Aasam - Loktej

असम चुनाव में अमित शाह की हुंकार, करीमगंज का नाम ‘श्रीभूमि’ करने का किया बड़ा वादा
पाथरकांडी (असम), 07 अप्रैल (वेब वार्ता)। असम विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बराक घाटी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

शाह ने घोषणा की कि भाजपा सरकार सत्ता में आने पर करीमगंज जिले का नाम बदलकर ‘श्रीभूमि’ करेगी, जो इस क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को पुनर्जीवित करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दशकों तक वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों को शरण दी है।

शाह ने स्पष्ट किया कि एनडीए सरकार असम को घुसपैठियों का गढ़ नहीं बनने देगी और घुसपैठ की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सीएए (CAA) व अन्य कड़े कानूनों के साथ प्रतिबद्ध है।

रैली के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा भाजपा समर्थकों को कथित तौर पर ‘अनपढ़’ कहे जाने वाले बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। शाह ने इसे गुजरात की महान विभूतियों जैसे महात्मा गांधी, सरदार पटेल और नरेंद्र मोदी का अपमान करार दिया।

उन्होंने कहा कि जो जनता कांग्रेस का समर्थन नहीं करती, उसे अनपढ़ कहना कांग्रेस की हताशा और गिरी हुई राजनीति को दर्शाता है। गृह मंत्री ने दावा किया कि असम की जनता इस अपमान का बदला बैलेट बॉक्स के जरिए लेगी और विपक्षी दल की जमानतें जब्त करा देगी। उन्होंने कांग्रेस को विकास विरोधी और विभाजनकारी राजनीति करने वाली पार्टी बताया।

अमित शाह ने केंद्र सरकार द्वारा असमिया और बांग्ला भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने के ऐतिहासिक फैसले की सराहना करते हुए इसे भाषाई गौरव का प्रतीक बताया। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे राज्य की सुरक्षा और अखंडता के लिए भाजपा-एनडीए गठबंधन को चुनें।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना है, जिसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। शाह ने विश्वास जताया कि राज्य में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ डबल इंजन की सरकार बनेगी, जो घुसपैठ मुक्त और विकसित असम के सपने को पूरा करेगी।

असम के सिलचर में 24 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- ‘बराक वैली बनेगा ट्रेड हब’
सिलचर, 14 मार्च (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के सिलचर में शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन किया, जो उत्तर-पूर्वी भारत का पहला एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड चार-लेन हाई- स्पीड कॉरिडोर है।

उन्होंने कैपिटल पॉइंट के पास ट्रंक रोड से सिलचर के रंगिरखारी पॉइंट तक एनएच-  306 पर बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर (चरण-1) का भूमि पूजन भी किया। इसके अलावा, करीमगंज जिले के पथारकंडी में एक नए कृषि महाविद्यालय की आधारशिला रखी गई।

उन्होंने सिलचर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बराक वैली और नॉर्थ-ईस्ट की कनेक्टिविटी से जुड़े हजारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।

रोड हो, रेल हो, एग्रीकल्चर कॉलेज हो, ऐसे हर प्रोजेक्ट से बराक वैली नॉर्थ-ईस्ट का एक बड़ा लॉजिस्टिक और ट्रेड हब बनने जा रहा है। इससे यहां के नौजवानों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अनगिनत अवसर बनने जा रहे हैं।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि सिलचर को बराक घाटी का ‘गेटवे’ बोला जाता है। इस भूमि में इतिहास, संस्कृति और उद्यमशीलता का संगम है, और इसने अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

यहां लोग बंगाली, असमिया और अन्य जनजातीय भाषाएं बोलते हैं। इसी विविधता को आगे बढ़ाते हुए आप इस क्षेत्र का विकास कर रहे हैं। यही बराक घाटी की शक्ति है।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार स्थिति को बदल रही है। हम बराक घाटी को फिर से व्यापार और कारोबार का बड़ा हब बनाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।

आज इस दिशा में बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। आज करीब 24 हजार करोड़ रुपए के शिलांग-सिलचर हाईस्पीड कॉरिडोर का भूमिपूजन हुआ है।

