Hardik Pandya - Loktej

एक दिवसीय वर्ल्ड कप 2027 पर हार्दिक पांड्या की नजर- 10 ओवर गेंदबाजी के लिए कर रहे खास तैयारी
नई दिल्ली, 05 अप्रैल (वेब वार्ता)। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अभी से वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पांड्या ने चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को स्पष्ट कर दिया है कि वह 2027 विश्व कप का हिस्सा बनना चाहते हैं।

इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वह पिछले कुछ महीनों से अपनी गेंदबाजी पर खास काम कर रहे हैं। टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स की सबसे बड़ी शर्त यह है कि पांड्या वनडे क्रिकेट में जरूरत पड़ने पर पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह फिट रहें।

हालांकि हर मैच में उनसे पूरा स्पेल नहीं कराया जाएगा, लेकिन टीम को जब जरूरत हो, तब वह यह जिम्मेदारी निभा सकें। यही कारण है कि पांड्या अपनी फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

इस दिशा में उनकी प्रगति का संकेत विजय हजारे ट्रॉफी में देखने को मिला, जहां उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबले में पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। इस प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया कि वह लंबा स्पेल डालने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें इसी वजह से शामिल नहीं किया गया था क्योंकि तब वह 10 ओवर गेंदबाजी के लिए पूरी तरह फिट नहीं माने गए थे। वर्ल्ड कप 2027 दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा, जहां की पिचें तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती हैं।

ऐसे में हार्दिक पांड्या जैसे सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर की भूमिका टीम के लिए बेहद अहम हो सकती है। हालांकि, चयनकर्ता उनकी फिटनेस को लेकर सतर्क हैं, क्योंकि वह पहले भी चोट के कारण लंबे समय तक टीम से बाहर रह चुके हैं।

पांड्या के बैकअप के तौर पर चयनकर्ताओं की नजर नितीश कुमार रेड्डी पर भी बनी हुई है। उन्होंने भी घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी पर काम किया है और वर्कलोड बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

अगर पांड्या के पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उन्होंने 6 वनडे मैचों में 44 ओवर गेंदबाजी कर 4 विकेट लिए थे और उनका इकॉनमी रेट 4.90 रहा था।

हालांकि बल्लेबाजी में वह ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके थे। कुल मिलाकर, हार्दिक पांड्या का फोकस साफ है फिटनेस, निरंतरता और ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर वह 2027 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाना चाहते हैं।

मुंबई इंडियंस ने 13 साल बाद जीता सीजन का पहला मुकाबला, कप्तान पांड्या ने इस खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे
मुंबई, 30 मार्च (वेब वार्ता)। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में केकेआर को 6 विकेट से हराया। रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन की शानदार पारियों से टीम ने 13 साल का सूखा खत्म किया।

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर जीत हासिल की।

मुंबई इंडियंस ने इसके साथ 13 सालों से चले आ रहे हार के सिलसिले को भी तोड़ दिया। इस जीत के साथ मुंबई ने 2012 के बाद आईपीएल सीजन का पहला मैच जीतने में कामयाब रही है। कप्तान पंड्या ने बताया कि टीम को सीजन के अपने पहले मैच में जीत का लंबे समय से इंतजार था।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, “स्पष्ट रूप से, सीजन के पहले मैच में जीत हासिल करने के लिए हमें लंबे समय से इंतजार था। हर बार हम सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करना चाहते हैं।

पूरी टीम बहुत खुश है कि हम ऐसा कर पाए। आधुनिक क्रिकेट में यह संभव है। हमने देखा है कि यह पिच कैसी खेल रही है। गेंदबाजों को श्रेय जाता है कि उन्होंने केकेआर को 240-250 तक नहीं जाने दिया।

ऐसे लक्ष्य मुश्किल हो जाते हैं, लेकिन 220 का स्कोर हमेशा चेज किया जा सकता है। रोहित और रियान रिकल्टन शानदार रहे। दोनों खिलाड़ियों के चलते यह चेज संभव हो पाया है। रियान ने पिछले साल हमारे लिए बहुत अच्छा किया था।”

