National - Loktej

राष्ट्रीय खेलों में अब योगासन और मल्लखंभ में भी मिलेंगे पदक
देहरादून, पांच फरवरी (भाषा) योगासन और मल्लखंभ उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में अब सिर्फ प्रदर्शनी खेल नहीं रह गए हैं बल्कि इनमें पदक भी दिए जाएंगे। यह फैसला आयोजकों के अनुरोध पर लिया गया है और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एक सूत्र ने बुधवार को पीटीआई को इसकी पुष्टि की।

आईओए ने 28 जनवरी से शुरू हुए इस बहु खेल आयोजन की शुरुआत से पहले दोनों खेलों को प्रदर्शनी खेलों के रूप में वर्गीकृत किया था।

पिछले साल दिसंबर में आईओए ने कहा था कि उत्तराखंड (28 जनवरी से 14 फरवरी) में 38वें राष्ट्रीय खेलों में 32 मुख्य और चार प्रदर्शनी खेल शामिल होंगे जो योगासन, मल्लखंभ, कलारीपयट्टू और राफ्टिंग होंगे।

बुधवार को हालांकि आयोजकों ने एक विज्ञप्ति जारी की जिसमें योगासन और मल्लखंभ को पदक खेलों के रूप में जोड़ा गया।

इस कदम का मतलब है कि राष्ट्रीय खेलों में अब 34 खेलों और दो प्रदर्शनी खेलों में प्रतिस्पर्धा होगी। केरल में उत्पन्न मार्शल आर्ट का एक रूप कलारीपयट्टू और उत्तराखंड के ऋषिकेश में मशहूर राफ्टिंग प्रदर्शनी खेल (गैर-पदक) बने रहेंगे।

आईओए के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘हां, उनकी (योगासन और मल्लखंभ) आईओए द्वारा पदक खेलों के रूप में पुष्टि की गई है क्योंकि मेजबान (राज्य) को दो खेलों (पदक खेलों के रूप में) का अनुरोध करने का अधिकार है।’’

पार्थ माने ने राष्ट्रीय खेलों में 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता
देहरादून, 31 जनवरी (भाषा) विश्व जूनियर चैंपियन पार्थ माने ने शुक्रवार को यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में महाराष्ट्र के अपने साथी रुद्राक्ष पाटिल को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक जीता।

सेना के किरण जाधव ने कांस्य पदक जीता।

महाराष्ट्र के 17 वर्षीय निशानेबाज माने ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक सीरीज को छोड़कर हर सीरीज में बढ़त बनाए रखी।

माने ने कुल 252.6 अंक बनाए, जो पिछले साल पेरिस ओलंपिक में इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज के प्रदर्शन से 0.4 अंक बेहतर है।

पाटिल ने अपने अंतिम चार शॉट में 42.2 अंक बनाए लेकिन माने ने 42.4 अंक बनाकर उन्हें करारा जवाब दिया और अपने नाम पर स्वर्ण पदक पक्का किया।

पंजाब के अर्जुन बबुता चौथे, दिल्ली के पार्थ मखीजा पांचवें और सेना के संदीप सिंह छठे स्थान पर रहे।

नर्मदा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा
देहरादून, 30 जनवरी (भाषा) विश्व कप की पूर्व विजेता नर्मदा नितिन राजू ने बृहस्पतिवार को यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान एशियाई खेलों की पदक विजेता रमिता जिंदल और ओलंपियन इलावेनिल वालारिवन सहित कई मजबूत निशानेबाजों को मात देते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने से महज एक अंक के दशमलव से आगे के हिस्से से चूक गईं।

तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व कर रहीं नर्मदा ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 254.4 के स्कोर के साथ पोडियम में शीर्ष स्थान हासिल किया तथा महाराष्ट्र की आर्या बोरसे (252.5) ​​और रमिता (230.4) को पछाड़ा।

इस प्रक्रिया में उन्होंने ओलंपियन अपूर्वी चंदेला के नयी दिल्ली में 2019 विश्व कप में बनाए गए 252.9 के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस स्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड 254.5 अंक का है जो पिछले साल नयी दिल्ली में आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में चीन की हुआंग युटिंग ने बनाया था।

नर्मदा ने 2023 काहिरा विश्व कप में रुद्राक्ष पाटिल के साथ मिलकर 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था और इसी साल भोपाल में विश्व कप में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद से यह 23 वर्षीय निशानेबाज की इस स्पर्धा में यह तीसरी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

नर्मदा बुधवार को क्वालीफिकेशन दौर में तीसरे स्थान पर रही थीं। आत्मविश्वास से भरी इस निशानेबाज ने फाइनल में अपने अधिक प्रतिष्ठित प्रतिद्वंद्वियों पर दबदबा बनाने के लिए शानदार स्कोर बनाए।

