Tripura - Loktej

त्रिपुरा के चिड़ियाघर में पहली बार तीन बाघ शावकों का जन्म
अगरतला, 19 मई (वेब वार्ता)। त्रिपुरा के सिपाहीजाला चिड़ियाघर में पहली बार तीन बाघ शावकों का जन्म हुआ है। राज्य का यह एकमात्र चिड़ियाघर 1972 में स्थापित किया गया था।

चिड़ियाघर के निदेशक विश्वजीत दास ने बताया कि यह पहली बार है कि यहां बाघ शावकों का जन्म हुआ है। उन्होंने बताया कि तीन शावकों के जन्म के साथ ही चिड़ियाघर में बाघों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल फरवरी में पशु विनिमय कार्यक्रम के तहत पश्चिम बंगाल से सिपाहीजाला चिड़ियाघर में बाघों का एक जोड़ा लाया गया था। बाघिन ने 11 मई को तीन शावकों को जन्म दिया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मां और उसके तीन शावकों को बाड़े के अंदर रखा गया है और वे स्वस्थ हैं तथा बाघ को वहां से एहतियातन हटा दिया गया है। ’’

दास ने बताया कि पहली बार मां बनी बाघिन और उसके शावकों पर चौबीसों घंटे नजर रखने के लिए बाड़े के चारों ओर 11 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आगंतुकों को बाड़े में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मां और शावकों को कोई परेशानी न हो।

उन्होंने कहा, ‘‘हम बाघिन को संतुलित भोजन दे रहे हैं। ताजा मांस देने के अलावा, हम उसे दिन में दो या तीन बार सूप भी दे रहे हैं, ताकि शावकों को पर्याप्त दूध मिल सके।’’

दास ने बताया कि 2014 में एक अन्य बाघिन ने एक मृत शावक को जन्म दिया था।

वन मंत्री अनिमेष देबबर्मा ने कहा कि इन शावकों का जन्म चिड़ियाघर में बाघ संरक्षण प्रयासों के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सिपाहीजाला चिड़ियाघर को विश्वस्तरीय बनाने के प्रयास कर रहे हैं। अगर केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण हमारे लोगों को प्रशिक्षित करने में मदद करता है तथा केंद्र सहायता प्रदान करता है तो हम इसे और तेजी से विकसित कर पाएंगे।’’

सिपाहीजाला चिड़ियाघर में 2024-25 में लगभग 1.70 लाख पर्यटक आए थे।

वाम शासन में पिछड़ा रहा त्रिपुरा, भाजपा ने किया विकास: अमित शाह
धलाई (त्रिपुरा), 22 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को वामदलों पर 35 साल के अपने शासन के दौरान त्रिपुरा को ‘‘पिछड़ा’’ राज्य बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2018 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य की सत्ता में आने के बाद ही यहां प्रगति हो सकी।

शाह ने विस्थापित ब्रू आदिवासियों के पुनर्वास वाले एक गांव का दौरा करने के बाद यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कम्युनिस्ट शासन के दौरान त्रिपुरा विकास के सभी मानदंडों पर पीछे रह गया था, लेकिन अब प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘35 साल तक कम्युनिस्टों ने त्रिपुरा पर शासन किया। कम्युनिस्टों ने दावा किया कि उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए काम किया। कांग्रेस ने भी काफी समय तक त्रिपुरा पर शासन किया। लेकिन राज्य के लोग हमेशा गरीब ही रहे। जब भाजपा सत्ता में आई, तब त्रिपुरा में विकास हुआ।’’

शाह ने कहा कि जब वह 2017 में भाजपा अध्यक्ष के तौर पर त्रिपुरा आए थे और पांच दिन रुके थे, तब केवल 11 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली थी। उन्होंने कहा, ‘‘धीरे-धीरे हमने अपना काम शुरू किया। हमने कड़ी मेहनत की और सालों की मेहनत के बाद कम्युनिस्टों को सत्ता से बाहर कर पाए।’’

गृह मंत्री ने कहा कि वामपंथी शासन के दौरान सिर्फ 2.5 प्रतिशत लोगों को नल से पीने का पानी मिलता था और अब 85 प्रतिशत लोगों को पीने योग्य पानी मिलता है।

उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट शासन के तहत गरीबों को मुफ्त अनाज नहीं मिलता था, लेकिन अब प्रत्येक व्यक्ति को पांच किलोग्राम चावल मिलता है और सभी को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है।

शाह ने कहा कि त्रिपुरा में निवेश आया है और लोगों को मुफ्त बिजली और एलपीजी कनेक्शन मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब स्कूल छोड़ने की दर तीन प्रतिशत से भी कम है, जबकि नामांकन 99 प्रतिशत है, लेकिन वामपंथी शासन के दौरान यह दर बहुत खराब थी।

