Jodhpur - Loktej

माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन माहेश्वरी महाकुंभ 2026 : भाविका माहेश्वरी को समाज गौरव की उपाधि, महामहिम राज्यपाल ने सम्मान किया
जोधपुर। अन्तरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन-MGC 2026 के गौरवमयी मंच पर भाविका माहेश्वरी को प्रतिष्ठित समाज गौरव अलंकरण से विभूषित किया गया।

राजस्थान के राज्यपाल माननीय हरिभाऊ बागड़े, सुप्रीम कोर्ट  जस्टिस दिनेश माहेश्वरी व जस्टिस जेके माहेश्वरी ने उन्हें इतनी कम उम्र में 500 से ज्यादा स्क्रीन एडिक्शन पर अवेयरनेस कार्यक्रम हेतु ग्लोबल सम्मान भेंट किया

ज्यूरी में श्री आनंद प्रकाश माहेश्वरी (IPS) श्री श्रीकांत बालड़ा (IAS) न्यायमूर्ति श्री उमेश चंद्र माहेश्वरी श्री दिनेश पटवारी (IRS) श्री विपिन माहेश्वरी (IPS) श्रीमती मोनिका मोहता (IFS) न्यायमूर्ति श्री दिनेश सोमानी सात सदस्य टीम ने फाइनल किया

तीन दिवसीय माहेश्वरी महाकुंभ में लागभग 50000 लोग देश विदेश से शामिल हुए गृहमंत्री अमित शाह,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,संस्कृति मिनिस्टर गजेंद्र सिंह राठौर सहित काफी गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

दो दिवसीय त्रिसर्ग स्टार्टअप कॉन्क्लेव में भी करोड़ों की फंडिंग समाज बंधुओं को आश्वासन मिले। रविवार को महाधिवेशन में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, सभापति संदीप काबरा, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दिनेश माहेश्वरी, जस्टिस जेके माहेश्वरी की ओर से प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान किया गया।

16 वर्षीय  भाविका  ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में सबसे कम उम्र की भारतीय  स्पिरिचुअल वक्ता है राम कथा द्वारा 52 लाख समर्पण निधि इकठ्ठा की , राष्ट्रपति मुर्मू से भी प्रोत्साहन मिल चुका है 7 पुस्तकें की लेखिका के साथ टेड टॉक स्पीकर,चिल्ड्रन रिसर्च यूनिवर्सिटी गांधीनगर एवं  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड अम्बेसदर भी है।

पिछले 7 वर्षों में 1 लाख की किलोमीटर की यात्रा करके 500 से ज्यादा कार्यक्रम द्वारा 10 लाख लोगों की जिंदगी में पोसिटिव बदलाव लाने का प्रयास किया है ।

सम्मान समारोह में समाज के 15 साल के बच्चों से लेकर 68 साल के बुजुगों को समाजसेवा, राष्ट्रसेवा, मानव सेवा, पर्यावरण सेवा से लेकर जीव दया और राष्ट्रहित में काम करने वाली प्रतिभाओं को तीन कैटेगरी में समान रत्न, समाज भूषण और समाज गौरव सम्मान दिया गया।

राजस्थान : दस महीने में दूसरी बार जोधपुर आ रहे प्रधानमंत्री मोदी
जाेधपुर, 24 अगस्त (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार काे जाेधपुर आएंगे। वे यहां राजस्थान हाईकोर्ट की स्थापना के प्लेटिनम जुबली समापन
समारोह में शामिल होंगे। उनके साथ राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, सीजेआई डॉ धनंजय यशवंत चंद्रचूड़, सीएम भजनलाल शर्मा, न्यायाधीश संजीव खन्ना, पंकज मिथल, आगस्टीन जार्ज मसीह, संदीप मेहता भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर राजस्थान में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इससे पहले 05 अक्टूबर 2024 को पीएम मोदी जोधपुर दौरे पर आए थे। इसके 10 महीने बाद वे यहां आ रहे हैं।

