Goa - Loktej

गोवा मुक्ति दिवस: मुख्यमंत्री सावंत ने लोगों से राज्य को स्वच्छ और शांत बनाए रखने का आग्रह किया
पणजी, 19 दिसंबर (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को उद्योगों और नागरिकों से तटीय राज्य को साफ रखने तथा इसकी सुंदरता एवं शांति को बरकरार रखने की अपील की।

पणजी के पास राज्यस्तरीय ‘गोवा मुक्ति दिवस’ परेड को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा कि राज्य में स्वच्छता बनाए रखना पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सदस्यों और अन्य अतिथियों की उपस्थिति में तिरंगा फहराने के बाद परेड का निरीक्षण किया और ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ लिया।

सावंत ने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया।

गोवा मुक्ति दिवस हर साल 19 दिसंबर को मनाया जाता है, जो 1961 में पुर्तगालियों से राज्य को मुक्त कराने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता का प्रतीक है।

वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर इस राज्य के लोगों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर गोवा के मेरे सभी भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा, “आज हम उन वीर योद्धाओं के साहस और बलिदान को नमन करते हैं जिन्होंने भारत में गोवा को उसका उचित स्थान दिलाया।”

शर्मा ने आशा व्यक्त की कि राज्य प्रगति और विकास की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।

गोवा में 26 मई तक भारी बारिश का अनुमान; सरकार ने लोगों से झरनों से दूर रहने की अपील की
पणजी, 21 मई (भाषा) गोवा में लगातार दूसरे दिन बुधवार को बारिश हुयी और मौसम विभाग ने 26 मई तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही, सरकार ने प्रसिद्ध दूधसागर झरने के पास लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है और ऐसे स्थानों व उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान का हवाला देते हुए गोवा के वन मंत्री विश्वजीत राणे ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रतिकूल मौसम के मद्देनजर हम सभी निवासियों और आगंतुकों से अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं।’’

उन्होंने लोगों से ‘‘झरनों और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से’’ बचने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘दूधसागर झरने पर आगंतुकों का जाना प्रतिबंधित कर दिया है। कृपया अन्य झरनों में जाने से बचें, क्योंकि वे तेज बहाव और फिसलन वाले इलाकों के कारण खतरनाक हैं।’’

आईएमडी के अनुसार, गोवा में 21 मई से 26 मई के बीच बारिश होने का अनुमान है वहीं कुछ स्थानों पर ‘‘भारी से बहुत भारी’’ बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘21 मई को गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। 21 से 23 मई के दौरान गोवा में गरज के साथ बूंदाबांदी, आकाशीय बिजली गिरने और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने का अनुमान है।’’

उत्तरी गोवा में मंदिर में उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत, 30 घायल
पणजी, तीन मई (भाषा) उत्तरी गोवा के एक मंदिर में शनिवार तड़के एक उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना पणजी से करीब 40 किलोमीटर दूर शिरगांव के श्री लईराई देवी मंदिर में तड़के करीब तीन बजे हुई।

उन्होंने कहा कि हजारों श्रद्धालु वार्षिक उत्सव में भाग लेने के लिए मंदिर की संकरी गलियों में उमड़ पड़े और इसी दौरान भगदड़ मच गई।

पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि छह लोगों की मौत हुई है और कई अन्य लोगों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इस उत्सव के लिए कम से कम 30,000 से 40,000 लोग एकत्र हुए थे और कुछ लोग एक ढलान पर खड़े थे। ढलान पर कुछ लोग गिर गए जिससे अन्य लोग एक-दूसरे पर गिर गए।’’

उन्होंने बताया कि 40 से 50 लोग ढलान पर गिर गए जिसके परिणामस्वरूप भगदड़ मच गई। उन्होंने कहा कि यह भगदड़ ढलान वाले स्थान तक सीमित रही।

अधिकारी ने कहा कि उत्सव में शामिल होने के लिए गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक से हजारों श्रद्धालु मंदिर में एकत्र हुए थे।

राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी उत्तरी गोवा जिला अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।

सावंत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें फोन करके हर तरह की मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने लिखा, ‘‘आज सुबह शिरगांव के लईराई जात्रा में मची भगदड़ की दुखद घटना से बहुत दुखी हूं। मैं घायलों से मिलने अस्पताल गया और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। मैं स्थिति पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहा हूं।’’

