Rishabh Pant - Loktej

पंत को बदलना होगा खेल का तरीका, युवराज के पास जाना अच्छा संकेत: आकाश चोपड़ा
नई दिल्ली, 25 मार्च (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है।

चोपड़ा ने कहा है कि पंत अपनी प्रतिष्ठा के कैदी हो गए हैं और बेहतर परिणाम के लिए उन्हें अपने खेल पर फिर से सोचने की जरुरत है।

आकाश चोपड़ा ने जियोहॉटस्टार पर कहा, “ऋषभ पंत हमेशा जोखिम भरा शॉट खेलते हैं, जो अक्सर उनके खिलाफ काम करती है। अगर पंत को भारतीय टी20 टीम में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें फिर से खेल की आधारभूत तकनीक पर लौटना चाहिए।”

चोपड़ा ने कहा, “ऋषभ पंत पर नजर रखना सही है। वह अलग तरह के शॉट खेलने की अपनी ही रेप्युटेशन का कैदी है और जब हालात की जरूरत होती है तो वह शायद ही कभी रन बनाता है।

पिछले सीजन में, समय लेने और अपनी फॉर्म को फिर से बनाने के मौकों के बावजूद, उसने रिस्की शॉट खेलना जारी रखा, जिसका उसे नुकसान हुआ।”

दिग्गज कमेंटेटर ने कहा, “बारबाडोस में भारत की टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा होने के बाद, वह अब नेशनल टीम में वापसी की रेस से बाहर हैं।

चयनकर्ताओं ने ओपनर कीपर और तीसरे नंबर पर बैटिंग कर सकने वाले कीपर को चुना। हालांकि आईपीएल बहुत बड़ा है, लेकिन भारत का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”

आकाश ने कहा कि टेस्ट में अच्छे परिणाम के बावजूद पंत का बैटिंग अप्रोच पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ को पसंद नहीं था। पंत का पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह से निर्देशन लेने की इच्छा एक सकारात्मक संकेत है, जो गेम को बेहतर बनाने के उनके इरादे को दिखाता है।

पंत ने पिछले सीजन में खेले गए 13 मैचों में 24.45 के खराब औसत से सिर्फ 269 रन बनाए थे। एलएसजी को पंत से आईपीएल 2026 में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

एलएसजी सीजन की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में 1 अप्रैल को करेगी।

‘चैम्पियन खिलाड़ी ज्यादा समय तक…’, ऋषभ पंत को लेकर LSG के कोच जस्टिन लैंगर ने किया बड़ा दावा
लखनऊ, 15 मार्च (वेब वार्ता)। लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि ऋषभ पंत आईपीएल 2026 में दमदार वापसी करेंगे। पंत ने मुंबई में प्रशिक्षण किया और सीजन से पहले अच्छी लय हासिल की है।

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। अब इस सीजन के शुरू होने में महज कुछ दिन ही बाकी रह गया है। इस सीजन से लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल के 19वें सीजन में जोरदार वापसी करेंगे।

लखनऊ की टीम अपने अभियान का आगाज एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी। लैंगर ने कहा कि पंत जैसे चैम्पियन खिलाड़ी ज्यादा देर तक मुश्किल दौर से नहीं गुजरते हैं।

ऋषभ पंत से आगामी सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। खराब फॉर्म से जूझ रहे पंत इन दिनों जमकर ट्रेनिंग कर रहे हैं।

हाल ही में उन्हें मुंबई में एक छोटे से कैंप में भारत के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह की देखरेख में प्रैक्टिस करते देखा गया था। लैंगर ने कहा कि पंत सीजन के आगाज से पहले अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं।

दमदार प्रदर्शन करने को तैयार हैं पंत
जस्टिन लैंगर ने ‘ईएसपीएन क्रिकइंफो’ से कहा, “वह दमदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह अभी ट्रेनिंग कर रहे हैं। हमारा एक कैंप अभी चल रहा है, इसलिए मैं उससे कुछ दिनों में मिलूंगा।

वह पूरी तरह से जोश में है और जैसा मैंने कहा कि सभी चैंपियनों की तरह वह ज्यादा देर तक मुश्किल में नहीं रहते। पिछले साल आईपीएल के आखिरी मुकाबलों में पंत ने दिखाया था कि वह कितना शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। यही वजह है कि इस सीजन भी हमें उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।”

