Guwahati - Loktej

असम के कोकराझार को 4,570 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने लॉन्च की ‘असम माला 3.0’, तीन नई ट्रेनें भी शुरू
गुवाहाटी, 13 मार्च (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी गुवाहाटी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम के कोकराझार में 4,570 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने तीन नई रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “मौसम खराब होने की वजह से मैं कोकराझार नहीं आ पा रहा हूं। मैं आप सभी का क्षमाप्रार्थी हूं। यहां गुवाहाटी से ही आपसे संवाद संभव हुआ है।

मैं दिल्ली से निकला था आपके पास आने के लिए, लेकिन मुझे गुवाहाटी में ही उतरना पड़ा और अब मैं यहां से आपके दर्शन भी कर रहा हूं और आपसे बात भी कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा कि भाजपा-एनडीए की डबल इंजन सरकार असम की विरासत के संरक्षण और असम के तेज विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। आज यहां इस कार्यक्रम में ही इस क्षेत्र के विकास के लिए 4,500 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।

इसमें से 1,100 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बोडोलैंड की सड़कों के लिए खर्च होने जा रही है। ‘असम माला अभियान’ के तीसरे चरण से असम की रोड़ कनेक्टिविटी और अधिक सशक्त होगी।

इससे पहले, पीएम मोदी ने 3,200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली एक प्रमुख सड़क इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर परियोजना ‘असम माला 3.0’ की शुरुआत की।

इस योजना के तहत, अंतर-राज्यीय संपर्क को बेहतर बनाने और राष्ट्रीय राजमार्गों व ग्रामीण सड़कों के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए असम भर में 900 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) क्षेत्र में लगभग 1,100 करोड़ रुपए के निवेश से निर्मित छह सड़क इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिनमें चार फ्लाईओवर और दो पुल शामिल हैं।

इन परियोजनाओं से कोकराझार जिले में यातायात जाम कम करने और संपर्क, पर्यटन, कृषि, स्वास्थ्य सेवा और ग्रामीण आवागमन में सुधार लाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, पीएम मोदी ने कोकराझार जिले के बाशबारी में आवधिक मरम्मत (पीओएच) कार्यशाला की आधारशिला रखी।

पीएम मोदी ने असम और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में संपर्क सुधारने के उद्देश्य से शुरू की गई तीन नई रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई। इनमें कामाख्या-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल है, जो उत्तर- पूर्व और दक्षिण भारत के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, असम और पश्चिम बंगाल के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगी। वहीं नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस असम और त्रिपुरा के बीच संपर्क को सुधारते हुए यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए अंतर-राज्यीय यात्रा को सुगम बनाएगी।

कांग्रेस ने हमेशा देश की सुरक्षा को खतरे में डाला, असम डर और असुरक्षा में जीता रहा: प्रधानमंत्री
गुवाहाटी, 14 फरवरी (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की सुरक्षा को खतरे में डाला तथा उसके शासनकाल में असम और पूरा पूर्वोत्तर डर और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर रहा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पूर्वोत्तर को प्राथमिकता देते हुए यहां शांति, विकास और सशक्तीकरण की नई इबारत लिखी है।

प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘बूथ विजय संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही पुलवामा हमले की बरसी है और वह मां भारती के उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

इस आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस प्रकार आतंकियों को सजा दी, उसे पूरी दुनिया ने देखा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस में कभी देशहित में ऐसे साहसिक फैसले लेने की क्षमता थी।

उनका आरोप था कि कांग्रेस ने कभी राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी और उसकी नीतियों के कारण पूर्वोत्तर लंबे समय तक हिंसा और अस्थिरता से जूझता रहा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से आज असम में शांति स्थापित हो रही है। एक समय था जब असम बम धमाकों और हिंसा की घटनाओं से दहलता था और हर साल बड़ी संख्या में लोग हिंसा के शिकार होते थे लेकिन अब स्थिति बदल रही है।

बोडो, कार्बी, आदिवासी, डीएनएलए और उल्फा जैसे संगठनों से जुड़े लोगों ने हथियार छोड़कर संविधान के रास्ते पर चलने का निर्णय लिया है। यह परिवर्तन केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को केवल वोट बैंक की राजनीति के नजरिए से देखा और विकास की उपेक्षा की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में असम को टैक्स हिस्सेदारी के रूप में मात्र 10 हजार करोड़ रुपये मिलते थे, जबकि आज भाजपा सरकार में यह राशि पांच गुना बढ़ गई है।

पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने असम को विकास परियोजनाओं के लिए 5.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक प्रदान किए हैं। इस वर्ष के बजट में भी असम को लगभग 50 हजार करोड़ रुपये टैक्स हिस्सेदारी के रूप में मिलने का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर को ‘अष्टलक्ष्मी’ मानती है और इसे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस वर्ष के केंद्रीय बजट में पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।

असम में राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य सड़क परियोजनाओं के लिए हजारों करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। बेहतर कनेक्टिविटी से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि असम में ऐसे आधुनिक हाई-वे बन रहे हैं जिन पर आवश्यकता पड़ने पर विमान भी उतर सकते हैं। उन्होंने मोरान में विकसित की जा रही आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह देश की सुरक्षा को और मजबूत करेगी।

ब्रह्मपुत्र नदी में रिवर टूरिज्म की संभावनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसे और विस्तार दिया जाएगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की सफलता का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने स्वयं को भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान यही है कि वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक बूथ पर विजय सुनिश्चित करें और हर मतदाता तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि यदि बूथ जीता, तो चुनाव भी जीता जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस पर तकनीकी विकास में भी पूर्वोत्तर की उपेक्षा का आरोप लगाया। उनका कहना था कि 3जी और 4जी तकनीक के दौर में कांग्रेस ने असम और पूर्वोत्तर तक डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंचाने में पर्याप्त प्रयास नहीं किए, जबकि भाजपा सरकार ने 5जी तकनीक को तेजी से गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया है। इससे गुवाहाटी सहित पूरे क्षेत्र के युवाओं को हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिल रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने असम में गरीबों के लिए आवास, शौचालय और स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की हैं। लाखों परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। इन उपलब्धियों का श्रेय जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को जाता है।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर देश को विभाजित करने वाली ताकतों के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज की कांग्रेस हर उस विचार का समर्थन करती है जो देश को कमजोर करता है।

उन्होंने लोगों से कांग्रेस से सावधान रहने और असम के विकास के लिए भाजपा-राजग सरकार का समर्थन जारी रखने की अपील की।

सभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि असम और पूर्वोत्तर का सामर्थ्य विकसित भारत की मजबूत नींव बनेगा और क्षेत्र देश की प्रगति में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

युवराज का रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन, लेकिन कोई भी बल्लेबाज ऐसा कर सकता है: अभिषेक शर्मा
गुवाहाटी, 26 जनवरी (वेब वार्ता)। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया।

यह किसी भारतीय की ओर से दूसरा सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक था। टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में यह कारनामा किया था।

रविवार को टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच 40 गेंदों में 102 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत महज 10 ओवरों में मैच जीत लिया।

अभिषेक ने 20 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों के साथ नाबाद 68 रन बनाए, जबकि सूर्या ने 26 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 57 रन की नाबाद पारी खेली।

मैच के बाद अपनी शानदार पारी के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा, “टीम मुझसे यही चाहती है और मैं हर बार इसे करना चाहता हूं। लेकिन जाहिर है, हर बार ऐसा करना आसान नहीं होता, लेकिन मुझे लगता है कि यह सब मानसिक और ड्रेसिंग रूम के माहौल पर भी निर्भर करता है।”

उन्होंने कहा, “युवराज सिंह का सबसे तेज टी20 अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ना किसी के लिए भी नामुमकिन से ज्यादा है, लेकिन फिर भी, आप कभी नहीं जानते। कोई भी बल्लेबाज ऐसा कर सकता है। मुझे लगता है कि इस सीरीज में सभी बल्लेबाज बहुत अच्छा खेल रहे हैं। आगे भी यह सीरीज मजेदार होने वाली है।”

पहली ही गेंद पर छक्का मारने के बारे में उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं पहली गेंद से ही छक्का मारना चाहता हूं। यह बस विकेट के बीच मेरी सहज प्रवृत्ति है। मैं गेंदबाज के बारे में सोचता हूं कि अगर वह मुझे पहली गेंद पर आउट करना चाहता है, तो वह मुझे किस तरह की गेंद फेंक सकता है? यह हमेशा मेरे दिमाग में रहता है और मैं बस उसी गेंद पर खेलना चाहता हूं।”

