Landon - Loktej

ब्रिटेन की हवाई सेवाएं दूसरे दिन भी बाधित, साइबर हमले के अंदेशे को मंत्री ने किया खारिज
लंदन, 29 अगस्त (हि.स.)। ब्रिटेन में सोमवार को बंद हुई हवाई सेवाएं दूसरे दिन भी बाधित रहीं। हवाई यातायात सेवा में तकनीकी खराबी की वजह से उपजे इस संकट के पीछे किसी तरह के साइबर हमले की आशंका को ब्रिटेन सरकार के मंत्री ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।

सोमवार सुबह ब्रिटेन के हवाई यातायात नियंत्रण कंप्यूटर सिस्टम में नेटवर्क-व्यापी गड़बड़ी हुई थी। उसके कारण सैकड़ों उड़ानों को रद्द करना पड़ा। वैसे स्थिति अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है और हवाई सेवाएं दूसरे दिन भी बाधित रहीं। इस कारण पूरे ब्रिटेन में यात्रियों को अपने गंतव्य पर पहुंचने लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हवाईअड्डों पर अफरा-तफरी का माहौल है। सैकड़ों उड़ानें गंभीर रूप से बाधित हुईं हैं और हजारों यात्री हवाई अड्डे पर फंसे हैं। इसको लेकर ब्रिटेन सरकार ने मंगलवार को कहा कि तकनीकी मुद्दा तो हल हो गया है लेकिन उड़ानें प्रभावित होती रहेंगी, क्योंकि एयरलाइंस अपने शेड्यूल पर फंसे हुए यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में समायोजित करने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

अचानक आए इस संकट के पीछे शुरुआत में साइबर अटैक की आशंका जताई गयी थी। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर खासी चर्चाएं होती रहीं। हालांकि बाद में ब्रिटेन सरकार में मंत्री मार्क हार्पर ने किसी तरह के साइबर अटैक की बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सोमवार को हुई इस हवाई यातायात नियंत्रण की गड़बड़ी के पीछे साइबर अटैक नहीं था। हार्पर ने बताया कि लगभग एक दशक से इस पैमाने पर कुछ नहीं हुआ है, आमतौर पर सिस्टम बहुत अच्छा काम करता है। उन्होंने कहा कि हमारे तकनीकी विशेषज्ञों ने इसे देखा है और यह स्पष्ट है कि यह कोई साइबर सुरक्षा घटना नहीं थी। मंत्री ने कहा कि जो कुछ हुआ, उसकी स्वतंत्र समीक्षा होगी और आने वाले दिनों में एक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। सिस्टम को सोमवार दोपहर को ठीक कर लिया गया था और चीजें सामान्य हो रही हैं लेकिन जाहिर तौर पर कुछ व्यवधान है, जो लोगों के लिए आज भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे संकट से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। साथ ही उम्मीद जताई कि एयरलाइंस अपनी जिम्मेदारियों के प्रति आगे बढ़ेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि वे लोगों को उनके गंतव्य तक ले जाएं, उन्हें वैकल्पिक उड़ान पर ले जाएं और इस बीच भोजन, पेय और आवास की व्यवस्था करें।

ऑस्ट्रेलिया बना टेस्ट चैंपियन, डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत को हराया
लंदन, 11 जून (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम टेस्ट चैंपियन बन गई है। लंदन के ओवल मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 209 रनों से हरा दिया। भारत को जीत के लिए 444 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला था। जवाब में भारतीय टीम दूसरी पारी में 234 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों के बड़े अंतर से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत को लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले 2021 में टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी।

इधर, ऑस्ट्रेलिया पहली टीम बन गई है, जिसने आईसीसी की सभी ट्रॉफी अपने नाम की है। ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी की सभी ट्रॉफी (एकदिवसीय विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी-20 विश्व कप, डब्ल्यूटीसी ट्रॉफी) जीती है।

आज चौथे दिन भारतीय टीम ने तीन विकेट पर 164 रन से आगे खेलने शुरू किया। टीम को उम्मीद थी कि क्रिज पर जमे विराट कोहली और अंजिक्य रहाणे कुछ कमाल करेंगे। दोनों ने शुरुआत भी संभल कर की, लेकिन 179 रन के स्कोर पर कोहली कैच आउट हो गए। कोहली ने 78 गेंद में 49 रन की पारी खेली। पहली पारी में अच्छा खेले रविन्द्र जडेजा इस बार बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद रहाणे भी 108 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हो गए। अब यहां से भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बचाना मुश्किल हो गया। अंत में शार्दुल ठाकुर 0, उमेश यादव 01 रन , श्रीकर भरत 23 और मोहम्मद सिराज 01 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें दिन के पहले सत्र में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में नाथन लियोन ने 4, स्कॉट बोलैंड 3, मिचेल स्टार्क 2 और पैट कमिंस ने एक विकेट अपने नाम किया। इससे पहले चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट के नुकसान पर 270 रन बनाकर घोषित की थी। ऑस्ट्रेलिया को 443 रन की कुल बढ़त मिली। इस तरह भारत को जीत के लिए 444 रन का विशाल लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में विकेट कीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने नाबाद 66 रन बनाए। कैरी के अलावा मिचेल स्टॉर्क ने 41 रन, मार्नस लाबुशेन ने 41 रन, स्टीव स्मिथ ने 34 रन और कैमरन ग्रीन ने 22 रन बनाए। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट, मोहम्मद शमी 2, उमेश यादव ने 2 और मोहम्मद सिराज 1 विकेट लिए।