पंत को LSG ने 27 करोड़ में किया था शामिल
उल्लेखनीय है कि ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 के लिए हुए ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ की रिकॉर्ड बोली लगाते हुए खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले बल्लेबाजी करते हुए पंत की पसली में खिंचाव आया था। इसके बाद से विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कोई मैच नहीं खेला है।

आईपीएल 2025 पंत के लिए रहा था निराशाजनक
आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। पंत 14 मुकाबलों में 133 के मामूली स्ट्राइक रेट से 269 रन ही बना सके थे। साल 2016 में इस टूर्नामेंट में डेब्यू करने के बाद से यह उनका सबसे खराब प्रदर्शन था।

हालांकि, पंत ने पिछले सीजन के आखिरी मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 118 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि, पंत की कप्तानी में लखनऊ का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था और टीम ने सातवें स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था।

आप क्रिकेट को हल्के में नहीं ले सकते, हमें बेहतर बनने की जरूरत है: पंत
गुवाहाटी, 26 नवंबर (भाषा) कार्यवाहक कप्तान ऋषभ पंत ने बुधवार को स्वीकार किया कि भारत को टेस्ट टीम के रूप में बेहतर बनने की जरूरत है और कहा कि सिर्फ घरेलू हालात में खेलने से नतीजों को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

दक्षिण अफ्रीका ने यहां दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 408 रन से हराकर श्रृंखला में 2-0 से क्लीन स्वीप किया।

पंत ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह थोड़ा निराशाजनक है। एक टीम के तौर पर हमें बेहतर प्रदर्शन करना होगा। हमें विरोधी टीम को श्रेय देना होगा। उन्होंने पूरी श्रृंखला में दबदबा बनाया लेकिन घरेलू धरती पर खेलने से आप क्रिकेट को हल्के से नहीं ले सकते हैं।’’

पंत ने कहा कि भारत को इस श्रृंखला से सीख लेनी होगी और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इससे सीख लेकर एक टीम के रूप में आगे बढ़ना होगा। हमें अपनी मानसिकता स्पष्ट रखनी होगी। हमें इससे सीखना होगा और बेहतर बनना होगा।’’

इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि दक्षिण अफ्रीका ने पूरी श्रृंखला में बेहतर क्रिकेट खेली।

पंत ने कहा, ‘‘उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेली। हम परिस्थितियों का फायदा नहीं उठा पाए। हम इस श्रृंखला से सीख लेकर आगे की अपनी रणनीति पर ध्यान केंद्रित करेंगे।’’

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा श्रृंखला में जीत से खुश हैं।

बावुमा ने कहा, ‘‘यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। आप हर समय भारत में आकर श्रृंखला नहीं जीत सकते। एक टीम के रूप में हमने भी खराब दिन देखे हैं और ऐसे में पूरा श्रेय खिलाड़ियों को जाता है। हम जैसा करना चाहते हैं उसको लेकर हमारी सोच में बड़ा बदलाव आया है। हमारी तैयारी शानदार थी और हमारे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मैदान पर उतरते हैं।’’

ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर को श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया और उन्होंने कहा कि वह यहां से सुखद यादें लेकर जाएंगे।

उन्होंने कहा ‘‘जैसा कि मैंने पिछले टेस्ट में कहा था, यह एक लंबा सफ़र रहा है। मैं 10 साल बाद भारत में खेल रहा था और यह बिल्कुल एक अलग तरह का एहसास है। मैं यहां से सुखद यादें लेकर जाऊंगा। भारतीय टीम वास्तव में बहुत अच्छी है और उसे हराना बड़ी उपलब्धि है।’’

मार्को यानसन को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहली पारी में 93 रन बनाए और मैच में सात विकेट लिए।

यानसन ने कहा, ‘‘कोई भी मैच जीतना एक सुखद एहसास होता है और भारत में जीतना तो ख़ास है। हमारी पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। शुक्स (दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुकरी कॉनराड) को श्रेय देना होगा, उन्होंने मुझे मैदान पर जाकर अपना नैसर्गिक खेल खेलने के लिए कहा था। मैं पहले टेस्ट में थोड़ा नर्वस था।’’

