Gautam Gambhir - Loktej

‘कोच साहब…’, टीम इंडिया की जीत के बाद गंभीर के लिए धोनी का खास कमेंट, बुमराह को बताया ‘चैंपियन बॉलर’
नई दिल्ली, 09 मार्च (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी है।

उन्होंने टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘कोच साहब, आपकी मुस्कान आप पर बहुत अच्छी लग रही है।’ इसके साथ ही, धोनी ने जसप्रीत बुमराह को ‘चैंपियन बॉलर’ बताया।

महेंद्र सिंह धोनी ने लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने विश्व विजेता बनने पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। टीम, सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फैंस को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई।”

उन्होंने गौतम गंभीर के बारे में लिखा, “कोच साहब, आप पर मुस्कान बहुत अच्छी लगती है। जोश और मुस्कान का मेल कमाल का है, बहुत बढ़िया।”
फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने लिखा, “बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है, चैंपियन बॉलर।”

भारतीय क्रिकेट टीम ने गुजरात के अहमदाबाद में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को जीतकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत ने अपना तीसरा टी20 विश्व कप खिताब हासिल किया।

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे अधिक 3 बार ट्रॉफी जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी है। इसके अलावा, कोई मेजबान देश पहली बार जीता टी20 वर्ल्ड कप जीता है।

टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर भी नया रिकॉर्ड कायम किया। इसके अलावा, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा टोटल (255 रन) भी टीम इंडिया की तरफ से बना है।

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारतीय टीम ने कुल 255 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 159 रनों पर रोककर 96 रनों से मैच जीत लिया।

गंभीर ने लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रहे भारतीय बल्लेबाजों की आलोचना की
कोलकाता, 16 नवंबर (भाषा) भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रविवार को आलोचनाओं से घिरे ईडन गार्डन्स के क्यूरेटर का समर्थन किया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपने बल्लेबाजों के ‘दबाव झेलने’ और चुनौतीपूर्ण पिच पर रन बनाने में असमर्थ रहने पर अफसोस जताया।

जीत के लिए 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम दूसरी पारी में महज 93 रन पर आउट हो गयी। टीम को तीन दिन के अंदर ही 30 रन की हार का सामना करना पड़ा।

इस नतीजे से घरेलू मैदान पर उलटफेर का चिंताजनक सिलसिला जारी रहा जिसमें टीम ने अपने पिछले छह घरेलू टेस्ट मैचों में से चार और गंभीर के कोच बनने के बाद 18 में से नौ मैच गंवा दिये हैं।

गंभीर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ ऐसा नहीं था कि यह कोई खेलने लायक विकेट नहीं था, कोई भी मुश्किल नहीं थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप हिम्मत से काम लें, आपका रक्षात्मक खेल मज़बूत है और आप धैर्य दिखा सकते है तो इस पिच पर आप रन बना सकते हैं। ’’

मैच में सिर्फ़ आठ सत्रों में 38 विकेट गिरे (शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट हो गए थे) और इनमें से 16 तेज गेंदबाजों के नाम रहे जबकि स्पिनरों ने 22 विकेट लिये।

गंभीर ने कहा, ‘‘हम स्पिनरों की मदद वाली पिच की बात करते रहते हैं, लेकिन अगर आप 40 विकेटों को देखें, तो ज्यादातर विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए है। मुझे नहीं लगता कि यह कोई मुश्किल विकेट था। यह एक ऐसा विकेट था जहां आपकी तकनीक की परीक्षा थी। आपकी मानसिक दृढ़ता को चुनौती दी जा सकती है और उससे भी ज़्यादा ज़रूरी है आपका धैर्य।’’

भारतीय कोच ने कहा, ‘‘ आप अगर कड़ी मेहनत करना चाहते हैं, अगर आप लंबे समय तक बल्लेबाजी करना चाहते हैं, तो आप रन बना सकते हैं। लेकिन अगर आप आक्रामक मानसिकता में हैं या आक्रामक क्रिकेट खेलने की कोशिश करते हैं, तो यह मुश्किल है।’’

उन्होंने कहा ‘‘जिन खिलाड़ियों ने धैर्य के साथ रक्षात्मक खेल दिखाया, चाहे वह लोकेश राहुल हों, तेम्बा बावुमा हों या वाशिंगटन सुदर सभी ने रन बनाए हैं।’’

मैच से पहले पूरा ध्यान क्यूरेटर सुजान मुखर्जी पर था क्योंकि पिच पर एक हफ्ते से ज्यादा समय से पानी नहीं डाला गया था और शाम को उसे ढक कर रखा जाता था।

गंभीर ने कहा कि ये बिल्कुल वैसी ही परिस्थितियां थीं जैसी उन्हें चाहिए थीं और मुखर्जी का रवैया सहयोग देने वाला था।