अपने फुटवर्क के बारे में बताते हुए अभिषेक ने कहा, “अगर आप ध्यान से देखें तो यह सब फील्ड प्लेसमेंट पर निर्भर करता है। अगर लेग साइड पर फील्डर न हो तो मैं कभी भी उस तरफ आगे नहीं बढ़ता। जब मुझे अपने लिए थोड़ा-सा रूम मिल जाता है, तो मेरे पास ऑफ साइड में पूरा ग्राउंड होता है। यही बात हमेशा मेरे दिमाग में रहती है। मैं बस फील्ड के हिसाब से खेलना चाहता हूं।”

न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर भारत ने टी20 में लगातार 10वीं जीत दर्ज की
गुवाहाटी, 26 जनवरी (वेब वार्ता)। अभिषेक शर्मा (नाबाद 68) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 57) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में 60 गेंदे शेष रहते न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है। यह टी-20 में भारत की लगातार 10वीं जीत है।

154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मैच की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये इशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई। चौथे ओवर में ईश सोढ़ी ने इशान किशन को आउटकर इससाझेदारी को तोड़ा। इशान किशन ने 13 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 28 रनों की पारी खेली।

भारत ने 10 ओवरों में दो विकेट पर 155 रन बनाकर आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। अभिषेक (14 गेंद) में अपना अर्धशतक पूरा कर हार्दिक पंड्या (16 गेंद) को पीछे किया। इस सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अभी भी युवराज सिंह (12 गेंद) के नाम है।

अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में सात चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए नाबाद 68 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 57 रन बनाये। इस जीत के साथ ही भारत ने
पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

यह टी-20 में भारत की लगातार 10वीं जीत है। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट लिये।
इससे पहले आज यहां जसप्रीत बुमराह (तीन विकेट), रवि बिश्नोई और हार्दिक पंड्या (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 153 के स्कोर पर रोक दिया था।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 34 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। डेवन कॉन्वे (एक) को हर्षित राणा ने आउट किया।

रचिन रविंद्र (चार) को हार्दिक पंड्या ने तथा टिम साइफर्ट (12) को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन की जोड़ी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हुई। 12वें ओवर में रवि बिश्नोई ने मार्क चैपमैन 23 गेंदों में 32 रन को आउट कर इस साझेदारी का
अंत किया।

डैरिल मिचेल (14) को हार्दिक पंड्या ने आउट किया। काइल जेमीसन (तीन) को बुमराह ने बोल्ड आउट किया। मैट हेनरी (एक) आठवें विकेट के रूप में रनआउट हुये। न्यूजीलैंड का 20वें ओवर में कप्तान मिचेल सैंटनर 17 गेंदों में 27 के रूप में गिरा।

न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 153 रन का स्कोर बनाया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिये। रवि बिश्नोई को दो-दो विकेट मिले। हर्षित राणा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

पीएम मोदी ने गुवाहाटी टर्मिनल का उद्घाटन किया, अदाणी ने नॉर्थ-ईस्ट कनेक्टिविटी में स्थापित किया नया मानक
गुवाहाटी, 20 फरवरी 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। यह प्रोजेक्ट एक दुर्लभ और तेज़ रफ्तार यात्रा का उदाहरण है।

कांसेप्ट से लेकर ऑपरेशन तकइसे तैयार करने में एक साल से भी कम समयलगा।टर्मिनल केऑपरेशनल रेडीनेस पर सख़्त और योजनाबद्ध तरीके से ध्यान दिया गया।

इस टर्मिनल का डिज़ाइन प्रधानमंत्री द्वारा एडवांटेज असम 2.0 के दौरान प्रस्तुत किया गया था। आज इसका उद्घाटन और फरवरी के आखिर तक इसके ऑपरेशन की तैयारी इस बात को रेखांकित करती है कि भारत में अब एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर कितनी तेज़ी से ज़मीन पर उतारा जा रहा है।

जर्मनी के म्यूनिख से आए एक्सपर्ट की टीम के सहयोग से ऑपरेशनल रेडीनेस और एयरपोर्ट ट्रांसफर प्रोग्राम ने यह सुनिश्चित किया है कि सिस्टम, प्रोसेस, स्टाफ और पैसेंजर फ्लो पहले दिन से ही सुरक्षित और सटीक रूप से काम करे।

