Kanpur - Loktej

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में खड़ी मालगाड़ी से टकराई एक अन्य मालगाड़ी, लोको पायलट घायल
कानपुर (उप्र), चार फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा के पास मंगलवार सुबह एक खड़ी मालगाड़ी से अन्य मालगाड़ी टकरा गई। इस घटना में लोको पायलट घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के कारण गार्ड का डिब्बा और इंजन पटरी से उतर गए।

उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब छह बजे ‘डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर’ पर हुआ।

प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रेम कुमार गौतम ने बताया कि लोको पायलट को संभवत: झपकी आ गई थी जिसके कारण यह हादसा हुआ होगा।

आईजी ने बताया कि रेल यातायात को बहाल कराने का काम जारी है।

कानपुर : कानपुर टेस्ट में टीम भारत की ऐतिहासिक जीत! डेढ़ दिन के खेल में ही नतीजा आ गया
कानपुर, 1 अक्टूबर (हि.स.)। भारत ने यहां ग्रीन पार्क में खेले जा दूसरे टेस्ट मैच में लगभग ढाई दिन बारिश के कारण रद्द होने के बावजूद बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला 2-0 अपने नाम किया।

इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर समेट दी और उसके बाद तेजी से खेलते हुए अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 285 रन बनाकर घोषित की और पहली पारी के आधार पर 52 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 146 रन पर सिमट गई थी, जिसके बाद भारत को केवल 95 रनों का लक्ष्य मिला।

95 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 17.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाकर मैच जीत लिया। दूसरी पारी में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 51 रन बनाए। यशस्वी के अलावा विराट कोहली ने 29 रनों की नाबाद पारी खेली। कोहली के साथ ऋषभ पंत भी 4 रन बनाकर नाबाद लौटे। कप्तान रोहित शर्मा ने 8 और शुंभमन गिल ने 6 रन बनाए।

बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने 2 और तइजुल इस्लाम ने 1 विकेट लिया।

दूसरी पारी में बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने टेके घुटने

बांग्लादेश की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने जाकिर हसन को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। जाकिर ने 10 रन बनाए। अश्विन ने बांग्लादेश का दूसरा विकेट भी झटका। उन्होंने हसन महमूद बोल्ड कर पवेलियन भेजा। हसन ने चार रन बनाए।

बांग्लादेश का तीसरा विकेट पहली पारी के शतकवीर मोमिनुल हक के रूप में गिरा। हक को अश्विन ने 36 रनों के कुल योग पर पवेलियन भेजा। हक ने 2 रन बनाए। इसके बाद बांग्लादेश के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और पूरी टीम 146 रनों पर सिमट गई।

दूसरी पारी में बांग्लादेश के लिए केवल शादमान इस्लाम और मुश्फिकुर रहीम ही कुछ टिक कर खेल सके। शादमान ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 50 रन बनाए, जबकि मुश्फिकुर ने 37 रन बनाए।

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 3-3 व आकाशदीप ने 1 विकेट लिया।

भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 285 रन बनाकर की घोषित

इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में ताबड़तोड़ शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर शुरुआती तीन ओवर में ही 50 रन का आकड़ा पार कर लिया।

चौथे ओवर में 55 के स्कोर पर भारतीय टीम का पहला विकेट गिरा। कप्तान रोहित 11 गेंद में एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने भी तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। यशस्वी 51 गेंदों पर ताबड़तोड़ 72 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आए। उन्होंने शुभमन गिल के साथ पारी को आगे बढ़ाया। भारतीय टीम को 141 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। शुभमन 36 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 159 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा। ऋषभ कोई कमाल नहीं कर सके और नौ रन बना कर आउट हुए।

यहां से विराट कोहली और केएल राहुल ने अर्धशतकीय साझेदारी कर पारी को तेजी से आगे बढ़ाया। भारत का 246 के स्कोर पर पांचवां विकेट विराट कोहली के रूप में गिरा। कोहली 35 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए।

कोहली के बाद भारतीय टीम ने कुछ और ओवर बल्लेबाजी की और 9 विकेट पर 285 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। केएल राहुल ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 68 रन और आकाश दीप ने 5 गेंदों पर 12 रन बनाए।

बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने चार-चार विकेट लिये, जबकि हसन महमूद को एक विकेट मिला।

बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर सिमटी

इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर सिमट गई थी। मोमिनुल हक ने नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए 107 रन बनाए। मोमिनुल के अलावा शादमान इस्लाम ने 24, कप्तान नजमुल हसन शांतों ने 31 और मेहदी हसन मिराज ने 20 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने 2-2 व रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया।

कानपुर टेस्ट : चौथे दिन का खेल समाप्त, दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 26 रन पर खोए 2 विकेट
कानपुर, 30 सितंबर (हि.स.)। भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। सोमवार का खेल समाप्त होने तक मेहमान टीम ने दो विकेट खोकर 26 रन बना लिये हैं। शादमान इस्लाम 7 रन और मोमिनुल हक बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के लिए दोनों विकेट अश्विन ने झटके हैं।

मैच में पिछले दो दिन बारिश एवं मैदान गीला होने कारण खेल नहीं हो सका था। सोमवार को चौथे दिन मौसम साफ होने पर आखिरकार मैच हुआ। भारतीय टीम ने बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर समेट दी और उसके बाद तेजी से खेलते हुए अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 285 रन बनाकर घोषित की। भारत ने बांग्लादेश पर 52 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद बांग्लादेश की दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने जाकिर हसन को एलबीडब्ल्यू आउट करते हुए बांग्लादेश को पहला झटका दिया। जाकिर ने 10 रन बनाए। अश्विन ने बांग्लादेश का दूसरा विकेट भी झटका। उन्होंने हसन महमूद को पवेलियन भेजा। हसन ने चार रन बनाए। आज के दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 26 रन पर 2 विकेट गंवा दिए हैं। वह अभी भी भारतीय टीम से 26 रन पीछे चल रही है। अब एक दिन का खेल शेष बचा है। ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक हो गया है। भारतीय टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।

इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में ताबड़तोड़ शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर शुरुआती तीन ओवर में ही 50 रन का आकड़ा पार कर लिया। चौथे ओवर में 55 के स्कोर पर भारतीय टीम का पहला विकेट गिरा। कप्तान रोहित 11 गेंद में एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने भी तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। यशस्वी 51 गेंदों पर ताबड़तोड़ 72 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आए। उन्होंने शुभमन गिल के साथ पारी को आगे बढ़ाया। भारतीय टीम को 141 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। शुभमन 36 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 159 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा। ऋषभ कोई कमाल नहीं कर सके और नौ रन बना कर आउट हुए। यहां से विराट कोहली और केएल राहुल ने अर्धशतकीय साझेदारी कर पारी को तेजी से आगे बढ़ाया। भारत का 246 के स्कोर पर पांचवां विकेट विराट कोहली के रूप में गिरा। कोहली 35 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। कोहली के बाद भारतीय टीम ने कुछ और ओवर बल्लेबाजी की और 9 विकेट पर 285 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। रविन्द्र जडेजा ने 8 रन, रविचन्द्र अश्विन एक रन, केएल राहुल 43 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 68 रन और आकाश दीप ने 5 गेंदों पर 12 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने चार-चार विकेट लिये, जबकि हसन महमूद को एक विकेट मिला।

बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर सिमट गई थी। मोमिनुल हक ने नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए 107 रन बनाए। तीन दिन बाद आज सुबह कानपुर में मौसम साफ रहा। बांग्लादेश ने अपने स्कोर 3 विकेट पर 107 रन से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि बांग्लादेशी टीम अपने स्कोर में केवल 5 रन ही जोड़ पाई थी, तभी बुमराह ने मुश्फिकुर रहीम (11) को बोल्ड कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। इसके बाद 148 के स्कोर पर सिराज की गेंद पर रोहित शर्मा ने बेहतरीन कैच लेकर लिटन दास को चलता किया। लिटन ने 13 रन बनाए। अनुभवी शाकिब भी कुछ खास नहीं कर सके और केवल 9 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने। नियमित अंतराल पर गिर रहे विकेटों के बीच मोमिनुल ने अपना शतक पूरा किया। 224 के कुल स्कोर पर मेहदी हसन मिराज (20) को बुमराह ने पवेलियन भेजा। इसके बाद बांग्लादेश के बाकी बचे 3 विकेट 9 रन पर गिर गए और पूरी टीम 233 रनों पर सिमट गई। मोमिनुल 107 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने 2-2 व रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया।

