Faridabad - Loktej

दिल्ली पुलिस ने अल फलाह विश्वविद्यालय के दो चिकित्सकों समेत तीन को हिरासत में लिया
नयी दिल्ली, 15 नवंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के अल फलाह विश्वविद्यालय के दो चिकित्सकों समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ये चिकित्सक लाल किले के पास विस्फोट करने वाली कार के चालक डॉ. उमर नबी के परिचित थे।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और विभिन्न केंद्रीय एजेंसी ने शुक्रवार रात हरियाणा के धौज, नूंह और आसपास के इलाकों में समन्वित छापेमारी के दौरान ये गिरफ्तारियां कीं।

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की टीम की सहायता से विशेष प्रकोष्ठ ने नूंह से अल फलाह विश्वविद्यालय के दो चिकित्सकों - मोहम्मद और मुस्तकीम - को हिरासत में लिया।

उन्होंने बताया कि ये दोनों ‘सफेदपोश’ आतंकवादी मॉड्यूल की व्यापक जांच के तहत गिरफ्तार किए गए डॉ. मुजम्मिल गनई के कथित तौर पर संपर्क में थे।

सूत्रों ने बताया कि वे डॉ. उमर नबी के भी करीबी मित्र थे।

उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि हिरासत में लिए गए चिकित्सकों में से एक विस्फोट वाले दिन दिल्ली में था। उन्होंने बताया कि वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक साक्षात्कार के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आया था।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद एवं मुस्तकीम से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि डॉ. गनई के साथ उनके कितने गहरे संबंध थे और इस व्यापक साजिश में क्या उनकी कोई भूमिका थी।

इस बीच नूंह में एक अन्य अभियान में विभिन्न जांच एजेंसी ने बिना लाइसेंस के उर्वरक बेचने के आरोप में दिनेश उर्फ डब्बू नाम के एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या उसकी गतिविधियां अवैध व्यापार से परे भी फैली हुई थीं।

इससे पहले, यह सामने आया था कि आतंकवादी मॉड्यूल के सदस्यों ने लगभग 26 लाख रुपये एकत्र किए और तीन लाख रुपये एनपीके उर्वरक खरीदने में खर्च किए जिसका इस्तेमाल आईईडी बनाने में होता है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या दिनेश ने आरोपियों को उर्वरक बेचा था।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार अल फलाह विश्वविद्यालय की एक अन्य चिकित्सक डॉ. शाहीन सईद ने हाल में पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था।

उन्होंने बताया कि तीन नवंबर को विश्वविद्यालय छात्रावास के कमरा संख्या 29 में उसके आवेदन का पुलिस सत्यापन किया गया था और अधिकारियों ने नियमित प्रक्रिया के तहत उसकी तस्वीरें भी ली थीं।

जांच एजेंसी इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या उसके आवेदन का जारी जांच पर कोई असर पड़ेगा।

फरीदाबाद में 7.59 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, अब तक 16 गिरफ्तार, चीन तक जुड़े हैं ठगी के तार
फरीदाबाद, 3 मई (हि.स.)। नगर में अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस साइबर ठगी के तार चीन से भी जुड़े हुए हैं। पुलिस ने इनके पास बड़ी संख्या में कई बैंकों की पासबुक व चेक बुक, सैकड़ों सिम कार्ड और 14 लाख रुपये की नकदी बरामद की है।

शुक्रवार को जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित आसपास के लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते हैं और उनसे पैसे वसूल कर उन्हें डॉलर में कन्वर्ट कर चीन भेजते हैं। ऐसा करने के लिए इन्हें मोटा कमीशन मिलता है।

दरअसल, बीते दिनों फरीदाबाद के सेक्टर 15 की रहने वाली एक लडक़ी ने साइबर पुलिस से शिकायत कर बताया था कि उसके साथ स्टॉक मार्केट से करीब 7 करोड़ 59 लाख रुपये की ठगी हुई है। इसके बाद फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने पुलिस अधिकारियों की एक टीम गठित की। जिसका इंचार्ज साइबर एसीपी अभिमन्यु गोयत को बनाया। एसआईटी की टीम ने अब तक कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रशान्त कुमार निवासी बैंगलोर कर्नाटक, सईद मो. जिशान गांव कुसुर कलां जिला सन्त कबीर नगर उत्तर प्रदेश, सईद सुहेल गांव नथर जिला सिदार्थ नगर उत्तर प्रदेश, हरि किशन कोटगेट बीकानेर राजस्थान, राम सिंह उर्फ ढल्लु मुक्ता प्रसाद नगर बीकानेर राजस्थान, आकाश निवासी टण्डन रोड आदर्श नगर दिल्ली, रोहित आदर्श नगर दिल्ली, महेन्द्र उर्फ रितेश भोपालगढ़ जोधपुर राजस्थान, दिनेश कुमार सारण नगर बनाङ जोधपुर, दिपेन्द्र रामपरस्ता ग्रीन सैक्टर 7 वैशाली गाजियाबाद, रिंकू बीकानेर राजस्थान, इंद्रजीत लोधी रोड बीकानेर राजस्थान, राहुल पुगल रोड बीकानेर और आरोपित दिनेश कुमार रानी बाजार बीकानेर शामिल हैं।