क्षेत्रीय पहचान से जुड़ा यह आधुनिक टर्मिनल “द बैंबू ऑर्किड्स” असम के प्रसिद्ध कोपौ फूल (फॉक्सटेल ऑर्किड) और पूर्वोत्तर की स्थानीय बांस प्रजातियों से प्रेरित है। इसमें असम के भोलुका बांस और अरुणाचल प्रदेश के अपातानी बांस का उपयोग किया गया है।

प्राकृतिक सामग्री, भरपूर प्राकृतिक रोशनी और आधुनिक वास्तुकला के संगम के साथ यह टर्मिनल पूर्वोत्तर की पर्यावरणीय और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाता है।

लगभग 140 मीट्रिक टन स्थानीय बांस के उपयोग के साथ यह देश के सबसे प्रमुख प्रकृति-प्रेरित एयरपोर्ट डिज़ाइनों में शामिल है, जहाँ पारंपरिक शिल्प को आधुनिक इंजीनियरिंग के साथ नए रूप में प्रस्तुत किया गया है।

इस प्रोजेक्ट का डेवलपमेंट गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड द्वारा किया गया है, जबकि इसका संचालन अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेडकर रही है। यह टर्मिनल अदाणी समूह की इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर बिल्डिंग कैपेबिलिटी को दिखाता है जहाँ डिज़ाइन, मज़बूत इंजीनियरिंग, ओआरएटी केआधार पर तैयारी और समयबद्ध निष्पादन को एक साथ साधा गया है।

उद्घाटन को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में रखते हुए प्रधानमंत्री ने इसे असम और पूरे पूर्वोत्तर में चल रहे “विकास का उत्सव” का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि एक्ट ईस्ट नीति के तहत असम भारत के पूर्वी प्रवेश द्वार के रूप में उभर रहा है।

बांस से सजा यह टर्मिनल मजबूती, सतत विकास और विकसित भारत के निर्माण में असम की बढ़ती भूमिका का प्रतीक है, ऐसे समय में जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा,“गुवाहाटी टर्मिनल यह दिखाता है कि कैसेस्थानीय पहचान से गहराई से जुड़े रहते हुएवर्ल्ड क्लास एयरपोर्टइंफ्रास्ट्रक्चरको तेज़ी से तैयार किया जा सकता है। यह पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी को मज़बूत करेगा, आर्थिक विकास को तेज करेगा और यात्रियों को आधुनिक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा।”

डिजीयात्रा आधारित प्रक्रियाओं, स्मार्ट चेक-इन सिस्टम और विशाल यात्री क्षेत्रों से सुसज्जित यह टर्मिनल साल2032 तक 1.31 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। वित्त वर्ष 2024-25 में गुवाहाटी हवाई अड्डे ने 65 लाख यात्रियों का ट्रैफिक दर्ज किया है, जो क्षेत्र में तेज़ी से बढ़ती एविएशन मांग को दर्शाता है। वर्तमान में गुवाहाटी देश का 10वां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है और पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के लिए एक महत्वपूर्ण हब की भूमिका निभाता है।

पूरे हवाई अड्डा विकास पर कुल ₹5,000 करोड़ का निवेश किया जा रहा है, जिसमें से ₹1,000 करोड़ मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉलसुविधाओं के लिए निर्धारित हैं। प्रस्तावित इंटीग्रेटेडडोमेस्टिक और इंटरनेशनल कार्गो इंफ्रास्ट्रक्चर से बिजनेस, लॉजिस्टिक्स और रोज़गार पैदा करने में मजबूती मिलेगी।

गुवाहाटी का यह पड़ाव अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेडके नेतृत्व में देशभर में चल रहे एविएशन एक्स पैशन का हिस्सा है। इसी क्रम में नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डेका ऑपरेशन25 दिसंबर से शुरू होने वाला है, जो भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजनाओं में से एक है।

भारत के बदलते इंफ्रास्ट्रक्चर लैंडस्केप को दर्शाता हैंजहाँ स्पीड, स्केल और ऑपरेशनल रेडिनेस और डिज़ाइन मिलकर भविष्य में विकास के लिए नएसशक्त प्रवेश द्वार को तैयार कर रहा है।