उन्होंने कहा, ‘‘विद्रोहियों के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर के बाद अब त्रिपुरा में शांति है। मां त्रिपुरसुंदरी के आशीर्वाद से त्रिपुरा देश के सबसे विकसित राज्यों में से एक होगा। आज मुझे अपार खुशी मिल रही है।’’

ब्रू शरणार्थियों के पुनर्वास का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने 40,000 विस्थापित लोगों के पुनर्वास का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ब्रू लोग अमानवीय परिस्थितियों में रह रहे थे। लेकिन वामपंथी सरकार ने उनकी स्थिति सुधारने के लिए कभी कोई कदम नहीं उठाया। अब हम इस पर काम कर रहे हैं और पहले ही 11 गांव बसाए जा चुके हैं, जबकि एक और गांव बसाने का काम जारी है।’’

शाह ने कहा कि ब्रू लोगों को अब वे सभी स्वतंत्रताएं मिल रही हैं जो किसी अन्य भारतीय नागरिक को मिलती हैं।

उन्होंने कहा कि अब उनके पास आधार कार्ड है, वे मतदाता सूची में नामांकित हैं, उनके पास राशन कार्ड हैं और ये सब मोदी सरकार द्वारा सुनिश्चित किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुनर्वासित लोगों को उनके मकान बनाने के लिए 1.5 लाख रुपये, सावधि जमा के रूप में चार लाख रुपये तथा 24 महीने के लिए 5000 रुपये मासिक किस्त के रूप में दिए गए।

त्रिपुरा के होटल और रेस्तरां ने बांग्लादेशियों को सेवाएं उपलब्ध नहीं कराने का निर्णय लिया
अगरतला, तीन दिसंबर (भाषा) बांग्लादेश में भारतीय ध्वज का अपमान किए जाने के मद्देनजर ‘ऑल त्रिपुरा होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन (एटीएचआरओए)’ ने बांग्लादेशी पर्यटकों को अपनी सेवाएं उपलब्ध नहीं कराने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने यह जानकारी दी है।

एटीएचआरओए के महासचिव सैकत बंद्योपाध्याय ने बताया कि यह निर्णय सोमवार को हुई एक आपातकालीन बैठक में लिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। हमारे राष्ट्रध्वज का अपमान किया गया और बांग्लादेश में कट्टरपंथियों का एक वर्ग अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न कर रहा है। पहले भी ऐसी घटनाएं होती थीं, लेकिन अब सभी हदें पार हो गई हैं।’’

बंद्योपाध्याय ने कहा, ‘‘बांग्लादेश में मौजूदा स्थिति वास्तव में चिंताजनक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ किए जा रहे व्यवहार की निंदा करते हैं।’’

इससे पहले, निजी अस्पताल ‘आईएलएस हॉस्पिटल’ ने पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों पर किए जा रहे अत्याचारों के विरोध में बांग्लादेश के किसी भी मरीज का इलाज नहीं करने की घोषणा की थी।

त्रिपुराः उलटा रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से 6 श्रद्धालुओं की मौत
अगरतला, 28 जून (हि.स.)। त्रिपुरा में उल्टा रथ यात्रा के दौरान  बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। इस्कॉन की उल्टा रथ यात्रा के दौरान रथ 33 केवी ट्रांसमिशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे करंट लगने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। कई अन्य लोगों की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। फिलहाल करंट लगने से झुलसे श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी घटना की पुष्टि कुमारघाट उपमंडल पुलिस अधिकारी ने की है।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इस घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "एक दुखद घटना में, आज कुमारघाट में उल्टा रथ यात्रा के दौरान बिजली का करंट लगने से कई श्रद्धालुओं की जान चली गई और कुछ अन्य लोग घायल हो गए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।" इस कठिन समय में, राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।"

चुनाव आयोग ने किया पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान
आज चुनाव अयोग्य ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के लिए चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। इन राज्यों में त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड शामिल है जहाँ जल्द ही विधानसभा चुनाव होना है। अब इसके लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी, जबकि मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे दो मार्च को आएंगे।

एक चरण में होंगे चुनाव

आपको बता दें कि 2018 की ही तरह इन तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होंगे। इस बार तीन राज्यों की 60 सीटों पर चुनाव होगा, जिसमें 2.28 लाख नए मतदाता चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। तीन राज्यों में महिला मतदाताओं की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।

Chief Election Commissioner announces schedule for General Elections to the Legislative Assemblies of Meghalaya, Nagaland & Tripura