मुंबई ने जीता मुकाबला
रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए जीत दिला दी।

मुकाबले गंवाने के बाद अजिंक्य रहाणे ने क्या कहा?
दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मैच गंवाने के बाद कहा, “मुझे लगा कि 220-225 का स्कोर एक अच्छा टोटल था। हमने सच में बहुत अच्छी बैटिंग की, लेकिन हमारा गेंदबाजी आक्रमण अनुभवहीन था।

मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत बैटिंग लाइनअप वाली टीम के खिलाफ खेलना, हमारे लिए सीखने का एक बहुत बड़ा मौका है। वैभव, कार्तिक और मुजरबानी के अलावा, जो आईपीएल के माहौल के आदी नहीं हैं, हमारे पास दो अनुभवी स्पिनर थे, लेकिन मुझे लगा कि मुंबई इंडियंस ने बहुत अच्छी बैटिंग की। इसलिए हमारे बॉलर्स निश्चित रूप से इससे सीखेंगे।”

केकेआर की गेंदबाजी को लेकर रहाणे ने कहा, “मुझे लगता है कि जब ग्रीन जल्द ही बॉलिंग शुरू करेंगे, तो टीम का कॉम्बिनेशन थोड़ा अलग हो जाएगा। अभी हमें टीम का संतुलन देखना होगा, ऐसे खिलाड़ी जो हमारे लिए अच्छी बॉलिंग कर सकें। हमने सच में बहुत अच्छी बैटिंग की, लेकिन बॉलिंग के साथ सही संतुलन बनाना बहुत जरूरी है।”

IPL से पहले मुंबई इंडियंस में महासंग्राम! हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर उठे सवाल, अब किसे मिलेगी MI की कमान?
मुंबई, 23 मार्च (वेब वार्ता)। मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर बहस तेज हो गई है। श्रीकांत ने हार्दिक पंड्या को पद छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका देने की सलाह दी। वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत हुई है।

आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर बहस फिर तेज हो गई है। कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बड़ा बयान देते हुए हार्दिक पंड्या को कप्तानी छोड़ने और सूर्यकुमार यादव को जिम्मेदारी देने की सलाह दी है।

क्या है पूरा मामला?
आईपीएल 2024 में हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया था। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें सीधे कप्तान बना दिया और रोहित शर्मा से कप्तानी ले ली गई। इस फैसले ने फैंस के बीच काफी नाराजगी पैदा की और सोशल मीडिया पर भी इसका विरोध देखने को मिला।

कप्तानी में कैसा रहा प्रदर्शन?
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस 10वें स्थान पर रही, जबकि आईपीएल 2025 में टीम ने वापसी करते हुए चौथे स्थान तक सफर तय किया। हालांकि लगातार दबाव और उम्मीदों के बीच टीम स्थिर प्रदर्शन नहीं कर पाई।

श्रीकांत की क्या है राय?
श्रीकांत का मानना है कि टीम में पहले से अनुभवी और वर्ल्ड कप जीत चुके कप्तान मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि हार्दिक को बड़ा दिल दिखाते हुए कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। उनके मुताबिक, हार्दिक ने खुद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता है, ऐसे में उन्हें टीम हित में फैसला लेना चाहिए और सूर्या को नेतृत्व सौंपना चाहिए।

सूर्यकुमार यादव क्यों हैं मजबूत दावेदार?
हाल ही में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम को खिताब जिताया, जिसके बाद उनकी कप्तानी की खूब तारीफ हुई। उनकी आक्रामक रणनीति, मैदान पर तेज फैसले लेने की क्षमता और खिलाड़ियों के साथ बेहतर तालमेल उन्हें एक मजबूत कप्तान बनाती है।

हार्दिक पर बढ़ता दबाव
हार्दिक पंड्या पर लगातार दबाव बना हुआ है। बड़ी कीमत, कप्तानी की जिम्मेदारी और टीम के प्रदर्शन का बोझ उन पर साफ नजर आता है। ऐसे में जब टीम में एक सफल कप्तान विकल्प के रूप में मौजूद है, तो यह बहस और तेज हो गई है।

