Chennai - Loktej

सीएम पद की शपथ लेने के बाद बोले विजय, ‘महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था ठीक करूंगा’
चेन्नई, 10 मई (वेब वार्ता)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने कहा कि आज मुझे तमिलनाडु की मौजूदा हालत के बारे में बात करनी है। पिछली सरकार लगभग 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ गई है।

मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि ऑफिस छोड़ने से पहले सरकारी खजाने को पूरी तरह खाली कर दिया गया है। ऐसे मुश्किल हालात में हमने यह जिम्मेदारी ली है। इसलिए, सबसे पहले मैं अंदर जाकर यह देखना चाहता हूं कि असल में क्या है और क्या हुआ है, और फिर एक व्हाइट पेपर रिपोर्ट के जरिए सब कुछ पारदर्शी तरीके से पेश करना चाहता हूं।

उन्होंने कहा कि जहां तक तमिलनाडु की बात है, अगर मुझे किसी से मिलना है, तो मैं कभी भी चुपके से या बंद दरवाजों के पीछे लोगों की जानकारी के बिना नहीं करूंगा। मैं जो भी करूंगा, खुले तौर पर और पारदर्शी तरीके से करूंगा।

विजय ने कहा कि मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है, इसलिए मुझे उम्मीद है कि मुझे कुछ समय मिलेगा। मैं धीरे-धीरे अपने किए वादों को पूरा करने की दिशा में काम करूंगा। इस सबके लिए आपका सहयोग और सब्र जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मैं यह पक्का करूंगा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता में बनी रहे। आज से मैं ड्रग कल्चर को कंट्रोल करने के लिए हर जरूरी कदम उठाऊंगा।

इसी तरह, मैं राज्य में कानून- व्यवस्था ठीक करने के लिए काम करूंगा। जिन लोगों ने भी मुझे परेशान किया या बेइज्जत किया, वे कोई भी हों, तमिलनाडु के सभी आठ करोड़ लोग मेरे अपने हैं। साथ ही, मेरी पहली प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि मैं जनता का एक भी पैसा नहीं छूऊंगा। यह विजय न तो गलत काम करेगा और न ही गलत काम होने देगा। चाहे वह कोई भी हो, भले ही वे मेरे करीबी लोग ही क्यों न हों? अगर किसी का ऐसा इरादा है, तो वे तुरंत यह सोचना छोड़ दें।

मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि मेरे दिल में रहने वाले सभी लोगों को नमस्ते। सिनेमा में अपने सफर के दौरान, मैं हमेशा कड़ी मेहनत से आगे बढ़ना चाहता था।

एक सामान्य असिस्टेंट डायरेक्टर का बेटा होने के नाते, मैं अच्छी तरह जानता था कि मेरे लिए जिंदगी आसान नहीं होगी। मैं जानता हूं कि भूख का क्या मतलब होता है। मैं किसी शाही परिवार या खास बैकग्राउंड से नहीं आया हूं।

उन्होंने जनता से कहा कि मैं आप में से ही एक हूं, बिल्कुल आपके अपने परिवार के सदस्य की तरह, आपके भाई की तरह, आपके बेटे की तरह। मैं सच में ऐसा ही महसूस करता हूं। आप सबने मुझे उसी तरह अपनाया, आपने मुझे सिनेमा में एक बड़ी जगह दी।

उन्होंने कहा कि अब वह सब पीछे छोड़कर, मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करने के लिए राजनीति में आया हूं। आपने इस विजय, अपने विजय को अपने परिवार के सदस्य की तरह बहुत प्यार और स्नेह से अपनाया। इस समय, मैं एक ही बात कहना चाहता हूं।

इस मुकाम तक पहुंचने के लिए, मैंने संघर्षों का सामना किया। आपने भी मेरी वजह से मुश्किलों का सामना किया। इनमें से किसी को भी जरूरी न समझते हुए, आपने आज मुझे यह जगह दी है।