प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में रंगारंग समारोह के बीच 38वें राष्ट्रीय खेलों की शुरूआत
देहरादून, 28 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां उत्तराखंड की धार्मिक विरासत और जैव विविधता का झलक पेश करते रंगारंग उद्घाटन समारोह में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुरू होने की घोषणा की और 2036 ओलंपिक को भारत में लाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

राष्ट्रीय खेलों में 32 खेलों में लगभग 10 हजार खिलाड़ी 450 स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने के लिए चुनौती पेश करेंगे। स्पर्धायें प्रदेश के सात शहरों में आयोजित की जायेगी जिसमें देहरादून मुख्य आयोजन स्थल होगा ।

अल्मोड़ा के रहने वाले भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय खेलों की तेजस्विनी मशाल सौंपी । टीमों के मार्च के बाद मोदी ने खेलों की शुरूआत की घोषणा की ।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा ,‘‘जब कोई देश खेल में आगे बढ़ता है तो देश की साख भी बढ़ती है और प्रोफाइल भी बढ़ता है । यहां कई रिकॉर्ड टूटेंगे, नये रिकॉर्ड बनेंगे लेकिन यह राष्ट्रीय खेल सिर्फ खेल स्पर्धा नहीं बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का मजबूत मंच भी है ।’’

प्रधानमंत्री ने इस अवसर का उपयोग कुछ स्वास्थ्य सुझाव देने के लिए भी किया। उन्होंने युवाओं से अपने भोजन में तेल (वसा) कम करके और अपनी दैनिक दिनचर्या में अधिक सैर और व्यायाम को शामिल करके मोटापे के बढ़ते खतरे से लड़ने का आग्रह किया।

समारोह की शुरुआत ‘तांडव’ के प्रदर्शन से हुई, जो भगवान शिव की स्तुति में होने वाला शास्त्रीय नृत्य शैली है। समारोह के आखिरी चरण में शंख बजाने के साथ खेलों की शुरुआत की घोषणा की गई।

समारोह के दौरान स्थानीय स्टार और लोकप्रिय बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज के जादू से समां बांध दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ स्टेडियम पहुंचे थे । ठंड के मौसम के बावजूद करीब 25000 दर्शक रंगारंग समारोह को देखने के लिए राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने 2022 (गुजरात) और 2023 (गोवा) में खेलों के पिछले दो सत्र का भी उद्घाटन किया था।

इससे पहले सजी हुई गोल्फ कार्ट में स्टेडियम का चक्कर लगाने के बाद मोदी को पारंपरिक पहाड़ी टोपी, शॉल और खेलों के शुभंकर मौली और पदकों की प्रतिकृति वाला स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से और उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य इस मौके पर मौजूद थीं । भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के प्रमुख क्रिस जेंकिंस भी समारोह में मौजूद थे ।

राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड के लिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि राज्य अपने गठन की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है।

उत्तराखंड के राज्य पक्षी ‘मोनाल’ से प्रेरित ‘मौली’ खेलों का शुभंकर है जो इस क्षेत्र की अनूठी प्राकृतिक सुंदरता, विविधता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, निशानेबाज मनु भाकर जैसे देश के अधिकांश स्थापित स्टार इसमें भाग नहीं ले रहे हैं जिससे अन्य खिलाड़ियों को अपनी छाप छोड़ने का मौका मिलेगा।

इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज स्वप्निल कुसाले और सरबजोत सिंह, विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और तोक्यो खेलों की कांस्य विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन शामिल हैं।

चार खेल कलारीपयट्टू, योगासन, मल्लखंभ और राफ्टिंग प्रदर्शनी खेल होंगे जिनमें पदक नहीं दिया जाएगा।

देश में ओलंपिक होंगे तो वह भारत में खेलों को नयी ऊंचाइयों पर ले जायेंगे : प्रधानमंत्री मोदी
देहरादून , 28 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक 2036 की मेजबानी के संकल्प को दोहराते हुए मंगलवार को कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिये पूरा जोर लगा रहा है और देश में ओलंपिक होंगे तो वह न सिर्फ भारत में खेलों को नयी ऊंचाइयों पर ले जायेंगे बल्कि इनसे अनेक क्षेत्रों को गति मिलेगी ।

यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ,‘‘ जैसे हमारे खिलाड़ी हमेशा बड़े लक्ष्य लेकर चलते हैं , वैसे ही हमारा देश भी बड़े संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘आप सभी जानते हैं कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिये पूरा जोर लगा रहा है । जब भारत में ओलंपिक होंगे तो वह भारत के खेलों को एक नये आसमान पर ले जायेंगे ।’’

