Pune - Loktej

सूरत : चैंबर ऑफ कॉमर्स का ‘काउ टेक 2026’ एक्सपो दौरा, 2027 में सूरत में मेगा पशुपालन एक्सपो की तैयारी
सूरत। सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसजीसीसीआई) के प्रतिनिधिमंडल ने पुणे में आयोजित ‘काउ टेक 2026’ एक्सपो का दौरा कर गौ-आधारित उद्योगों और इससे जुड़े व्यापारिक अवसरों का अध्ययन किया।

इस दौरे के दौरान चैंबर के वाइस प्रेसिडेंट अशोक जीरावाला और एग्रीकल्चर एवं एनिमल हसबेंडरी कमिटी के चेयरमैन के.बी. पिपलिया ने विभिन्न उत्पादों और तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

20 से 23 मार्च 2026 तक महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित इस ग्लोबल समिट और एक्सपो में डेयरी, मशीनरी, लैब और गौ-आधारित उत्पादों से जुड़े उद्यमियों ने भाग लिया। चैंबर के प्रतिनिधियों ने अलग-अलग स्टॉल का दौरा कर नवीनतम तकनीकों और उत्पादों का अवलोकन किया और इस क्षेत्र में बढ़ती मांग व संभावनाओं पर विशेष रुचि दिखाई।

चैंबर के वाइस प्रेसिडेंट अशोक जीरावाला ने बताया कि एक्सपो के दौरान भारत सरकार के गौ सेवा आयोग के चेयरमैन डॉ. वल्लभ कथीरिया के साथ बैठक हुई। इसमें फरवरी 2027 में सूरत में ‘काउ टेक एंड एनिमल हसबेंडरी एंड डेयरी टेक्नोलॉजी’ एक्सपो आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रस्तावित एक्सपो के साथ एक भव्य पशु मेला भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें गाय, घोड़े और हाथी जैसे पशुओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट पशुपालकों को सम्मानित करने की योजना भी बनाई गई है। इस आयोजन को लेकर चैंबर और भारत सरकार के गौ सेवा आयोग के बीच जल्द ही एक MoU साइन किए जाने की संभावना है।

चैंबर ने उम्मीद जताई है कि इस तरह के बड़े आयोजन से सूरत में डेयरी, पशुपालन और गौ-आधारित उद्योगों को नई गति मिलेगी। साथ ही, उद्योगपतियों और किसानों के लिए व्यापार के नए अवसर भी पैदा होंगे, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: पुणे से आशाराम फसले गिरफ्तार, शूटर को हथियार मुहैया कराने का आरोप
मुंबई, 05 फरवरी (वेब वार्ता)। जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस हाई-प्रोफाइल मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार जांच कर रही है और अब इसमें एक के बाद एक नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इस कड़ी में, क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने इस केस में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम आशाराम फसले बताया जा रहा है। आरोप है कि इसने शूटर को बंदूक मुहैया कराई थी। इस गिरफ्तारी के साथ मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गुरुवार को इन सभी पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उन्हें रिमांड पर लेने की मांग करेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, उनकी पुलिस कस्टडी की अवधि आज समाप्त हो रही है। हालांकि, रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने वाला मुख्य शूटर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में मुंबई क्राइम ब्रांच की कई टीमें अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं। माना जा रहा है कि शूटर शहर छोड़कर बाहर भाग चुका है।

रोहित शेट्टी के घर पर हमला योजना के तहत किया गया था। आरोपियों ने कई दिनों तक उनके घर और आसपास के इलाके की रेकी की थी। इसके बाद सही मौके का इंतजार किया गया और फिर गोलियां चलाई गईं।

वारदात के बाद शूटर तेजी से वहां से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में उसे स्कूटी से भागते हुए देखा गया था, जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी पुणे से लाई गई थी और इसके पीछे कई लोगों की भूमिका थी। कुछ आरोपियों का काम सिर्फ स्कूटी को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना था, जबकि कुछ लोग पूरे ऑपरेशन की प्लानिंग और पैसों के इंतजाम में शामिल थे।