Voting for #AssemblyElections2023 in Tripura to be held on February 16 & in Nagaland & Meghalaya on February 27

Results to be declared on March 2 pic.twitter.com/OMQEZJ0hp3

— DD News (@DDNewslive) January 18, 2023

त्रिपुरा में है बीजेपी सरकार

गौरतलब है कि नागालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को, मेघालय विधानसभा का 15 मार्च को और त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त हो रहा है। फिलहाल त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार है। जबकि नागालैंड में एनडीपीपी के नेफ्यू रियो मुख्यमंत्री हैं। एनपीपी ने मेघालय में भी अपनी पैठ जमा ली है। भाजपा दोनों राज्यों में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।

त्रिपुरा: शादी में उड़ रही थी नियमों की धज्जियाँ, तभी आ पहुंचे डीएम, फिर जो हुआ वो हैरान कर देने वाला
वर्तमान में पूरे देश में कोरोना महामारी व्याप्त है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और ऐसे में देश के कई राज्य हाई अलर्ट पर हैं और सभी राज्यों ने कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। कई राज्यों में नाईट कर्फ्यू तो कही कही लॉकडाउन भी लगाया गया है। उत्तर पूर्व में भी कोरोना के मामले भी बढ़ रहे हैं। पश्चिम त्रिपुरा के डीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक शादी हॉल पर छापेमारी कर रहे हैं। इस शादी में कोरोना के नियमों की धज्जियाँ उड़ती हुई देखी जा सकती है। इस वीडियो में डीएम शैलेश यादव बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं और हॉल में मौजूद पुलिसकर्मियों को फटकार लगा रहे हैं।

आपको बता दें कि डीएम शैलेश कुमार यादव ने दुल्हन को स्टेज पर उतरने के लिए कहा, जबकि बाकी अधिकारी शादी के मेहमानों को मैरिज हॉल से बाहर निकालने लगे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाराज डीएम की भाषा भी अभद्र होती गई। इतना ही नहीं डीएम शैलेश कुमार यादव ने कोविद के दिशानिर्देश का पालन न करने के लिए इस मैरिज हॉल को सील कर दिया।

Intent was good but the execution was not. #Tripura West DM #shaileshkumaryadav dragged, slapped, brides, grooms, priests, abused elderly, women even police on duty, tore apart marriage permission given by himself for #Covid rule violation in Agartalapic.twitter.com/lx6ykxSkG0
— Debashish Sarkar ???????? (@DebashishHiTs) April 27, 2021

डीएम ने पुलिस को दूल्हा और दुल्हन सहित शादी में शामिल होने वाली पूरी भीड़ के खिलाफ महामारी रोग अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम और रात के कर्फ्यू का उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज करने का भी निर्देश दिया है। साथ ही डीएम ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया कि वो प्रशासन को सहयोग नहीं दे रहे हैं इसलिए वो पुलिस स्टेशन के प्रभारी की शिकायत करेंगे और उन्हें सस्पेंड करने की सिफारिश करेंगे।

हालांकि सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो के वायरल होने के बाद डीएम के इस रवैये पर सवाल उठाने लगे है। कुछ यूजर्स ने डीएम के इस रवैये की निंदा कर रहे है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को कार्रवाई के लिए, नेता नहीं केवल आम लोग ही दिखते हैं। वहीं आलोचना के बाद डीएम शैलेश यादव ने पुरे मामले में क्षमा मांगा हैं।

त्रिपुरा : सड़क हादसे में 4 भाजपा नेताओं की मौत
अगरतला, 27 मार्च (आईएएनएस)| दक्षिणी त्रिपुरा के गोमती जिले में एक वाहन के पलटने से तीन महिलाओं सहित कम से कम चार भाजपा नेताओं की मौत हो गई है और आठ अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं संग तीन महिला व एक पुरूष मैक्सी ट्रक में सवार होकर अपने घरों को लौट रहे थे। तभी अचानक नियंत्रण खो देने से गाड़ी पलट गई। शुक्रवार रात को चेलागंग में हुए इस हादसे में चार स्थानीय भाजपा नेताओं की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए आठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतक उर्वशी कन्या जमातिया (45), ममता रानी जमातिया (26), रचना देवी जमातिया (30) और गहिन कुमार जमातिया (65) अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं संग 6 अप्रैल को त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के चुनाव के संबंध में आयोजित एक सार्वजनिक बैठक में भाग लेने के बाद नतून बाजार में अपने घर लौट रहे थे।

मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा ने घटना पर अपना शोक व्यक्त किया है।