बावुमा की शानदार बल्लेबाजी, दक्षिण अफ्रीका के दो विकेट पर 156 रन
गुवाहाटी, 22 नवंबर (भाषा) भारत ने तीन गेंद के अंदर दक्षिण अफ्रीका के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई लेकिन इसके बावजूद मेहमान टीम ने दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को यहां लंच तक दो विकेट पर 156 रन बनाए।

लंच के समय कप्तान तेम्बा बावुमा 36 और ट्रिस्टन स्टब्स 32 रन बनाकर खेल रहे थे। यह दोनों अभी तक तीसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़ चुके हैं। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया है।

बुमराह ने सुबह के सत्र के अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर एडेन मारक्रम (38) को बोल्ड किया। बाएं हाथ के कलाई के गेंदबाज कुलदीप ने दूसरे सत्र के शुरू में ही दूसरे सलामी बल्लेबाज रियान रेकेलटन (35) को आउट करके दक्षिण अफ्रीका के खेमे में खलबली मचा दी थी।

लेकिन इसके बाद बावुमा और स्टब्स ने धैर्य से काम लिया और दूसरे सत्र में अपनी टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया। स्टब्स को लय हासिल करने में कुछ समय लगा लेकिन इसके बाद उन्होंने आत्मविश्वास से भरे शॉट खेले। उन्होंने कुलदीप की गेंद पर लांग आफ पर छक्का भी लगाया। दूसरी तरफ बावुमा ने किसी तरह की हड़बड़ी नहीं दिखाई और सहजता से रन बटोरे।

बुमराह को मारक्रम का विकेट पहले ही मिल जाता लेकिन केएल राहुल ने स्लिप में उनका आसान कैच छोड़ दिया था। मारक्रम तब छह रन पर खेल रहे थे। बुमराह ने हालांकि उन्हें इसका ज्यादा फायदा नहीं उठाने दिया। उनकी फुल लेंथ गेंद पर मारक्रम ने ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन गेंद ने उनकी गिल्लियां बिखेर दी।

कुलदीप और वाशिंगटन सुंदर की कुछ गेंद को टर्न मिला लेकिन परिस्थितियां बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हैं जिससे बल्लेबाजों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

पिच से असमान उछाल का कोई संकेत नहीं मिल रहा है लेकिन बुमराह ने मूवमेंट हासिल करके कुछ अवसरों पर बल्लेबाजों को परेशान किया। मोहम्मद सिराज ने भी विशेष कर रेकेलटन को कुछ गेंद पर परेशान किया लेकिन भारतीय टीम में शामिल तीसरे तेज गेंदबाज नीतीश कुमार रेड्डी खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए।

भारत के नियमित कप्तान शुभमन गिल गर्दन में चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पा रहे हैं और इसलिए ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी गई है। वह भारत के 38वें टेस्ट कप्तान हैं।

भारत ने अपनी अंतिम एकादश में दो बदलाव किए हैं। गिल के स्थान पर साई सुदर्शन और अक्षर पटेल की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में लिया गया है।

दक्षिण अफ्रीका ने कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 30 रन से जीत दर्ज करने वाली अपनी टीम में एक बदलाव करके कोर्बिन बॉस की जगह सेनुरन मुथुसामी को अपनी अंतिम एकादश में शामिल किया है।

टेस्ट की मेजबानी करके गुवाहाटी ने क्रिकेट के पारंपरिक प्रारूप में पूर्वोत्तर की मौजूदगी दर्ज कराई
गुवाहाटी, 21 नवंबर (भाषा) असम का सबसे बड़ा शहर गुवाहाटी शनिवार को देश के सबसे नये टेस्ट स्टेडियम के रूप में पदार्पण करेगा जब भारत का सामना दूसरे और आखिरी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से होगा ।

पूर्वोत्तर के एकमात्र क्रिकेट आयोजन स्थल गुवाहाटी को ‘ पूर्वोत्तर का द्वार’ भी कहा जाता है । इस शहर में इस साल की शुरूआत में पहली बार आईसीसी विश्व कप के मैच खेले गए थे ।

बरसापारा स्टेडियम में पारपंरिक लाल गेंद के क्रिकेट के आयोजन को लेकर आयोजकों, प्रशंसकों, पत्रकारों और आम जनता में काफी रोमांच है ।

