History - Loktej

चार अक्टूबर: इंदिरा गांधी राजनीतिक भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार, 16 घंटे बाद रिहा
नयी दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा) चार अक्टूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक अहम दिन के तौर पर दर्ज है। साल 1977 में इसी दिन देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गिरफ्तार करने के 16 घंटे बाद रिहा कर दिया गया।

यह उन दिनों की बात है, जब देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी की सरकार थी और चौधरी चरण सिंह गृह मंत्री थे। चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल की गई जीप की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप में इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया और फिर सबूत न होने के कारण 16 घंटे बाद ही अदालत ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया।

देश-दुनिया के इतिहास में चार अक्टूबर की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है-

1535 : अंग्रेजी भाषा में पहली संपूर्ण बाइबल, जिसे माइल्स कोवरडेल ने तैयार किया था, छपकर तैयार हुई।

1954 : मर्लिन मुनरो ने दुनिया के बेहतरीन बेसबाल खिलाड़ी जो डीमैगियो के साथ शादी के करीब नौ महीने बाद मानसिक यातना के आधार पर तलाक लेने का इरादा जाहिर किया।

1957 : सोवियत संघ ने पहला उपग्रह स्पूतनिक एक, अंतरिक्ष में रवाना किया। यहीं से अंतरिक्ष युग की शुरुआत हुई और तत्कालीन सोवियत संघ और अमेरिका के बीच एक नयी स्पर्धा शुरू हुई।

1965: बीबीसी ने एशियाई आप्रवासियों के लिए पहली सेवा शुरू करने की अपनी योजना का ऐलान किया।

1969 : चीन ने अपनी मुख्यभूमि के पश्चिमी क्षेत्र में हाइड्रोजन बम का परीक्षण करने का ऐलान किया। इसके साथ ही देश ने अपना पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण पूरा किया।

1977 : विदेश मंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी में संबोधित किया। इससे पहले इस विश्व मंच पर किसी ने हिंदी में भाषण नहीं दिया था।

1977 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को राजनीतिक भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार करने के 16 घंटे बाद रिहा किया गया।

1992 : इजराइल का एक 747 बोइंग विमान नीदरलैंड के एम्स्टर्डम के बाहरी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त। जलता हुआ मलबा गिरने से कई लोगों की मौत।

2021 : अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड जूलियस व आर्डम पातापुतियन को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार।

2023 : इटली के वेनिस शहर में विदेशी पर्यटकों को ले जा रही एक बस के फ्लाईओवर से नीचे गिर जाने से 21 लोगों की मौत।

2024: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 28 नक्सली मारे गए।

अगले सप्ताह नोबेल पुरस्कार विजेताओं की होगी घोषणा, कुछ महत्वपूर्ण बातें
स्टॉकहोम, तीन अक्टूबर (एपी) नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी। इन पुरस्कारों को चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, अर्थशास्त्र और शांति के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक माना जाता है।

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2018 से अमेरिका के लोगों के साथ-साथ विदेशों में नेताओं द्वारा कई बार नामित किया गया है। दिसंबर में एक रिपब्लिकन सांसद ने अब्राहम समझौते की मध्यस्थता के लिए भी ट्रंप के नाम का प्रस्ताव दिया था। इस समझौते ने इजराइल और कुछ अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बना दिया था।

नोबेल पुरस्कारों के बारे में जानने योग्य कुछ बातें इस प्रकार हैं:

नोबेल पुरस्कारों का इतिहास

नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत 19वीं सदी के स्वीडन के व्यवसायी और वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने की थी। उनके पास 300 से ज़्यादा पेटेंट थे, लेकिन पुरस्कारों से पहले उनकी प्रसिद्धि का कारण नाइट्रोग्लिसरीन को एक ऐसे यौगिक के साथ मिलाकर डायनामाइट का आविष्कार करना था जिससे विस्फोटक अधिक स्थिर हो जाता था।

डायनामाइट निर्माण, खनन और हथियार उद्योग में बेहद लोकप्रिय हो गया और इसने नोबेल को बहुत अमीर बना दिया। अपने जीवन के अंतिम वर्षों में, उन्होंने अपनी विशाल संपत्ति का इस्तेमाल वार्षिक पुरस्कारों के लिए धन जुटाने में करने का निर्णय लिया, "उन लोगों के लिए जिन्होंने पिछले वर्ष मानव जाति के लिए सबसे बड़ा लाभ पहुंचाया है।"

चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्र में पहला नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल के निधन के पांच साल बाद 1901 में प्रदान किया गया था।

वर्ष 1968 में, स्वीडन के केंद्रीय बैंक ने अर्थशास्त्र के लिए छठा पुरस्कार शुरू किया। हालांकि नोबेल पुरस्कार के शुद्धतावादी इस बात पर ज़ोर देते हैं कि अर्थशास्त्र का पुरस्कार तकनीकी रूप से नोबेल नहीं है, फिर भी इसे हमेशा अन्य पुरस्कारों के साथ ही प्रदान किया जाता है।

नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकन प्रक्रिया पुरस्कारों की संबंधित समितियों द्वारा किसी भी नामांकन की घोषणा नहीं की जाती है, और नोबेल पुरस्कार संबंधी क़ानून निर्णायकों को 50 वर्षों तक अपने विचार-विमर्श पर चर्चा करने से रोकता है। लेकिन नामांकन करने वाले अपनी सिफारिशें सार्वजनिक करने का विकल्प चुन सकते हैं।