प्रधानमंत्री ने कहा ,‘‘ ओलंपिक सिर्फ एक खेल का आयोजन नहीं होता । दुनिया के जिन देशों में भी ओलंपिक होता है, वहां अनेक क्षेत्रों में विकास को गति मिलती है । खेलों का बुनियादी ढांचा खड़ा होने से रोजगार का सृजन होता है । नये बुनियादी ढांचे के तैयार होने से निर्माण, परिवहन और पर्यटन क्षेत्र का विकास होता है ।’’

मोदी ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी का भारत का इरादा मुंबई में 2023 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सत्र के दौरान व्यक्त किया था । भारतीय ओलंपिक संघ ने आईओसी को ओलंपिक की मेजबानी के इरादे का आशय पत्र सौंप दिया है ।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय खेलों में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को आत्मसात करने का भी आग्रह किया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ एक भारत , श्रेष्ठ भारत की बड़ी सुंदर तस्वीर यहां दिख रही है । यहां नये रिकॉर्ड बनेंगे, पुराने रिकॉर्ड टूटेंगे लेकिन मेरा आपसे आग्रह है कि जब आप यहां से जायें तो आपके पदक में भारत की एकता और श्रेष्ठता की चमक भी नजर आये ।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों को आज भारत के विकास और युवाओं के आत्मविश्वास से जोड़कर देखा जा रहा है और पिछले कुछ समय में भारतीय खिलाड़ियों का असाधारण प्रदर्शन इसकी बानगी देता है ।

उन्होंने कहा,‘‘ हम खेलों को सर्वांगीण विकास का प्रमुख माध्यम मानते हैं । जब कोई देश खेल में आगे बढ़ता है तो उसकी साख और प्रोफाइल बढ़ती है और इसलिये आज खेलों को भारत के विकास से और युवाओं के आत्मविश्वास से जोड़ा जा रहा है ।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘आज भारत दुनिया की तीसरी बड़ी ताकत बनने की ओर अग्रसर है और हमारा प्रयास है कि इसमें खेल इकॉनामी का बड़ा हिस्सा हो । किसी भी खेल में खिलाड़ी के पीछे पूरा इको सिस्टम होता है और हम इसे देश के कोने कोने में फैलाना चाहते हैं ।’’

प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘  कुछ समय पहले दिल्ली में मेरे आवास पर भारत के ओलंपिक दल से मुलाकात में एक खिलाड़ी ने मुझसे कहा कि देश के खिलाड़ी मुझे पीएम प्रधानमंत्री नहीं बल्कि परम मित्र मानते हैं । आपका ये विश्वास ही मुझे ऊर्जा देता है । मेरा आपकी प्रतिभा और सामर्थ्य पर पूरा भरोसा है । हमारी पूरी कोशिश है कि आपके खेल में और निखार आये, आपका सामर्थ्य बढे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘  हमने बीते दस साल में इस पर पूरा फोकस किया है और दस साल में खेल का बजट तीन गुना से ज्यादा हो चुका है । सरकार के प्रयासों का नतीजा मैदान पर पदक तालिका में नजर आ रहा है । आज हर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी अपना परचम लहरा रहे हैं । ओलंपिक और पैरालम्पिक में हमारे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है ।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ,‘‘ हॉकी में पुराने गौरव के दिन लौट रहे हैं , खोखो में हमारी टीम ने विश्व कप जीता, डी गुकेश ने विश्व शतरंज चैम्पियनशिप जीती तो दुनिया हैरान रह गई । कोनेरू हम्पी महिला विश्व रैपिड चैम्पियन बनी । यह सफलता दिखाती है कि भारत में खेल अब पाठ्येत्तर गतिविधि ही नहीं रह गया बल्कि हमारे युवा इसे प्रमुख कैरियर विकल्प मान रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम अक्सर सुनते हैं कि सोना तपकर खरा होता है और हम खिलाड़ियों के लिये भी ज्यादा से ज्यादा मौके बना रहे हैं ताकि वे अपने सामर्थ्य को और निखार सकें ।  खेलो इंडिया सीरिज में कई नये टूर्नामेंट जोड़े गए हैं । खेलो इंडिया युवा खेलों ने युवा खिलाड़ियों को आगे बढने का मौका दिया है जबकि यूनिवर्सिटी खेल कॉलेज के छात्रों और पैरा खेलों से पैरा एथलीटों को मौके मिल रहे हैं ।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में खेलों का एक खूबसूरत गुलदस्ता तैयार हो रहा है जिसमें हर मौसम में फूल खिलते हैं और साल भर टूर्नामेंट होते हैं ।

