Nagpur - Loktej

नीट परीक्षा से पहले एनटीए की बड़ी लापरवाही, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी में केंद्र; डीजी ने दी सफाई
नागपुर, 20 जून (वेब वार्ता)। नीट-यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा से ठीक पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) एक नए विवाद में फंस गई है।

नागपुर के एक छात्र अब्दुल्लाह को उसके गृह नगर के बजाय परीक्षा केंद्र के रूप में अबूधाबी (यूएई) आवंटित कर दिया गया, जबकि उसने नागपुर को ही प्राथमिकता दी थी।

इस गड़बड़ी के कारण छात्र और उसका परिवार भारी तनाव में आ गया था, क्योंकि उनके पास विदेश यात्रा के लिए समय और संसाधन उपलब्ध नहीं थे।

मामले के तूल पकड़ने और पूर्व शिक्षा मंत्री द्वारा आलोचना किए जाने के बाद एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने बताया कि यह तकनीकी त्रुटि थी जिसे अब सुलझा लिया गया है और छात्र को नागपुर में ही परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया है।

एजेंसी ने आश्वासन दिया है कि छात्र को संशोधित एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है ताकि वह बिना किसी बाधा के परीक्षा दे सके।

परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम
रविवार, 21 जून को होने वाली इस परीक्षा के लिए एनटीए ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। 22.79 लाख से अधिक छात्रों के लिए देश-विदेश के केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, जीपीएस युक्त वाहनों से सामग्री का परिवहन और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जैसे सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।

छात्रों को दोपहर 1:30 बजे तक केंद्रों पर अनिवार्य रूप से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे।

वर्धा में एसएमडब्ल्यू इस्पात की अनूठी पहल
नागपुर (महाराष्ट्र) [भारत], 16 मई: एसएमडब्ल्यू इस्पात प्राइवेट लिमिटेड ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत वर्धा क्षेत्र में फैमिली हेल्थ कार्ड वितरण अभियान शुरू किया है।

इस पहल का उद्देश्य कंपनी के आसपास स्थित ग्रामीण समुदायों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

"मेरा गांव, स्वस्थ और समृद्ध गांव" थीम पर आधारित यह अभियान 14 अप्रैल, डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर शुरू किया गया। यह अभियान 1 मई, मजदूर दिवस तक चलेगा। अभियान का समापन कंपनी के कर्मचारियों और उनके परिवारों को फैमिली हेल्थ कार्ड वितरित कर किया जाएगा।

इस पहल का औपचारिक शुभारंभ 20 अप्रैल को देवली में आयोजित एक समारोह में हुआ। कार्यक्रम में विधायक राजेशजी बकाने, पूर्व सांसद रामदासजी तड़स, स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कंपनी की ओर से निदेशक दीपकजी सुमद और उपाध्यक्ष श्यामजी मुंदड़ा भी समारोह में शामिल हुए।

फैमिली हेल्थ कार्ड का वितरण देवली, सेलसुरा, पाडेगांव, चिकनी, वडाड और दिघी बोपापुर सहित कई गांवों में किया जा रहा है। इस पहल का लाभ विशेष रूप से कंपनी के संचालन क्षेत्र के आसपास निवास करने वाले परिवारों को मिलेगा।

यह कार्यक्रम एसएमडब्ल्यू इस्पात के व्यापक ग्रामीण विकास प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पिछले एक दशक में कंपनी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और कौशल विकास के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय पहलें की हैं।

बीते एक वर्ष में कंपनी ने पौधारोपण अभियान चलाया, स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की और स्थानीय खेल आयोजनों को सहयोग प्रदान कर अपने सामाजिक सरोकारों को और सशक्त बनाया है।

इसके अलावा, कंपनी ने स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों को वाटर डिस्पेंसर, कंप्यूटर, यूनिफॉर्म और फर्नीचर जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। साथ ही, स्थानीय रोजगार सृजन और सामुदायिक विकास में भी कंपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया, टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त
नागपुर, 22 जनवरी (वेब वार्ता)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम, जामठा, नागपुर में खेला गया।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका टी20 में सर्वोच्च स्कोर है। जवाब में न्यूजीलैंड 20 ओवरों में 7 विकेट पर 190 रन ही बना सकी। भारत ने 48 रनों की शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।

