Kuwait - Loktej

प्रधानमंत्री मोदी को कुवैत के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया
कुवैत सिटी, 22 दिसंबर (भाषा) कुवैत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर’ से रविवार को सम्मानित किया।

भारत और कुवैत के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मोदी को इस सम्मान से नवाजा गया है।

कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा ने प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से नवाजा।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे कुवैत के महामहिम अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबा द्वारा ‘मुबारक अल-कबीर ऑर्डर’ से सम्मानित किए जाने पर गर्व है। मैं यह सम्मान भारत की जनता तथा भारत और कुवैत के बीच मजबूत दोस्ती को समर्पित करता हूं।’’

‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ कुवैत का एक ‘नाइटहुड ऑर्डर’ है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इसे ‘‘भारत-कुवैत की दीर्घकालिक मित्रता का प्रमाण’’ बताया।

जायसवाल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने यह सम्मान भारत-कुवैत संबंधों, कुवैत में भारतीय समुदाय और भारत के 1.4 अरब लोगों को समर्पित किया।’’

कुवैत की सरकारी समाचार एजेंसी ‘केयूएनए’ की खबर के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दोनों देशों के बीच बेहतर संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

यह सम्मान मित्रता के प्रतीक के रूप में राष्ट्राध्यक्षों, विदेशी संप्रभुओं तथा विदेशी शाही परिवारों के सदस्यों को प्रदान किया जाता है।

इससे पहले यह सम्मान बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स और जॉर्ज बुश जैसे विदेशी नेताओं को दिया जा चुका है।

मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे थे। उनकी यह यात्रा 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस खाड़ी देश की पहली यात्रा है।

प्रधानमंत्री मोदी की कुवैती नेतृत्व के साथ वार्ता; भारत-कुवैत संबंधों का विस्तार
कुवैत सिटी, 22 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा तथा अन्य कुवैती नेताओं के बीच व्यापक वार्ता के साथ भारत तथा कुवैत ने रविवार को अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक विस्तारित किया तथा रक्षा संबंधों की मजबूती के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

अमीर के अलावा, मोदी ने समग्र द्विपक्षीय संबंधों को नयी गति देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए कुवैती प्रधानमंत्री अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा और युवराज (क्राउन प्रिंस) सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबा के साथ व्यापक बातचीत की।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों प्रधानमंत्रियों ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और लोगों से लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए एक रोडमैप पर चर्चा की।

मंत्रालय में सचिव (प्रवासी भारतीय मामले) अरुण कुमार चटर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि रक्षा संबंधी समझौता ज्ञापन (एमओयू) रक्षा उद्योगों, रक्षा उपकरणों की आपूर्ति, संयुक्त अभ्यास, प्रशिक्षण, कर्मियों और विशेषज्ञों की सेवा के आदान-प्रदान और अनुसंधान एवं विकास में सहयोग के क्षेत्रों में सहयोग प्रदान करेगा।

इस दौरान अन्य समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए गए जो खेल, संस्कृति और सौर ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग की सुविधा प्रदान करेंगे।

बैठकों में, भारतीय पक्ष ने खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) की कुवैत की अध्यक्षता के माध्यम से प्रभावशाली समूह के साथ अपने सहयोग को तेज करने में भी गहरी रुचि दिखाई।

मोदी और अमीर ने बायन पैलेस में हुई अपनी चर्चा में सूचना प्रौद्योगिकी, औषधि, फिनटेक, बुनियादी ढांचे और सुरक्षा क्षेत्र में संबंधों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया।

मोदी ने कुवैत में दस लाख से अधिक भारतीयों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए अमीर को धन्यवाद दिया, जबकि कुवैती नेता ने खाड़ी देश की विकास यात्रा में समुदाय के योगदान की सराहना की।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अमीर के साथ उनकी मुलाकात ‘‘उत्कृष्ट’’ रही।

उन्होंने कहा, ‘‘कुवैत के महामहिम अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबा के साथ शानदार बैठक। हमने औषधि, सूचना प्रौद्योगिकी, फिनटेक, अवसंरचना और सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।’’

