Leh - Loktej

हिंसा प्रभावित लेह में कर्फ्यू लगा दिया गया है : उपराज्यपाल
लेह, 24 सितंबर (भाषा) लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने राज्य के दर्जे की मांग को लेकर बुधवार को हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के बाद कहा कि रक्तपात रोकने के लिए लेह जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करके देश के कानून के अनुसार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गुप्ता ने लद्दाख के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "एहतियाती उपाय के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया है। यहां लोगों की जान गई है और मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। और अधिक रक्तपात को रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएंगे।"

उपराज्यपाल ने कहा कि किसी भी रूप में हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस और ज़िला प्रशासन को शांति भंग करने और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार सभी तत्वों की पहचान करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

गुप्ता ने कहा कि लद्दाख में शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की साजिश के तहत हिंसा भड़काई गई है।

उपराज्यपाल ने लद्दाख के लोगों से शांति व सद्भाव बनाए रखने और सामाजिक ताने-बाने तथा सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के बहकावे में न आने की अपील की।

लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) द्वारा प्रायोजित बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हिंसक झड़पों में चार लोगों की मौत हो गई और 22 पुलिसकर्मियों समेत 45 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

एलएबी पिछले पांच साल से राज्य का दर्जा दिए जाने और छठी अनुसूची के विस्तार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के एक कार्यालय, एक पुलिस वाहन और कई कारों को आग के हवाले कर दिया।

टैंक में नदी पार करते समय डूबने से जेसीओ सहित पांच सैन्य जवान बलिदान
लेह, 29 जून (हि.स.)। लेह जिले के न्योमा-चुशुल इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास शनिवार सुबह टी-72 टैंक में नदी पार करते समय डूबने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी समेत पांच सैनिक बलिदान हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना लद्दाख से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास करीब 3 बजे अभ्यास के दौरान हुई। अधिकारियों ने बताया कि नदी पार करते समय अचानक आई बाढ़ के कारण टैंक के साथ एक जेसीओ व चार जवान डूब गए। जिसके तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। जिसमें एक जूनियर कमीशंड अधिकारी समेत पांच सैनिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

लेह-लद्दाख से किर्गिस्तान तक भूकंप से डोली धरती
नई दिल्ली/बिश्केक, 30 जनवरी (हि.स.)। भारत के लेह-लद्दाख से लेकर सात समंदर पार किर्गिस्तान में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह जानकारी भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र और जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियो साइंसेज ने दी।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सुबह 05:39 बजे लेह और लद्दाख में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 दर्ज की गई है। फिलहाल कहीं से अभी तक नुकसान की सूचना नहीं है। उधर, जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियो साइंसेज के अनुसार किर्गिस्तान-झिंजियांग सीमा क्षेत्र में मंगलवार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6 मापी गई। भूकंप के कारण जानमाल की कोई क्षति हुई या नहीं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

सड़क हादसे में बलिदान हुए नौ सैनिकों के पार्थिव शरीर पैतृक गांव भेजे गए
लेह, 21 अगस्त (हि.स.)। लेह जिले के कियारी क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में बलिदान हुए सैनिकों को लेह में सेना ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। लेह में कियारी के पास सेना का ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से सेना के एक अधिकारी सहित नौ सैनिकों की मौत हो थी। श्रद्धांजलि समारोह के बाद सभी सैनिकों के पार्थिव शरीर पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव भेज दिए गए।

सेना ने ट्वीटर के माध्यम से जानकारी दी कि श्रद्धांजलि समारोह के दौरान फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स कमांडर और सभी रैंकों ने 19 अगस्त को लद्दाख में कर्तव्य की पंक्ति में सर्वाेच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को पूरे सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सभी रैंकों की ओर से दुखद दुर्घटना में जवानों के बलिदान पर दुख व्यक्त किया है।

भारतीय सेना के आधिकारिक हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया कि जनरल मनोज पांडे और भारतीय सेना के सभी रैंक लद्दाख में एक दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में नौ बहादुरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं। श्रद्धांजलि समारोह के बाद सभी सैनिकों के पार्थिव शरीर पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव भेज दिए गए। वीरगति को प्राप्त होने वाले 9 में से चार सैनिक हरियाणा के हैं, जबकि हिमाचल, पंजाब, मध्य प्रदेश, तेलंगाना तथा महाराष्ट्र के एक-एक सैनिक हैं।

लद्दाख में कियारी के पास शनिवार देर शाम सेना के काफिले का एक वाहन खाई में गिर गया, जिससे भारतीय सेना के नौ जवान बलिदान हो गए थे, जबकि एक घायल हो गया था। दुर्घटनाग्रस्त सेना के ट्रक में 10 जवान सवार थे। घायल सैनिक का उपचार लेह स्थित सैन्य अस्पताल में जारी है।

