Ranchi - Loktej

रांची : हेमंत सोरेन ने छात्र राजनीति से शुरू की सामाजिक जीवन, अब तीसरी बार बनेंगे मुख्यमंत्री
रांची, 24 नवंबर (हि.स.)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राजनीति विरासत में मिली। हेमंत सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक शिबू सोरेन के बेटे हैं और एक जाने-मानें भारतीय राजनेता हैं। वह इंजीनियर बनना चाहते थे, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के कारण राजनीति में आ गए। हेमंत सोरेन अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए पार्टी और राज्य में उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी बन गए।

हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को बिहार (अब झारखंड में) के रामगढ़ जिले के नेमारा में रूपी और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के घर हुआ था। हेमंत के दो भाई और एक बहन है। उनकी शैक्षणिक योग्यता पटना हाई स्कूल, बिहार से इंटरमीडिएट है। सोरेन की शादी कल्पना सोरेन से हुई है और उनके दो बेटे हैं। उनकी एक बड़ी बहन अंजलि सोरेन और एक छोटा भाई बसंत सोरेन हैं। वह उन्नीसवीं सदी के आदिवासी योद्धा बिरसा मुंडा के प्रबल अनुयायी हैं और उनके साहस और वीरता से प्रेरणा लेते हैं। उनके पिता शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संस्थापक हैं। चुनाव आयोग के समक्ष दायर हलफनामे के अनुसार, हेमंत ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीआईटी मेसरा, रांची में दाखिला लिया, लेकिन बाहर हो गए।

10 अगस्त 1975 को जन्मे हेमंत सोरेन ने छात्र राजनीति से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। हेमंत सोरेन ने सबसे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा में छात्र संगठन की जिम्मेदारी संभाली। 2005 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने दुमका सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन जेएमएम के दिग्गज नेता रहे स्टीफन मरांडी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 24 जून 2009 को वो राज्यसभा के लिए चुने गए। बाद में वे इसी साल दुमका विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद 2014 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने दुमका और बरहेट दोनों विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा, लेकिन सिर्फ बरहेट सीट से जीत मिली। दुमका सीट से उन्हें बीजेपी की लुईस मरांडी से हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भी हेमंत सोरेन ने दुमका और बरहेट दोनों सीटों से चुनाव लड़ा। इस बार दोनों सीट से उन्हें जीत मिली। जिसके बाद उन्होंने दुमका सीट से त्यागपत्र दे दिया। फिर इस क्षेत्र में हुए उपचुनाव में उनके छोटे भाई बसंत सोरेन ने दुमका से जीत हासिल की।

इससे पहले 11 सितंबर 2010 को जब अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में भाजपा-जेएमएम गठबंधन की सरकार बनी, तो हेमंत सोरेन उपमुख्यमंत्री भी रहे। बाद में हेमंत सोरेन ने अर्जुन मुंडा सरकार से समर्थन वापस लेकर कांग्रेस-आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनाई और पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन 2014 के चुनाव में हेमंत सोरेन और उनके सहयोगियों को बहुमत नहीं मिला, जिसके बाद हेमंत सोरेन सात जनवरी 2015 से 28 दिसंबर 2019 तक झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन पहली बार 13 जुलाई 2013 को कांग्रेस और राजद के समर्थन से वह मुख्यमंत्री बने थे। वे इस पद पर 28 दिसंबर 2014 तक रहे। वह दूसरी बार 29 दिसंबर 2019 को मुख्यमंत्री बनें। वर्ष 2014 तक मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने वाले हेमंत सोरेन साल 2014 से 2019 तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। साल 2019 में जेएमएम-कांग्रेस-राजद गठबंधन को बहुमत मिलने पर हेमंत सोरेन फिर दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी 2024 की शाम गिरफ्तारी के बाद चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री बने। वह दो फरवरी से 04 जुलाई 2024 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे। चंपाई सोरेन का कार्यकाल 153 दिनों का रहा। करीब छह महीने बाद जेल से बाहर आने पर हेमंत सोरेन फिर से तीसरी बार चार जुलाई को मुख्यमंत्री बने। अब वह 28 नवंबर को झारखंड का पुन: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झामुमो की प्राथमिक सदस्यता व सभी पदों से दिया इस्तीफा
रांची, 28 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बुधवार काे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमाे) के प्राथमिक सदस्यता व सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज झामुमो की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से त्याग-पत्र दिया। झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़ों एवं आम लोगों के मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