कोई व्यक्ति खुद को नामांकित नहीं कर सकता, हालांकि उसे अन्य लोगों द्वारा कई बार नामांकित किया जा सकता है-जिसमें प्रत्येक पुरस्कार की समिति के सदस्य भी शामिल हैं।

प्रत्येक पुरस्कार समिति थोड़ा अलग तरीके से काम करती है, लेकिन वे सभी नोबेल की इस इच्छा का सम्मान करने का प्रयास करते हैं कि विजेताओं ने मानवता को लाभ पहुंचाया है।

शांति पुरस्कार समिति ही एकमात्र ऐसी संस्था है जो पिछले वर्ष की उपलब्धियों को नियमित रूप से पुरस्कृत करती है, और यह पुरस्कार ओस्लो, नॉर्वे में दिया जाने वाला एकमात्र पुरस्कार है। स्टॉकहोम में दिए जाने वाले विज्ञान पुरस्कारों के विजेताओं को अक्सर नोबेल निर्णायकों द्वारा अपने काम को मान्यता मिलने के लिए दशकों तक इंतजार करना पड़ता है, जो यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोई भी सफलता समय की कसौटी पर खरी उतरे।

इस वर्ष के नोबेल पुरस्कार के लिए कार्यक्रम सोमवार को शुरू हो रहा है, जिसमें स्टॉकहोम के कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट में एक पैनल द्वारा चिकित्सा पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।

नोबेल पुरस्कारों की घोषणाएं जारी रहेंगी, मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य का पुरस्कार घोषित किया जाएगा। शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और आर्थिक विज्ञान के नोबेल मेमोरियल पुरस्कार की घोषणा 13 अक्टूबर को की जाएगी।

ये पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक पुरस्कार में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (लगभग 12 लाख अमेरिकी डॉलर) की राशि दी जाती है, और विजेताओं को 18 कैरेट का स्वर्ण पदक और एक प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। प्रत्येक पुरस्कार के लिए अधिकतम तीन विजेता पुरस्कार राशि साझा कर सकते हैं।

एक मार्च: अमेरिका ने हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया
नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) अमेरिका ने एक मार्च 1954 को हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया और यह मानव इतिहास में उस समय तक का सबसे बड़ा विस्फोट था। इसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह हिरोशिमा को नष्ट करने वाले परमाणु बम से एक हजार गुना ज्यादा शक्तिशाली था।

देश-दुनिया के इतिहास में एक मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1775 : अंग्रेजी हुकूमत और नाना फडनवीस के बीच पुरंदर की संधि पर हस्ताक्षर।

1872 : अमेरिका में दुनिया का पहला राष्ट्रीय पार्क स्थापित किया गया। पश्चिमी अमेरिका में स्थित येलोस्टोन नेशनल पार्क को 1978 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा दिया।

1919 : महात्मा गांधी ने रॉलट एक्ट के खिलाफ सत्याग्रह शुरू करने की इच्छा जाहिर की।

1954 : अमेरिका ने बिकिनी द्वीप पर हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया। इसे मानव इतिहास का उस समय तक का सबसे शक्तिशाली विस्फोट बताया गया।

1962 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अयूब खान ने नया संविधान अंगीकार करने का ऐलान किया, जिसमें देश में राष्ट्रपति के नेतृत्व वाली शासन प्रणाली की हिमायत की गई।

1969 : पहली सुपरफास्ट ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस नयी दिल्ली और कलकत्ता (अब कोलकाता) के बीच चलाई गई।

1973 : फलस्तीन के सशस्त्र समूह ब्लैक सैपटैंबर ने खारतूम में सऊदी अरब के दूतावास पर कब्जा कर लिया और वहां मौजूद राजनयिकों को बंधक बना लिया।

1994 : कनाडा के गायक जस्टिन बीबर का जन्म। बीबर ने बहुत छोटी उम्र में ही अपने गायन से दुनियाभर में अपने करोड़ों प्रशंसक बना लिए।

1998 : नौवीं पंचवर्षीय योजना का खाका जारी किया गया।

2003 : पाकिस्तान में अधिकारियों ने खालिद शेख मोहम्मद को गिरफ्तार किया, जिसे अलकायदा का शीर्ष सदस्य माना जाता था और जिसने अमेरिका पर 2001 में 11 सितंबर को हुए आतंकी हमले की योजना बनाई थी।

2006 : अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश भारत की राजकीय यात्रा पर पहुंचे।

2010 : हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से मात दी।

2010 :प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सऊदी अरब यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि समेत व्यापार, विज्ञान-तकनीक, संस्कृति आदि क्षेत्रों में दस समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

28 फरवरी : भौतिक विज्ञान में भारत की बड़ी उपलब्धि का दिन
नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) देश में 28 फरवरी को विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। यही वह दिन है जब देश के महान वैज्ञानिक सी वी रमन ने ‘रमन प्रभाव’ का आविष्कार किया था, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

महान भौतिक विज्ञानी सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने 28 फरवरी 1928 को भौतिकी के गंभीर विषय में एक महत्वपूर्ण खोज की थी। पारदर्शी पदार्थ से गुजरने पर प्रकाश की किरणों में आने वाले बदलाव पर की गई इस महत्‍वपूर्ण खोज के लिए 1930 में उन्हें भौतिकी के नोबेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। वह यह पुरस्कार ग्रहण करने वाले भारत ही नहीं बल्कि एशिया के पहले वैज्ञानिक थे। इस खोज के सम्‍मान में 1986 से इस दिन को राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाने का चलन है। वर्ष 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान भारत रत्‍न से नवाजा।

