Nitish Kumar - Loktej

नीतीश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन
नई दिल्ली, 20 मार्च (वेब वार्ता)। बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता नीतीश कुमार ने पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को यहां राष्ट्रीय कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया।

कुमार की ओर से चुनाव अधिकारी को दो सेटों में नामांकन पत्र सौंपे गये। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने श्री कुमार का नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े को सौंपा।

इस मौके पर हालांकि श्री कुमार उपस्थित नहीं थे। श्री कुमार के नामांकन दाखिल करने के दौरान श्री झा, बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार, बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय सिंह ‘ गांधी ‘ तथा पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।

श्री झा ने कहा, “पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए श्री कुमार ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया गया है। पहले सेट में मैं (संजय झा) खुद प्रस्तावक हूं, जबकि श्री विजय चौधरी भी प्रस्तावक के रूप में शामिल हैं।”

वहीं, श्री हेगड़े ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 22 मार्च, तक चलेगी.। उन्होंने बताया कि अगर इस अवधि के दौरान कोई अन्य उम्मीदवार पर्चा दाखिल नहीं करता है, तो श्री कुमार को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा।

हालांकि, अगर कोई अन्य नामांकन आता है, तो नियमानुसार चुनाव कराए जाएंगे।

नीतीश का दिल्ली प्रस्थान: बिहार की सत्ता में नए समीकरण की आहट, कौन होगा अगला मुख्यमंत्री?
पटना, 06 मार्च (वेब वार्ता)। बिहार की राजनीति में एक युग का अंत होता दिख रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

इस चौंकाने वाले घटनाक्रम के बाद अब बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि क्या भाजपा मध्य प्रदेश और राजस्थान की तर्ज पर किसी नए चेहरे को कमान सौंपेगी या फिर जेडीयू के किसी वरिष्ठ नेता पर दांव लगाया जाएगा।

नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के फैसले को उनकी सक्रिय राजनीति से सम्मानजनक विदाई और केंद्र में नई भूमिका के तौर पर देखा जा रहा है।

नीतीश कुमार के इस कदम पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ‘ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट’ (AIUDF) के नेता रफीकुल इस्लाम ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जेडीयू के हाथ से बिहार छीन लिया है और अब राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री होना तय है।

वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने इसे बिहार की जनता के साथ धोखा बताया है। हालांकि, बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बचाव करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत फैसला है और ‘विकसित बिहार’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभिभावक के रूप में उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में सत्ता का नया समीकरण कैसा होगा, इसे लेकर मंथन जारी है। चर्चा है कि यदि मुख्यमंत्री भाजपा से होता है, तो जेडीयू की ओर से कितने उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे ताकि गठबंधन का संतुलन बना रहे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा इस बार बिहार में अपना पूर्ण वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश में है। आने वाले कुछ दिनों में राज्यपाल के पास नई सरकार के गठन का दावा पेश किया जा सकता है, जिससे यह साफ हो जाएगा कि पटना की सत्ता की चाबी अब किसके हाथों में होगी।

नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की
नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात राज्य के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की शानदार जीत के बाद कुमार के पूर्वी राज्य की कमान फिर संभालने के लगभग एक महीने बाद हुई।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान कुमार के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी और जदयू नेता व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।”

बैठक के बाद चौधरी ने कहा कि बिहार में राजग को मिले भारी जनादेश के बाद, मुख्यमंत्री, उन्होंने और सिंह ने “विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता” प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिष्टाचार भेंट की।

चौधरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आदरणीय मोदी जी के निर्देशन और नेतृत्व में देश एवं बिहार निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान विकसित बिहार के लक्ष्यों पर बहुमूल्य मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।”

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

कुमार दो दिवसीय दौरे पर रविवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे।

शाह के आवास पर हुई बैठक के दौरान नेताओं ने राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

कुमार की राजग नेताओं के साथ होने वाली बातचीत में राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार का मुद्दा प्रमुखता से उठने की संभावना है। मकर संक्रांति के बाद राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

बिहार विधानसभा की 243 सीट के लिए नवंबर में चुनाव हुए, जिसमें राजग ने 202 सीटें हासिल कीं और कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

बिहार : 10 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे गए
पटना, 28 नवंबर (भाषा) बिहार में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

सहायता राशि का कुल 1,000 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से किया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बटन दबाकर यह राशि हस्तांतरित की। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिले भारी जनादेश के बाद राज्य सरकार लगातार महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्ववर्ती सरकारों ने इस दिशा में अपेक्षित काम नहीं किया, जबकि हमारी सरकार निरंतर विकास और सामाजिक उत्थान के प्रयासों में जुटी हुई है।’’