सेना ने एक बयान में इस सड़क दुर्घटना में बलिदान हुए जवानों की पहचान उजागर की है, जिसमें पलवल हरियाणा निवासी मनमोहन सिंह, सुंदरनगर हरियाणा निवासी रमेश लाल, मेवात हरियाणा निवासी तेजपाल सिंह, महबूब नगर तेलंगाना निवासी चंद्र शेखर, फतेहगढ़ पंजाब निवासी तरणदीप सिंह, रोहतक हरियाणा निवासी अंकित, हिमाचल प्रदेश निवासी विजय कुमार, मध्य प्रदेश निवासी महेंद्र सिंह, सतारा महाराष्ट्र निवासी वैभव संपत हैं।

भारत की कला, संस्कृति और विरासत ने जी-20 के प्रतिनिधियों पर अमिट छाप छोड़ीः अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेलमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में जी-20 ने नई उपलब्धियां हासिल की हैं। विचार-विमर्श सफलतापूर्वक चल रहे हैं। भारत की समृद्ध कला, संस्कृति और विरासत ने दुनिया भर के प्रतिनिधियों पर अमिट छाप छोड़ी है। वह लेह में आयोजित दो दिवसीय वाई-20 प्री-समिट के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

ठाकुर ने कहा कि लेह में वाई-20 प्री समिट में भाग लेने वाले लगभग 103 प्रतिनिधि लेह के मठों, संगम और मनोरम प्राकृतिक दृश्यों से मंत्रमुग्ध हैं और वे फिर से लद्दाख लौटना चाहते हैं। कई लोगों के आयोजन संबंधी भ्रम पैदा किए जाने के बावजूद वाई 20 प्री समिट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।

उन्होंने बताया कि लेह प्री समिट के परिणामस्वरूप भाग लेने वाले देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के बीच वाई 20 समिट के पांच विषयों पर सहमति बनी है। कौशल से दुबारा लैस करने (रीस्किलिंग) और कौशल को उन्नत करने (अपस्किलिंग) सहित भविष्य की चुनौतियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव आए हैं।

उन्होंने कहा कि वाई-20 शिखर सम्मेलन युवाओं और विश्व को समान रूप से अपने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संवाद को आकार देने का एक असाधारण अवसर प्रदान कर रहा है। यह कई मायनों में हमारे संबंधित क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान खोजने में लगातार प्रयासरत है। केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से नए विचारों की तलाश करने, नवीन संबंधों को विकसित करने और परिवर्तन को लाने के लिए भी आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वाई-20 की थीम को युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सावधानी से चुना गया है, ताकि वे जी20 के विकास एजेंडे और समग्र रूप से वैश्विक समुदाय का निर्माण कर सकें, इसमें सहयोग दे सकें और इसके लिए योगदान कर सकें।

केंद्रीयमंत्री ठाकुर ने समापन समारोह में आजादी की अमृत कहानियां पर दो लघु वीडियो लॉन्च किए। इस अवसर पर मोदी @ 20 पुस्तक का विमोचन भी किया गया। लॉन्च कार्यक्रम में लेह-लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में ताशी ग्यालसन, मुख्य कार्यकारी पार्षद और जामयांग सेरिंग नामग्याल, सांसद, लद्दाख भी उपस्थित रहे। यह प्री-समिट 26 से 28 अप्रैल के दौरान आयोजित की गई।

गाँधी जयंती के दिन लेह में हुआ दुनिया के सबसे बड़े खादी राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण
आज देशभर में महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर बापू को याद किया जा रहा है। इसी बीच लेह में दुनिया का सबसे बड़ा खादी राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया। जिसका अनावरण लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर ने सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे की उपस्थिति में किया।

आपको बता दें कि देश के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह की जनस्कार पहाड़ी पर इस तिरंगे को लगाया गया है। इस ध्वज की लंबाई 225 फीट और चौड़ाई 150 फीट और वजन 1000 किलोग्राम है। इस तिरंगे को मुंबई की एक प्रिंटिंग कंपनी की मदद से तैयार किया गया है।

आपको बता दें कि लद्दाख के 2 दिवसीय दौरे पर गये सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ध्वज अनावरण को भारत के लिए बहुत गर्व का क्षण बताया। मंडाविया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि गांधी जी की जयंती पर लद्दाख के लेह में दुनिया के सबसे बड़े खादी तिरंगे का अनावरण किया गया। मैं इस भाव को सलाम करता हूं, जो बापू की स्मृति को याद करता है। भारतीय कारीगरों को बढ़ावा देता है और राष्ट्र का सम्मान करता है।

जानकारी के अनुसार इस तिरंगे को तैयार करने के लिए करीब 4500 मीटर खादी के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है। तिरंगा कुल 37,500 वर्ग फीट के इलाके को कवर करता है। इस राष्ट्रीय ध्वज को बनाने के लिए 70 कारीगरों को 49 दिन लगे हैं।

#WATCH World's largest Khadi national flag installed in Leh town, inaugurated by Ladakh Lieutenant Governor RK Mathur

Army Chief General Manoj Mukund Naravane also present pic.twitter.com/6lNxp0lM0n
— ANI (@ANI) October 2, 2021