उन्होंने कहा,‘‘ यह बिल्कुल वैसी ही पिच थी जैसी हमें चाहिए थी। क्यूरेटर ने काफी सहयोग किया था। हम यही चाहते थे और हमें यही मिला। जब आप अच्छा नहीं खेलते, तो यही होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह विकेट ऐसा नहीं था जहां आप आक्रामक रुख अपनाकर बड़े शॉट खेल सके लेकिन अगर अगर आप पूरी लगन से खेलते हैं, तो निश्चित रूप से यह एक ऐसा विकेट है जहां आप रन बना सकते हैं।"

दो मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ रही गंभीर की टीम के लिए अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी क्योंकि वे गुवाहाटी में जीत हासिल करके इसे बराबर करना चाहेंगे।

मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका भारत में अपनी दूसरी और 2000 के बाद पहली टेस्ट श्रृंखला जीतना चाहेगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या गुवाहाटी में भी पिच की स्थिति ऐसी ही होगी, गंभीर ने कहा, ‘‘ हमने हमेशा कहा है कि टर्निंग विकेट ऐसी होनी चाहिए जहां पहले दिन बहुत कम टर्न हो ताकि टॉस कोई अहमियत नहीं रखे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कभी नहीं कहा कि हम बहुत खुरदरी पिच पर खेलना चाहते हैं या हम पूरी तरह से टर्न लेने वाली पिच पर खेलना चाहते हैं। हम अगर यह टेस्ट मैच जीत जाते तो आप इस पिच के बारे में बात भी नहीं कर रहे होते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा कहना है कि हमें विकेट पर चर्चा करने के बजाय मानसिक और कौशल के लिहाज से सुधार करने की जरूरत है। क्योंकि दोनों टीमों के लिए विकेट एक जैसे होते हैं।’’

गंभीर ने कहा, ‘‘ गुवाहाटी में हमें जो भी मिले, हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी स्थिति और किसी भी पिच पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।’’

टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए हमारे पास अभी तीन महीने हैं: गंभीर
नयी दिल्ली, 10 नवंबर (भाषा) भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों के मामले में अभी उस स्थिति में नहीं है जहां वह पहुंचना चाहती है लेकिन उन्होंने इसके साथ ही कहा कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए टीम के पास अभी पर्याप्त समय है।

गंभीर ने बीसीसीआई टीवी से बातचीत में फिटनेस के महत्व पर भी जोर दिया।

उन्होंने 46 सेकंड की क्लिप में कहा, ‘‘यह एक ऐसा ड्रेसिंग रूम है जहां बहुत अधिक पारदर्शिता और ईमानदारी है तथा हम चाहते हैं कि यह ड्रेसिंग रूम आगे भी ऐसा ही बना रहे। मुझे लगता है कि हम अभी भी उस स्थिति में नहीं हैं जहां हम टी20 विश्व कप तक पहुंचना चाहते हैं।’’

इस क्लिप के बाद पूरा साक्षात्कार बाद में प्रसारित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि खिलाड़ियों को फिट रहने का महत्व पता चल जाएगा। हमारे पास उस स्तर पर पहुंचने के लिए अभी भी तीन महीने हैं, जहां हम पहुंचना चाहते हैं।‘‘

टी20 विश्व कप अगले साल फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। भारत इस प्रतियोगिता का मौजूदा चैंपियन है।

गंभीर ने इसके साथ ही खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का अच्छी तरह से अहसास कराने और उन्हें समझने के लिए उनके सामने मुश्किल चुनौतियों को रखने की बात भी दोहराई।

उन्होंने कहा, ‘‘हम खिलाड़ियों के सामने जितना संभव हो सके उतनी कड़ी चुनौती रखते हैं। हमने शुभमन (गिल) के साथ भी यही किया था, जब उन्हें टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था।‘‘

गिल ने कप्तान के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला में शानदार बल्लेबाज़ी की। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने श्रृंखला 2-2 से बराबर की। इस श्रृंखला के सभी मैच रोमांचक रहे और प्रत्येक मैच पांचवें दिन तक खिंचा।

लोग आते जाते रहेंगे लेकिन टीम कल्चर हमेशा सुधार से जुड़ा होना चाहिये : गंभीर
लंदन, पांच अगस्त (भाषा) भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ऐसी मजबूत टीम संस्कृति बनाने पर जोर दिया है जिसकी नींव कड़े परिश्रम और प्रदर्शन में सुधार पर टिकी हो और जो खिलाड़ियों को आकर्षित करे, खिलाड़ी भले ही आते जाते रहें ।

गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ सोमवार को एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी 2 . 2 से ड्रॉ रहने के बाद ड्रेसिंग रूम में अपने भाषण में अपने विचार रखे ।

