Mathura - Loktej

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन टकराए, 13 लोगों की मौत व 35 अन्य घायल
मथुरा (उप्र), 16 दिसंबर (भाषा) मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के सात बस व तीन गाड़ियों के आपस में टकराने के बाद कई वाहनों में लगी आग में झुलसने से 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 35 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

इस बीच जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (एडीएम) के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है, जिसे दो दिनों के भीतर तफ्तीश पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये गये हैं।

यमुना एक्सप्रेस-वे के आगरा-नोएडा साइड पर मंगलवार तड़के हुए हादसे की जांच के लिए मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार को नामित किया है।

उन्होंने बताया कि यह हादसा तड़के करीब साढ़े चार बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव थाना क्षेत्र में तब हुआ जब घने कोहरे में आठ बस और तीन छोटे वाहन आपस में टकरा गए।

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने कहा, ‘‘आगरा से नोएडा की ओर जा रहे वाहनों की आपस में टक्कर हो गई।’’

उन्होंने बताया कि संभवत: कोहरा होने से कम दृश्यता के कारण यह हादसा हुआ।

कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

बलदेव थाना प्रभारी रंजना सचान ने कहा, ‘‘मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है जिनमें से अब तक सिर्फ तीन की पहचान हो पाई है। इनकी पहचान प्रयागराज के निवासी अखिलेंद्र प्रताप यादव (44), आजमगढ़ निवासी रामपाल (75) और गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के मुस्कान बाजार निवासी सुल्तान (62) के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’

एक अधिकारी ने बताया कि शेष मृतकों के शव से सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और उनके परिजनों से मिलान के बाद ही मृतकों की पहचान संभव हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि इन सभी लोगों की मौत वाहनों में आग लगने के बाद झुलसने के कारण हुई।

सचान ने बताया कि घायलों में से 15 को जिला अस्पताल, नौ को बलदेव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौ को एक निजी अस्पताल और दो को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि यात्रियों को सरकारी वाहनों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे के कारण अस्थायी तौर पर मार्ग परिवर्तन भी किया गया है।

दूसरी ओर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने भी अपने बयान में कहा है कि पूरी घटना की जांच के लिए बलदेव थाने में अज्ञात बस चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है और जांच में पाए गए तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

आगरा मण्डल के आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने भी जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और जिला अस्पताल में मरीजों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को उनका समुचित इलाज करने के निर्देश दिए।

श्लोक कुमार ने कहा, "हम जले हुए शवों के डीएनए को उनके रिश्तेदारों द्वारा दिए गए नमूनों से मिलाने के लिए सुरक्षित रख रहे हैं। हमने तीन मृत यात्रियों की पहचान कर ली है और उनके रिश्तेदारों से संपर्क कर रहे हैं। उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि मृतकों की सही पहचान के लिए अवशेषों से डीएनए नमूने लिए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिन लोगों के शवों की पहचान हो गई है, उनके सम्मानजनक अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है और घायलों का इलाज किया जा रहा है।

इससे पहले मथुरा पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ‘‘आज करीब साढ़े चार बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की तरफ माइलस्टोन 127 पर कोहरा ज्यादा होने से कम दृश्यता के कारण सात बस व तीन गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।’’

पुलिस ने कहा, ‘‘घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कोई भी गंभीर नहीं है। बेहतर से बेहतर उपचार दिलाया जा रहा है, अन्य यात्रियों को गंतव्य तक सरकारी वाहनों से भिजवाया जा रहा है।’’

चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुर्घटनाग्रस्त बसों में आग लग गई जिसे काबू करने के लिए मौके पर दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया।

हादसे में हुई मौतों पर दुख प्रकट हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’’

इस बीच, मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का भी निर्देश दिया है।

सीएमओ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि घायलों का तत्काल, समुचित एवं निःशुल्क उपचार सुनिश्चित करते हुए उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

इस भीषण सड़क हादसे के संबंध में जांच के लिए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है जो अगले दो दिनों में जांच कर दुर्घटना के कारणों एवं भविष्य में ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए अपनी सुस्पष्ट रिपोर्ट पेश करेगी।

जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह द्वारा गठित की गई समिति में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत, अधिशासी अभियंता (निर्माण खण्ड-एक) गुलवीर सिंह एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश राजपूत शामिल हैं।

योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव का किया शुभारंभ
मथुरा, 07 मार्च (वेब वार्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा जिले के बरसाना में शुक्रवार को ’रंगोत्सव 2025’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा और ब्रजभूमि के कायाकल्प का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पांच हजार साल से भारत की सनातन संस्कृति को ऊर्जा देने वाली यह ब्रजभूमि श्रद्धा और आस्था की धरा है। इसके कण-कण में श्रीराधा और श्रीकृष्ण के दर्शन होते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि यहां काशी, अयोध्या और मथुरा, ये तीनों तीर्थ स्थल सनातन एकता के प्रतीक के रूप में मौजूद हैं। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विरासत और विकास की नई परंपरा स्थापित हुई है, जिसका परिणाम हाल ही में संपन्न प्रयागराज महाकुंभ के भव्य आयोजन के रूप में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि जो जितना सनातन धर्म के खिलाफ बोलता था, अफवाह फैलाता था और तर्कहीन बातें करता था, उन्हें सनातन धर्मावलम्बियों ने महाकुंभ के जरिए करारा जवाब दिया है। महाकुंभ सनातन धर्म का दुर्लभतम क्षण बन गया है।

योगी ने होली को एकता का सूत्र बताते हुए कहा कि होली आपसी सद्भाव और दूरियों को मिटाने का त्योहार है। महाकुंभ ने जहां दुनिया को एकता का संदेश दिया, वहीं होली इसे और मजबूत करती है। उन्होंने बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठ्ठमार होली और लड्डूमार होली का जिक्र करते हुए सनातन धर्म की अद्भुत परंपराओं की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार के बजट में ब्रजभूमि के विकास के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। करोड़ों की योजनाओं के साथ बरसाना को विकास से जोड़ा जा रहा है। पहली बार बरसाना में रोपवे की सुविधा शुरू हुई है। महाकुंभ के सकुशल सम्पन्न होने के बाद अब फुरसत मिली है। काशी, अयोध्या, प्रयागराज, मां विंध्यवासिनी धाम के विकास के बाद अब बारी इसी पुण्यभूमि की है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मथुरा, बरसाना, ब्रजभूमि के विकास के लिए कोई सीमा नहीं है। योगी ने कहा कि वे होली के अवसर पर श्रीराधारानी के चरणों में इसी निवेदन के साथ पहुंचे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने दिल्ली में रामभक्तों की सरकार आने का जिक्र करते हुए यमुना के संरक्षण का वादा दोहराया। उन्होंने कहा कि अब यमुना मइया भी गंगा मां की तरह निर्मल और अविरल होंगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संतों का सम्मान किया और देश-दुनिया से आए लोगों को होली एवं रंगोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बरसाना ब्रह्मा, नंदगांव शिव और गोवर्धन विष्णु जी का प्रतीक है। यह ब्रजभूमि हर सनातन धर्मावलंबी के लिए आशीर्वाद का केंद्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सुरक्षा, विकास और समृद्धि की गारंटी है। होली के इस पावन अवसर पर ब्रजभूमि के विकास को नई गति मिलेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने श्रीलाडली जी महाराज के मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश के कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर संतजन विनोद बाबा, रामसुख दास, माधवदास मौनी बाबा, फलहारी बाबा, राज्य सरकार के मंत्री संदीप सिंह एवं चौधरी लक्ष्मी नारायण, सांसद तेजवीर सिंह, विधायक मेघश्याम सिंह, पूरण प्रकाश, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र आदि मौजूद रहे। वहीं गीतांजली शर्मा ने अपने समूह के साथ नृत्य के जरिए फूलों की होली पर विशेष प्रस्तुति दी।

मथुरा: फुलेरा दूज पर लाडली जी महाराज मंदिर में ‘चंग’ की थाप पर झूम उठे भक्त
मथुरा, 01 मार्च (वेब वार्ता)। शनिवार को वृंदावन की छटा निराली निकली। हो भी क्यों न फुलेरा दूज जो है। इस दिन से गोकुल और बरसाने की गलियां अपने श्रीकृष्ण का फूल से सत्कार करने में जुट जाती हैं।

