Pubjab - Loktej

गैरी संधू बर्थडे: यूके से डिपोर्ट और आठ साल के बैन के बावजूद नहीं हारे सिंगर, ‘इलीगल वेपन’ से मिली नई पहचान
मुंबई, 03 अप्रैल (वेब वार्ता)। कहते हैं कि भाग्य से बड़ा कुछ नहीं होता है। भाग्य में जो लिखा होता है, वो मिलता ही है और भाग्य उसके अनुसार रास्ते भी खोलता है। ऐसा ही कुछ पंजाबी सिंगर गैरी संधू के साथ हुआ।

गैरी संधू कभी सिंगर नहीं बनना चाहते थे और न ही उन्होंने संगीत करियर बनाने का सपना देखा था। घर में बाकी सिंगर्स के गानों को सुनते और समझते हुए उनका संगीत की तरह रुझान बढ़ा और आज वे ग्लोबल सिंगर बनकर फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। 4 अप्रैल को सिंगर अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे।

जालंधर के रुरका कलां गांव के मूल निवासी गैरी संधू पढ़ाई में कमजोर थे और पिता एक ड्राइवर थे। परिवार संपन्न नहीं था और आमदनी कम होने की वजह से परिवार को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा। परिवार की परेशानियों को देखते हुए ही गैरी ने गायन में कुछ करने का सोचा। सिंगर पढ़ाई में पहले से कमजोर थे तो गायन में करियर बनाने का रास्ता खोजने लगे।

संधू घर में रेडियो पर गाना सुनते थे और फिर कई धार्मिक स्थलों पर जाकर गाते थे। सिंगर ने कविश्री शैली सीखने का फैसला किया और 13 साल की उम्र में गुरदीप सिंह से पंजाब के लोकगीत को सीखा, जिसके बाद बेहतर भविष्य और पैसे की तलाश ने उन्हें इंग्लैंड जाने पर मजबूर कर दिया। 10वीं कक्षा के बाद गैरी ने आगे पढ़ाई नहीं की और पढ़ाई के बदले काम को चुना।

इंग्लैंड में उन्होंने जीवन यापन करने के लिए कई अलग-अलग तरह के काम किए और पैसा जमा होने पर पहली बार साल 2010 में ‘मैं नी पींदा’ गाना रिलीज किया। इस गाने में पंजाबी वाइब और भांगड़ा स्टाइल ने फैंस को अपना दीवाना बना दिया, हालांकि इसी के साथ सिंगर को साल 2011 में भारत वापस भेज दिया गया। गैरी संधू पर यूके में अवैध रूप से रहने के आरोप लगे। उन्हें डिपोर्ट कर भारत भेज दिया गया। तब तक सिंगर के चार नए गाने रिलीज हो चुके थे और गैरी काफी पॉपुलर हो चुके थे।

इंग्लैंड से भारत आना सिंगर के लिए बड़ा झटका था, क्योंकि उन्हें सिर्फ डिपोर्ट नहीं किया गया था, बल्कि 8 साल का बैन भी लगाया गया था। भारत में रहकर डिप्रेशन महसूस करने लगे थे, लेकिन उनकी मां ने उनका हौसला बढ़ाया। साल 2017 में जैस्मीन सैंडलस के साथ गैरी का ‘इलीगल वेपन’ और ‘बेबी’ सुपरहिट रहा। इसके बाद उन्हें फिल्मों में गानों के ऑफर आने लगे। उन्होंने ‘दे दे प्यार दे’ के लिए ‘हौली हौली’ और वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ में तीन गानों ‘सिप सिप 2.0’, ‘इलीगल वेपन 2.0’, और ‘कमिंग होम’ में अपनी आवाज से फैंस को दीवाना बना दिया। उन्होंने खुद के सिंगल एल्बम भी रिलीज किए।

पंजाब : कृषि कानूनों से गुस्साए किसानों ने भाजपा विधायक के कपड़े फाड़े
चंडीगढ़, 27 मार्च (आईएएनएस)| पिछले साल सितंबर में संसद द्वारा पारित तीन केंद्रीय कृषि कानूनों से नाराज प्रदर्शनकारी किसानों के एक समूह ने शनिवार को पंजाब के मलौत शहर के अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग के साथ धक्का-मुक्की की और कथित तौर पर उनके कपड़े फाड़ दिए। नारंग के समर्थकों ने कहा कि विधायक पर कुछ लोगों ने हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। उनके कपड़े कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों ने फाड़ दिए, उन पर काली स्याही भी फेंकी। हालात को देखते हुए भाजपा नेता तुरंत वहां से चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे राज्य की कांग्रेस सरकार का हाथ है।

मीडिया को संबोधित करने पहुंचे थे विधायक

भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित करने के लिए नारंग जैसे ही मुक्तसर जिले के मलोट पहुंचे तो हंगामा शुरू हो गया। प्रदर्शनकारी वहां पहले से ही जुटे हुए थे। उन्होंने नारंग से कहा कि वे केंद्र द्वारा पारित कृषि कानून किसानों के खिलाफ हैं। प्रदर्शनकारियों ने विधायक को कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंचने दिया और उनके वाहन पर काला रंग पोत दिया।

वीडियो वायरल

विधायक के साथ अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें पुलिस को विधायक की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें बचाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। हाथापाई में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को भी चोटें आईं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा सहित पार्टी के नेताओं को केंद्र के तीन कृषि कानूनों का समर्थन करने के कारण पिछले साल अक्टूबर से ही किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

What the hell is happening in Punjab? @capt_amarinder, a @BJP4India MLA was beaten n stripped by so-called ‘farmers’ while police looked on? If this happened in a @BJP4India state, imagine d uproar in media! But this is @INCIndia state, so all is quiet. pic.twitter.com/EmD3h7cJpo
— Shefali Vaidya. (@ShefVaidya) March 27, 2021