भारत के पहले 500 मेगावाट के पीएफबीआर ने कलपक्कम में क्रिटिकैलिटी हासिल की: मोदी
चेन्नई, 07 अप्रैल (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात घोषणा करते हुए कहा कि भारत के द्वितीय पीढ़ी के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को गति देने वाली एक ऐतिहासिक घटना में कलपक्कम में स्थित स्वदेशी 500 मेगावाट के प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (पीएफबीआर) ने क्रिटिकैलिटी हासिल कर ली। क्रिटिकैलिटी क्षमता से तात्पर्य रिएक्टर की नियंत्रित श्रृंखला अभिक्रिया से है।

मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा: “आज, भारत ने अपने नागरिक परमाणु यात्रा में एक निर्णायक कदम उठाया है, अपने परमाणु कार्यक्रम के दूसरे चरण को आगे बढ़ाया है। स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित कलपक्कम स्थित पीएफबीआर ने क्रिटिकैलिटी हासिल कर ली है।”

उन्हाेंने कहा कि स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने कलपक्कम में क्रिटिकैलिटी हासिल कर ली है। यह उन्नत रिएक्टर, अब खपत से अधिक ईंधन उत्पादन करने में सक्षम है जो हमारी वैज्ञानिक क्षमता की गहराई और इंजीनियरिंग कौशल की ताकत को दर्शाता है।

यह कार्यक्रम के तीसरे चरण में हमारे विशाल थोरियम भंडार का दोहन करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

भारत के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है। हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई।”

इसरो का लक्ष्य श्रीहरिकोटा में चार साल के भीतर तीसरा प्रक्षेपण पैड विकसित करना है : वैज्ञानिक
चेन्नई, 28 दिसंबर (भाषा) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र पर तीसरा प्रक्षेपण पैड विकसित करने की प्रक्रिया में है और वर्तमान में इसके लिए उपयुक्त कंपनियों की तलाश की जा रही है। यह जानकारी एक शीर्ष वैज्ञानिक ने दी है।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब 135 किलोमीटर पूर्व में स्थित श्रीहरिकोटा परिसर 175 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष एजेंसी को विभिन्न प्रक्षेपण यानों के जरिये उपग्रहों को कक्षा में पहुंचाने की सेवा मुहैया कराता रहा है।

श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक और प्रख्यात वैज्ञानिक पद्मकुमार ईएस ने कहा कि अंतरिक्ष में विभिन्न कक्षाओं में 12,000-14,000 किलोग्राम से अधिक वजन वाले बड़े उपग्रहों को स्थापित करने की योजना पर आगे बढ़ने के लिए इसरो को बड़े प्रक्षेपण यानों की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए इसरो तीसरे प्रक्षेपण पैड की योजना बना रहा है।

पद्मकुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से हालिया बातचीत में कहा, ‘‘हमारी योजना चार साल में तीसरा ‘लॉन्च पैड’ स्थापित कर संचालित करने की है। इसके लिए प्रक्रिया जारी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम खरीद प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं और इस विशाल परियोजना के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए उपयुक्त कंपनियों की पहचान कर रहे हैं।’’

पद्मकुमार ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि एक बार तीसरा प्रक्षेपण पैड चालू हो जाने के बाद, इसका उपयोग 14,000 किलोग्राम से अधिक वजन के उपग्रहों को प्रक्षेपित करने के लिए किया जाएगा, जिन्हें अगली पीढ़ी के प्रक्षेपण यानों (एनजीएलवी) द्वारा कक्षा में ले जाया जाएगा।

इसरो ने 24 दिसंबर को लगभग 6,000 किलोग्राम वजनी अमेरिकी उपग्रह ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 को एलवीएम3-एम6 रॉकेट के जरिये पृथ्वी की निम्न कक्षा में स्थापित किया था। इसके साथ ही अंतरिक्ष एजेंसी ने पहली बार भारतीय धरती से इतने अधिक वजन का उपग्रह कक्षा में भेजा था।