हालांकि, गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि निशाना रोहित शेट्टी का घर होगा।

फायरिंग की इस घटना के बाद रोहित शेट्टी की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। उनके घर के बाहर और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

इशान किशन के शतक से झारखंड ने हरियाणा को हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती
पुणे, 18 दिसंबर (भाषा) भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने बृहस्पतिवार को यहां शानदार शतक जड़कर हरियाणा के खिलाफ 69 रन की जीत के साथ झारखंड को पहला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई और साथ ही राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी का मजबूत दावा पेश किया।

किशन ने 49 गेंद में 10 छक्कों और छह चौकों से 101 रन बनाए जिससे झारखंड ने तीन विकेट पर 262 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उन्होंने कुमार कुशाग्र (81 रन, 38 गेंद, आठ चौके, पांच छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 गेंद में 177 रन की साझेदारी भी की। अनुकूल रॉय (20 गेंद पर नाबाद 40 रन) और रोबिन मिन्ज (14 गेंद में नाबाद 31) ने अंत में चौथे विकेट के लिए 32 गेंद में 75 रन की अटूट साझेदारी करके टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे हरियाणा ने विकास सिंह (30 रन पर दो विकेट) के पारी के पहले ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए जिससे टीम अंत तक नहीं उबर पाई और अंतत: 18.3 ओवर में 193 रन पर सिमट गई।

झारखंड की ओर से सुशांत मिश्रा ने 27 और बाल कृष्ण ने 38 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि अनुकूल रॉय (42 रन पर दो विकेट) ने भी दो विकेट हासिल किए।

हरियाणा की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज यशवर्धन दलाल ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। सामंत जाखड़ (38) और निशांत सिंधू (31) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं।

इस तरह झारखंड देश का प्रमुख टी20 घरेलू टूर्नामेंट जीतने वाला 12वां राज्य बन गया।

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर झारखंड ने मैच की चौथी गेंद पर ही विराट सिंह (02) का विकेट गंवा दिया जिन्हें अंशुल कंबोज ने आउट किया।

किशन और कुशाग्र ने इसके बाद पारी को संवारा। किशन ने टूर्नामेंट में अपना दूसरा शतक जड़ा। यह 27 वर्षीय खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहा और 10 पारियों में 197.32 के शानदार स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहा।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपना जलवा उस समय दिखाया है जब राष्ट्रीय चयनकर्ता जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला और टी20 विश्व कप के लिए भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम चुनने के लिए बैठक करने वाले हैं।

किशन ने हरियाणा के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से एक हाथ से छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया।

किशन आखिरकार 15वें ओवर में सुमित कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए जबकि कुशाग्र भी अगले ओवर में पवेलियन लौट गए।

अनुकूल और मिन्ज ने इसके बाद सुनिश्चित किया कि हरियाणा को ऐसा लक्ष्य मिले जिसे हासिल करना लगभग असंभव हो।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे हरियाणा की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ओवर में ही कप्तान अंकित कुमार (00) और आशीष सिवाच (00) के विकेट गंवा दिए।

विकेटकीपर बल्लेबाज दलाल ने पारी को संभालने की कोशिश की। उन्होंने सलामी बल्लेबाज अर्श रंगा (17) के साथ तीसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े और फिर निशांत के साथ 67 रन की साझेदारी की।

अनुकूल ने हालांकि एक ही ओवर में जमे हुए दोनों बल्लेबाजों को आउट करके झारखंड की जीत लगभग तय कर दी। गेंदबाजों ने इसके बाद जीत की औपचारिकता पूरी की।

एटीएस ने ‘आतंकवाद’ से जुड़े होने के आरोप में इंजीनियर को गिरफ्तार किया, ठाणे व पुणे में छापेमारी
मुंबई, 12 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने अल-कायदा और अन्य प्रतिबंधित संगठनों से कथित संबंधों के लिए पुणे के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गिरफ्तारी के सिलसिले में ठाणे में एक शिक्षक और पुणे में एक अन्य व्यक्ति के घर पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एटीएस ने स्पष्ट किया कि यह छापेमारी सोमवार को दिल्ली में हुए विस्फोट से संबंधित नहीं है लेकिन साथ ही बताया कि मानक प्रक्रिया के तहत एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि क्या राष्ट्रीय राजधानी में हुई इस घटना का महाराष्ट्र से कोई संबंध है।

दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार इंजीनियर जुबैर हंगरगेकर ने ठाणे जिले के मुंब्रा स्थित शिक्षक के घर का इस्तेमाल एक बैठक के लिए किया था।

एटीएस ने हंगरगेकर (37) को 27 अक्टूबर को अल-कायदा और भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा जैसे प्रतिबंधित संगठनों से कथित संबंधों और कट्टरपंथी गतिविधियों में उसकी संदिग्ध संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था।

एटीएस को जांच के दौरान हंगरगेकर के पुराने फोन में पाकिस्तान के एक नागरिक का फोन नंबर मिला था।

एटीएस को मामले की जांच के दौरान पता चला कि हंगरगेकर अपनी एक बैठक के लिए मुंब्रा गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि एटीएस के अधिकारी मंगलवार को शिक्षक के घर गए और हंगरगेकर व उसकी बैठक के बारे में पूछताछ की।

उन्होंने बताया कि शिक्षक इस मामले में न तो आरोपी है और न ही गवाह।

एक अन्य अधिकारी ने बताया, “हमने दो व्यक्तियों के परिसरों पर छापेमारी की और उनसे पूछताछ की। कोंढवा (पुणे में) और मुंब्रा में छापेमारी की गयी ।”

उन्होंने बताया कि हंगरगेकर और दिल्ली विस्फोट के बीच कोई संबंध नहीं है।

एटीएस ने इस महीने की शुरुआत में पुणे की एक अदालत को बताया था कि हंगरगेकर शहर के कोंढवा इलाके में ‘उग्र’ तरीके से कथित तौर पर धार्मिक प्रवचन देता था।

उन्होंने बताया कि वहां एक घर पर छापेमारी के दौरान एटीएस ने मोबाइल फोन जब्त किए जिनमें ‘भारतीय उपमहाद्वीप में अल कायदा (एक्यूआईएस) और उसके सभी स्वरूप’ शीर्षक वाली हटाई गई पीडीएफ फाइलें थीं।

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने ईद-उल-फितर पर अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन द्वारा दिए गए भाषण का उर्दू अनुवाद भी बरामद किया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा ‘इंस्पायर’ नाम की एक पत्रिका भी मिली, जिसमें ओएसजी गन स्कूल में एके-47 प्रशिक्षण की तस्वीरें और ओएसजी बम स्कूल से एसीटोन पेरोक्साइड का उपयोग करके आईईडी बनाने की प्रक्रिया का विवरण देने वाले दस्तावेज थे।

एटीएस ने यह भी बताया कि छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के पास से हंगरगेकर का एक पुराना फोन बरामद हुआ।

एटीएस के मुताबिक, “फोन की संपर्क सूची के विश्लेषण के दौरान पांच अंतरराष्ट्रीय फोन नंबर पाए गए, जिनमें पाकिस्तान का एक, सऊदी अरब के दो और कुवैत व ओमान का एक-एक नंबर था।”

एटीएस ने बताया कि फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड में इन नंबरों पर कोई कॉल नहीं दिखाई दी।

ऑपरेशन सिंदूर रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का बेहतरीन उदाहरण: राजनाथ
पुणे, 16 अक्टूबर (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का बेहतरीन उदाहरण बताते हुए कहा कि इस मिशन के दौरान सशस्त्र बलों द्वारा इस्तेमाल किए गए अधिकतर उपकरण स्वदेशी थे।

सिंह ने कहा कि भारत ने अब ‘‘उस बाधा को तोड़ दिया है’’ जो आजादी के बाद से बनी हुई थी और सरकार ने देश के भीतर हथियारों के निर्माण को जोर शोर से बढ़ावा दिया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में रक्षा उत्पादन 46,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.5 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2029 तक घरेलू रक्षा विनिर्माण को तीन लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाना और रक्षा निर्यात को 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाना है।