उन्होंने पर्यावरण अनुकूल राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिये उत्तराखंड सरकार को बधाई दी । उन्होंने कहा ,‘‘ राष्ट्रीय खेलों में इस बार भी कई देशी पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है । इस बार के राष्ट्रीय खेल हरित खेल भी है जिसमें पर्यावरण अनुकूल चीजों का काफी इस्तेमाल हो रहा है । राष्ट्रीय खेलों में मिलने वाले सभी पदक और ट्रॉफियां भी ई कचरा से बनी है और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम पर यहां एक पौधा भी लगाया जायेगा जो बहुत अच्छी पहल है ।’’

प्रधानमंत्री ने युवाओं से फिटनेस पर जोर देने और पोषक आहार लेने का भी आग्रह किया । उन्होंने कहा कि खानपान में तेल की मात्रा में कमी करने के साथ नियमित टहलना और व्यायाम करना भी जरूरी है ।

उन्होंने समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने पर उत्तराखंड सरकार को बधाई देते हुए कहा ,‘‘कल ही उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना जिसने समान नागरिक संहिता लागू की । यह हमारी बेटियों, माताओं , बहनों के गरिमामय जीवन का आधार बनेगी और इससे लोकतंत्र की भावना मजबूत होगी । खेल से हमें टीम भावना के साथ खेलने की प्रेरणा मिलती है और यही भावना समान नागरिक संहिता की भी है ।’’

स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में मंगलवार से शुरू होंगे राष्ट्रीय खेल
देहरादून, 27 जनवरी (भाषा) भारत के अधिकांश स्टार खिलाड़ी उत्तराखंड के सात स्थलों पर आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा नहीं लेंगे लेकिन मंगलवार को आधिकारिक उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होने वाले खेलों में हजारों अन्य खिलाड़ियों को 32 खेलों में अपनी छाप छोड़ने का मौका मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलों के उद्घाटन की घोषणा करेंगे और 18 दिवसीय राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत करेंगे। इन खेलों में 38 टीम के करीब 10,000 खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा लेंगे।

खिलाड़ियों की संख्या के लिहाज से यह दुनिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिताओं में से एक है, हालांकि देश की अंतरराष्ट्रीय सफलता में इसकी प्रासंगिकता पर बहस हो सकती है।

इस बार खेल उत्तराखंड के सात शहरों में आयोजित किए जाएंगे जिसमें देहरादून मुख्य आयोजन स्थल होगा। 14 फरवरी तक चलने वाले खेलों के अन्य आयोजन स्थल हरिद्वार, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, शिवपुरी और नयी टिहरी हैं।

गोवा में 2023 में हुए पिछले राष्ट्रीय खेलों में पांच शहरों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं।

राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड के लिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि राज्य अपने गठन की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है।

उत्तराखंड के राज्य पक्षी ‘मोनाल’ से प्रेरित ‘मौली’ खेलों का शुभंकर है जो इस क्षेत्र की अनूठी प्राकृतिक सुंदरता, विविधता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

राष्ट्रीय खेलों में एथलेटिक्स, तैराकी, निशानेबाजी, कुश्ती, बैडमिंटन, हॉकी, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, फुटबॉल, टेनिस और टेबल टेनिस जैसे ओलंपिक में शामिल सभी शीर्ष खेलों की स्पर्धाओं का आयोजन होगा। साथ ही कबड्डी और खो-खो जैसे कुछ पारंपरिक खेल भी शामिल होंगे।

कलारीपयट्टू, योगासन, मल्लखंभ और राफ्टिंग प्रदर्शनी खेल होंगे जिनमें पदक नहीं दिया जाएगा।

निशानेबाजी को छोड़कर अन्य खेलों के अधिकांश शीर्ष सितारे विभिन्न कारणों से राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा नहीं ले रहे।

दोहरी ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और ईशा सिंह को छोड़कर पिछले साल पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी निशानेबाज राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेंगे।

स्वप्निल कुसाले, सरबजोत सिंह और विजय कुमार जैसे ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाजी में चुनौती पेश करेंगे जबकि पूर्व एयर राइफल विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल अपने गृह राज्य महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कुल मिलाकर 364 निशानेबाज राष्ट्रीय खेलों में 29 टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे जिससे निशानेबाजी इन खेलों का मुख्य आकर्षण होगी।

विश्व चैंपियन और तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन के अलावा 100 मीटर बाधा दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक ज्योति याराजी उन बड़े नामों में शामिल हैं जो राष्ट्रीय खेलों में चुनौती पेश करेंगे।