एकमात्र मैच में कप्तानी करना सर्वश्रेष्ठ स्थिति नहीं, लेकिन मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं: पंत
गुवाहाटी, 21 नवंबर (भाषा) आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि एकमात्र टेस्ट में कप्तानी करना सर्वश्रेष्ठ स्थिति नहीं है लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की कड़ी चुनौतियों के के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं।

इस मैच से पहले नियमित कप्तान शुभमन गिल को चोटिल होने के कारण टीम से रिलीज कर दिया गया था, जिसके बाद पंत को कप्तानी सौंपी गई। वह भारत के 38वें टेस्ट कप्तान होंगे।

पंत ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘एक कप्तान के लिए एकमात्र मैच सबसे अच्छा विकल्प नहीं होता, लेकिन मैं बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) का मुझे यह सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। जब भी आप अपने देश का नेतृत्व कर रहे होते हैं, तो यह सबसे गर्व का क्षण होता है।’’

पंत से जब उनकी कप्तानी शैली के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह नए और पुराने का मिश्रण होगी।

पंत ने कहा, ‘‘मैं पारंपरिक बने रहना चाहता हूं और साथ ही लीक से हटकर भी सोचना चाहता हूं। मैं अच्छा संतुलन बनाना चाहता हूं। हमें चीजों को सरल रखना होगा और जो टीम बेहतर क्रिकेट खेलेगी, वही जीतेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऐसा कप्तान बनना चाहता हूं जो अपने खिलाड़ियों को आजादी दे। मैं चाहता हूं कि खिलाड़ी सीखे और टीम के हित में सही फैसला करें। यही मेरा असली लक्ष्य है। इससे उन्हें मैदान पर मदद मिलेगी।’’

पंत ने कहा कि वह अपनी भूमिका के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहते हैं क्योंकि इससे कोई फायदा नहीं होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ कभी-कभी अगर आप किसी बड़े मौके के बारे में बहुत ज़्यादा सोचते हैं, तो इससे कोई फ़ायदा नहीं होता। मैं ज्यादा सोचना नहीं चाहता। पहला टेस्ट मैच हमारे लिए कठिन था और हमें टेस्ट जीतने के लिए जो भी करना होगा हम वह करेंगे।’’

ईडन गार्डन्स में जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है, जहां पहली पारी में बल्लेबाजी करते समय गिल की गर्दन में अकड़न आ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।

पंत ने कहा कि टीम प्रबंधन ने पहले ही मैच के लिए गिल के स्थान पर खेलने वाले खिलाड़ी के बारे में फैसला कर लिया है, लेकिन उन्होंने नाम का खुलासा नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने फैसला कर लिया है कि शुभमन की जगह कौन खेलेगा। जो खिलाड़ी खेलेगा उसे इसके बारे में बता दिया गया है।’’

पंत ने महत्वपूर्ण मैच के लिए उपलब्ध रहने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए गिल की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘शुभमन मैच खेलने के लिए उत्सुक थे। उन्होंने तब भी लचीलापन दिखाया जब शरीर साथ नहीं दे रहा था और खिलाड़ियों से इसी तरह का रवैया आप देखना चाहते हैं। मैं गिल से रोज़ बात करता हूं। मुझे कल शाम को ही पता चला कि मैं इस मैच में कप्तानी करूंगा।’’

पंत ने स्वीकार किया कि दो मैचों की श्रृंखला में वापसी करना कठिन होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘अधिक मैच खेलना हमेशा अच्छा होता है क्योंकि आप इससे वापसी कर सकते हैं। जब आपके पास दो मैचों की श्रृंखला होती है, तो यह कठिन होता है क्योंकि पहला मैच हारने पर दबाव और भी बढ़ जाता है। लेकिन ये ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम एक टीम के रूप में नियंत्रित नहीं कर सकते।’’

गंभीर ने ऋषभ की प्रशंसा करते हुए कहा, आपने देश को प्रेरित किया
लंदन, 28 जुलाई (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर के बाद भी बल्लेबाजी करने के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जमकर प्रशंसा की है।

गंभीर ने कहा कि गंभीर चोट और दर्द के बाद भी ऋषभ ने जिस जज्बे से बल्लेबाजी की उसकी जितनी सराहना की जाये वह कम है। गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में ऋषभ की सराहना की और कहा कि मैं हमेशा से व्यक्तिगत प्रदर्शन पर बात नहीं करता लेकिन यहां जिस प्रकार का साहसिक काम उसने किया है प्रशंसा तो करनी ही पड़ेगी।