1 मार्च से शुरू हुआ पर्व फूल, रंग, अबीर, लड्डू से होता हुआ लठमार होली तक पहुंचेगा। होली का उल्लास अनूठा है और दुनिया भर से श्रद्धालु इसे देखने पहुंचने लगे हैं। फुलेरा द्विज की सुबह से ही श्री जी के भक्त उनकी अटारी पहुंचने लगे। मंदिर के भीतर चंग-ढोलक की थाप संग राधा रानी को पूरे भाव से सुमिरन करने लगे।

फुलेरा द्विज को लेकर कहानियां और मान्यताएं कई हैं। कुछ कहते हैं कि अपनी राधा रानी से मिलने घनश्याम पधारते हैं तो कुछ का मानना है कि कृष्ण भगवान स्वयं भक्तों के साथ होली खेलने पधारते हैं। मान्यताएं-कहानियां कुछ भी हों लेकिन रौनक शानदार होती है। सुबह से ही श्री जी के भक्त उनके द्वार पहुंचने लगे।

मथुरा के श्री लाडली जी महाराज मंदिर में इस समय होली का माहौल पूरी तरह से भव्य है। यहां रंगों की ऐसी बरसात होती है कि भक्त भक्ति और उल्लास में डूब जाते हैं। मंदिर में फूलों की होली, हुरंगा होली और गुलाल होली की परंपराएं बड़े धूमधाम से मनाई जाती हैं। श्रद्धालु न सिर्फ रंग खेलते हैं, बल्कि यहां के आध्यात्मिक वातावरण में भी मग्न हो जाते हैं, जो उन्हें एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है।

इस साल ब्रज क्षेत्र में होली के त्योहार की धूम अलग ही देखने को मिलेगी। 7 मार्च से 15 मार्च तक आयोजित होने वाले विभिन्न होली आयोजनों में श्रद्धालु और पर्यटक दोनों ही जमकर रंगों की मस्ती में डूबेंगे।

7 मार्च को बरसाना में लड्डू मार होली का आयोजन होगा, जहां श्रद्धालु लड्डू फेंकते हुए एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देंगे। 8 मार्च को बरसाना में ही लठमार होली खेली जाएगी, जो खासतौर पर महिलाओं द्वारा पुरुषों पर लठमार (लाठी से खेल) के रूप में खेली जाती है।

9 मार्च को नंद गांव में भी लट्ठमार होली का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय लोग और श्रद्धालु पूरे जोश के साथ हिस्सा लेंगे। इसके बाद 10 मार्च को वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में रंगों की होली का आयोजन होगा, जो विश्वभर में प्रसिद्ध है।

11 मार्च को गोकुल में छड़ी मार होली का आयोजन होगा, जो विशेष रूप से श्रद्धालुओं द्वारा छड़ी से एक-दूसरे को रंग लगाने का पारंपरिक तरीका है। इसके बाद 13 मार्च को फालेन गांव में होलिका दहन होगा, जिसमें दहकते अंगारों के बीच से पंडा निकलेगा, यह एक अद्भुत धार्मिक परंपरा है।

14 मार्च को संपूर्ण ब्रज क्षेत्र में होली का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें सभी लोग रंगों से सराबोर हो जाएंगे। और अंत में, 15 मार्च को दाऊजी में हुरंगा का आयोजन किया जाएगा, जहां श्रद्धालु विशेष रूप से हुरंगों के साथ रंगों में डूबकर होली का आनंद लेंगे।

मथुरा के इस्कॉन मंदिर का कर्मचारी चढ़ावे का धन लेकर फरार, मामला दर्ज
मथुरा (उप्र), पांच जनवरी (भाषा) मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा संचालित श्रीकृष्ण बलराम मंदिर में पिछले तीन साल से कार्यरत कर्मचारी चढ़ावे का धन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक साल से चढ़ावे की धनराशि का हिसाब नहीं दिया था और जब उससे हिसाब मांगा गया, तो वह फरार हो गया।

पुलिस ने मंदिर के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) की तहरीर पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

वृन्दावन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवि त्यागी के अनुसार इस्कॉन मंदिर के सीएफओ ने शिकायत में कहा कि यहां ‘मेंबरशिप’ विभाग में कार्यरत मुरलीधर दास को दानदाताओं द्वारा मंदिर में दान की जाने वाली राशि को बैंक में जमा करने के लिए रखा गया था जिसके लिए उसे 32 रसीद बुक सौंपी गई थीं।