भारत की पारी की शुरुआत में शुरुआती झटके लगे। संजू सैमसन (10) और ईशान किशन (8) जल्दी आउट हो गए, स्कोर 27/2 हो गया। यहां से अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज अपनाया। उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 99 रनों की मजबूत साझेदारी की। सूर्यकुमार यादव 22 गेंदों में 32 रन (4 चौके, 1 छक्का) बनाकर आउट हुए।

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे। वे ईश सोढ़ी की गेंद पर कैच आउट हुए, स्कोर 149/4।इसके बाद हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों में 25 रन (3 चौके, 1 छक्का) बनाए। शिवम दुबे 9 रन पर आउट हुए।

अंत में रिंकू सिंह ने नाबाद 44 रनों की उपयोगी पारी खेली। 20 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के लगाकर उन्होंने स्कोर को 238 तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और काइल जैमीसन ने 2-2 विकेट झटके।

जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। दूसरी गेंद पर डेवोन कॉन्वे (0) आउट हो गए। रचिन रवींद्र (1) भी जल्दी पवेलियन लौटे, स्कोर 1/2। टिम रॉबिन्सन और ग्लेन फिलिप्स ने तीसरे विकेट के लिए 30 गेंदों में 51 रन जोड़े। रॉबिन्सन 15 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए।

फिलिप्स ने मार्क चैपमैन के साथ चौथे विकेट के लिए 42 गेंदों में 79 रन की साझेदारी की। फिलिप्स ने 40 गेंदों में 78 रन (4 चौके, 6 छक्के) बनाए, जबकि चैपमैन 39 रन पर आउट हुए। डेरिल मिचेल 28 और कप्तान सैंटनर नाबाद 20 रन बनाकर नाकाम रहे।

भारत की गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट चटकाए। यह जीत भारत की टी20 विश्व कप तैयारियों के लिए शानदार शुरुआत साबित हुई।

महाराष्ट्र: 1500 की आबादी वाले गांव में तीन महीने में 27,398 जन्म दर्ज, साइबर धोखाधड़ी का शक
नागपुर, 19 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के यवतमाल जिले की एक ग्राम पंचायत में 1,500 की आबादी होने के बावजूद केवल तीन महीने के भीतर 27,398 ‘‘विलंबित जन्म पंजीकरण’’ दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी के संदेह में इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जिला सूचना अधिकारी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के सतर्कता अभियान के दौरान यह गड़बड़ी पकड़ी गई।

अवैध और विलंबित जन्म-मृत्यु पंजीकरण को रद्द करने के महाराष्ट्र सरकार के हालिया आदेश के बाद विभाग ने सितंबर से नवंबर के बीच के रिकॉर्ड की जांच शुरू की थी।

जब अधिकारियों ने आर्नी तालुका की शेंदुरसनी ग्राम पंचायत के डेटा की जांच की तो वे दंग रह गए।

विज्ञप्ति के मुताबिक, तीन महीने की अवधि में सिस्टम के जरिए 27,000 से अधिक 'विलंबित जन्म' दर्ज किए गए, यानी ये वो मामले थे जहां जन्म के काफी समय बीत जाने के बाद पंजीकरण कराया गया था। महज 1,500 की आबादी वाले गांव में इतनी बड़ी संख्या में यह पंजीकरण होना एक गंभीर मामला था।

यवतमाल जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मंदार पत्की ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक जांच समिति गठित की।

जांच में निष्कर्ष निकला कि 27,398 जन्म रिकॉर्ड में से 27,397 और सात मृत्यु रिकॉर्ड उस पंचायत क्षेत्र के हैं ही नहीं। यह पूरी तरह से संदिग्ध है क्योंकि ग्राम पंचायत के माध्यम से इतनी बड़ी संख्या में पंजीकरण होना नामुमकिन है।

तकनीकी जांच के लिए मामला पुणे के स्वास्थ्य सेवा उपनिदेशक को भेजा गया।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘राज्य स्तरीय जांच में पता चला कि शेंदुरसनी ग्राम पंचायत की सीआरएस (सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) आईडी को मुंबई से जोड़ा (मैप किया) गया था। मामले की गहराई से जांच के लिए इसे दिल्ली स्थित भारत के अतिरिक्त रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) को भेज दिया गया है।’’

गत 11 दिसंबर को मिली तकनीकी जांच रिपोर्ट के अनुसार, इन रिकॉर्ड में साइबर धोखाधड़ी की आशंका जताई गई है। विज्ञप्ति में बताया गया कि इस मामले को लेकर यवतमाल शहर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस बीच, जिला स्वास्थ्य अधिकारी और जिला जन्म-मृत्यु पंजीयक ने यवतमाल के सभी पंजीयकों से अपील की है कि वे अपनी सीआरएस आईडी, पासवर्ड या ओटीपी किसी के भी साथ साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