नीतीश कुमार के अनुसार, इस योजना के माध्यम से अब तक करीब एक करोड़ 40 लाख महिलाओं को लाभ दिया जा चुका है। इस ताजा भुगतान के साथ मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 56 लाख से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि शेष पात्र महिलाओं को भी जल्द सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

इस बीच, नवादा जिले में 10 हजार रुपये की राशि समय पर नहीं मिलने को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय स्तर पर भुगतान में विलंब पर नाराज़ महिलाओं ने हंगामा किया और शीघ्र भुगतान की मांग की।

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पात्र लाभार्थियों की सूची की जांच कर जल्द ही भुगतान प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी और शाह की मौजूदगी में नीतीश ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
पटना, 20 नवंबर (भाषा) जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को एक भव्य समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री पद की रिकॉर्ड 10वीं बार शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी इस अवसर पर मौजूद थे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कुमार और 26 सदस्यीय मंत्रिपरिषद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यपाल से नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बिहार सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई। यह समर्पित नेताओं की शानदार टीम है, जो बिहार को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएगी। सभी को मेरी शुभकामनाएं।’’

समारोह के अंत में प्रधानमंत्री ने अपने चिरपरिचित अंदाज में ‘गमछा’ हवा में लहराकर उपस्थित जनसमूह का उत्साह बढ़ाया।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान में विशाल मंच तैयार किया गया था, जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी शिरकत की। इनमें आंध्र प्रदेश के एन चंद्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, असम के हिमंत विश्व शर्मा और दिल्ली की रेखा गुप्ता शामिल थीं।

शपथ लेने वालों में भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी और उपनेता विजय कुमार सिन्हा शामिल थे, जो पिछली राजग सरकार में उपमुख्यमंत्री थे।

मंत्रिमंडल में कम से कम तीन मंत्री विधान परिषद के सदस्य हैं जिनमें जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यमंत्री के विश्वस्त अशोक चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख संतोष कुमार सुमन शामिल हैं।

जमुई से लगातार दूसरी बार निर्वाचित पुरस्कार विजेता निशानेबाज श्रेयसी सिंह को पहली बार मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

मुजफ्फरपुर के पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी और औराई से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक रमा निषाद को भी मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है।

जदयू के नौ बार के विधायक बिजेंद्र प्रसाद यादव भी एक बार फिर मंत्रिमंडल में लौटे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद शपथ लेने वाले अन्य 26 मंत्रियों में जदयू से विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी (एमएलसी), सुनील कुमार, लेशी सिंह, मदन सहनी, मोहम्मद जामा खान शामिल हैं।

भाजपा से सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, राम कृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, नारायण प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, अरुण शंकर प्रसाद और डॉ. प्रमोद कुमार (एमएलसी) शामिल हैं।

हम से संतोष सुमन , राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) से दीपक प्रकाश के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय कुमार और संजय कुमार सिंह हैं।

नीतीश कुमार जदयू विधायक दल के नेता चुने गए,सम्राट चौधरी बने भाजपा विधायक दल के नेता
पटना, 19 नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक दलों ने बुधवार को अपने-अपने विधायक दल के नेताओं को चुना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं, भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना। दोनों दलों की ओर से यह जानकारी दी गई।

जदयू की बैठक पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर के ‘संवाद’ में आयोजित की गई, जिसमें सभी नवनिर्वाचित विधायक और पार्टी से विधान परिषद के 22 सदस्य मौजूद थे।

यह निर्णय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) घटक दलों की संयुक्त बैठक से पहले लिया गया, जिसमें उन्हें गठबंधन का नेता भी चुने जाने की संभावना है।

जदयू नेता एवं राज्य के निवर्तमान मंत्री श्रवण कुमार ने ‘ पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘नवनिर्वाचित विधायकों ने नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना है।’’

उन्होंने बताया कि बैठक में जदयू नेता विजय चौधरी और उमेश कुशवाहा ने प्रस्ताव रखा, जिसका वरिष्ठ जदयू नेता बिजेंद्र यादव ने समर्थन किया और बाद में इस प्रस्ताव का समर्थन जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ ने भी किया।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने उपस्थित नेताओं को संबोधित करते हुए राज्य के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

पार्टी नेता श्रवण कुमार ने बताया कि जदयू प्रमुख 75 वर्षीय नीतीश कुमार बृहस्पतिवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

उन्होंने कहा कि पांच-दलीय गठबंधन की बैठक में उन्हें राजग का नेता चुना जाना तय है।

उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक में नव-निर्वाचित विधायकों ने सम्राट चौधरी को नेता चुना।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य ने बताया, ‘‘भाजपा के विधायकों ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना है। यह सर्वसम्मत निर्णय है।’’

बैठक में केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सह-पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे।

भाजपा के एक नेता ने बताया कि कुल 10 नवनिर्वाचित विधायकों ने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के नाम क्रमशः नेता और उपनेता के रूप में प्रस्तावित किए, जिन्हें सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया।

पार्टी विधायक दल का उपनेता चुने जाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सिन्हा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। हम ‘सुशासन से समृद्धि’ के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पत्रकारों से कहा, ‘‘निर्णय इसी तरह प्रेम और सर्वसम्मति से लिए जाते हैं। जनता ने पहले भारी बहुमत देकर सरकार चुनी और अब विधायक दल ने अपना नेता चुना है।’’

इस बीच जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार शाम को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध करेंगे। इसके साथ ही वह राजग के सभी घटकों के समर्थन पत्र भी राज्यपाल को सौंपेंगे।

उन्होंने बताया कि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो जाएगा।

भाजपा नेता मौर्य ने भी कहा कि दोनों दलों के विधायक दल के नेताओं के चुनाव के बाद राजग औपचारिक रूप से राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत करेगा।

दोनों प्रमुख दलों के नेताओं के चयन के बाद अब राजग के सभी घटक दलों की औपचारिक बैठक होगी। गठबंधन के विधायक दल की इस बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से राजग विधायक दल का नेता चुने जाने की उम्मीद है।

सूत्रों ने कहा कि राजग की संयुक्त बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सहयोगियों के साथ राजभवन जाएंगे और राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी समानांतर रूप से चल रही हैं।

कुल 243 सदस्यीय विधानसभा में राजग ने 202 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है। चुनाव में भाजपा को 89, जदयू को 85, लोजपा(रामविलास) को 19, ‘हम’ को पांच और रालोमो को चार सीटें मिली हैं। भाजपा विधानसभा में पहली बार सबसे बड़े पार्टी बनी है।

जनता ने हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया, बिहार विकसित राज्यों में शामिल होगा : नीतीश
पटना, 14 नवंबर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रचंड जीत की ओर अग्रसर होने के बाद शुक्रवार को कहा कि जनता ने उनकी सरकार के प्रति विश्वास जताया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राजग के घटक दलों के प्रमुख नेताओं का धन्यवाद भी किया और कहा कि बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।

कुमार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।’’

जद (यू) अध्यक्ष ने कहा कि राजग ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस भारी जीत के लिए राजग गठबंधन के सभी साथियों चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी एवं उपेन्द्र कुशवाहा जी को भी धन्यवाद एवं आभार।’’

कुमार ने कहा, ‘‘आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।’’

नीतीश ने पटना में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की
पटना, 20 जनवरी (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से यहां मुलाकात की जो अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए पटना आए हैं।

जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष कुमार मुख्यमंत्री आवास से कुछ ही दूरी पर स्थित राजभवन पहुंचे, जहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के निमंत्रण पर बिरला पहुंचे थे।

बाद में, बिरला ने ‘एक्स’ पर कुमार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा "बिहार विधान मंडल में आयोजित हो रहे पीठासीन अधिकारियों के 85वें अखिल भारतीय सम्मेलन में सम्मिलित होने से पूर्व बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से मुलाकात हुई। उनके स्नेहपूर्ण आतिथ्य से अभिभूत हूँ।"

बिरला ने बिहार पुलिस की "महिला बटालियन" द्वारा दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में गार्ड ऑफ ऑनर की तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, "85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के लिए बिहार विधान मंडल भवन पहुँचने पर बिहार पुलिस की महिला बटालियन के द्वारा पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। बिहार की नारी शक्ति को नमन।"

उन्होंने आगे लिखा है, "43 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद बिहार के पटना में तीसरी बार अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। मुझे आशा है कि यह सम्मेलन हमारी विधायी परंपराओं को और अधिक सुदृढ़ एवं समृद्ध बनाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।"

बिरला ने एक और तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लेने के लिए पटना (बिहार) आए देश के विभिन्न विधानमंडलों के अध्यक्षों के साथ यादगार छायाचित्र।"