त्यागी ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया कि जब कई बार उन रसीदों का हिसाब देने के लिए उससे कहा गया तो पहले तो वह टालता रहा लेकिन पिछले दिनों जब सख्ती की गई तो वह अचानक मथुरा में अपने अस्थाई निवास से ही फरार हो गया।

दास पर यह भी आरोप कि जब उसे फोन कर रसीद बुक और चढ़ावे की राशि वापस करने को कहा गया तो उसने जान से मारने की धमकी तक दी।

वृन्दावन पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस्कॉन के जनसंपर्क अधिकारी रवि लोचन दास ने बताया कि पुलिस ने उसके करीबी लोगों से जानकारी प्राप्त कर उसके सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है, परंतु अभी उसका सुराग नहीं मिला है।

उन्होंने बताया कि इस घटना से चार साल पहले भी एक कर्मचारी ने एक करोड़ से अधिक का घपला किया था।

मथुरा : ‘नंद के घर आनंद भयो ... हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की से गूंजा मथुरा
मथुरा, 27 अगस्त(हि.स.)। भगवान श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव ब्रज में मनाया गया। यहां के प्रमुख मंदिरों में मध्यरात्रि 12 बजे कान्हा, जिसे लाड से ‘लल्ला’ कहा जाता है का जन्म हुआ। इस अवसर पर ब्रज की गली-गली ‘नंद के घर आनंद भयो ... हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ से गूंज उठी। जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। मथुरा के प्रमुख मंदिर दुल्हन की तरह सजे दिखाई दिए। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर पर मुख्य आयोजन हुआ। इसके अलावा देश भर के मंदिरों में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।

अजन्मे के 5251वें जन्मोत्सव को लेकर समूचा ब्रज मंडल सुबह से ही उस क्षण के इंतजार में श्रीकृष्ण जन्मस्थान और द्वारिकाधीश मंदिर के संपर्क मार्गों पर उमड़ा था, जिस क्षण आधीरात में कान्हा के जन्मोत्सव में भागीदारी का पुण्यलाभ मिल सके। सोमवार को मंदिर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भोर की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं की लम्बी-लम्बी कतारें जन्मस्थान के द्वार पर लगी हुई थी। जन्मस्थान पर श्रद्धालुओं के उमड़े सैलाब के समक्ष व्यवस्थाएं बौनी साबित होती दिखी, लेकिन यह कान्हा का ही अदभुत नजारा था कि उसकी आस्था में बंधे लाखों भक्तों ने अनुशासित रहकर व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुए आधी रात के बाद तक भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया।

जन्मस्थान पर जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ सोमवार की सुबह भगवान की मंगला आरती के साथ शुरू हुआ। प्रातः नौ बजे से जन्मस्थान के लीला मंच पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा के सानिध्य में मधुर व सुंदर भजन गायन का आयोजन हुआ। भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। सायं चार बजे से पुनः लीलामंच पर भक्ति रस की गंगा प्रवाहित हुई तथा श्रद्धालुओं ने भजनों का रसास्वादन किया। जिस क्षण के इंतजार में करोडों श्रद्धालु प्रतीक्षा करते हैं वह अलौकिक कार्यक्रम रात्रि 11 बजे से शुरू हुआ। 11 बजे श्रीगणेश-नवग्रह आदि का पूजन शुरू हुआ। रात्रि 11ः55 बजे 1008 कमल-पुष्पों से ठाकुरजी का सहर्चन किया गया और ठीक 12 बजे भगवान के प्राकट्य के दिव्य दर्शन हुए। भगवान के प्राकट्य के साथ ही संपूर्ण मंदिर परिसर वाद्यों की पवित्र ध्वनि से गुंजायमान हो उठा एवं सम्पूर्ण मंदिर परिसर में सुगंधित द्रव्यों का छिडकाव किया गया। पवित्र ध्वनियों एवं सुगंध के मध्य परिसर में उपस्थित प्रत्येक श्रद्धालु को सजीव अनुभव हुआ कि वह भगवान के इस दिव्य प्राकट्य उत्सव का साक्षी बने है। प्राकट्य के साथ ही भगवान की दिव्य प्राकट्य आरती हुई। दिव्य प्राकट्य उत्सव में रजत कमल पुष्प में विराजमान होकर ठाकुरजी ने भक्तों को दर्शन दिये।