केंद्रीय मंत्री ने पुणे में ‘सिम्बायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी’ के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। शुरुआती दौर में यह मुश्किल था क्योंकि हम पूरी व्यवस्था को बदलने की कोशिश कर रहे थे। आजादी के बाद से हम हथियारों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर थे। हमारे लिए विदेशों से रक्षा उपकरण खरीदना एक जरूरत बन गई थी और स्वदेशी उत्पादन लगभग न के बराबर था।’’

मंत्री ने कहा कि भारत ने अब ‘‘उस बाधा को तोड़ दिया है’’ जो आजादी के बाद से बनी हुई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने देश में ही हथियारों के निर्माण को जोर शोर से बढ़ावा दिया है। यह बिल्कुल भी आसान नहीं था क्योंकि देश रक्षा खरीद के मामले में एक सुविधाजनक स्थिति में पहुंच गया था। हम दूसरे देशों से हथियार खरीदने के आदी हो गए थे।’’

सिंह ने कहा कि न तो घरेलू स्तर पर हथियारों का उत्पादन करने की ‘‘राजनीतिक इच्छाशक्ति’’ थी और न ही रक्षा निर्माण को बढ़ावा देने के लिए कोई कानूनी ढांचा था।

रक्षा मंत्री ने बताया कि देश के युवाओं में इस क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करने की प्रेरणा का भी अभाव था।

उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति हमारे लिए अनुकूल नहीं बल्कि प्रतिकूल थी। लेकिन ऐसी परिस्थितियों में भी हम रुके नहीं। हमने रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव कदम उठाए और आज उन प्रयासों के स्पष्ट परिणाम सामने आ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी देखी होगी। ऑपरेशन सिंदूर भारत के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का सबसे बेहतरीन उदाहरण है क्योंकि सशस्त्र बलों द्वारा इस्तेमाल किए गए अधिकतर उपकरण स्वदेशी थे।’’

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने इस वर्ष मई में नियंत्रण रेखा के पार और पाकिस्तान के भीतर आतंकी ढांचे को ध्वस्त करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘‘करिश्माई नेतृत्व’’ स्पष्ट तौर पर उभरकर सामने आया था।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ यानी पूरी दुनिया एक परिवार है, की अवधारणा को बढ़ावा देता रहा है और यह एकमात्र देश है जो इस संदेश का प्रसार करता है। हम जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करते।’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन पड़ोसी देश के आतंकवादियों ने पहलगाम में भारतीय नागरिकों का धर्म पूछकर उनकी हत्या कर दी। फिर भी भारतीय सशस्त्र बलों का संयम देखिए, जब हमने उन्हें मारा तो वह धर्म के आधार पर नहीं बल्कि उनके कर्मों के आधार पर मारा।’’

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में रक्षा उत्पादन 46,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.5 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जिसमें निजी क्षेत्र का योगदान 33,000 करोड़ रुपये है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य 2029 तक घरेलू रक्षा विनिर्माण को तीन लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाना और साथ ही रक्षा निर्यात को 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाना है।’’

सिंह ने वर्तमान समय में कौशल के महत्व पर जोर दिया और कहा कि युवा वैश्विक परिवर्तन के केंद्र में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस निरंतर बदलती दुनिया में जहां हर दिन नयी तकनीकें उभरती हैं और पुरानी चीजों की जगह ले रही हैं, ऐसे में कौशल ही सबसे जरूरी है। वर्तमान परिदृश्य में केवल कौशल होना ही काफी नहीं है, उस कौशल को आजमाने की क्षमता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा कि ज्ञान का वास्तविक जीवन में उपयोग किया जाना चाहिए। सिंह ने कहा, ‘‘भारत को एक युवा राष्ट्र होने का फायदा है और अगर हमारे युवाओं के पास सही कौशल है, तो भारत को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। अगर कौशल का साथ मिले तो हमारा जनसांख्यिकीय लाभांश और भी मजबूत हो जाएगा।’’