उन्होंने बार-बार खुलकर टीम की जीत का श्रेय व्यक्तियों को देने पर नाराजगी जताई है पर इस बार गंभीर ने अपने ही नियम को तोड़ा है, क्योंकि ऋषभ के साहसिक प्रदर्शन ने उन्हें बेहद प्रेरित किया है। गंभीर के अनुसार इस बल्लेबाज का ये प्रदर्शन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।  जिस प्रकार इस बल्लेबाज ने टीम की जरुरत के लिए दूसरे दिन वापस आकर अर्धशतक लगाया उसके जितनी प्रशंसा की जाये वह कम है।

पंत को क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स-स्वीप करने की कोशिश करते हुए अपने दाहिने पैर पर चोट लगी, जिससे उनका पैर सूज गया और दर्द के कारण व जमीन पर पैर नहीं रख पा रहे थे। इसी कारण उन्हें गोल्फ कार्ट में बैठाकर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था।

इसके बाद भी वह दूसरे दिन सुबह बल्लेबाजी करने के लिए लंगड़ाते हुए मैदान में आए, जिससे प्रशंसक भी हैरान हो गये और उन्होंने खड़े होकर उनका जोरदार स्वागत किया। ऋषभ ने अर्धशतक लगाकर भारतीय टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

ड्रेसिंग रूम में गंभीर ने कहा कि ऋषभ ने देश को किया है। उन्होंने कहा, “आम तौर पर मुझे व्यक्तियों के बारे में बात करना पसंद नहीं है। मैंने कभी टीम खेल में व्यक्तियों के बारे में बात नहीं की पर आपने न केवल इस ड्रेसिंग रूम को प्रेरित किया है, बल्कि आपने अगली पीढ़ी को भी प्रेरित किया है।

यही आपने किया है।” उन्होंने जोड़ा, “और यही वह विरासत है जो आपने अपने लिए और इस ड्रेसिंग रूम में सभी के लिए बनाई है। इसके लिए देश आप पर गर्व करेगा।”

मैनचेस्टर टेस्ट : इंजरी के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरे ऋषभ पंत
मैनचेस्टर, 24 जुलाई (वेब वार्ता)। ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट के पहले दिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बैटिंग के दौरान दाएं पैर में चोट लगी थी, जिसकी वजह से उन्हें बाहर जाना पड़ा था। लेकिन, दूसरे दिन जब भारत को जरूरत पड़ी तो वह बल्लेबाजी के लिए उतरे।

बीसीसीआई ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत से पहले कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो पंत बल्लेबाजी के लिए जा सकते हैं।

बीसीसीआई ने गुरुवार को एक आधिकारिक अपडेट में कहा, “ऋषभ पंत, जिन्हें मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन दाहिने पैर में चोट लगी थी, बाकी मैच में विकेटकीपिंग नहीं कर पाएंगे। ध्रुव जुरेल विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। अपनी चोट के बावजूद, ऋषभ पंत दूसरे दिन टीम में शामिल हो गए हैं और टीम की आवश्यकताओं के अनुसार बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे।”

ऋषभ पंत जब बल्लेबाजी करने उतरे तो दर्शकों ने खड़े होकर उनकी हिम्मत की प्रशंसा की।

मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन भारतीय पारी के 68वें ओवर में तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में पंत अपने दाहिने पैर को चोटिल कर बैठे। गेंद अंदरूनी किनारे से लगकर उनके पैर के ऊपरी हिस्से पर जा लगी, जिस जगह गेंद लगी थी, उस स्थान में सूजन हो गई थी और खून भी निकल रहा था। इस वजह से पंत अपने घायल पैर पर ज्यादा वजन नहीं डाल पा रहे थे और उन्हें फील्ड से बाहर जाना पड़ा।

पंत जब मैदान से बाहर हुए तो उस समय 48 गेंद पर 37 रन बनाकर खेल रहे थे।

स्कैन के बाद पता चला है कि पंत के दाहिने पैर की पांचवीं मेटाटार्सल हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है, जिससे उबरने में कम से कम छह हफ्ते लगेंगे। इस वजह से वे 31 जुलाई से ओवल में शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं।

ऋषभ पंत की जगह बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है। किशन 2024 की शुरुआत से ही भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