देश-दुनिया के इतिहास में 28 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1568 : करीब चार महीने की घेराबंदी के बाद अकबर की सेना ने चितौड़गढ़ पर कब्जा किया।

1922 : मिस्र को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया।

1928 : सी वी रमन ने रमन प्रभाव का आविष्कार किया, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

1936 : देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का निधन।

1942 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान की सेना ने जावा के द्वीप पर कब्जा किया और यह द्वीप 1945 तक उनके कब्जे में रहा।

1948 : भारत की आजादी के लगभग छह माह बाद ब्रिटिश सेना की अंतिम टुकड़ी अपने देश लौट गई।

1949 : राष्ट्रमंडल समूह के सुदूर पूर्व के देशों ने नयी दिल्ली में बैठक के दौरान बर्मा के गृह युद्ध में मध्यस्थता की पेशकश की।

1986 : स्वीडन के प्रधानमंत्री ओलोफ पाल्मे की स्टॉकहोम में गोली मार कर हत्या।

1991 : खाड़ी क्षेत्र में युद्ध विराम लागू।

1992 : भारत और ब्रिटेन ने आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1993 : ईरान में भारी पैमाने पर आई बाढ़ में करीब 500 लोगों की मौत। इसे देश की अब तक की सबसे घातक प्राकृतिक आपदा कहा गया।

2002 : यूरो जोन के देशों में उनकी राष्ट्रीय मुद्रा के चलन का अंतिम दिन। इसके बाद सभी देशों की मुद्रा यूरो हुई।

2013 : पोप बेनेडिक्ट 16 ने इस्तीफा दिया। लगभग 600 साल में यह पहला मौका था जब पोप ने अपना पद छोड़ा हो।

2020 : चीन में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस से दुनियाभर में 83,000 से अधिक लोग संक्रमित पाये गये।

27 फरवरी : गोधरा की दुखद घटना का गवाह
नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) इतिहास में 27 फरवरी का दिन एक दुखद घटना के रूप में दर्ज है। दरअसल 27 फरवरी, 2002 को गुजरात के गोधरा स्टेशन से रवाना हुई साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में उन्मादी भीड़ ने आग लगा दी थी और इस भीषण अग्निकांड में 59 लोगों की मौत हो गई थी।

अहमदाबाद को जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस गोधरा स्टेशन से चली ही थी कि किसी ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी और फिर पथराव के बाद ट्रेन के एक डिब्बे को आग के हवाले कर दिया गया। ट्रेन में सवार लोग हिंदू तीर्थयात्री थे और अयोध्या से लौट रहे थे। घटना के बाद गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई और जान-माल का भारी नुकसान हुआ। हालात इस कदर बिगड़े कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जनता से शांति की अपील करनी पड़ी।

देश-दुनिया के इतिहास में 27 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1854 : झांसी पर ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्जा।

1879 : रूसी रसायनशास्त्री कॉन्सटैंटिन फालबर्ग ने पहले आर्टिफिशियल स्वीटनर सैकरीन की खोज की।

1931 : देश के महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में खुद को गोली मार ली।

1953 : अंग्रेजी भाषा को आने वाली पीढ़ियों के लिए आसान बनाने के इरादे से ब्रिटेन की संसद में ‘स्पैलिंग बिल’’ का प्रस्ताव पेश किया गया।

1991 : अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने फारस खाड़ी युद्ध में जीत दर्ज करने की घोषणा के साथ ही युद्धविराम का ऐलान किया। अगस्त, 1990 में इराक द्वारा कुवैत पर हमले के बाद यहां अमेरिका ने दखल दिया था।

1999 : नाइजीरिया में 15 साल में पहली बार असैन्य शासक चुनने के लिए मतदान। बड़ी संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे।

2002 : गुजरात के अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस को भीड़ ने गोधरा स्टेशन पर आग के हवाले किया। इस घटना में 59 कार सेवकों की मौत।

2009 : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऐलान किया कि इराक से अगस्त, 2010 तक तमाम लड़ाकू सेनाओं को हटा लिया जाएगा और शेष सैनिक 2011 के अंत तक स्वदेश लौट जाएंगे।

2010 : चिली में 8.8 की तीव्रता का भीषण भूकंप और सुनामी से तटीय इलाकों में भारी तबाही।

2010 : भारत ने आठवीं राष्ट्रमंडल निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में 35 स्वर्ण, 25 रजत और 14 काँस्य पदकों के साथ कुल 74 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया।

2023: नगालैंड की राजधानी कोहिमा के माओ मार्केट में भीषण आग लगने से 200 से अधिक दुकानें जलकर खाक।

2024: यूरोपीय संघ की कृषि नीतियों और यूक्रेन से सस्ते खाद्यान्न के आयात के विरोध में हजारों किसानों ने मंगलवार को पौलेंड के वॉरसॉ शहर में मार्च निकाला।

2024: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के लौह अयस्क खदान क्षेत्र में चट्टान के नीचे दबकर चार मजदूरों की मौत।

वैज्ञानिकों ने मंगल पर तीन अरब साल पुराने समुद्र तट की खोज की
(ऐरन जे कैवोसी, कर्टिन विश्वविद्यालय)