मुंबई इंडियंस 29 मार्च को केकेआर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद टीम दिल्ली, राजस्थान और चेन्नई से भिड़ेगी। 28 मार्च से शुरू हो रहे इस सीजन में मुंबई की नजर शानदार शुरुआत पर रहेगी।

पंड्या की कप्तानी में खिताबी जीत के इरादे से उतरेगी मुम्बई : हरभजन
नई दिल्ली, 18 मार्च (वेब वार्ता)। दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस इस बार खिताबी जीत के इरादे से उतरेगी।

हरभजन के अनुसार पंड्या का लक्ष्य पिछले 5 सालों से चले आ रहे खिताबी इंतजार को समाप्त करना रहेगा। हरभजन के अनुसार जीत के लिए पंड्या को आगे बढ़कर आक्रामक अंदाज में कप्तानी करनी होगी।

इस पूर्व स्पिनर ने कहा है कि मुम्बई को सलामी जोड़ी को लेकर भी अपनी स्थिति साफ करनी चाहिये। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह की भूमिका भी तय करनी होगी।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हार्दिक को अपने स्वाभाविक अंदाज में ही खेलना चाहिये। उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ गेम दिखाना होगा। उन्हें बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभानी होनी। जिस प्रकार उन्होंने टी 20 विश्व कप में गेंदबाजी की थी वैसी ही उन्हें आईपीएल में भी करनी होगी।

उन्होंने कहा, जब कोई कप्तान आगे बढ़कर टीम की अगुवाई करता है और रास्ता दिखाता है, तो बाकी खिलाड़ी भी उसका साथ देते हैं। यह सब भरोसे पर निर्भर करेगा।

अगर हार्दिक और उनकी टीम पहले दिन से ही तय कर ले कि उनका लक्ष्य खिताब जीतना है तो मुम्बई टीम को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पायेगा। वहीं रयान रिकल्टन और क्विंटन डी कॉक को अंतिक ग्यारह में रखे जाने के सवाल पर , हरभजन ने कहा कि दोनो को एकसा रखे जाने की संभावना नहीं है।

इन दोनों में से कोई एक ही शुरुआत में रखा जाएगा। दोनों को एक साथ उतारना इसलिए संभव नहीं है क्योंकि टीम के पास रोहित शर्मा सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे शीर्ष बल्लेबाज हैं।

जैकब बेथेल को आउट करने के बाद इतना खुश क्यों थे हार्दिक पांड्या? खुद बतायी वजह
मुंबई, 07 मार्च (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हुए रोमांचक मैच में 7 रन से जीत दर्ज की।

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने शतक लगाते हुए रन चेज को अपनी टीम के पक्ष में करने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

मैच के आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 30 रन की जरूरत थी। यह लगभग नामुमकिन था। जैकब बेथेल ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर लॉन्ग-ऑफ की तरफ शॉट मारा। गेंद पांड्या के पास स्कूप होकर आई।

उन्होंने उसे स्ट्राइकर एंड की तरफ थ्रो किया। बेथेल स्ट्राइक बनाए रखना चाहते थे और दूसरी रन के लिए दौड़े थे, लेकिन वह क्रीज में नहीं पहुंच पाए। हार्दिक के थ्रो पर विकेटकीपर संजू सैमसन ने बेथेल को रन आउट कर दिया।

बेथेल के आउट होने के बाद इंग्लैंड की जीत की आखिरी उम्मीद भी समाप्त हो गई। शिवम दुबे के इस ओवर में जोफ्रा आर्चर के 3 छक्कों के बावजूद भारत ने 7 रन से मैच जीता।

बीसीसीआई टीवी पर साझा किए गए एक वीडियो में हार्दिक पांड्या ने बेथेल की विकेट वाले पल को याद किया है। पांड्या ने कहा, “देखिए, जिंदगी में दो तरीके होते हैं। मेरा दिल तेजी से धड़क सकता था और मैं उसे पूरा नहीं कर पाता। इसलिए, मैं अपने जेन मोड में चला गया। मुझे गर्व है कि मैं शांत रहा।”

