Chandigarh - Loktej

विश्व चैंपियन अमनजोत और हरलीन का चंडीगढ़ में भव्य स्वागत
चंडीगढ़, सात नवंबर (भाषा) विश्व कप विजेता महिला क्रिकेट टीम की सदस्य अमनजोत कौर और हरलीन देओल का शुक्रवार को यहां उनके गृहनगर पहुंचने पर उनके परिवारों और पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेताओं ने मिठाई खिलाकर और ढोल बजाकर स्वागत किया।

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने रविवार को नवी मुंबई में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला वैश्विक खिताब ( वनडे विश्व कप) जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट के लिए इतिहास रच दिया। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर उन सत्तारूढ़ पार्टी नेताओं में शामिल थे जो दोनों खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य और कई प्रशंसक भी मौजूद थे, जो उनके आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। हवाई अड्डे से बाहर आते ही चीमा और हेयर ने दोनों खिलाड़ियों को मिठाई खिलाई और शॉल भेंट करके उनका सम्मान किया।

अमनजोत ने यहां मौजूद पत्रकारों से कहा, ‘‘यह जीत पूरे भारत पूरे पंजाब की है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद टीम के सदस्य सोए नहीं थे।

फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट का शानदार कैच लपकने वाली अमनजोत ने कहा, ‘‘ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल के बाद फाइनल में भी जीत दर्ज करने के बाद हम सोए नहीं थे।’’

देओल ने कहा कि उनके परिवार ने हमेशा उनके सपनों का समर्थन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘लड़कियां आजादी और अवसर मिलने पर नाम कमा सकती हैं। मेरे परिवार ने हमेशा मेरा साथ दिया। मैं हर माता-पिता को संदेश देना चाहती हूँ कि अपनी बेटियों को आजादी दें... मैं लड़कियों से कहना चाहती हूं कि उन्हें अपने जुनून को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास था कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे और कप जीतेंगे।’’

इस मौके पर अमनजोत की रिश्ते की बहन सतविंदर कौर ने उस समय को याद किया जब भारत की यह हरफनमौला खिलाड़ी लडकों के साथ खेलते थी।

उन्होंने कहा, ‘‘अमनजोत ने भी खेलते समय आस-पड़ोस की कई खिड़कियों के शीशे भी तोड़े है लेकिन हमारे परिवार ने जीवन में आगे बढ़ने के लिए उनका पूरा साथ दिया।’’

हवाई अड्डे के बाहर परिवार के सदस्यों ने ढोल की थाप पर नृत्य भी किया।

दोनों खिलाड़ी यहां से एक खुली गाड़ी में अपने परिवार के सदस्यों, मंत्री हरपाल चीमा और कुछ अन्य लोगों के साथ अपने घरों के लिए रवाना हुए।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व कप विजेता भारतीय टीम से मुलाकात की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम हमले का बदला लिया: आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां
चंडीगढ़, सात मई (भाषा) पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों में शामिल नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां आशा नरवाल ने 22 अप्रैल के हमले का बदला लेने के लिए भारत सरकार की बुधवार को सराहना की और कहा कि उनका पूरा परिवार तथा देश के लोग सरकार के साथ खड़े हैं।

भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल हैं।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटक स्थल बैसरन में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें 26 लोग मारे गए थे। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे जिनमें हरियाणा के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शामिल थे।

नरवाल की मां आशा ने करनाल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह बिल्कुल सही किया कि (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी ने (पहलगाम) हमले का बदला लिया। मैं उनके (सरकार के) साथ हूं, लोग उनके साथ हैं, और हमारा पूरा परिवार उनके साथ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी सेना से कहना चाहती हूं कि वे मुंहतोड़ जवाब दें ताकि ऐसी घटनाएं (पहलगाम जैसी) दोबारा न हों।’’ आशा ने कहा कि जिन लोगों ने जान गंवाई, उन्हें न्याय मिला है।

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (26) अपनी पत्नी हिमांशी के साथ पहलगाम में हनीमून मनाने गए थे, तभी 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी। हमले से तीन सप्ताह पहले ही नरवाल की शादी हुई थी।