पर्थ, 25 फरवरी (द कन्वरसेशन) अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ‘मैरिनर-9’ अंतरिक्ष यान से 1970 के दशक में हासिल तस्वीरों ने मंगल पर पानी से बनी सतहों की मौजूदगी का खुलासा किया था। इसी के साथ वैज्ञानिकों के लिए लंबे समय से अबूझ पहेली रही यह गुत्थी सुलझ गई थी कि लाल ग्रह पर कभी पानी मौजूद था या नहीं।

तब से इस बात के कई प्रमाण मिले हैं कि मंगल पर एक दौर में पानी की अहम भूमिका हुआ करती थी। उदाहरण के लिए, मंगल ग्रह के उल्कापिंडों के अध्ययन में वहां 4.5 अरब साल पहले पानी की मौजूदगी के सबूत मिले हैं। पिछले कुछ वर्षों में लाल ग्रह पर बने ‘इंपैक्ट क्रेटर’ (किसी क्षुद्रग्रह या उल्कापिंड के किसी ग्रह या चंद्रमा जैसी ‍विशाल ठोस वस्तु की सतह से टकराने पर बनने वाला गड्ढा) भी वहां सतह के नीचे बर्फ की मौजूदगी के संकेत देते हैं।

आज के समय में मंगल को लेकर सबसे ज्यादा कौतुहल का विषय यह है कि लाल ग्रह पर पानी कब आया, यह कितनी मात्रा में उपलब्ध था और वहां कितने समय तक रहा। वैज्ञानिक इस बात का पता लगाने की कोशिशों में भी जुटे हैं कि क्या लाल ग्रह पर कभी महासागर हुआ करते थे?

‘पीएनएएस’ पत्रिका में मंगलवार को छपे एक नये अध्ययन में ऐसे कुछ सवालों के जवाब देने की कोशिश की गई है। गुआंगझाउ विश्वविद्यालय के जियानहुई ली के नेतृत्व में किए गए इस अध्ययन में चीनी और अमेरिकी शोधकर्ताओं की एक टीम ने चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन के मंगल यान ‘झुरोंग’ से मिले डेटा का विश्लेषण किया।

यह डेटा लाल ग्रह पर अरबों साल पुरानी संभावित तटरेखा के पास मौजूद चट्टानों के बारे में अभूतपूर्व जानकारी प्रदान करता है। शोधकर्ताओं का दावा है कि उन्हें मंगल ग्रह पर एक प्राचीन समुद्र के तट पर पाई जाने वाली चट्टानों के नमूने मिले हैं।

लाल ग्रह पर पानी की मौजूदगी

-मंगल से जुड़े रहस्य खंगालने वाले यान ग्रह के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करते हैं, जिसमें भूविज्ञान, मिट्टी और वायुमंडल शामिल है। वे अक्सर पानी की मौजूदगी के किसी भी निशान की तलाश में रहते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि पानी यह निर्धारित करने में एक महत्वपूर्ण कारक है कि क्या मंगल पर कभी जीवन पनपा था।

अवसादी चट्टानें अक्सर अध्ययन के केंद्र में होती हैं, क्योंकि उनमें मंगल ग्रह पर पानी की मौजूदगी के प्रमाण मिल सकते हैं। मिसाल के तौर पर, नासा का ‘पर्सिवियरेंस’ यान ‘डेल्टा’ में जमा गाद में जीवन की तलाश कर रहा है। डेल्टा उस त्रिकोणीय क्षेत्र को कहते हैं, जो तेज गति से बहने वाले पानी के स्थिर पानी वाले विशाल जल निकाय में मिलने पर रेत, खनिज और आसपास की घाटी से कटाव के कारण गाद के कण जमा होने की वजह से बनता है। पृथ्वी पर डेल्टा के उदाहरणों में अमेरिका स्थित मिसिसिपी डेल्टा और मिस्र स्थित नील डेल्टा शामिल हैं।

‘पर्सिवियरेंस’ यान जिस डेल्टा के अध्ययन में जुटा है, वह लगभग 45 किलोमीटर चौड़े जेजेरो इंपैक्ट क्रेटर के भीतर स्थित है। माना जाता है कि इस इंपैक्ट क्रेटर के स्थान पर कभी एक झील हुआ करती थी।

वहीं, चीन के ‘झुरोंग’ यान की नजरें पानी के एक बहुत ही अलग स्रोत-मंगल ग्रह के उत्तरी गोलार्ध में स्थित एक प्राचीन महासागर के अवशेष-पर टिकी हुई हैं।

प्राचीन महासागर के अवशेष खोजता ‘झुरोंग’

-‘झुरोंग’ यान का नामकरण एक पौराणिक अग्नि देवता के नाम पर किया गया है। चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन ने 2020 में इसे प्रक्षेपित किया था और यह 2021 से 2022 तक लाल ग्रह की सतह पर सक्रिय था। ‘झुरोंग’ लगभग 3,300 किलोमीटर व्यास क्षेत्र में फैले ‘यूटोपिया प्लेनिटिया’ में उतरा था, जो मंगल ग्रह पर मौजूद सबसे विशाल ज्ञात ‘इंपैक्ट बेसिन’ है।

‘झुरोंग’ मंगल ग्रह पर हजारों किलोमीटर के दायरे में फैली ‘पैलियोशोरलाइन’ के पास के एक क्षेत्र का अध्ययन कर रहा है। ‘पैलियोशोरलाइन’ की व्याख्या एक वैश्विक महासागर के अवशेषों के रूप में की गई थी, जो मंगल के उत्तरी गोलार्ध के एक-तिहाई क्षेत्र में मौजूद था।