बीसीसीआई द्वारा साझा किये गए वीडियो में उन्होंने कहा ,‘‘ जिस तरह से यह श्रृंखला खेली गई है , 2 . 2 एक बेहतरीन नतीजा है । सभी को बधाई ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें बेहतर होते रहना है । हम मेहनत करते रहेंगे । हम विभिन्न पहलुओं में अपने खेल में सुधार करेंगे क्योंकि ऐसा करके ही लंबे समय तक क्रिकेट में दबदबा बना सकेंगे ।’’

गंभीर ने कहा ,‘‘ लोग आते जाते रहेंगे लेकिन ड्रेसिंग रूम का कल्चर ऐसा होना चाहिये कि लोग उसका हिस्सा बनना चाहें । हम यही बनाना चाहते हैं ।’’

न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया से टेस्ट श्रृंखलाओं में मिली हार के बाद भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही थी और युवा शुभमन गिल ने इंग्लैंड में कमान संभाली थी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ शुभकानायें । पूरा मजा लो । कुछ दिन का ब्रेक ले सकते हो क्योंकि आप इसके हकदार हो । आपने जो हासिल किया है, आप इसके हकदार हैं ।’’

हरफनमौला वॉशिंगटन सुंदर को ‘इंपैक्ट प्लेयर आफ द सीरिज’ पुरस्कार दिया गया जो उन्हें रविंद्र जडेजा ने दिया ।

सुंदर ने कहा ,‘‘ इंग्लैंड में चार मैच खेलकर अच्छा लगा । मैं हमेशा यहां अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था । एक टीम के रूप में हमने हर दिन यही सोचकर खेला । जो ऊर्जा थी खासकर फील्डिंग में, हम हमेशा एक दूसरे के लिये खड़े थे ।’’

‘हमारे पास एक आखिरी मौका’, पांचवें टेस्ट से पहले गौतम गंभीर ने भरा खिलाड़ियों में जोश
लंदन, 29 जुलाई (वेब वार्ता)। एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज का चौथा टेस्ट बेहद रोमांचक रहा, जो आखिरकार ड्रॉ पर समाप्त हुआ। 31 जुलाई से दोनों देश पांचवां टेस्ट खेलेंगे, जिससे पहले भारतीय टीम ने मंगलवार को लंदन स्थित ‘भारतीय उच्चायोग’ का दौरा किया।

इस दौरान खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ ने अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की, जिसमें आत्मचिंतन, गर्व और संकल्प की भावना देखने को मिली। सभी ने यूके दौरे पर मिले अटूट समर्थन के लिए आभार जताया। हेड कोच गौतम गंभीर ने इस कार्यक्रम में भारत-इंग्लैंड मुकाबलों के ऐतिहासिक महत्व और सीरीज की इंटेंसिटी पर प्रकाश डाला।

गंभीर ने कहा, “इंग्लैंड का दौरा हमेशा रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रहा है। दोनों देशों के बीच का इतिहास कभी नहीं भुलाया जा सकता। हमने हर बार ब्रिटेन दौरे पर मिले समर्थन की सराहना की है।”

इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज का पहला मैच पांच विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद टीम इंडिया ने पलटवार करते हुए दूसरे मुकाबले को 336 रन से जीता। इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट को 22 रन के करीबी अंतर से जीतकर सीरीज में 2-1 से लीड बना ली, जिसके बाद चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा।

गौतम गंभीर ने कहा, “पिछले पांच हफ्ते दोनों देशों के लिए बेहद रोमांचक रहे। मुझे यकीन है कि जिस तरह का क्रिकेट खेला गया, उसने हर क्रिकेट प्रेमी को गौरवान्वित किया है। दोनों टीमों ने दमदार खेल दिखाया।”

भारत के पास अंतिम टेस्ट जीतकर सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म करने का मौका है। आखिरी टेस्ट को लेकर गंभीर ने एकजुट प्रयास की अपील की। उन्होंने कहा, “हमारे पास एक हफ्ता और है। एक आखिरी कोशिश करनी है। यह अपने देश को गौरवान्वित करने का एक आखिरी मौका है। जय हिंद।”

गंभीर ने ऋषभ की प्रशंसा करते हुए कहा, आपने देश को प्रेरित किया
लंदन, 28 जुलाई (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर के बाद भी बल्लेबाजी करने के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जमकर प्रशंसा की है।

गंभीर ने कहा कि गंभीर चोट और दर्द के बाद भी ऋषभ ने जिस जज्बे से बल्लेबाजी की उसकी जितनी सराहना की जाये वह कम है। गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में ऋषभ की सराहना की और कहा कि मैं हमेशा से व्यक्तिगत प्रदर्शन पर बात नहीं करता लेकिन यहां जिस प्रकार का साहसिक काम उसने किया है प्रशंसा तो करनी ही पड़ेगी।