पद्मकुमार ने बताया कि आगामी शृंखला के प्रक्षेपण यानों के लिए तीसरे प्रक्षेपण पैड की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘‘तीसरे प्रक्षेपण पैड का उपयोग मानवयुक्त और मानवरहित दोनों प्रकार के अभियानों के लिए किया जाएगा, जबकि पहले और दूसरे प्रक्षेपण पैड का उपयोग पीएसएलवी और जीएसएलवी रॉकेट को प्रक्षेपित करने के लिए किया जाता है।’’

तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले के कुलसेकरपट्टिनम में निर्माणाधीन इसरो प्रक्षेपण परिसर के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस सुविधा का उपयोग लघु उपग्रह प्रक्षेपण यानों (एसएसएलवी) को प्रक्षेपण करने के लिए किया जाएगा, जो उपग्रहों को पृथ्वी की निम्न कक्षा में स्थापित कर सकते हैं।

पद्मकुमार ने कहा, ‘‘इन उपग्रहों का वजन लगभग 500 किलोग्राम हो सकता है और इन्हें निम्न-स्तरीय विद्युत क्षेत्र (एलईओ) में स्थापित किया जा सकता है। ऐसे मिशनों के लिए, हम उस (कुलसेकरपट्टिनम) सुविधा का उपयोग करेंगे।’’

इसरो वर्तमान में तीन तरह के प्रक्षेपण यानों ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी), भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) और लॉन्च व्हीकल मार्क 3 (एलवीएम3) का इस्तेमाल करता है। एलवीएम को पूर्व में भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान एमके-3 नाम से जाना जाता था।

इसरो के मुताबिक, अंतरिक्ष एजेंसी के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर सतीश धवन की स्मृति में पांच सितंबर, 2002 को इस अंतरिक्ष केंद्र का नाम बदलकर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) कर दिया गया था।

इस अंतरिक्ष केंद्र का परिचालन अक्टूबर 1971 में ‘रोहिणी-125’ रॉकेट के प्रक्षेपण के साथ शुरू हुआ। तब से, अंतरिक्ष एजेंसी की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए यहां की सुविधाओं का धीरे-धीरे विस्तार किया गया है।

तमिलनाडुः मालगाड़ी में लगी भीषण आग पर काबू पाया गया, चेन्नई-अरक्कोणम रेलमार्ग पर सेवाएं ठप
चेन्नई, 13 जुलाई (वेब वार्ता)। तमिलनाडु के तिरुवल्लुर के पास रविवार सुबह एक मालगाड़ी में भीषण आग लग गई, जिसे दमकलकर्मियों के काफी प्रयासों के बाद करीब दो घंटे बाद बुझाया जा सका। हादसे के कारण चेन्नई-अरक्कोणम रेलमार्ग पर सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं।

खतरे को देखते हुए आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग तिरुवल्लुर-एगट्टूर खंड में लगी, जो चेन्नई सेंट्रल से 43 किमी दूर है।

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े चार बजे एक मालगाड़ी में अचानक आग भड़क गई, जो तेजी से पांच वैगनों तक फैल गई। यह मालगाड़ी एननोर से 45-52 डीजल टैंकर ले जा रही थी। दमकल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें दो घंटे में आग पर काबू पाने में सफल रहीं। क्षतिग्रस्त वैगनों को हटाने और पटरियों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है।

तिरुवल्लुर पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित किया और जहरीले धुएं के कारण आसपास के लोगों को हटाया गया। सुबह 10:37 बजे तक आग बुझ चुकी थी, लेकिन रेल सेवा पूरी तरह बहाल होने का समय नहीं बताया गया है। दक्षिण रेलवे ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर (044-25354151, 044-24354995) जारी किए हैं।