सतह के 100 मीटर नीचे की संरचना का अध्ययन

-यह निर्धारित करने के लिए कि क्या ‘यूटोपिया प्लेनिटिया’ में पाई जाने वाली चट्टानें उन चट्टानों से मेल खाती हैं, जो समुद्र के बहने के दौरान जमा गाद से बनती हैं, ‘जुरोंग’ ने घाटी के किनारे 1.3 किलोमीटर लंबी रेखा ‘ट्रांसेक्ट’ के आसपास का डेटा एकत्र किया। ‘ट्रांसेक्ट’ पैलियोशोरलाइन के लंबवत थी। इस अध्ययन का लक्ष्य यह पता लगाना था कि वहां किस तरह की चट्टानें मौजूद हैं और वे क्या कहानी बयां करती हैं।

‘झुरोंग’ ने ‘ग्राउंड पेनिट्रेटिंग राडार’ की मदद से सतह के 100 मीटर नीचे की संरचना का विश्लेषण किया। इस दौरान वहां मौजूद चट्टानों की कई विशेषताओं का पता चला, जिसमें उनका अभिविन्यास भी शामिल है।

‘ग्राउंड पेनिट्रेटिंग राडार’ ने ‘ट्रांसेक्ट’ के आसपास मौजूद चट्टानों में कई परावर्तक परतें पाईं, जो सतह से लगभग 30 मीटर नीचे तक दिखाई देती हैं। ये सभी परतें ‘पैलियोशोरलाइन’ से दूर बेसिन में गहराई में व्याप्त हैं। यह ज्यामिति बिल्कुल उसी तरह है, जिस तरह पृथ्वी पर समुद्र के किनारे जमा गाद की होती है।

‘झुरोंग’ ने ‘यूटोपिया प्लेनिटिया’ से जो डेटा एकत्र किया था, शोधकर्ताओं ने उसकी तुलना पृथ्वी पर जलाशयों में जमी गाद से जुड़े डेटा से की। उन्होंने पाया कि ‘झुरोंग’ ने जिन चट्टानों का अध्ययन किया, उनकी संरचना समुद्र के किनारे जमा तटीय गाद से मेल खाती है। इसका मतलब यह है कि ‘झुरोंग’ लाल ग्रह पर मौजूद प्राचीन समुद्र तट का पता लगाने में सफल रहा है।

पानी की मौजूदगी के निशान कितने पुराने

-मंगल के इतिहास के नोआचियन काल (4.1 से 3.7 अरब वर्ष पहले) में वहां पानी की मौजूदगी के संकेत मिले हैं। घाटी नेटवर्क और खनिज मानचित्रों की कक्षीय छवियों के विश्लेषण से पता चलता है कि नोआचियन काल में मंगल की सतह पर पानी बहता था।

हालांकि, 3.7 से 3 अरब साल पहले के हेस्पेरियन काल के दौरान सतही जल के साक्ष्य कम हैं। हेस्पेरियन भू-आकृतियों में विशाल बहिर्वाह चैनलों के कक्षीय चित्रों के विश्लेषण से ऐसा प्रतीत होता है कि इनका निर्माण स्थिर जल के बजाय भूजल के विनाशकारी रिसाव से हुआ होगा।

इस लिहाज से ऐसा लगता है कि हेस्पेरियन काल तक मंगल ग्रह ठंडा होकर सूख गया था।

(द कन्वरसेशन)

25 फरवरी : ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का निधन
नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) क्रिकेट में जब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की बात होती है, तो डॉन ब्रैडमैन का नाम लिया जाता है। ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज के रिकॉर्ड का पहाड़ इतना ऊंचा था कि उसे लांघने में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों को कई वर्ष लग गये। हालांकि, उनके कुछ रिकॉर्ड आज भी अटूट बने हुए हैं। पच्चीस फरवरी 2001 को 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस लेने वाले सर डोनाल्ड जॉर्ज ब्रैडमैन ने टेस्ट क्रिकेट में 99.94 के औसत से 6,996 रन बनाए। उनकी रन संख्या के आंकड़े को भले ही बहुत से बल्लेबाजों ने पार कर लिया हो, लेकिन उनके औसत को आज तक कोई बल्लेबाज छू भी नहीं पाया है।

ब्रैडमैन के कुछ रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 1928 से 1948 के बीच इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैचों में प्रत्येक पारी में 100 रन बनाते हुए कुल 19 शतक बनाए। वर्ष 1930 में इंग्लैंड के अपने पहले दौरे में उन्होंने 334 रन के व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। यह रिकॉर्ड बाद में तोड़ दिया गया, लेकिन उस समय एक पारी में तिहरा शतक लगाना उनके लिए सपने जैसा था। उन्होंने 1934 में भी इंग्लैंड के खिलाफ 304 रन बनाकर इस कारनामे को एक बार फिर अंजाम दिया था।

25 फरवरी 2020 को मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लगभग तीन दशक तक शासन करने वाले मुबारक को देश में 18 दिनों तक चले विरोध प्रदर्शनों के बाद 11 फरवरी, 2011 को इस्तीफा देना पड़ा था। प्रदर्शन के दौरान लगभग 900 प्रदर्शनकारियों की मौत को रोक पाने में विफल रहने पर जून 2012 में उन्हें उनके पूर्व सुरक्षा प्रमुख के साथ दोषी ठहराया गया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। दोनों ने इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी और इसके बाद 2014 में दोनों को बरी कर दिया गया था।