उन्होंने कहा, “यह सिर्फ हाईवे प्रोजेक्ट नहीं है, यह नॉर्थ ईस्ट के दशकों पुराने इंतजार का अंत हो रहा है। इस कॉरिडोर से सिलचर, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा के क्षेत्र कनेक्ट होने वाले हैं।

इन तीनों राज्यों से आगे बांग्लादेश और म्यांमार हैं और फिर आगे दक्षिण पूर्व एशिया का विशाल बाजार है। यानी बराक घाटी एक उज्ज्वल भविष्य की ओर जुड़ने का आज शिलान्यास कर रही है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां बड़ी संख्या में चायबागानों में कार्य करने वाले साथी हैं। असम सरकार ने चाय बागानों से जुड़े हजारों परिवारों को उनकी जमीन का अधिकार देने का ऐतिहासिक काम किया है।

यह इन परिवारों के भविष्य को बदलने की एक बड़ी शुरुआत है। जमीन के पट्टे मिलने से इन परिवारों को सुरक्षा मिली है और उन्हें सम्मान का जीवन मिलना सुनिश्चित हुआ है।

असम सरकार को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि चाय बागानों में करीब 200 सालों से सेवा दे रही अनेक पीढ़ियों के संघर्ष को आपने सम्मान दिया है।

असम के कोकराझार को 4,570 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने लॉन्च की ‘असम माला 3.0’, तीन नई ट्रेनें भी शुरू
गुवाहाटी, 13 मार्च (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी गुवाहाटी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम के कोकराझार में 4,570 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने तीन नई रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “मौसम खराब होने की वजह से मैं कोकराझार नहीं आ पा रहा हूं। मैं आप सभी का क्षमाप्रार्थी हूं। यहां गुवाहाटी से ही आपसे संवाद संभव हुआ है।

मैं दिल्ली से निकला था आपके पास आने के लिए, लेकिन मुझे गुवाहाटी में ही उतरना पड़ा और अब मैं यहां से आपके दर्शन भी कर रहा हूं और आपसे बात भी कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा कि भाजपा-एनडीए की डबल इंजन सरकार असम की विरासत के संरक्षण और असम के तेज विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। आज यहां इस कार्यक्रम में ही इस क्षेत्र के विकास के लिए 4,500 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।

इसमें से 1,100 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बोडोलैंड की सड़कों के लिए खर्च होने जा रही है। ‘असम माला अभियान’ के तीसरे चरण से असम की रोड़ कनेक्टिविटी और अधिक सशक्त होगी।

इससे पहले, पीएम मोदी ने 3,200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली एक प्रमुख सड़क इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर परियोजना ‘असम माला 3.0’ की शुरुआत की।

इस योजना के तहत, अंतर-राज्यीय संपर्क को बेहतर बनाने और राष्ट्रीय राजमार्गों व ग्रामीण सड़कों के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए असम भर में 900 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) क्षेत्र में लगभग 1,100 करोड़ रुपए के निवेश से निर्मित छह सड़क इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिनमें चार फ्लाईओवर और दो पुल शामिल हैं।

इन परियोजनाओं से कोकराझार जिले में यातायात जाम कम करने और संपर्क, पर्यटन, कृषि, स्वास्थ्य सेवा और ग्रामीण आवागमन में सुधार लाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, पीएम मोदी ने कोकराझार जिले के बाशबारी में आवधिक मरम्मत (पीओएच) कार्यशाला की आधारशिला रखी।

पीएम मोदी ने असम और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में संपर्क सुधारने के उद्देश्य से शुरू की गई तीन नई रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई। इनमें कामाख्या-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल है, जो उत्तर- पूर्व और दक्षिण भारत के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, असम और पश्चिम बंगाल के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगी। वहीं नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस असम और त्रिपुरा के बीच संपर्क को सुधारते हुए यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए अंतर-राज्यीय यात्रा को सुगम बनाएगी।

कांग्रेस ने हमेशा देश की सुरक्षा को खतरे में डाला, असम डर और असुरक्षा में जीता रहा: प्रधानमंत्री
गुवाहाटी, 14 फरवरी (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की सुरक्षा को खतरे में डाला तथा उसके शासनकाल में असम और पूरा पूर्वोत्तर डर और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर रहा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पूर्वोत्तर को प्राथमिकता देते हुए यहां शांति, विकास और सशक्तीकरण की नई इबारत लिखी है।