सावंत ने कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुझसे बात की और स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने इस कठिन समय में अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की।’’

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं जिनमें से आठ की हालत गंभीर है और दो को बम्बोलिम स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि आठ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामूली रूप से घायल 10 अन्य लोगों को भी उपचार दिया गया।

राणे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को संभालने के लिए तत्काल और व्यापक कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने 108 एंबुलेंस सेवा के साथ समन्वय किया और यह सुनिश्चित किया कि घटना के तुरंत बाद पांच एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी जाएं जबकि तीन और एंबुलेंस उत्तरी गोवा जिला अस्पताल में हैं।’’

राणे ने कहा कि अतिरिक्त चिकित्सकों को बुलाया गया है और वेंटिलेटर मशीनों की व्यवस्था के साथ एक समर्पित आईसीयू स्थापित किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और हम प्रत्येक मरीज के स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं।’’

मुंबई-गोवा राजमार्ग जून तक पूरा हो जाएगा : गडकरी
अप्रैल (वेब वार्ता)। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग इस साल जून तक पूरा हो जाएगा। इससे दैनिक यात्रियों और कोंकण जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो वर्षों से गड्ढों वाली सड़कों से जूझ रहे हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में दोहराया कि जल्द ही देश भर में भौतिक टोल बूथ हटा दिए जाएंगे और केंद्र एक नई टोल नीति लेकर आएगा।

देश के बुनियादी ढांचे के भविष्य पर विश्वास व्यक्त करते हुए गडकरी ने कहा, ‘‘अगले दो वर्षों में भारत का सड़क बुनियादी ढांचा अमेरिका से बेहतर होगा।'' मुंबई और गोवा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग से इन स्थानों के बीच यात्रा का समय कम होने तथा कोंकण क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

गडकरी ने राजमार्ग को पूरा करने में आने वाली कई चुनौतियों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई-गोवा राजमार्ग को लेकर कई कठिनाइयां थीं लेकिन चिंता न करें… हम इस जून तक सड़क का 100 प्रतिशत काम पूरा कर लेंगे।''

गडकरी ने भूमि अधिग्रहण में देरी के लिए कानूनी विवादों तथा आंतरिक संघर्षों को मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा, ‘‘भाइयों के बीच झगड़े थे, अदालतों में मामले थे और भूमि के लिए मुआवजा देने में अंतहीन जटिलताएं थीं। अब वे मुद्दे सुलझ गए हैं और मुंबई-गोवा राजमार्ग पर काम ने गति पकड़ ली है।''

गडकरी ने जल्द ही पूरे देश में भौतिक टोल बूथ हटाने की बात भी दोहराई। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार जल्द ही एक नई टोल नीति पेश करेगी। मैं अभी इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा, लेकिन अगले 15 दिन में एक नई नीति की घोषणा की जाएगी। इसके लागू होने के बाद, किसी के पास टोल के बारे में शिकायत करने का कोई कारण नहीं बचेगा।''

मंत्री ने यहां दादर क्षेत्र में सामाजिक संगठन अमर हिंद मंडल द्वारा आयोजित 'वसंत व्याख्यानमाला' में यह बात कही।

भारतीय नौसेना ने पनामा के ध्वज वाले जहाज से चालक दल के तीन घायल सदस्यों को बचाया
मुंबई, 21 मार्च (भाषा) भारतीय नौसेना ने शुक्रवार तड़के गोवा तट के नजदीक एक अभियान चलाकर पनामा के ध्वज वाले जहाज में फंसे चालक दल के तीन सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया, जिनमें दो चीनी और एक इंडोनेशियाई नागरिक शामिल हैं।

भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि चालक दल के चौथे सदस्य की पहले ही मौत हो गई थी और वह चीनी नागरिक था।

बल द्वारा जारी बयान के मुताबिक, बचाए गए चालक दल के सदस्यों को तुरंत गोवा के आईएनएस हंसा ले जाया गया, जहां से उन्हें आगे की चिकित्सा देखभाल के लिए एक सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

नौसेना के मुताबिक, ‘‘21 मार्च की सुबह भारतीय नौसेना ने गोवा से लगभग 230 समुद्री मील पश्चिम में स्थित पनामा-ध्वजांकित बल्क मालवाहक जहाज एमवी हेइलन स्टार से एक अहम आपात चिकित्सा निकासी (एमईडीईवीएसी) अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।’’