आकाश चोपड़ा ने पंत के वापसी करने की उम्मीद जताई
नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि ऋषभ पंत को टी20 क्रिकेट में अपने दृष्टिकोण का पुन: आकलन करने की जरूरत होगी क्योंकि आईपीएल में ‘बुरे सपने’ जैसे सत्र के साथ उन्होंने भारत की टी20 टीम में जगह पक्की करने का महत्वपूर्ण अवसर गंवा दिया है।

पंत भारत की टी20 टीम के नियमित सदस्य नहीं हैं और मौजूदा आईपीएल सत्र में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान ने 27 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में टीम से जुड़ने के बाद 12 मैच में केवल 135 रन बनाए।

सोमवार रात सनराइजर्स हैदराबाद से हार के बाद सुपरजाइंट्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज चोपड़ा ने ‘जियो हॉटस्टार’ से कहा, ‘‘सफलता आपको कुछ चीजें सिखा सकती है। हालांकि असफलताएं वास्तव में आपकी मानसिकता बदल देती हैं और अक्सर अच्छे के लिए ऐसा होता है। वह भारतीय टी20 टीम के नियमित सदस्य नहीं हैं इसलिए यह सत्र महत्वपूर्ण था। अपनी छाप छोड़ने और एक मजबूत टीम बनाने का मौका।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं हुआ। उनके खुद के फॉर्म में निरंतरता की कमी रही। यह अपने आप में एक और सबक है। क्या वह टी20 में भी इसी रवैय पर टिके रहेंगे या सामंजस्य बैठाएंगे?’’

चोपड़ा ने कहा, ‘‘जब आप खराब दौर से गुजर रहे होते हैं तो ऐसा लगता है कि कुछ भी काम नहीं कर रहा है। रातें लंबी लगती हैं, दिन और भी लंबे। तब आप सीखते हैं -और वापसी करते है। यह एक बुरा सपना रहा है। बुरे सपनों की अच्छी बात यह है कि आप अंततः जाग जाते हैं।’’

गिल और पंत भारतीय टेस्ट टीम की जिम्मेदारी संभालने को तैयार, कोहली पर बीसीसीआई चुप
नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) प्रतिभाशाली बल्लेबाज शुभमन गिल को टेस्ट में भारतीय टीम की कमान सौंपी जा सकती है जबकि खेल के इस पारंपरिक प्रारूप में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत नए उप-कप्तान होंगे।

उप-कप्तान का चयन सरल लगता है क्योंकि पंत विदेशी परिस्थितियों में भारत के बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं और जसप्रीत बुमराह का कद इतना बड़ा है कि उन्हें उप-कप्तान की भूमिका के लिए नहीं चुना जा सकता है और साथ ही जब उनकी खुद की फिटनेस भी संदिग्ध है तो उनका पूरी श्रृंखला के लिए खेलना अनिश्चित है।

पंत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में शतकों के साथ 42 से अधिक के औसत से इस प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। वह इन देशों में सात बार 90 और 99 के बीच स्कोर बना चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘अगर बुमराह कप्तान नहीं हैं तो उन्हें उप-कप्तानी की पेशकश करने का कोई मतलब नहीं है। ’’

क्रिकेट जगत जहां करिश्माई विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की इच्छा से हैरान है तो वहीं पता चला है कि चयन समिति ने इंग्लैंड में उन्हें कप्तानी सौंपने के विचार पर विचार किया है ताकि गिल को खुद को निखारने के लिए कुछ और समय मिल सके।

अभी तक कोहली ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और माना जा रहा है कि उन्हें इंग्लैंड में आगामी पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में खेलने के लिए कहा जाएगा क्योंकि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनके अनुभव की जरूरत होगी, विशेषकर तब जब रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।

हालांकि बीसीसीआई ने कोहली के टेस्ट करियर के संबंध में उनसे हुई बातचीत पर चुप्पी साधी हुई है।

पीटीआई ने चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया से संपर्क किया लेकिन उन्होंने अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं दिया है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘‘यह सच है कि चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड श्रृंखला के लिए कोहली को भारतीय कप्तान बनाने के बारे में सोचा था। इससे गिल को कप्तानी की भूमिका में ढलने के लिए कुछ समय मिल जाता। बुमराह की फिटनेस समस्याओं के कारण अजीत अगरकर की समिति की पंसद गिल लग रहे हैं। ’’