दोहरे ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा सहित शीर्ष ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों से दूरी बना सकते हैं क्योंकि यह सत्र की शुरुआत है और उन्हें सितंबर में जापान में विश्व चैंपियनशिप के लिए अपनी शीर्ष स्थिति में रहना है।

गोवा में 2023 में हुए पिछले खेलों में महाराष्ट्र पदक तालिका में शीर्ष पर था और उन्हें 600 से अधिक खिलाड़ियों के विशाल दल का चयन करने के बाद इस बार भी अपने प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र ने पिछले खेलों में 230 पदक (82 स्वर्ण, 68 रजत, 80 कांस्य) जीते थे। सेना की टीम 124 पदक (65 स्वर्ण, 27 रजत, 32 कांस्य) के साथ दूसरे स्थान पर रही थी।

तीन वर्ष में तीन राष्ट्रीय खेलों का आयोजन लंबे अंतराल के बाद इस बहु-खेल आयोजन के पुनरुद्धार को चिह्नित करता है।

गोवा में 2022 खेलों से पहले केरल ने 2015 में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की थी।

मेघालय अगले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने के लिए तैयार है और आने वाले महीनों में इसकी घोषणा होने की संभावना है।

जब 91 वर्षीय पद्म अवार्ड विजेता मायाधर राउत को घर से बेघर कर दिया गया!
पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित 91 वर्षीय ओडिसी नृत्य गुरु मायाधर राउत को संपदा निदेशालय ने बेघर कर दिया है। मायाधर को दक्षिण दिल्ली के एशियन स्पोर्ट्स विलेज में एक सरकारी घर आवंटित किया गया था। मायाधर सहित अन्य कलाकारों को निकालने की कार्यवाही मंगलवार से शुरू कर दी गई है, जिनका आवंटन 2014 में रद्द कर दिया गया था।

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने 2020 में कलाकारों को बेदखल करने का नोटिस जारी किया था। जिसके बाद बिरजू महाराज समेत कई कलाकारों ने कोर्ट में अर्जी दी। संस्कृति मंत्रालय की सिफारिश के बाद, कलाकारों को 1970 के दशक में बहुत कम किराये पर 3 साल के अनुबंध पर घर आवंटित किए गए थे। जिसे हर 3 साल में रिन्यू किया जाता था। 2014 के बाद से इस अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया गया है। इसके बाद कलाकारों पर घर खाली करने का दबाव बढ़ता जा रहा था।

एशियाड स्पोर्ट्स विलेज में रहने वाले कलाकारों के पास घर खाली करने के लिए 31 दिसंबर, 2020 तक का समय था। कैबिनेट कमेटी ने 27 कलाकारों को 2014 के बाद घरों में रहने के लिए कुल 32.09 करोड़ रुपये का किराया माफ करने का फैसला किया और उन्हें 31 दिसंबर तक मकान खाली करने का समय दिया। मायाधर राउत की बेटी मधुमिता राउत ने कहा कि कलाकार 25 फरवरी को बेदखली के खिलाफ मुकदमा हार गई थी और उसे एशियन स्पोर्ट्स विलेज में घरों को खाली करने के लिए 25 अप्रैल तक का समय था। उन्होंने कहा कि कलाकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक अपील दायर की थी, जो बुधवार सुबह मामले की सुनवाई करने वाली थी।

मधुमिता ने आगे कहा कि अधिकारियों को पता था कि अपील पर बुधवार को सुनवाई होनी है, इसलिए वे मंगलवार को स्टाफ और पुलिस के साथ आए और सामान बाहर फेंकने लगे। उन्होंने दोपहर 1 बजे कार्यवाही शुरू की, जब मैं अपने पिता को दोपहर का भोजन दे रहा था। पिता को चाकू मारे जाने के बाद मधुमिता ने कार्रवाई की अपील की लेकिन अधिकारी नहीं माने। संपदा निदेशक के एक अधिकारी के अनुसार कोर्ट ने बुधवार को कलाकारों को राहत नहीं दी ऐसे में कलाकारों की बेदखली की कार्यवाही यथावत रहेगी। अधिकारी ने बताया कि जिन 28 कलाकारों को मकान आवंटित किए गए थे, उनमें से 17 नोटिस मिलने के बाद जा रहे थे। अगले एक सप्ताह में अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अन्य कलाकारों ने 2 मई तक घर खाली करने का लिखित आश्वासन दिया है।