अर्द्ध स्वचलित इस कमल पुष्प में लगे बटन को घुमाते ही कमल पंखुडियां स्वतः खुल गईं और कमल ह्दय में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण के चल विग्रह के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने अपने आप को धन्य किया। रात्रि 12.10 बजे कमल पुष्प में विराजमान भगवान के चल विग्रह की विशेष रूप से तैयार कराए गए अदभुत महाभिषेक मंच पर स्थापित चौकी पर विराजमान हुए। संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, गाेपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, अन्य ने ठाकुरजी का महाभिषेक किया। इस दाैरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि संस्थान के अध्यक्ष महन्त श्रीनृत्यगोपालदास महाराज माैजूद रहे। इससे पूर्व भगवान के दर्शन मात्र से दैविक, दैहिक एवं भौतिक तापों का शमन करने वाले परम कल्याणकारी महाभिषेक कामधेनू गाय द्वारा किया गया। रात्रि 1ः30 बजे से श्रद्धालुओं ने भगवान की शृंगार आरती के दर्शन किए।

कान्हा के जन्म का साक्षी बनने के लिए लालायित भक्तों ने प्रवेशद्वार से लगी कई कि.मी. लंबी लाइन में खड़े रहकर प्रसन्नतापूर्वक प्रतीक्षा की। सायं 5 बजे तक लगभग 15 लाख भक्त मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए पहुंच चुके थे। रात तक इनकी संख्या लगभग 20 लाख पहुंच चुकी थी।

मथुरा : सीएम योगी ने ब्रजवासियों को दी रोप-वे की सौगात
मथुरा, 25 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ब्रजवासियों को रोप-वे की सौगात दी। अब ब्रह्मांचल पर्वत पर विराजमान लाडली किशोरी राधा रानी के लिए भक्तों को 251 सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरसाना में 15.89 करोड़ रुपये की लागत से मथुरा- वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधीन पीपीपी मॉडल पर रोप-वे प्रोजेक्ट की शुरुआत की है।

ब्रज में लगातार पर्यटन सुविधा में इजाफा कर रही योगी सरकार

योगी सरकार ब्रज में लगातार पर्यटन सुविधाओं में इजाफा कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरसाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को रोप-वे सेवा की सौगात दी। ब्रज की महारानी श्री राधा रानी की नगरी बरसाना के ब्रह्मांचल पर्वत पर लाडली जी मंदिर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करीब 251 सीढ़ियों को चढ़कर जाना पड़ता था लेकिन अब रोप-वे से राधा रानी के मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को आसानी होगी। बरसाने में बने 210 मीटर लंबे इस रोपवे में 12 ट्रॉली संचालित होंगी। प्रत्येक ट्रॉली में छह लोग बैठ सकेंगे। जमीनी तल से रोपवे की ऊंचाई 30 मीटर है। पांच से सात मिनट में भक्त नीचे से ब्रह्मांचल पर्वत पर विराजमान श्रीजी के मंदिर पहुंच जाएंगे। करीब एक घंटे में 72 श्रद्धालु श्री राधा रानी के दर्शन करने जा सकेंगे। रोप-वे के लिए दो स्टेशन का निर्माण किया गया है। अपर व लोअर स्टेशन पर टिकट काउंटर बनाए गए हैं।

महज 100 रुपये तय किया गया है किराया

बरसाना रोपवे प्रोजेक्ट में मथुरा- वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधीन पीपीपी मॉडल पर शुरू किया गया है। इसमें 15.89 करोड़ रुपए की लागत आई है। यहां पर्यटकों के लिए टॉयलेट ब्लॉक, कैंटीन, वेटिंग हॉल आदि का निर्माण किया गया है। रोप-वे में प्रति यात्री आने-जाने के लिए सौ रुपये खर्च करने होंगे। अगर कोई यात्री केवल एक तरफ के लिए ही रोप-वे का इस्तेमाल करता है तो उसे 60 रुपये देने होंगे। पांच वर्ष से अधिक आयु के बच्चे के लिए भी टिकट खरीदना होगा।

