Yogi Adityanath - Loktej

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘शतक’ फिल्म की सराहना की
नई दिल्ली, फरवरी 20: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर फिल्म निर्माता वीर कपूर से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक संघ के 100 वर्ष’ को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस मुलाकात से जुड़ी तस्वीर भी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा कीं।

मुख्यमंत्री ने फिल्म की सराहना करते हुए ‘शतक’ की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा, “ऐसी फिल्में समाज को संगठन के इतिहास, उसके मूल विचारों और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान से परिचित कराती हैं।“

फिल्म निर्माता वीर कपूर ने मुख्यमंत्री को फिल्म के निर्माण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म संघ की 100 वर्षों की यात्रा, उसके वैचारिक आधार और समाज सेवा के विभिन्न कार्यों को दर्शाती है।

भेंट के दौरान फिल्म का पोस्टर भी प्रस्तुत किया गया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
https://www.instagram.com/p/DU8KSsQEoI6/?hl=en
https://x.com/myogiadityanath/status/2024458737654931931?s=46

यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश, योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक
लखनऊ. 11 फरवरी (वेब वार्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा सदन में प्रस्तुत किए गए 9.12 लाख करोड़ रुपये के इस बजट का मुख्य उद्देश्य यूपी को ‘रिकॉर्ड ग्रोथ’ की ओर ले जाना है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आए इस लोकलुभावन बजट में युवाओं, किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) 30.25 लाख करोड़ रुपये आंका गया है, जो प्रदेश की मजबूत आर्थिक स्थिति और 13.4 प्रतिशत की विकास दर को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

बजट के दौरान वित्त मंत्री ने उत्तर प्रदेश को निवेश के वैश्विक केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया। आंकड़ों के अनुसार, देश का 65 प्रतिशत मोबाइल उत्पादन अकेले यूपी में हो रहा है और अब तक राज्य में 15 लाख करोड़ रुपये का वास्तविक निवेश धरातल पर उतर चुका है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद हुए 50 लाख करोड़ रुपये के एमओयू (MoU) से भविष्य में लगभग 10 लाख नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही, प्रदेश में बेरोजगारी दर में ऐतिहासिक गिरावट आई है, जो अब घटकर मात्र 2.24 प्रतिशत रह गई है, जो सरकार की रोजगार नीतियों की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

खेती-किसानी के क्षेत्र में अपनी बादशाहत कायम रखते हुए यूपी ने गेहूं और आलू उत्पादन में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। सरकार ने गन्ना किसानों के रिकॉर्ड भुगतान के साथ ही अब राज्य को ‘एग्री एक्सपोर्ट हब’ बनाने की महत्वाकांक्षी योजना पेश की है।

सामाजिक मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि का दावा करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में लगभग 6 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी के जाल से बाहर आए हैं।

प्रति व्यक्ति आय भी 2016-17 के मुकाबले दोगुनी होकर 1.10 लाख रुपये तक पहुंच गई है, जिसे आगामी वर्ष तक 1.20 लाख रुपये करने का लक्ष्य रखा गया है।

धरती का स्वास्थ्य सही रहेगा तभी बची रहेगी सृष्टिः योगी आदित्यनाथ
बाराबंकी, 12 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को किसानों से कहा कि धरती का स्वास्थ्य सही रहेगा तभी सृष्टि बची रहेगी।

बाराबंकी के दौलतपुर ग्राम में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन तथा खेती की बात खेत पर नामक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रबी सत्र की किसान पाठशाला की शुरुआत करते हुए कहा कि ''धरती माता हमारा पेट भरने के लिए अन्न उत्पन्न करती है, लेकिन इसका स्वास्थ्य भी ठीक रहना चाहिए और स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो मानव ही नहीं बल्कि सारी सृष्टि बची रहेगी।''