कानपुर टेस्ट : बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर सिमटी
कानपुर, 30 सितंबर (हि.स.)। यहां ग्रीन पार्क में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच के बाद आज बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर सिमट गई। मोमिनुल हक ने नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए 107 रन बनाए।

तीन दिन बाद आज सुबह कानपुर में आखिरकार सूर्य देवता के दर्शन हुए। बांग्लादेश ने अपने स्कोर 3 विकेट पर 107 रन से आगे खेलना शुरु किया। हालांकि बांग्लादेशी टीम अपने स्कोर में केवल 5 रन ही जोड़ पाई थी, तभी बुमराह ने मुश्फिकुर रहीम (11) को बोल्ड कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। इसके बाद 148 के स्कोर पर सिराज की गेंद पर रोहित शर्मा ने बेहतरीन कैच लेकर लिटन दास को चलता किया। लिटन ने 13 रन बनाए। अनुभवी शाकिब भी कुछ खास नहीं कर सके और केवल 9 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने।

नियमित अंतराल पर गिर रहे विकेटों के बीच मोमिनुल ने अपना शतक पूरा किया। 224 के कुल स्कोर पर मेहदी हसन मिराज (20) को बुमराह ने पवेलियन भेजा। इसके बाद बांग्लादेश के बाकी बचे 3 विकेट 9 रन पर गिर गए और पूरी टीम 233 रनों पर सिमट गई। मोमिनुल 107 रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने 2-2 व रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया।

कानपुर टेस्ट : मैदान गीला होने से अभी शुरू नहीं हो सका तीसरे दिन का खेल
कानपुर, 29 सितंबर (हि.स.)। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन बारिश और खराब रोशनी के कारण केवल 35 ओवर का खेल हो पाया था। दूसरे दिन का खेल भी पूरी तरह बारिश से धुल गया। अब रविवार को तीसरा दिन है। तीसरे दिन भी मैदान गीला होने के कारण अभी तक मैच शुरू नहीं हो पाया है। अंपायर्स लगातार मैदान का निरीक्षण कर समय को बढ़ा रहे हैं। अब दोपहर दो बजे एक बार और मैदान का निरीक्षण करने का फैसला किया गया है। ग्राउंड्स स्टॉफ मैदान को मैच के लिए तैयार करने में पूरा जोर लगा रहे हैं। इससे पहले सुबह 10 बजे और फिर दोपहर 12 बजे मैदान का निरीक्षण किया गया।

मैच के पहले दिन टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला क‍िया था। बांग्लादेश ने बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट पर 107 रन बना लिये थे। मोमिनुल हक 40 और मुश्फिकुर रहीम 6 रन बनाकर खेल रहे थे। भारतीय टीम के लिए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने पहले दिन दो विकेट लिये। उन्होंने बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन (0) और शादमान इस्लाम (24) को आउट किया, जिससे बांग्लादेश का स्कोर 29 रन पर 2 विकेट हो गया। इसके बाद कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो और मोमिनुल हक के बीच 51 रन की साझेदारी हुई, जिसे रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा। अनुभवी ऑफ स्पिनर ने शान्तो को 31 रन पर आउट किया। इसके बाद मोमिनुल और मुश्फिकुर रहीम ने बांग्लादेश की पारी को 100 के स्कोर पर पहुंचाया। 35वें ओवर के बाद खराब रोशनी के कारण खेल को रोका गया और फिर बारिश आ गई। इसके बाद पहले दिन के खेल को समाप्त घोषित कर दिया गया।

मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। दूसरे दिन शनिवार को एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। सुबह से ही मैदान कवर्स से ढके थे। अब तीसरे दिन मैदान गीला होने के कारण अभी तक मैच शुरू नहीं हो पाया है।

उल्लेखनीय है कि चेन्नई में पहला टेस्ट 280 रनों से जीतने के बाद मेजबान टीम दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रही है। भारतीय टीम वर्तमान में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में शीर्ष पर है। बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला के बाद न्यूजीलैंड तीन टेस्ट मैचों के दौरे के लिए भारत आएगा।