मथुरा : लड्डू गोपाल के आगमन को लेकर ब्रज में हर्षोल्लास
मथुरा, 24 अगस्त (हि.स.)। लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव को लेकर ब्रज ही नहीं बल्कि पूरे भारत देश में उत्साह छाया हुआ है, लेकिन ब्रजभूमि में हर ब्रजवासी के लिए कान्हा का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। मथुरा के बाजार सजे हुए हैं, श्रद्धालु महिला बड़े ही भाव से ठाकुरजी को अपने घर स्थापित करके उनका प्राकटोत्सव मनाने को लालायित नजर आ रहे हैं।

बाजार में लड्डू गोपाल के श्रृंगार के लिए खास रत्नों की पोशाक, पगड़ी, मुरली और झूले आए हैं। दुकानदार ग्राहकों के लिए कान्हा के श्रृंगार की सामग्री एक साथ उपलब्ध करा रहे हैं। इस बार जन्माष्टमी के लिए लड्डू गोपाल को विशेष पोशाक तैयार की गई है। इस बार मोरपंख लगी और नग जड़ी हुई विशेष पोशाक भी बाजार में है जो ग्राहकों को पसंद आ रही है। वहीं मुकुट और पगड़ी भी नग लगाकर बनाई गई है।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पूरे ब्रजमण्डल में खासा उत्साह है। एक सप्ताह पूर्व से ही इसकी खरीददारी को लेकर बाजारों में दुकानें सजी हुई हैं। महिलाओं में कान्हा के वस्त्र, श्रृंगार खरीदने को लेकर खास उत्साह है। महिलाएं और युवतियां लड्डू गोपाल के लिए रंग-बिरंगी पोशाकें और आभूषण लेने के लिए बाजारों में पहुंच रही हैं।

आर्टिफिशियल आभूषणों के अलावा चांदी के मुकुट, बांसुरी, मालाएं और अन्य साज सामान बाजार में मौजूद हैं। बाजार में लडडू गोपाल के सिंहासन, पालने, मुकुट, बांसुरी, बाजूबंद, पाजेब, लटकन, छड़ी और अन्य आभूषणों की भी बिक्री हो रही है। बाजारों में लड्डू गोपाल के लिए हरे, पीले, लाल और अन्य कई रंगों में पोशाक विभिन्न वेरायटी में मौजूद हैं।

इसी के साथ उनके लिए मोर मुकुट, संगीत और लीला की याद दिलाने वाली छोटी बांसुरी, बाजूबंद, कंगन, कान के कुंडल भी मौजूद हैं। लकड़ी के अलावा बाजार में चांदी के भी झूले मिल रहे हैं। बाजारों में मोर पंख से बने हुए डिजाइनर झूले और मुकुट भी डिमांड में हैं।

बाजार भी कान्हा के जन्मोत्सव पर पूरी तरह तैयार हैं। दुकानों पर लडडू गोपाल के लिए खिलौने, सोने के लिए बिस्तर, टीवी, फ्रिज, पंखे जैसी चीजें बिक रही हैं। इनका छोटा आकार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कान्हा के लिए लाये गये फ्रिज में लड्डू गोपाल का भोग रखा जा सकता है। यह फ्रिज बिजली से चलता है, जो 6, 8, 10 और 12 इंच की साइज में उपलब्ध है।

रक्षा मंत्री ने मथुरा में सैनिकों के साथ किया योग, फिर किए भगवान बांके बिहारी के दर्शन
मथुरा, 21 जून (हि.स.)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को 1 कोर में सैनिकों के साथ विभिन्न आसन और श्वास अभ्यास करके 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने में सशस्त्र बलों का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग शरीर एवं मन को जोड़ता है और आध्यात्मिक चेतना प्राप्त करने में मदद करता है। यह हमारे आक्रामक क्षमताओं को संभालने में मदद करता है, जो देश की सुरक्षा को लेकर सैनिकों के लिए महत्वपूर्ण है। इसके बाद रक्षा मंत्री ने भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए।

रक्षा मंत्री ने इस दिन को राष्ट्र के लिए गर्व का विषय बताया कि दुनिया भारत की इस महान सांस्कृतिक विरासत को उत्साह के साथ स्वीकार कर रही है और अपना रही है। उन्होंने योग को दुनिया तक पहुंचाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। इस कार्यक्रम में सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और 1 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा के साथ वरिष्ठ अधिकारियों, अग्निवीरों, परिवारों और बच्चों सहित 600 लोग शामिल हुए।