इंसानों पर तेंदुओं के हमले रोकने के लिए जंगलों में बकरियां छोड़ी जा सकती हैं: महाराष्ट्र के मंत्री
नागपुर, नौ दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने वन अधिकारियों को जंगलों में बड़ी संख्या में बकरियां छोड़ने का सुझाव दिया है, ताकि तेंदुओं को शिकार की तलाश में मानव बस्तियों में आने से रोका जा सके।

नाइक महाराष्ट्र विधानसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड की ओर से राज्य में तेंदुओं के हमलों में खतरनाक वृद्धि के संबंध में उठाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा, “अगर तेंदुए के हमले में चार लोग मारे जाते हैं, तो राज्य को (मुआवजे के रूप में) एक करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ता है। इसलिए मैंने अधिकारियों से कहा है कि मौतों को लेकर मुआवजा वितरित करने के बजाय एक करोड़ रुपये मूल्य की बकरियां जंगल में छोड़ दी जाएं, ताकि तेंदुए मानव बस्तियों में प्रवेश न करें।”

नाइक ने कहा कि तेंदुओं का व्यवहार और रहन-सहन के तरीके बदल गए हैं। उन्होंने कहा, “पहले तेंदुओं को जंगली जानवर माना जाता था, लेकिन अब उनका निवास स्थान गन्ने के खेत हो गए हैं।”

मंत्री ने बताया कि अहिल्यानगर, पुणे और नासिक में तेंदुओं से जुड़ी घटनाएं सबसे ज्यादा दर्ज की गई हैं।

किसी चीज की जिम्मेदारी लेना और उसका सफल कार्यान्वयन सुनिश्चित करना अहम : गडकरी
नागपुर, 16 नवंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि किसी भी कार्य की जिम्मेदारी लेना और उसका सफल कार्यान्वयन सुनिश्चित करना जीवन के सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण है।

गडकरी ने भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) नागपुर में युवा भारती फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'चेंजमेकर्स कॉन्क्लेव' में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना और उन्हें प्राप्त करने के लिए लगन से काम करना महत्वपूर्ण है।

गडकरी ने कहा कि छोटे-छोटे योगदान भी स्थिति बदल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि छोटे लक्ष्य रखना अपराध है और युवाओं से बड़े सपने देखने, बेहतर भविष्य की कल्पना करने तथा एक मजबूत दृष्टिकोण विकसित करने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में सक्षम नेतृत्व तैयार करने में अनुभव और सूझबूझ के महत्व पर जोर दिया।

गडकरी ने कहा कि सिर्फ सैद्धांतिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है और लोगों की समस्याओं को सही मायने में समझने के लिए उनसे सीधे जुड़ना जरूरी है।

गडकरी ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने (नागपुर में) अधिकांश विकास परियोजनाओं की परिकल्पना लोगों की समस्याओं को समझने के बाद की तथा उन्हें क्रियान्वित किया।

उन्होंने कहा, “किसी भी काम में सफलता के लिए उसकी जिम्मेदारी लेना बहुत महत्वपूर्ण है। आप जो भी कार्य हाथ में लें, उसे पूरी लगन और निष्ठा के साथ पूरा करें।”

विभिन्न विकास परियोजनाओं का हवाला देते हुए गडकरी ने कहा, “हमें अपने लक्ष्यों और सपनों को हासिल करने की जरूरत है। जनता उन लोगों से बहुत खुश होती है, जो उसे सपने दिखाते हैं। लेकिन साथ ही, वह उन लोगों को दंडित भी करती है, जो उन सपनों को पूरा करने में विफल रहते हैं। जनता उन लोगों से प्यार करती है, जो अपने वादों को पूरा करते हैं।”

बम की सूचना के बाद इंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कोच्चि से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट
नागपुर, 17 जून (वेब वार्ता)। कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान को बम की सूचना मिलने के बाद नागपुर में लैंड किया गया है। बताया जा रहा है कि विमान में बम के रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद विमान को नागपुर में उतारा गया है।

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2706 ने कोच्चि से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। विमान को बम की धमकी के बाद नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। पुलिस और अग्निशमन दल विमान की जांच कर रहे हैं।