प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘बूथ विजय संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही पुलवामा हमले की बरसी है और वह मां भारती के उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

इस आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस प्रकार आतंकियों को सजा दी, उसे पूरी दुनिया ने देखा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस में कभी देशहित में ऐसे साहसिक फैसले लेने की क्षमता थी।

उनका आरोप था कि कांग्रेस ने कभी राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी और उसकी नीतियों के कारण पूर्वोत्तर लंबे समय तक हिंसा और अस्थिरता से जूझता रहा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से आज असम में शांति स्थापित हो रही है। एक समय था जब असम बम धमाकों और हिंसा की घटनाओं से दहलता था और हर साल बड़ी संख्या में लोग हिंसा के शिकार होते थे लेकिन अब स्थिति बदल रही है।

बोडो, कार्बी, आदिवासी, डीएनएलए और उल्फा जैसे संगठनों से जुड़े लोगों ने हथियार छोड़कर संविधान के रास्ते पर चलने का निर्णय लिया है। यह परिवर्तन केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को केवल वोट बैंक की राजनीति के नजरिए से देखा और विकास की उपेक्षा की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में असम को टैक्स हिस्सेदारी के रूप में मात्र 10 हजार करोड़ रुपये मिलते थे, जबकि आज भाजपा सरकार में यह राशि पांच गुना बढ़ गई है।

पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने असम को विकास परियोजनाओं के लिए 5.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक प्रदान किए हैं। इस वर्ष के बजट में भी असम को लगभग 50 हजार करोड़ रुपये टैक्स हिस्सेदारी के रूप में मिलने का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर को ‘अष्टलक्ष्मी’ मानती है और इसे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस वर्ष के केंद्रीय बजट में पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।

असम में राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य सड़क परियोजनाओं के लिए हजारों करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। बेहतर कनेक्टिविटी से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि असम में ऐसे आधुनिक हाई-वे बन रहे हैं जिन पर आवश्यकता पड़ने पर विमान भी उतर सकते हैं। उन्होंने मोरान में विकसित की जा रही आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह देश की सुरक्षा को और मजबूत करेगी।

ब्रह्मपुत्र नदी में रिवर टूरिज्म की संभावनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसे और विस्तार दिया जाएगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की सफलता का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने स्वयं को भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान यही है कि वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक बूथ पर विजय सुनिश्चित करें और हर मतदाता तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि यदि बूथ जीता, तो चुनाव भी जीता जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस पर तकनीकी विकास में भी पूर्वोत्तर की उपेक्षा का आरोप लगाया। उनका कहना था कि 3जी और 4जी तकनीक के दौर में कांग्रेस ने असम और पूर्वोत्तर तक डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंचाने में पर्याप्त प्रयास नहीं किए, जबकि भाजपा सरकार ने 5जी तकनीक को तेजी से गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया है। इससे गुवाहाटी सहित पूरे क्षेत्र के युवाओं को हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिल रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने असम में गरीबों के लिए आवास, शौचालय और स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की हैं। लाखों परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। इन उपलब्धियों का श्रेय जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को जाता है।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर देश को विभाजित करने वाली ताकतों के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज की कांग्रेस हर उस विचार का समर्थन करती है जो देश को कमजोर करता है।

उन्होंने लोगों से कांग्रेस से सावधान रहने और असम के विकास के लिए भाजपा-राजग सरकार का समर्थन जारी रखने की अपील की।

सभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि असम और पूर्वोत्तर का सामर्थ्य विकसित भारत की मजबूत नींव बनेगा और क्षेत्र देश की प्रगति में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

चीन सीमा के पास गरजे 16 फाइटर जेट, पीएम मोदी ने किया पूर्वोत्तर की पहली हाईवे एयरस्ट्रिप का उद्घाटन
डिब्रूगढ़, 14 फरवरी (वेब वार्ता)। पूर्वोत्तर भारत की रक्षा शक्ति को नया आयाम देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में मोरान बाईपास पर पहली ‘इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी’ (ELF) का उद्घाटन किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी यह 4.2 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप युद्ध और आपातकालीन स्थितियों में लड़ाकू विमानों के लिए वैकल्पिक रनवे का कार्य करेगी।

उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी स्वयं वायुसेना के विशेष विमान से इसी हाईवे स्ट्रिप पर उतरे, जहाँ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय वायुसेना ने अपना प्रचंड पराक्रम दिखाते हुए लगभग 40 मिनट तक एयर शो किया। राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, डॉर्नियर और AN-32 जैसे कुल 16 विमानों ने रिकॉर्ड 30

मिनट के भीतर इस हाईवे पर टचडाउन और फ्लाईपास की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह एयरस्ट्रिप 74 टन वजन वाले भारी मालवाहक विमानों को भी संभालने में सक्षम है। चीन सीमा से महज 300 किलोमीटर दूर स्थित यह सुविधा वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब भारतीय सेना के लिए एक ‘गेम चेंजर’ साबित होगी।

रक्षा गलियारे के साथ-साथ प्रधानमंत्री ने असम को ₹5,450 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उपहार भी दिया। इसमें ब्रह्मपुत्र नदी पर बना एक ऐतिहासिक 6-लेन पुल शामिल है, जो गुवाहाटी के सफर को एक घंटे से घटाकर केवल 10 मिनट कर देगा।

पीएम मोदी ने कहा कि यह हाईवे एयरस्ट्रिप न केवल युद्धकाल में काम आएगी, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत और बचाव कार्यों के लिए भी संजीवनी साबित होगी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य पूर्वोत्तर को शेष भारत से जोड़कर आर्थिक गतिविधियों को तेज करना है।

प्रधानमंत्री ने असम के डिब्रूगढ़ में 10,601 करोड़ रुपये के उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी
नामरूप, 21 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में 10,601 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ‘ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया संयंत्र’ की नींव रखी।

असम वैली फर्टिलाइजर एंड केमिकल कंपनी लिमिटेड (एवीएफसीसीएल) की वार्षिक यूरिया उत्पादन क्षमता 12.7 लाख मीट्रिक टन होगी, और इसका संचालन 2030 में शुरू होने की उम्मीद है।

इस वर्ष जुलाई में, डिब्रूगढ़ जिले के नामरूप में एवीएफसीसीएल को स्थापित किया गया था। मार्च में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजॉर कॉर्प लिमिटेड (बीवीएफसीएल) के मौजूदा परिसर में एक नया संयंत्र स्थापित करने को मंजूरी दी थी।

एवीएफसीसीएल असम सरकार, ऑइल इंडिया, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल), हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) और बीवीएफसीएल का एक संयुक्त उपक्रम है।

पीएम मोदी ने गुवाहाटी टर्मिनल का उद्घाटन किया, अदाणी ने नॉर्थ-ईस्ट कनेक्टिविटी में स्थापित किया नया मानक
गुवाहाटी, 20 फरवरी 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। यह प्रोजेक्ट एक दुर्लभ और तेज़ रफ्तार यात्रा का उदाहरण है।

कांसेप्ट से लेकर ऑपरेशन तकइसे तैयार करने में एक साल से भी कम समयलगा।टर्मिनल केऑपरेशनल रेडीनेस पर सख़्त और योजनाबद्ध तरीके से ध्यान दिया गया।

इस टर्मिनल का डिज़ाइन प्रधानमंत्री द्वारा एडवांटेज असम 2.0 के दौरान प्रस्तुत किया गया था। आज इसका उद्घाटन और फरवरी के आखिर तक इसके ऑपरेशन की तैयारी इस बात को रेखांकित करती है कि भारत में अब एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर कितनी तेज़ी से ज़मीन पर उतारा जा रहा है।

जर्मनी के म्यूनिख से आए एक्सपर्ट की टीम के सहयोग से ऑपरेशनल रेडीनेस और एयरपोर्ट ट्रांसफर प्रोग्राम ने यह सुनिश्चित किया है कि सिस्टम, प्रोसेस, स्टाफ और पैसेंजर फ्लो पहले दिन से ही सुरक्षित और सटीक रूप से काम करे।

क्षेत्रीय पहचान से जुड़ा यह आधुनिक टर्मिनल “द बैंबू ऑर्किड्स” असम के प्रसिद्ध कोपौ फूल (फॉक्सटेल ऑर्किड) और पूर्वोत्तर की स्थानीय बांस प्रजातियों से प्रेरित है। इसमें असम के भोलुका बांस और अरुणाचल प्रदेश के अपातानी बांस का उपयोग किया गया है।