खेत पर पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद करने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की कृषि प्रगति, बहुफसली खेती, तकनीकी नवाचार, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) व्यवस्था की पारदर्शिता और किसानों की आय वृद्धि के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने कहा कि इसके लिए अनेक कार्यक्रम वर्तमान में चल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने नेशनल विजन ऑफ नेचुरल फार्मिंग के जिस अभियान को आगे बढ़ाया है ये उसी कड़ी का हिस्सा है।

योगी ने कहा, '' वे (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) हमेशा कहते हैं कि किसान की आमदनी को बढ़ाने का पहला मंत्र है लागत कम हो तथा उत्पादन ज्यादा हो। अन्नदाता किसान को समय पर बीज, खाद, सिंचाई की सुविधाएं तथा वैज्ञानिक पद्धतियों का सहयोग मिले तो ये संभव है।''

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों का सम्मान भी किया गया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी किसानों को चेक व स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर प्रदर्शनी में उन्नत किस्मों की फसलों, सब्जियों, कृषि यंत्रों और एफपीओ आधारित नवाचारों का अवलोकन भी किया गया, जबकि दौलतपुर की उन्नत खेती के मॉडल को प्रदेश के अन्य जनपदों के लिए प्रेरणा बताया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है, जहां 25 करोड़ लोग निवास करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले 11 वर्षों में राज्य ने समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उर्वर भूमि, पर्याप्त जल संसाधन और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण राज्य कृषि और अवसंरचना के क्षेत्र में अग्रणी बना है।

योगी के अनुसार देश की कुल कृषि योग्य भूमि में उत्तर प्रदेश का हिस्सा 11 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय खाद्यान्न आपूर्ति में प्रदेश का योगदान 21 प्रतिशत है। सरकार ने किसानों को बीज से लेकर बाजार तक आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उत्पादन में वृद्धि और लागत में कमी सुनिश्चित की है। स्वॉइल हेल्थ कार्ड, फसल बीमा, गन्ना भुगतान, कृषि मंडियों के विस्तार तथा स्टोरेज और प्रोसेसिंग सुविधाओं ने किसानों को लाभ पहुंचाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नौ भौगोलिक जलवायु क्षेत्र हैं और इनके अनुरूप उन्नत बीज तथा तकनीक उपलब्ध कराने पर कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 से पहले की तुलना में आज रिकॉर्ड उत्पादन और पारदर्शी व्यवस्था ने प्रदेश की प्रगति को नयी दिशा दी है। कृषि विकास दर को 8.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 17.7 प्रतिशत तक पहुंचाया गया है।

नशाखोरी और स्मार्टफोन की लत युवाओं के लिए सबसे बड़े खतरे : मुख्यमंत्री
गोरखपुर (उप्र), 10 दिसंबर (भाषा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नशाखोरी और स्मार्टफोन की लत को आज के युवाओं के लिये सबसे बड़ा खतरा करार देते हुए बुधवार को कहा कि युवाओं से अपने और देश के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए इन दोनों बीमारियों से दूर रहने की जरूरत है।

महायोगी गोरखनाथ यूनिवर्सिटी में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद (एमपीएसपी) के 93वें संस्थापक सप्ताह के ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की लत में फंसा युवा परिवार, समाज या देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभा सकता।

उन्होंने कहा, "आज के युवाओं के सामने दो सबसे बड़े खतरे हैं, जिनमें नशाखोरी और स्मार्टफोन की लत शामिल है। उन्हें अपने और अपने देश के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए इन दोनों से दूर रहना चाहिए।"

आदित्यनाथ ने इस मौके पर उत्तराखंड के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) का चीफ गेस्ट के तौर पर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को आगाह किया कि ड्रग माफिया युवा पीढ़ी को निशाना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, “आपको सतर्क रहना होगा। शैक्षणिक संस्थाओं को भी सावधान रहना होगा। युवाओं को नशे के खिलाफ एक नई लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि दुश्मन किसी न किसी रूप में घुसपैठ करना चाहता है। उसे मौका न दें।”

