Google Map - Loktej

राज्यसभा: गूगल मैप से होने वाली दुर्घटनाओं का मुद्दा उठा, सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग
नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) राज्यसभा में सोमवार को एक सदस्य ने गूगल मैप से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसरण से होने वाली दुर्घटनाओं का मामला उठाया और इसे एक गंभीर समस्या बताते हुए सरकार से विचार करके ठोस कदम उठाने की मांग की।

शून्यकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अजीत माधव राव गोपछड़े ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) या अन्य संस्थाओं की मदद से भारतीय स्टार्टअप या कंपनियों को गूगल मैप का स्वदेशी मॉडल विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

केरल, उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़े हालिया घटनाओं का उल्लेख करते हुए गोपछड़े ने कहा, ‘‘भारत में गूगल मैप के गलत होने के कारण दुर्घटनाओं का होना एक गंभीर समस्या बनती जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि ये घटनाएं इस बात का उदाहरण है कि कैसे तकनीकी उपकरणों पर अत्यधिक निर्भरता कभी-कभी खतरनाक परिणाम दे सकती है, गूगल मैप की जानकारी हमेशा सही नहीं होती है और कभी-कभी यह गलत दिशा में ले जा सकता है तथा कभी-कभी गूगल मैप की जानकारी भ्रामक हो सकती है।

आईटी अधिनियम की धारा 43 ए का उल्लेख करते हुए भाजपा सदस्य ने कहा कि इसमें यह प्रावधान है कि सभी संस्थाओं को अपने उपयोगकर्ताओं के डेटा की सुरक्षा और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि इस कानून में पीड़ित व्यक्ति को मुआवजे के रूप में नुकसान का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी बनाने का भी प्रावधान है।

गोपछड़े ने कहा कि गूगल मैप विश्व स्तर पर नेवीगेशन का एक प्रमुख साधन है और भारतीय स्टार्टअप और कंपनियां भी वर्तमान में तेजी से विकास कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि स्टार्टअप और कंपनियां, इसरो या अन्य संस्थाओं के साथ अत्याधुनिक तकनीक और एक व्यापक डेटाबेस पर काम करे तो इससे भारत में एक ऐसा मंच विकसित हो सकता है जो गूगल मैप जैसे वैश्विक सेवाओं पर निर्भरता को काम करेगा।’’

उन्होंने कहा कि इससे भारतीय कंपनियों के पास अपने देश के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए मानचित्र और डेटा होंगे, जो स्थानीय जरूरतों और संदर्भों के अनुसार अनुकूलित होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत सरकार को इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करके ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि गूगल मैप के जैसी स्वदेशी चीज अपनाया जा सके।’’

एक शख्स ने गूगल मैप के सहारे खोज निकाला कुछ ऐसा कि हैरान हैं सोशल मीडिया के लोग
आज का समय तकनीकी का है। हम अपने अधिकांश काम के लिए तकनीक का सहारा लेते है। साथ ही तकनीक भी हमारे काम को ना सिर्फ आसान कर देता है बल्कि कुछ ऐसे काम को भी संभव कर जिसके बारे में एक बार में विश्वास न हो। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गूगल मैप ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बारे में जानकारी हर कोई हैरान है। दरअसल एक आदमी ने इस तकनीक की मदद से पार्क में खोए हुए बच्चे को खोज निकाला।

आपको बता दें कि आज के समय में गूगल मैप्स के जरिए लोग दूर-दराज के इलाकों तक में पहुंच जा रहे हैं। फिलहाल हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया साझा एक वीडियो में देखा जा रहा है कि एक शख्स गूगल मैप पर लोकेशन को सर्च करते हुए पार्क में एक डस्टबिन में फंसे बच्चे की खोज कर लेता है।

दरअसल द गूगल अर्थ गाइ के नाम से जाने जाने वाले टिकटॉक यूजर ने पार्स डी वैलेंसी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक गोल हरे रंग के डस्टबिन से बच्चे के सिर को बाहर निकलते देखा जा रहा है। जिसे देख सभी को हैरानी हो रही है। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि बच्चा वहां कैसे पहुंचा और डस्टबिन में क्यों घुस गया।

इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे है। सोशल मीडिया पर दर्शकों को ये वीडियो खूब भा रहा और लोग इस पर अपनी राय भी व्यक्त कर रहे है।