खेल गांव में रहने वाले बारह कलाकारों को भी अपने घर खाली करने का आदेश दिया गया है, जिनमें मोहिनीअट्टम नृत्यांगना भारती शिवाजी, कुचिपुड्डी नर्तक गुरु वी जयराम राव, ध्रुपद गायक उस्ताद एफ वसीफुद्दीन डागर, रानी सिंघल, कथक विशेषज्ञ गीतांजलि लाल, सरबांग और लिंगब, देवराज शामिल हैं। डाकोजी, कमलिनी, कलाकार जतिन दास, पंडित भजन सोपोरी और गायिका रीता गांगुली। अगर ये लोग खुद घर खाली नहीं करते हैं तो उनका सामान भी घर के बाहर ही रह जाएगा।

DGCI द्वारा 6-12 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए कोवैक्सीन को दी आपातकालीन अनुमति
भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने मंगलवार को तीन कोविड-19 टीकों को नियामक अनुमति दी गई। सूत्रों ने कहा कि भारतीय दवा नियामक ने भारत बायोटेक के कोवैक्सिन को 6-12 वर्ष की आयु के लिए और जैविक ई के कॉर्बेवैक्स को 5-12 आयु वर्ग के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) प्रदान किया है।

मंगलवार को, गुजरात स्थित ज़ायडस कैडिला की दो-खुराक वाली कोविड -19 वैक्सीन को भी 12 वर्ष और उससे अधिक की आबादी के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण प्रदान किया गया था। वर्तमान में, वयस्क आबादी के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान में जाइडस कैडिला के डीएनए वैक्सीन के तीन-खुराक संस्करण का उपयोग किया जा रहा है। यह दुनिया का पहला कोविड -19 वैक्सीन है जिसे डीएनए प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और इसे व्यावसायिक उपयोग के लिए अनुमोदित किया गया है।

मंगलवार के फैसले के साथ, भारत के पास 5 साल और उससे अधिक के लिए अनुमोदित कोविड -19 वैक्सीन होगा। हालांकि, इस आबादी के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए टीकाकरण पर सरकार के विशेषज्ञ निकाय द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वर्तमान में, भारत 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए Corbevax और किशोर आबादी के लिए Covaxin का उपयोग कर रहा है। वर्तमान में, यूएस और यूके 5 साल और उससे अधिक के लिए फाइजर के एमआरएनए वैक्सीन का प्रशासन कर रहे हैं।

દેશમાં નાના બાળકોને રસીની મંજૂરી

DCGIએ 6થી 12 વર્ષના બાળકોને ઈમરજન્સી વપરાશની મંજૂરી આપી#DCGI pic.twitter.com/nZTWLg4ocG
— News18Gujarati (@News18Guj) April 26, 2022

25 दिसंबर को, भारत द्वारा दुनिया के सबसे बड़े वयस्क कोविद -19 टीकाकरण अभियान में से एक को शुरू करने के एक साल से भी कम समय के बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 15-18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए टीकाकरण की घोषणा की थी। यह निर्णय देश के विभिन्न हिस्सों में अत्यधिक पारगम्य ओमाइक्रोन संस्करण के बढ़ते मामलों और चरणबद्ध तरीके से स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने की पृष्ठभूमि में आया है।

भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप जापान से अलग होंगी अपनी बुलेट ट्रेनें
जापान की हाई स्पीड शिंकानसेन ट्रेनों को देश की महत्वाकांक्षी ' बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट' के लिए भारत भेजे जाने से पहले तापमान, धूल और वजन जैसी भारतीय परिस्थितियों के लिए संशोधित किया जाएगा। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के प्रबंध निदेशक सतीश अग्निहोत्री ने कहा कि यह परियोजना 2027 में सूरत-बिलिमोरा के बीच 48 किलोमीटर के खंड को पूरा करने के लिए तैयार है, जिसका पहला परीक्षण एक साल पहले किया जाएगा। साथ ही महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण के मुद्दों को लेकर प्रोजेक्ट के अटके हुए होने की जानकारी दी। सतीश अग्निहोत्री ने बताया कि हमें वर्तमान में जापान में संचालित होने वाली E5 शिंकासेन श्रृंखला की ट्रेनें मिलेंगी। हम धूल और तापमान के मामले में उन्हें भारतीय परिस्थितियों में अपग्रेड करने के लिए अध्ययन किया जा रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, E5 श्रृंखला हिताची और कावासाकी हेवी इंडस्ट्रीज द्वारा निर्मित जापानी शिंकानसेन हाई-स्पीड ट्रेन प्रकार हैं। वे 320 किमी प्रति घंटे की गति से चलने में सक्षम हैं और 3.35 मीटर चौड़े हैं, ऐसी ट्रेनों में सबसे चौड़ी फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों में उपलब्ध हैं। सूत्रों ने कहा कि एक और पहलू जिस पर जापानी काम कर रहे हैं, वह यह सुनिश्चित करना है कि ट्रेनें "भारतीय वजन" ढोने में सक्षम हों क्योंकि जापानी लोग भारतीयों के मुक़ाबले हल्के होते हैं।