विमान में बम की धमकी की सूचना मिलने के बाद नागपुर एयरपोर्ट पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं और विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया है। साथ ही विमान की जांच की जा रही है।

पता चला है कि विमान की थोड़ी देर पहले ही नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान से अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

इससे पहले, मंगलवार सुबह सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को कोलकाता में खाली कराया गया था। सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आई, जिसके कारण मंगलवार को शहर के एयरपोर्ट पर निर्धारित ठहराव के दौरान यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा।

कोलकाता एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के बाद पता चला कि एक इंजन में खराबी है। फ्लाइट एआई180 कोलकाता एयरपोर्ट पर रात लगभग 12.45 बजे पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई। लगभग सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर विमान में एक घोषणा की गई, जिसमें सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया।

सोमवार को एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर में तकनीकी खराबी आई थी, जिसके कारण एआई 315 फ्लाइट को सोमवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद आधे रास्ते से ही हांगकांग वापस लौटना पड़ा।

आदर्श और सिद्धांतों पर टिका संघ का वटवृक्ष: प्रधानमंत्री
नागपुर, 30 मार्च (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक वटवृक्ष की तरह है और यह वटवृक्ष बीते 100 वर्ष से आदर्श और सिद्धांतों पर टिका हुआ है।

किसी भी देश का अस्तित्व उस देश की संस्कृति के विस्तार पर निर्भर करता है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती रहती है। देश पर कई विदेशी आक्रमण हुए, संस्कृति को नष्ट करने के प्रयास हुए लेकिन भारतीय संस्कृति की चेतना कभी समाप्त नहीं हुई।

प्रधानमंत्री माेदी रविवार काे नागपुर स्थित माधव नेत्रालय के प्रीमियम सेंटर इमारत के भूमि पूजन कार्यक्रम काे संबाेधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी देश का अस्तित्व उस देश की संस्कृति के विस्तार पर निर्भर करता है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती रहती है।

हमारे देश पर कई विदेशी आक्रमण हुए, हमारी संस्कृति को नष्ट करने के प्रयास किए गए, फिर भी भारतीय संस्कृति की चेतना कभी समाप्त नहीं हुई। यह चेतना बनाए रखने के लिए अनेक आंदोलनों का आयोजन भारत में हुआ। भक्तिरस से भरे आंदोलन इसका उदाहरण हैं।

प्रधानमंत्री माेदी ने कहा कि हमारे संतों ने समाज में यही चेतना जागृत की। महाराष्ट्र के संत तुकाराम, संत एकनाथ, संत नामदेव, संत ज्ञानेश्वर ने यह कार्य किया। फिर स्वामी विवेकानंद ने इसे आगे बढ़ाया। स्वतंत्रता संग्राम से पूर्व डॉ. हेडगेवार और गुरुजी गोळवलकर ने भी इस राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा दिया। उन्होंने 100 वर्ष पहले जिस वटवृक्ष का बीजारोपण किया था, वह आज विशाल रूप में फैल चुका है। मोदी ने यह भी कहा कि संघ का यह वटवृक्ष आदर्श और सिद्धांतों की वजह से टिक पाया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की राष्ट्रीय संस्कृति का कभी न समाप्त होने वाला अक्षय वटवृक्ष है। उन्हाेंने कहा कि साथ ही संघ एक निरंतर चलने वाला यज्ञ भी है, जो बाह्य और आंतरिक दृष्टि से काम करता है। बाह्य दृष्टि से माधव नेत्रालय जैसे उपक्रम हैं, जबकि आंतरिक दृष्टि से संघ सेवा कार्य के माध्यम से आगे बढ़ता है। ये सेवा संस्कार और साधना प्रत्येक स्वयंसेवक के लिए जीवनदायिनी हैं। प्रत्येक स्वयंसेवक पीढ़ी दर पीढ़ी इससे प्रेरित हो रहा है, जो उसे निरंतर गतिमान बनाए रखता है। इस कारण से स्वयंसेवक कभी थकते नहीं, कभी रुकते नहीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम देखते हैं कि संघ के स्वयंसेवक चाहे पहाड़ी क्षेत्र हो, समुद्री क्षेत्र हो या जंगल का क्षेत्र हो, वे अपनी सेवा कार्यों को निरंतर करते रहते हैं। प्रयागराज में हमने देखा कि स्वयंसेवकों ने लाखों लोगों की मदद की। जहां सेवा कार्य होता है, वहां स्वयंसेवक होते हैं। चाहे प्राकृतिक आपदाएं हों या अन्य संकट, स्वयंसेवक अनुशासित सैनिकों की तरह वहां पहुंचते हैं और सेवा भाव से काम करते हैं।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत पर सैकड़ों वर्षों तक विदेशी आक्रमण हुए। कई क्रूर आक्रमणकारियों ने हमारी सभ्यता और संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन भारतीयता की जड़ें कभी भी कोई समाप्त नहीं कर सका। भारतीय संस्कृति के संरक्षण और उसे जीवित रखने के लिए देश में कई आंदोलन हुए। उनमें से भक्तिरस से भरा आंदोलन महत्वपूर्ण था। हमारे देश के महान संतों ने भक्तिरस आंदोलन के माध्यम से राष्ट्रीय विचारधारा को जीवित रखा और समाज में विद्यमान दूरी को समाप्त कर सबको एक सूत्र में बांधने का काम किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, स्वामी अवधेशानंद गिरी और स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज मुख्य रूप से उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती वर्ष प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) के दिन मनाई जाती है। रविवार काे नरेन्द्र माेदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार स्मृति मंदिर का दाैरा किया। माेदी ने संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी गोलवलकर की रेशमबाग स्थित स्मृति समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सचिन के नाबाद अर्धशतक से केरल के छह विकेट पर 298 रन
नागपुर, 28 फरवरी (भाषा) कप्तान सचिन बेबी के नाबाद 82 रन की मदद से केरल ने विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां चाय के विश्राम तक छह विकेट पर 298 रन बनाए।