मोदी के कार्यक्रम में अनुसार वे रविवार शाम करीब चार बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे हाईकोर्ट परिसर में कार्यक्रम पर स्थल पर पहुंचेंगे। दोनों के बीच की दूरी करीब चार किलाेमीटर है। करीब दो घंटे तक इस कार्यक्रम में रहने के बाद प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इसे लेकर पीएम ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट भी किया है। उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट को इसके लिए बधाई भी दी है।

कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि शहर में दाे घंटे तक पीएम नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था माकूल है। जोधपुर कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को जोधपुर कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों व जवानों की बैठक ली है। बैठक में पीएम के कार्यक्रम को लेकर सभी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ सभी जवानों को पीएम के कार्यक्रम के तहत मोबाइल से फोटो व वीडियो उतारने के लिए साफ मना किया गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से एयर फोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से ज्यूडिशल एकेडमी होते हुए हाईकोर्ट परिसर पहुंचेंगे। इसको लेकर पुलिस व एसपीजी रास्ते का ट्रायल करेंगीं। डीजीपी उत्कल रंजन साहू सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने रेंज के सभी अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए है। शहर में जोधपुर रेंज के अलावा आसपास के जिलों से पुलिस का जाब्ता मंगवाया गया है। इसके साथ ही शहर में गश्त व सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है।

जोधपुर : बेटी की शादी तय करने आए आर्मी जवान का बैंक खाता हैक : शातिर ने खाते से 13 लाख उड़ाए
जोधपुर, 22 अगस्त (हि.स.)। जम्मू कश्मीर में पदस्थापित आर्मी के एक जवान का बैंक खाता हैक कर शातिर ने उनके खाते से 12.97 लाख रुपये उड़ा लिए। वे पांच दिन के लिए बेटी की शादी तय करने के लिए छुट्टी लेकर अपने गांव जोधपुर आए थे। घटना 19 अगस्त से 23 अगस्त के बीच की है। इस बारे में अब महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने साइबर ठगी के इस प्रकरण में गहनता से तफ्तीश आरंभ की है।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि गुलाब नगर बी आरटीओ के पास रहने वाले राजेंद्र सिंह पुत्र भैरु सिंह राठौड़ ने मामला दर्ज कराया है। इनके अनुसार वे भारतीय सेना में जम्मू कश्मीर में तैनात है। वह अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए 5 दिन के छुट्टी पर आए हुए थे। इसी के लिए वह अपने बैंक खातों में जमा पैसे को निकालना चाहते थे। तब उन्होंने गूगल से एसबीआई का फोन नंबर लिया। तब एक शातिर ने उन्हें कॉल कर एक एप सेंड कर दिया। एप इंस्टाल किए जाने के साथ उनका खाता हैक कर दिया गया। बाद में शातिर ने कहा कि वे 20 अगस्त को बैंक जाकर अपना रुपये निकाल सकते है।

इस पर वे रातानाडा स्थित डिफेंस लैब एसबीआई शाखा पर जाकर अपना चेक देकर रुपये निकालने का प्रयास किया तो उनका खाता निल बताया गया। इस पर पता लगा कि शातिर ने उनका खाता हैक कर दिया और खाते से 12 लाख 97 हजार 764 रुपये निकाल लिए है। उनके खाते में 10 लाख रुपए सेविंग के थे और बाकी सैलरी के जमा थे। उन्हें अकाउंट से 10 लाख रुपए निकालने थे। शातिर ने अभिषेक बन कर बात की थी और खुद को बैंक का कर्मचारी होना बताया।

जाेधपुर : तेज बारिश में फैक्ट्री की दीवार ढहने से 13 श्रमिक मलबे में दबे, तीन की मौत
जाेधपुर, 5 अगस्त (हि.स.)। बोरानाड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक फैक्ट्री की दीवार ढह गई। मलबे में करीब 13 श्रमिक दब गए। जिनमें से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। श्रमिकों को मलबे से निकालकर एमडीएम हॉस्पिटल भिजवाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। दो श्रमिकों के शव को एम्स हॉस्पिटल की मोर्चरी और एक श्रमिक का शव एमडीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। सभी मजदूर कोटा व मध्यप्रदेश के रहने वाले है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात से जोधपुर में बारिश का दौर चल रहा है। ऐसे में बोरानाड़ा थाना क्षेत्र के सालावास रोड पर महालक्ष्मी टिम्बर नाम से संचालित होने वाली एक फैक्ट्री की दीवार सुबह चार बजे अचानक से ढह गई। दीवार के पास दूसरी फैक्ट्री के श्रमिकों की रहने के लिए तीन शेड बने हुए थे। दीवार गिरने से 13 श्रमिक मलबे के नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस व अन्य लोग भी मदद के लिए मौके पर पहुंच गए और श्रमिकों को मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे में तीन श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायल श्रमिकों का एम्स हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। इनमें से एक श्रमिक की हालत गंभीर बनी हुई है।