अप्रैल 2011 में गिरफ्तारी के बाद से मुबारक ने लगभग छह साल अस्पताल में बिताए।

देश-दुनिया के इतिहास में 25 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1586 : मुगल बादशाह अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक राजा बीरबल एक बागी कबीले के साथ लड़ाई में मारे गए।

1894 : आध्यात्मिक गुरु मेहर बाबा का जन्म।

1956 : सोवियत राष्ट्रपति निकिता क्रुशचेव ने कम्युनिस्ट पार्टी में एक सनसनीखेज भाषण में जोसेफ स्तालिन की निंदा करते हुए उन्हें बर्बर तानाशाह बताया।

1964 : विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज मोहम्मद अली, जिन्हें उस समय कैसियस क्ले के नाम से जाना जाता था, ने सोनी लिस्टन को सातवें राउंड में हराकर विश्व हैवीवेट खिताब अपने नाम किया।

1986 : फिलीपीन में 20 वर्ष तक तानाशाही शासन करने वाले राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस सत्ता और देश छोड़कर अमेरिका भाग गये। उनकी जगह कोराजोन अकीनो ने शासन की बागडोर संभाली।

1988 : भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाले देश में बने पहले प्रक्षेपास्त्र ‘पृथ्वी’ का सफल परीक्षण किया।

1995 : असम में ट्रेन में दो बम फटने से सेना के 22 जवान और पांच नागरिकों की मौत।

2001 : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन।

2020 : मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक का 91 वर्ष की उम्र में निधन।

2022 : इंडोनेशिया के सुमात्रा में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सात की मौत और कई घायल ।

2024 : बुर्किनो फासो के उत्तरी क्षेत्र में प्रार्थना सभा पर हमले में 15 लोगों की मौत।

‘यूनाइटेड प्रॉविंस’ में 1911 के कुंभ के दौरान पहली बार उड़ान के जरिए भेजी गई थी डाक
प्रयागराज (उप्र), 24 फरवरी (भाषा) फ्रांस के पायलट हेनरी पिकेट ने 18 फरवरी 1911 को एक मैदान से अपने विमान में लगभग 6,500 डाक और पोस्टकार्ड लेकर उड़ान भरी और इलाहाबाद की वह शाम विमानन और डाक इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। यह ऐतिहासिक घटना 114 वर्ष पहले यहां तब हुई जब इस शहर में कुंभ मेला आयोजित हुआ था।

डाक टिकट विशेषज्ञों के अनुसार, यह विश्व की पहली आधिकारिक हवाई डाक थी जो किसी हवाई जहाज द्वारा भेजी गई थी।

इस ऐतिहासिक उड़ान का हिस्सा बने विमान ने लगभग पांच मील की दूरी तय की, यमुना के ऊपर से गुजरा और लगभग 13 मिनट में नैनी जेल के पास एक स्थान पर उतरा।

डाक जिनके नाम थी उनमें जवाहरलाल नेहरू (जो बाद में भारत के पहले प्रधानमंत्री बने) भी शामिल थे जो उस समय इंग्लैंड में थे, और जॉर्ज पंचम - जो उस समय ब्रिटिश साम्राज्य के राजा थे। इसमें कई राजघरानों और आम लोगों के नाम की डाक भी शामिल थी।

प्रत्येक डाक पर एक विशेष पोस्टमार्क था जिसमें हवाई जहाज और पहाड़ों का चित्र था तथा उस पर लिखा था - ‘प्रथम हवाई डाक, 1911, यू.पी. इलाहाबाद’।

वर्ष 1911 में इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में त्रिवेणी संगम - गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम - में आज के मुकाबले बेहद कम भीड़ थी।

अभिलेखों के अनुसार, पायलट ने अपनी गोद में एक कम्पास रखा हुआ था तथा अपनी सीट के किनारे पर एक बैग रखा था। उसने लैंडिंग स्थल पर उपस्थित एक डाक अधिकारी को वह बैग सौंप दिया था।

वहां से पत्रों और पोस्टकार्डों को उनके गंतव्य स्थानों तक सड़क मार्ग, जहाज या रेल द्वारा भेजा जाता था, जो उस समय की पारंपरिक डाक पद्धति थी।

प्रयागराज निवासी और इतिहासकार अक्षत लाल, जो 2025 के कुंभ मेले में कई बार आ चुके हैं, अपने परिवार का दुनिया की पहली आधिकारिक ‘एयरमेल’ से एक रोमांचक संबंध बताते हैं।

लाल ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मेरे पास उस हवाई जहाज से लाए गए एक पोस्टकार्ड की एक प्रति है और यह मेरे परदादा 'अशर्फी लाल’ के नाम पर था। उस पर काले रंग में ‘प्रथम हवाई डाक, 1911, यू.पी. एक्जीबीशन इलाहाबाद' का पोस्टमार्क और तारीख '18 एफई. 11' अंकित था।’’

‘यूनाइटेड प्रॉविंस एक्जीबीशन’ दिसंबर 1910 से फरवरी 1911 के अंत तक इलाहाबाद किले के पास संगम के सामने एक मैदान में आयोजित की गई थी। इस एक्जीबीशन में हवाई जहाज़ों को दिखाया गया था और ये हवाई जहाज प्रदर्शन उड़ान में भी हिस्सा लेते थे । बाद में प्रॉविंस का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया था।