इस वर्ष के योग दिवस की थीम ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ पर राजनाथ सिंह ने कहा कि योग और ध्यान हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं, जो हमेशा 'सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे संतु निरामया' की भावना रखती है। यानी हम सभी की खुशी और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं। हम विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थना करते हैं। यह हमारी सभ्यता की विशेषता है। हम सभ्यताओं के टकराव के बजाय सहयोग में विश्वास करते हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हर भारतीय सैनिक एक तरह से योगी है। दुनिया ने कई बार हमारे सैनिकों की शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती देखी है। न केवल सीमाओं पर, बल्कि राष्ट्रीय आपदाओं के दौरान राष्ट्र के लिए उनकी सेवा उनके मजबूत शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का प्रमाण है। जिस तरह से वे विपरीत परिस्थितियों में अनावश्यक आक्रामकता से बचते हैं और जब भी जरूरत होती है देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए आक्रामक रूप से खड़े होते हैं, वह एक योगी की उनकी पहचान को पुख्ता करता है। उन्होंने सैनिकों से प्रतिदिन योग का अभ्यास जारी रखने का आह्वान किया।

रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत एक ऐसे देश के रूप में जाना जाता है जो कभी किसी दूसरे देश पर हमला नहीं करता और विस्तारवादी साम्राज्यवादी नीतियों के खिलाफ है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर किसी भी तरह से उसकी संप्रभुता को खतरा होता है तो भारत कड़ा जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।

इस अवसर पर जीओसी, 1 कोर ने राजनाथ सिंह को एक 'योद्धा स्मृति चिह्न' भेंट किया, जो सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान का प्रतीक है और सभी को बहादुरी का जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। रक्षा मंत्री ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में परिसर में एक पौधा भी लगाया।

योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रक्षामंत्री सिंह गुरुवार शाम को ही मथुरा पहुंच गए थे। शुक्रवार को योग दिवस के कार्यक्रम के बाद वे बांके बिहारी मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की। रक्षा मंत्री इस दौरान मंदिर परिसर में करीब 20 मिनट तक रहे। उनके दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे।

बसंती कमरे में विराजमान श्रीजी के दर्शन पाकर श्रद्धालु हुए गद-गद
मथुरा, 14 फरवरी (हि.स.)। वृंदावन में बसंत पंचमी पर शाहजी मंदिर का बसंती कमरा खुलते ही वहां विराजमान श्रीजी के दर्शन पाकर श्रद्धालु गदगद हो उठे। बुधवार को प्रभु के विशेष दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लग गई। भक्तों में राजशाही झाड़ फानूस की रंग बिरंगी झिलमिल रोशनी के बीच ठाकुरजी की एक झलक पाने को होड़ मची हुई दर्शनों के लिए शाम तक भीड़ लगी है। विदित रहे कि शाहजी मंदिर में बने बसंती कमरे का विशेष एवं प्राचीन महत्व है। इसमें प्रभु वर्ष भर में दो बार बसंती कमरे में विराजमान हो भक्तों को दर्शन देते हैं।

टेड़े-मेड़े खंभों के मंदिर के नाम से प्रसिद्ध शाहजी मंदिर में प्रभु दर्शन पाने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तों ने डेरा डाल दिया। प्रातः दस बजे जैसे ही प्राचीन बसंती कमरा के पट खुले श्रद्धालु प्रभु शाह बिहारी जी के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। जयकारों से पूरा मंदिर गुंजायमान हो उठा। सेवायत शाह प्रशांत कुमार ने भगवान का वेद मंत्रोंच्चारों के बीच अभिषेक व भव्य शृंगार किया। इस प्राचीन एवं ऐतिहासिक कमरे में ही छप्पन भोग लगाया गया। बड़े-बड़े शोभायमान प्राचीन झाड़ फानूसों के मध्य से निकलता रंग बिरंगा विद्युत प्रकाश प्रभु के प्राचीन कमरे की दैदीप्यमान छटा बिखेर रहा था। स्थानीय भक्तों के साथ देशभर से आए श्रद्धालुओं ने प्रभु दर्शन का भरपूर आनंद लिया।