उन्होंने आगे कहा, “बेथेल एक ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्हें मुझे आउट करना था। मुझे पता था कि मुझे शांत रहकर उन्हें वहीं फेंकना है जहां होना चाहिए। थोड़ा और स्टंप के करीब फेंकना चाहता था, लेकिन हमने काम पूरा कर लिया।”

इस रन-आउट के बाद भारतीय टीम ने जोरदार जश्न मनाया। पांड्या ने मजाक में कहा, “मेरा रिएक्शन इसलिए था क्योंकि मेरा बेटा आया था। मैं चाहता था कि मेरा बेटा और माहिका इस पल का आनंद लें और महसूस करें कि मैं कितना उत्साहित हूं।”

हार्दिक ने उस मैच में 19वां ओवर फेंका था जो बेहद अहम था। हार्दिक के उस ओवर में मात्र 9 रन देकर टीम की जीत सुनिश्चित की थी।

मैच के दौरान अहसास हुआ, टाइमिंग पर भरोसा रखकर भी छक्के लगा सकता हूं: हार्दिक पंड्या
चेन्नई, 27 फरवरी (वेब वार्ता)। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में 72 रन से शानदार जीत दर्ज की।

23 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 50 रन की नाबाद पारी खेलने वाले हार्दिक पंड्या को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जिन्होंने तिलक वर्मा (नाबाद 44) के साथ 31 गेंदों में 84 रन की अटूट साझेदारी की।

एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर सिर्फ 184 रन ही बना सकी।

मैच जीतने के बाद हार्दिक पंड्या ने अपनी ताबड़तोड़ पारी को लेकर कहा, “मैं काफी खुश हूं। 23 गेंदों में 50 सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन उस स्थिति में मुझे खुद को दोबारा आंकना पड़ा।

मुझे लगा कि मैं ज्यादा जोर से मारने की कोशिश कर रहा था। मैच के दौरान अहसास हुआ कि मैं टाइमिंग पर भरोसा रखकर भी छक्के लगा सकता हूं। मेरे लिए यह लय बनाए रखने वाला अच्छा मैच रहा, क्योंकि पिछले कुछ मैचों में मैं वो नहीं कर पा रहा था जो चाहता था। इसलिए मैं संतुष्ट हूं।”

गुरुवार को खेले गए पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की जीत भारत के लिए बेहद जरूरी थी। जब पंड्या से पूछा गया कि क्या वह साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज के बीच मैच पर नजर बनाए हुए थे, तो उन्होंने कहा, “हां, हम सब उस मैच पर नजर रखे हुए थे।

लेकिन अब बात अच्छा क्रिकेट खेलने के साथ अपने स्किल सेट पर भरोसा रखने की, दबाव को झेलने की और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की है। साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज का मैच खत्म होने के बाद हमारा पूरा फोकस अपने खेल पर था। यह हमारा मैच है और हमें इसी पर ध्यान देना है।”

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के दौरान पंड्या ने 3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 21 रन दिए। अपनी किफायती गेंदबाजी को लेकर पंड्या ने कहा, “काफी अच्छा लगा।

मुझे नई गेंद से गेंदबाजी करना पसंद है, उसमें स्विंग मिलती है। भगवान की कृपा है कि मेरे पास इन-स्विंग और आउट-स्विंग दोनों का कौशल है। इससे विकेट लेने का मौका मिलता है और बल्लेबाज के लिए भी चुनौती होती है। मैं इससे संतुष्ट हूं।”

पंड्या पिछले सत्र में एक मैच के लिए निलंबित, पहले मैच में सूर्यकुमार करेंगे कप्तानी
मुंबई, 19 मार्च (भाषा) मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या पिछले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में टीम के धीमी ओवर गति उल्लघंन के लिए एक मैच के लिए निलंबित है, इससे वह मौजूदा चरण का पहला मैच नहीं खेल पायेंगे जिससे इस मुकाबले में कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव उठायेंगे।

मुंबई इंडियंस रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

सूर्यकुमार राष्ट्रीय टी20 टीम के कप्तान हैं और उन्होंने टीम को घरेलू मैदान पर हाल में इंग्लैंड पर 4-1 से जीत दिलाई।

