’

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री डिजिटल भारत निधि के माध्यम से देश के 100 प्रतिशत 4जी संतृप्ति नेटवर्क का भी अनावरण करेंगे जिसके तहत 29-30 हजार गांव को ‘मिशन मोड’ परियोजना के तहत जोड़ा गया है।

वेदांता लंजिगढ़ में शक्ति किट का वितरण
लंजिगढ़, कलाहांडी, 25 सितंबर, 2025: भारत में एल्युमीनियम की सबसे बड़ी उत्पादक, वेदांता एल्युमीनियम ने इस नवरात्रि पर एक अनोखी सामुदायिक पहल शुरू की है, जिसमें लंजिगढ़ के अपने आस-पास के गाँवों की महिलाओं को सशक्त बनाकर शक्ति की भावना का उत्सव मनाया जा रहा है। अपने विशेष 'नवरात्रि मिलाप' कार्यक्रम के तहत, कंपनी 600 से अधिक 'शक्ति किट' वितरित कर रही है, जिससे नौ गाँवों की 1,500 से अधिक महिलाओं को लाभ मिल रहा है।

हर शक्ति किट को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण – जो महिला कल्याण के तीन स्तंभ हैं – को बढ़ावा देने के लिए सोच-समझकर तैयार किया गया है। इन किटों में सैनिटरी नैपकिन, साबुन, हैंडवॉश और अन्य स्वच्छता की आवश्यक वस्तुएं; पोषण को बढ़ावा देने के लिए मिलेट-आधारित मिठाइयाँ; और लोहे के खाना पकाने के बर्तन शामिल हैं, जो एक पारंपरिक उपकरण है जो समय के साथ एनीमिया को कम करने में मदद करता है। इस पहल को शक्ति और देखभाल के उत्सव में बदलने के लिए उत्सव की वस्तुएं भी शामिल की गई हैं।

यह पहल नवरात्रि के नौ दिनों तक चलेगी, जिसमें प्रत्येक दिन एक गाँव को समर्पित होगा। वेदांत के प्रतिनिधि रंगोली बनाने और पारंपरिक खेलों जैसी गतिविधियों के माध्यम से समुदायों के साथ जुड़ रहे हैं, जिससे प्रत्येक वितरण एक साझा उत्सव बन रहा है। इस पहल में पुतरीभाटा, खलगुडा, बलभद्रपुर, कदमगुडा, केंदुबर्डी, बानिगाँव, सिमलीभाटा, बुंदेल और चनालिमा शामिल हैं, जिससे सामूहिक रूप से 600 से अधिक परिवारों को लाभ मिल रहा है।

इस पहल पर बोलते हुए, प्रणब कुमार भट्टाचार्य, सीईओ – वेदांत एल्युमिना बिज़नेस ने कहा, "हमारे सामुदायिक विकास प्रयास इस विश्वास में निहित हैं कि सच्ची प्रगति समावेशी और सहभागितापूर्ण होती है। नवरात्रि शक्ति – यानी ताकत, देखभाल और लचीलेपन का उत्सव है।

इस साल, हम अपने गाँवों की महिलाओं को सशक्त बनाकर उस भावना का सम्मान करना चाहते थे। शक्ति किट के माध्यम से, हम उनके स्वास्थ्य और कल्याण में निवेश कर रहे हैं। यह पहल हमारे व्यापक सामाजिक प्रभाव कार्यक्रमों का पूरक है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास और आजीविका सृजन तक फैले हुए हैं; और टिकाऊ और न्यायसंगत विकास के लिए मार्ग बना रहे हैं।"

'नवरात्रि मिलाप', वेदांत लंजिगढ़ के प्रमुख सामुदायिक कनेक्ट – मिलाप कार्यक्रम का एक उत्सव संस्करण है। यह मंच कंपनी के कर्मचारियों और उसके मेजबान समुदायों के बीच नियमित जुड़ाव को बढ़ावा देता है, जिससे 16 गाँवों में 3,300 से अधिक लोगों को लाभ होता है। मासिक मिलाप कार्यक्रमों में आवश्यक वस्तुओं का वितरण, साझा सामुदायिक भोजन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान शामिल हैं जो एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं।