उन्होंने बार-बार खुलकर टीम की जीत का श्रेय व्यक्तियों को देने पर नाराजगी जताई है पर इस बार गंभीर ने अपने ही नियम को तोड़ा है, क्योंकि ऋषभ के साहसिक प्रदर्शन ने उन्हें बेहद प्रेरित किया है। गंभीर के अनुसार इस बल्लेबाज का ये प्रदर्शन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।  जिस प्रकार इस बल्लेबाज ने टीम की जरुरत के लिए दूसरे दिन वापस आकर अर्धशतक लगाया उसके जितनी प्रशंसा की जाये वह कम है।

पंत को क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स-स्वीप करने की कोशिश करते हुए अपने दाहिने पैर पर चोट लगी, जिससे उनका पैर सूज गया और दर्द के कारण व जमीन पर पैर नहीं रख पा रहे थे। इसी कारण उन्हें गोल्फ कार्ट में बैठाकर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था।

इसके बाद भी वह दूसरे दिन सुबह बल्लेबाजी करने के लिए लंगड़ाते हुए मैदान में आए, जिससे प्रशंसक भी हैरान हो गये और उन्होंने खड़े होकर उनका जोरदार स्वागत किया। ऋषभ ने अर्धशतक लगाकर भारतीय टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

ड्रेसिंग रूम में गंभीर ने कहा कि ऋषभ ने देश को किया है। उन्होंने कहा, “आम तौर पर मुझे व्यक्तियों के बारे में बात करना पसंद नहीं है। मैंने कभी टीम खेल में व्यक्तियों के बारे में बात नहीं की पर आपने न केवल इस ड्रेसिंग रूम को प्रेरित किया है, बल्कि आपने अगली पीढ़ी को भी प्रेरित किया है।

यही आपने किया है।” उन्होंने जोड़ा, “और यही वह विरासत है जो आपने अपने लिए और इस ड्रेसिंग रूम में सभी के लिए बनाई है। इसके लिए देश आप पर गर्व करेगा।”

योगराज बोले गंभीर अच्छा काम कर रहे, सीरीज जीतेगी भारतीय टीम
चंडीगढ़, 11 जुलाई (वेब वार्ता)। पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने कहा है कि भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर अच्छा काम कर रहे हैं। इसलिए उनकी आलोचना न करें। योगराज के अनुसार गंभीर के मार्गदर्शन और शुभमन की कप्तानी में भारतीय टीम इस सीरीज में जरुर जीतेगी।

दोनो ही टीमें अभी सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं। अपने विवादास्पद बयानों के लिए चर्चाओं में रहने वाले योगराज ने कहा, भारतीय खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर अपना खेल सुधार रहे हैं। हमें हमेशा उनका समर्थन करना चाहिए। इसके अलावा गंभीर को लेकर भी नकारात्मक टिप्पणी नहीं करनी चाहिये क्योंकि वह अच्छा काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, गंभीर, युवराज सिंह और राहुल द्रविड़ अब क्रिकेट को अपनी तरफ से दे रहे हैं क्योंकि क्रिकेट से उन्हें बहुत कुछ मिला है। अब अगर हमारी टीम सीरीज हारती भी है तो भी हमें उनका समर्थन करन चाहिए। योगराज ने उम्मीद जताई है कि टीम इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में बेहतर करेगी।

उन्होंने कहा, अगर आप हारते हैं तो आपको सफाई नहीं देना है; अगर आप जीतते हैं तब भी आपको कुछ समझाने की जरूरत नहीं है। हमें उम्मीद है कि हम शुभमन गिल की कप्तानी में सीरीज जीतेंगे।

इससे पहले गंभीर का कोच के तौर पर रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। भारतीय टीम को उनके कोच रहते पहले न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी ही धरती पर हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की शुरुआत टीम रही है और टीम ने अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। युवा कप्तान शुभमन गिल ने जिस आत्मविश्वास से कप्तानी की है उससे उनके बढ़े हुए मनोबल का अंदाजा होता है।

रोहित और कोहली जब तक अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तब तक खेल सकते हैं: गंभीर
नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मंगलवार को कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जब तक अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तब तक उन्हें भारतीय टीम का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने हालांकि साथ ही दावा किया कि इंग्लैंड के आगामी टेस्ट दौरे के लिए इन दो सीनियर बल्लेबाजों को चुना जाए या नहीं यह तय करने में उनकी कोई भूमिका नहीं होगी।

इंग्लैंड में टेस्ट कप्तान के रूप में 38 वर्षीय रोहित के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। 36 वर्षीय कोहली के बारे में चर्चा बहुत अधिक नहीं है लेकिन उनके भविष्य पर भी सवाल उठ रहे हैं।