प्राकृतिक सामग्री, भरपूर प्राकृतिक रोशनी और आधुनिक वास्तुकला के संगम के साथ यह टर्मिनल पूर्वोत्तर की पर्यावरणीय और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाता है।

लगभग 140 मीट्रिक टन स्थानीय बांस के उपयोग के साथ यह देश के सबसे प्रमुख प्रकृति-प्रेरित एयरपोर्ट डिज़ाइनों में शामिल है, जहाँ पारंपरिक शिल्प को आधुनिक इंजीनियरिंग के साथ नए रूप में प्रस्तुत किया गया है।

इस प्रोजेक्ट का डेवलपमेंट गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड द्वारा किया गया है, जबकि इसका संचालन अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेडकर रही है। यह टर्मिनल अदाणी समूह की इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर बिल्डिंग कैपेबिलिटी को दिखाता है जहाँ डिज़ाइन, मज़बूत इंजीनियरिंग, ओआरएटी केआधार पर तैयारी और समयबद्ध निष्पादन को एक साथ साधा गया है।

उद्घाटन को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में रखते हुए प्रधानमंत्री ने इसे असम और पूरे पूर्वोत्तर में चल रहे “विकास का उत्सव” का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि एक्ट ईस्ट नीति के तहत असम भारत के पूर्वी प्रवेश द्वार के रूप में उभर रहा है।

बांस से सजा यह टर्मिनल मजबूती, सतत विकास और विकसित भारत के निर्माण में असम की बढ़ती भूमिका का प्रतीक है, ऐसे समय में जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा,“गुवाहाटी टर्मिनल यह दिखाता है कि कैसेस्थानीय पहचान से गहराई से जुड़े रहते हुएवर्ल्ड क्लास एयरपोर्टइंफ्रास्ट्रक्चरको तेज़ी से तैयार किया जा सकता है। यह पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी को मज़बूत करेगा, आर्थिक विकास को तेज करेगा और यात्रियों को आधुनिक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा।”

डिजीयात्रा आधारित प्रक्रियाओं, स्मार्ट चेक-इन सिस्टम और विशाल यात्री क्षेत्रों से सुसज्जित यह टर्मिनल साल2032 तक 1.31 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। वित्त वर्ष 2024-25 में गुवाहाटी हवाई अड्डे ने 65 लाख यात्रियों का ट्रैफिक दर्ज किया है, जो क्षेत्र में तेज़ी से बढ़ती एविएशन मांग को दर्शाता है। वर्तमान में गुवाहाटी देश का 10वां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है और पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के लिए एक महत्वपूर्ण हब की भूमिका निभाता है।

पूरे हवाई अड्डा विकास पर कुल ₹5,000 करोड़ का निवेश किया जा रहा है, जिसमें से ₹1,000 करोड़ मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉलसुविधाओं के लिए निर्धारित हैं। प्रस्तावित इंटीग्रेटेडडोमेस्टिक और इंटरनेशनल कार्गो इंफ्रास्ट्रक्चर से बिजनेस, लॉजिस्टिक्स और रोज़गार पैदा करने में मजबूती मिलेगी।

गुवाहाटी का यह पड़ाव अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेडके नेतृत्व में देशभर में चल रहे एविएशन एक्स पैशन का हिस्सा है। इसी क्रम में नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डेका ऑपरेशन25 दिसंबर से शुरू होने वाला है, जो भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजनाओं में से एक है।

भारत के बदलते इंफ्रास्ट्रक्चर लैंडस्केप को दर्शाता हैंजहाँ स्पीड, स्केल और ऑपरेशनल रेडिनेस और डिज़ाइन मिलकर भविष्य में विकास के लिए नएसशक्त प्रवेश द्वार को तैयार कर रहा है।

टेस्ट की मेजबानी करके गुवाहाटी ने क्रिकेट के पारंपरिक प्रारूप में पूर्वोत्तर की मौजूदगी दर्ज कराई
गुवाहाटी, 21 नवंबर (भाषा) असम का सबसे बड़ा शहर गुवाहाटी शनिवार को देश के सबसे नये टेस्ट स्टेडियम के रूप में पदार्पण करेगा जब भारत का सामना दूसरे और आखिरी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से होगा ।