बोरानाडा थाने के एसएचओ शकील अहमद ने बताया कि तेज बारिश के कारण देर रात तीन बजे न्यू महालक्ष्मी फैक्ट्री की दीवार गिर गई। फैक्ट्री की दीवार के पीछे मजदूरों के टिन शेड बने हुए थे। ऐसे में पीछे की दीवार मजदूरों के टीन शेड पर जाकर गिर गई, जिसमें 13 मजदूर दब गए। सूचना मिलते ही करीब साढ़े तीन बजे पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन, तब तक तीन मजदूरों की मौत हो चुकी थी। वहीं, अन्य मजदूरों को दीवार काटकर बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि हादसे में नंदू (45), सुनीता (32) और मंजू (35) की मलबे में दम घुटने से मौत हो गई है। वहीं, पांसुराम (32), संजय (23), मांगीबाई (50), पवन (19), शांति (33), दिनेश (34), हरीराम (28), पूरी पत्नी दिनेश और दिनेश पुत्र गंगाराम घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

भारतीय वायु सेना का युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति' जोधपुर में होगा, 12 देशों को बुलाया
जोधपुर, 23 जून (हि.स.)। भारतीय वायु सेना पहली बार बहुपक्षीय हवाई अभ्यास अगस्त के पहले हफ्ते में जोधपुर आयोजित करने जा रही है। ‘तरंग शक्ति’ के नाम से होने वाले इस युद्धाभ्यास में दुनिया की 12 वायु सेनाओं के जांबाज फाइटर बाॅम्बर और स्ट्रैटेजिक लिफ्ट विमान शामिल होंगे।

वायु सेवा सूत्रों के अनुसार दो चरणों के इस अभ्यास की शुरुआत दक्षिण भारत के एयरबेस से होगी। इसके बाद अगस्त के मध्य से सितंबर के मध्य तक यह अभ्यास जोधपुर में होगा। युद्धाभ्यास में स्पेन और यूएई समेत 12 देशों को बुलाया गया है। क्वाड देश अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के अलावा यूरोप की तीन बड़ी वायु सेनाओं ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के फाइटर जेट भी अभ्यास में हिस्सेदारी करेंगे।

यह अभ्यास अमेरिका के 'रेड फ्लैग वॉर गेम' के स्तर का होगा, जिसमें नाटो देश हिस्सा लेते हैं। रेड फ्लैग वॉर गेम जून, 2023 में हुआ था। इसमें भारत में भी हिस्सेदारी की थी और अपने राफेल लड़ाकू विमान लेकर गया था। इस बहुपक्षीय युद्ध अभ्यास में रूस शामिल नहीं होगा।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर ने सुदूर सौर पैनल इंस्टॉलेशन के लिए अत्याधुनिक ईवी चार्जिंग एडाप्टर का किया अनावरण
जोधपुर, 6 जून (हि.स.)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के शोधकर्ताओं ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग तकनीक में अभूतपूर्व प्रगति की है। विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के डॉ. निशांत कुमार के नेतृत्व में नया विकसित एडाप्टर दूरदराज के क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के लिए बुनियादी ढांचा प्रदान करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता की पूर्ति करेगा, जो टिकाऊ और कुशल ऊर्जा वितरण के लिए पृथक पिलर-टॉप सौर पैनलों का उपयोग करता हैं।

