Aligarh - Loktej

उत्तर प्रदेश : दुल्हे ने शराब के नशे में की दुल्हन के साथ बदतमीजी, दुल्हन ने शादी से किया इंकार
वर्तमान में देश में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में देश के विभिन्न हिस्सों से हर तरह की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुई एक शादी के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब दूल्हा शराब पीकर आया और नशे में धुत्त दुल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद बाराती पक्ष को पूरी रात एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। दरअसल शराब के नशे में धुत दुल्हे ने वरमाला के समय दुल्हन के साथ अश्लील हरकत भी की थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। इन सब के बीच दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। ज्यादा बवाल होने पर दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष को रातभर भूखा-प्यासा रखा। सुबह जब अलीगढ़ के पूर्व मेयर को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बुलाकर लोगों को रिहा कर दिया। यह घटना क्वार्सी के केशव वाटिका की है।

पुलिस के मुताबिक योगेंद्र सिंह की बेटी चांदनी की शादी रामपुर जिले के मिल्कराजपुर निवासी रमेश बाबू के बेटे रूपेंद्र कुमार से तय हुई थी। गुरुवार की रात को बारात मुरादाबाद से आई थी और जयमाल की प्रक्रिया होने जा रही थी। दुल्हन पक्ष के मुताबिक दूल्हा शराब के नशे में था और फेरे से पहले उसने दुल्हन के साथ गलत व्यवहार किया। वरमाला के समय पहले दूल्हे ने दुल्हन को धक्का दिया और फिर माला को तोड़कर फेंक दिया। बाद में दूल्हे ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। हंगामा होने पर वधुपक्ष ने वरपक्ष खाना-पानी तक न देते हुए अपनी पूरी बारात को बंधक बना लिया। दुल्हन चांदनी ने कहा कि उसके माता-पिता ने उसे उसकी आर्थिक स्थिति के अनुसार दहेज दिया। लेकिन बारात के आने के बाद शराब के नशे में दूल्हे ने शादी के वक्त चार पहिया वाहन की मांग की और झगड़ने लगा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर आप कार नहीं देंगे तो हम जानबूझ कर दुल्हन को मार देंगे। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया और दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

आपको बता दें कि रात भर बंधक बनाए जाने के बाद दूल्हे ने अलीगढ़ की पूर्व मेयर शकुंतला भारती को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने एसपी को फोन कर शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बारातियों को आजाद कराया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने बैठकर बात की जिसमें छह लाख रुपये दहेज वापस करने पर सहमति बनी। एक व्यक्ति को पैसे लेने मुरादाबाद भेजा गया। फिर बारात लुतलमन वापस चली गई। हालांकि दूल्हा और उसका परिवार अभी भी अलीगढ़ में ही रह रहा है।

यूपी में स्वास्थ्य टीम पर हमला, एफआईआर दर्ज
अलीगढ़, 19 मई (आईएएनएस)| अलीगढ़ के एक गांव में पुरुषों के एक समूह ने दो महिलाओं सहित स्वास्थ्य अधिकारियों की एक टीम पर हमला किया और उसका पीछा किया। परेशानी तब शुरू हुई जब एक लैब तकनीशियन ने पुरुषों को एक कमरा छोड़ने के लिए कहा ताकि वह एक नवविवाहित महिला का नमूना एकत्र कर सकें जो उनके सामने अपना घूंघट हटाने में झिझक रही थी।

घटना मंगलवार को साहा नगर सरोला गांव की है। गांव में कोविड जांच के लिए नमूने लेने आए स्वास्थ्य अधिकारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें पुरुषों के समूह ने पीटा, जिन्होंने टीम के सदस्यों द्वारा एकत्र किए गए नमूनों को भी नष्ट कर दिया और रिकॉर्ड वाले उनके रजिस्टर को फाड़ दिया।

टप्पल पुलिस स्टेशन में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें से पांच अज्ञात हैं। लैब तकनीशियन रामा राव ने कहा कि नवविवाहित महिला अपना घूंघट नहीं उठा रही थी क्योंकि कमरे में पुरुष थे। इसलिए उसने कमरे में मौजूद बुजुर्गों और युवकों को कुछ देर के लिए बाहर जाने को कहा।

उन्होंने कहा, इससे वे नाराज हो गए और उन्होंने हमें पीटना शुरू कर दिया। दो आशा कार्यकतार्ओं पर भी हमला किया गया। अंचल अधिकारी (सीओ) खैर, एसपी सिंह ने कहा कि यह गलतफहमी का मामला है। हालांकि, स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए था। प्राथमिकी रामा राव की शिकायत पर दर्ज की गई है।

ग्राम प्रधान दुष्यंत ने कहा कि उन्होंने मामले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए और उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को गांव से बाहर खदेड़ दिया।उन्होंने कहा, स्वास्थ्यकर्मियों के साथ जो हुआ वह गलत था। वे अपनी ड्यूटी कर रहे थे। हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

(Disclaimer: यह खबर सीधे समाचार एजेंसी की सिंडीकेट फीड से पब्लिश हुई है. इसे लोकतेज टीम ने संपादित नहीं किया है।)

वो 26 महीनों से जेल में था, DNA टेस्ट ने कराया दुष्कर्म के आरोप से मुक्त
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), 2 अप्रैल (आईएएनएस)| जेल में पिछले 26 महीने से कैद एक शख्स पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज किया गया था और इसका खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता के बच्चे का डीएनए टेस्ट किया गया। नतीजे में सामने आया कि जेल में बंद शख्स बच्चे का पिता है ही नहीं। अमित नाम का यह शख्स फरीदाबाद में काम करता था। साल 2018 के जुलाई में अपने बड़े भाई की शादी में शामिल होने के लिए वह गांव आया हुआ था।इसके सात महीने बाद साल 2019 के फरवरी में पुलिस ने उसे तलब किया और एक लड़की संग दुष्कर्म करने का दोषी ठहराया। अमित की मां और उसकी भाभी को पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। अमित वहां गया, तो उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। अमित के पिता सज्जन सिंह ने पत्रकारों को बताया कि जमीन के एक टुकड़े को लेकर पीड़िता के पिता संग उनकी कुछ कहासुनी हुई थी और इसी के चलते यह मामला सेट किया गया था।
अमित पर दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप लगाए गए, जबकि उनके बड़े भाई चंद्र शेखर पर जान-बूझकर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया। अपने छोटे भाई सुनील और एक दूर के रिश्तेदार तीक्ष्ण पाल के साथ चंद्र शेखर पर बारला पुलिस स्टेशन में आपराधिक धमकी और घर में जबरन घुसने का भी मामला दर्ज किया गया था।
चंद्रशेखर को जमानत मिल गई और सुनील और तीक्ष्ण का भी बाद में चार्जशीट से हटा दिया गया क्योंकि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं थे। अमित अलीगढ़ जिला जेल में बंद रहा। अमित के वकील हरिओम वाष्र्णेय ने कहा कि उन्होंने अदालत के समक्ष पीड़िता के बच्चे का डीएनए परीक्षण कराने का अनुरोध किया, ताकि पता लगाया जा सके कि क्या अमित ने उसके साथ वाकई में दुष्कर्म किया है, जिसके चलते लड़की प्रेग्नेंट हुई है।
बीते साल मार्च में अमित और बच्चे दोनों के नमूने लिए गए थे। पिछले महीने सामने आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अमित बच्चे का पिता नहीं है। अमित के वकील ने कहा है कि उनका अगला कदम अपने मुवक्किल को उन सभी आरोपों से मुक्त करने के लिए आवेदन करना होगा, जिसके चलते उन्हें हिरासत में लिया गया था।