हमले के बाद हिमांशी की एक भावुक तस्वीर ने लोगों को आतंकवादियों के प्रति गुस्से और आक्रोश से भर दिया था, जिसमें वह अपने पति के मृत शरीर के बगल में बैठी थीं और उनका चेहरा झुका हुआ था।

पहलगाम आतंकी हमले में नवविवाहित नौसेना अधिकारी भी मारे गए
चंडीगढ़, 23 अप्रैल (भाषा) कुछ दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधे 26 वर्षीय नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल अपनी पत्नी के साथ जम्मू कश्मीर के पहलगाम में छुट्टियां मना रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

करनाल जिले के भुसली गांव के रहने वाले नरवाल का परिवार करनाल शहर में रहता है।

भारतीय नौसेना ने भी आतंकी हमले में नरवाल की मौत की पुष्टि की है।

नौसेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और भारतीय नौसेना के सभी कर्मी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की दुखद मृत्यु से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं, जो पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले में मारे गए। हम इस अकल्पनीय दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

उसने लिखा, ‘‘भारतीय नौसेना हिंसा के इस जघन्य कृत्य में अपनी जान गंवाने वाले अन्य सभी लोगों के साथ गंभीर एकजुटता प्रदर्शित करती है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करते हैं।’’

नरवाल के पड़ोसी नरेश बंसल ने कहा कि अधिकारी की हाल ही में शादी हुई थी।

उन्होंने आतंकी हमले की घटना पर कहा, ‘‘शादी के बाद, हर कोई जश्न मना रहा था और खुश था। और अब अचानक यह दुखद समाचार आया।’’

एक अन्य पड़ोसी सीमा ने बताया कि दिवंगत अधिकारी के घर पर भव्य समारोह हुए थे और न केवल नरवाल परिवार, बल्कि पूरा मोहल्ला शादी के बाद खुशी मना रहा था।

उन्होंने करनाल में संवाददाताओं को बताया कि नरवाल ने इंजीनियरिंग की और बाद में भारतीय नौसेना में अधिकारी बने।

उन्होंने कहा, ‘‘वे स्विट्जरलैंड में हनीमून की योजना बना रहे थे, लेकिन छुट्टियों को देखते हुए कश्मीर जाने का फैसला किया...हम कल्पना नहीं कर सकते कि उनके परिवार पर क्या बीत रही होगी।’’

सीमा ने कहा, ‘‘....हमने वीडियो देखे जिसमें एक लड़की रो रही थी और आतंकवादियों से उसे भी मार डालने की गुहार लगा रही थी, लेकिन उन्होंने उससे कहा कि वे उसे छोड़ रहे हैं ताकि वह (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी को बता सके कि क्या हुआ।’’

पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई।

चंडीगढ़ : महापौर चुनाव में भाजपा की जीत, कांग्रेस के खाते मे गए वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के पद
चंडीगढ़, 30 जनवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को हुए चंडीगढ़ नगर निगम महापौर चुनाव में जीत हासिल की। वहीं, आप समर्थित कांग्रेस के प्रत्याशियों ने क्रमश: वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पद अपने नाम की।

महापौर चुनाव के लिए मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप)-कांग्रेस गठबंधन के बीच था। आप महापौर पद के लिए लड़ रही थी, जबकि कांग्रेस वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के पदों के लिए चुनाव लड़ रही थी।

महापौर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला ने आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी प्रेम लता को हराया। बबला को 19 और लता को 17 मत मिले। कुल 35 सदस्यीय नगर निगम सदन में आप और कांग्रेस गठबंधन के पास 20 मत थे, लेकिन इसके बावजूद वे महापौर पद पर जीत दर्ज नहीं कर सके।

वरिष्ठ उप महापौर पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार जसबीर सिंह बंटी ने भाजपा की बिमला दुबे को 19-17 के अंतर से हराया। उप महापौर पद पर कांग्रेस की तरुणा मेहता ने भाजपा के लखबीर सिंह बिल्लू को 19-17 वोटों से मात दी।