सीमित ऊर्जा भंडारण के साथ ईवी बैटरियों को विश्वसनीय पुनर्भरण समाधान की आवश्यकता होती है। जबकि शहरी केंद्र पर्याप्त चार्जिंग सुविधाओं से लैस हैं, दूरस्थ और कम आबादी वाले क्षेत्रों को महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। बड़े देश जैसे कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया, रूस और कई अरब राज्य आपातकालीन ईवी चार्जिंग प्रदान करने के लिए अलग-अलग स्थानों में पिलर-टॉप सोलर पैनल प्रतिष्ठानों पर विचार कर रहे हैं। डॉ. कुमार के शोध सेटअप में एक विशेष सेंसर-आधारित कम लागत वाला चार्जिंग एडेप्टर हैं जिसे अधिकतम दक्षता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसे चार्जिंग एडेप्टर से छेड़छाड़ किए बिना कंपनी द्वारा प्रदान किए गए चार्जिंग एडेप्टर से आसानी से जोड़ा जा सकता है, इसलिए उत्पाद की विनिर्माण वारंटी का उल्लंघन नहीं होता हैं।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित चार्जिंग एडाप्टर एक परिष्कृत एल्गोरिदम का उपयोग करता है जिसे केवल सिंगल इनपुट एडेप्टिव फ़ज़ी लॉजिक ट्यून्ड डिटरमिनिस्टिक ऑप्टिमाइज़ेशन के रूप में जाना जाता है ताकि इष्टतम अधिकतम पावर पॉइंट ट्रैकिंग और सटीक बैटरी चार्ज प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। यह अभिनव प्रणाली एक एकल करंट सेंसर का उपयोग करती है, जो इसे लागत-प्रभावी और अत्यधिक प्रतिक्रियाशील बनाती है। एडाप्टर कड़े यूरोपीय मानक EN50530 को पूरा करता है, जो औद्योगिक अनुप्रयोग के लिए इसकी उपयुक्तता को प्रदर्शित करता है। एकीकृत बैटरी प्रबंधन सुविधाएं प्रतिकूल परिस्थितियों से सुरक्षा प्रदान करती हैं, तथा दूरस्थ स्थानों पर सुरक्षित चार्जिंग सुनिश्चित करती हैं। एकल सेंसर के उपयोग से लागत कम हो जाती है और विद्युत चुम्बकीय हस्तक्षेप की संवेदनशीलता न्यूनतम हो जाती है, जिससे प्रणाली अधिक विश्वसनीय और सस्ती हो जाती है।

उन्होंने बताया कि इस शोध में एडेप्टर की अनुकूलता और प्रदर्शन का आकलन करने के लिए हार्डवेयर प्रोटोटाइप का उपयोग करके व्यापक परीक्षण शामिल था। अत्याधुनिक तरीकों के साथ तुलनात्मक अध्ययनों ने पुष्टि की कि शिफल-डू दृष्टिकोण मौजूदा एल्गोरिदम से बेहतर प्रदर्शन करता है, खासकर स्थिरता और गतिशील प्रतिक्रिया के मामले में। यह प्रगति उन क्षेत्रों में ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण है जहां पारंपरिक चार्जिंग स्टेशन अव्यावहारिक या कम लाभकारी हैं। अभिनव चार्जिंग एडेप्टर के माध्यम से सौर ऊर्जा का उपयोग करके, दूरदराज के क्षेत्र अब टिकाऊ और कुशल ईवी चार्जिंग समाधानों से लाभ उठा सकेंगे।

आईआईटी जोधपुर के शोधकर्ताओं ने बनाया नैनो सेंसर, सूजन और जलन संबंधित बायोमार्कर को पहचानने में मिलेगी मदद
जोधपुर, 08 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर के शोधकर्ताओं ने एक नैनो सेंसर विकसित किया है, जो विभिन्न कोशिकाओं को नियंत्रित करने वाले प्रोटीन के एक समूह साइटोकिन्स का शीघ्र पता लगाने में मदद करता है। इस विकास का उद्देश्य तुरंत निदान और रोग के प्रारंभिक चरण में पता ना लग पाने के कारण होने वाली मृत्यु दर को कम करना है। इसके अलावा इस प्रौद्योगिकी में स्वास्थ्य निगरानी, रोग निदान और प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया ट्रैकिंग के लिए एक तीव्र और पॉइंट-ऑफ़-केयर तकनीक के रूप में उपयोग करने की अपार संभावनाएं हैं। यह शोध बायोसाइंस और बायोइंजीनियरिंग विभाग की अकिलैंडेश्वरी बी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के सरवर सिंह, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख डॉ. अजय अग्रवाल और बायोसाइंस और बायो इंजीनियरिंग की प्रोफेसर डॉ. सुष्मिता झा द्वारा किया गया है जो 2023 आईईईई एप्लाइड सेंसिंग कॉन्फ्रेंस में आईआईटी जोधपुर में प्रकाशित किया गया।

डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि साइटोकिन्स एक बायोमार्कर हैं जो सूजन और जलन के कई मापकों में शामिल होता है। इसका उपयोग बीमारियों के निदान और प्रगति की निगरानी के लिए किया जाता है। ये कोशिका नुकसान की मरम्मत, कैंसर के विकास और प्रगति, साथ ही प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी कारण वे ऑन्कोलॉजी, संक्रामक रोग, और रुमेटोलॉजिकल बीमारियों जैसी विभिन्न स्थितियों के लिए सटीक दवा और लक्षित चिकित्सा विज्ञान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि ये साइटोकिन्स उत्तेजक, सूजन और जलन कोशिकाओं द्वारा उत्पन्न होते हैं। अभी तक परीक्षण नियंत्रित नमूनों के लिए किया जाता है, लेकिन टीम का लक्ष्य जल्द ही प्रौद्योगिकी को नैदानिक परीक्षणों में ले जाना है। टीम इस तकनीक का उपयोग सेप्सिस और फंगल संक्रमण के प्रारंभिक चरण और त्वरित निदान के लिए पहचान प्रोटोकॉल विकसित करने के लिए भी कर रही है।

सिर्फ तीस मिनट में होगी जांच

यह नया सेंसर कम सांद्रता पर भी एनालिटिक्स का पता लगाने के लिए सरफेस एन्हांस्ड रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी का उपयोग करता है। यह सेमीकंडक्टर प्रक्रिया प्रौद्योगिकी पर आधारित है और सरफेस एन्हांस्ड रमन स्कैटरिंग के सिद्धांत पर काम करता है। इसलिए यह इस तकनीक को उच्च सटीकता, परिशुद्धता और चयनात्मकता के साथ ट्रेस-स्तरीय अणुओं का पता लगाने में शक्तिशाली और सक्षम बनाता है। साइटोकिन का पता लगाने के लिए वर्तमान में सबसे व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली तकनीकें एंजाइम-लिंक्ड इम्युनोसॉरबेंट परख और पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन हैं लेकिन ये विधियां बहुत समय लेती हैं और महंगी होती हैं। हालांकि आईआईटी जोधपुर द्वारा विकसित सेंसर इसकी तुलना में केवल 30 मिनट का समय लेता है और लागत भी कम है। किसी व्यक्ति की ऑटोइम्यून बीमारियों और जीवाणु संक्रमण का तेज़ और अधिक मजबूत निदान प्राप्त करके यह सेंसर रोगी के चिकित्सा उपचार को बदलने की क्षमता रखता है। इस तरह किसी मरीज की बीमारी का निदान किया जा सकता है और भविष्य में उसके इलाज के लिए मार्गदर्शन करने के लिए तुरंत ट्रैक किया जा सकता है।

विश्व शान्ति एवं अहिंसा की गांधीवादी राह विषय पर अन्तरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन आठ अगस्त से
जोधपुर, 5 अगस्त (हि.स.)। गांधी अध्ययन केन्द्र, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा आगामी 8-10 अगस्त को तीन दिवसीय अन्तरराष्ट्र्रीय कांफ्रेस का आयोजन किया जा रहा है। कांफ्रेस का विषय समयकालीन समय में विश्व शान्ति एवं अहिंसा की गांधीवादी राह है। केन्द्र अपनी स्थापना के बाद पहली बार अन्तरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन कर रहा है। कांफ्रेंस के मुख्य संरक्षक जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.एल. श्रीवास्तव है, एवं निदेशक प्रो. के.एल. रैगर, संयोजक डॉ. हरिराम परिहार एवं सह संयोजक डॉ. दिनेश गहलोत है। गांधी अध्ययन केन्द्र के निदेशक डॉ. हेमसिंह गहलोत इस अन्तराष्ट्रीय कांफ्रेस के आयोजन सचिव है।