कानपुर टेस्ट: बारिश के कारण नहीं हो सका पहले सेशन का खेल
कानपुर, 28 सितंबर (हि.स.)। भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का पहला सेशन खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया। निर्धारित लंच टाइम से कुछ देर पहले भारतीय टीम अपनी टीम बस से होटल के लिए रवाना हो गई।

शुरुआती दिन का खेल भी बारिश से प्रभावित रहा, बारिश और गीली स्थिति के कारण केवल 35 ओवर ही फेंके जा सके। बांग्लादेश का स्कोर जब 3 विकेट पर 107 रन था, तभी बारिश शुरू हो गई जिसके बाद खेल संभव नहीं हो सका। पहले दिन की समाप्ति पर।मोमिनुल हक 40 और मुश्फिकुर रहीम 6 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाले भारत के लिए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप (34 रन पर 2 विकेट) ने दो विकेट लिए। उन्होंने सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन (0) और शादमान इस्लाम (24) को आउट किया, जिससे बांग्लादेश का स्कोर 29/2 हो गया। इसके बाद कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो और हक के बीच 51 रन की साझेदारी हुई, जिसे रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा। अनुभवी ऑफ स्पिनर ने शान्तो को 31 रन पर आउट किया।

चेन्नई में पहला टेस्ट 280 रनों से जीतने के बाद मेजबान टीम इस टेस्ट में दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रही है।

भारत वर्तमान में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में शीर्ष पर है। बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला के बाद न्यूजीलैंड तीन टेस्ट मैचों के दौरे के लिए भारत आएगा।

कानपुर : टेस्ट पहला दिन, बारिश ने डाली खलल, केवल 35 ओवर का हो सका खेल
कानपुर, 27 सितंबर (हि.स.)। भारत और बांग्लादेश के बीच यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश के कारण जल्दी खत्म कर दिया गया। पहले दिन केवल 35 ओवर और 166 मिनट का खेल हो सका।

पहले दिन का खेल समाप्त होने पर बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। मोमिनुल हक 40 और मुश्फिकुर रहीम 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इससे पहले कल रात भर हुई बारिश के कारण आज सुबह टॉस होने में देरी हुई और मैच लगभग 1 घंटे देर से शुरू हुआ। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बादल छाए रहने के बावजूद बांग्लादेश ने सुबह का सत्र ठीक-ठाक खेला। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (28*) और मोमिनुल हक (17*) ने मुश्किल परिस्थितियों में 45 रनों की अटूट साझेदारी कर बांग्लादेश को थोड़ी राहत दिलाई।

हालांकि पिच पर घास थी, लेकिन काली मिट्टी की वजह से उछाल कम था और सतह धीमी थी। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने नई गेंद स्विंग कराया।

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम और जाकिर हसन कुछ मौकों पर आउट होने से बचे, लेकिन आकाश दीप के आने तक वे नई गेंद के खिलाफ पूरी तरह से आश्वस्त दिखे। भारत के नए तेज गेंदबाज ने एक बार फिर अपने पहले ओवर में ही कमाल कर दिया, जब उन्होंने जाकिर (00) को गली में यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। इसके तुरंत बाद, तेज गेंदबाज ने शादमान (24) को एलबीडब्लू आउट कर भारत को दोहरी सफलता दिलाई।

इसके बाद मोमिनुल हक और कप्तान नजमुल हसन शांतों ने पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। 80 के कुल स्कोर पर अश्विन ने नजमुल को एलबीडब्ल्यू कर यह साझेदारी तोड़ी। नजमुल ने 31 रन बनाए। इसके बाद मोमिनुल और मुश्फिकुर ने बांग्लादेश की पारी को 100 के पर पहुंचाया। 35वें ओवर के बाद खराब रोशनी के कारण खेल को रोका गया और फिर जोरदार बारिश आ गई,इसके बाद खेल को समाप्त घोषित कर दिया गया।

कानपुर टेस्ट : आकाशदीप ने बिगाड़ी बांग्लादेश की शुरुआत, नजमुल, मोमिनुल ने संभाली पारी
कानपुर, 27 सितंबर (हि.स.)। भारत के खिलाफ यहां दूसरे टेस्ट के पहले दिन, बादल छाए रहने के बावजूद बांग्लादेश ने सुबह का सत्र ठीक-ठाक खेला। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (28*) और मोमिनुल हक (17*) ने मुश्किल परिस्थितियों में 45 रनों की अटूट साझेदारी कर बांग्लादेश को थोड़ी राहत दिलाई। लंच तक बांग्लादेश ने 2 विकेट पर 74 रन बना लिये हैं।