उन्होंने संकेत दिया कि जापान शुरू में छह ट्रेनें भेजेगा जो भारतीय विनिर्देशों के अनुसार संशोधित की गई हैं, और देश में यहां असेंबल करने के लिए नॉकडाउन स्थिति में कोच भी लाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि संशोधनों के पूरा होने के बाद वास्तविक आदेश दिए जाएंगे। परियोजना के बारे में बात करते हुए, भारत में जापानी राजदूत, सतोशी सुजुकी ने कहा, “मैं बहुत संतुष्ट हूं, वास्तव में नवीनतम तकनीक का उपयोग करके हुई प्रगति से प्रभावित हूं। हम दूसरी श्रेणी की ट्रेन का निर्यात नहीं कर रहे हैं। हम ठीक उसी (E5 श्रृंखला) को साझा करेंगे, बल्कि एक बेहतर तरीके से साझा करेंगे क्योंकि यह श्रृंखला कई वर्षों से परिचालन में है। इसलिए, जब तक भारत की अपनी बुलेट ट्रेन नहीं होती, हम सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें नवीनतम तकनीक मिले। बता दें कि गुजरात में, 237 किलोमीटर के लिए ट्रैक का काम पहले ही दिया जा चुका है और शेष 115 किलोमीटर का काम जल्द ही दिया जाएगा।

18 साल से अधिक आयु वर्ग के लिए बूस्टर डोज अभियान की यह खास बातें अवश्य जान लें
कोरोना महामारी की चौथी लहर की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग 10 अप्रैल यानी आज से निजी टीका केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए तीसरी खुराक की अनुमति देने के लिए सरकार का बड़ा कदम ऐसे समय में आया है जब भारत में कोरोना के XE वेरिएंट के दो मामले सामने आए हैं, एक केस गुजरात में और दूसरा मुंबई में मिला।

अब तक देश में सभी 15+ आबादी में से लगभग 96% को कम से कम एक कोरोना वैक्सीन लग चुकी है जबकि 15+ एज ग्रुप में से लगभग 83% ने दोनों डोज ले ली है। हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ एज ग्रुप के 2.4 करोड़ से अधिक लोगों को बूस्टर डोज भी दी गई है। जबकि 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 45% लोगों ने भी पहली डोज ले ली है।

-> भारत ने पिछले साल जनवरी में दुनिया का सबसे बड़ा टीका अभियान शुरू किया था। जिसके बाद अब सभी वयस्कों के लिए बूस्टर खुराक की अनुमति दी गई है। जो अब तक फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और 60 से ऊपर के लोगों के लिए उपलब्ध थी।

-> सरकार ने कहा है कि 18-60 वर्ग के लोगों को बूस्टर खुराक दी जाएगी और दूसरी और तीसरी डोज के बीच नौ महीने का अंतर होना चाहिए। हालांकि, 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए तीसरा शॉट फ्री है।

-> निजी टीकाकरण केंद्रों पर 10 अप्रैल, 2022 से 18 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए एहतियाती खुराक उपलब्ध होगी। सभी 18+ जिन्हें दूसरी खुराक लिए हुए वे नौ महीने हो गए हैं वे बूस्टर डोज ले सकते हैं।

-> सभी भारतीय वयस्कों में से लगभग 86 प्रतिशत को अब तक कोविड के टीके के दो शॉट मिले हैं। कोविशील्ड और कोवेक्सिन दो प्रमुख टीके हैं जिन्हें देश में प्रशासित किया जा रहा है।

-> आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश भर में अब तक टीकों की 185 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। सरकार का कहना है कि राज्यों के पास पर्याप्त टीके उपलब्ध हैं।

-> निजी टीकाकरण केंद्र कोविड -19 वैक्सीन के तीसरे शॉट की लागत के अलावा सेवा शुल्क के रूप में अधिकतम ₹150 तक चार्ज कर सकते हैं।

-> सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अदार पूनावाला ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि केंद्र सरकार के साथ चर्चा के बाद, SII ने निजी अस्पतालों के लिए COVISHIELD वैक्सीन की कीमत को 600 रुपये से घटाकर 225 रुपये प्रति खुराक करने का निर्णय लिया है। हम एक बार फिर से 18+ के लिए बूस्टक खुराक खोलने के लिए केंद्र के इस निर्णय की सराहना करते हैं।

-> एक ट्वीट में, भारत बायोटेक की सुचित्रा एला ने भी कीमतों में कटौती की घोषणा की: “हम सभी वयस्कों के लिए एहतियाती खुराक उपलब्ध कराने के निर्णय का स्वागत करते हैं।