सामुदायिक विकास के लिए अपने एकीकृत दृष्टिकोण के माध्यम से, कंपनी अपने परिचालन क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाना जारी रखे हुए है, व्यक्तियों को सशक्त बना रही है, परिवारों को मजबूत कर रही है, और लचीले समुदाय का निर्माण कर रही है जो औद्योगिक प्रगति के साथ बढ़ते हैं।

वेदांत एल्युमीनियम बिज़नेस के बारे में:वेदांत लिमिटेड का एक बिज़नेस, वेदांत एल्युमीनियम, भारत का सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक है, जो भारत के आधे से अधिक एल्युमीनियम का निर्माण करता है, यानी वित्तीय वर्ष 25 में 2.42 मिलियन टन। यह मूल्यवर्धित एल्युमीनियम उत्पादों में एक अग्रणी है जो मुख्य उद्योगों में महत्वपूर्ण अनुप्रयोग पाते हैं। वेदांत एल्युमीनियम, एल्युमीनियम उद्योग के लिए एस एंड पी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट 2024 की विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है, जो इसकी अग्रणी टिकाऊ विकास प्रथाओं का प्रतिबिंब है। भारत में अपने विश्व स्तरीय एल्युमीनियम स्मेल्टर, एल्युमिना रिफाइनरी और पावर प्लांट्स के साथ, कंपनी एक हरित कल के लिए 'भविष्य की धातु' के रूप में एल्युमीनियम के उभरते अनुप्रयोगों को बढ़ावा देने के अपने मिशन को पूरा करती है।

भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर यात्रियों को 10 रुपये में मिलेगा पानी और चाय, उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन
भुवनेश्वर, 25 अगस्त (भाषा) भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने सोमवार को बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए सुलभ दरों पर खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के मकसद से 'उड़ान यात्री कैफे' की शुरुआत की।

इस सुविधा का उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री ने कहा, “यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दृष्टिकोण है कि हवाई यात्रियों को किफायती दरों पर भोजन एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाएं। 'उड़ान' योजना का उद्देश्य हवाई यात्रा को आम जनता के लिए सुलभ बनाना है। हवाई अड्डों पर महंगे खान-पान की शिकायतें लगातार मिलती थीं, और यह पहल उन्हीं चिंताओं का समाधान है।”

उन्होंने बताया कि इस तरह की पहली सुविधा कोलकाता में शुरू की गई थी, जिसके बाद इसे चेन्नई, अहमदाबाद और पुणे में भी शुरू किया गया। भुवनेश्वर पांचवां केंद्र है और जल्द ही अन्य हवाई अड्डों पर भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

कैफे में पानी की एक बोतल और चाय का कप केवल 10 रुपये में, जबकि एक समोसा 20 रुपये में उपलब्ध है।

श्री बजरंग सेना के उड़ीसा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर तपन मोहंती की नियुक्ति
सूरत, 11 जुलाई:भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही श्री बजरंग सेना के उड़ीसा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर तपन मोहंती की नियुक्ति की गई है। श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा  ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर यह जिम्मेदारी सौंपी है।

श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने इस नियुक्ति पर कहा कि उड़ीसा में संगठन का विस्तार तेजी से हो रहा है। संगठन की हिंदुत्व की सोच और समाजिक सरोकार के कार्यों को देख युवा संगठन से जुड़ रहे हैं। अब तपन मोहंती को उड़ीसा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है तब मुझे उम्मीद है कि वह संगठन और संगठन के कार्यों को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