रात भर हुई बारिश के कारण आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच देरी से शुरू हुआ, जिसके कारण भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालाँकि, यह शुरू से ही स्पष्ट था कि कानपुर की सतह चेपक की पिच से काफी अलग थी।

हालांकि पिच पर घास थी, लेकिन काली मिट्टी की वजह से उछाल कम था और सतह धीमी थी। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने नई गेंद स्विंग कराया।

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम और जाकिर हसन कुछ मौकों पर आउट होने से बचे, लेकिन आकाश दीप के आने तक वे नई गेंद के खिलाफ पूरी तरह से आश्वस्त दिखे। भारत के नए तेज गेंदबाज ने एक बार फिर अपने पहले ओवर में ही कमाल कर दिया, जब उन्होंने जाकिर (00) को गली में यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। इसके तुरंत बाद, तेज गेंदबाज ने शादमान (24) को एलबीडब्लू आउट कर भारत को दोहरी सफलता दिलाई।

आकाश दीप पहले सत्र में गेंदबाजों में सबसे बेहतरीन रहे, उन्होंने सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की। हालांकि, शांतो और मोमिनुल भारतीय गेंदबाजों के आगे डटे रहे। जैसे-जैसे मौसम साफ होता गया, नमी साफ होने के साथ सतह पर तेजी दिखाई देने लगी।

कानपुर : शाकिब ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लिया, भारत के खिलाफ हो सकता है उनका आखिरी टेस्ट
कानपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने गुरुवार को टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की और यह भी पुष्टि की कि वह अगले महीने ढाका में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे। भावुक शाकिब ने गुरुवार को यह घोषणा भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।

उन्होंने कहा, "नए खिलाड़ियों को लाने का यह सही समय है। टी20आई के लिए भी यही दृष्टिकोण है। मैंने मुख्य चयनकर्ता और बीसीबी अध्यक्ष से बात की है और हम सभी को लगा कि आगे बढ़ने और नए खिलाड़ियों को मौका देने का यह सही समय है।"

शाकिब ने खुलासा किया कि उन्होंने मीरपुर में अपने घरेलू दर्शकों के सामने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने की इच्छा जताई है। हालांकि, अगर उनकी इच्छा पूरी नहीं होती है, तो भारत के खिलाफ मैच टेस्ट क्रिकेट में उनका आखिरी मैच होगा।

शाकिब ने कहा, "मैंने मीरपुर में अपना आखिरी टेस्ट खेलने की इच्छा जताई है, अगर ऐसा नहीं होता है, तो भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मेरा आखिरी टेस्ट होगा।"

उन्होंने आगे कहा, "बांग्लादेश क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मैं इस प्रारूप में अपना आखिरी टेस्ट मैच घर पर ही देना चाहता हूँ।"

हालांकि, वह फ्रेंचाइजी लीग में खेलना जारी रखेंगे और राष्ट्रीय टीम में वापसी की संभावना से इनकार नहीं करते।

उन्होंने कहा, "लेकिन अभी के लिए, आप कह सकते हैं कि मैं दोनों प्रारूपों से आगे बढ़ रहा हूं। अगर मैं टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन करता हूं और बीसीबी को लगता है कि उन्हें एक निश्चित समय के लिए टीम में मेरी जरूरत है, तो हम विचार कर सकते हैं। लेकिन अभी के लिए, यही है।"

शाकिब ने बांग्लादेश के लिए 129 टी-20आई मैचों में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने 121.18 की स्ट्राइक रेट से 2,551 रन बनाए। हालाँकि, गेंद के साथ उनका प्रभाव टीम के लिए अधिक महत्वपूर्ण साबित हुआ। 126 पारियों में, शाकिब ने 149 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/20 रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि शाकिब अल हसन का टेस्ट डेब्यू भी भारत के खिलाफ हुआ था। बांग्लादेश के लिए उनका पहला रेड-बॉल प्रदर्शन मई 2007 में चटगाँव में हुआ था, और तब से, उन्होंने अपने देश के लिए 70 टेस्ट मैच खेले हैं। अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड के साथ, शाकिब ने 4,600 रन बनाए हैं, जिसमें पाँच शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं, जिससे वह बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास में तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं - एक ऐसा स्थान जिसे शाकिब के अपने टेस्ट करियर के अंत तक बनाए रखने की संभावना है।