मोदी ने कहा, ‘‘हमारे देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों के अनुरूप हमने अपनी साझेदारी को रणनीतिक स्तर तक बढ़ाया है तथा मैं आशावादी हूं कि आने वाले समय में हमारी दोस्ती और भी अधिक विकसित होगी।’’

मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे जो 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस खाड़ी देश की पहली यात्रा है।

बायन पैलेस पहुंचने पर मोदी का रस्मी स्वागत किया गया और कुवैती प्रधान मंत्री अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा ने उनकी अगवानी की।

मोदी ने कुवैत के युवराज अल-मुबारक अल-सबा के साथ बैठक में कहा कि कुवैत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को भारत अत्यधिक महत्व देता है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘नेताओं ने स्वीकार किया कि द्विपक्षीय संबंध अच्छी तरह से आगे बढ़ रहे हैं और रणनीतिक साझेदारी तक इनके विस्तार का स्वागत किया।’’

इसमें कहा गया कि दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर दोनों पक्षों के बीच घनिष्ठ समन्वय पर जोर दिया।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि कुवैत की अध्यक्षता में भारत-जीसीसी संबंध और मजबूत होंगे।’’

कुवैत के युवराज ने मोदी के सम्मान में भोज का आयोजन किया।

मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे। पिछले 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह इस खाड़ी देश की पहली यात्रा है।

इससे पहले, 1981 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कुवैत की यात्रा की थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री और अमीर के बीच बातचीत भारत-कुवैत संबंधों को ‘‘नयी ऊंचाइयों’’ पर ले जाने के तरीके तलाशने पर केंद्रित रही।

अपनी चर्चाओं में, मोदी और कुवैती अमीर ने दोनों देशों के बीच मजबूत ऐतिहासिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को याद किया तथा द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक विस्तारित एवं गहरा करने के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कुवैत में भारतीय समुदाय के दस लाख से अधिक लोगों की कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए अमीर को धन्यवाद दिया।

इसने कहा कि मोदी ने कुवैत द्वारा उसके ‘विजन 2035’ को पूरा करने के लिए की जा रही नयी पहल की सराहना की और इस महीने की शुरुआत में खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए अमीर को बधाई दी।

जीसीसी एक प्रभावशाली समूह है जिसमें संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, ओमान, कतर और कुवैत शामिल हैं। वित्त वर्ष 2022-23 में जीसीसी देशों के साथ भारत का कुल व्यापार 184.46 अरब अमेरिकी डॉलर का था।

मोदी ने शनिवार को ‘अरेबियन गल्फ कप’ के उद्घाटन समारोह में ‘विशिष्ट अतिथि’ के रूप में उन्हें आमंत्रित करने के लिए भी आभार व्यक्त किया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अमीर ने मोदी की भावनाओं का सम्मान करते हुए कुवैत एवं खाड़ी क्षेत्र में एक मूल्यवान भागीदार के रूप में भारत की भूमिका की सराहना की।

बयान में कहा गया कि कुवैती नेता कुवैत के ‘विजन 2035’ को साकार करने की दिशा में भारत की ओर से बड़ी भूमिका और योगदान की आशा करते हैं।

प्रधानमंत्री ने अमीर को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

खाड़ी देश भारत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2023-24 में 10.47 अरब अमेरिकी डॉलर का रहा।

कुवैत, भारत का छठा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता है, जो देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को तीन प्रतिशत तक पूरा करता है।

भारतीय निर्यात कुवैत में पहली बार दो अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जबकि भारत में कुवैत निवेश प्राधिकरण का निवेश 10 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया।

भारतीय समुदाय कुवैत में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है।

भारतीय जनशक्ति, कौशल से ‘न्यू कुवैत’ के निर्माण में मदद मिलेगी: प्रधानमंत्री मोदी
कुवैत सिटी, 21 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रवासी भारतीयों ने कुवैत के ‘कैनवास’ को भारतीय कौशल के रंगों से भर दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत के पास ‘न्यू कुवैत’ के लिए आवश्यक जनशक्ति, कौशल और प्रौद्योगिकी है।

कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत की यात्रा पर आए मोदी ने यहां प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारत से यहां पहुंचने में आपको चार घंटे लगते हैं लेकिन किसी भारतीय प्रधानमंत्री को कुवैत जाने में चार दशक लग गए।’’

यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 43 वर्षों में इस खाड़ी देश की पहली यात्रा है।

अगले कुछ सप्ताहों में मनाए जाने वाले त्योहारों की लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आप सभी भारत के विभिन्न भागों से आए हैं, लेकिन आप सभी को देखकर ऐसा लगता है जैसे कि यहां एक मिनी हिंदुस्तान एकत्रित हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हर साल सैकड़ों भारतीय कुवैत आते हैं; आपने कुवैत के समाज में भारतीयता का तड़का लगाया। आपने कुवैत के ‘कैनवास’ को भारतीय कौशल के रंगों से भर दिया है, जिसमें भारत की प्रतिभा, प्रौद्योगिकी और परंपरा का सार भी शामिल है।’’

उन्होंने कहा कि भारत के पास ‘न्यू कुवैत’ के लिए आवश्यक जनशक्ति, कौशल और प्रौद्योगिकी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रामायण, महाभारत के अरबी अनुवादक और प्रकाशक की सराहना की
कुवैत सिटी, 21 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां कुवैत के दो नागरिकों से मुलाकात की और भारत के महत्वपूर्ण ग्रंथों रामायण और महाभारत का अरबी भाषा में अनुवाद और प्रकाशन करने के उनके प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने दोनों ग्रंथों के अरबी संस्करणों की प्रतियों पर हस्ताक्षर भी किए।

मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे। मोदी कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत पहुंचे हैं।

यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 43 वर्षों में इस खाड़ी देश की पहली यात्रा है। इससे पहले, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1981 में कुवैत का दौरा किया था।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रामायण और महाभारत के अरबी अनुवाद देखकर मुझे खुशी हुई। मैं अनुवाद और प्रकाशन में अब्दुल्ला अल-बैरन और अब्दुल लतीफ अल-नसेफ के प्रयासों की सराहना करता हूं। उनकी यह पहल विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति की लोकप्रियता को उजागर करती है।’’

उन्होंने अल-बैरन और अल-नसेफ के साथ अपनी बैठक की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

अल बैरन ने रामायण और महाभारत दोनों का अनुवाद किया, अल नसेफ ने अरबी में उनके प्रकाशन का प्रबंध किया, जिससे अरब दुनिया के व्यापक लोगों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिला।

अक्टूबर में रेडियो पर अपने मासिक प्रसारण कार्यक्रम 'मन की बात' के दौरान मोदी ने उनके प्रयासों पर प्रकाश डाला था और कहा था कि ‘‘यह कार्य केवल अनुवाद नहीं है, बल्कि दो महान संस्कृतियों के बीच एक सेतु है। यह अरब जगत में भारतीय साहित्य की एक नई समझ विकसित कर रहा है।’’

मोदी के आगमन पर कुवैत के प्रथम उप प्रधानमंत्री शेख फहाद यूसुफ सऊद अल-सबा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मोदी ने कुवैत में रहने वाले भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी मंगल सेन हांडा से भी मुलाकात की।

मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज दोपहर कुवैत में श्री मंगल सेन हांडा जी से मिलकर बहुत खुशी हुई। मैं भारत के लिए उनके योगदान और भारत के विकास के प्रति उनके जुनून की प्रशंसा करता हूं।’’

शुक्रवार को हांडा की नातिन श्रेया जुनेजा ने मोदी से उनके 101 वर्षीय नानाजी से मिलने का अनुरोध किया था, जिस पर मोदी ने कहा, ‘‘बिल्कुल! मैं आज कुवैत में मंगल सेन हांडा जी से मिलने के लिए उत्सुक हूं।’’

पिछले वर्ष मोदी ने हांडा को उनके 100वें जन्मदिन पर एक पत्र भेजकर उनके राजनयिक योगदान की प्रशंसा की थी।