असम के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिंया ने पीटीआई से कहा ,‘‘ यह हमारे लिये ऐतिहासिक दिन होगा । टेस्ट वेन्यू के तौर पर पहचान मिलना हर क्रिकेटप्रेमी क्षेत्र का सपना होता है । यह कल पूरा होने जा रहा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ गुवाहाटी में 1983 से वनडे हो रहे हैं । विश्व कप मैच भी आईसीसी महिला विश्व कप के दौरान हुए । इतने साल में मैचों की सफल मेजबानी और आला दर्जे की सुविधाओं के कारण गुवाहाटी को यह गर्व का पल मिल सका ।’’

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच पहले नेहरू स्टेडियम में खेले जाते थे और एसीए ने 2017 में बरसापारा में केंद्र बनाया ।

मैच सुबह जल्दी सूर्योदय के कारण 9 . 30 की बजाय नौ बजे शुरू होंगे । इसमें लंच और चाय ब्रेक के समय भी बदले जायेंगे ।’’

सत्तर और अस्सी के दशक में असम के लिये खेल चुके क्रिकेटर बिमल भराली ने कहा ,‘‘ हमारे समय में तो यह सोच भी नहीं सकते थे कि गुवाहाटी में टेस्ट मैच होंगे । सुविधायें साधारण थी । अब यह देखकर अच्छा लग रहा है कि टी20 या वनडे ही नहीं , हमारे शहर में टेस्ट मैच भी हो रहे हैं ।’’

शहर के पत्रकार अब्दुल गनी ने कहा ,‘‘ गुवाहाटी भारत का 30वां टेस्ट केंद्र बन गया है । खेल पत्रकार होने के नाते यह गर्व का पल है कि हम क्रिकेट के सबसे पुराने प्रारूप की लाइव रिर्पोर्टिंग कर सकेंगे ।’’

भीषण गर्मी के बीच सरुसजाई स्टेडियम में हजारों प्रशंसक जुबिन को अंतिम विदाई देने पहुंचे
गुवाहाटी, 21 सितंबर (भाषा) भीषण गर्मी के बीच हजारों प्रशंसक रविवार को गुवाहाटी के सरुसजाई स्थित अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स परिसर में लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग को अंतिम विदाई देने के लिए एकत्रित हुए, जहां उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा जाएगा।

कई प्रशंसक तो रातभर आयोजन स्थल के बाहर डटे रहे, जबकि कई लोग तड़के वहां पहुंचे। प्रशासन ने पार्थिव शरीर के स्वागत और दर्शन की व्यवस्था के लिए व्यापक तैयारियां की थीं।

प्रशंसकों ने जुबिन गर्ग के चित्र (कटआउट्स) थाम रखे थे। उन्होंने गर्ग के लोकप्रिय गीत गाकर पूरी रात दुःख को साझा किया।

जैसे-जैसे दिन चढ़ा, भीड़ और बढ़ती गई और असम के विभिन्न हिस्सों से लोग बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने पहुंचने लगे।

जुबिन गर्ग का शुक्रवार को सिंगापुर में निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को खेल परिसर के भीतर एक पंडाल में रखा जाएगा। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए स्टेडियम परिसर में एक वैकल्पिक स्थान भी तैयार किया गया है।

प्रशासन ने पहले घोषणा की थी कि सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक पार्थिव शरीर के दर्शन किए जा सकेंगे। हालांकि, सुबह तक पार्थिव शरीर उनके कहिलीपाड़ा स्थित आवास नहीं पहुंचा था, जहां से उसे सरुसजाई स्टेडियम लाया जाना था।

सुबह करीब सात बजे जब हवाई अड्डे पर उनका ताबूत पहुंचा, तो वहां से स्टेडियम तक के रास्ते पर हजारों लोग उमड़ पड़े, जिससे शवयात्रा की गति धीमी पड़ गई।

इस दौरान स्टेडियम में तेज गर्मी के कारण कई शोकाकुल लोग बेहोश हो गए, फिर भी उनके हजारों प्रशंसक पूरे धैर्य और श्रद्धा के साथ अपने प्रिय कलाकार की एक अंतिम झलक पाने के लिए डटे रहे।

गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने अश्लीलता मामले में यूट्यूबर आशीष चंचलानी को जमानत दी
गुवाहाटी, 18 फरवरी (भाषा) गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने यूट्यूबर आशीष चंचलानी को सार्वजनिक रूप से सुलभ ऑनलाइन शो में कथित तौर पर अश्लीलता को बढ़ावा देने के मामले में मंगलवार को अंतरिम जमानत दे दी।

चंचलानी असम मामले में नामित व्यक्तियों में से एक है, जिसमें पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर उनकी विवादास्पद टिप्पणियों के कारण मुख्य आरोपी बनाया गया है।

आरोपी चंचलानी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति मृदुल कुमार कलिता की एकल पीठ ने चंचलानी को अंतरिम राहत प्रदान की और उन्हें 10 दिनों के भीतर जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने को कहा।

गुवाहाटी-अहमदाबाद के बीच इंडिगो ने शुरू की दैनिक उड़ान सेवा
गुवाहाटी, 12 दिसंबर (भाषा) लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय (एलजीबीआई) हवाई अड्डे ने इस सप्ताह से गुवाहाटी और अहमदाबाद के बीच एक नई दैनिक सीधी उड़ान सेवा शुरू होने की घोषणा की है।

अदाणी समूह द्वारा नियंत्रित सुविधा ने बयान में कहा, निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने मंगलवार से गुवाहाटी-अहमदाबाद उड़ान सेवा का संचालन शुरू किया जिससे संपर्क बढ़ेगा और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

बुधवार शाम जारी बयान के अनुसार, ‘‘ यह गुवाहाटी से सबसे लंबा उड़ान मार्ग है। इन दो विशिष्ट गंतव्यों को जोड़ने से व्यापारिक तथा निजी दोनों यात्राओं को बढ़ावा मिलेगा।’’

इससे दोनों राज्यों के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान हो जाएगी।

इंडिगो की उड़ान प्रतिदिन शाम चार बजकर 55 मिनट पर गुवाहाटी से रवाना होगी और रात आठ बजकर 35 मिनट बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वहीं गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से विमान प्रतिदिन सुबह साढ़े आठ बजे रवाना होगा और पूर्वोत्तर राज्य में पूर्वाह्न सवा 11 बजे पहुंचेगा।

एलजीबीआई हवाई अड्डे का प्रबंधन अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा किया जाता है।

गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने सामूहिक बलात्कार की पीड़िता किशोरी को 26 हफ्ते का गर्भ गिराने की दी अनुमति
गुवाहाटी, 11 दिसंबर (भाषा) गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने असम के तिनसुकिया की सामूहिक बलात्कार की पीड़िता 15 वर्षीय एक किशोरी को उसके ‘सर्वोत्तम हित में’ 26 हफ्ते के गर्भ को गिराने की अनुमति दी है।

मीडिया की खबर का स्वत: संज्ञान लेते हुए न्यायमूर्ति कल्याण राय सुराना और न्यायमूर्ति सुष्मिता फूकन खांड की खंडपीठ ने सोमवार को राज्य सरकार को अवांछित भ्रूण का ‘चिकित्सीय रूप से गर्भपात करने’ और 19 दिसंबर तक स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

चिकित्सीय गर्भपात अधिनियम, 1971 (एमटीपीए) के अनुसार 24 सप्ताह से अधिक के गर्भ को गिराने की अनुमति नहीं है।

अदालती आदेश में कहा गया है कि 29 नवंबर को छपी खबर के अनुसार पीड़िता जब महज 14 साल की थी तब तिनसुकिया में चार नाबालिगों समेत सात लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था।

पांच दिसंबर को स्वत: संज्ञान के तहत सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने एमटीपीए के अनुसार एक चिकित्सा बोर्ड और जिला स्तरीय समिति बनायी थी तथा उन्हें इस बात के लिए पीड़िता का परीक्षण करने को कहा कि क्या अवांछनीय गर्भ को गिराना उपयुक्त रहेगा। उच्च न्यायालय ने उनसे खासकर इस प्रक्रिया से जुड़े जोखिम के बारे में उसे बताने को कहा था।

चिकित्सा बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि लड़की ‘किसी भी प्रसूति प्रक्रिया से गुजरने के लिए फिट है’, लेकिन बोर्ड ने एमटीपीए के मद्देनजर गर्भ गिराने का सुझाव देने से परहेज किया।

