Chhattisgarh - Loktej

नक्सलवादी और माओवादी आतंक को खत्म करने की ओर अग्रसर भारत: प्रधानमंत्री मोदी
नवा रायपुर, एक नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत नक्सलवादी और माओवादी आतंक को खत्म करने की ओर अग्रसर है और आतंकवाद के विनाश की प्रतिज्ञा करके आतंकियों की कमर तोड़ रहा है।

मोदी ने नवा रायपुर, अटल नगर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत आतंकवाद के विनाश की प्रतिज्ञा करके आतंकियों की कमर तोड़ रहा है। भारत आज नक्सलवाद, माओवादी आतंक को भी समाज से खत्म करने की दिशा में बढ़ रहा है। भारत अभूतपूर्व विजय के गर्व से भरा हुआ है और गर्व की यही भावना छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए परिसर में चारों तरफ दिख रही है।’’

उन्होंने कहा कि विधानसभा केवल कानून बनाने का स्थान नहीं बल्कि राज्य के भाग्य निर्धारण का केंद्र है।

मोदी ने कहा कि सभी को सुनिश्चित करना होगा कि यहां से निकलने वाले हर विचार में जनसेवा की भावना हो, विकास का संकल्प हो तथा भारत को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास हो।

उन्होंने कहा, ‘‘नयी विधानसभा भवन के उद्घाटन का असली महत्व हमारे इस सामूहिक संकल्प में है कि हम अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाएं और लोकतंत्र की भावना को बनाए रखें।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम सबको यह याद रखना है कि यह विधानसभा केवल कानून बनाने का स्थान नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के भाग्य निर्माण का प्रखर केंद्र है, जीवंत इकाई है, इसलिए हम सबको सुनिश्चित करना होगा कि यहां से निकलने वाले हर विचार में जनसेवा की भावना हो, विकास का संकल्प हो और भारत को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास हो। यही हमारी कामना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें एक ऐसे भारत का निर्माण करना है, एक ऐसे छत्तीसगढ़ की नींव रखनी है जो विरासत से जुड़कर विकास के पथ पर आगे बढ़ सके। नागरिक देवो भव: हमारे सुशासन का मंत्र है, इसलिए विधानसभा के हर निर्णय में जनता के हित को ध्यान में रखकर काम करना होगा।’’

मोदी ने कहा कि कानून ऐसे बनाए जाएं जो सुधारों को गति दें जिससे लोगों का जीवन आसान हो।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान आतंकवाद और वामपंथी उग्रवाद से निपटने में भारत की सफलता पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने जो परिवर्तन देखा है वह अद्भुत और प्रेरणादायी है। कभी यह राज्य नक्सलवाद और पिछड़ेपन से पहचाना जाता था, आज वही राज्य समृद्धि, सुरक्षा और स्थायित्व का प्रतीक बन गया है। विकास की लहर और मुस्कान नक्सल प्रभावित इलाकों तक पहुंच गई है।’’

प्रधानमंत्री ने इस बदलाव का श्रेय छत्तीसगढ़ के लोगों की कड़ी मेहनत और भाजपा सरकारों को दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र की यात्रा नई ऊर्जा के साथ प्रारंभ हुई और आज 25 वर्षों के बाद वही ऊर्जा एक आधुनिक डिजिटल और आत्मनिर्भर विधानसभा के भवन का उद्घाटन कर रही है। यह भवन लोकतंत्र का तीर्थस्थल है, इसका हर स्तंभ पारदर्शिता का प्रतीक है। इसका हर गलियारा जवाबदेही की याद दिलाता है और इसका हर कक्ष जनता की आवाज का प्रतिबिंब है। यहां लिए गए निर्णय दशकों तक छत्तीसगढ़ के भाग्य को दिशा देंगे और यहां कहा गया एक-एक शब्द छत्तीसगढ़ के अतीत, इसके वर्तमान और इसके भविष्य का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे।’’

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश विरासत और विकास को साथ लेकर चल रहा है और यह भावना सरकार की हर नीति, हर निर्णय में भी दिखती है।

मोदी ने कहा, ‘‘पवित्र सेंगोल (राजदंड) संसद को प्रेरणा देता है और नयी संसद की गैलरी दुनिया को भारत के लोकतंत्र की विरासत से जोड़ती है। संसद भवन परिसर में लगी प्रतिमाएं पूरे विश्व को बताती हैं कि भारत में लोकतंत्र की जड़ कितनी गहरी है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह एक बड़े लक्ष्य की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि 2047 में भारत की आजादी के 100 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ एक विकसित भारत के दृष्टिकोण को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगा।

इससे पहले मोदी ने नए विधानसभा भवन के परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया।