केरल ने दिन के दूसरे सत्र में मोहम्मद अजहरुद्दीन (34) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया। उन्हें दर्शन नालकंडे ने आउट किया जो अभी तक 52 रन देकर तीन विकेट ले चुके हैं।

विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 379 रन बनाए थे और इस तरह से केरल अब उससे 81 रन पीछे है।

केरल ने पहले सत्र में कल के अविजित बल्लेबाज आदित्य सरवटे (79) और सलमान निजार (21) के विकेट गंवाए। यह दोनों विकेट स्पिनर हर्ष दुबे ने हासिल किए। केरल ने पहले सत्र में 88 रन जोड़े।

दुबे ने सरवटे को पहली स्लिप में कैच करा कर रणजी ट्रॉफी के वर्तमान सत्र में अपना 67वां विकेट हासिल किया। इसके बाद उन्होंने लंच से ठीक पहले निजार को पगबाधा आउट करके बिहार के आशुतोष अमन के एक सत्र में सर्वाधिक 68 विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी की।

नागपुर, जयपुर, लखनऊ देश के शीर्ष तीन उभरते हुए शहर: रिपोर्ट
नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) भौतिक और सामाजिक बुनियादी ढांचे जैसे चार मापदंडों के आधार पर नागपुर, जयपुर एवं लखनऊ देश के शीर्ष तीन उभरते हुए शहर हैं। कोलियर्स इंडिया ने बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में यह बात कही।

रियल एस्टेट परामर्शदाता कोलियर्स इंडिया ने उभरते शहरों के विकास चालकों का मूल्यांकन करने के लिए एक व्यापक मापदंड-आधारित विश्लेषण किया। यह विश्लेषण भौतिक बुनियादी ढांचा, सामाजिक बुनियादी ढांचा, जनसांख्यिकी वृद्धि एवं आर्थिक विकास के साथ रियल एस्टेट क्षेत्र की गतिशीलता पर आधारित था।

इस आकलन में उन शहरों को अधिक अंक हासिल हुए जहां सरकारी एवं निजी क्षेत्रों की विकास पहलों से प्रेरित एक स्थापित पारिस्थितिकी और भविष्य में मजबूत वृद्धि की क्षमता मौजूद है।

उभरते शहरों के बीच नागपुर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले शहर के रूप में उभरा जबकि जयपुर दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर रहे। इन तीनों शहरों के आने वाले वर्षों में भारतीय रियल एस्टेट बाजार में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की उम्मीद है।