एबीपी न्यूज के ‘इंडिया एट 2047’ समिट में बोलते हुए गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य पर टिप्पणी करने से बचने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहली बात, कोच का काम टीम का चयन करना नहीं है। चयन करना चयनकर्ताओं का काम है। कोच केवल उन 11 खिलाड़ियों का चयन करता है जो मैच खेलेंगे। ना तो मेरे से पहले कोचिंग करने वाले चयनकर्ता थे और ना ही मैं चयनकर्ता हूं।’’

अधिक जोर दिए जाने पर गंभीर ने कहा, ‘‘जब तक वे (रोहित और कोहली) अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तब तक उन्हें टीम का हिस्सा होना चाहिए। आप कब खेलना शुरू करते हैं और कब खेलना बंद करते हैं, यह आपका व्यक्तिगत फैसला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोई कोच, कोई चयनकर्ता, कोई बीसीसीआई आपको यह नहीं बता सकता कि आपको कब खेलना बंद कर देना चाहिए। अगर आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो 40 की उम्र क्यों, आप 45 साल तक खेल सकते हैं, आपको कौन रोक रहा है?’’

भारत 20 जून से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगा।

गंभीर ने दोनों सीनियर खिलाड़ियों के टेस्ट भविष्य पर कोई निश्चित जवाब नहीं दिया लेकिन दक्षिण अफ्रीका में 2027 एकदिवसीय विश्व कप तक उनके खेलने की क्षमता पर कोच का दृष्टिकोण थोड़ा अधिक सकारात्मक था।

उन्होंने कहा,‘‘यह (2027 एकदिवसीय विश्व कप में खेलना) उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। केवल यही उनका चयन सुनिश्चित कर सकता है।’’

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट दौरे के दौरान निराशाजनक प्रदर्शन के लिए आलोचना झेलने वाले इन दोनों बल्लेबाजों ने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान काफी अच्छा प्रदर्शन किया और गंभीर ने इस बात को स्वीकार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘और मैं उनके प्रदर्शन के बारे में क्या कहूं? दुनिया ने देखा कि उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में कैसा प्रदर्शन किया।’’

गंभीर ने योजनाबद्ध विदाई की अवधारणा को भी खारिज किया और कहा कि कोई भी क्रिकेटर इसे सोचकर नहीं खेलता।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी खिलाड़ी भव्य विदाई के बारे में सोचकर क्रिकेट नहीं खेलता। विदाई की जगह, हमें यह याद रखने की कोशिश करनी चाहिए कि उन्होंने देश के लिए कैसे और किन परिस्थितियों में मैच जीते हैं।’’

गंभीर ने कहा, ‘‘उन्हें विदाई मिले या ना मिले, यह महत्वपूर्ण नहीं है। अगर उन्होंने देश के लिए योगदान दिया है तो यह अपने आप में एक बड़ी विदाई है। क्या देशवासियों के प्यार से बड़ी कोई ट्रॉफी हो सकती है? क्रिकेटरों के लिए विदाई मायने नहीं रखती।’’

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी
नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को कथित रूप से धमकी भरे ईमेल मिले हैं जिसके बाद उनकी सुरक्षा संबंधी चिंता पैदा हो गई है। दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गंभीर को ये धमकी भरे ईमेल एक संदिग्ध जीमेल खाते से 22 अप्रैल को मिले। इसी दिन आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों को मार दिया था जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम हर्षवर्धन ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें गौतम गंभीर से जुड़ी एक ईमेल आईडी पर कथित रूप से धमकी भरे ईमेल प्राप्त होने के बारे में सूचित किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘गौतम गंभीर पहले से ही दिल्ली पुलिस की सुरक्षा में हैं और हम विशिष्ट सुरक्षा व्यवस्था पर टिप्पणी नहीं करते हैं।’’

पुलिस सूत्रों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद गंभीर को ‘आईएसआईएस कश्मीर’ नाम के प्रेषक से दो धमकी भरे मेल मिले है जिनमें ‘आई किल यू’ (मैं तुम्हें मार दूंगा) लिखा है।

इस संबंध में राजिंदर नगर पुलिस स्टेशन में धमकी भरे मेल के स्क्रीनशॉट के साथ शिकायत दर्ज की गई है।

शिकायत में कहा गया है, ‘‘प्रिय महोदय, नमस्कार। जैसा कि हमने बात की, कृपया भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर (पूर्व सांसद) की मेल आईडी पर प्राप्त ‘धमकी भरे मेल’ को नीचे देखें। कृपया तदनुसार प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करें और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।’’

यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को धमकी दी गई है। इससे पहले 2022 में भी उन्हें इसी तरह की धमकियां मिली थीं जिसके बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