भाजपा की जीत पर पार्टी नेताओं ने इसे आप-कांग्रेस गठबंधन की नाकामी बताया। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इसे जनता द्वारा अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस की ‘सुविधाजनक राजनीति’ को खारिज करने का संकेत बताया।

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहींदर सिंह लक्की ने स्वीकार किया कि क्रॉस-वोटिंग हुई है। उन्होंने कहा कि वह आप उम्मीदवार प्रेमलता के हारने से असहज हैं। लक्की ने कहा, ‘‘ जिसने भी क्रॉस वोटिंग की होगी उसकी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11:20 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक गुप्त मतदान हुआ। उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त न्यायाधीश जयश्री ठाकुर की निगरानी में चुनाव संपन्न हुआ।

उच्चतम न्यायालय चंडीगढ़ महापौर चुनाव के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक नामित करेगा
नयी दिल्ली, 27 जनवरी (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि 30 जनवरी को होने वाले चंडीगढ़ महापौर चुनाव के लिए वह एक स्वतंत्र पर्यवेक्षक नामित करेगा।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह ने पर्यवेक्षक का नाम लिए बिना यह आदेश पारित किया और कहा कि समूची चुनाव प्रक्रिया उनकी (पर्यवेक्षक की) मौजूदगी में की जाए और इसकी वीडियोग्राफी कराई जाए।

पीठ ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन स्वतंत्र पर्यवेक्षक को मानदेय का भुगतान करेगा।

मौजूदा महापौर कुलदीप कुमार की ओर से न्यायालय में पेश, पंजाब सरकार के महाधिवक्ता गुरमिंदर सिंह ने सुझाव दिया कि उच्च न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश को स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किया जा सकता है।

चंडीगढ़ प्रशासन का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किये जाने से उन्हें कोई परेशानी नहीं है लेकिन यह एक दृष्टांत नहीं बनना चाहिए जिससे कि सभी नगर निकाय शीर्ष अदालत का रुख करने लगें।

पीठ ने कहा कि वह दलीलें दर्ज करते समय केवल प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर चिंतित है और पर्यवेक्षक का नाम लिए बिना आदेश पारित किया गया है। उन्हें बाद में नामित किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी (आप) से चंडीगढ़ के महापौर कुलदीप कुमार ने एक याचिका दायर कर मतदान प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए ‘‘गुप्त मतदान’’ के बजाय ‘‘हाथ उठाकर मतदान’’ का निर्देश देने का अनुरोध किया था। हालांकि, पीठ ने अनुरोध को खारिज कर दिया।

चौबीस जनवरी को, शीर्ष अदालत ने महापौर पद के लिए ‘‘स्वतंत्र और निष्पक्ष’’ चुनाव सुनिश्चित करने की खातिर एक पर्यवेक्षक नियुक्त करने पर विचार किया था। साथ ही, संकेत दिया था कि निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश को नियुक्त किया जा सकता है।

उच्च न्यायालय ने दिलजीत दोसांझ के चंडीगढ़ कार्यक्रम को अनुमति दी
चंडीगढ़, 13 दिसंबर (भाषा) पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के शनिवार शाम को यहां होने वाले कार्यक्रम को अनुमति दे दी है। इसने साथ ही निर्देश दिया कि वह ध्वनि प्रदूषण नियमों का पालन करें।

शुक्रवार को कार्यक्रम के आयोजन को अनुमति देते हुए मुख्य न्यायाधीश शील नागू और न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल की खंडपीठ ने निर्देश दिया कि ध्वनि संबंधी प्रदूषण मानकों का सख्ती से पालन किया जाए।

पीठ ने यह भी कहा कि तय नियमों का उल्लंघन करने पर आयोजकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

अदालत चंडीगढ़ निवासी द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसने सेक्टर 34 प्रदर्शनी मैदान में सार्वजनिक कार्यक्रमों के प्रबंधन पर केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन को निर्देश देने का अनुरोध किया था।