मोदी के कुवैत पहुंचने पर वहां रह रहे प्रवासी भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया।

मोदी ने कहा, ‘‘उनकी ऊर्जा, प्रेम और भारत के साथ अटूट जुड़ाव वास्तव में प्रेरणादायक हैं। उनके उत्साह के लिए आभारी हूं और हमारे देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान पर गर्व है।’’

प्रधानमंत्री यहां 26वें अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

भारत, कुवैत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है और भारतीय समुदाय कुवैत में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है।

कुवैत, भारत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है, जिसका द्विपक्षीय व्यापार वित्तीय वर्ष 2023-24 में 10.47 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

कुवैत, भारत का छठा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता है, जो देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को तीन प्रतिशत तक पूरा करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के श्रमिक शिविर में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की
कुवैत सिटी, 21 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां एक श्रमिक शिविर का दौरा किया और भारतीय श्रमिकों से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय ने इस दौरे को इस बात का प्रतीक बताया कि प्रधानमंत्री विदेशों में मौजूद भारतीय श्रमिकों के कल्याण को कितना महत्व देते हैं।

मोदी कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत की यात्रा पर हैं। उनकी कुवैत यात्रा 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस खाड़ी देश की पहली यात्रा है।

उन्होंने अपनी यात्रा के पहले कार्यक्रम के रूप में लगभग 1,500 भारतीय नागरिकों की मौजूदगी वाले मीना अब्दुल्ला क्षेत्र स्थित एक श्रमिक शिविर का दौरा किया।

प्रधानमंत्री ने भारत के विभिन्न राज्यों से संबंधित विभिन्न वर्गों के भारतीय कामगारों से बातचीत की, उनका हालचाल पूछा और ‘गल्फ स्पिक लेबर कैंप’ में नाश्ते के दौरान उनमें से कुछ के साथ मेज पर भी बैठे।

मोदी के श्रमिक शिविर के पूर्व निर्धारित दौरे के बारे में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि इस तरह का विचार यह व्यक्त करने के लिए है कि ‘‘भारत सरकार हमारे श्रमिकों को कितना महत्व देती है और यही मुख्य उद्देश्य है।’’

जून में दक्षिणी कुवैत के मंगफ इलाके में विदेशी श्रमिकों के निवास के लिए इस्तेमाल एक इमारत में लगी भीषण आग में 45 से अधिक भारतीयों की मौत के महीनों बाद मोदी की यह यात्रा हुई है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “श्रमिक शिविर का दौरा प्रधानमंत्री द्वारा विदेशों में भारतीय श्रमिकों के कल्याण को दिए गए महत्व का प्रतीक है। पिछले कुछ वर्षों में, सरकार ने विदेश में भारतीय श्रमिकों के कल्याण के लिए ई-माइग्रेट पोर्टल, मदद पोर्टल और उन्नत प्रवासी भारतीय बीमा योजना जैसी कई प्रौद्योगिकी-आधारित पहल की हैं।’’

मंत्रालय ने श्रमिकों से प्रधानमंत्री की मुलाकात की तस्वीरों के साथ ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी ने भारतीय श्रमिकों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। प्रधानमंत्री का दिन का पहला कार्यक्रम यह दर्शाता है कि भारत विदेशों में भारतीय श्रमिकों के कल्याण को कितना महत्व देता है।’’

अप्रवासी कर्मचारी कुवैत से आंध्रप्रदेश आया, बेटी का यौनशोषण करने के आरोपी की हत्या कर वापस गया
ओबुलवारिपल्लि (आंध्र प्रदेश), 13 दिसंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के 35 वर्षीय व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटी का कथित तौर पर यौन शोषण करने वाले रिश्तेदार की हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यक्ति कुवैत में अप्रवासी श्रमिक के तौर पर काम करता था और हत्या के इरादे से ही वह राज्य लौटा था।

राजमपेट के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी एन. सुधाकर ने कहा कि अंजनेय प्रसाद हाल में कुवैत से आया था और उसने अपनी बेटी का कथित तौर पर यौन शोषण करने को लेकर अपने दिव्यांग रिश्तेदार पी. अंजनेयुलु (59) की लोहे की छड़ से पीट-पीटकर जान ले ली।

सुधाकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अंजनेय प्रसाद दिसंबर के पहले सप्ताह में भारत आया और उसने छह और सात दिसंबर की मध्य रात्रि को अंजनेयुलु की उस वक्त हत्या कर दी जब वह अपने घर के बाहर सो रहा था।’’

यह घटना अन्नामय्या जिले के ओबुलवारिपल्ली में हुई।

सुधाकर ने बताया कि हत्या के बाद प्रसाद कुवैत लौट गया। वहां से उसने एक वीडियो संदेश जारी कर यह स्वीकार किया कि उसने अपराध किया, क्योंकि पुलिस उसकी बेटी की शिकायत पर कार्रवाई करने में कथित रूप से विफल रही थी।

इस बीच, पुलिस ने प्रसाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

(अस्वीकरण: उपरोक्त समाचार/लेख समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा की ऑटो जनरेटेड  सिंडिकेटेड फीड से प्राप्त हुई है और लोकतेज टीम द्वारा संपादित नहीं की गई है। लोकतेज इस सामग्री के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।)

कुवैत के बैंक ने केरल के नर्सों पर 700 करोड़ रुपये का ऋण न चुकाने का आरोप लगाया, प्राथमिकी दर्ज
तिरुवनंतपुरम, 10 दिसंबर (भाषा) कुवैत के एक प्रमुख बैंक ने केरल के 1,400 से अधिक लोगों द्वारा खाड़ी देश में काम करते समय लिए गए करीब 700 करोड़ के ऋण नहीं चुकाने के आरोप में राज्य के विभिन्न थानों में शिकायतें दर्ज कराई है।

ऋण लेने वालों में अधिकतर लोग पेशे से नर्स हैं।

ऋण चुकता नहीं करने वाले अधिकतर लोग अब अपने गृह राज्य लौट गए हैं या फिर दूसरे देशों में जा चुके हैं, जिसके कारण खाड़ी बैंक केएससीपी (कुवैत शेयरहोल्डिंग कंपनी पब्लिक) ने हाल ही में केरल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। केएससीपी के शिकायत दर्ज कराने के बाद राज्य में 10 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बैंक के उप महाप्रबंधक मोहम्मद अब्दुल वासी कामरान की शिकायत के आधार पर एर्नाकुलम ग्रामीण में आठ, एर्नाकुलम शहर में एक और कोट्टायम में एक मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले महीने विभिन्न पुलिस थानों में अधिकतर मामले भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 406 और 420, 120-बी, 34 सहित विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किए गए।

राज्य में बैंक को कानूनी सहायता प्रदान करने वाले अधिवक्ता थॉमस जे. अनक्कलुंकल ने कहा कि ऋण चुकता नहीं करने वाले प्रत्येक व्यक्ति ने संस्था से 75 लाख से एक करोड़ रुपये तक का ऋण लिया था।

उन्होंने बताया कि बैंक को 1,400 से अधिक लोगों ने लगभग 700 करोड़ रुपये का चूना लगाया।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उनमें से ज्यादातर ने कोरोना काल के दौरान ऋण लिया था और अधिकतर लोग कुवैत के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में पेशे से नर्स थे, और अपने वेतन प्रमाण पत्र दिखाकर ऋण ले सकते थे।’’

उन्होंने कहा कि शुरू में वे छोटे ऋण लेते थे और बिना किसी चूक के उन्हें चुका कर बैंक अधिकारियों का विश्वास अर्जित कर लेते थे।

बाद में वे 75 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक के बड़े ऋण लेते थे और बिना चूके दो या तीन बार किश्तें चुकाते थे।

अनक्कलुंकल ने बताया, ‘‘इसके बाद वे छुट्टी पर घर जाने के बहाने देश छोड़ देते थे और फिर कभी कुवैत नहीं लौटते तथा किश्ते भी नहीं चुकाते थे।’’