मंदिर के शाह प्रशांत कुमार ने बताया कि बुधवार सायं छह से देर रात तक एक बार फिर बसंती कमरा में प्रभु शाह बिहारी दर्शन देंगे। इस बीच भजन संख्या का आयोजन है।

उप्र: मथुरा एक्सप्रेस-वे हादसा, कार में सवार पांच लोग जिंदा जले
लखनऊ, 12 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में माइल स्टोन-117 के पास सोमवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक स्लीपर बस डिवाइडर से टकरा गई। पीछे से आ रही कार भी बस से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों ही वाहनों में आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक आग की चपेट में आकर कार में सवार पांच लोग जिंदा जल गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह हादसा महावन थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन-117 के पास का है। बिहार नम्बर की बस (बीआर02एए6496) डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान पीछे चल रही एक कार बस में जा टकराई और पलक झपकते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसा देख पर यात्री घबरा गये और अपनी जान बचाने के लिए बस से उतरकर सुरक्षित जगह पर भागने लगे। इस बीच घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग राहत बचाव कार्य में जुट गये। लेकिन इस बीच आग ने दोनों ही वाहनों को अपनी में चपेट में ले लिया और कार में सवार पांच लोग जिंदा जल गये।

सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर बिग्रेड ने टोल टीम की मदद से आग को काबू किया। कार के अंदर बुरी तरह से जल चुके पांच लोगों के अवशेष थे। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने कार सवार मृतकों में एक युवक की पहचान शिकोहाबाद निवासी अंशुमान यादव के रूप में की है। वह दिल्ली में नौकरी करता था। चार अन्य शवों की शिनाख्त के प्रयास पुलिस टीम कर रही है। घटना की जानकारी पर पहुंचे जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने मौका मुआयना किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जांच में सामने आया है कि टायर फटने की वजह से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। इसी बीच पीछे चल रही कार की टक्कर बस से हो गयी और दोनाें वाहनों में आग लग गई। आग को बुझा लिया गया है। चार लोगों के शव दिख रहे हैं। पांचवां शव भी कार के भीतर हो सकता है, पुलिस जांच कर रही है।

वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद और विश्वेश्वर मंदिर मामले में सभी याचिकाएं खारिज
प्रयागराज, 19 दिसम्बर (हि.स.)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद और विश्वेश्वर मंदिर विवाद मामले में सुनवाई करते हुए दाखिल सभी याचिकाएं खारिज कर दी।

कोर्ट ने सर्वे जारी रखने की छूट दी है और कहा है कि सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल हो। यह आदेश सुनवाई करते हुए जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल ने दिया है। कोर्ट ने कहा है कि वाराणसी जिला अदालत में चल रहा वाद सिविल वाद प्लेसेस आफ वर्शिप एक्ट से बाधित नहीं।

इसके पूर्व हाईकोर्ट ने हिन्दू पक्ष के 1991 के मुकदमे को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया था। वाराणसी कोर्ट में सिविल वाद दायर है। कुल 5 याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है। दो याचिकाएं सिविल वाद की पोषणीयता और तीन याचिकाएं एएसआई सर्वे आदेश के खिलाफ है।

मथुरा के जन्मस्थान पर भगवान श्रीकृष्ण के पसंदीदा पेड़ लगाने को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी
नई दिल्ली, 12 दिसंबर (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा के जन्मस्थान पर भगवान श्रीकृष्ण के पसंदीदा पेड़ लगाने को मंजूरी दे दी है। जस्टिस संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली बेंच कदंब, तमाल, बरगद ,पाकड़, मोलश्री, खिरानी,अर्जुन पलास जैसे पेड़ लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की मांग को मंजूरी दी है।

दरअसल, यूपी सरकार ने वन पुनर्जन्म योजना के तहत ब्रज भूमि परिक्रमा क्षेत्र में धार्मिक ग्रंथों में वर्णित पुरातन प्रजाति के पेड़-पौधे लगा कर धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को सजाने की योजना बनाई है। इसी योजना पर अमल किए जाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण के पसंदीदा पौधों को बड़े पैमाने पर लगाने का निर्देश देने की मांग करते हुए यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।