हालांकि उनकी बल्लेबाजी फॉर्म इतनी प्रभावशाली नहीं रही और उन्होंने श्रृंखला के दौरान पांच मैच में सिर्फ 38 रन बनाए।

पंड्या ने यहां मुंबई इंडियंस के सत्र पूर्व आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘सूर्यकुमार भारतीय टीम की कप्तानी भी करते हैं। जब मैं नहीं होता हूं तो वह आदर्श विकल्प होते हैं। ’’

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि बीसीसीआई ने पिछले सत्र में उनकी टीम के तीन बार ‘धीमी ओवरगति’ उल्लंघन के कारण पंड्या पर लगे एक मैच के प्रतिबंध के बारे में टीम को बता दिया है।

मुंबई इंडियंस को 2024 में 10 हार का सामना करना पड़ा था जबकि वह सिर्फ चार जीत हासिल कर पाई और यह पंड्या का कप्तान के रूप में पहला साल था।

पंड्या को रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया जिन्होंने टीम को पांच ट्रॉफी दिलाई हैं।

पांच से छह आईसीसी ट्रॉफी जीतना चाहते हैं पांड्या
मुंबई, 13 मार्च (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कहा है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने से वह बेहद खुश हैं। पांड्या ने कहा कि अब उनका लक्ष्य अब अपनी मेजबानी में होने वाले टी20 विश्वकप को जीतना है। इसके साथ ही वह आने वाले समय में पांच से छह आईसीसी ट्रॉफी और जीतना चाहते हैं।

पांड्या ने कहा कि इस बार की जीत इसलिए अहम रही क्योंकि इससे साल 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में मिल हार से वह उबर गये।  तब खिताबी मुकाबले में वह रविंद्र जडेजा के साथ बल्लेबाजी करते हुए रन आउट हो गए थे। पांड्या ने कहा की जो काम तब पूरा नहीं हुआ था। वह अब पूरा हुआ है।

हार्दिक ने यह भी बताया कि वह अपनी टीम को हर हाल में जीत दिलाना चाहते हैं। इससे कोई मतलब नहीं है कि वह कहां किस जगह उतरते हैं। चाहे गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी वह अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चाहते हैं।

इस ऑलराउंडर ने कहा, मेरी क्रिकेट यात्रा में सबसे अहम बात यह है कि मैं कैसे तय कर सकता हूं कि मेरी टीम जीत जाए और मेरे लिए हर बार जब मैं मैदान पर कदम रखता हूं तो यह बहुत संतोषजनक, बहुत शांत और प्रसन्न क्षण होता है, भले ही मैं अपनी टीम को जीत दिलाने में योगदान ना दे पाऊं, मुझे लगता है कि यह मेरे लिए सबसे खूबसूरत एहसास है।

उन्होंने कहा,  इस बार हर किसी ने एक ही समय में अपनी क्लास दिखाई और जो विश्वास उनमें है, वह असाधारण है। मुझे ऐसे मैच पसंद हैं जहां हर कोई अपना दिल लगाकर खेलता है। इससे टीम का आने वाले मुकाबलों के लिए मनोबल बढ़ा है।

हार्दिक पंड्या ने कहा, मैंने अपने प्रशंसकों का दिल फिर से जीत लिया है
दुबई, 23 फरवरी (भाषा) भारत के हरफनमौला हार्दिक पंड्या को लगता है कि पिछले साल वेस्टइंडीज में आईसीसी टी20 विश्व कप में खिताबी जीत में महत्वपूर्ण योगदान देने के बाद उन्होंने अपने प्रशंसकों का दिल फिर से जीत लिया है।

पंड्या को पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया था। वह गुजरात टाइटंस को छोड़कर वापस मुंबई की टीम से जुड़े थे। इसके बाद मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों ने लगातार उनको निशाने पर रखा था।

पंड्या ने हालांकि इस नकारात्मकता को पीछे छोड़कर अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया जिससे भारत 2007 के बाद पहली बार इस प्रतियोगिता को जीतने में सफल रहा। पंड्या ने इस टूर्नामेंट में 144 रन बनाने के साथ 11 विकेट भी लिए।