पटना के प्रसिद्ध डाक टिकट संग्रहकर्ता और लेखक प्रदीप जैन ने कहा कि वह ऐतिहासिक क्षण जिसमें भारत का नाम विमानन और डाक इतिहास में दर्ज हुआ वह संयोग से कुंभ के साथ हुआ और इस वजह से यह भारत और इसके लोगों के लिए और खास है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ कई पत्र बिहार के भागलपुर और चंपारण को भी भेजे गए थे और मेरे पास उनमें से कुछ का दुर्लभ संग्रह है...।’’

जैन ने 2002 में प्रकाशित अपनी पुस्तक ‘‘इंडियन एयरमेल्स: डेवलपमेंट एंड ऑपरेशन्स (1911-1942)’’ में 1911 की इस उड़ान के बारे में लिखा है और कहा है कि उनके पास कुछ "हस्ताक्षरित पेक्वेट पोस्टकार्ड" भी हैं।

24 फरवरी : एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स का जन्म
नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) इतिहास में 24 फरवरी की तारीख 'एप्पल' के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स के जन्मदिन के रूप में दर्ज है। अपनी मिनी बस और दोस्त का कुछ सामान बेचकर एक गैराज में अपने दो दोस्तों के साथ कंपनी शुरू करने वाले जॉब्स ने कंप्यूटर से लेकर मोबाइल फोन तक का निर्माण शुरू किया और इन दोनों उत्पादों के प्रति पूरी दुनिया का नजरिया बदलकर रख दिया।

जॉब्स के बारे में एक खास बात यह है कि उन्हें बौद्ध धर्म बहुत आकर्षित करता था और उन्होंने पोर्टलैंड, ओरेगोन में रीड कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर 1974 में एक कंपनी में वीडियो गेम डिजाइनर के तौर पर नौकरी शुरू की तथा पैसा जमा करना शुरू किया ताकि भारत जाकर बौद्ध धर्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकें।

देश-दुनिया के इतिहास में 24 फरवरी की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1739 : ईरान के नादिर शाह की हमलावर फौजों ने भारत के मुगल शासक मोहम्मद शाह की फौज को करनाल की लड़ाई में मात दी।

1942 : नाजी नेताओं के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए ‘वॉयस ऑफ अमेरिका’ ने जर्मन में अपना पहला प्रसारण किया।

1948 : दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री, अन्नाद्रमुक की नेता और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का जन्म।

1955: एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स का जन्म।

1961: मद्रास की सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का फैसला किया।

1981: ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना की शादी का बकिंघम पैलेस की ओर से औपचारिक ऐलान किया गया। विवाह इसी साल 29 जुलाई को हुआ।

1983: असम में तीन सप्ताह की जातीय और राजनीतिक हिंसा में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत।

2002: कनाडा ने पुरुषों की आइस हॉकी स्पर्धा में 50 वर्ष बाद पहला स्वर्ण पदक जीता। कनाडा को आइस हॉकी का जनक माना जाता है। देश की महिला टीम ने इससे तीन दिन पहले ही स्वर्ण पदक जीता था।

2013: राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिए क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।

23 फरवरी : हिंदी सिने जगत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार मधुबाला की पुण्यतिथि
नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) हिंदी फिल्मों की सबसे हसीन अदाकारा मधुबाला ने 23 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया। मधुबाला ने हर तरह की फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अदाकारी का जलवा बिखेरा। ‘मुगले आजम’ हो या हास्य प्रधान ‘चलती का नाम गाड़ी’, मधुबाला के दिलकश और शोख अंदाज ने इन्हें यादगार बना दिया।

मधुबाला का जन्म 14 फरवरी 1933 को हुआ था और उन्हें उनकी खूबसूरती के चलते ‘वीनस ऑफ हिंदी सिनेमा’ कहा गया। फिल्मी दुनिया में मधुबाला का सफर बहुत छोटा रहा और उन्होंने मात्र 36 साल की उम्र में 23 फरवरी 1969 को दम तोड़ दिया।

देश दुनिया के इतिहास में 23 फरवरी की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1768 : कर्नल स्मिथ ने हैदराबाद के निजाम के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत निजाम ने ब्रिटिश हुकूमत का आधिपत्य स्वीकार कर लिया।

1886 : अमेरिका के रसायनशास्त्री मार्टिन हेल ने अल्युमीनियम की खोज की।

1945 : अमेरिका ने जापान के कब्जे वाले टापू ईवो जीमा पर अपना परचम फहराया। इस टापू की स्थिति सामरिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण थी।

1952 : कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित।

1969 : हिंदी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा मधुबाला का निधन।

1981 : स्पेन में दक्षिणपंथी सेना ने सरकार का तख्तापलट दिया, जिससे राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई।

2004 : हिंदी फ़िल्मों के प्रतिभाशाली अभिनेता, पटकथा-लेखक, निर्माता, निर्देशक और संपादक विजय आनन्द का निधन। उनकी फिल्म ‘गाइड’ को भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में शुमार किया जाता है।

2006 : भारत ने पाकिस्तान को सर्वाधिक तरजीह प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश मंजूर कर ली।

2009 : फ़िल्मों और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान के दृश्य दिखाने पर लगा प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया।

2010 : कतर ने भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन को अपने देश की नागरिकता दी।

2020 : अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने एक महत्वपूर्ण आदेश में म्यांमा से रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने को कहा।