इससे पहले चंपाई सोरेन ने रांची एयरपोर्ट पर पत्रकाराें से बातचीत में कहा कि भाजपा का दामन थामने के लिए मैंने काफी सोच-समझ कर फैसला लिया है। 30 अगस्त को वे भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मेरे भाजपा में जाने के फैसले से सिर्फ कोल्हान में ही नहीं पूरे झारखंड की राजनीति में असर पड़ेगा। जासूसी कराये जाने के सवाल पर कहा कि सरकार जो चाहे करा ले, मैं डरने वाला नहीं हूं। मैंने सही निर्णय लिया है। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के प्रति हमारे दिल में हमेशा आस्था बनी रहेगी।

चंपाई सोरेन ने इस्तीफे में लिखा है

आदरणीय गुरु जी. जोहार !

मैं चंपाई सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा की वर्तमान कार्यशैली एवं नीतियों से विक्षुब्ध होकर, पार्टी छोड़ने को विवश हूं। अत्यंत ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आपके मार्गदर्शन में जिस पार्टी का सपना हम जैसे कार्यकर्ताओं ने देखा था, एवं जिसके लिए हम लोगों ने जंगलों, पहाड़ों एवं गांवों की खाक छानी थी, आज पार्टी अपनी उस दिशा से भटक चुकी है। झामुमो मेरे लिए एक परिवार जैसा रहा एवं मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे इसे छोड़ना पड़ेगा. लेकिन पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम की वजह से, मुझे बहुत ही पीड़ा के साथ यह कठिन निर्णय लेना पड़ा रहा है।

आपके वर्तमान स्वास्थ्य की वजह से, आप सक्रिय राजनीति से दूर हैं, तथा आपके अलावा पार्टी में ऐसा कोई फोरम नहीं है, जहां हम अपनी मन की पीड़ा को बता सकें। इस वजह से, मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। आपके मार्गदर्शन में, झारखण्ड आंदोलन के दौरान तथा उसके बाद भी, मुझे जीवन में बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ है। आप सदैव मेरे मार्गदर्शक बने रहेंगे। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार करने की कृपा करें। सधन्यवाद !

महेन्द्र सिंह धोनी से 15 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपित ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत
रांची, 06 जुलाई (हि.स.)। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से 15 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोपित अरका स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर ने न्यायिक दंडाधिकारी राजकुमार पांडे की अदालत में शनिवार को सरेंडर किया। इस दौरान अदालत ने 10-10 हजार रुपये के दो निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है।

मिहिर दिवाकर अपने अधिवक्ता प्रमोद शर्मा के साथ अदालत पहुंचे थे। इससे पहले मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास मामले में न्यायायुक्त से अग्रिम जमानत ले चुके थे। गत शुक्रवार को मामले में मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने समन के बावजूद भी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे। मामले में अदालत ने 20 जुलाई की तिथि निर्धारित की है।

दोनों पर धोखाधड़ी करके धोनी को 15 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप है। यह शिकायतवाद धोनी की ओर से सीमांत लोहानी ने दर्ज कराया है। धोनी के प्रतिनिधि सीमांत लोहानी ने अक्तूबर 2023 में मुकदमा किया था। दर्ज शिकायतवाद(13269/2023) पर पहली बार पांच जनवरी को अदालत में सुनवाई हुई थी।

पांच माह बाद बिरसा कारागार से रिहा हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
रांची, 28 जून (हि.स.)। धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की कोर्ट में 50-50 हजार के दो निजी मुचलके जमा करने पर शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का रिलीज ऑर्डर जारी हुआ। रिलीज ऑर्डर बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागार भेजा गया। इसके बाद हेमंत सोरेन करीब पांच माह बाद जेल से बाहर आ गए।