आग से पांच वैगनों को भारी नुकसान हुआ है। चेन्नई-अरक्कोणम मार्ग पर बिजली आपूर्ति काट दी गई, जिससे सभी उपनगरीय ट्रेनें रुक गईं। वंदे भारत एक्सप्रेस (20607), शताब्दी एक्सप्रेस (12007) सहित 8 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं। आठ अन्य ट्रेनों को तिरुवल्लुर या अरक्कोणम-कटपडी के बीच रोका गया है। पांच ट्रेनों को गुडूर मार्ग से भेजा गया। दक्षिण रेलवे ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ऑपरेशन सिंदूर में हमने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक निशाना साधा : डोभाल
चेन्नई, 11 जुलाई (वेब वार्ता)। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने पाकिस्तान की सीमा के पार नौ आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमला किया और उनमें से कोई भी नहीं चूका।

डोभाल ने सीमा पार के खतरों को बेअसर करने में भारत की क्षमता और तकनीकी योग्यता पर गर्व जताया।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने कहा कि सटीकता ऐसी थी कि भारत को पता था कि कौन कहां है। उनके मुताबिक, पूरा ऑपरेशन सात मई को रात एक बजे के बाद शुरू हुआ और मुश्किल से 23 मिनट तक जारी रहा।

आईआईटी मद्रास के 62वें दीक्षांत समारोह में डोभाल ने प्रश्नात्मक लहजे में कहा, ‘‘इसके बाद उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने ऐसा किया वगैरह वगैरह। क्या आप मुझे एक भी ऐसी तस्वीर दिखा सकते हैं जिसमें दिखता हो कि भारत को इस दौरान कोई नुकसान हुआ है?''

चेन्नई की कंपनी ने कर्मचारियों को टाटा की कार, रॉयल एनफील्ड की बाइक उपहार में दीं
चेन्नई, 22 दिसंबर (भाषा) चेन्नई स्थित सरमाउंट लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों को कंपनी के प्रति उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कार और मोटरसाइकिल उपहार में दी हैं। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कंपनी के 20 कर्मचारियों को ‘उच्च लक्ष्य प्राप्त करने’ के लिए प्रेरित करने को उन्हें टाटा की कार, एक्टिवा स्कूटी और रॉयल एनफील्ड बाइक उपहार में दी गईं।

चेन्नई मुख्यालय वाली सरमाउंट लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड माल ढुलाई में देरी, पारदर्शिता की कमी और अकुशल आपूर्ति श्रृंखला समाधान जैसी लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की आम चुनौतियों का समाधान करती है।

कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक (एमडी) डेन्ज़िल रायन ने बयान में कहा, “हमारा मिशन सभी आकार के व्यवसायों के लिए लॉजिस्टिक्स को सरल बनाना है। हम पारंपरिक माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स प्रक्रियाओं की कठिनाइयों को समझते हैं। हमारा लक्ष्य ऐसे समाधान प्रदान करना है जो न केवल कुशल हों, बल्कि पर्यावरण के प्रति भी सचेत हों।”

उपहार के संबंध में उन्होंने कहा कि एक मजबूत कर्मचारी कल्याण कार्यक्रम के कार्यान्वयन से न केवल समग्र कर्मचारी संतुष्टि में सुधार होता है, बल्कि उत्पादकता और जुड़ाव में भी वृद्धि होती है, क्योंकि प्रेरित कर्मचारियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद अधिक होती है।

विश्व चैंपियन गुकेश का चेन्नई पहुंचने पर भव्य स्वागत
चेन्नई, 16 दिसंबर (भाषा) विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश का सोमवार को यहां हवाई अड्डे पर सैकड़ों उत्सुक प्रशंसकों, तमिलनाडु सरकार और राष्ट्रीय महासंघ के अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।

अठारह वर्षीय गुकेश ने पिछले सप्ताह सिंगापुर में चीन के डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से हराकर सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया और रूस के गैरी कास्परोव के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कास्परोव 1985 में 22 साल की उम्र में विश्व चैंपियन बने थे।

स्वदेश लौटने पर गुकेश ने उनका समर्थन करने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

