Prashant Kishore - Loktej

विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, जन सुराज पार्टी को मजबूत करने पर दूंगा ध्यान: प्रशांत किशोर
पटना, 15 अक्टूबर (भाषा) जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को एक बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी के व्यापक हित में लिया गया है ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके।

पूर्व चुनाव रणनीतिकार किशोर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए विशेष साक्षात्कार में यह भी कहा कि यदि जन सुराज पार्टी को 150 से कम सीटें मिलती हैं तो इसे उनकी हार मानी जाएगी।

उन्होंने कहा, “अगर जन सुराज पार्टी बिहार चुनाव जीतती है, तो इसका राष्ट्रीय राजनीति पर दूरगामी असर पड़ेगा। देश की राजनीति की दिशा बदल जाएगी।”

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

किशोर ने कहा, “पार्टी ने तय किया है कि मुझे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। इसी वजह से पार्टी ने राघोपुर से तेजस्वी यादव के खिलाफ किसी और उम्मीदवार को मैदान में उतारने का फैसला किया है। यह निर्णय हमने सामूहिक रूप से पार्टी के हित में लिया। अगर मैं खुद चुनाव लड़ता, तो संगठनात्मक कार्यों से ध्यान भटक जाता।”

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए सफल चुनाव रणनीति तैयार करने वाले किशोर के इस निर्णय ने राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। राजद ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

भारतीय जनता दल (राजद) प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “किशोर को समझ में आ गया है कि वह और उनकी पार्टी चुनाव में करारी हार का सामना करेंगे। इसलिए उन्होंने पहले ही मैदान छोड़ दिया है। उन्होंने जन सुराज की हार स्वीकार कर ली है, इससे पहले कि मुकाबला शुरू भी हो।”

किशोर ने कहा, “मैं यह निश्चित रूप से कह सकता हूं कि हमारी पार्टी या तो शानदार जीत दर्ज करेगी या बुरी तरह पराजित होगी। मैंने पहले ही कहा है कि हमें या तो 10 से कम सीटें मिलेंगी या 150 से अधिक। बीच का कोई विकल्प नहीं है।”

उन्होंने कहा कि यदि जन सुराज को 150 से कम सीटें मिलती हैं भले ही वह संख्या 120 या 130 ही क्यों न हो तो यह उनके लिए हार मानी जाएगी।

उनका कहना था, “अगर जनता ने हमें पूरा समर्थन दिया, तो हम बिहार को देश के 10 सबसे विकसित राज्यों में शामिल करेंगे। लेकिन अगर नतीजे अच्छे नहीं रहे, तो इसका अर्थ होगा कि जनता ने हम पर पर्याप्त भरोसा नहीं किया, और हमें सड़क व समाज की राजनीति (‘समाज और सड़क की राजनीति’) जारी रखनी होगी।”

किशोर ने दावा किया कि बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) निश्चित रूप से हार जाएगा।

उन्होंने कहा, “राजग की हालत बेहद खराब है। सीट बंटवारे और उम्मीदवारों की घोषणा में ही असमंजस बना हुआ है। यह तय है कि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री बनकर नहीं बनेंगे।”

उन्होंने कहा कि जद(यू) की स्थिति 2020 के चुनाव से भी अधिक खराब है।

किशोर ने कहा, ‘‘पिछली बार चिराग पासवान ने बगावत कर जद(यू) उम्मीदवारों के खिलाफ अपने प्रत्याशी खड़े किए थे, जिससे पार्टी की सीटें घटकर 43 रह गई थीं। इस बार हालात और बदतर हैं।’’

किशोर ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर भी तंज कसा और कहा कि “राजद और कांग्रेस के बीच लगातार खींचतान चल रही है, और यह भी साफ नहीं है कि मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी अभी उनके साथ है या नहीं।”

उन्होंने कहा कि अगर जन सुराज सत्ता में आती है, तो “राज्य के 100 सबसे भ्रष्ट नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की जब्ती पहले महीने में की जाएगी।”

जन सुराज के संस्थापक ने कहा, “ राजग सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, हालांकि भाजपा नीत गठबंधन की छवि राजद की तरह बुरी नहीं रही। हमने बिहार को बालू, भूमि और शराब माफिया से मुक्त कराने का संकल्प लिया है। इसी के तहत छह प्रमुख वादे किए हैं, जिनमें फर्जी शराबबंदी कानून को समाप्त करना भी शामिल है।”