इससे पूर्व जमीन घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय ने आज जमानत दे दी। हेमंत सोरेन बड़गाई अंचल जमीन घोटाले के आरोप में 31 जनवरी से जेल में बंद थे। हेमंत सोरेन के भाई और राज्य सरकार के मंत्री बसंत सोरेन और कुमार सौरव हेमंत सोरेन के जमानतदार बने हैं। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से बाहर निकालने पर झामुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन का फूलमाला से स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में ईडी ने जांच पूरी करते हुए 30 मार्च को हेमंत सोरेन सहित पांच आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसके अलावा झामुमो नेता अंतू तिर्की सहित 10 आरोपितों पर पूरक आरोप पत्र भी बीते दिनों अदालत में दायर हुआ है। मामले में हेमंत सोरेन सहित 12 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

गिरफ्तार होने वाले आरोपितों में हेमंत सोरेन, बड़गाई अंचल के निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद, झामुमो नेता अंतु तिर्की, मो. सद्दाम, मो. अफसर अली, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, इरसाद अख्तर, शेखर कुशवाह, हजारीबाग के कोर्ट कर्मी मो इरशाद, कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के कर्मी तापस घोष और चौकीदार संजीत कुमार शामिल हैं।

झारखंड में बांग्लादेश की तीन लड़कियां गिरफ्तार, रात के अंधेरे में तार काटकर पार किया बॉर्डर
रांची (झारखंड), 05 जून (हि.स.)। राज्य की राजधानी रांची की बरियातू थाना पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाली तीन बांग्लादेशी लड़कियों को गिरफ्तार किया है। इनमें निम्पी बरुआ (21), सरमीन अख्तर (20), निपा अख्तर उर्फ खुशी (21) शामिल हैं। तीनों बांग्लादेश के चटग्राम की रहने वाली हैं। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड, तीन मोबाइल और एक आईफोन बरामद हुआ है। तीनों ने रात के अंधेरे में तार काट कर बार्डर क्रॉस किया था।

सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने आज संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सुचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी लड़कियां बरियातू के हिल व्यू रोड स्थित होटल बाली रिसोर्ट में अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रुकी हुई है। सूचना के बाद सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाकर छापेमारी की गई। इस दौरान तीन लड़कियों को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि तीनों बांग्लादेश की रहने वाली हैं, जिन्होंने रात के अंधेरे में तार काट कर बार्डर क्रॉस किया था।

इन लड़कियों के फर्जी तरीके से भारत में बनाये गये आधार कार्ड में पायल दास, अनिका दत्ता और खुशी नाम लिखा है। गहन पूछताछ में पता चला कि इन सभी का नाम निम्पी बरुआ उर्फ पायल दास, सरमीन अख्तर उर्फ अनिता दत्ता, निपा अख्तर उर्फ खुशी है, जो नाम बदलकर भारत में रह रही थीं। इन तीनों को महिला पुलिस पदाधिकारी के जरिये गिरफ्तार कर लिया गया। इन तीनों लड़कियों ने बताया कि इनके साथ तीन और लड़कियां बांग्लादेश से आयी थीं, जो रांची में ही मनीषा रॉय के साथ कहीं छिपी हुई हैं। इनमें प्रवीन, झुमा और हासी अख्तर हैं। तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

चार जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज होगी : नरेन्द्र मोदी
दुमका (झारखंड), 28 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को दुमका में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले सिद्धो कान्हों और चांद भैरव जैसे वीर शहीदों को नमन किया। साथ ही कहा कि ये वीर शहीदों की धरती है। यहां पर उमड़ा जनसैलाब ये बताता है कि हमारी सरकार एक बार फिर आ रही है।

मोदी ने झामुमो-कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सभी पार्टियां फिर से सत्ता आना चाहती हैं ताकि घोटाला कर सकें। आज झारखंड को ये सभी पार्टियां लूटने में लगी हैं। आज यहां के चर्चे खूबसूरत पहाड़ों की वजह से नहीं, बल्कि नोटों के पहाड़ से हो रही है। उन्होंने कहा कि चार जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज होगी। वर्ष 2014 में मोदी को आप लोगों ने आशीर्वाद दिया था तब पूरा देश कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुका था।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में एक जून को राज्य के संताल परगना की तीन संसदीय सीटों गोड्डा, दुमका और राजमहल में मतदान होना है।