पटना : केन्द्रीय बजट सकारात्मक और स्वागत योग्य, बिहार की जरूरतों पर विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री नीतीश
पटना, 23 जुलाई (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को केंद्रीय बजट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। इस बजट में बिहार की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके तहत बिहार के मानव संसाधन विकास एवं बुनियादी विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बजट में बिहार की सड़क सम्पर्क परियोजनाओं, विद्युत परियोजनाओं, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेजों और खेलकूद की संरचनाओं के लिये विशेष राशि का प्रावधान किया गया है। साथ ही बजट में बिहार के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिये विशेष सहायता की घोषणा की गयी है। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को बाढ़ से बचाव के लिये भी बजट में बड़ा ऐलान किया गया है। कोशी-मेची नदी जोड़ परियोजना, नदी प्रदूषण न्यूनीकरण और सिंचाई परियोजनाओं के लिये विशेष आर्थिक मदद देने की घोषणा की गयी है, जो स्वागत योग्य है।

मुख्यमंत्री ने बिहार के लिये बजट में विशेष प्रावधान के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बजट में बिहार के लिये की गयी इन घोषणाओं से बिहार के विकास में सहयोग मिलेगा। साथ ही उम्मीद जताई कि भविष्य में भी अन्य आवश्यकताओं के लिये केन्द्र सरकार इसी तरह बिहार के विकास में सहयोग करेगी।

विपक्ष को एकजुट करने निकले नीतीश से मुलाकात के बाद बोले केजरीवाल- 'हम साथ हैं'
नई दिल्ली, 12 अप्रैल (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद केजरीवाल ने नीतीश की विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम का स्वागत किया और उनका साथ देने की बात कही।

बिहार के नेताओं ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। कांग्रेस ने भी विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम में उनका साथ देने की बात कही।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद कहा कि देश आज सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। आजादी के बाद देश में सबसे भ्रष्ट सरकार है। आम आदमी के लिए अपने घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है। अब समय है कि विपक्ष और देश को एकजुट होकर इस सरकार को बदलना होगा। नीतीश की मुहिम पर उन्होंने कहा कि वे सबको एक करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका यह अच्छा प्रयास है और हम उनके साथ हैं।

सूरत : बिहार के सीएम नीतीश कुमार को धमकी देने वाला सूरत से गिरफ्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को सूरत से गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस ने सूरत क्राइम ब्रांच की मदद ली और धमकी देने वाले युवक को लसकाना से पकड़कर बिहार पुलिस को सौंप दिया। पता चला है कि आरोपी युवक मूल रूप से बिहार का ही रहने वाला है।

तकनीकी निगरानी के आधार पर युवकों की गिरफ्तारी

दो दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में बिहार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। तकनीकी सर्विलांस के आधार पर फोन करने वाले की पहचान अंकित मिश्रा के रूप में हुई है। उसके मोबाइल की लोकेशन सूरत में मिलने पर बिहार पुलिस ने सूरत पुलिस को सूचना दी और मदद मांगी।

लसकाना से युवक को गिरफ्तार किया

क्राइम ब्रांच को इसकी सूचना देने के बाद क्राइम ब्रांच ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर अंकित मिश्रा को आज लसकाना से गिरफ्तार कर बिहार पुलिस को सौंप दिया।  सूरत में रहने वाले मजदूर के रूप में कार्यरत मुल रुप से बिहार के रहने वाले अंकित मिश्रा ने 20 मार्च को इंटरनेट के माध्यम से मीडिया चैनल से संपर्क किया और कबूल किया कि उसने  36 घंटे में बिहार के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। हालांकि पुलिस उससे और पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वह किसी राजनीतिक दल से जुड़ा तो नहीं है।

बिहार पुलिस ने मांगी सूरत पुलिस की मदद

सूरत क्राइम ब्रांच के पीआई ललित वागडिया ने बताया कि 20 मार्च 2023 को मीडिया के जरिए बिहार के मुख्यमंत्री को 36 घंटे में बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पता चला कि यह धमकी सूरत के एक युवक ने दी है। बिहार के पटना जिले के सचिवालय थाने में एक अज्ञात युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। जांच करने पर पता चला कि जिस नंबर से बिहार पुलिस को फोन आया था वह गुजरात के सूरत से आया था। इसके लिए बिहार पुलिस की एक टीम सूरत आई और सूरत क्राइम ब्रांच से धमकी देने वाले शख्स को खोजने में मदद मांगी।

क्राइम ब्रांच की टीम ने युवक की लोकेशन ट्रेस की

ललित वागडिया ने आगे कहा कि जब बिहार पुलिस सूरत आई और अपराधी को खोजने में मदद मांगी, तो घटना की गंभीरता को देखते हुए सूरत के पुलिस आयुक्त और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने सूरत अपराध शाखा को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम तैनात करने को कहा। जिसके आधार पर सूरत क्राइम ब्रांच के पीएसआई दोडिया व उनकी टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच मुख्यमंत्री को धमकी देने वाले अंकित विनय कुमार मिश्रा की लोकेशन लसकाना में मिली। मानव स्रोतों और पुलिस की तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपी के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त की गई। जिसके आधार पर सूरत क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी अंकित कुमार मिश्रा को लसकाना से गिरफ्तार कर गहन पूछताछ के बाद आगे की जांच के लिए बिहार पुलिस को सौंप दिया है।