श्रेयस को कभी बाहर बैठाने की योजना नहीं थी: गंभीर
अहमदाबाद, 13 फरवरी (भाषा) भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इन अटकलों को खारिज किया कि श्रेयस अय्यर को उनके शानदार फॉर्म के बावजूद एकदिवसीय टीम से बाहर रखा गया है। उन्होंने कहा कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला दाएं हाथ का यह बल्लेबाज हमेशा ‘योजनाओं’ का हिस्सा था और इस महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में वह महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई श्रृंखला में भारत की 3-0 की जीत के दौरान अय्यर शानदार फॉर्म में दिखे। नागपुर में 249 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 19 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद उन्होंने पलटवार करते हुए 36 गेंद में 59 रन की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने अगले दो मैच में 44 और 78 रन बनाए।

पहले मैच के बाद अय्यर ने यह कहकर हलचल मचा दी थी कि उन्हें टीम में तभी शामिल किया गया जब विराट कोहली घुटने में दर्द के कारण मैच से बाहर हो गए। इससे यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि अगले दो मैच में कोहली की वापसी पर उन्हें बाहर किया जा सकता है।

बुधवार को तीसरे और अंतिम मैच के बाद गंभीर ने कहा, ‘‘पूरी श्रृंखला के दौरान उन्हें बाहर बैठाने की योजना नहीं थी। हम पहले मैच में यशस्वी (जायसवाल) को मौका देना चाहते थे और देखना चाहते थे कि वह क्या कर सकते हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में वह बहुत अच्छी फॉर्म में थे।’’

अय्यर को आखिरकार जायसवाल पर तरजीह दी गई और गंभीर ने उन्हें टीम में ‘महत्वपूर्ण खिलाड़ी’ बताया।

गंभीर ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि आप किसी (जायसवाल) को एक पारी से नहीं आंक सकते। लेकिन हम हमेशा से जानते थे कि श्रेयस हमारे लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी होने जा रहे हैं। कभी-कभी जब आपके पास केवल तीन मैच होते हैं तो आप सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं।’’

चैंपियन्स ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होगी जिसमें भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश से होगा।

गंभीर का मानना ​​है कि अगर कोई बाहर होता है तो किसी अन्य के लिए सुनहरा मौका बनता है। उन्हें उम्मीद है कि हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी जिम्मेदारी लेकर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चैंपियन्स ट्रॉफी से चोट के कारण बाहर होने से पैदा हुई कमी को पूरा करेंगे।

पिछले साल भारत की टी20 विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बुमराह ने फाइनल में अहम स्पेल सहित 15 विकेट लिए थे लेकिन पीठ की समस्या के कारण आठ टीमों की प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं।

गंभीर ने कहा, ‘‘किसी का अवसर चूकना किसी और के लिए एक बड़ा अवसर हो सकता है। खेल में ऐसा ही होता है। उम्मीद है कि ये खिलाड़ी (राणा, अर्शदीप और मोहम्मद शमी) अच्छा प्रदर्शन करेंगे और टीम के लिए काम करेंगे।’’

बुमराह की जगह लेने वाले राणा ने अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें मंगलवार रात चैंपियनस ट्रॉफी की टीम में शामिल किया गया।

गंभीर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने कुछ अच्छे संकेत दिए हैं। हर्षित ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अर्श (अर्शदीप) ने आज (बुधवार) भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। बेशक आपको जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज की हमेशा कमी खलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन फिर मोहम्मद शमी जैसे किसी खिलाड़ी का अपने अनुभव और गुणवत्ता के साथ वापस आना हमेशा अच्छा होता है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या बुमराह की अनुपस्थिति विपक्षी टीमों को भारत पर कोई मनोवैज्ञानिक लाभ देगी, गंभीर ने कहा, ‘‘हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। अगर वह उपलब्ध नहीं है, तो वह उपलब्ध नहीं है। अगर वह चोटिल है, तो वह चोटिल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे मैं हूं या कप्तान, हम इस बारे में अधिक कुछ नहीं कर सकते। हम जानते हैं कि वह बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी है लेकिन जैसा कि मैंने अभी कहा कि हर्षित, अर्श (और) मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी जिम्मेदारी लेंगे।’’

गंभीर ने कहा कि पहले दो एकदिवसीय में ऑलराउंडर अक्षर पटेल को नंबर पांच पर बल्लेबाजी कराने का मुख्य उद्देश्य टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज को शामिल करना था।

उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट इसी तरह खेला जाना चाहिए। मुझे पता है कि बहुत से लोग इसके बारे में बात करते हैं लेकिन हमें इसी तरह खेलना चाहिए और इसी तरह क्रिकेट खेला जाना चाहिए।’’

गंभीर ने पूछा, ‘‘यह बल्लेबाजी क्रम के बारे में नहीं है, यह इस बारे में है कि कौन किस तरह का प्रभाव डाल सकता है। अगर आपके पास मध्यक्रम में एक स्तरीय बाएं हाथ के बल्लेबाज को उतारने का विकल्प है तो आप ऐसा क्यों नहीं करेंगे? आप शीर्ष पांच में सभी दाएं हाथ के बल्लेबाज क्यों रखना चाहेंगे?’’