उन्होंने ‘भूमि के बदले नौकरी’ मामले पर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय होने की संभावना पर किशोर ने कहा, “यह कोई खबर नहीं है। लोग पहले से जानते हैं कि वे किस तरह की राजनीति करते हैं। यह एक पहले से ही गंदी चादर पर लगा नया दाग है।”

किशोर ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है, लेकिन “बिहार की लगभग 60 प्रतिशत जनता बदलाव चाहती है, और अब उनके पास एक विकल्प मौजूद है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा, “मोदी जी और राहुल गांधी का बिहार चुनाव से कोई सीधा लेना-देना नहीं है। वे कभी-कभी राज्य आकर एक-दूसरे पर आरोप लगाकर चले जाते हैं। उन्हें बिहार की समस्याओं का दर्द महसूस नहीं होता, जैसा हमें होता है।”

तो इसलिए प्रशांत ने कांग्रेस के नाम पर हाथ जोड़कर साथ काम न करने की बात कही, ये हा पूरा मामला
लगातार कमजोर नेतृत्व और लचर राजनीति के कारण झटके पर झटके झेल रही कांग्रेस पार्टी पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा वार किया है। प्रशांत ने कांग्रेस पार्टी को डूबती नाव बताया है। प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी को राम राम कहा है। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा, "मैं फिर कभी कांग्रेस के साथ काम नहीं करूंगा।"

प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार के हाजीपुर में कहा कि पार्टी की वजह से चुनाव जीतने का उनकी पार्टी का रिकॉर्ड खराब है। उन्हें भी सरकार के साथ काम करना चाहिए। इसके अलावा, प्रशांत किशोर ने कहा, "मान लीजिए आप सिंचाई के विशेषज्ञ हैं या सार्वजनिक स्वास्थ्य के विशेषज्ञ हैं। हम सरकार में नहीं हैं, लेकिन अगर सरकार हमें मौका देती है तो हम यहां आकर दो साल काम कर सकते हैं। मैं भी इस मामले पर पीएम मोदी से असहमत था।"

इसके अलावा उन्होंने 2015 में नीतीश कुमार के साथ हुई अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने भी बिहार आकर काम करने की बात कही थी, जिसमें उन्होंने बिहार विकास मिशन योजना की शुरुआत भी की थी। इस योजना से युवाओं को नौकरी भी मिली, लेकिन उन्हें उतना नहीं मिला, जितना वो चाहते थे। शांत ने कहा कि 2015 में बिहार में महागठबंधन का चुनाव कराया। 2017 में पंजाब चुनाव जीते। जगनमोहन रेड्डी के साथ आंध्र प्रदेश का इलेक्शन जीता। फिर अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली चुनाव जीता। 2021 में तमिनाडु और बंगाल इलेक्शन में विजय मिली। 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव हार गए। इसमें हम कांग्रेस के साथ थे। इतना कहते ही प्रशांत ने हाथ जोड़ा और कहा कि इसके बाद तय कर लिया कि कांग्रेस के साथ काम नहीं करना है। जन सुराज यात्रा के तहत सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी नेता स्व। रघुवंश प्रसाद सिंह के पैतृक आवास पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं अब कभी कांग्रेस के साथ काम नहीं करूंगा। यह ऐसी पार्टी है जो खुद तो सुधरती नहीं है, मुझे भी डुबा देगी। प्रशांत ने कहा कि 2011 से 2021 तक मैं 11 चुनाव से जुड़ा रहा, जिसमें 2017 में हुए यूपी इलेक्शन में हार का सामना करना पड़ा। हाथ जोड़कर उन्होंने कहा कि इसके बाद तय कर लिया था कि अब कांग्रेस के साथ काम नहीं करना है।

#WATCH | From 2011-2021, I was associated with 11 elections and lost only one election that is with Congress in UP. Since then, I've decided that I will not work with them (Congress) as they have spoiled my track record: Poll strategist, Prashant Kishor in Vaishali, Bihar (30.05) pic.twitter.com/rQcoY1pZgq
— ANI (@ANI) May 31, 2022