कुवैत बैंक अधिकारियों ने इस मामले को भारतीय गृह विभाग के समक्ष उठाया है, जो इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से ले रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘पासपोर्ट का विवरण और घर का पता बैंक के पास उपलब्ध होने से हमारे लिए राज्य में आरोपियों का पता लगाना मुश्किल नहीं था और हमने शिकायत दर्ज करवाई।’’

उन्होंने कहा कि केवल कुवैत ही नहीं, बल्कि पश्चिम एशिया के अन्य संस्थानों के साथ भी इसी तरह से धोखाधड़ी की गई होगी और वे भी इसी तरह की शिकायतें दर्ज कराएंगे।

अधिवक्ता ने कुछ बकायेदारों की इन दलीलों को खारिज कर दिया कि कोविड महामारी फैलने के बाद उत्पन्न हालात में नौकरी छूट जाने की वजह से वे कर्ज नहीं चुका पाए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच जारी है और कुछ बकायेदारों ने रकम चुकाने की इच्छा जताई है।

कुवैत की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 49 लोगों की मौत, जान गंवाने वालों में अधिकांश भारतीय
कुवैत सिटी, 13 जून (हि.स.)। दक्षिणी कुवैत में विदेशी मजदूरों वाली एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 49 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मरने वालों में 40 भारतीय हैं। कुवैत की इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इस भीषण हादसे को देखते हुए घटना के कुछ देर बाद ही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि पीएम मोदी के निर्देश पर विदेश राज्यमंत्री को तत्काल कुवैत के लिए रवाना किया जा रहा है, ताकि वह आग लगने से प्रभावित लोगों और स्थानीय प्रशासन के बीच सामंजस्य बनाने में मदद करें।

अधिकारियों के अनुसार, ज्यादातर लोगों की मौत धुएं से दम घुटने के कारण तब हुई जब वे सोए हुए थे। उन्होंने कहा कि कई लोगों को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग कुवैत के दक्षिणी अहमदी गवर्नेट के मंगफ क्षेत्र में छह मंजिला इमारत की रसोई में लगी। उन्होंने कहा कि इमारत में लगभग एक ही कंपनी के लगभग 200 मजदूर रहते थे।

कुवैत टाइम्स की खबर के अनुसार, गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आग से मरने वालों की संख्या 49 तक पहुंच गई है। मंत्रालय ने कहा कि आपराधिक साक्ष्य विभाग के कर्मी वर्तमान में घटनास्थल पर मृतकों की पहचान करने और आग के कारण जानने पर काम कर रहे हैं। इसने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वाले भवन मालिकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

गृह मंत्रालय के सामान्य आपराधिक साक्ष्य विभाग के प्रमुख मेजर जनरल ईद अल-ओवैहान ने कहा, दुर्भाग्य से, हमें सुबह ठीक 6 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे) मंगफ क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली। अंग्रेजी दैनिक अरब टाइम्स ने उनके हवाले से कहा कि मृतकों में अधिकतर केरल, तमिलनाडु और उत्तर भारतीय राज्यों के भारतीय नागरिक शामिल हैं जिनकी उम्र 20 से 50 साल के बीच थी।

सूत्रों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान पांच अग्निशमनकर्मी घायल हो गए। कुवैत में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज भारतीय कामगारों को चपेट में लेने वाली दुखद अग्नि दुर्घटना के संबंध में, दूतावास ने एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 965-65505246 जारी किया है। सभी संबंधित लोगों की जानकारी के लिए इस हेल्पलाइन से जुडऩे का अनुरोध किया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर कहा, कुवैत सिटी में आग लगने की घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। वह घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और वहां प्रभावितों की सहायता के लिए अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।

पीएम के निर्देश पर विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आग में घायल हुए भारतीयों की सहायता की निगरानी करने और मारे गए लोगों के शवों को शीघ्र स्वदेश पहुंचाने के कार्य में सहयोग के लिए कुवैत रवाना होंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, कुवैत सिटी में आग की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। 40 से अधिक लोगों की मौत की खबर है और 50 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारे राजदूत शिविर में गए हैं। आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