टी20 क्रिकेट में लगातार 250 से अधिक रन बनाना हमारा लक्ष्य: गंभीर
मुंबई, तीन फरवरी (भाषा) भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि टीम ज्यादा जोखिम उठाकर अनुकूल परिणाम हासिल करने का अपना रवैया बरकरार रखेगी और उनका लक्ष्य टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 250 से अधिक रन बनाना है।

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 श्रृंखला में ज्यादा जोखिम लेने का रवैया अपनाया जिससे उसे फायदा हुआ और उसकी टीम 4–1 से जीत हासिल करने में सफल रही।

भारत ने पुणे में खेले गए चौथे मैच में लगातार विकेट गंवाने के बावजूद अपना आक्रामक रवैया बरकरार रखा और आखिर में नौ विकेट पर 181 रन का चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा किया। मुंबई में पांचवें मैच में नौ विकेट पर 247 रन बनाकर भारत ने अपनी यह रणनीति कायम रखी।

गंभीर ने आधिकारिक प्रसारक से कहा, ‘‘हम टी20 क्रिकेट में इसी तरह से खेलना चाहते हैं। हम हार से नहीं डरना चाहते हैं। हम अधिक जोखिम अधिक इनाम वाली क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हमारे खिलाड़ियों ने इस रवैए को अच्छी तरह से अपना लिया है।’’

भारतीय कोच ने कहा कि उनका लक्ष्य टी20 क्रिकेट में नियमित रूप से 250 के आसपास का स्कोर बनाना है भले ही इसके प्रयास में टीम को कुछ अवसरों पर नुकसान भी उठाना पड़े।

गंभीर ने कहा, ‘‘हम नियमित रूप से 250-260 के स्कोर तक पहुंचने की कोशिश करना चाहते हैं। ऐसा करने की कोशिश में कुछ ऐसे मैच भी होंगे जहां हम 120-130 पर ढेर हो जाएंगे। यही टी20 क्रिकेट है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक आप अधिक जोखिम वाला क्रिकेट नहीं खेलते हैं तब तक आपको उचित इनाम भी नहीं मिलेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम सही रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। हमारी टी20 टीम निस्वार्थ और निडर क्रिकेट खेलती है और मुझे लगता है कि पिछले छह महीनों में हमारे खिलाड़ियों ने लगातार ऐसा किया है।’’

गंभीर ने अपनी बात को और पुख्ता करने के लिए अभिषेक शर्मा की 54 गेंदों में 135 रन की शानदार पारी का उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों का समर्थन करते रहना चाहते हैं। हमें इन खिलाड़ियों के मामले में धैर्य रखना होगा। मैंने लगातार 140-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों के खिलाफ इससे बेहतर टी20 शतक नहीं देखा है।’’

गंभीर ने अपने खेल में आमूलचूल बदलाव करने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दमदार वापसी करने के लिए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की भी सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आईपीएल से लेकर अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सफलता हासिल करने के लिए उन्होंने जो बदलाव किए वह अभूतपूर्व थे। यह श्रृंखला शायद बेंचमार्क भी थी क्योंकि इंग्लैंड की टीम कुशल खिलाड़ियों से भरी हुई है।’’

चक्रवर्ती 9.85 की औसत और 7.66 की इकॉनमी रेट के साथ 14 विकेट लेकर श्रृंखला में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

चैंपियंस ट्रॉफी में अहम भूमिका निभायेंगे रोहित और विराट : गंभीर
मुंबई, एक फरवरी (भाषा) भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने शनिवार को कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के लिए बड़ी भूमिका निभानी होगी क्योंकि ये स्टार बल्लेबाज टीम और देश के क्रिकेट परिदृश्य के लिए अनमोल हैं।

कोहली और रोहित के हाल के दिनों में खराब फॉर्म ने उनके भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को हवा दे दी है।

गंभीर ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के वार्षिक पुरस्कारों के दौरान कहा, ‘‘मुझे लगता है कि रोहित और विराट दोनों ड्रेसिंग रूम के लिए बहुत अहम हैं। वे भारतीय क्रिकेट के लिए भी बहुत अनमोल हैं। उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में बड़ी भूमिका निभानी है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘और मैंने पहले भी कहा है कि ये खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं। वे देश के लिए खेलना चाहते हैं। उनमें देश के लिए खेलने और देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने का जुनून है। ’’