इन तमाम चर्चाओं के बीच प्रशांत किशोर ने मुस्कुराते हुए कांग्रेस पार्टी के बारे में कहा, "कांग्रेस जो खुद नहीं सुधरती और हमें भी डुबो देगी, लेकिन कांग्रेस के लिए भी सम्मान की बात है, लेकिन जैसा कि मैंने कहा, वह स्थिति है वर्तमान कांग्रेस 2011 और 2021 के बीच चुनाव के बीच में रहा, केवल 1 चुनाव हार गया, जो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव है, जिसमें मैं कांग्रेस के साथ था, तब से मैंने सोचा है, काम मत करो इन लोगों के साथ अब इन लोगों ने मेरा ट्रैक रिकॉर्ड तोड़ दिया है।। मैंने इस हार से भी काफी कुछ सीखा है।" उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक तरह से बीजेपी से शर्त लग गई थी। हमने कहा था कि बीजेपी ना केवल हारेगी बल्कि 100 के नीचे रोक देंगे। नहीं रोक पाए तो काम छोड़ देंगे। चुनाव परिणाम आया तो 77 पर बीजेपी को रोक दिए। भगवान का आशीर्वाद है। जब मेरी बात सही हो गई तो सोचा कि इस फिल्ड में बहुत हो गया, अब कुछ नया करते हैं।

‘अगले कुछ दशक तक भारतीय जनता पार्टी केंद्र की राजनीति से कहीं नहीं जाने वाली!’
भारतीय जनता पार्टी ने जब से केंद्र में कमान संभाली है, विपक्ष लगातार कमजोर पड़ता गया है। हालांकि मीडिया में समय-समय पर चर्चा जोरों पर रहती है कि आम जनमानस में भाजपा के खिलाफ मन बन रहा है और यह सिर्फ समय की बात है, कब जनता चुनाव में अपने तेवर दिखायेगी और भाजपा को सत्ता से दूर कर देगी।

आम तौर राजनीतिज्ञों के बीच और चाय पर होने वाली इन चर्चाओं के मध्‍य चुनाव विशषज्ञ प्रशांत किशोर ने एक कार्यक्रम के दौरान इस विषय पर अपनी राय रखी। बता दें कि प्रशांत किशोर किसी भी लाग-लपेट के सीधी बात करने के लिये जाने जाते हैं भले ही वह बात उनके पक्ष की हो या विपक्ष की। यानि भले वो कांग्रेस या अन्य किसी विरोधी दल के लिये चुनाव में काम कर रहे होंगे, लेकिन किसी बिंदु पर बात रखते वक्त भाजपा के पक्ष में तथ्य रखने होते हैं तो भी वे हिचकते नहीं। इसी कारण उनकी बातों को दलगत राजनीति से दूर सभी वर्गों में गंभीरता से सुना जाता है।

अपने हालिया बयान में प्रशांत किशोर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले कुछ दशक देश की केंद्रीय राजनीति की मुख्य धुरी रहने वाली है। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि एक बार जब किसी पार्टी को कुल औसत का 30 प्रतिशत वोट मिल जाता है, तो फिर वह राजनीति की मुख्य धुरी बन जाती है। भले पार्टी चुनाव में हारे या जीते, लेकिन कोई भी इतने जनसमर्थन वाली पार्टी को हाशिये पर नहीं धकेल सकता।

‘Win/lose, BJP is not going anywhere.. it is going to be at centre of Indian politics like Cong was for 40 years.. ..’ @PrashantKishor in Goa makes a point one has emphasised in 2019 election book: once a party gets a 30 % all India share, it’s a solid natl player. Listen in: pic.twitter.com/qV5SrGoIfV
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) October 28, 2021

प्रशांत किशोर ने कहा कि जैसे देश ही राजनीति में शुरुआती 40 साल कांग्रेस के रहे, उसी प्रकार आने वाले कुछ दशक राजनीति भाजपा के इर्द-गिर्द रहेगी। उन्होंने राहुल गांधी का भी जिक्र करते हुए कहा कि वे कहते हैं कि बस समय की बात है और लोग भाजपा को हटा देंगे, लेकिन वास्तव में राजनीति में ऐसा होता नहीं है।

आप इस विषय में क्या राय रखते हैं, अवश्य बताएं।