पूर्वोत्तर के एकमात्र क्रिकेट आयोजन स्थल गुवाहाटी को ‘ पूर्वोत्तर का द्वार’ भी कहा जाता है । इस शहर में इस साल की शुरूआत में पहली बार आईसीसी विश्व कप के मैच खेले गए थे ।

बरसापारा स्टेडियम में पारपंरिक लाल गेंद के क्रिकेट के आयोजन को लेकर आयोजकों, प्रशंसकों, पत्रकारों और आम जनता में काफी रोमांच है ।

असम के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिंया ने पीटीआई से कहा ,‘‘ यह हमारे लिये ऐतिहासिक दिन होगा । टेस्ट वेन्यू के तौर पर पहचान मिलना हर क्रिकेटप्रेमी क्षेत्र का सपना होता है । यह कल पूरा होने जा रहा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ गुवाहाटी में 1983 से वनडे हो रहे हैं । विश्व कप मैच भी आईसीसी महिला विश्व कप के दौरान हुए । इतने साल में मैचों की सफल मेजबानी और आला दर्जे की सुविधाओं के कारण गुवाहाटी को यह गर्व का पल मिल सका ।’’

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच पहले नेहरू स्टेडियम में खेले जाते थे और एसीए ने 2017 में बरसापारा में केंद्र बनाया ।

मैच सुबह जल्दी सूर्योदय के कारण 9 . 30 की बजाय नौ बजे शुरू होंगे । इसमें लंच और चाय ब्रेक के समय भी बदले जायेंगे ।’’

सत्तर और अस्सी के दशक में असम के लिये खेल चुके क्रिकेटर बिमल भराली ने कहा ,‘‘ हमारे समय में तो यह सोच भी नहीं सकते थे कि गुवाहाटी में टेस्ट मैच होंगे । सुविधायें साधारण थी । अब यह देखकर अच्छा लग रहा है कि टी20 या वनडे ही नहीं , हमारे शहर में टेस्ट मैच भी हो रहे हैं ।’’

शहर के पत्रकार अब्दुल गनी ने कहा ,‘‘ गुवाहाटी भारत का 30वां टेस्ट केंद्र बन गया है । खेल पत्रकार होने के नाते यह गर्व का पल है कि हम क्रिकेट के सबसे पुराने प्रारूप की लाइव रिर्पोर्टिंग कर सकेंगे ।’’

कामाख्या धाम में पहली बार गूंजा ‘जय मातंगी’ – गुरु पूर्णिमा महोत्सव में उमड़ा भक्तसागर
गुवाहाटी (असम): गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुवाहाटी स्थित माँ कामाख्या शक्तिपीठ में इतिहास रचा गया। त्रिकालज्ञ एवं चमत्कारी संत डॉ. श्री प्रेम साईं महाराज जी की दिव्य उपस्थिति में 10 से 12 जुलाई 2025 तक तीन दिवसीय "गुरु पूर्णिमा महोत्सव" तथा "दस महाविद्या यज्ञ अनुष्ठान" का आयोजन अभूतपूर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ।

यह पहला अवसर था जब किसी संत के आगमन मात्र से कामाख्या धाम का समूचा परिसर भक्तों से पूरी तरह भर उठा। पूरे वातावरण में “जय मातंगी”, “जय गुरुदेव” और “कामाख्या देवी की जय” के स्वर अनुगुंजित होते रहे। हजारों की संख्या में देश-विदेश से भक्तगण मां के दर्शनों और गुरुदेव की वाणी सुनने के लिए पहुंचे।

इस आयोजन की विशेष झलक रही — गुरुदेव द्वारा प्राचीन असमीय तांत्रिक ग्रंथों का कामाख्या पीठ में प्रस्तुतिकरण। यह दुर्लभ ग्रंथ palm-leaf (ताड़पत्र) पर संकलित थे, जो गुरु परंपरा से संरक्षित हुए हैं। भक्तों ने मां के दर्शन इन्हीं ग्रंथों की छाया में किए — एक अलौकिक एवं दुर्लभ तांत्रिक अनुभव।