कोलियर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक (सलाहकार सेवा) स्वप्निल अनिल ने कहा कि एक्सप्रेसवे मार्गों के विस्तार से न केवल आवागमन में सुधार होगा, बल्कि शहरी विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देता है, एकीकृत टाउनशिप एवं सामाजिक बुनियादी ढांचे के निर्माण को प्रोत्साहित करता है तथा पर्यटन को बढ़ावा देता है। ये कारक क्षेत्र में रियल एस्टेट की मांग को बढ़ाते हैं, जिससे यह निवेशकों और मकान खरीदने वालों दोनों के लिए एक आशाजनक निवेश अवसर बन जाता है।’’

नागपुर में मारे गए तीन बाघ और एक तेंदुआ संभवत: संक्रमण के शिकार हुए: मंत्री
नागपुर, नौ जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक ने नागपुर जिले के एक वन्य प्राणी बचाव केंद्र में ‘एवियन इन्फ्लूएंजा’ से तीन बाघों और एक तेंदुए की मौत के संबंध में बृहस्पतिवार को कहा कि संभवतः चिकन खाने के बाद वे संक्रमण का शिकार हुए।

मंत्री ने चंद्रपुर के अपने दौरे से पहले नागपुर में संवाददाताओं से कहा कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट अभी नहीं आई है और ऐसे में इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है।

उन्होंने कहा कि संबंधित चिड़ियाघरों के अधिकारियों को जानवरों को कुछ भी खिलाने से पहले उसकी जांच करने को कहा गया है और जिन चिड़ियाघरों में यह घटना हुई उन्हें अस्थाई रूप से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपरोक्त जानवरों की मौत के बारे में पूछे जाने पर नाइक ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘मुझे अभी तक प्रयोगशाला से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संभवत: वे चिकन खाने के बाद संक्रमित हुए। हालांकि, अभी इस कारण की पुष्टि नहीं हुई है।’’

मंत्री ने कहा कि वन अधिकारी उन्हें दिन में मामले के बारे में जानकारी देंगे।

उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच के बाद अधिक जानकारी उपलब्ध होगी।

मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं के बाद तीन बाघ और एक तेंदुए को चंद्रपुर से गोरेवाडा वन्य प्राणी बचाव केंद्र में स्थानांतरित किया गया था।

पिछले महीने के अंत में बचाव केंद्र में बाघों और तेंदुए की मौत हो गई थी। गोरेवाडा परियोजना के मंडल प्रबंधक शतानिक भागवत ने सोमवार को कहा था कि उनके नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे गए और दो जनवरी को प्राप्त जांच रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि वे एच5एन1 वायरस से संक्रमित थे।

उन्होंने बताया कि केंद्र ने एक प्रराशर्म जारी किया है जिसमें चिड़ियाघरों को एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया गया है और केंद्र तथा राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार कीटाणुनाशन प्रक्रिया जारी है।

सूरत चिड़ियाघर में बढ़ी सतर्कता: एच5एन1 वायरस के खतरे के चलते कीटाणुशोधन अभियान तेज
सूरत : नागपुर चिड़ियाघर में एच5एन1 वायरस के प्रकोप से तीन बाघ और एक तेंदुए की मौत के बाद सूरत चिड़ियाघर में सुरक्षा और स्वच्छता उपायों को तेज कर दिया गया है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, सूरत चिड़ियाघर के सरथाणा नेचर पार्क में हिंसक जानवरों के पिंजरों की सफाई और कीटाणुशोधन की प्रक्रिया अब हर हफ्ते की जा रही है, जो पहले हर 15 दिन में होती थी।

नागपुर की घटना ने देशभर के चिड़ियाघरों में चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने 3 जनवरी को सूरत सहित सभी चिड़ियाघरों को एक एडवाइजरी जारी कर सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया। इसके तहत सूरत नगर निगम ने सरथाणा नेचर पार्क में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।

सूरत चिड़ियाघर के अधिकारियों के अनुसार, अब पिंजरों की सफाई और कीटाणुशोधन हर हफ्ते किया जा रहा है। इसके साथ ही, जानवरों की स्वास्थ्य स्थिति की नियमित निगरानी की जा रही है। यदि किसी भी जानवर में संक्रमण के लक्षण पाए जाते हैं, तो अधिकारियों को तुरंत सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

एच5एन1 के साथ-साथ सरकार ने एचएमपीवी वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि इन दोनों वायरस से जानवरों और इंसानों पर प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए चिड़ियाघरों में विशेष सावधानी बरती जा रही है।

सूरत चिड़ियाघर की इस पहल का उद्देश्य न केवल जानवरों को सुरक्षित रखना है, बल्कि संभावित संक्रमण को रोककर पर्यटकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करना है।