झामुमो ने जमीन हड़पने के लिए माता-पिता का नाम बदल दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि झामुमो वालों ने जमीन हड़पने के लिए अपने माता-पिता का नाम बदल दिया। अब गरीबों और आदिवासियों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इन लोगों ने तो सेना की जमीन को भी नहीं छोड़ा। अब आपको इन लोगों से झारखंड को मुक्ति दिलानी ही होगी। आज झामुमो और कांग्रेस वालों के यहां नोटों के पहाड़ पकड़े जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आप जानते हैं, ये पैसा कहां से आ रहा है? ये पैसा आ रहा है शराब के घोटाले से। ये पैसा आ रहा है करोड़ों रुपये के टेंडर के घोटाले से। ये पैसा आ रहा है खान-खनिज-खनन घोटाले से।

जो काम दस वर्षों में हुआ उसे और आगे बढ़ाना है

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस-झामुमो धमकी देते हैं कि मोदी को हटाना है। क्योंकि, वो फिर से घोटाले कर सकें। आप इंडी गठबंधन को गरीबों को हक लूटने देंगे क्या? ये लोग झारखंड को हर तरफ से लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्हें पहले की सरकारों ने पूछा तक नहीं उन्हें मोदी ने पूजा है। हमने गरीबों का जीवन बदला है, जो काम दस साल में हुआ अब अगले पांच साल उसे और आगे बढ़ाना है। अगले पांच सालों में तीन करोड़ माताओं-बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प है। सरकार बनने के बाद तीन करोड़ और मकान बनवाऊंगा।

मोदी ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां-जहां ये लोग सत्ता में आए, आदिवासी समाज और उनकी संस्कृति खतरे में पड़ गई। इन्हें आदिवासी समाज के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। क्योंकि, इनके लिए सिर्फ वोट बैंक जरूरी है। नक्सलवाद, घुसपैठ और तुष्टीकरण इनके हथियार हैं। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की देशविरोधी राजनीति का एक खतरनाक फॉर्मूला सांप्रदायिक राजनीति करना, तुष्टीकरण की राजनीति करना, अलगाववादियों को संरक्षण देना और आतंकवादियों का बचाव करके उसका विरोध करना है।

इंडी जमात वाले धर्म के आधार देते हैं मुसलमानों को आरक्षण

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडी जमात वाले धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देते हैं। उन्होंने कहा कि यदि मैं एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण की रक्षा करने की बात करता हूं तो इन्हें मिर्ची लग जाती है। यदि उन पर हिन्दू-मुसलमान करने का आरोप लगा दो तो इन्हें मिर्ची लग जाती है। उल्टा वे मुझे कहते हैं कि मैं हिन्दू-मुसलमान कर रहा हूं।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन और भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी सहित अन्य उपस्थित थे।

प्रवर्तन निदेशालय ने रांची में मंत्री आलमगीर के निजी सचिव के नौकर के घर से 25 करोड़ कैश बरामद किया
रांची, 06 मई (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह झारखंड की राजधानी रांची में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने गिरफ्तार किए जा चुके इंजीनियर वीरेंद्र राम के मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के घर से 25 करोड़ रुपये कैश बरामद किये हैं। ईडी ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को फरवरी 2023 में कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

रांची के सेल सिटी समेत कुल नौ ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापा मारा है। एक टीम सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के ठिकाने की तलाशी ले रही है। दूसरी टीम ने बरियातू, मोरहाबादी और बोड़िया इलाके में छापा मारा है। इसके अलावा ईडी ने कुछ अन्य राजनेताओं और अधिकारियों के ठिकानों पर भी दबिश दी है।

पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को किसी हाल में छीनने नहीं देंगे : प्रधानमंत्री मोदी
पलामू (झारखंड), 4 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वे संविधान को आंच नहीं आने देंगे। पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को किसी हाल में छीनने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री ने जनसभा में उमड़ी भीड़ देखकर कहा कि आप लोगों ने जेएमएम-कांग्रेस को दिन में ही तारे दिखा दिए। साथ ही उन्होंने लोगों को वोट की ताकत भी बताई। वे शनिवार को राज्य के पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज के चियांकी हवाई अड्डे पर चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