कांफ्रेस के आयोजन सचिव डॉ. हेमसिंह गहलोत ने बताया कि कांफ्रेस का उद्घाटन 8 अगस्त को डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में प्रात: 10 बजे होगा, जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्य अतिथि होंगे एवं राजस्थान राज्य पशुधन बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह सोलंकी विशिष्ट अतिथि होंगे। इस सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. पुरूषोतम अग्रवाल, गांधी पीस फाउण्डेशन, नई दिल्ली के कुमार प्रशांत एवं गांधी इन्फॉर्मेशन सेंटर, बर्लिन, जर्मनी के अध्यक्ष डॉ. क्रिस्टीयन बारलॉफ होंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.के.एल. श्रीवास्तव, कुलपति, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर करेंगे।

कांफ्रेस ऑफ लाइन एवं हाइब्रिड रूप से दोनों मोड पर आयोजित की जा रही है। कांफ्रेस में प्लेनरी सत्र के अलावा पांच तकनीकी सत्रों का आयोजन होगा। जिसमें 15 रिर्सोस पर्सन के साथ-साथ चयनित प्रतिभागी अपना पत्रवाचन करेंगे।

9-10 अगस्त के दौरान तकनीकी सत्रों का आयोजन बृहस्पति भवन, विश्वविद्यालय हैड ऑफिस में होगा। समाज के विभिन्न समुदायों के बीच आपसी प्रेम एवं सदभाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कांफ्रेस में विशेष रूप से सर्व धर्म सद्भाव प्रार्थना सभा का आयोजन 9 अगस्त की शाम 6 बजे विश्वविद्यालय के हैड ऑफिस में होगा।

इस कांफ्रेस में महात्मा गांधी विश्व शान्ति की राह, गांधी एवं राष्ट्रवाद, महात्मा गांधी एवं लोकतंत्र, महात्मा गांधी एवं वैश्वीकरण, गांधी: विश्व दृष्टि में जैसे उप बिन्दु रखे गए है। कांफ्रेस में गांधी विचारधारा से जुडे देश एवं विदेश के प्रख्यात विद्वान शामिल होंगे।

भारतीय लोक प्रशासन संघ के महासचिव प्रो. वाई पारदासारधी, महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट फॉर गवर्नेस एण्ड सोशल साइंसेंस के निदेशक प्रो. बी.एम. शर्मा, राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी के निदेशक प्रो. बी.एल. सैनी, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. प्रवीण कुमार झा एवं प्रो. सुनिल कुमार, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के प्रो. नावेद जमाल, जे.एन.यु. दिल्ली के प्रो. गोविन्द कुमार, अहिंसा एवं शान्ति निदेशालय के निदेशक डॉ. मनीष कुमार शर्मा, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय, हैदराबाद के प्रो. अफरोज आलम, प्रो. भानु कपिल, कमाण्डिग ऑफिसर डॉ. बलदेव सिंह चौधरी, इंडियन सोसायटी ऑफ गांधीयन स्टडीज के प्रो. सतीश राय आदि रिर्सोस पर्सन के रूप में उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में स्मारिका का विमोचन किया जाएगा।

जोधपुर में वकील की हत्या, दो गिरफ्तार
एक वरिष्ठ वकील की सार्वजनिक रूप से हत्या किए जाने का एक वीडियो वायरल हो गया है, जो राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठा रहा है। घटना शनिवार शाम करीब छह बजे की है। पीड़ित की पहचान शहर निवासी जुगराज चौहान के रूप में हुई है.

रिपोर्ट के अनुसार, जुगराज चौहान को अनिल चौहान और मुकेश नाम के दो लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी, जिनके साथ उसकी लंबे समय से दुश्मनी थी। आरोपी का नाम चौहान के बेटे की दुर्घटना में लिया गया था, जिसकी तीन साल पहले मृत्यु हो गई थी। चौहान अपने बेटे की मौत को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे और कहा जाता है कि एक जमीन के टुकड़े को लेकर भी विवाद चल रहा था.