गेंदबाजी के मोर्चे पर, शाकिब टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं, जिन्होंने 242 विकेट लिए हैं। वह टेस्ट में 200 विकेट का आंकड़ा पार करने वाले अपने देश के एकमात्र गेंदबाज़ हैं, जिससे बांग्लादेश के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक के रूप में उनकी विरासत और मज़बूत हुई है।

अमेरिका से नौकरी छोड़कर कानपुर में शुरू किया मत्स्य पालन का कारोबार
कानपुर,12 जून(हि.स.)। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत केंद्र सरकार से 60 प्रतिशत अनुदान प्राप्त कर वित्तीय वर्ष 2022-23 में पचास लाख की लागत से वृहद रिसर्कुलेटरी एक्वा कल्चर सिस्टम की कानपुर के कल्याणपुर ब्लाक के सिंहपुर कठार पतरसा में शुरू किया। इसकी स्थापना के अभी महज एक वर्ष बीते हैं और बहुत अधिक लाभ तो नहीं हुआ लेकिन घाटा भी नहीं हुआ। यह जानकारी बुधवार को योजना की महिला लाभार्थी इन्द्रा के पति प्रोफेसर योगेश ने दी।

उन्होंने बताया कि लखनऊ में अपने परिवार के साथ निवास करते हैं। वह मुम्बई स्थित डीम्ड विश्वविद्यालय सीआईएफ से मत्स्य पालन में पीएचडी की डिग्री हासिल करने के बाद अमेरिका नौकरी करने चले गए। लेकिन देश में भाजपा की सरकार आने के बाद केन्द्र सरकार ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन किए। केन्द्र सरकार ने मत्स्य पालन के कारोबार से जुड़े मछुआरा समाज को मजबूती देने के लिए कई योजना शुरू की। उन्हीं योजनाएं में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मछली पालन का कारोबार बढ़ाने के लिए अनुदान देना शुरू किया। महिला अभ्यर्थियों को सरकार इस योजना के तहत 60 प्रतिशत का अनुदान देना शुरू किया। यह जानकारी होने के बाद मैंने निर्णय लिया कि अमेरिका से नौकरी छोड़कर अपने देश में मछली कारोबार शुरू करूंगा।

उन्होंने बताया कि कानपुर में मेरी ससुराल होने की वजह से मैंने नौकरी के दौरान ही जमीन अपनी पत्नी के नाम ले लिया था। उसका लाभ कमाने के लिए मैंने कानपुर सहायक निदेशक मत्स्य एन.के.अग्रवाल से सम्पर्क किया तो उन्होंने योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निजी भूमि पर वृहद रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम (आरएएस) के लिए पचास लाख की लागत से मत्स्य पालन का कारोबार शुरू करने के लिए सरकार महिलाओं को 60 प्रतिशत अनुदान दे रही है। मैंने अपनी पत्नी के नाम से आवेदन किया। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिला और मैंने यह कारोबार शुरू कर दिया है। मुझे सरकार से अनुदान भी मिल गया है। इस कार्य को शुरू कराने में मत्स्य विकास अधिकारी निखिल और कुसुम का पूरा सहयोग मिला। अधिकारियों की गाइडलाइन से पूरा कार्य शुरू कर चुका हूं। हालांकि पहले वर्ष में बहुत अच्छा लाभ नहीं हुआ लेकिन आने वाले समय में मुझे इस कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा।

कानपुर-सागर राजमार्ग में दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग, दो की मौत
महोबा (उत्तर प्रदेश) , 28 मार्च (हि.स.)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को अलग किया गया। जिला अपर पुलिस अधिक सत्यम ने घटना की पुष्टि की है।