शनिवार को दोसांझ का संगीत कार्यक्रम इसी मैदान में आयोजित किया जाएगा।

चंडीगढ़ : गुरुपर्व मनाने के लिए 763 भारतीय श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना
चंडीगढ़, 14 नवंबर (हि.स.)। भारतीय सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश उत्सव पर्व को मनाने के लिए गुरुवार को अटारी-बाघा बार्डर के रास्ते पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ। यह जत्था 10 दिन बाद 23 नवंबर को भारत लौटेगा। पंजाब समेत भारत के अलग-अलग राज्यों से आए हुए 763 श्रद्धालु सतनाम वाहेगुरु के जयकारों के बीच रवाना हुए।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सरदार प्रताप सिंह ने बताया कि 2244 तीर्थ यात्रियों के पासपोर्ट दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग को भेजे गए थे, जिनमें से दूतावास ने 763 तीर्थ यात्रियों को वीजा जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि दूतावास की ओर से 1481 तीर्थ यात्रियों को वीजा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में सिख तीर्थ यात्रियों का वीजा रद्द किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जत्थे का नेतृत्व शिरोमणि कमेटी के सदस्य ने गुरनाम सिंह जसल कर रहे हैं, जबकि जत्थे के उपनेता शिरोमणि कमेटी के सदस्य बीबी शरणजीत कौर और जनरल मैनेजर के तौर पर प्रभारी पलविंदर सिंह और गुरुमीत सिंह हैं।

कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ कर्मी ने मारा थप्पड़
चंडीगढ़, 6 जून (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर एक महिला सीआईएसएफ कर्मचारी ने अभद्रता कर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। महिला कर्मचारी किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत के किसानों के संबंध में दिए गए बयान से आहत थी। इस घटना के बाद महिला कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया है।

कंगना रानौत मंडी लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंची थीं। सिक्योरिटी चेक के दौरान सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर कंगना के पास पहुंची। कंगना ने वर्दी में होने के कारण महिला कांस्टेबल को सहज लिया और सोचा कि शायद वह उनसे मुलाकात के लिए आगे बढ़ रही है। इसी दौरान कुलविंदर कौर ने कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ दिया। कंगना जब तक कुछ समझ पाती तब तक उनके साथ मौजूद स्टाफ ने महिला कांस्टेबल को पकड़ लिया।

घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया। आगे की जांच के लिए वरिष्ठ सीआईएसएफ के अधिकारियों की एक जांच समिति गठित की गई है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि किसान आंदोलन के दौरान कंगना के बयान से आहत होकर ही महिला कांस्टेबल ने कंगना से अभद्रता की और उन पर हाथ छोड़ दिया। बहरहाल इस बीच कंगना ने चंडीगढ़ में तो किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी और वह फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर अकाल तख्त का संदेश, राजनीतिक रूप से मजबूत होना होगा
चंडीगढ़, 06 जून (हि.स.)। आपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी पर आज अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने कौम के नाम संदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि सिखों के मामलों पर दिल्ली की तरफ हाथ फैलाने की बजाए कि धर्म की सेध लेकर चलने वाली राजनीति को दोबारा खड़ा किया जाए। कौम खुद को राजनीतिक रूप से मजबूत करे। इस अवसर पर आयोजित शहीदी समागम में सांसद सरबजीत सिंह खालसा, पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान, संत बलजीत सिंह दादूवाल, मुतवाजी जत्थेदार ध्यान सिंह मंड, भाई जरनैल सिंह सखीरा, अमरबीर सिंह ढोट आदि मौजूद रहे।

संदेश में कहा गया है कि अगस्त 1982 में सिखों को धर्म युद्ध मोर्चा के लिए मजबूर होना पड़ा। इसको कुचलने के लिए देश में आपातकाल के समय अकाली दल की तरफ से किए गए विरोध का बदला सिख कौम से लेने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1984 में 1 से 6 जून तक हरिमंदिर साहिब दरबार साहिब में भारतीय सेना की मदद से हमला करवाया। निहत्थे सिखों को निशाना बनाया गया। अकाल तख्त साहिब को खंडित किया गया। दमदमी टकसाल के 14वें मुखी जरनैल सिंह भिंडरावाला के नेतृत्व फौज का मुकाबला करते हुए शहादत पाई। यह सैन्य हमला सिख कौम के लिए तीसरा घल्लूघारा था। संदेश में आरोप लगाया गया है कि कौम के इंसाफ के लिए लड़ने वाले बंदी सिखों को दशकों पहले सजाएं पूरी होने के बावजूद जेलों से रिहा नहीं किया जा रहा है।