-> पिछले महीने सरकार ने 12-14 आयु वर्ग के लिए भी टीकाकरण की शुरुआत की थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में शनिवार को कहा गया, ‘अब तक 12-14 वर्ष आयु वर्ग को 2.21 करोड़ (2,21,44,238) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

बढ़ती महंगाई के बीच कम हुए इस कोविड वैक्सीन के दाम; बोलो, लगवाओगे!
देश भर में फिलहाल टीकाकरण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। सरकार द्वारा भी 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को बूस्टर डोज़ लेने के लिए कह दिया गया है। हालांकि यह टीका लोगों को खुद पैसे देकर खरीदना पड़ेगा। आज से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोरोना के बूस्टर डोज़ देने की शुरुआत कर दी गई है। इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा कोविशिल्ड वैक्सीन की कीमत घाटा दिये होने के समाचार सामने आए है। एसआईआई द्वारा कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से घटाकर 225 रुपये कर देने का निर्णय किया गया है।

इस बारे में अदार पुनावाला ने घोषणा करते हुये कहा कि उन्हें यह बताते हुये काफी खुशी हो रही है कि वैक्सीन कि कीमत 600 रुपये से घटाकर 225 रुपये कर दिये गए है। यह कदम उन्होंने केंद्र सरकार के साथ चर्चा करने के बाद लिया है। जिसके बाद कंपनी द्वारा एक डोज़ कि कीमत में 375 रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा अदार ने केंद्र सरकार के 18 से अधिक उम्र के सभी लोगों को बूस्टर डोज़ लगाने के निर्णय की तारीफ की है।

अब से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग प्राइवेट सेंटर में जाकर पैसे देकर अपना बूस्टर डोज़ लगवा सकते है। जिसमें कोई भी कोविशील्ड, कोवेक्सिन और कोवोवेक्स टीका लगवा सकेंगे। जिन लोगों के वैक्सीन के दूसरे डोज़ के 9 महीने हो चुके है वह कोरोना का यह बूस्टर डोज़ लगवा सकते है। कोरोना का यह बूस्टर डोज़ पहले दोनों डोज़ के कारण शरीर में बनी रोगप्रतिकारक क्षमता को बढ़ाने में असरकारक सिद्ध होती है।

अब जितनी यात्रा उतना टोल टैक्स, फास्ट टैग सिस्टम के बेहतर विकल्प की तलाश
1 अप्रैल से टोल टैक्स में इजाफे का बोझ सहन करने वाले वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है।  सरकार द्वारा फास्टटैग सिस्टम की जगह पर बेहतर विकल्प वाली नई सिस्टम लाने का आयोजन किया जा रहा है। इसके अनुसार अब कार नेशनल हाइवे और एक्स्प्रेस वे पर जीतने किलोमीटर तक दौड़ेगी, उसे उतना ही टोल देना पड़ेगा। जर्मनी और रूस जैसे देशों में यह सिस्टम पहले से ही लागू है। यदि भारत में भी यह सिस्टम लागू होती है तो आपकी कार हाइवे और एक्सप्रेस वे पर जितना सफर तय करेगी, उतना ही टैक्स कटेगा।

फिलहाल भारत में एक टोल से दूसरे टोल के बीच के अंतर का सारा टोल टैक्स लिया जाता है। फिर चाहे आपकी यात्रा बीच में ही क्यों ना समाप्त हो गई हो। हालांकि इस नई सिस्टम के तहत सेटेलाइट नेविगेशन सिस्टम द्वारा टॉल टैक्स वसूला जाता है। इसका पायलट प्रोजेक्ट भी चल रहा है जिसके अंतर्गत हाइवे पर गाड़ी जितनी यात्री करेगी, उस पर उतना ही टॉल टैक्स लगेगा।

बात करें जर्मनी की तो फिलहाल तकरीबन सभी गाड़ियों में सेटेलाइट नेविगेशन सिस्टम इन्स्टाल की हुई है। गाड़ी जैसे ही टॉल रोड पर प्रवेश करती है, टैक्स की गिनती शुरू हो जाती है। गाड़ी चालक के अकाउंट से टॉल टैक्स कट जाता है। हालांकि यह सिस्टम लागु करने के लिए ट्रांसपोर्ट पॉलिसी में भी कुछ बदलाव जरूरी होंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए विशेषज्ञों की एक टीम काम कर रही है। देशभर में फिलहाल 1.37 लाख गाड़ियों को इस नई सिस्टम के पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। जिसकी रिपोर्ट कुछ ही समय में सामने आ सकती है।