साइबर पुलिस टीम ने  राहुल को सूत्रों व तकनीकी सहायता से गिरफ्तार किया है। आरोपित राहुल से वारदात में प्रयोग एक मोबाइल फोन बरामद करवाया। इसके बाद रिंकू, इन्द्रजीत और कैलाश को दबोचा गया। पुलिस ने राहुल सहित चारों को कोर्ट में पेशकर पूछताछ व बरामदगी के लिए छह दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद दिनेश को गिरफ्तार किया गया जिसको अदालत में पेश कर 03 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। यह सभी लोग हरियाणा सहित आसपास के राज्यों के रहने वाले हैं। जिनका सीधा लिंक चीन से बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपियों से लगभग 14 लाख रुपये सहित विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेक बुक, एटीएम कार्ड, सैकड़ों सिम और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस पूरे मामले में पुलिस अभी और लोगों के जुड़े होने की जांच कर रही है। इस पूरे मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

पिछले साल दिनदहाड़े निकिता तोमर की हत्या करने वालों को उम्रकैद, वायरल हुआ था वारदात का वीडियो
फरीदाबाद (हरियाणा), 26 मार्च (आईएएनएस)| फरीदाबाद की एक अदालत ने पिछले साल अक्टूबर में दिनदहाड़े निकिता तोमर की हत्या के मामले में शुक्रवार को दो दोषियों - तौसीफ अहमद और रेहान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस मामले में सुनवाई 1 दिसंबर को शुरू हुई थी। इसके लगभग चार महीने बाद बुधवार को जिला सत्र न्यायालय ने दोनों को बल्लभगढ़ में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा 21-वर्षीय निकिता की नृशंस हत्या का दोषी पाया था। हालांकि उस दिन सजा की घोषणा नहीं की गई थी।

फरीदाबाद की अदालत ने ये फैसला सुनाया

दोनों दोषियों को धारा 302 (हत्या), 366 (शादी के लिए मजबूर करने के लिए एक महिला का अपहरण), धारा 506 (आपराधिक धमकी), 120-बी (आपराधिक साजिश) और भारतीय दंड संहिता के 34 (समान इरादे) के तहत दोषी पाया गया था। अक्टूबर में गिरफ्तारी के बाद से दोनों जेल में हैं। इस मामले में तीसरे आरोपी मोहम्मद अजरुद्दीन, जिस पर दोनों को हथियार मुहैया कराने का आरोप था, को फरीदाबाद के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरताज बसवाना ने बरी कर दिया।

अग्रवाल कॉलेज के बाहर हुई थी वारदात

गौरतलब है कि अग्रवाल कॉलेज के बाहर निकिता का पूर्व सहपाठी तौसीफ ने उसे बिल्कुल पास से गोली मार दी थी। यह सारी घटना कैमरे में कैद हो चुकी थी। इस हत्या के मामले की सुनवाई 1 दिसंबर, 2020 से शुरू हुई।

पीड़ित परिवार ने दावा किया था कि आरोपी तौसीफ ने पीड़िता पर इस्लाम अपनाने और उससे शादी करने का दबाव डाला। तौसीफ और रेहान ने निकिता तोमर को अगवा करने की कोशिश की थी। जब उसने विरोध किया तो तौसीफ ने एक रिवाल्वर निकाली और उस पर गोली चला दी। यह घटना 26 अक्टूबर को हुई जब निकिता तोमर कॉलेज से बाहर निकली। दो लोगों ने पहले उसे बंदूक की नोक पर अपने वाहन में खींचने की कोशिश की, और जब उसने विरोध किया तो उनमें से एक ने उसे गोली मार दी।

पूरे हरियाणा में हुए थे विरोध प्रदर्शन

27 अक्टूबर, 2020 को गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मामले में 60 गवाहों के साथ 6 नवंबर को 700 पृष्ठ का आरोप पत्र दायर किया था।  इस हत्याकांड के बाद पूरे हरियाणा में विरोध प्रदर्शन हुए। अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इस घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था।

अपराधियों को मृत्युदंड की मांग करेंगा पीड़ित परिवार

पीड़ित परिवार ने कहा कि उन्होंने 2018 में तौसीफ के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की थी, लेकिन बाद में मामला सुलझ गया था। पीड़ित परिवार आजीवन कारावास की सजा से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि वे दोषियों के लिए मृत्युदंड की मांग करने के लिए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में फैसले को चुनौती देंगे।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मीडिया को बताया कि निकिता के माता-पिता ने उसे शिक्षित किया और सोचा कि वह आत्म-निर्भर होने जा रही है। उस लड़की की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई। मैं मृत्युदंड देने की मांग करना चाहूंगी।"

निकिता तोमर के पिता ने कहा कि अगर लव जिहाद के खिलाफ कानून पहले ही लागू किया गया होता तो उनकी बेटी को बचाया जा सकता था।