यह हादसा महोबा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र के सीमा पर हुआ। जलते ट्रकों को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को अलग करा ट्रक की बॉडी में फंसे कानपुर देहात के रहने वाले ट्रक चालक 30 वर्षीय राजकुमार पाल पुत्र रमेश चंद्र पाल और उन्नाव जनपद के सेहरामऊ के भैसोरा निवासी 35 वर्षीय विपिन मौर्य पुत्र सज्जन लाल के शवों को बाहर निकाला जा सका। मृतक राजकुमार पाल के परिजनों के अनुसार वह लखनऊ से कबरई ग्रिट लेने आ रहा था । राजकुमार के परिवार में पत्नी सरिता, दो संतान बेटी अंशिका और बेटा अंश हैं।

जिला अपर पुलिस अधिक सत्यम ने बताया कि यातायात अब सामान्य है। उल्लेखनीय है कि जिले की कबरई मंडी पत्थर व्यवसाय के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां रोजाना हजारों ट्रक पूरे देश से ग्रिट, डस्ट आदि लेने पहुंचते हैं। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग लंबे समय से खूनी राजमार्ग बना हुआ है। अभी तक हादसों में हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सरकार ने कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने की घोषणा की है।यह कब तक बनकर तैयार होता है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

कानपुर देहात में बनेंगी अटल टिकरिंग लैब, सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगा शैक्षिक लाभ
अवनीश अवस्थी

कानपुर देहात, 30 जनवरी (हि.स.)। साइंस व प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के मकसद से अटल टिंकरिंग लैब योजना के तहत जिले के 12 स्कूलों में लैब स्थापित करने के लिए बीएसए रिद्धी पाण्डेय ने संस्तुति दे दी है। अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना पीएसयू (भारत सरकार द्वारा नियंत्रित और संचालित उद्यमों और उपक्रमों को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) के सौजन्य से सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के अंतर्गत सरकारी माध्यमिक विद्यालयों अथवा ब्लॉक संसाधन केन्द्रों पर यूनिसेफ के द्वारा स्थापित की जानी है। जिसके अन्तर्गत परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ आस-पास के राजकीय इण्टर कॉलेज के छात्रों एवं अध्यापकों को भी लाभान्वित किया जा सके। इन लैब को 12-12 लाख रुपये की लागत से इन लैब को मशीनरी सहित स्थापित किया जायेगा।

कहां बनेगी लैब

अकबरपुर विकासखंड के बीआरसी अकबरपुर, कम्पोजिट विद्यालय बारा, कम्पोजिट विद्यालय लहरापुर, कम्पोजिट विद्यालय रूरा, सरवनखेड़ा विकासखंड के बीआरसी सरवनखेड़ा, कम्पोजिट विद्यालय स्योंदा, कम्पोजिट विद्यालय विसायकपुर, मैथा विकासखंड के कम्पोजिट विद्यालय अलियापुर, बीआरसी मैथा, कम्पोजिट विद्यालय अनूपपुर असई, उ०प्रा०वि० सरैया लालपुर एवं अमरौधा विकासखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गौर में अटल टिंकरिंग लैब बनेंगी।

क्या है अटल टिंकरिंग लैब

अटल टिंकरिंग लैब भारत सरकार की ओर से देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से लांच की गई है, ताकि छात्र-छात्राओं को अविष्कार, नए विचार और वैज्ञानिक पहलुओं पर बढ़ावा दिया जा सके। इस लैब के जरिए थ्री डी प्रिटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के नए तरीकों से छात्र-छात्राओं को रूबरू होने का मौका मिलेगा। इस लैब के जरिए छात्र-छात्राओं को प्राथमिक शिक्षा के दौरान ही तकनीक के आधुनिकतम प्रारूप से जुड़ने का मौका आसानी से मिल सकेगा। अटल टिंकरिंग लैब को स्थापित करने का सुझाव भारत के नीति आयोग ने केंद्र सरकार को दिया था। जिसके बाद इस लैब को देशभर के स्कूलों में पहुंचाने का काम किया जा रहा है ताकि बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के दौरान ही तकनीकी रूप से मजबूत किया जा सके।

बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि इस तरह की लैब बनने से इनोवेशन का जज्बा रखने वाले विद्यार्थियों को मौका मिलेगा। उनकी सोच का विस्तार होगा। लैब में अति आधुनिक उपकरण प्रयोग करके कुछ नया बनाया जा सकेगा। जिले के कस्तूरबा विद्यालय समेत 12 सरकारी स्कूलों का इस लैब की स्थापना के लिए चयन किया गया है।