पंड्या ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में कहा, ‘‘मेरे लिए जीवन एक पूर्ण चक्र में आ गया है। मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मैंने उन्हें (प्रशंसकों का दिल) वापस जीत लिया है।’’

भारत अभी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग ले रहा है और हार्दिक ने कहा कि खिलाड़ियों का ध्यान अब एक और ट्रॉफी जीतने पर लगा है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब नया साल है, एक नया टूर्नामेंट है और नई चुनौतियां हमारा इंतजार कर रहे हैं। फिर से चैंपियन बनने की कवायद शुरू हो गई है।’’

हार्दिक ने कहा, ‘‘आज हम फिर से नई शुरुआत करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। हम एक और दिन में एक और प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए उतरेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी में एक और अध्याय हमारा इंतजार कर रहा है। इसलिए एक ऐसे मुकाबले के लिए तैयार हो जाइए जिसको किसी तरह के परिचय की जरूरत नहीं है।’’

हमने सही मिश्रण ढूंढ लिया है: पंड्या
मुंबई, दो दिसंबर (भाषा) मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने जेद्दा में इंडियन प्रीमियर लीग की बड़ी नीलामी में उनके लिए जिस तरह से चीजें हुईं उस पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों का ‘सही मिश्रण’ ढूंढ लिया है।

स्टार ऑलराउंडर पंड्या ने कहा कि उनके पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण रखने की स्पष्ट योजना थी।

पंड्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए मुंबई इंडियन्स के वीडियो में कहा, ‘‘मैं टेबल (बोली लगाने वाले लोग) के संपर्क में था कि हम किसके लिए बोली लगाने जा रहे हैं और मुझे लगता है कि हमने नीलामी में काफी अच्छा किया और टीम अच्छी दिख रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सही मिश्रण ढूंढ लिया है। हमारे पास बोल्टी (ट्रेंट बोल्ट) वापस आया है, दीपक चाहर भी है और साथ ही बिल जैक्स, रोबिन मिंज और रिकेलटन जैसे युवा खिलाड़ी हैं।’’

पंड्या ने कहा, ‘‘इसलिए मुझे लगता है कि हमने बहुत अच्छा किया। हमने सभी विभागों पर ध्यान दिया है।’’

पंड्या ने स्वीकार किया कि नीलामी की पूरी प्रक्रिया रोमांचक है लेकिन भावनाओं को काबू में रखना महत्वपूर्ण है, विशेषकर उस विशेष खिलाड़ी के लिए जाते समय जिसकी टीम को सख्त जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘नीलामी की गतिशीलता हमेशा मुश्किल होती है। जब आप इसे लाइव देख रहे होते हैं तो यह बहुत रोमांचक होता है और भावनाएं हमेशा ऊपर-नीचे होती रहती हैं क्योंकि आप किसी खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं।’’

कप्तान ने कहा, ‘‘लेकिन कभी-कभी आप पिछड़ जाते हैं। (इसलिए) यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम बहुत भावुक नहीं हों क्योंकि अंत में हमें एक पूरी टीम बनानी होती है।’’

मुंबई की टीम ने कई अनकैप्ड (जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) युवा खिलाड़ियों को खरीदा जिसमें नमन धीर, रोबिन मिंज, विग्नेश पुथुर, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जॉन जैकब्स, वेंकट सत्यनारायण पेनमेत्सा, राज अंगद बावा, श्रीजीत कृष्णन और अश्विनी कुमार शामिल हैं।

इन युवाओं का जिक्र करते हुए पांड्या ने उनसे कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया और कहा कि मुंबई इंडियन्स के पास उन्हें शीर्ष क्रिकेटरों के रूप में विकसित करने में मदद करने के लिए सर्वोत्तम सुविधाएं हैं।

हमें पता था कि किशन को उनके कौशल के कारण नीलामी में वापस पाना मुश्किल होगा: पंड्या
मुंबई, एक दिसंबर (भाषा) मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को यहां कहा कि उन्हें पता था कि इशान किशन को उनके कौशल के कारण इंडियन प्रीमियर लीग की बड़ी नीलामी में वापस अपने साथ जोड़ना मुश्किल होगा।