मुख्यमंत्री ने युवाओं को धीरे-धीरे अपना स्क्रीन टाइम कम करने की सलाह दी और कहा कि अचानक बदलाव करना अक्सर मुश्किल होता है।

उन्होंने कहा, “अपना फोन तभी इस्तेमाल करें जब जरूरी हो, वह भी आधे घंटे या एक घंटे के लिए।”

आदित्यनाथ ने कहा कि स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल आंखों की रोशनी खराब करता है, दिमाग को सुस्त करता है और बुद्धि तथा शारीरिक क्षमता को कमजोर करता है।

छात्र-छात्राओं को आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया पहले ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ड्रोन और रोबोटिक्स के एक नए दौर में कदम रख चुकी है।

उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी नौकरियां कम नहीं करेगी बल्कि नए मौके बनाएगी। युवाओं को इस बदलाव के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी जिंदगी को आसान बनाती है, वैसे-वैसे यह नई चुनौतियां भी लाती है और एकेडमिक संस्थानों को उसी हिसाब से तैयारी करनी चाहिए।

राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण ‘एक नए युग की शुरुआत’ है: योगी आदित्यनाथ
अयोध्या (उप्र), 25 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण को “एक नए युग की शुरुआत” बताया।

उन्होंने इस कार्यक्रम में मौजूद रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत तथा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का धन्यवाद किया।

आगंतुकों को संबोधित करते हुए, आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर 140 करोड़ भारतीयों की “आस्था, सम्मान और आत्म-गौरव” का प्रतीक है। उन्होंने इसके निर्माण में योगदान देने वाले सभी “कर्मयोगियों” का दिल से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह दिन ‘‘उन संतों, योद्धाओं और राम भक्तों की “अटूट भक्ति” को समर्पित है जिन्होंने इस आंदोलन और लंबे संघर्ष के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया, जिसका नतीजा मंदिर के निर्माण के रूप में सामने आया।’’

आदित्यनाथ ने कहा कि जब 2014 में प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने देश का नेतृत्व संभाला था, तो लाखों लोगों के दिलों में “संकल्प और विश्वास का सूरज” जगा।

उन्होंने कहा, “आज, वह संकल्प इस भव्य राम मंदिर के रूप में सभी भारतीयों और भक्तों के सामने पूरा हुआ है।”

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के ऊपर फहरा रहा ध्वज सच्चाई, न्याय, गरिमा और राष्ट्रीय धर्म का प्रतीक है।

आदित्यनाथ ने कहा, “यह एक विकसित भारत के दृष्टिकोण को भी दिखाता है, क्योंकि संकल्प का कोई विकल्प नहीं है, और पिछले 11 सालों में हम सभी ने एक बदलते भारत को देखा है। हम एक ऐसा भारत देख रहे हैं जहां विरासत और विकास पूरे तालमेल के साथ मौजूद हैं, जो देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।”

उन्होंने राम मंदिर आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि अटूट विश्वास बना रहा, और जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में संघर्ष शुरू हुआ, तो पूरे आंदोलन में एक ही संकल्प गूंजा: “रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे… लाठी-गोली खाएंगे, पर मंदिर वहीं बनाएंगे।”

आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय था जब अयोध्या को नज़रअंदाज़ किया जाता था और यहां अव्यवस्था थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, यह अब “वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी” में बदल गया है।

माघ मेले में 15 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने की उम्मीद: योगी आदित्यनाथ
प्रयागराज (उप्र) 22 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां कहा कि प्रयागराज में तीन जनवरी से प्रारंभ हो रहे माघ मेले का दायरा 2024 के मेले की तुलना में बढ़ाया गया है और इस बार मेले में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने यहां मेला प्राधिकरण के सभागार में समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘माघ मेला 2026 की तैयारी प्रारंभ हो गई है। इस बार इसका (माघ मेले का) दायरा 2024 की तुलना में बढ़ाया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आमतौर पर देखा गया है कि मेले में 20-25 लाख कल्पवासी एक माह तक यहां प्रवास करते हैं। हमारा अनुमान है कि इस डेढ़ महीने के दौरान प्रयागराज में 12 से 15 करोड़ लोग संगम पर स्नान करेंगे जिसमें प्रतिदिन स्नान करने वाले कल्पवासी शामिल हैं।’’