The moment when World Chess Champion @DGukesh came out of the Chennai airport and received a rousing reception! #GukeshDommaraju pic.twitter.com/TYmNkYloKU

— ChessBase India (@ChessbaseIndia) December 16, 2024

मीडिया और प्रशंसकों के बीच इस युवा खिलाड़ी को करीब से देखने के लिए लगी होड़ के बीच गुकेश ने कहा, ‘‘यह शानदार है। आपके समर्थन ने मुझे बहुत ऊर्जा दी। विश्व चैंपियनशिप जीतना एक शानदार अहसास है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में ट्रॉफी वापस लाना बहुत मायने रखता है। इस स्वागत के लिए धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में हम साथ मिलकर जश्न मनाकर अच्छा समय बिताएंगे।’’

कामराज हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद तमिलनाडु के खेल विकास प्राधिकरण और उनके स्कूल वेलाम्मल विद्यालय के कर्मचारियों ने उन्हें हवाई अड्डे के लाउंज में शॉल ओढ़ाने से पहले गुलदस्ता देकर स्वागत किया। गुकेश ने अपनी शतरंज की यात्रा वेलाम्मल स्कूल से शुरू की थी।

प्रशंसकों का अभिवादन करने के बाद गुकेश फूलों और अपनी तस्वीर से सजी कार पर अपने घर के लिए रवाना हो गए। वह अपने माता-पिता, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ जश्न मनाने के लिए घर लौटने से पहले मोगाप्येर के वेलाम्मल स्कूल में मीडिया से बात करेंगे। गुकेश के पिता ईएनटी सर्जन डॉ. रजनीकांत पूरी प्रतियोगिता के दौरान उनके साथ थे जबकि उनकी मां माइक्रोबायोलॉजिस्ट पद्मावती अंतिम दौर के बाद सिंगापुर में उनके साथ शामिल हुईं।

मंगलवार को उनका वल्लाहजाह रोड स्थित कलैवनार आरंगम में भव्य स्वागत किया जाएगा और उन्हें विशेष रूप से आयोजित परेड के जरिए इस प्रतिष्ठित ऑडिटोरियम में ले जाया जाएगा।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के गुकेश को पांच करोड़ रुपये का चेक प्रदान करने के लिए समारोह के दौरान मौजूद रहने की उम्मीद है।

गुकेश की ऐतिहासिक जीत के तुरंत बाद स्टालिन ने एक्स पर लिखा था, ‘‘सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश की शानदार उपलब्धि का सम्मान करने के लिए मुझे पांच करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है! उनकी ऐतिहासिक जीत ने देश को बहुत गर्व और खुशी दी है। वह भविष्य में चमकते रहें और अधिक से अधिक ऊंचाइयों को छूएं।’’

महान विश्वनाथन आनंद के बाद गुकेश विश्व खिताब जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय हैं। आनंद ने यहां अपनी अकादमी में इस किशोर के खेल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गुकेश के लिए मौजूदा साल शानदार रहा जिसकी शुरुआत टोरंटो में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जीत से हुई जिसने उन्हें विश्व खिताब के लिए सबसे कम उम्र का चैलेंजर बना दिया।

बाद में गुकेश ने बुडापेस्ट में शतरंज ओलंपियाड में भारत के पहले स्वर्ण पदक जीतने के अभियान का नेतृत्व किया। विश्व चैंपियनशिप जीतने के लिए गुकेश को 13 लाख डॉलर (लगभग 11.03 करोड़ रुपये) का नकद पुरस्कार भी मिला।

मद्रास उच्च न्यायालय का मेडिकल छात्रा की ट्यूशन फीस पर एनआईए के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
चेन्नई, 10 दिसंबर (भाषा) मद्रास उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है, जिसके आधार पर यहां एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली मेडिकल छात्रा को दी जाने वाली ट्यूशन फीस की राशि को ‘फ्रीज’ कर दिया गया था।