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि सिख कौम और खालसा राज के कारण अंग्रेज हुकूमत 100 साल तक पंजाब पर राज नही कर पाई थी। इसे देखते हुए उस वक्त के नेताओं ने वादा किया था कि सिखों को अलग राज दिया जाएगा। मगर, ऐसा हुआ नहीं।

विपक्षी दलों की वोटबैंक की राजनीति से देश का हुआ बहुत नुकसानः नरेन्द्र मोदी
चंडीगढ़, 30 मई (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला। मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों की वोट बैंक की राजनीति के कारण देश का बहुत नुकसान हुआ है।

सातवें एवं अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के समापन से पहले प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को पंजाब के होशियारपुर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने होशियारपुर से भाजपा प्रत्याशी अनिता सोम प्रकाश और आनंदपुर साहिब से पार्टी प्रत्याशी सुभाष शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हर भारतीय विकसित भारत के सपने के साथ जुड़ गया है। 21वीं सदी भारत की सदी होगी। पिछले दो कार्यकाल के दौरान दमदार सरकार ने जहां सर्जिकल स्ट्राईक की वहीं भारत को आत्मनिर्भर व समृद्ध भी बनाया। उन्होंने कहा कि छह चरणों के मतदान से आ रहे रूझान में यह साफ हो चुका है कि भाजपा बहुमत हासिल कर चुकी है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने कहा कि तीसरी बार सरकार बनते ही क्या प्रमुखता होगी। अगले 125 दिनों का क्या रोड मैप होगा। पहले 25 दिन युवाओं के लिए केंद्रित होंगे। अगले पांच साल में सरकार कौन-कौन से बड़े फैसले लेगी। यह सब तय हो चुका है। चुनाव परिणाम से पहले भी भाजपा पांच साल का रोड मैप और 25 साल का विजन तैयार कर चुकी है। उन्होंने तीसरे कार्यकाल के दौरा पंजाब के आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखने का ऐलान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार विरासत भी और विकास भी के मंत्र पर काम कर रही है। विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन की वोट बैंक वाली राजनीति के कारण देश का नुकसान हुआ है।

कांग्रेस ने वोटबैंक के कारण राम मंदिर निर्माण का विरोध किया और अब सीएए का विरोध किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस द्वारा दिए गए संविधान बचाओ के नारे को ढोंग बताते हुए कहा कि वर्ष 1984 में हुए दंगों के दौरान सिखों के गले में टायर डालकर जब उन्हें जिंदा जलाया जा रहा था तो उस समय कांग्रेस का संविधान कहां गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इसके सहयोगी दल दलितों व पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को देने का प्रयास कर रहे हैं।

पंजाब और दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को निशाने पर लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पंजाब में चुनाव से पहले नशा खत्म करने को लेकर कई तरह के वादे किए गए थे। पंजाब को नशे के नाम पर पूरे देश में बदनाम कर दिया गया। सत्ता में आने के बाद आप वालों ने नशे को ही अपनी मुख्य कमाई का साधन बना लिया है।

मोदी ने कहा कि आज पंजाब में ड्रग्स माफिया, खनन माफिया पूरी तरह से सक्रिय हैं। दिल्ली के शराब घोटाले को पूरी दुनिया जान चुकी है। ड्रग्स व खनन के बाद अब आप वाले दिल्ली से लेकर पंजाब तक नारी उत्पीड़न में भी नंबर-1 बनते जा रहे हैं। इनके कारनामों को पूरी दुनिया देख रही है। आम आदमी पार्टी की नीति एवं नारे सब फर्जी हैं और इनकी नियत में खोट है।