जयशंकर ने एक्स पर कहा, मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। घायल हुए लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं। भारतीय दूतावास इस संबंध में सभी संबंधित पक्षों को पूरी सहायता प्रदान करेगा। कुवैत में भारतीय राजदूत आदर्श स्वैका ने कई अस्पतालों का दौरा किया जहां घायलों को भर्ती कराया गया है।

भारतीय दूतावास ने एक्स पर कहा, राजदूत आदर्श स्वैका ने अल-अदन अस्पताल का दौरा किया जहां आज की आग की घटना में घायल हुए 30 से अधिक भारतीय मजदूरों को भर्ती कराया गया है। उन्होंने कई मरीजों से मुलाकात की और उन्हें दूतावास से पूरी सहायता का आश्वासन दिया।

कुवैत के गृह मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल सबाह ने आग की घटना की जांच के आदेश दिए और अल-मंगफ इमारत के मालिक तथा चौकीदार को पकड़ने के निर्देश जारी किए।

कुवैत के लेबर कैंप में भीषण आग, कई भारतीयों समेत 45 प्रवासी श्रमिकों की मौत
कुवैत सिटी, 12 जून (हि.स.)। दक्षिणी कुवैत के मंगफ शहर में बुधवार तड़के एक कंपनी के श्रमिक शिविर में भीषण आग लगने से 45 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई और कम से कम 50 लोग झुलस हो गए। अधिकतर भारतीयों में से कुछ की हालत गंभीर है, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने के लिए आश्वस्त किया है।

कुवैत के दक्षिणी अहमदी गवर्नरेट के मंगफ क्षेत्र में स्थित छह मंजिला इमारत की रसोई के अंदर बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे आग लग गई। संदेह है कि चौकीदार के कमरे में रखे गैस सिलेंडर से लगी थी। आग लगने के समय एक ही कंपनी के शिविर में लगभग 160 कर्मचारी थे। अधिकारियों को सुबह करीब छह बजे आग लगने की सूचना दी गई, जब ज्यादातर लोग सो रहे थे।

गृह मंत्री शेख फहद अल-यूसेफ अल-सबाह ने घटनास्थल का दौरा किया और इमारत के मालिक, चौकीदार और श्रमिकों के लिए जिम्मेदार कंपनी के मालिक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। गृह मंत्री ने कुवैत नगर पालिका और मेनपॉवर के लिए सार्वजनिक प्राधिकरण को इसी तरह के उल्लंघनों के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसमें आवासीय भवनों में भीड़भाड़ रोकने और भविष्य की घटनाओं को रोकने के लिए सभी सुरक्षा आवश्यकताओं को सुनिश्चित करना शामिल है।

मंगफ श्रमिक शिविर में हुई इस दर्दनाक घटना के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने 965-65505246 पर एक आपातकालीन हेल्पलाइन शुरू की है। सभी संबंधित पक्षों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी अपडेट के लिए इस हेल्पलाइन का उपयोग करें। कुवैत में भारतीय राजदूत डॉ. आदर्श स्वाइका ने घटनास्थल का दौरा करके पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और कहा कि दूतावास हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “कुवैत शहर में आग लगने की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। बताया गया है कि 40 से अधिक मौतें हुई हैं और 50 से अधिक अस्पताल में भर्ती हैं। हमारे राजदूत शिविर में गए हैं। हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। इस दुर्घटना में जिनकी दर्दनाक मौत हुई है, उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधितों को पूरी सहायता प्रदान करेगा।”