मोदी ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित भारत के पहले डिजिटल संग्रहालय का उद्घाटन किया
रायपुर, एक नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नवा रायपुर में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित भारत के पहले डिजिटल संग्रहालय का उद्घाटन किया।

अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के प्रसिध्द स्वतंतत्रा सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह और आदिवासी नायकों की स्मृतियों को संजोने तथा भावी पीढ़ी तक उनके प्रेरणास्पद कार्यों को पहुंचाने के लिए नवा रायपुर में भारत का पहला डिजिटल संग्रहालय बनाया गया है।

'शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक एवं जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय' नामक इस संग्रहालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के अपने एक दिन के दौरे के दौरान किया।

अधिकारियों ने बताया कि लगभग 10 एकड़ ज़मीन पर 50 करोड़ रुपये की लागत से बना यह म्यूज़ियम सोनाखान के ज़मींदार और छत्तीसगढ़ के पहले शहीद स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने ब्रिटिश अत्याचार के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था।

उन्होंने बताया कि शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय में स्वतंत्रता आंदोलन के समय छत्तीसगढ़ में हुए विभिन्न आदिवासी विद्रोहों जैसे - हल्बा विद्रोह, सरगुजा विद्रेाह, भोपालपट्टनम विद्रोह, परलकोट विद्रोह, तारापुर विद्रोह, लिंगागिरी विद्रोह, कोई विद्रोह, मेरिया विद्रोह, मुरिया विद्रोह, रानी चौरिस विद्रोह, भूमकाल विद्रोह, सोनाखान विद्रोह, झण्डा सत्याग्रह तथा जंगल सत्याग्रह के वीर आदिवासी नायकों के संघर्ष एवं शौर्य के दृश्य का जीवंत प्रदर्शन 14 वीथिकाओं में किया गया है। जंगल सत्याग्रह और झंडा सत्याग्रह पर एक-एक वीथिका का भी निर्माण किया गया है।

राज्य के आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि यह स्मारक सह- संग्रहालय छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बारीकी के साथ अध्ययन एवं शोध के बाद ‘वीएफएक्स टेक्नोलॉजी’ और ‘प्रोजेक्शन वर्क’ के साथ तैयार किया गया है।

बोरा के मुताबिक संग्रहालय देखने वाले आगंतुकों को आदिवासी विद्रोह का वर्णन ‘स्टैच्यू’ के पास ही लगे डिजिटल बोर्ड पर उपलब्ध रहेगा। आगंतुक संग्रहालय में आदिवासी विद्रोह को जीवंत महसूस कर सकेगा। आगंतुक प्रत्येक गैलरी में बनाई गई जीवंत प्रस्तुति के सामने स्कैनर से मोबाइल द्वारा स्कैन कर संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

बोरा ने बताया कि इस संग्रहालय में ‘सेल्फी पॉइंट’, दिव्यांग सुविधाएं, बुजुर्गों के लिए विशेष इंतजाम, आदिवासी कलाकृतियों से सजा फर्श, भगवान बिरसा मुंडा, शहीद गैंदसिंह और अन्य की मूर्तियां भी लगाई गई है, जो लोगों के लिए प्रेरणाप्रद होंगे।

छत्तीसगढ़ : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 26 से अधिक नक्सली ढेर
नारायणपुर, 21 मई (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर—बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शर्मा ने बताया कि नारायणपुर—सुकमा—बीजापुर जिले की सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है।

उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ और इंद्रावती नदी के मध्य इलाके में सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 26 से अधिक नक्सली मारे गए। इस घटना में सुरक्षाबलों के एक सहयोगी की मृत्यु हुई है तथा एक जवान घायल हुआ है।

इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने बताया था नारायणपुर और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित अबूझमाड़ इलाके में माड़ डिवीजन के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नारायणपुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी बीजापुर और डीआरजी कोंडागांव के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में आज सुबह डीआरजी के संयुक्त दल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के पास गृह विभाग भी है। उन्होंने बताया, ''आज बहुत बड़ी सफलता जवानों को मिली है। 26 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। इसमें बड़े नक्सली कैडर के मारे जाने की भी संभावना है।''

उन्होंने कहा कि यह इलाका नारायणपुर—सुकमा—बीजापुर जिले का सीमावर्ती क्षेत्र है तथा अबूझमाड़ और इंद्रावती नदी के मध्य स्थित है।

शर्मा ने बताया कि डीआरजी जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है।

उपमुख्यमंत्री ने इसे सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता करार देते हुए बताया कि क्षेत्र में खोजी अभियान जारी है। जल्द ही इस संबंध में अधिक जानकारी दी जाएगी।