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘इस बार माघ मेला पंद्रह दिन पहले है। तीन जनवरी को पौष पूर्णिमा है, 15 जनवरी को मकर संक्रांति, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या, 23 जनवरी को बसंत पंचमी, पहली फरवरी को माघी पूर्णिमा और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश के सभी विभागों को इस आयोजन से जोड़ा गया है। सिंचाई विभाग यहां जल की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वहीं बिजली विभाग नियमित बिजली आपूर्ति के साथ ही बिजली की सुरक्षा की भी व्यवस्था करेगा। लोक निर्माण विभाग संपर्क मार्गों के साथ ही सात अस्थायी पुल का निर्माण करेगा।’’

उन्होंने कहा कि जल निगम द्वारा पेयजल की 242 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही 85 किलोमीटर की सीवर लाइन भी बिछाई जाएगी ताकि एक बूंद भी दूषित जल गंगा या यमुना में ना जाने पाए।

उन्होंने कहा, ‘‘विद्युत निगम मेला क्षेत्र में 25 अस्थायी उपकेंद्र बनाएगा। श्रद्धालुओं को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए 20-20 बिस्तरों के दो अस्पताल बनाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। एक वेक्टर नियंत्रण इकाई, पांच आयुर्वेदिक और पांच होम्योपैथिक चिकित्सालय की स्थापना एवं 50 एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जा रही है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘नगर विकास विभाग पर्याप्त संख्या में शौचालय और ‘स्ट्रीट लाइट’ की व्यवस्था कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेले का दायरा 800 हेक्टेयर क्षेत्र में सात सेक्टर में फैला होगा। वहीं अलग-अलग मार्गों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 42 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में 17 थाने, 42 पुलिस चौकियां, 20 दमकल गाड़ियां, सात अग्निशमन चौकियां और 20 अग्निशमन निगरानी टावर, एक जल पुलिस थाना, एक जल पुलिस नियंत्रण कक्ष और चार जल पुलिस उप नियंत्रण कक्ष होंगे।’’

उन्होंने कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) से युक्त 400 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मेले पर नजर रखी जाएगी। यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए भी अंतरजनपदीय और अंतरराज्यीय कार्ययोजना विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि परिवहन के लिए 3,800 बस मेले के दौरान चलाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस दौरान ‘टेंट सिटी’ का भी निर्माण किया जा रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि माघ मेला नयी ऊंचाइयों को छुएगा और हम इस पूरे आयोजन को पूरी भव्यता एवं दिव्यता के साथ संपन्न कराएंगे।’’

बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां गंगा का पूजन किया और लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर में पूजा अर्चना की।

मोदी सरकार बनने के बाद किसानों का हित सरकारों के एजेंडे में आया : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ
लखनऊ, 30 अक्टूबर (भाषा) पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य बढ़ोतरी के निर्णय से उत्साहित उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘2014 में नरेन्द्र मोदी सरकार बनने के बाद पहली बार खेती और किसानों का हित सरकारों के एजेंडे में आया है। जिस मिट्टी में फसल पैदा होती है, उसके सेहत ही सुध किसी को नहीं थी परंतु मोदी जी ने स्वॉयल हेल्थ कार्ड की व्यवस्था की। पीएम किसान सम्मान निधि ने रोजमर्रा के काम के लिए साहूकारों के जाल से किसानों को मुक्ति दिलाई है।’’

एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वर्ष 2017 में सरकार बनने के पहले दिन ही हमने 86 लाख किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा किया। बीते साढ़े आठ वर्षों में 23 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि सिंचित की गई है। तब भी मेहनत किसान की और फसल किसान की, लेकिन मुनाफा बिचौलियों को मिलता था। हमने इस व्यवस्था को बदला और आज जिसका खेत, उसी से खरीद करते हुए सीधा उसके बैंक खाते में पैसा जा रहा है।’’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अन्नदाता किसानों का अपमान करके कोई देश या राज्य कभी उन्नति नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह कहते थे कि देश की खुशहाली का रास्ता किसानों के खेत से होकर जाता है, लेकिन पूर्व की सरकारों ने किसानों की उपेक्षा की और नतीजा उत्तर प्रदेश ‘‘बीमारू राज्य’’ हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रदेश को बीमारू बनाने के पीछे सत्ता के लोगों की बीमार मानसिकता थी। उन्हें अपने परिवार की चिंता थी। पहले की सरकारों में चीनी मिल बंद हो रही थीं, बिक रहीं थीं। हमने यह रोका।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2007 से 2017 तक मात्र 1,47,346 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान हो सका था, लेकिन 2017 से अब तक साढ़े आठ वर्ष में 2,90,225 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य भुगतान हुआ।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट गन्ना किसान प्रणाली से गन्ना पर्ची व्यवस्था पूरी तरह ऑनलाइन हुई और बिचौलियों का राज खत्म किया गया।

योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर्व की बधाई दी, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
लखनऊ, 19 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से उनकी सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।

यहां आज जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पर्व एवं त्योहार शांति, एकता व सद्भाव का संदेश देते हैं और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दीपावली का पर्व भारत की सनातन धर्म परंपरा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास के उपरांत अयोध्या आगमन और रामराज्य की शुरुआत की स्मृति में आज से हजारों वर्ष पूर्व पूरे भरतखंड में श्रद्धालुओं ने दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजाकर इस पर्व को मनाना प्रारंभ किया था।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह हम सभी का सौभाग्य है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में है।’’

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘राज्य सरकार अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा को ‘दीपोत्सव’ के आयोजन के माध्यम से पुनः प्रतिष्ठित कर रही है और सम्पूर्ण विश्व समुदाय को अयोध्या की महिमा से परिचित कराने का कार्य कर रही है।’’

योगी आदित्यनाथ ने कालीन व्यापारियों से कहा, अमेरिकी शुल्क नए बाजार तलाशने का एक अवसर
भदोही (उप्र), 11 अक्टूबर (भाषा) अमेरिकी शुल्क के कारण पैदा हुई चुनौतियों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कालीन निर्यातकों को सरकार के पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया।

उन्होंने कालीन निर्यातकों ने कहा कि इस चुनौती को नए बाजार तलाशने के लिए एक अवसर के रूप में लेना चाहिए।

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा कि आदित्यनाथ ने शनिवार को भदोही में 49वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले और चौथी कालीन प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

उन्होंने इस अवसर पर कहा, ''जब भी चुनौतियां आती हैं, तो अपने साथ अवसर भी लेकर आती हैं। अमेरिका ने शुल्क लगाया है, लेकिन यह केवल एक देश का निर्णय है। हम यूएई, ब्रिटेन और अन्य देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे हमारे उद्योगों के लिए नए रास्ते खुलेंगे।''

उन्होंने उद्योग पर शुल्क के प्रभाव की निगरानी और समाधान के लिए एक उच्च स्तरीय सरकारी समिति के गठन की भी घोषणा की।

आदित्यनाथ ने कहा, ''हमारा लक्ष्य सिर्फ उद्योग को बचाना नहीं, बल्कि इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। जब एक देश शुल्क लगाता है, तो हम 10 नए देशों के लिए रास्ते खोलेंगे। यही आत्मनिर्भर भारत की भावना है। हमें चुनौतियों से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें अवसरों में बदलना चाहिए। सरकार आपके साथ है और आपका भविष्य उज्ज्वल है।''

बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 साल पहले कालीन उद्योग बंदी के कगार पर था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी के कालीन क्लस्टर को नई ऊर्जा मिली। भदोही को केंद्र बनाकर कालीन एक्सपो मार्ट की स्थापना की गई।

उन्होंने कहा कि जब पहली प्रदर्शनी का आयोजन हुआ था, तब विदेशी खरीदारों की संख्या बहुत कम थी, लेकिन आज 88 देशों से बड़ी संख्या में खरीददार यहां आ रहे हैं। यह बताता है कि वैश्विक बाजार में आपके कालीनों की मांग कितनी बढ़ी है।

आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कालीन क्षेत्र सहित एमएसएमई और ओडीओपी (एक जिला-एक उत्पाद) योजना के तहत प्रत्येक जिले में विशिष्ट उद्योगों को प्रोत्साहित किया है। भदोही के कालीन, मुरादाबाद के पीतल, फिरोजाबाद के कांच और वाराणसी के रेशम को नई पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''जब हमने 2017 में ओडीओपी योजना शुरू की थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि उत्तर प्रदेश दो लाख करोड़ से अधिक का निर्यात करेगा, यह अब वास्तविकता है।''

उन्होंने बताया कि कालीन उद्योग केवल व्यापार नहीं है, यह हमारे कारीगरों और हस्तशिल्पियों की जीवंत परंपरा है। आज यह उद्योग 25 से 30 लाख लोगों को रोजगार देता है और हर साल करीब 17 हजार करोड़ रुपये का निर्यात करता है। महिला स्वावलंबन का यह सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है।

आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि इस उद्योग को और अधिक महिलाओं से जोड़ा जाए, ताकि वे घर पर रहकर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।

कालीन उद्यमी रवि पाटेरिया ने कहा, ''कालीन उद्योग हाथों का जादू है। हमने विश्व का सबसे बड़ा कालीन बनाकर कजाकिस्तान भेजा है। इस कला को विशेष दर्जा मिलना चाहिए।'' इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यमियों के सुझावों को नीतिगत निर्णयों में शामिल करने के लिए एक समिति के गठन पर सरकार विचार कर रही है।

ऐसा सबक सिखाएंगे कि आने वाली पीढ़ी दंगा करना भूल जाएगी: योगी आदित्यनाथ
लखनऊ (उप्र), 27 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक दिन पहले बरेली में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प को लेकर कड़ा रुख अख्तार करते हुए शनिवार को कहा कि ‘‘(दंगाइयों को) ऐसा सबक सिखाएंगे कि आने वाली पीढ़ी दंगा करना भूल जाएगी।’’

एक मीडिया संस्थान के ‘‘विकसित उत्तर प्रदेश विजन-2024’’ कार्यक्रम में बरेली मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सख्त संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था में खलल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘‘कल आपने बरेली के अंदर देखा होगा... वो मौलाना भूल गया कि शासन किसका है, उसने सोचा कि धमकी देंगे और जाम कर देंगे, मैंने कहा जाम नहीं होगा, कर्फ्यू नहीं लगेगा... सबक तुम्हें ऐसा सिखा देंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ी दंगा करना भूल जाएगी।’’

योगी की यह चेतावनी इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलवी तौकीर रजा खान की तरफ प्रतीत हो रही है, जिन्होंने शुरुआत में ‘‘आई लव मोहम्मद’’ अभियान के समर्थन में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।

बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एक मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पुष्टि की थी कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू है, जिसके तहत किसी भी मार्च या प्रदर्शन के लिए लिखित अनुमति आवश्यक है। इसके बावजूद कुछ लोग सड़कों पर उतर आए और शांति भंग करने का प्रयास किया, जिसके कारण पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की और 24 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि स्थानीय धर्मगुरु और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर कई प्रदर्शनकारी ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान के समर्थन में मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए थे।