गौरतलब है कि 6 अप्रैल ,2019 में हितेश विश्वकर्मा ने सूरत से हिन्दू वादी संगठन श्री बजरंग सेना की स्थापना की थी और आज नौ राज्य में एक लाख से अधिक सदस्य श्री बजरंग सेना से जुड़े हैं। संगठन भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रहा है। लव जिहाद जैसे मुद्दों पर संगठन का रुख सख्त रहा है । इसके अलावा हरित देश की भावना के साथ पौधारोपण और हिंदू धर्म की भावना को मजबूत करने के लिए मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ और सुंदर कांड का पाठ का आयोजन भी संगठन की ओर से किया जाता है। साथ ही गरीब विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए भी संगठन सेवा कार्य करता रहा है।

पुरी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ यात्रा का उल्लास के साथ शुभारंभ
पुरी, 27 जून (वेब वार्ता)। ओडिशा में पुरी स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर के पीठासीन देवताओं, भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का नौ दिवसीय प्रवास आज सुबह ‘हरिबोल’ और ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष और मंदिर नगरी में मंजीरों की लयबद्ध झंकार के बीच शुरू हुआ।

दुनियाभर में विख्यात इस वार्षिक रथ यात्रा देखने के लिए लाखों श्रद्धालु इस तीर्थ नगरी में आए हुए हैं। वे 12वीं शताब्दी के मंदिर के ‘लायंस गेट’ से गुंडिचा मंदिर तक फैले तीन किलोमीटर लंबे 'बड़ा डांडा' (विशाल मार्ग) ग्रैंड रोड़ पर एकत्रित हुए।

दैनिक अनुष्ठान पूरा होने के बाद सबसे पहले भगवान सुदर्शन के साथ दैवीय रूपों वाले भाई-बहनों को गोपाल भोग (नाश्ता) अर्पित किया गया। इसके बाद उन्हें भव्य जुलूस के रूप में गर्भगृह ('रत्न वेदी') से बाहर लाया गया जिसे पहांडी बिजे के नाम से जाना जाता है। फिर उन्हें मंदिर के बाहर खड़े उनके सुसज्जित रथों तक ले जाया गया। सैकड़ों मंदिर सेवकों ने कड़ी सुरक्षा और शंखनाद के बीच देवताओं को अपने कंधों पर उठाकर आनंद बाज़ार और बैशी पहाचा से होते हुए सिंह द्वार तक पहुंचाया।

परंपरा के अनुसार सबसे पहले भगवान बलभद्र को बाहर लाकर तालध्वज रथ पर बिठाया जाता है। उसके बाद देवी सुभद्रा को दर्पदलन रथ पर बिठाया जाता है। अंत में भक्तों द्वारा प्यार से कालिया कहलाए जाने वाले भगवान जगन्नाथ को नंदीघोष रथ पर बिठाया गया।

देवताओं को अपने रथों पर सवार होते देखने के लिए लायंस गेट पर श्रृद्वालुओं की भारी भीड़ के बीच गुंडिचा मंदिर की उनकी यात्रा शुरू हो गई। बड़ा डांडा के दोनों ओर की इमारतों की छतें सुबह से ही भक्तों से भर गईं। विशाल मार्ग की ओर जाने वाली सभी गलियाँ और रास्ते खचाखच भरे थे क्योंकि लोग रथों पर देवताओं के पवित्र दर्शन के लिए क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

इस बीच मंदिर के सूत्रों के अनुसार देवताओं को उनके संबंधित रथों पर बिठाए जाने के बाद पुरी के गजपति राजा दिव्यसिंह देब पारंपरिक चेरा पन्हारा (स्वर्ण झाड़ू से रथों की सफाई) करेंगे । लाखों श्रद्धालु एक के बाद एक रथों को बड़ा डांडा के साथ गुंडिचा मंदिर तक खींचेंगे जहां देवता नौ दिनों तक रहेंगे और फिर बहुदा यात्रा (वापसी रथ महोत्सव) के दौरान मुख्य मंदिर में लौट आएंगे।