आरोपी 12वीं तक पढ़ा है

अंकित कुमार को सूरत क्राइम ब्रांच पुलिस ने सूरत से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी अंकित कुमार 12वीं तक पढ़ा है। वह पिछले छह साल से सूरत में रह रहा है। जबकि उसका मूल निवास बिहार के वैशाली जिले के मधुसूदन गांव है। सूरत के लस्काना स्थित करघे की फैक्ट्री में मजदूर काम करता हैं।  पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने बिहार के मुख्यमंत्री को क्यों धमकी दी।

गूगल से कई नंबर सर्च किए

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी अंकितकुमार की प्राथमिक पूछताछ के दौरान फोन की तलाशी ली थी। तब पता चला कि उसने गूगल के जरिए कई नंबर सर्च किए थे। जिसमें से उसने बिहार के एक मीडिया चैनल से संपर्क किया और 36 घंटे में बिहार के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी। सूरत पुलिस ने आरोपी अंकित कुमार मिश्रा से जब्त मोबाइल को बिहार सचिवालय पुलिस को सौंप दिया है और बिहार सचिवालय पुलिस आगे की पूछताछ और जांच कर रही है। बिहार पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने इन सभी नंबरो को सर्च क्यों किया।

बिहार : अंग्रेजी के शब्दों के प्रयोग से विचलित हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उद्यमी किसान को सुनाई खरी खोटी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यादव आज कल फिर चर्चा में है। इस बार उन्होंने अंग्रेजी के अत्यधिक उपयोग को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसके बाद चारों तरफ इस बात की चर्चा होने लगी है। मंगलवार यानि 21 फरवरी को किसान समागन में शामिल हुए नीतीश कुमार एक उद्यमी किसान के भाषण के दौरान अंग्रेजी के अधिक प्रयोग के कारण नाराज हो गया इतना ही नहीं उन्होंने उस किसान की खिंचाई भी कर दी।

दरअसल कृषि के क्षेत्र में तेजी से सफल हक रहे बिहार के एक कृषि-उद्यमी बिहार सरकार के चौथे कृषि रोडमैप के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित एक समारोह में अपनी रोमांचक जीवन यात्रा के बारे में बात कर रहे थे। इस बीच, नीतीश कुमार ने उन्हें अपने भाषण में बहुत अधिक अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए उनकी आलोचना की। बापू सभागृह में किसान ने अपना परिचय लखीसराय का अमित कुमार बताया।

नीतीश कुमार ने कहा- ये भारत है और ये बिहार है

आपको बता दें कि अमित कुमार ने मुख्यमंत्री की तारीफ कर अपने भाषण की शुरुआत की। अमित कुमार ने बताया कि मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद मैं पुणे में कार्यरत था लेकिन सब कुछ छोड़कर अपने पैतृक जिले में मशरूम की खेती करने का साहस किया । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने भाषण के कुछ ही मिनटों में कृषि उद्यमी को रोक दिया । नीतीश कुमार ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि आप अपने भाषण में अंग्रेजी के इतने शब्दों का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं? इसका क्या मतलब है? क्या यह इंग्लैंड है?

सीएम नीतीश कुमार ने ये कहा

"आप अपने राज्य और अपने देश के हिंदी शब्द को भूल जाइएगा' मुझे आश्चर्य लग रहा है। खेती तो आम आदमी करता है ना जी, आपको यहां बुलाया गया है सुझाव देने के लिए तो आप आधा हिंदी और आधा अंग्रेजी बोल रहे हैं। इंग्लैंड है ये' भाई ये भारत है न जी, और ये बिहार है न। हम देख रहे हैं, जब से कोरोना आया है, तब से सब मोबाइल पर देखने लगे हैं। सब अपनी भाषा को भूल रहे हैं और नए-नए शब्द बोल रहे हैं। आप बोल ठीक रहे हैं लेकिन राज्य की भाषा में बोलिए ना। यहां हिंदी बोलिए ताकि सबको समझ में आए।"

बीजेपी ने क्या कहा?

इस संबंध में भाजपा नेता और पार्टी के ओबीसी मोर्चे के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अंग्रेजी भाषा से परेशान हैं या इसका इस्तेमाल वंचितों द्वारा किए जाने से? उनका इस तरह विरोध करना हास्यास्पद है।