एनआईए ने दावा किया था कि ट्यूशन फीस झारखंड में सक्रिय एक माओवादी संगठन द्वारा दी गई थी।

न्यायमूर्ति एस. एम. सुब्रमण्यम और न्यायमूर्ति एम. ज्योतिरामन की खंडपीठ ने एनआईए के आदेश को चुनौती देने वाली छात्रा की याचिका को खारिज कर दिया।

सोमवार को जब मामला सुनवाई के लिए आया तो मेडिकल छात्रा की ओर से दलील दी गई कि कॉलेज प्रशासन याचिकाकर्ता को प्रमाण पत्र जारी करने से इनकार कर रहा है, क्योंकि ट्यूशन फीस पर रोक लगा दी गई है और एनआईए ने उसे इस मामले में पेश होने के लिए बुलाया है।

दलीलें स्वीकार करने से इनकार करते हुए पीठ ने कहा कि वह एनआईए द्वारा पारित आदेश में हस्तक्षेप नहीं कर सकती।

पीठ ने कहा कि वह एनआईए के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण दे सकती हैं तथा ट्यूशन फीस पर रोक हटाने का अनुरोध कर सकती हैं।

पीठ ने पूछा, ‘‘इस बात की क्या गारंटी है कि पढ़ने में अच्छा छात्र किसी चरमपंथी समूह में शामिल नहीं होगा?’’

कोच्चि जाने वाला विमान चेन्नई में ‘‘आपात’’ स्थिति में उतरा, यात्री सुरक्षित: हवाईअड्डा अधिकारी
चेन्नई, नौ दिसंबर (भाषा) कोच्चि जा रहे एक निजी विमान को सोमवार को तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद यहां चेन्नई में आपात स्थिति में उतारा गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

निजी विमानन कंपनी ‘स्पाइसजेट’ ने कहा कि विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और यात्रियों को ‘‘सुरक्षित सामान्य रूप से विमान से बाहर निकाला गया’’।

हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, विमान 117 यात्रियों को लेकर यहां से कोच्चि के लिए रवाना हुआ था। उन्होंने बताया कि पायलट को बाद में ‘‘तकनीकी गड़बड़ी’’ का पता चला, जिसके बाद विमान को चेन्नई वापस ले जाया गया और ‘‘आपात’’ स्थिति में उतारा गया।

उन्होंने बताया कि आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए और विमान को सुरक्षित रूप से उतर गया।

इस बीच, ‘स्पाइसजेट’ ने कहा कि विमान तकनीकी समस्या के कारण चेन्नई लौट आया। ‘स्पाइसजेट’ के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘नौ दिसंबर, 2024 को चेन्नई से कोच्चि के लिए उड़ान भरने वाला ‘स्पाइसजेट क्यू400’ विमान तकनीकी समस्या के कारण चेन्नई लौट आया। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और यात्रियों को सामान्य रूप से विमान से उतारा गया।’’

चेन्नई में कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
चेन्नई, आठ दिसंबर (भाषा) चेन्नई में मानसिक रूप से अस्वस्थ कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़िता के मित्रों से पूछताछ की, जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके बाद संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित अधिनियमों की नौ धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि दो संदिग्धों (20 वर्षीय कॉलेज छात्र सुरेश, 19 वर्षीय नरेश) और एक स्कूली छात्र को गिरफ्तार किया गया है।

जांच अधिकारी को विस्तृत जांच करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि पीड़िता मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस ने बताया कि जांच में तेजी लाने के लिए चार विशेष टीमें बनाई गई हैं।