मंत्री ने बताया कि 2014 के बाद भारत ‘‘नए भारत’’ के दृष्टिकोण की ओर बढ़ा और प्रधानमंत्री मोदी लगातार स्किल इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया और स्टैंड-अप इंडिया जैसी पहलों की बात करते रहे।

सिंह ने कहा, ‘‘उन्होंने (प्रधानमंत्री ने) समझा कि अगर भारत को आत्मनिर्भर बनना है, तो उसके युवाओं को कुशल होना होगा। 2014 में सत्ता में आने के बाद हमने एक समर्पित मंत्रालय की स्थापना करके कौशल विकास को बढ़ावा दिया।’’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी दीक्षांत समारोह में उपस्थित थे।

वैश्विक अनिश्चितता में भी भारत का जुझारूपन मजबूत आर्थिक बुनियाद से बना रहाः सीतारमण
पुणे, 25 सितंबर (भाषा) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत के जुझारूपन के पीछे मजबूत वृहद-आर्थिक बुनियादी पहलुओं की अहम भूमिका रही है।

सीतारमण ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 91वें स्थापना दिवस समारोह में कहा कि बीते वर्ष के दौरान वैश्विक परिदृश्य में अनिश्चितता बढ़ी है और इसका असर कई देशों पर दिख रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इन परिस्थितियों के बीच में भी भारत की मजबूती सामने आती है। मजबूत आर्थिक आधार, युवा आबादी और घरेलू मांग पर निर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था की मुख्य ताकत है।’’

सीतारमण ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में भी भारत की मजबूती जारी रही और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह महज संयोग नहीं है। यह सक्रिय राजकोषीय एवं मौद्रिक नीतियों, साहसिक संरचनात्मक सुधारों, बड़े पैमाने पर भौतिक और डिजिटल ढांचे के निर्माण, बेहतर शासन और बढ़ी प्रतिस्पर्धा का नतीजा है।’’

सीतारमण ने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों द्वारा भारत की साख में किए गए हाल के सुधारों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि अगस्त 2025 में एसएंडपी ने 18 साल बाद भारत की रेटिंग ‘बीबीबी-’ से बढ़ाकर ‘बीबीबी’ कर दी। इसी साल मई में मॉर्निंगस्टार डीबीआरएस ने भी भारत को ‘बीबीबी (लो)’ से ‘बीबीबी’ किया जबकि जापानी एजेंसी आरएंडआई ने भारत की रेटिंग ‘बीबीबी’ से बढ़ाकर ‘बीबीबी प्लस’ कर दी।

वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं के बीच बैंकों की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘बैंक सिर्फ बचत के संरक्षक नहीं बल्कि वृद्धि के इंजन भी हैं। उन्हें कारोबार और उद्यमियों को वित्त और सहयोग देकर अवसरों का लाभ उठाने और नवाचार को आगे बढ़ाने में मदद करनी होगी।’’

वित्त मंत्री ने इस पर बल दिया कि बैंकिंग का मूल आधार ग्राहक का विश्वास है और हर शिकायत को सुधार और नवाचार के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए।

सीतारमण ने कहा कि एकीकृत भुगतान व्यवस्था यूपीआई की सफलता यह दर्शाती है कि सभी बैंकों और ऐप में आपस में जुड़ाव और तालमेल कितना असरदार हो सकता है।

हालांकि उन्होंने कहा, ‘‘सिर्फ डिजिटलीकरण पर्याप्त नहीं है। ईमानदारी, सहानुभूति और मानवीय निर्णय क्षमता भी उतनी ही जरूरी है।’’

इस मौके पर वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से कहा कि वे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और शिक्षा ऋण पर अधिक ध्यान दें तथा कृषि क्षेत्र में भी कर्ज प्रवाह बढ़ाएं। उन्होंने साथ ही ऋण गुणवत्ता को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी।

एमएसआरटीसी बस में बलात्कार: फरार आरोपी की सूचना देने पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित
मुंबई, 27 फरवरी (भाषा) पुणे पुलिस ने यहां स्वारगेट बस अड्डा पर राज्य परिवहन की एक बस के अंदर 26 वर्षीय महिला से बलात्कार करने के आरोपी कुख्यात बदमाश की गिरफ्तारी में मदद के लिए सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे (37) की तलाश में पुलिस की 13 टीम जुटी हुई है। वह मंगलवार की सुबह हुई घटना के बाद से फरार है।

पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उसके बारे में सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि गाडे के बारे में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

गाडे के खिलाफ पुणे और पास के अहिल्यानगर जिले में चोरी, डकैती और चेन झपटमारी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं और वह इनमें से एक अपराध में 2019 से जमानत पर बाहर है।

पुणे शहर में स्वारगेट महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के सबसे बड़े बस डिपो में से एक है।

पीड़िता के अनुसार, जब वह मंगलवार सुबह करीब पांच बजकर 45 मिनट पर एक प्लेटफॉर्म पर सतारा जिले के फलटण के लिए बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और उसे ‘दीदी’ कहकर संबोधित किया। पीड़िता ने बताया कि व्यक्ति ने उसे बातचीत में उलझा लिया और कहा कि सतारा के लिए बस दूसरे प्लेटफॉर्म पर आ गई है।

वह उसे स्टेशन परिसर में ही खड़ी खाली ‘शिव शाही’ एसी बस में ले गया। बस के अंदर लाइट नहीं जली थीं, इसलिए महिला पहले तो बस में चढ़ने से हिचकिचाई, लेकिन व्यक्ति ने उसे यकीन दिलाया कि यही सही वाहन है।

मेडिकल क्षेत्र में काम करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वह उसके पीछे पीछे बस के अंदर गया और उससे बलात्कार कर वहां से भाग गया।

पुणे के मध्य में हुई इस चौंकाने वाली घटना से हंगामा मच गया और विपक्ष ने महिला सुरक्षा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की।

केंद्रीय मंत्री शाह ने पश्चिमी क्षेत्र के राज्यों से कुपोषण से निपटने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया
पुणे, 22 फरवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में बच्चों और वयस्कों में कुपोषण को लेकर चिंता व्यक्त की और हर संभव सुधारात्मक उपाय करने का आह्वान किया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि शाह ने परिषद की 27वीं बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के मुख्यमंत्री, दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव के प्रशासक और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शामिल हुए।

उन्होंने वित्तीय पहुंच बढ़ाने में हुई प्रगति की सराहना की और कहा कि प्रत्येक गांव के पांच किलोमीटर के अंदर बैंक शाखाएं या डाक बैंकिंग सुविधाएं स्थापित करने का लक्ष्य लगभग पूरा हो चुका है। बैठक में इस दूरी को और कम करके तीन किलोमीटर करने का नया लक्ष्य रखा गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि शाह ने कहा कि पश्चिमी क्षेत्र के राज्य देश के सबसे समृद्ध राज्यों में से हैं, लेकिन इन राज्यों में बच्चों व वयस्कों में कुपोषण और बौनेपन की व्यापकता पर भी चिंता व्यक्त की।

शाह ने स्कूल छोड़ने की दर को कम करने और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के महत्व पर प्रकाश डाला।

केंद्रीय गृह मंत्री ने दालों के आयात पर भी चिंता व्यक्त की और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि जहां पहले किसानों को दालों के उचित मूल्य पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, वहीं सरकार ने एक मोबाइल ऐप तैयार किया है, जिससे किसानों की 100 प्रतिशत उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सीधे खरीदी जा सकती है।

उन्होंने पश्चिमी राज्यों से इस ऐप को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'सहकार से समृद्धि' के दृष्टिकोण के बारे में बात करते हुए शाह ने कहा कि सहकारिता 100 प्रतिशत रोजगार हासिल करने की कुंजी है।

नये आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन का उल्लेख करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि नागरिकों को उनके सभी संवैधानिक अधिकारों का लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।

शाह ने कहा कि डिजिटल बुनियादी ढांचे और साइबर अपराध से संबंधित मुद्दों को भी अंतरराज्यीय परिषद के दायरे में लाया जाएगा।