इस विवाद का संबंध नौ सितंबर को कानपुर में दर्ज की गई प्राथमिकी से है। कानपुर पुलिस ने चार सितंबर को बारावफात के जुलूस के दौरान कानपुर की सड़क पर कथित तौर पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा बोर्ड लगाने के आरोप में नौ नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

मुख्यमंत्री ने जनसभा के पीछे की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘व्यवस्था को ठप करने का यह कैसा तरीका है? 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में यही चलन था, लेकिन 2017 के बाद हमने कर्फ्यू तक नहीं लगने दिया। उत्तर प्रदेश के विकास की कहानी यहीं से शुरू होती है।’’

योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘‘चाचा-भतीजा’’ वसूली के धंधे में लिप्त थे और हर जिले में एक माफिया को समानांतर सत्ता संचालित करने की छूट दी गई थी।

उन्होंने कटाक्ष किया कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग माफियाओं के सामने नतमस्तक थे।

उन्होंने कहा, ‘‘जब सत्ता बेईमान और भ्रष्ट लोगों के हाथ में आती है, तो वह समाज को जाति और परिवार के नाम पर गुमराह करती है। ऐसे लोगों के लिए हमने बुलडोजर बनाया है।’’

योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने माफिया राज को जड़ से उखाड़कर प्रदेश को विकास की राह पर ला खड़ा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज से आठ साल पहले उत्तर प्रदेश में ‘वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर’ की कल्पना करना भी असंभव था। पर्व और त्योहार आते थे तो उत्पात शुरू हो जाते थे। अब उत्पाती और उपद्रवी को सात पीढ़ियां याद आएंगी।’’

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अजय कुमार साहनी ने कहा कि झड़पें एक ‘‘पूर्व नियोजित साजिश’’ की तरफ इशारा करती हैं और उन्होंने वीडियो साक्ष्यों के आधार पर सभी अपराधियों की पहचान करने व भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए ‘‘कड़ी कार्रवाई’’ सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना विभाग ने एक बयान जारी कर बरेली हिंसा की निंदा करते हुए इसे एक ‘‘सुनियोजित साजिश’’ बताया, जिसका उद्देश्य राज्य के विकास प्रयासों को नुकसान पहुंचाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ‘‘नोएडा अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो को कमजोर’’ करने तथा विदेशी निवेश को रोकने के लिए नकारात्मक माहौल बनाना था।

हर खिलाड़ी समाज का नायक, राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा: योगी आदित्यनाथ
लखनऊ, 29 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि हर खिलाड़ी अपने आप में समाज के लिए एक नायक होता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा, ‘‘हर खिलाड़ी अपने आप में समाज के लिए एक ‘हीरो’ होता है। हर नागरिक को एक खिलाड़ी की तरह अपने राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ना चाहिए, खेल जीवन के अनुशासन को बनाए रखना चाहिए, समन्वय स्थापित करना चाहिए और जीवन में उत्कृष्टता के लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयासों का हिस्सा होना चाहिए।’’

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले उत्तर प्रदेश के 88 खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि प्रदान की और सहायक खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

समारोह में खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश यादव ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पूर्व ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों सहित राष्ट्रीय खेल में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का सम्मानित किया और इस दौरान उन्होंने विभिन्न जनपदों में खेल अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जब मेजर ध्यानचंद जी की बात आती है तो हर भारतीय के मन में हॉकी की स्टिक की छवि उभर आती है। 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाकर उन्होंने भारत की हॉकी को वैश्विक पहचान दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का सबसे प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार किसी नेता को नहीं, बल्कि मेजर ध्यानचंद के नाम पर समर्पित किया गया।’’

योगी ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के लिए यह इसलिए भी गौरव की बात है क्योंकि यह उनकी (मेजर ध्यानचंद की) जन्मभूमि है। उनकी स्मृति में मेरठ में प्रदेश की पहली ‘स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी’ का नाम मेजर ध्यानचंद जी पर रखा गया है और इस सत्र से वहां पाठ्यक्रम प्रारंभ हो गया है।’’