उच्च न्यायालय ने कहा, ‘‘अदालत इस तथ्य से अवगत है कि लड़की नाबालिग है और फिलहाल उसके पेट में 26 सप्ताह से अधिक का अवांछित गर्भ है। अदालत इस तथ्य से भी अवगत है कि इस स्तर पर, यदि गर्भ गिरा दिया जाता है, तो पीड़िता के जीवन को खतरा है।’’

उच्च न्यायालय ने कहा, ‘‘हालांकि, वर्तमान स्थिति की तुलना गर्भावस्था के पूर्ण-अवधि पर प्रसव के समय पीड़िता को होने वाले जोखिम से करने पर, वर्तमान चरण में जोखिम कारक समान प्रतीत होता है। साथ ही गर्भावस्था के पूर्ण-अवधि में प्रसव के समय होने वाला जोखिम भी समान है।’’

महाराष्ट्र के इसी तरह के एक मामले के संबंध में इस वर्ष अप्रैल में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये एक फैसले का हवाला देते हुए गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने कहा कि उसे भारत के संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत चिकित्सकीय ढंग से गर्भ गिराने का आदेश देने का अधिकार है।

गुवाहाटी : एफएमएससीआई भारतीय राष्ट्रीय रैली स्प्रिंट चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा गुवाहाटी
गुवाहाटी, 23 नवंबर (हि.स.)। दोपहिया वाहनों के लिए एफएमएससीआई इंडियन नेशनल रैली स्प्रिंट चैंपियनशिप (आईएनआरएससी) रविवार, 24 नवंबर 2024 को ईस्ट ज़ोन राउंड के लिए गुवाहाटी, असम में आयोजित की जाएगी। एनइएमए गुवाहाटी स्प्रिंट रैली नामक यह आयोजन, गुवाहाटी से 60 किलोमीटर दूर स्थित सुरम्य पीआरपी घाटी में होगा।

रबर के बागानों के बीच में आयोजित यह रैली पहाड़ी इलाकों से होकर चुनौतीपूर्ण सवारी का वादा करती है, जिसमें खड़ी चढ़ाई और अचानक ढलान होती है, जो इसे सवारों के लिए एक वास्तविक परीक्षा बनाती है।

यह आयोजन आईएनआरएससी-2डब्ल्यू के लिए क्वालीफाइंग राउंड के अंतिम दौर को चिह्नित करता है, जो इसे राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खिताब हासिल करने का लक्ष्य रखने वाले प्रतियोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बनाता है। इस रैली में पूर्वोत्तर भारत से लगभग 80 प्रतिभागियों के आने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की 11 क्लासेस के अलावा, स्थानीय युवाओं के लिए एक अलग स्प्रिंट सपोर्ट रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें आठ क्लासें होंगी, जिनमें से प्रत्येक को अपनी ट्रॉफी और पुरस्कार मिलेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवा सवारों को रैली की दुनिया से परिचित कराना और उन्हें प्रतिस्पर्धी लेकिन सुलभ वातावरण में इस रोमांचक मोटरस्पोर्ट फॉर्म का अनुभव करने का मौका देना है।

आईएनआरएससी के प्रमोटर फराद भथेना ने कहा, "हम एफएमएससीआई इंडियन नेशनल रैली स्प्रिंट चैम्पियनशिप को पूर्वोत्तर और विशेष रूप से गुवाहाटी में लाने के लिए बेहद उत्साहित हैं, जो हमेशा से इस क्षेत्र में मोटरस्पोर्ट के प्रति उत्साही लोगों का केंद्र रहा है। यह राउंड सवारों के लिए एक रोमांचक चुनौती होने का वादा करता है, जिसमें अद्वितीय पहाड़ी इलाके और पीआरपी घाटी की अलग-अलग परिस्थितियाँ हैं। हम एनइएमए को अपना स्थानीय भागीदार बनाकर भी रोमांचित हैं, और स्प्रिंट सपोर्ट रैली में स्थानीय युवाओं की भागीदारी इस क्षेत्र में खेल के प्रति अधिक जुड़ाव को बढ़ावा देने में मदद करेगी।"

सीज़न का समापन आईएनआरएससी-2डब्ल्यू के अंतिम राउंड के साथ होगा, जो 14-15 दिसंबर 2024 को पुणे में होगा, जहां प्रत्येक ज़ोन के शीर्ष राइडर प्रतिष्ठित राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।