2020 : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी।

22 फरवरी : क्लोनिंग के जरिए डॉली भेड़ का जन्म
नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) इतिहास में 22 फरवरी की तारीख एक बड़ी घटना के साथ दर्ज है। बाईस फरवरी 1997 वह दिन था, जब स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने ऐलान किया कि उन्हें पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका से 'क्लोन' बनाने में सफलता मिली। इसे दशक की सबसे बड़ी घटना कहा गया।

ये 'क्लोन' भेड़ जिसे ‘‘डॉली नाम दिया गया था दरअसल पांच जुलाई 1996 को पैदा हुई थी, लेकिन इसकी घोषणा सात माह बाद फरवरी में की गई।

इससे पहले भी क्लोनिंग की जाती थी, लेकिन वह भ्रूण कोशिकाओं से की गई थी। यह पहला मौका था, जब क्लोनिंग के लिए वयस्क कोशिका का इस्तेमाल किया गया।

यह भेड़ सात बरस तक जीवित रही और फरवरी 2003 में इसकी मौत हो गई। इसके शरीर को स्कॉटलैंड के संग्रहालय में सहेजकर रखा गया है ताकि तमाम लोगों को विज्ञान की इस अनूठी उपलब्धि को देखने का मौका मिले।

देश-दुनिया के इतिहास में 22 फरवरी की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1556 : मुगल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूं का निधन।

1821: स्‍पेन ने फ्लोरिडा राज्‍य को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को सौंप दिया।

1845 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने सेरमपुर और बालासोर को डच ईस्ट इंडिया कंपनी से खरीदा।

1885 : राष्ट्रवादी नेता जतिंद्र मोहन सेन गुप्ता का जन्म।

1907 : लंदन में मीटर वाली पहली कैब चलाई गई।

1958: देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का निधन।

1974 : पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।

1980 : शीतकालीन ओलंपिक खेलों में अमेरिका की आइस हाकी टीम ने खिताब की दावेदार सोवियत टीम को हराकर ओलंपिक खेलों के इतिहास का बड़ा उलटफेर किया।

1996 : हवाला कांड ने भारतीय राजनीति में तूफान ला दिया। जांचकर्ताओं ने हवाला व्यापारी जैन बंधुओं की डायरियों से मिली जानकारी के आधार पर तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव सरकार के कई सदस्यों को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी बनाया।

1935 : अमेरिका ने विमानों के व्हाइट हाउस के ऊपर से उड़ान भरने पर रोक लगाई।

1997: क्लोनिंग से भेड़ का जन्म, जिसे डॉली नाम दिया गया।

1991 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा और ऐसा न करने पर हमला करने की चेतावनी दी।

1999 : भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जगदीश भगवती को कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र का प्रमुख नियुक्त किया गया।

2000 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार फोटो पहचान पत्र को किसी व्यक्ति की पहचान के लिए जरूरी बनाया गया।

2005 : ईरान में जबरदस्त भूकम्प, 400 से ज्यादा लोगों की मौत।

2011 : न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत।

2024: भगवान बुद्ध और उनके शिष्य अरहाता सारिपुत्र और अरहाता मौदगल्यायन के कुछ अवशेष भारत से थाईलैंड लाए गए।

20 फरवरी : आज ही के दिन भारत को आजाद करने की हुई थी घोषणा
नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) देश-दुनिया के इतिहास में 20 फरवरी का दिन काफी महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन देश में पहली बार कम्प्यूटर से पैसेंजर रिजर्वेशन की शुरुआत हुई थी। आज ही के दिन ब्रिटेन के तत्कालीन पीएम क्लीमेंट एटली ने भारत को 30 जून, 1948 तक ब्रिटेन की गुलामी से आजाद करने की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में यह तारीख बदलकर 15 अगस्त हो गई थी।

कंप्यूटर को मानव इतिहास के चंद सबसे महत्वपूर्ण आविष्कारों में शुमार किया जाता है। इसके होने से आंकड़ों का संकलन और संचालन बड़ी सहजता से हो जाता है। भारतीय रेलवे ने 20 फरवरी 1986 को कंप्यूटर से रेलवे टिकट आरक्षण प्रणाली की शुरूआत की थी। बीस फरवरी की तारीख भारत के इतिहास में एक और कारण से भी महत्वपूर्ण है। दरअसल वह 20 फरवरी 1947 का दिन था, जब ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत को 30 जून, 1948 तक ब्रिटेन की गुलामी से आजाद करने की घोषणा की थी। हालांकि, बदलते घटनाक्रम के बीच भारत को 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र कर दिया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 20 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1835: कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।

1846 : अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा कर लिया।

1847 : रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।

1848 : अमृत बाजार पत्रिका ने बांग्ला भाषा में अपना पहला साप्ताहिक पत्र प्रकाशित किया।

1935 : कैरोलाइन मिकेल्सन ने अंटार्कटिका पर कदम रखा। पृथ्वी के उस दुर्गम छोर पर पहुंचने वाली वह पहली महिला बनीं।

1947 : ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत को आजादी देने का ऐतिहासिक ऐलान किया। उनका कहना था कि ब्रिटेन 30 जून, 1948 से पहले भारत को मुक्त कर देगा।

1950 : देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन।

1987 : मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को भारतीय संघ का क्रमश: 23वां और 24वां राज्य घोषित किया गया।

2009 : संयुक्त राष्ट्र ने 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की।

1999 : भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दो दिन की वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने बस द्वारा पाकिस्तान गये।

2013 : सबसे छोटे बाह्यग्रह ‘केप्लर-37बी’ की खोज की गई।

2019 : प्रसिद्ध साहित्यकार नामवर सिंह का निधन।