केएल राहुल को विकल्प के रूप में नहीं माना जा रहा है क्योंकि वह पहले से ही 33 से अधिक उम्र के हैं और बेंगलुरु के इस खिलाड़ी के लिए निरंतरता एक मुद्दा रहा है, भले ही वह ऑस्ट्रेलिया में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक थे।

उनका 11 साल के टेस्ट कैरियर के बाद 50 मैचों में 35 से कम का औसत प्रभावशाली नहीं है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा मई के तीसरे हफ्ते के अंत में की जाएगी जबकि भारत ए टीम की घोषणा अगले सप्ताह की शुरुआत में की जाएगी।

अगर टेस्ट दौरे के लिए नए खिलाड़ियों में से एक का चयन निश्चित है तो वह तमिलनाडु के बाएं हाथ के साई सुदर्शन ही होंगे जिन्होंने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह या तो पारी की शुरुआत करेंगे या तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे।

आईपीएल 2025 का सबसे महंगा खिलाड़ी, 4 मैच में बनाए 19 रन, बल्ले से निकला एकमात्र ‘छक्का’
नई दिल्ली, 07 अप्रैल (वेब वार्ता)। लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से फैंस को उम्मीद थी कि वह अपनी बल्लेबाजी से विरोधी पक्ष के गेंदबाजों को दिन में तारे दिखाएंगे। लेकिन, ऋषभ पंत का बल्ला सीजन के शुरुआती चार मैचों में नहीं चल पाया है। इसके बाद से उनकी जमकर आलोचनाएं हो रही हैं।

दरअसल, ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ में खरीदा और टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताते हुए टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी। लेकिन, पंत कप्तानी के मोर्चे पर भी विफल साबित हुए हैं। पंत की कप्तानी में टीम प्वाइंट टेबल में छठे स्थान पर है। टीम को चार मैचों में दो जीत और दो हार का सामना करना पड़ा है।

एलएसजी के लिए सबसे बड़ी समस्या यह है कि टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत का बल्ला नहीं चल रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो पंत ने बीते चार मैचों में कुल 19 रन बनाए हैं। पंत का सर्वाधिक स्कोर 15 रन है। पंत ने अब तक चार मैचों में कुल 32 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उनके बल्ले से एकमात्र छक्का लगा है।

आंकड़ों से आप पंत की बल्लेबाजी को समझिए। 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के सामने पंत खाता खोले बिना आउट हुए। 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के सामने पंत ने खाता तो खोला, लेकिन 15 रन के स्कोर पर विकेट गंवा बैठे। एक अप्रैल को पंजाब किंग्स के सामने पंत का बल्ला नहीं चला और वह दो रन बनाकर आउट हुए। यही हाल 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में भी देखने को मिला। पंत दो रन बनाकर पवेलियन लौटे।

पंत की बल्लेबाजी नहीं चलने से लखनऊ सुपर जायंट्स के मिडिल ऑर्डर पर असर पड़ रहा है। टूर्नामेंट में निकोलस पूरन और मिशेल मार्श के बल्ले से तो रन बने हैं। लेकिन, इनकी बल्लेबाजी को छोड़ दिया जाए तो एलएसजी के लिए किसी खिलाड़ी द्वारा बड़ा स्कोर खड़ा नहीं किया गया।

ऑरेंज कैप की रेस में निकोलस पूरन 201 रनों के साथ टॉप पर हैं और एलएसजी के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे मिशेल मार्श तीसरे नंबर पर 184 रनों के साथ हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा एलएसजी का कोई भी बल्लेबाज टॉप 20 में भी नहीं है।

पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स को अब अपना अगला मैच केकेआर के सामने खेलना है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 8 अप्रैल को खेला जाएगा। इस मैच में एक बार फिर सबकी नजर पंत की बल्लेबाजी पर होगी। फैंस को उम्मीद है कि पंत यहां पर बड़ा स्कोर बनाकर बेहतरीन वापसी करेंगे।

पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना, दिग्वेश ने फिर गंवाई आधी मैच फीस
लखनऊ, पांच अप्रैल (भाषा) लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुक्रवार को यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