मुख्यमंत्री ने विजयंत खंड स्थित मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम में ‘स्पोर्ट्स हॉस्टल’ बनाम ‘स्पोर्ट्स कॉलेज’ का रोमांचक हॉकी मैच भी देखा।

उन्होंने कहा कि हर मंडल में एक खेल महाविद्यालय की स्थापना की जा रही है।

योगी ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश ने हॉकी में अनेक दिग्गज दिए हैं। मेजर ध्यानचंद, के. डी. सिंह ‘बाबू’, मोहम्मद शाहिद, रवींद्र पाल, सैयद अली, डॉ. आर. पी. सिंह जैसे अनेक हॉकी खिलाड़ियों ने प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया। पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम को मेडल दिलाने वाले ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल भी उत्तर प्रदेश की ही देन हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खाली दिमाग शैतान का घर होता है। व्यक्ति यदि खेलकूद से जुड़ता है तो राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव विकसित होगा।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के उपरांत 17 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच देशभर में सांसद खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इससे पहले विधायक खेलकूद प्रतियोगिताएं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कराई जाएंगी।

योगी ने कार्यक्रम के दौरान हॉकी स्टिक से गेंद को मारकर राज्यीय हॉकी प्रतियोगिता की भी शुरुआत की।

14 अगस्त सिर्फ तारीख नहीं, भारतीय इतिहास की त्रासदी है : सीएम योगी आदित्यनाथ
नई दिल्ली, 14 अगस्त (वेब वार्ता)। हिंदुस्तान 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मना रहा है। नए स्वतंत्र भारतीय राष्ट्र का जन्म विभाजन के हिंसक दर्द के साथ हुआ, जिसने लाखों भारतीयों पर पीड़ा के स्थायी निशान छोड़े। 14 अगस्त का दिन उन्हीं लोगों के संघर्ष और बलिदान को समर्पित है।

इसलिए ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर हर देशवासी विस्थापितों, बलिदानियों और अनाम पीड़ितों को नमन कर रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 अगस्त की तारीख को एक ‘त्रासदी’ करार दिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर 1947 में देश के विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास में 14 अगस्त मात्र एक तारीख नहीं, एक त्रासदी है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “15 अगस्त के ही दिन, संकीर्ण मजहबी कट्टरता और नफरत की नीतियों ने भारत माता को बांटने का षड्यंत्र रचा, जिसकी परिणति दंगों, निर्दोषों की हत्याओं और तड़पती मनुष्यता के रूप में सामने आई।

भारत विभाजन की इस अमानवीय वेदना के अवसर पर हम उन सभी असंख्य विस्थापितों, बलिदानियों और अनाम पीड़ितों को हृदय की गहराइयों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, और यह संकल्प करते हैं कि वह पीड़ा फिर किसी पीढ़ी को न झेलनी पड़े। वह पीड़ा हमारी स्मृति है और हमारी सीख भी है।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, भारत के इतिहास की सबसे हृदयविदारक त्रासदी (देश का विभाजन), अनगिनत निर्दोषों के लिए हिंसा, पीड़ा और विस्थापन की भयानक स्मृति बनकर रह गया।

यह दिवस उन सभी बलिदानियों और विस्थापितों को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने उसमें अपना घर, परिजन, पहचान और भविष्य तक खो दिया।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर उन सभी दिवंगत आत्माओं को नमन है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस का परिचय दिया।

सांप्रदायिक विभाजन की रेखा ने असंख्य परिवारों को उजाड़कर देश की आत्मा को आहत किया। अपने घर-आँगन, आजीविका और स्मृतियों से वंचित होकर लाखों परिवार विस्थापन की वेदना सहने को विवश हुए। यह घटना मात्र इतिहास का अंश नहीं बल्कि हमारी राष्ट्रीय चेतना में अंकित एक शाश्वत पीड़ा है।”