बयान के अनुसार, 20-21 मार्च की दरमियानी रात को मुंबई स्थित भारतीय तटरक्षक बल के समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) ने भारतीय नौसेना को सूचित किया कि एमवी हेइलन स्टार के चालक दल के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें तत्काल उन्नत चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है।

नौसेना ने बताया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए नौसेना ने दो जहाजों, आईएनएस विक्रांत और दीपक को उनकी तैनाती से हटाकर सहायता प्रदान करने के लिए मौके पर भेजा।

गोवा में हिन्दी फिल्म 'छावा' कर-मुक्त घोषित
पणजी, 20 फरवरी (भाषा) गोवा सरकार ने घोषणा की कि मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘छावा’ राज्य में कर-मुक्त होगी।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार शाम को 'एक्स' पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज का बलिदान लोगों के लिए प्रेरणा है।

सावंत ने पोस्ट में कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और बलिदान पर आधारित फिल्म "छावा" गोवा में कर-मुक्त होगी।"

उन्होंने कहा, "विक्की कौशल द्वारा अभिनीत यह फिल्म देव, देश और धर्म के लिए छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता और साहस को दर्शाती है। यह फिल्म गौरवशाली इतिहास को पर्दे पर ला रही है। मुगलों और पुर्तगालियों के खिलाफ बहादुरी से लड़ने वाले हिंदवी स्वराज्य के दूसरे छत्रपति का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा है।"

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी बुधवार को घोषणा की की उनके राज्य में यह फिल्म कर-मुक्त होगी।

दोनों राज्यों द्वारा यह घोषणा मराठा साम्राज्य के संस्थापक व छत्रपति संभाजी महाराज के पिता छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती पर की गई।

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है और मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजन ने इसका निर्माण किया है।

कौशल ने फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है।

गोवा कार्निवल 28 फरवरी से होगा प्रारंभ
पणजी, 18 फरवरी (भाषा) गोवा में प्रति वर्ष धूमधाम से मनाया जाने वाला कार्निवल इस वर्ष 28 फरवरी से शुरु हो रहा है और इस तटीय राज्य में झांकियां एक मार्च से निकाली जाएंगी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पर्यटन विभाग ने क्लीवेन मैथ्यू फर्नांडिस को इस साल का 'किंग मोमो' घोषित किया है। 'किंग मोमो' एक काल्पनिक चरित्र है जिसे पूरे कार्निवल का प्रमुख माना जाता है।

दक्षिण गोवा के बेनाउलिम के रहने वाले फर्नांडिस को चार आवेदकों में से चुना गया है।

पर्यटन विभाग के निदेशक केदार नाइक ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि राज्य में वार्षिक कार्निवल महोत्सव 28 फरवरी से चार मार्च तक मनाया जाएगा।

नाइक ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पणजी में झांकियों को हरी झंडी दिखाएंगे।

इसके बाद दो मार्च को मडगांव (गोवा दक्षिण), तीन मार्च को वास्को (गोवा दक्षिण) और चार मार्च को मापुसा और मोरजिम (दोनों गोवा उत्तर) में झांकियां निकाली जाएंगी।

गोवा: विदेशी महिला से दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास
पणजी, 17 फरवरी (भाषा) गोवा की एक अदालत ने आयरलैंड-ब्रिटेन की नागरिक डेनियल मैकलॉघिन से दुष्कर्म तथा उसकी हत्या के लगभग सात साल पुराने मामले में सोमवार को एक स्थानीय निवासी को दोषी ठहराते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अदालत ने शुक्रवार को आरोपी विकट भगत को 28 वर्षीय एक विदेशी नागरिक से दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में दोषी ठहराया था। विदेशी नागरिक का शव 14 मार्च 2017 को दक्षिण गोवा के कैनाकोना गांव के एक वन क्षेत्र में मिला था।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश क्षमा जोशी ने सोमवार को भगत को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई और दुष्कर्म तथा हत्या के लिए 25,000 रुपये और सबूत नष्ट करने के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

पीड़िता की मां एंड्रिया ब्रैनिगन की तरफ से पैरवी कर रहे वकील विक्रम वर्मा ने कहा कि अदालत ने दोषी को सबूत नष्ट करने के लिए दो साल की कैद की सजा सुनाई और निर्देश दिया कि दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।