वीडियो फुटेज में अनिल और मुकेश चौहान पर चाकू से हमला करते और फिर पत्थर से उसका सिर कुचलते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना से क्षेत्र के वकीलों में आक्रोश फैल गया है, अखिल भारतीय वकील संघ (AILU), जोधपुर के जिलाध्यक्ष, अधिवक्ता पीआर मेघवाल और जिला सचिव महिपाल सिंह चरण ने कहा कि इस घटना को लेकर वकीलों में रोष है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से उतरते समय लैपटोप, आईफोन और विदेशी मुद्रा युक्त बैग चुरा रहा था आईटी एक्सपर्ट, पकड़ा गया
आज कल एअरपोर्ट से चोरी और तस्करी के कई मामले सामने आते रहते हैं। अब एक बार फिर दिल्ली के आईजीआई हवाईअड्डे पर उड़ान भरने के दौरान एक 37 वर्षीय वेब डिजाइनर को सुरक्षा अधिकारियों ने आईफोन, लैपटॉप और विदेशी मुद्रा वाले दूसरे व्यक्ति के हैंडबैग चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान जोधपुर में एक रेस्तरां व्यवसाय भी चलाने वाले हरि गर्ग के रूप में हुई है।

यात्री ने दर्ज कराई थी शिकायत

इस मामले में पुलिस उपायुक्त (आईजीआई) देवेश कुमार महला ने जानकारी देते हुए कहा कि अनुसार, देहरादून के निवासी सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर एक ई-एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि वह मुंबई से दिल्ली की यात्रा कर रहा था और आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उसी फ्लाइट के एक अज्ञात यात्री ने फ्लाइट के केबिन से उसका हैंड बैगेज उठा लिया। अपनी इस शिकायत में सिंह ने आशंका जताई थी कि मुंबई से दिल्ली होते हुए जोधपुर जा रहे एक सहयात्री ने केबिन से उनका सामान चुरा लिया होगा।"

सीसीटीवी फुटेज में दिखा पूरा मामला

इसके बाद इस यात्री की शिकायत के बाद पुलिस जाँच शुरू कर दी। इस जांच के दौरान पुलिस की एक टीम ने टर्मिनलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस बारे अधिकारी ने कहा, "गर्ग को सीसीटीवी फुटेज में शिकायतकर्ता का हैंड बैग ले जाते हुए देखा गया था। उसे जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने मना कर दिया और अपने घर भाग गया।" हालांकि इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के बाद गर्ग को जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

पुलिस के हिरासत में आने के बाद जब आरोपी से कड़ाई से जाँच की गई तो गर्ग ने पूरी जानकारी दी। उसने खुलासा किया कि उसने उतरते समय जानबूझकर एक अन्य यात्री का हैंडबैग लिया और बैग को जोधपुर ले गया जहां उसने 7 फरवरी को क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ शिकायतकर्ता के पासपोर्ट को फेंक दिया था। गर्ग ने अपने निजी इस्तेमाल के लिए शेष सामानों का उपयोग करने की योजना बनाई थी। एक आईफोन और एक लैपटॉप सहित शेष सामान आरोपी के घर से बरामद किए गए थे।

जोधपुर में स्थित है शनिदेव का वो मंदिर जहाँ है ताला चढ़ाने की मान्यता!
राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जोधपुर में राज्य में पहला और देश में दूसरा शिंगणापुर शनि धाम मंदिर स्थित है। इस पीठ की मान्यता है कि यहां पवन पुत्र हनुमान और शनि देव के साथ साथ न्याय के देवता पीपलेश्वर महादेव का वास है। जोधपुर के शास्त्रीनगर सेक्टर में स्थित दक्षिणमुखी कममारी शिंगणापुर शनि धाम मंदिर में हर शनिवार हजारों की संख्या में श्रद्धालु शनि धाम दर्शन के लिए आते हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर में शनिदेव के सामने ताला चढ़ाने से भक्तों की किस्मत खुल जाती है।