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज किशन मुंबई इंडियंस की रिटेंशन (अपने साथ बरकरार रखे गए खिलाड़ी) सूची में शामिल नहीं थे। पांच बार की इस चैंपियन टीम ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, मौजूदा कप्तान पंड्या, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया।

किशन को पिछले सत्र में फाइनल में जगह बनाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ रुपये बोली पहुंचने के बाद किशन पर बोली लगाना बंद कर दिया था। किशन का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था।

मुंबई इंडियंस द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में पंड्या ने कहा, ‘‘इशान टीम की ताजगी और ऊर्जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम उसे रिटेन नहीं कर पाए तो हमें हमेशा पता था कि उसे नीलामी में वापस पाना मुश्किल होगा क्योंकि हम जानते थे कि वह किस तरह का खिलाड़ी है और उसके पास किस तरह का हुनर ​​है।’’

पंड्या ने किशन को मुंबई के ‘पॉकेट डायनेमो’ के रूप में याद किया। टीम के साथ किशन के छह साल जुड़े रहने के दौरान मुंबई ने 2018-24 के बीच दो बार खिताब जीता।

पंड्या ने कहा, ‘‘वह हमेशा ड्रेसिंग रूम को जीवंत रखता था। वह बहुत से लोगों को हंसाता था। यह प्यार और गर्मजोशी उसके लिए बहुत स्वाभाविक थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हां, वह इशान था जो इस टीम में इतना प्यार लेकर आता था। हमें उसकी कमी खलेगी। इशान किशन आप मुंबई इंडियन्स के पॉकेट डायनेमो थे और हम सभी को आपकी कमी खलेगी। हम सभी आपसे प्यार करते हैं।’’

लो, बॉलीवुड क्विन इशिता राज भी हार्दिक पंड्या की दिवानी निकलीं, कहा - उनकी बल्लेबाजी देखना बेहद मजेदार!
बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री इशिता राज ने हाल ही में क्रिकेट स्टार हार्दिक पंड्या के प्रति अपनी दीवानगी का खुलासा किया है। अपनी फिल्मी सफर की सफलता के बाद, इशिता ने हार्दिक की बल्लेबाजी को "मज़ेदार और रोमांचक" बताते हुए कहा, "मैं हार्दिक पंड्या को बहुत पसंद करती हूँ, उनकी बल्लेबाजी देखना बेहद मजेदार है।" इशिता का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और उनके फैंस इस पर चर्चा कर रहे हैं।

फिल्मों में इशिता का सफर:

इशिता राज ने 2011 में रिलीज़ हुई फिल्म *प्यार का पंचनामा* से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उनके अभिनय ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। इसके बाद, उन्होंने ‘प्यार का पंचनामा 2’ (2015) और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ (2018) जैसी हिट फिल्मों में भी अपनी अदाकारी से सबको प्रभावित किया। इशिता ने अपने किरदारों में जो सहजता और सहजता दिखाई है, उसे दर्शकों ने खूब सराहा।

सोशल मीडिया पर इशिता का प्रभाव:

इशिता राज सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोवर्स हैं। वह नियमित रूप से अपने फैंस के साथ तस्वीरें, वीडियो और अपडेट्स साझा करती रहती हैं, जिससे उन्हें उनके फैंस से और भी जुड़ाव मिलता है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्या लगभग 1 मिलियन के करीब है, जो यह दर्शाता है कि वह युवाओं के बीच कितनी लोकप्रिय हैं।

हार्दिक पंड्या के प्रति इशिता राज की दीवानगी उनके फैंस के लिए एक दिलचस्प खबर है। अपने अभिनय करियर में सफलता के साथ-साथ, इशिता ने सोशल मीडिया पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति बनाई है। फैंस को अब उम्मीद है कि वह आने वाले प्रोजेक्ट्स में भी अपने अभिनय से सबको प्रभावित करती रहेंगी, जैसे उन्होंने अब तक किया है।