चेन्नई : चक्रवाती तूफान फेंजल तमिलनाडु-पुडुचेरी के तटों के करीब पहुंचा
चेन्नई, 30 नवंबर (हि.स.)। बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय चक्रवाती तूफान फेंजल उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों के करीब पहुंच चुका है। इसके प्रभाव से शनिवार को उत्तरी तमिलनाडु के तटीय जिलों में भारी बारिश हो रही है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एस बालचंद्रन ने शनिवार को बताया कि उत्तरी तमिलनाडु के तटीय जिलों में रविवार तक भारी से बहुत भारी बारिश होगी। इससे निपटने के लिए राज्य सरकार ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कई टीमों को चेंगलपट्टू और विल्लुपुरम में तैनात किया है। उन्होंने बताया कि धीमी गति से चलने वाले फेंजल के आने में अभी कई घंटे लगेंगे। यह तूफान अपनी गति लगातार बदल रहा है। यह कराईकल और महाबलीपुरम के बीच के तटों से टकराएगा। स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

मौसम विभाग ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, कल्लकुरुची और पुडुचेरी में रेड वेदर अलर्ट जारी किया है, जबकि रविवार के लिए विल्लुपुरम, कल्लकुरुची, कुड्डालोर और पुडुचेरी के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में एन्नोर में सबसे अधिक 130 मिमी बारिश हुई। चेन्नई के कई स्टेशनों पर 80 मिमी से अधिक बारिश हुई। आज सुबह 8.30 से दोपहर 1.30 बजे तक नुंगमबक्कम मौसम केंद्र पर 97 मिमी और मीनामबक्कम पर 102 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में चक्रवाती तूफान फेंजल पिछले छह घंटों के दौरान 13 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और आज सुबह 8.30 बजे उसी क्षेत्र में केंद्रित था। इसके पश्चिम की ओर बढ़ने तथा पुडुचेरी के करीब कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करने की संभावना है। तूफान की गति 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

तमिलनाडु के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने फेंजल प्रभावित जिलों में चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। राज्य सरकार ने एक बयान में कहा है कि एनडीआरएफ की एक कंपनी और एसडीआरएफ की दो कंपनियों को चेंगलपट्टू भेजा गया है, जबकि एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की एक-एक कंपनी को विल्लुपुरम भेजा गया है। राज्य सरकार ने पहले ही नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, तिरुवरुर, कुड्डालोर और तंजावुर जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम को तैनात कर दिया है।

राज्य में 2,229 राहत केंद्र भवनों को तैयार रखा गया है। अब तक तिरुवरुर और नागपट्टिनम जिलों में छह राहत शिविरों में लगभग 471 लोगों को ठहराया गया है। सरकार ने नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, तिरुवरुर, तंजावुर, कुड्डालोर, चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम में 806 नाव, 977 जेनरेटर और 2,439 मोटर पंप तैयार रखे हैं।

प्रभावित जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला किया है। यह भी निर्देश दिया गया है कि छात्रों के लिए कोई विशेष कक्षाएं या परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी। संबंधित जिलों के जिला कलेक्टरों को मौजूदा स्थिति के अनुसार स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित करने का निर्णय लेने को कहा गया है। इसी तरह पुडुचेरी में भी सभी स्कूल-कॉलेज को अगले दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

चेन्‍नई : आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की तबियत बिगड़ी, चेन्नई के अस्पताल में भर्ती
चेन्‍नई/नई दिल्ली, 26 नवंबर (हि.स.)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास की तबियत खराब होने पर उन्‍हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत ठीक है।

आरबीआई के प्रवक्‍ता ने मंगलवार को जारी एक बयान में बताया कि आरबीआई गवर्नर को एसिडिटी की शिकायत हुई, जिसके चलते उन्हें निगरानी के लिए चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उनकी हालत ठीक है, अगले 2-3 घंटों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। चिंता की कोई बात नहीं है।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले महीने ही आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास लगातार दूसरे साल दुनिया के टॉप सेंट्रल बैंकर चुने गए थे। गवर्नर शक्तिकांत दास को सेंट्रल बैंक रिपोर्ट कार्ड 2024 में एक बार फिर ए+ ग्रेड मिला। गवर्नर दास को यह अवॉर्ड अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में ग्लोबल फाइनेंस ने दिया।