ताला चढ़ाने की मान्यता

आपको बता दें कि मंदिर के महंत पंडित हेमंत वोहरा का दावा है कि इस मंदिर में शनि अमावस्या पर विशेष पूजा की जाती है। यहाँ भक्तगण19वें शनिवार को शनिदेव के समक्ष विशेष तिलकाभिषेक कर पूजा करते हैं। ऐसा करने से उसकी मनोकामना पूरी होती है। साथ ही माना जाता है कि शनिदेव लोगों के बड़े से बड़े रोगों को भी दूर करते हैं। लोग दूर-दूर से यहां अपने दर्द को ठीक करने के लिए आते हैं और मान्यता के अनुसार भगवान शनि को तेल और ताले चढ़ाते हैं।

हर शनिवार होती है विशेष पूजा

शिंगणापुर शनि मंदिर के महंत पंडित हेमंत वोहरा के मुताबिक प्रदेश के पहले शिंगणापुर शनि धाम मंदिर और देश के दूसरे मंदिर में हर शनिवार को विशेष पूजा की जाती है। शनि अमावस्या पर 108 कुण्डी यज्ञों का आयोजन किया जाता है। यहां कई भक्त जो अपने काम में अटके हुए हैं या अपने काम में किसी बाधा का सामना कर रहे हैं, वे भगवान शनि के सामने ताला चढ़ाते हैं। जिससे उनकी किस्मत का ताला भी खुल जाता है।

जोधपुर : ऐसे बेटे से अच्छा बना संतानहीन ही रहा जाए, पिता को अर्धनग्न कर बीच सड़क पर पीट रहा ये कलयुगी बेटा
ऐसा माना जाता है कि किसी भी इंसान के जीवन में उसके माता-पिता का ओहदा सबसे बड़ा होता है। लेकिन हम आये दिन कलयुगी बच्चों की करतूत से रूबरू होते रहते है। अब राजस्थान के जोधपुर से एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक अपने पिता को अर्धनग्न कर बीच सड़क पर पीट रहा है। इसक शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

ये है पूरा मामला

मामले में मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर के रातानाडा थाना क्षेत्र के अजीत कॉलोनी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कलयुगी बेटे अपने पिता को नग्न कर सड़क पर दौड़ा कर पीटा रह है। इसकी पड़ताल करने पर पता चला कि पीड़ित बुजुर्ग का नाम राजेंद्र गौड़ और उसे मार रहे कलयुगी बेटे का नाम छत्रसाल है। घटना के वायरल वीडियो में बुजुर्ग पिता सिर्फ नेकर पहने दिख रहे हैं। फिर बेटा पिता को मारते हुए धक्का मारता है। दोनों एक घर की तरफ इशारा करके कुछ कहते भी नजर आ रहे हैं। बुजुर्ग पिता अपने बेटे के सामने हाथ जोड़ कर रहम की भीख मांग रहा है, लेकिन युवक पर इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है और वह बेरहमी से अपने पिता को पीटता है। इतना ही नहीं इसके बाद युवक एक लकड़ी उठाकर सीसीटीवा कैमरे की तरफ भी फेंकता है। इसके बाद जब पिता उसके पीछे जाते हैं तो वह उनको पीछे धकेल कर मारने का इशारा भी करता दिखता है।

राजस्थान के #जोधपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी बेटा अपने बुजुर्ग पिता को कपड़े उतार सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा रहा है. बेबस पिता रहम की भीख मांगता है पर हैवान बेटे पर कोई असर नहीं होता. #Rajasthan #Jodhpur #fatherson pic.twitter.com/MS22wqOVG2
— Aparna Rangar (@aparna_rangar) September 20, 2022

बेटा आये दिन करता हैं ऐसी हरकत

बता दें कि वहीं मामले में पड़ोसियों ने बताया कि बेटा आए दिन इस तरह की हरकत करता है। कोई उसे रोकने की कोशिश करता है तो उनसे भी झगड़ने लगता है। कई बार पड़ोसियों के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दे चुका है। हाल में कुछ दिन पहले छत्रसाल ने एक पडोसी के दांत तोड़ दिए थे। पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई, मगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। अब ताजा मामले में अपने की पिता की बुरी तरह पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।