रात्रि में सम्पन्न “दस महाविद्या यज्ञ” ने इस अनुष्ठान को और भी चमत्कारी बना दिया। यज्ञ के दौरान वेदमंत्र, तंत्रोक्त विधियों, अग्निहोत्र और साधना की ऊर्जाओं से समस्त वातावरण देवीमय हो गया।

सैकड़ों साधकों ने इस अवसर पर गुरुदेव से आध्यात्मिक दीक्षा प्राप्त की — जो केवल कोई रस्म नहीं, बल्कि जीवन में जागरण का आरंभ था। यह आयोजन गुरु-शिष्य परंपरा की पुनःस्थापना, तंत्रविद्या की गरिमा और मातंगी देवी की महिमा का एक भव्य प्रतीक बनकर सामने आया।

स्थान: माँ कामाख्या शक्तिपीठ, नीलांचल पर्वत, गुवाहाटी, असम

तिथि: 10–12 जुलाई 2025

पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
नई दिल्ली, 03 जून (वेब वार्ता)। पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों से बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई स्थिति पर बात की। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला से बात की। इस दौरान उन्होंने भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने उन्हें हर संभव मदद और समर्थन का आश्वासन दिया।

इससे पहले, सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में हो रही लगातार भारी बारिश पर गहरी चिंता जताई थी।

जे.पी. नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और भाजपा की राज्य इकाइयों और कार्यकर्ताओं को राहत कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया है।

नड्डा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से प्रभावित लोगों के लिए बहुत चिंतित हूं। मैंने भाजपा की राज्य इकाइयों और कार्यकर्ताओं को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। मैं प्रभावित क्षेत्रों में सभी से आग्रह करता हूं कि वे आवश्यक सावधानी बरतें, अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय अधिकारियों की सलाह का पालन करें।”

बीते रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम (हिमंत बिस्वा सरमा), अरुणाचल प्रदेश (पेमा खांडू) और सिक्किम (प्रेम सिंह तमांग) के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल (अजय कुमार भल्ला) से टेलीफोन पर बातचीत कर बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली थी।

विभिन्न पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकारियों के अनुसार, 29 मई से जारी बारिश और बाढ़ के दौरान हुई 34 मौतों में असम में कम से कम 10 लोग मारे गए, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में नौ, मेघालय और मिजोरम में छह-छह, त्रिपुरा में दो और नागालैंड में एक व्यक्ति की मौत हुई।

पूर्वोत्तर राज्यों के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि ये मौतें डूबने, भूस्खलन और जलभराव के कारण हुई हैं।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 24 घंटे कम से कम 32 लोगों की मौत
नई दिल्ली, 01 जून (वेब वार्ता)। पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश ने भीषण तबाही मचाई है। पिछले 24 घंटे में बारिश संबंधी घटनाओं में कम से कम 32 लोगों की जान जाने की खबर है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। हालांकि बारिश से पूरी तरह निजात नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर में अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान है।

उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है।उत्तरी बंगाल और मेघालय पर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से असम, मिजोरम, मेघालय,नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो रही है। बाढ़, भूस्खलन और मकानों-होटलों के ढहने की वजह से कई लोग मारे गए हैं और कई अब भी लापता हैं।

मेघालय में 7 की मौत
मेघालय में तीन बच्चों समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। चेरापुंजी और मॉसिनराम में एक दिन में ही 47 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। नगालैंड के चूमौकेदिमा में सड़क पर चट्टान गिरने की वजह से एक शख्स की मौत हो गई। मिजोरम में घर और होटल ढहने की वजह से कम से कम 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसमें म्यांमार के भी तीन नागरिक शामिल हैं। वे जिस होटल में ठहरे थे वह बारिश की वजह से ढह गया। मणिपुर में आइरिल और नांबुल नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

कार में बह गए दो परिवार
अरुणाचल प्रदेश में पानी के तेज बहाव की वजह से हाइवे से ही एक कार बह गई जिसमें कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई। ईस्ट कामेंग जिले में एनएच-13 पर पानी के तेज बहाव की वजह से कार बह गई। वहीं सुबानसिरी जिले में दो मजदूर भूस्खलन के चपेट में आ गए। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मृतकों के परिवार के लिए चार लाख रुपये मदद राशि का ऐलान किया है।