नक्सलियों से बातचीत के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा, ''केंद्र और राज्य की सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो बार बस्तर के प्रवास पर कहा कि ‘मैं निवेदन करता हूं कि नक्सली मुख्यधारा में जुड़े।’ मुख्यमंत्री ने भी यही कहा है। मेरा कहना है कि उचित लोग बातचीत करें, चर्चा करें। हथियार से समस्या का हल नहीं होता है, नक्सलियों को मुख्यधारा से जुड़ना चाहिए।''

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, 14 अन्य घायल
रायपुर, 12 मई (भाषा) छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में नौ महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर दुख जताया है तथा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में खरोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारागांव के करीब एक ट्रेलर और एक मालवाहक वाहन के बीच हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई है तथा 11 अन्य लोग घायल हुए हैं। मृतकों में नौ महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि विधानसभा थाना क्षेत्र के चटौद गांव के निवासी पुनीत साहू के परिवार के सदस्य एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मालवाहक वाहन में सवार होकर खरोरा थाना क्षेत्र के गांव बाना-बनसरी गए थे। वाहन में लगभग 35 लोग सवार थे।

सिंह ने बताया कि जब वे सभी देर रात कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग पर बंगोली-सारागांव के करीब उनका वाहन सामने से आ रहे ट्रेलर से टकराकर अनियंत्रित हो गया तथा एक अन्य वाहन से जा टकराया।

उन्होंने बताया कि मालवाहक वाहन में सवार कुछ लोग सड़क पर गिर गए। अधिकारी ने बताया कि हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है तथा 14 अन्य घायल हुए हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल ने शवों और घायलों को अस्पताल भेजा।

रायपुर जिलाधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पहुंचे।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है।

सिंह ने बताया कि घायलों को रायपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने घटना पर दुख जताया है तथा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।’’

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करेगी।

उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए, दो जवान घायल
सुकमा, 29 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बड़े नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों ने शनिवार को एक मुठभेड़ में 16 माओवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य पुलिस की एक इकाई जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान मुठभेड़ में घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि केरलापाल थाना क्षेत्र के जंगल में सुबह करीब आठ बजे उस समय गोलीबारी हुई जब सुरक्षाकर्मियों का एक संयुक्त दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था।

सुंदरराज ने बताया कि केरलापाल क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शुक्रवार रात शुरू किए गए अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान शामिल थे।

उन्होंने बताया, ‘‘अब तक मुठभेड़ स्थल से 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं । अभियान अब भी जारी है।’’

अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान डीआरजी के दो जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं, उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एके-47 राइफल, सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), इंसास राइफल, .303 राइफल, रॉकेट लांचर और बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) सहित भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

इस कार्रवाई के साथ ही इस वर्ष अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 132 नक्सली मारे गए हैं।

बाइक एवं कार के बीच हुई टक्कर में 3 लोगों की मौत
गरियाबंद, 25 मार्च (वेब वार्ता)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम-गरियाबंद 130 सी में कल देर रात सड़क हादसा हो गया। यहां तीन बाइक और कार के बीच हुए टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई एवं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा राजिम-गरियाबंद मुख्यमार्ग पर स्थित सुरसाबांधा मोड़ पर तीन मोटरसाइकिल और ऑल्टो कार की आमने-सामने टक्कर के बाद एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया।

सभी मृतक जेंजरा गांव के रहने वाले थे। वहीं दुर्घटना में तीन लोग घायल है, जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति को देखते हुए घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 18 नक्सली ढेर, एक जवान ने भी जान गंवाई
बीजापुर, 20 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बृहस्पतिवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया। इस घटना में एक जवान की जान भी चली गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया है।

उन्होंने बताया कि बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में गंगालूर थाने से नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह सात बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 18 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इस घटना में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान भी मारा गया।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मुठभेड़ और खोजी अभियान जारी है।

छत्तीसगढ़ शराब ‘घोटाला’ मामले में ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे और अन्य के ठिकानों पर छापे मारे
रायपुर, 10 मार्च (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे एवं अन्य के परिसरों पर सोमवार को छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि भिलाई में चैतन्य बघेल और राज्य में कुछ अन्य व्यक्तियों के परिसरों की धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली जा रही है।

ईडी ने पूर्व में कहा था कि छत्तीसगढ़ शराब ‘घोटाले’ के कारण राज्य के राजस्व को भारी नुकसान हुआ और अपराध से प्राप्त 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबों में गई।