उत्सव के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बीएसएफ, सीआरपीएफ, आरएएफ, एनएसजी कमांडो, ड्रोन रोधी दस्ते और अचूक निशानेबाजों सहित 10,000 से अधिक कर्मियों की तैनाती की गई है।

भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और राज्य समुद्री पुलिस तटीय सीमा पर गश्त कर रही है जबकि बड़ा डांडा और आसपास के इलाकों में 275 एआई-संचालित सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन जैमर लगाए गए हैं। ये एक एकीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र से जुड़े हैं।

भारी संख्या में लोगों की आवाजाही को संभालने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ा डांडा के साथ 36 निर्दिष्ट पार्किंग क्षेत्र और एक एम्बुलेंस कॉरिडोर की व्यवस्था की गई है।

समुद्र तट की निगरानी के लिए 500 से अधिक लाइफगार्ड तैनात किए गए हैं। केंद्रीय रेल मंत्री के निर्देशानुसार रेलवे स्टेशन पर आवश्यक सुविधाओं के साथ अस्थायी आवास और मुफ्त भोजन वितरण केंद्र स्थापित किए गए हैं।

स्वास्थ्य सेवा के मोर्चे पर सरकार ने भीषण लू और और अन्य बीमारियों के उपचार के लिए 268 इनडोर रोगी बिस्तरों की व्यवस्था की है। चिकित्सा की आपातस्थिति से निपटने के लिए पुरी में कुल 378 डॉक्टर और पैरामेडिक्स तैनात किए गए हैं।

अतिरिक्त महानिदेशक (यातायात) दयाल गंगवार ने कहा कि क्षेत्र में कुंभ मेला मॉडल से प्रेरित एक विशेष एकीकृत यातायात नियंत्रण योजना लागू की गई है। यातायात प्रबंधन के लिए दस डिजिटल संचार प्रणालियाँ स्थापित की गई हैं जिसमें 300 निजी सुरक्षा कर्मी डेटा प्रोसेसिंग में सहायता कर रहे हैं। छह प्रवर्तन टीमों को ‘नो-पार्किंग ज़ोन’ में खड़े वाहनों को हटाने का काम सौंपा गया है और यातायात सुगम बनाने के लिए 80 से अधिक ट्रैफ़िक सहायता चौकियाँ बनायी गयी हैं।

ओडिशा: ऑनलाइन गेम की लत का विरोध करने पर युवक ने माता-पिता और बहन की हत्या कर दी
पारादीप, चार मार्च (भाषा) ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर कॉलेज के एक छात्र ने अपने माता-पिता और बहन की पत्थर से हमला कर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) भवानी शंकर उद्गाता ने बताया कि यह घटना जगतसिंहपुर थाना क्षेत्र के जयबाड़ा सेठी साही में रात करीब तीन बजे हुई। उन्होंने बताया कि छात्र ने अपने माता-पिता तथा बहन का सिर पत्थरों या किसी अन्य कठोर वस्तु से कथित तौर पर कुचल दिया।

जगतसिंहपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रभास साहू के अनुसार, प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सूर्यकांत सेठी (21) अपने माता-पिता और बहन से इसलिए नाराज था क्योंकि वे उसे मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम खेलने से रोकते थे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रशांत सेठी उर्फ कालिया (65), उनकी पत्नी कनकलता (62) और बेटी रोजलिन (25) के रूप में हुई है।

एसपी ने बताया, ‘‘घटना के बाद सूर्यकांत सेठी गांव के पास छिप गया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’’

उद्गाता के मुताबिक, आशंका है कि युवक किसी मानसिक समस्या से पीड़ित है।

स्थानीय विधायक अमरेंद्र दास ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर परिवार के लोग एक बार उनके पास आए थे।

ग्रामीणों ने दावा किया कि सूर्यकांत ने अपने माता-पिता की हत्या करने की बात उनके सामने स्वीकार की है।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।