पंजाब न हो तो देश सुरक्षित नहीं रह सकता : अमित शाह
चंडीगढ़, 26 मई (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर पंजाब न हो तो देश सुरक्षित नहीं रह सकता क्योंकि आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक पंजाबी हर कुर्बानी में अग्रणी रहे हैं। शाह रविवार को लुधियाना से भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पंजाब ने शुरू से लेकर आज तक केंद्रीय पूल में सर्वाधिक खाद्यान दिया है। पंजाब देश के कई राज्यों का पेट भरने का काम भी करता है। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें अपने स्वार्थों के कारण आज हिंदू-सिख का विवाद पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं जबकि वह ये नहीं जानते कि गुरू तेगबहादुर ने कश्मीरी पंडितों की बात पर हिंदुओं की रक्षा के लिए दिल्ली में अपना सर्वोच्च बलिदान कर दिया था। नवम गुरू के बलिदान से ही हिंदुओं को जीवन दान मिला है।

आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए अमित शाह ने कहा कि दिल्ली एवं हरियाणा में एक साथ चुनाव लड़ने वाले यह राजनीतिक दल पंजाब में अगल होने का ढोंग कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में कांग्रेस के एजेंडे को ही आगे बढ़ा रही है। चाहे वह भ्रष्टाचार का मामला हो या फिर पंजाब के युवाओं को नशे की गत में धकेलना का मामला। पंजाब के युवा आज नशे की चपेट में है। कांग्रेस ने पहले नशा तस्करों के खिलाफ ढील बरती और अब आम आदमी पार्टी के मुखिया ने शराब घोटाले को अंजाम दे रहे हैं तो इनके निचले स्तर के नेता खुलेआम नशा तस्करों को संरक्षण दे रहे हैं।

गृह मंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस एवं आप वाले 12 लाख करोड़ के घोटाले के आरोपित हैं। शाह ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) भारत में शामिल किए जाने के ऐलान को दोहराते हुए कहा कि मोदी सरकार ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण करके तथा अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करवाकर हिंदू-सिख एकता का प्रमाण दिया है। दिल्ली में हुए नरसंहार के लिए कांग्रेस को दोषी करार देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां असमाजिक तत्वों को बढ़ावा देने वाली रही है। उन्होंने लुधियाना वासियों को आह्वान किया कि वह रवनीत बिट्टू को सांसद बनाकर दिल्ली भेजे उसके बाद सरकार में भागेदार बनाकर हम इन्हें वापस पंजाब भेजेंगे।

पंजाब में सात नशा तस्कर गिरफ्तार, 5.47 किलो हेरोइन और 1.07 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद
चंडीगढ़, 26 मई (हि.स.)। फाजिल्का पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ साझा ऑपरेशन में सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश किया है। अंतरराष्ट्रीय नार्काे तस्करी माड्यूल के सात नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से 5.47 किलोग्राम शुद्ध हेरोइन और 1.07 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है।

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि बलजिंदर सिंह उर्फ लवली (21), सुखचैन सिंह उर्फ लक्की (19), सोलव सिंह (19), गुरचरन सिंह उर्फ मिलखा (21), करनदीप सिंह (29), दलजीत सिंह उर्फ मानी (23), कमलदीप सिंह (32) को गिरफ्तार किया गया है। कमलदीप सिंह की आपराधिक पृष्टभूमि है और वह पहले भी कपूरथला में एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में शामिल है। पुलिस टीमों ने इनके कब्ज़े में से 40 जिंदा कारतूस, छह मोबाइल फ़ोन, 8.4 ग्राम सोना और 68.97 ग्राम चांदी, हुंडई वर्ना कार (एचआर 06 वाइ 8681) और तीन मोटरसाइकिल ज़ब्त की हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि इनमें कई किशोर उम्र के विद्यार्थी हैं और फ़ौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी जान-पहचान नशा तस्कर कमलदीप सिंह से हुई और उन्होंने सीमा पार से हेरोइन की तस्करी शुरू कर दी। उन्होंने आगे बताया कि यह सभी एक पाकिस्तानी तस्कर के संपर्क में थे और ड्रोन के जरिये नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त करते थे।