ईडी ने इस मामले में राज्य सरकार के नौकरशाहों और व्यापारियों सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एसयूवी और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत, पांच घायल
अंबिकापुर, 26 फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विशुनपुर गांव के करीब एक तेज रफ्तार एसयूवी (बोलेरो) और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बोलेरो वाहन में सवार पांच लोगों राजकुमार अगरिया (55), राजकुमार की पुत्री अंजली अगरिया (25), सूरज अगरिया (14), एक वर्षीय बालक माही और आयुष (10) की मौत हो गई है तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि रेवापुर-सखौली गांव निवासी ग्रामीण बोलेरो वाहन में सवार होकर महाशिवरात्रि में दर्शन के लिए करीब के किलकिला शिव मंदिर गए थे। जब वह वापस अपने गांव लौट रहे थे तब विशुनपुर गांव के करीब उनका वाहन ट्रक से टकरा गया। इस घटना में राजकुमार, अंजली, सूरज और माही की मौके पर ही मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल ने शवों और घायलों को अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान आयुष की मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है। ट्रक चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं, जो अपना वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।

उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

छत्तीसगढ़ : कांकेर में भाजपा सांसद के काफिले में शामिल वाहन से मोटरसाइकिल टकराई, तीन की मौत
कांकेर, 25 फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भारतीय जनता पार्टी के सांसद के काफिले के वाहन से टकराने के बाद मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोड़गांव के करीब कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग के काफिले के वाहन से टकराने से मोटरसाइकिल सवार खुमेश्वर समरथ, तामेश्वर देहारी और गिरधारी की मृत्यु हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात सांसद नाग जब भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ स्थित अपने घर जा रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल काफिले के एक वाहन से टकरा गई। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार पोंडगांव से पटेलपारा जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। काफिले में शामिल पुलिस जवानों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कांकेर भेजा गया था जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना तब हुई जब सांसद के काफिले में शामिल वाहन (एसयूवी) से मोटरसाइकिल टकरा गई। मोटरसाइकिल सड़क पर आवारा मवेशियों से बचने की कोशिश में गलत दिशा में जा रही थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ में अब दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी, राज्य सरकार का फैसला
रायपुर, 22 फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा की शर्तों का विनियमन) अधिनियम, 2017 और नियम 2021 को लागू कर दिया है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद व्यापारी अब अपनी दुकानें सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे खुली रख सकेंगे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, छत्तीसगढ़ सरकार ने व्यापार को बढ़ावा देने तथा रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए दुकानें और प्रतिष्ठान अधिनियम लागू किया है। सरकार के इस फैसले से व्यापारी अब अपनी दुकानें सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे खुली रख सकेंगे। इस कदम से न केवल व्यापारियों को फायदा होगा बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

उन्होंने बताया कि पहले दुकानों को सप्ताह में एक दिन बंद रखना पड़ता था, लेकिन अब व्यापारियों को अपनी सुविधा के अनुसार काम करने की छूट मिल गई है।

अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को अनिवार्य साप्ताहिक अवकाश मिलेगा और किसी भी कर्मचारी से प्रतिदिन आठ घंटे से अधिक काम नहीं कराया जा सकेगा।

इसके अतिरिक्त, सभी दुकान मालिकों को श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए श्रमिक कल्याण योजनाओं का पालन करना होगा।

अधिकारियों ने बताया कि नए नियम में दुकानों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को भी सरल बना दिया गया है और मौजूदा पंजीकृत दुकानों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के छह महीने के भीतर श्रमिक पहचान संख्या प्राप्त करनी होगी।

उन्होंने कहा कि यदि आवेदन निर्धारित अवधि के बाद जमा किया जाता है, तो नियमों के अनुसार शुल्क लागू होगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस निर्णय से राज्य में व्यापार करने में आसानी होगी और छोटे व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि दुकान संचालन में अधिक लचीलापन होने से व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी जिससे राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी लेकिन यह नियम शराब की दुकानों पर लागू नहीं होगा।

छत्तीसगढ़: महाकुंभ जा रही कार पुलिया से गिरी, दो लोगों की मौत, चार घायल
कोंडागांव, 22 फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक कार पुलिया से नीचे गिर गई जिससे एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कार सवार लोग कर्नाटक के बेंगलुरु से महाकुंभ मेले में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना आज सुबह लगभग 6:45 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर फरसगांव पुलिस थाना क्षेत्र के बोरगांव के पास हुई।

अधिकारियों के अनुसार, बेंगलुरु से एक परिवार के सदस्य दो कारों में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। कार जब बोरगांव के पास पहुंची तब मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर एक छोटी पुलिया से नीचे गिर गई और एक पेड़ से जा टकराई।

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।’’

अधिकारियों के अनुसार, एक व्यक्ति ने एम्बुलेंस और पुलिस को फोन किया जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। बाद में पुलिस ने शवों और घायलों को फरसगांव अस्पताल पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।