महाराष्ट्र : भाजपा एमएलसी के चाचा की हत्या मामले में साजिश के आरोप में पत्नी गिरफ्तार
पुणे, 26 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) योगेश तिलेकर के संबंधी सतीश वाघ की पत्नी को अपने पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने पाया है कि यह हत्या पूर्व किरायेदार के साथ तिलेकर के चाचा वाघ की पत्नी यानी चाची के विवाहेतर संबंध के कारण की गयी थी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित सतीश वाघ की पत्नी मोहिनी ने अपने प्रेमी से अपने पति की हत्या करने को कहा था और उसकी हत्या की सुपारी चार लोगों को दी गई थी।

पुलिस ने बताया कि 55 वर्षीय वाघ का नौ दिसंबर को पुणे जिले में अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। उन्हें पुणे शहर के हडपसर इलाके में शेवालवाड़ी चौक के पास एक कार में ले जाया गया और अपहरण स्थल से करीब 40 किलोमीटर दूर, जिले में पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर यवत के पास उनकी हत्या कर दी गई थी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) शैलेश बलकावड़े ने कहा, "मोहिनी वाघ (48) को बुधवार को गिरफ्तार किया गया, जब सबूतों से पता चला कि वह अपने पति की हत्या की साजिश में शामिल थी। जांच में पाया गया है कि मोहिनी ने अपने पूर्व किराएदार अक्षय जावलकर (29) से अपने पति की हत्या करने को कहा था। जावलकर ने हत्या को अंजाम देने के लिए चार अन्य लोगों को पांच लाख रुपये की सुपारी दी।"

उन्होंने कहा, "जावलकर का परिवार कई वर्षों तक वाघ के यहां किरायेदार था। वहां रहने के दौरान अक्षय और मोहिनी के बीच संबंध बन गए।"

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि जब सतीश वाघ ने अपनी पत्नी के विवाहेतर संबंध के बारे में मालूम होने पर विरोध जताया। इसके बाद जावलकर परिवार कहीं और चला गया, लेकिन अक्षय और मोहिनी संपर्क में रहे। वाघ इसे लेकर मोहिनी की पिटाई करता था।

इस सिलसिले में पुलिस ने अब तक मोहिनी वाघ और जावलकर के अलावा पवन श्यामसुंदर शर्मा (30), नवनाथ अर्जुन गुरसाले (31), विकास सीताराम शिंदे (28) और आतिश जाधव को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मोहिनी वाघ को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

(अस्वीकरण: उपरोक्त समाचार/लेख समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा की ऑटो जनरेटेड  सिंडिकेटेड फीड से प्राप्त हुई है और लोकतेज टीम द्वारा संपादित नहीं की गई है। लोकतेज इस सामग्री के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।)

पुणे में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, तीन लोगों की मौत और छह घायल
पुणे, 23 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे शहर में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को एक ट्रक ने कुचल दिया जिससे दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना वाघोली इलाके में रविवार देर रात 12 बजकर 55 मिनट पर हुई, जहां फुटपाथ पर कई लोग सो रहे थे।

उसने बताया कि अमरावती के निवासी ये लोग मजदूर थे जो काम की तलाश में कुछ दिन पहले पुणे आए थे।

एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक गजानन तोतरे (26) को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और यह पता लगाने के लिए उसका चिकित्सीय परीक्षण किया जा रहा है कि क्या वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था ?

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘केसनंद फाटा इलाके के पास फुटपाथ पर कई लोग सो रहे थे और एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। फुटपाथ पर सो रहे लोगों में अधिकतर मजदूर थे।’’

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान वैभवी पवार (एक), वैभव पवार (दो) और विशाल पवार (22) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान जानकी पवार (21), रिनिशा पवार (18), रोशन भोसले (9), नागेश पवार (27), दर्शन वैराल (18) और अलीशा पवार (47) के रूप में हुई जिन्हें ससून सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुणे के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) मनोज पाटिल ने बताया कि वाघोली पुलिस थाने के पास ट्रक चालक ने अपने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और फुटपाथ पर सो रहे कई लोगों को कुचल दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये लोग अमरावती जिले के निवासी थे और कुछ दिन पहले ही काम की तलाश में पुणे आए थे।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। हम दुर्घटना के अन्य तथ्यों की भी जांच कर रहे हैं। ट्रक चालक के खिलाफ सभी संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना के समय वह नशे में था या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए चिकित्सीय जांच की जा रही है।’’