असम में कम से कम 9 की मौत
असम में भारी बारिश की वजह से कम से कम 9 लोगों की जान चली गई। लखीमपुर जिले में रंगानदी डैम से ज्यादा पानी छोड़े जाने की वजह से कम से कम दो की जान चली गई। गुवाहाटी में तीन बच्चों समेत पांच की मौत हो गई। बोंडा इलाके में भूस्खलने की वजह से एक शख्स की जान चली गई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के पश्चिमी भाग में तीन जिलों में ‘रेड अलर्ट’है और आठ अन्य जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के ऊपरी इलाकों से आने वाले वर्षा जल ने राज्य में बाढ़ की स्थिति को और गंभीर कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से 58 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि बाढ़ प्रभावित 1,224 लोगों ने पांच राहत शिविरों में शरण ली है। यहां 11 अन्य राहत वितरण केंद्र भी खोले गए हैं।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड औरछत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली में भी 45 से 55 की गति से हवाएं चल सकती हैं और कई जगहों पर बौछार पड़ सकती है।

असम में 27 हज़ार करोड़ की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री लग रही है: शाह
डेरगाँव (असम)/नई दिल्ली, 15 मार्च (वेब वार्ता)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि जिस असम में पहले केवल आंदोलन, उग्रवाद व गोलीबारी की चर्चा होती थी, वहां आज 27 हज़ार करोड़ रुपए लागत वाली सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री लग रही है। शाह ने शनिवार को असम के डेरगाँव में लचित बोरफुकन पुलिस अकादमी का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा और केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में देशभर की पुलिस अकादमियों में लचित बोरफुकन पुलिस अकादमी प्रथम स्थान पर होगी।

उन्होंने कहा कि असम के वीर सेनानी और सपूत लचित बोरफुकन जी ने असम को मुगलों के खिलाफ विजय दिलाई थी। उन्होंने कहा कि महान योद्धा लचित बोरफुकन को सिर्फ असम तक सीमित रखा गया था लेकिन आज उनकी जीवनी 23 भाषाओं में देशभर के पुस्तकालयों में बच्चों के लिए उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि लचित बोरफुकन पुलिस एकेडमी के रूप में आज जो बीज बोया गया है एक दिन वह बहुत बड़ा वटवृक्ष बन पूरे देश की पुलिसिंग को छाया देगा।

गृह मंत्री ने कहा कि यह एकेडमी न केवल असम बल्कि पूरे पूर्वोत्तर की पुलिसिंग के लिए काशी के समान एक तीर्थ बनेगी और यहीं से शांति की एक नई शुरुआत होगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि लचित बोरफुकन अकादमी का पहला चरण 167 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया गया है और तीनों चरणों पर कुल 1050 करोड़ रूपए खर्च होंगे।

उन्होंने कहा कि इस अकादमी में कई प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं और यह अकादमी पूरे भारत की सबसे अच्छी पुलिस अकादमी बनेगी। उन्होंने कहा कि पहले असम की पुलिस अन्य राज्यों में ट्रेनिंग के लिए जाती थी, लेकिन पिछले आठ साल में राज्य के शासन में ऐसा परिवर्तन हुआ कि अब इस पुलिस अकादमी में गोवा और मणिपुर के दो हज़ार पुलिसकर्मियों ने ट्रेनिंग ली है।

शाह ने कहा कि असम अब विकास के रास्ते पर आगे बढ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष में कई शांति समझौते हुए हैं। 2020 में असम-बोड़ोलैंड समझौता, 2021 में कार्बी आंगलोंग समझौता, 2022 में आदिवासी शांति समझौता, 2023 में उल्फा, असम मेघालय और असम- अरुणाचल समझौते हुए।

शाह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किए गए इन शांति समझौतों के कारण 10 हज़ार से ज़्यादा युवा हथियार डालकर मुख्यधारा में आए हैं। उन्होंने कहा कि जिस असम में एक ज़माने में आंदोलन, उग्रवाद और गोलीबारी की चर्चा होती थी वहां आज सबसे आधुनिक 27 हज़ार करोड़ रुपए की लागत
वाली सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री लगने का काम हो चुका है।

शाह ने कहा कि हाल ही में असम में निवेश के लिए हुए सम्मेलन में पांच लाख 18 हज़ार करोड़ के समझौते हुए हैं।