पीएम मोदी ने कहा कि आपके एक वोट से 500 वर्ष बाद राम मंदिर बना। जम्मू-कश्मीर में आपके एक वोट से 370 हट गया। नक्सलवाद खत्म हुआ। इसी तरह एक वोट से 2014 में महाभ्रष्ट कांग्रेस सरकार का सफाया हो गया। आप अपने एक वोट की ताकत को समझिए और हमेशा देशहित की सोच रखने वाली पार्टी को सपोर्ट कीजिए। उन्होंने 13 मई को पहले मतदान फिर जलपान की बात कही। यह भी कहा कि गर्मी कितनी भी पड़े लेकिन आप वोट के लिए घर से जरूर निकलिए। घर-घर जाइए और मतदाताओं से मिलिए। इस दिन अपना बूथ जीतिए। छोटी-छोटी यात्राएं निकाल कर उत्सव की तरह मतदान केन्द्र तक जाएं, तभी लोकतंत्र की मजबूती कायम रहेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि पहले पाकिस्तान ने आतंक मचा रखा था लेकिन आज का नया भारत घर में घुसकर मारता है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक ने पाकिस्तान को हिला दिया। पहले झारखंड-बिहार के नौजवान हमेशा शहीद होते थे। आतंकवाद के डर से कांग्रेस सरकार दुनिया में जाकर रोती थी। आज पाकिस्तान पूरी दुनिया में जाकर रो रहा है। पाकिस्तान दुआ कर रहा है कि कांग्रेस के शहजादे पीएम बनें लेकिन पूरा भारत चाहता है कि मजबूत सरकार बने और मोदी सरकार बने।

पीएम मोदी ने कहा कि जिसने मां को धुएं में खांसते नहीं देखा वो गरीबी क्या जाने? जिसने लोटा भर पानी पीकर मां को भूख मिटाते नहीं देखा, वो गरीबी क्या जानेगा? शौचालय के अभाव में पीड़ा और अपमान नहीं देखा वो मोदी की आंसुओं का मर्म नहीं समझेंगे। कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि उन्होंने अपने घर में कई प्रधानमंत्री देखे। वे चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। दलित, आदिवासी के साथ फोटो खिंचवाते हैं और उनका मजाक उड़ाते हैं। कांग्रेस के लोग मोदी की आंसुओं में अवसर ढूंढते हैं। कहते हैं मोदी की आंखों में आंसू अच्छे लगते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि पलामू को पिछड़ा जिला कहकर कोई बढ़िया अधिकारी यहां आना नहीं चाहता था। कांग्रेस सरकार इस जिले को हीन भावना से देखती थी लेकिन उन्होंने पलामू को आकांक्षी जिला बनाकर विकास के पैमाने पर लाकर खड़ा किया। पहले 100 में 14 ऐसे लोग थे, जिनके पास पक्के मकान थे। आज करीब-करीब सबके पक्के मकान हैं। यदि किसी के कच्चे मकान रह गए हैं तो उनके नाम और पते लिखकर भेज दीजिएगा। तीसरे कार्यकाल में पक्का मकान बना दिया जायेगा। इसकी गारंटी आप लें। आप सब में मोदी है।

मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस दलित, पिछड़े एवं आदिवासियों का आरक्षण मुसलमानों को देना चाहती है। जबतक मोदी जिंदा है तबतक धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जायेगा। आरक्षण को हम जाने नहीं देंगे। संविधान को छेड़छाड़ कर बदलने नहीं देंगे। मैं पहला प्रधानमंत्री हूं जो भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली गया। वर्ष 2025 में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती हिन्दुस्तान के हर कोने में जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जायेगा।

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि झारखंड में भाजपा-आजसू के साथ पूरी मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ रही है। पलामू से विष्णु दयाल उम्मीदवार हैं। 13 मई को उन्हें जिताने एवं केन्द्र में मोदी की तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा को वोट दें। वीडी राम इतने सरल हैं कि इन्हें देखकर कोई नहीं कहता कि वे डीजीपी भी रह चुके हैं। जब भी परिचय कराता हूं तो लोग मानने को तैयार नहीं होते।

उल्लेखनीय है कि पीएम की जनसभा में सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और सुरक्षाकर्मी चप्पे-चप्पे तैनात रहे। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रांची पहुंचे भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर उमड़ी लोगों की भीड़
रांची, 20 अप्रैल (हि. स.)। भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर शनिवार सुबह रांची एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर सचिन की झलक पाने को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता नजर आयी। उनके साथ उनकी पत्नी अंजली भी है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से निकलने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुआ कहा कि मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। उन्होंन कहा कि सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। जानकारी के अनुसार युवा फाउंडेशन का कार्यक्रम ओरमांझी में है, जहां बालिकाओं को फुटबॉल सिखाया जाता है। सचिन उनसे मुलाकात करेंगे।