छात्र को अनुचित तरीके से छूने के आरोप में नृत्य शिक्षक गिरफ्तार
पुणे, 17 दिसंबर (भाषा) पुणे शहर के अंग्रेजी माध्यम के एक निजी स्कूल के पुरुष नृत्य शिक्षक को 11 वर्षीय छात्र से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 39 वर्षीय नृत्य शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘सोमवार को आरोपी शिक्षक ने 11 वर्षीय छात्र को गलत तरीके से छुआ। इसके बाद छात्र ने स्कूल काउंसलर से संपर्क किया, जिन्होंने स्कूल प्रिंसिपल को इसकी जानकारी दी। इसके बाद छात्र के माता-पिता और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।’’

पुणे में संपत्ति पंजीकरण में नवंबर में 11 प्रतिशत की गिरावट: रिपोर्ट
नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (भाषा) मजबूत मांग के बावजूद नवंबर में पुणे में संपत्तियों का पंजीकरण सालाना आधार पर 11 प्रतिशत घटकर 13,371 इकाई रह गया। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया ने शनिवार को एक रिपोर्ट में यह कहा।

रिपोर्ट के अनुसार, पुणे में नवंबर 2024 में 13,371 संपत्ति पंजीकरण दर्ज किए गए, जिससे राज्य के खजाने में 475 करोड़ रुपये का राजस्व आया।

पिछले साल नवंबर में शहर में 14,988 संपत्तियों का पंजीकरण हुआ था।

इस साल अक्टूबर में 20,894 इकाइयों की तुलना में नवंबर में संपत्तियों के पंजीकरण में 36 प्रतिशत की गिरावट आई।

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) शिशिर बैजल ने कहा, “पुणे के संपत्ति बाजार में खरीदारों की बदलती प्राथमिकताओं और बाजार स्थितियों के अनुरूप पंजीकरण में लगातार वृद्धि हो रही है।”

इन आंकड़ों पर पुणे स्थित गेरा डेवलपमेंट्स के प्रबंध निदेशक रोहित गेरा ने कहा कि नवंबर में पंजीकरण आम तौर पर सितंबर में की गई बिक्री के परिणामस्वरूप होता है।

गेरा ने कहा, “बढ़ी हुई कीमतों के साथ-साथ घरों के आकार में वृद्धि के परिणामस्वरूप बिक्री में मामूली मंदी आई है, जिससे कुल घरों की कीमतें वहनीयता की सीमा तक पहुंच गई हैं। इस महीने की संख्या में कमी का दूसरा कारण हर साल त्यौहारी सीजन की तारीखों में होने वाला बदलाव हो सकता है। यह बताने में कुछ महीने लगेंगे कि यह एक असामान्यता है या एक चलन।

इन्फ्रामंत्रा के निदेशक और सह-संस्थापक गर्वित तिवारी ने कहा, “नवंबर में पुणे में संपत्ति पंजीकरण में गिरावट बाजार में किसी भी कमजोरी का लक्षण नहीं है।

उन्होंने कहा, “यह संपत्ति चाहने वालों की मजबूत मांग को दर्शाता है, और कोई भी गिरावट उच्च आधार प्रभाव के कारण हो सकती है।”

तिवारी ने कहा कि पिछले साल, आवास बाजार ने भारतीय शहरों में रिकॉर्ड उच्च संपत्ति बिक्री देखी।

उन्होंने कहा, “बुनियादी ढांचे की मजबूत वृद्धि, सामर्थ्य, रोजगार के अवसर और गृह स्वामित्व की भावनाएं पुणे आवास बाजार के लिए मजबूत चालक रहे हैं।”

(अस्वीकरण: उपरोक्त समाचार/लेख समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा की ऑटो जनरेटेड  सिंडिकेटेड फीड से प्राप्त हुई है और लोकतेज टीम द्वारा संपादित नहीं की गई है। लोकतेज इस सामग्री के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।)