किसी भी गेंदबाजी टीम के लिए 20 ओवर पूरे करने का निर्धारित समय 90 मिनट है। लखनऊ की टीम निर्धारित समय से एक ओवर पीछे चल रही थी। इस कारण उसे अंतिम ओवर में 30 गज के बाहर एक क्षेत्ररक्षक कम रखने के लिए मजबूर होना पड़ा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘आईपीएल आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’

इस बीच लखनऊ के स्पिनर दिग्वेश राठी पर आईपीएल की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के बाद लगातार दूसरी बार उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

राठी को पंजाब किंग्स के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने का जश्न मनाने के लिए उनकी मैच फीस का आधा हिस्सा भी देना पड़ा था। उन्होंने मुंबई के बल्लेबाज नमन धीर को आउट करने के बाद फिर से नोटबुक लिखने की शैली में जश्न मनाया।

बीसीसीआई के अनुसार, ‘‘इस सत्र में आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत यह उनका दूसरा अपराध था और इसके लिए उनके खाते में एक और डिमैरिट अंक जोड़ दिया गया है। इस तरह से उनके नाम पर अब दो डिमैरिट अंक जमा हो गए हैं।’’

ऋषभ पंत व रवि बिश्नोई ने जम कर खेली होली
लखनऊ, 15 मार्च (वेब वार्ता)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने होली का त्योहार इस बार खास देसी अंदाज में मनाया। न केवल एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाया, बल्कि फिल्मी गानों पर डांस करके जमकर मस्ती की।

मुख्य कोच जस्टिन लैंगर व सहायक कोच लांस क्लूजनर तो इन गानों पर देर तक थिरकते रहे। कप्तान ऋषभ पंत, स्पिनर रवि बिश्नोई ने साथियों को पकड़ पकड़ कर रंगों में सराबोर कर दिया। मेंटर जहीर खान और सहायक कोच विजय दहिया ने भी पिचकारी से रंगों की बौछार की और खूब गुलाल उड़ाया।

टीम होटल में होली खेलने की शुरुआत दोपहर 12 बजे हुई। क्रिकेटरों के उल्लास को बढ़ाने के लिए डीजे और ढोल नगाड़ों का इंतजाम पहले ही कर लिया गया था। खिलाड़ियों ने पहले सादगी से एक दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं, लेकिन जैसे ही टीम के कप्तान ऋषभ पंत और रवि बिश्नोई आए तो उन्होंने होली की मस्ती को चौगुना कर दिया।

टीम के सभी साथियों को पकड़कर जमकर रंग व गुलाल लगाया। आयुष बडोनी, अर्शीन कुलकर्णी, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, आर्यन जुयाल, दिग्वेश सिंह, युवराज चौधरी समेत सभी खिलाड़ी रंग में डूबे नजर आए।

खुशी के इस अवसर पर टीम के भीतर मजबूत बंधन और आगामी सीजन के लिए उच्च उत्साह का संचार हुआ। यही नहीं होली खेलने के साथ ही सुपर जायंट्स ने लजीज पकवानों के साथ गुजिया, जलेबी का भी स्वाद लिया। टीम के सीओओ विनय चोपड़ा ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

धोनी और ऋषभ संगीत समारोह में ‘तू जाने ना’ गाते नजर आये
देहरादून, 13 मार्च (वेब वार्ता)। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, सुरेश रैना सहित कई क्रिकेटर और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। शादी के संगीत समारोह में धोनी भी ऋषभ के साथ तू जाने ना गाना गाते दिखे, इसमें साक्षी धोनी भी नजर आ रही हैं।

इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और सुरेश रैना भी अपनी पत्नी के साथ इस शादी समारोह के लिए पहुंचे थे।

वीडियो में ऋषभ और धोनी को संगीत समारोह के दौरान बॉलीवुड के हिट गाने ‘तू जाने ना’ को गाते हुए देखा जा सकता है। इसे देखकर दोनों के प्रशंसक और समारोह में शामिल लोग भी खुशी से झूमने लगे। इसी शादी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर इससे पहले वायरल हुआ था। जिसमें धोनी, सुरेश रैना, पृथ्वी शॉ और ऋषभ दमा दम मस्त कलंदर गीत पर डांस करते नजर आए थे।

इस वायरल वीडियो को लेकर एक प्रशंसक ने लिखा, कितना भी देख लो जी नहीं भर रहा। ऋषभ की बहन साक्षी पंत की शादी के कारोबारी अंकित चौधरी के साथ हुई।