इस दौरान सुरक्षा के भुगतान इंतजाम किए गए थे। इस दौरान रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।

सचिन तेंदुलकर भारत दे दिग्गज क्रिकेटर रहे हैं। उनकी गिनती विश्व के महानतम खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है। बीते साल इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने उन्हें राष्ट्रीय आइकॉन नियुक्ति किया था। दरअसल चुनाव आयोग का उन्हें राष्ट्रीय आइकॉन बनाने का मकसद लोगों की चुनाव में भागीदारी बढ़ाना है। सचिन का चुनाव आयोग के साथ ये समझौता तीन साल के लिए है।

खूंटी लोकसभा क्षेत्र में आधी आबादी निभाएगी अहम भूमिका
रांची, 31 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सभी दल अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर रहे हैं। खूंटी लोकसभा क्षेत्र में मुख्य टक्कर भाजपा और कांग्रेस में होगी। इसमें जीत किसकी होगी और हार किसकी, यह तय करने में महिला मतदाताओं की भूमिका अहम होगी। यहां पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है।

खूंटी लोकसभा सीट के अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिसमें खूंटी, तोरपा, तमाड़, खरसावां, सिमडेगा और कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों द्वारा महिलाओं को रिझाने का प्रयास किया जा सकता है। लोकसभा क्षेत्र में आने वाले सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना महिला वोटरों की आबादी अधिक है।

वर्तमान आंकड़ों के अनुसार खूंटी लोकसभा क्षेत्र में कुल 13 लाख 10 हजार 445 मतदाता हैं, जिसमें महिला मतदाता छह लाख 66 हजार 776 और पुरुष मतदाता छह लाख 43 हजार 663 हैं। इसी प्रकार पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या 23113 अधिक है।

खूंटी संसदीय क्षेत्र के महिला एवं पुरुषों की संख्या आंकड़ों के अनुसार खूंटी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 223658 हैं। यहां पर 114884 महिला मतदाता हैं और पुरुष मतदाताओं की संख्या 108771 है। सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 241864 हैं। यहां पर 124800 महिला मतदाता हैं और पुरुष मतदाता 117063 हैं।

कोलेबिरा विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 210300 है। इस विधानसभा क्षेत्र में 107287 महिला मतदाता हैं जबकि पुरुष मतदाता 103013 हैं। खरसावां विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 221913 हैं। यहां महिला मतदाता 111575 है जबकि पुरुष मतदाता 110336 हैं। तमाड़ विधानसभा में कुल मतदाता 2,15101 हैं और महिला मतदाता 107743 हैं जबकि पुरुष मतदाता 107358 है। इसी प्रकार तोरपा विधानसभा में कुल मतदाता 197609 है, जिसमें महिला मतदाता 100487 हैं जबकि तोरपा विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की 97122 है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, 19 मार्च (हि.स.)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की पूर्व विधायक सीता सोरेन ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में झारखंड के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी और महासचिव विनोद तावड़े की मौजदूगी में सीता सोरेन को पार्टी की सदस्यता दिलाई और भाजपा परिवार में स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सीता सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह पर भरोसा जताते हुए वे भाजपा में शामिल हुईं। प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के आदिवासी लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि उन्हें झारखंड में अधिक रफ्तार से विकास के पथ पर ले जाना है। झारखंड में बदलाव की जरूरत है।

भाजपा में शामिल होने के बाद सीता सोरेन ने कहा कि उन्होंने 14 साल तक पार्टी (जेएमएम) के लिए काम किया लेकिन उन्हें कभी भी पार्टी से वह सम्मान नहीं मिला, जिसकी वे हकदार थीं। वह उपेक्षित महसूस कर रही थीं। इसके कारण उन्होंने जेएमएम पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ साजिश रची जा रही है।