नुपुर शर्मा मामले में विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कुवैत सरकार की बड़ी कार्रवाई, ‌विजा रद्द कर देश निकाले का आदेश दिया!
भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा एक समाचार एजेंसी में एक डिबेट के दौरान दिए गये बयान के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नुपुर के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। भारत में तो अलग-अलग हिस्सों में हिंसा और पत्थरबाजी भी देखी गई। कुवैत में भी नुपुर के बयान को लेकर जमकर हंगामा मचा हुआ है। इन सब के बीच 10 जून को कुवैत के फहाहील इलाके में प्रदर्शन करने वाले भारतीयों समेत सभी अप्रवासी एशियाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला लिया गया है। हंगामा और प्रदर्शन करने वाले सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब सभी उनके देश भेज दिया जाएगा।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार फहाहील इलाके में जमा होकर ये जब ये सभी लोग प्रदर्शन कर रहे थे, तभी वहां भारी संख्या में पुलिस बल आ गयी और सबको अपने कब्जे में लेकर सभी को ट्रकों में भरकर ले जाया गया। अब इन सभी पर वहां के स्थानीय कानून के उल्लंघन का आरोप है और अब इन सभी का वीजा रद्द कर दिए गए और निर्वासन केंद्र भेजा गया है। फिलहाल पुलिस प्रदर्शन करने के लिए कौन लोग जिम्मेदार है और किसके कहने पर ये सब हुआ उसके बारे में जानकारी पाने के लिए जाँच कर रही है।

आपको बता दें कि निर्वासन केंद्र भेजे गए भारतीयों समेत सभी एशियाइयों के नाम अब कुवैत में प्रतिबंधित लोगों की सूची में शामिल हो जाएंगे। ऐसे में अब ये कभी दोबारा कुवैत नहीं जा सकेंगे। अरब देशों में धरने-प्रदर्शन के आयोजन को नियमों और कानूनों का उल्लंघन माना जाता है और इसमें शामिल लोगों को उनके देश भेज दिया जाता है। साथ ही इस मामले में आये अधिकारिक बयान में कुवैत सरकार ने कहा, यहां रहने वाले सभी लोगों को देश के कानूनों का पालन करते हुए किसी भी तरह के धरने-प्रदर्शन से दूर रहना जरूरी है। कुवैत में प्रदर्शन करने वाले प्रवासियों में भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मुसलमान थे।

कुवैत : गोद में शेर को दबोचे चल रही महिला को देखकर हर कोई है हैरान, वायरल हुआ वीडियो
शेर को सबसे खतरनाक जानवरों में से माना जाता है। कोई भी इंसान शेर के आसपास जाने से पहले सौ बार सोचता है। लेकिन एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला एक दहाड़ते हुए शेर को गोद में उठाकर तेजी से भाग रही है। शेर की दहाड़ सुनकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले तो सड़क पर यह नजारा देखा तो देखते ही रह गए। मिडिल ईस्ट मॉनिटर के मुताबिक, कुवैत सिटी में पालतू शेर ने अपने बाड़े से भागकर एक रिहायशी इलाके में घुसकर दहशत फैला दी। सबहिया क्षेत्र में स्थानीय अधिकारियों को शेर के दिखने की कई खबरें मिलीं।

ऑनलाइन वायरल हुए फुटेज में, शेर की मालकिन एक महिला उसे अपनी बाहों में लिए हुए चलती दिखाई दे रही है। इस दौरान शेर महिला के पकड़ से आजाद होने के लिए संघर्ष करते हुए और उसे सड़क पर ले जाते समय गुर्राते हुए देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक यह शेर पालतू था और आधी रात घर से भाग गया था। इसके बाद शेर के मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी। सभी शेर की तलाश में रात को ही निकल गए थे और आखिरकार जाकर यह शेर सड़क पर घूमता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि यह घटना कुवैत के एक जगह की है और शेर की दहाड़ लोगों के लिए डरावनी साबित हो रही थी।

hate when this happens pic.twitter.com/laYa0FtSsI
— Dylan Burns????️????️‍???? (@DylanBurns1776) January 3, 2022

आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर आने के साथ ही वीडियो वायरल हो गयाऔर अब तक वीडियो को ट्विटर पर 5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग इस पर जमकर टिप्पणी भी कर रहे है। बता दें कि  कुवैत में शेर और बाघ जैसे जानवर रखना गैरकानूनी है, लेकिन फिर भी ऐसे दृश्य यह एक आम बात है। ऐसा ही एक मामला 2018 में सामने आया था जब कुवैत में अधिकारियों ने सड़कों पर घूमते हुए एक विशाल शेर को ट्रैंक्विलाइज़र की मदद से पकड़ कर एक चिड़ियाघर को सौंप दिया था।