शुक्रवार को फैसले के बाद पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने अपने प्रतिनिधि के जरिए मीडिया में एक बयान भी जारी किया।

इसमें कहा गया, ‘‘हम डेनियल के परिवार और दोस्त के तौर पर न्याय के लिए हमारी लड़ाई में शामिल सभी लोगों के बहुत आभारी हैं। लोगों ने पीड़िता को अपनी बेटी माना है और उसके लिए अथक संघर्ष किया।’’

परिवार ने कहा कि वे आभारी हैं कि उनका संघर्ष रंग लाया और ‘‘डेनियल को हमसे छीनने’’ के लिए भगत को दोषी ठहराया गया।

इस मामले की जांच करने वाले पुलिस निरीक्षक फिलोमेना कोस्टा ने बताया कि बेहद सावधानी के साथ एक-एक सबूत को एकत्र करते हुए जांच को पूरा किया गया और दोषी को सजा दिलाने में कामयाब रहे।

उन्होंने कहा कि वह फैसले से संतुष्ट हैं।

गोवा पुलिस द्वारा दायर आरोपपत्र के अनुसार, नॉर्थवेस्ट आयरलैंड के डोनेगल की रहने वाली मैकलॉघिन मार्च 2017 में गोवा घूमने आई थी तभी भगत ने उससे दोस्ती की। लेकिन एक दिन भगत ने उससे दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।

इसमें कहा गया कि मैकलॉघिन पर पत्थर से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

खून से लथपथ उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में बरामद किया गया और सिर तथा चेहरे पर चोट के निशान भी थे।

गोवा में 2023 की तुलना में 2024 में बढ़ी विदेशी पर्यटकों की आमद
पणजी, नौ फरवरी (भाषा) गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने कहा है कि विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है और पिछले साल 4.67 लाख विदेशी पर्यटक राज्य में पहुंचे, जबकि 2023 में यह संख्या 4.52 लाख थी।

हाल ही में राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान पेश एक लिखित जवाब में खुंटे ने कहा कि वर्ष 2020 के दौरान कुल 3,00,193 विदेशी पर्यटक गोवा पहुंचे, लेकिन 2021 में यह संख्या घटकर 22,128 रह गई थी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में गोवा में फिर से विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी और राज्य में 1.69 लाख पर्यटक आए, इसके बाद 2023 में विदेश पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़कर 4.52 लाख हो गई।

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई के एक सवाल का जवाब देते हुए खुंटे ने कहा कि पिछले साल 4.67 लाख विदेशी पर्यटक आए थे।

राज्य विधानसभा का दो दिवसीय शीतकालीन सत्र छह और सात फरवरी को आहूत किया गया था।

महाकुंभ: गोवा से प्रयागराज के लिए तीर्थयात्रियों के वास्ते तीन विशेष ट्रेन चलेंगी
पणजी, पांच फरवरी (भाषा) गोवा सरकार ने महाकुंभ में भाग लेने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा कराने के लिए तटीय राज्य गोवा से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक तीन विशेष ट्रेनों की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को बताया कि पहली ट्रेन छह फरवरी को सुबह आठ बजे दक्षिण गोवा के मडगांव रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

उन्होंने बताया कि अन्य दो ट्रेनें 13 और 21 फरवरी को मडगांव से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगी।

प्रत्येक ट्रेन केवल गोवा से प्रयागराज के बीच संचालित होगी और इसमें करीब 1,000 यात्री सफर कर सकेंगे।

राज्य के समाज कल्याण मंत्री सुभाष फल देसाई ने कहा कि यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को मुफ्त भोजन और ट्रेन यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

उन्होंने कहा, ''ये ट्रेनें 34 घंटे की यात्रा के बाद प्रयागराज पहुंचेंगी।''

मंत्री ने कहा कि प्रयागराज पहुंचने के बाद तीर्थयात्रियों को अपने ठहरने और भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को प्रयागराज पहुंचने के 24 घंटे के भीतर लौटने के लिए ट्रेन में सवार होना होगा।

उन्होंने बताया कि ये ट्रेनें 'मुख्यमंत्री देव दर्शन योजना' के तहत चलाई जा रही हैं। 18 से 60 वर्ष की आयु के ऐसे लोग, जिन्हें कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है, वे इन ट्रेनों में यात्रा के लिए पात्र होंगे।