लोकसभा चुनाव : लोहरदगा संसदीय सीट पर भाजपा और कांग्रेस में होती है कांटे की टक्कर
रांची (झारखंड), 12 मार्च (हि.स.)। राज्य की राजधानी रांची से अलग होकर लोहरदगा संसदीय क्षेत्र 1957 में दूसरे लोकसभा आम चुनाव के समय अस्तित्व में आया। पहले चुनाव में यहां से झारखंड पार्टी के इग्नी बेक ने जीत दर्ज की। झारखंड पार्टी को कुल 43.5 प्रतिशत वोट मिले थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 30.30 फीसदी मत मिले थे। जतम खरवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था।

लोहरदगा लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। वर्ष 1957 से 2019 तक हुए 15 चुनावों में कांग्रेस ने यहां सात बार जीत दर्ज की है। हालांकि, इन चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस को कांटे की टक्कर दी है। लोहरदगा में पिछले तीन लोकसभा चुनावों 2009, 2014 और 2019 में भाजपा ने जीत हासिल करते हुए हैट्रिक लगाई है लेकिन वोट प्रतिशत जिस तरीके से रहा है उसके लिए भाजपा के लिए यह चिंता का विषय भी रहा है। क्योंकि, वोट का प्रतिशत काफी काम रहा है। इस बार इस सीट से भाजपा ने सुदर्शन भगत की जगह समीर उरांव पर दांव लगाया है।

वर्ष 1962 के चुनाव में यहां से स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार डेविड मुंजनी ने जीत दर्ज की थी। इन्हें कुल 41.6 फीसदी वोट मिले। हालांकि, 1962 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवार को बदल दिया। यहां से इग्नी बेक की जगह कांग्रेस पार्टी ने कार्तिक उरांव को टिकट दिया। कार्तिक उरांव को कल 29.9 फीसदी वोट मिले। झारखंड पार्टी को 22.7 फीसदी वोट मिले थे।

कांग्रेस ने 1967 में जीत दर्ज की

वर्ष 1967 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने फिर नए उम्मीदवार पर अपना दांव खेला। इस बार उन्होंने के दोरांव को टिकट दिया। उन्होंने लोहरदगा सीट पर जीत दर्ज की और कुल 37 फीसदी मत प्राप्त किए। भारतीय जनसंघ को 17.1 फीसदी वोट मिले। वर्ष 1971 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने फिर अपने उम्मीदवार को बदला और 1962 के अपने उम्मीदवार कार्तिक उरांव को फिर से टिकट दिया। इस सीट पर फिर से कार्तिक उरांव ने जीत दर्ज की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को कुल 51.5 फीसदी मत मिले जबकि भारतीय जनसंघ की रूपना उरांव को 18 प्रतिशत वोट मिले।

वर्ष 1977 के लोकसभा चुनाव में भारतीय लोकदल लोहरदगा सीट पर कब्जा किया। भारतीय लोक दल के लालू उरांव को 54.9 फीसदी वोट मिले जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्तिक उरांव को सिर्फ 29.99 प्रतिशत वोट मिल पाए।

वर्ष 1980 के लोकसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने एक बार फिर लोहरदगा सीट पर जीत दर्ज किया।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्तिक उरांव ने इस बार 49.5 प्रतिशत मत प्राप्त किए। जनता पार्टी की करमा उरांव ने 22.99 फीसदी और भारतीय लोक दल से चुनाव लड़े लालू उरांव ने जनता पार्टी सेकुलर के साथ चुनाव लड़ा कर 9.6 फीसदी वोट हासिल किए।

वर्ष 1984 के लोकसभा चुनाव में लोहरदगा सीट पर फिर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कब्जा किया। हालांकि, कांग्रेस ने एक बार फिर अपना उम्मीदवार बदला और सुमति उरांव को उम्मीदवार बनाया। इन्हें कुल 57.5 फीस दी वोट मिले थे। भाजपा के ललित उरांव ने 20.02 प्रतिशत मत हासिल किए जबकि जनता पार्टी 7.5 फीसदी मत हासिल कर पाई।

कांग्रेस ने 1989 में भी जीता सीट

वर्ष 1989 में भी यह सीट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पास रही। यहां से सुमति उरांव ने जीत दर्ज की। सुमति को कुल 38.6 फीसदी मत मिले जबकि भाजपा के ललित उरांव को कुल 28.4 फीसदी मत प्राप्त हुए। जनता दल इस बार 18 फीसदी मत लेने में कामयाब रही थी।