गंभीर ने कहा कि टीम चैंपियंस ट्रॉफी में एक पल के लिए भी आराम नहीं कर सकती क्योंकि 50 ओवर के विश्व कप की तुलना में इस टूर्नामेंट में उनके पास सिर्फ तीन लीग मैच ही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘50 ओवर के विश्व कप की तुलना में चैंपियंस ट्रॉफी पूरी तरह से अलग चुनौती है क्योंकि लगभग हर मुकाबला ‘करो या मरो’ का होगा इसलिए आप इस टूर्नामेंट में कहीं भी थम नहीं सकते। ’’

गंभीर ने कहा, ‘‘इसलिए उम्मीद है कि हम वास्तव में अच्छी शुरुआत करेंगे क्योंकि आखिरकार अगर आप प्रतियोगिता जीतना चाहते हैं तो आपको पांच मैच जीतने होंगे।

गंभीर ने 23 फरवरी को दुबई में होने वाले ‘भारत बनाम पाकिस्तान’ मैच को लेकर हो रही ‘हाइप’ पर कहा, ‘‘देखिए हम चैंपियंस ट्रॉफी में यह सोचकर नहीं जाते हैं कि 23 तारीख को हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण मैच है। मुझे लगता है कि पांच मैच हैं और सभी महत्वपूर्ण हैं। दुबई जाने का लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है, ना कि सिर्फ एक विशेष मैच जीतना। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हां अगर चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बीच में एक मैच है तो हम जितना हो सके इसे गंभीरता से लेने की कोशिश करेंगे। ’’

गंभीर ने कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण बात है कि मुझे लगता है कि जब दो देश भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं तो जाहिर तौर पर भावनाएं बहुत अधिक होती हैं लेकिन अंततः मुकाबला वही रहता है। ’’

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की सराहना की जिन्होंने दिग्गज कोहली और रोहित के संन्यास के बाद भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में नयी जान फूंक दी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम निस्वार्थ और निडर होकर खेलने की बात करते हैं तो मैं और सूर्यकुमार बिलकुल एक सा ही सोचते हैं। लेकिन हां, हम आगे बढ़ते हुए और अधिक स्मार्ट बनना चाहते हैं क्योंकि इसी तरह हम एक टी20 टीम के रूप में बढ़ते रहना चाह रहे हैं और उम्मीद है कि अन्य सभी प्रारूपों में भी। ’’

गंभीर ने कहा, ‘‘लेकिन मुझे लगता है कि खिलाड़ी शानदार रहे हैं। उनके पास कौशल है, उनके पास जज्बा है, उनके पास काबिलियत है। और उन्होंने पिछले छह महीनों में जो किया है, मुझे लगता है कि वह अविश्वसनीय है। ’’

गंभीर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए काम करने के तरीके के बारे में भी विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस टी20 टीम की नींव दो सिद्धांतों पर आधारित थी। वह है निस्वार्थ और निडर होकर खेलना। हम ड्रेसिंग रूम में यही चाहते हैं और इन युवा खिलाड़ियों ने सही में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दी है। ’’

पिछले साल जून में टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारत इस महीने के अंत में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक और वैश्विक टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटा है।

कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि चुनौती पर ध्यान केंद्रित करना और सही समय पर प्रदर्शन करना अहम है।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि हम जानते हैं आईसीसी ट्रॉफी अब हर साल होती है। इसलिए आपके पास पीछे हटने का समय नहीं है। आप हमेशा उस चुनौती के लिए तैयार रहना चाहते हैं। हमने हाल ही में टी20 विश्व कप जीता जो हमारे लिए शानदार था। अब हम एक और ट्रॉफी जीतने क लिए कोशिश करेंगे। ’’

रोहित ने कहा, ‘‘हर कोई अपने तरीके से तैयारी कर रहा है। बहुत से खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, बहुत से खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी खेल रहे हैं। इसलिए यह ध्यान केंद्रित करने के बारे में है। ’’

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मैच के बारे में पूछने पर उन्होंने इसे सिर्फ एक और मैच करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पिछले दो या तीन साल में मैंने खेल के बारे में ही बात की है। यह हमारे लिए बस एक मैच है। हम कोशिश करेंगे और वही करेंगे जो किसी भी क्रिकेट टीम को उस दिन करना चाहिए। हम बस वहां अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। ’’

भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि प्रारूप में टीम का आक्रामक दृष्टिकोण प्रबंधन और खिलाड़ियों द्वारा ‘सामूहिक’ फैसले का परिणाम है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक सामूहिक प्रयास है। हमने तय किया है कि हम आगे भी इसी तरह का क्रिकेट खेलना चाहते हैं, चाहे हम किसी भी स्थिति में हों। टी20 में जब तक आप पलक झपकाते हैं तो मैच खत्म हो जाता है। लेकिन हर किसी के पास अपनी योजना होनी चाहिए। लेकिन हमें एक ही तरह से सोचना होगा। ’’