गोवा से नियमित उड़ान के जरिये इंदौर लाए गए लिवर से 67 वर्षीय मरीज को मिली नयी जिंदगी
इंदौर (मध्यप्रदेश), 31 जनवरी (भाषा) गोवा से एक नियमित उड़ान के जरिये इंदौर लाया गया लिवर (यकृत) 67 वर्षीय मरीज को प्रतिरोपित किया गया जिससे उसे नयी जिंदगी मिलने की राह आसान हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि अजय गिरि (45) को ‘ब्रेन हेमरेज’ के बाद गोवा के एक निजी अस्पताल में 26 जनवरी को भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और चिकित्सकों ने उन्हें 29 जनवरी को दिमागी रूप से मृत घोषित कर दिया था।

उन्होंने बताया कि गिरि के शोक में डूबे हुए परिजन उनके मरणोपरांत अंगदान के लिए राजी हो गए जिसके बाद शल्य चिकित्सकों ने उनके शरीर से लिवर निकाला।

अधिकारियों ने बताया कि लिवर को एक निजी विमानन कंपनी की नियमित उड़ान के जरिये गोवा से बृहस्पतिवार शाम इंदौर लाया गया। फिर इसे इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती 67 वर्षीय मरीज के शरीर में प्रतिरोपित किया गया।

इंदौर सोसायटी फॉर ऑर्गन डोनेशन के संस्थापक सचिव डॉ. संजय दीक्षित ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत फिलहाल ठीक है। गिरि के अंगदान से उन्हें नयी जिंदगी मिलने की उम्मीद है।’’

इंदौर सोसायटी फॉर ऑर्गन डोनेशन के समन्वयक संदीपन आर्य ने बताया कि गोवा से नियमित उड़ान के जरिये इंदौर आए लिवर को ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाकर महज 15 मिनट के भीतर हवाई अड्डे से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया।

‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाने के दौरान पुलिस की मदद से सड़क पर यातायात को कुछ यूं व्यवस्थित किया जाता है कि अंगदान से मिला अंग कम से कम समय में जरूरतमंद मरीज तक पहुंच सके।

मध्य भारत में इंदौर, मरणोपरांत अंगदान और अंगों के प्रतिरोपण से जुड़ी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है।

आर्य ने बताया कि वर्ष 2015 से लेकर अब तक इंदौर में मरणोपरांत अंगदान और जरूरतमंद मरीजों में इन अंगों के प्रतिरोपण के 62 मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया,‘‘ गुजरे एक दशक में चार बार अन्य शहरों से आए अंगों को इंदौर के अस्पतालों में भर्ती मरीजों में प्रतिरोपित किया गया है, जबकि 58 बार स्थानीय स्तर पर मरणोपरांत अंगदान और अंग प्रतिरोपण किया गया है।’’

आर्य ने बताया कि इंदौर में हुए मरणोपरांत अंगदान के जरिये मिले कुछ अंग हवाई मार्ग से दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र भी भेजे गए हैं और इन सूबों के अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों को प्रतिरोपित किए गए हैं।

गडकरी गोवा में देश के पहले घुमावदार केबल आधारित पुल का उद्घाटन करेंगे
पणजी, 20 जनवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को गोवा में देश के पहले घुमावदार केबल सड़क पुल का उद्घाटन करेंगे। गोवा सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गडकरी 2500 करोड़ रुपये की लागत वाली चार राजमार्ग विस्तार परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

अधिकारी ने सोमवार को बताया, ‘‘केबल आधारित यह पुल साडा को वरुणपुरी और गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ता है। यह भारत में अपनी तरह का पहला ऐसा ढांचा है, जिसकी वक्रता त्रिज्या 180 डिग्री (अर्ध चंद्रमा के आकार का) है।’’

अधिकारी ने बताया कि जिन चार परियोजनाओं का केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री शिलान्यास करेंगे, उनमें पोंडा से भोमा खंड (एनएच-748), जुआरी से मडगांव बाईपास (एनएच-66), नवेलिम से कुनकोलिम खंड (एनएच-66) और बेंडोरडेम से कर्नाटक सीमा (एनएच-66) शामिल हैं, जिनकी लागत 1376.12 करोड़ रुपये है।