भाजपा ने पहली बार भाजपा ने 1991 में फतह किया सीट

वर्ष 1991 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत हुई। भाजपा के ललित उरांव कुल 36.4 फीसदी वोट हासिल कर इस सीट पर कब्जा किया जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को इस बार 22.2 फीसदी वोट मिले। जनता दल को 16.4 फीसदी वोट को मिले थे। वर्ष 1996 में हुए लोकसभा चुनाव में यह सीट भाजपा के कब्जे में रही।यहां से ललित उरांव ने जीत हासिल किया। इस बार भाजपा को कुल 33 फीसदी मत मिले। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने यहां पर अपने उम्मीदवार को बदल दिया था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस बार फिर से बंदी उरांव को अपना उम्मीदवार बनाया था। इस बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को कुल 24.6 फीसदी वोट मिले जबकि जनता दल को 17.7 फीसदी और झामुमो को 14.8 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।

1998 में फिर जीती कांग्रेस

वर्ष 1998 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने फिर अपना उम्मीदवार बदलता और इंद्रनाथ भगत को उम्मीदवार बनाया। इंद्रनाथ भगत को कुल 44.5 फीसदी मत मिले जबकि भाजपा के ललित उरांव को 40.8 फीसदी मत प्राप्त हुए। एक बार फिर कांग्रेस ने यहां जीत हासिल की।

भाजपा ने 1999 में जीत दर्ज की

वर्ष 1999 की हुई लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपना उम्मीदवार बदल दिया और जीत हासिल की। इस बार भाजपा ने दुखा भगत को अपना उम्मीदवार बनाया। भाजपा को कुल 44.2 फीसदी वोट यहां मिले। हालांकि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इंद्रनाथ भगत भी कांटे की टक्कर देकर मैदान में थे। उन्हें 43.2 फीसदी वोट मिले थे।

झारखंड में 2004 में हुए पहला लोकसभा चुनाव

बिहार झारखंड बंटवारे के बाद झारखंड में 2004 हुए पहले लोकसभा चुनाव में लोहरदगा सीट कांग्रेस के खाते में गई। हालांकि, कांग्रेस ने इस बार के लोकसभा चुनाव में फिर उम्मीदवार को बदलते हुए रामेश्वर उरांव को अपना उम्मीदवार बनाया था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को इस बार 47.2 फीसदी मत प्राप्त हुए थे जबकि भाजपा ने अपने उम्मीदवार दुखा भगत पर ही दम लगाया था और इन्हें कुल 28.6 फीसदी मत प्राप्त हुए थे।

भाजपा ने 2009 में जीती सीट

बिहार झारखंड बंटवारे के बाद झारखंड में 2009 में दूसरी बार लोकसभा चुनाव हुआ। इसमें भाजपा ने अपने उम्मीदवार को बदला। इस बार भाजपा ने सुदर्शन भगत को अपना उम्मीदवार बनाया। सुदर्शन भगत ने इस सीट पर कुल 27.7 फीसदी वोट हासिल करते हुए जीत हासिल की। यहां निर्दलीय उम्मीदवार चमरा लिंडा ने 26.11 फीसदी वोट प्राप्त किए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रामेश्वर उरांव को 24.8 की प्रतिशत मत प्राप्त हुए। वर्ष 2009 का लोकसभा चुनाव इस सीट के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा।

मोदी लहर का 2014 में दिखा असर

मोदी के लहर में 2014 में हुए इस लोकसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की। भाजपा के सुदर्शन भगत को कुल 34.830 प्रतिशत मत प्राप्त हुए जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रामेश्वर उरांव को 33.8 की प्रतिशत मत प्राप्त हुए। हालांकि, चमरा लिंडा इस बार ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़े थे और उन्हें कुल 18.3 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे। वर्ष 2014 में भी यह सीट काफी कांटे की टक्कर में भाजपा ने जीती।

वर्ष 2019 में इस सीट पर भाजपा के सुदर्शन भगत ने जीत को दर्ज की लेकिन जीत का अंतर बहुत ज्यादा नहीं रहा। भाजपा को 45.5 फीसदी मत मिले थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उम्मीदवार का बदलाव करते हुए सुखदेव भगत को टिकट दिया था, जिन्हें 44.20 रिपोर्ट यहां प्राप्त हुए थे। काफी कांटे की टक्कर में 2019 की सीट भाजपा के कब्जे में आई थी।