इसके बाद 444 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी भरतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों अच्छा खेल रहे थे। इस बीच शुभमन गिल एक विवादित कैच के चलते 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद 92 रन के कुल स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा 43 रन बनाकर आउट हो गए। चतेश्वर पुजारा भी कुछ कमाल नहीं कर सके और वे 27 रन बनाकर आउट हुए। यहां विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने पारी को संभाला और दोनों ने 50 रन से अधिक की पार्टनरशिप की। पांचवें दिन भारत को जीत के लिए 280 रन और बनाने थे, लेकिन टीम सारे विकेट खोकर 234 रन ही बना सकी।

भारतीय टीम की पहली पारी

भारतीय टीम की पहली पारी की शुरुआत खराब रही और केवल 71 रनों के कुल स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा (15), शुभमन गिल (13), चेतेश्वर पुजारा (14) और विराट कोहली (14) पवेलियन लौट गए। इसके बाद रविन्द्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे ने पांचवें विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की। 142 के कुल स्कोर पर नाथन लियोन ने जडेजा को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। जडेजा ने 48 रन बनाए। जडेजा के बाद श्रीकर भरत कुछ खास नहीं कर सके और केवल 5 रन बनाकर बोल्ड हो गए। यहां से शार्दुल ठाकुर और अजिंक्य रहाणे ने सातवें विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की और भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया। पैट कमिंस ने 261 के कुल स्कोर पर रहाणे को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। रहाणे ने 89 रन बनाए। उमेश यादव 05 रन बनाकर आउट हुए। शार्दुल ठाकुर भी अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद आउट हो गए। शार्दुल ने 51 रन बनाए। 296 के कुल स्कोर पर मोहम्मद शमी 13 आउट हुए। पहली पारी में टीम 296 रन बना सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 3, स्कॉट बोलैंड, कैमरन ग्रीन और मिचेल स्टॉर्क ने 2-2 व नाथन ल्योन ने 1 विकेट लिया।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्म ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। मोहम्मद सिराज ने चौथे ओवर में उस्मान ख्वाजा को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद मार्नस लाबुशेन और डेविड वॉर्नर ने दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। शार्दुल ठाकुर ने वॉर्नर को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। वॉर्नर को 43 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने लाबुशेन को बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने चौथे विकेट के लिए शानदार 285 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को मैच में वापसी दिला दी। इस साझेदारी को सिराज ने तोड़ा। सिराज ने हेड को श्रीकर भरत के हाथों कैच कराया। हेड ने 174 गेंदों पर 25 चौके और एक छक्के की बदौलत 163 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इसक बाद स्मिथ 121 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर बोल्ड हो गए। अंत में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 469 रन पर सिमटी। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 4, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी ने 2-2 एवं रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया।

भारत के सबसे सफल बाएं हाथ के स्पिनर बने रवींद्र जडेजा, बिशन सिंह बेदी को छोड़ा पीछे
लंदन, 10 जून (हि.स.)। भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में देश के सबसे सफल बाएं हाथ के स्पिनर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व स्पिनर बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़ दिया है।

जडेजा ने यह उपलब्धि शुक्रवार को ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के दौरान हासिल की। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में, जडेजा ने पहले स्टीव स्मिथ (34) और ट्रैविस हेड (18) के विकेट लिए। उन्होंने नौ ओवरों में 2/25 के आंकड़ों के साथ दिन का अंत किया।

जडेजा ने अब 65 टेस्ट मैचों में, 24.25 के औसत और 2.44 के इकोनॉमी दर से 267 विकेट लिए हैं, जबकि बिशन सिंह बेदी के नाम 67 मैचों में 266 विकेट हैं। कुल मिलाकर, जडेजा चौथे सबसे सफल बाएं हाथ के स्पिनर है। वह श्रीलंका के रंगना हेराथ (93 मैचों में 433), डैनियल वेटोरी (113 मैचों में 362) और इंग्लैंड के डेरेक अंडरवुड (86 मैचों में 297 विकेट) के पीछे हैं।

जडेजा ने वर्ष 2023 में पांच मैचों में, 30.50 की औसत से 183 रन बनाए हैं। उन्होंने 70 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ एक अर्धशतक बनाया है। उन्होंने 19.84 के औसत से 25 विकेट भी लिए हैं। इस साल एक पारी में उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े 7/42 हैं।

2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, जडेजा ने 32.75 के औसत से नौ पारियों में आठ मैचों में 262 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक है। उन्होंने 21.33 के औसत से आठ मैचों में 27 विकेट लिये हैं।

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ती पर 4 विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। कैमरन ग्रीन (7*) और मार्नस लाबुशेन (41*) नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 296 रनों की हो गई है। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 469 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 296 रन बनाए थे।

डब्ल्यूटीसी फाइनलः टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई, अब फॉलोऑन का खतरा
लंदन, 08 जून (हि.स.)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवल के मैदान में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 5 विकेट गंवाकर 151 रन बनाए हैं। भारत की बैटिंग लाइनअप कंगारू गेंदबाजों के सामने बुरी तरफ फ्लॉप साबित हुई। फिलहाल टीम इंडिया पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। जिसे टालने के लिए भारतीट टीम को 269 रन तो बनाने ही होंगे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के 469 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का शीर्ष क्रम एक बार फिर नाकाम रहा। सबसे पहले कप्तान रोहित शर्मा मात्र 15 रन बनाकर पगबाधा आउट हो गए। तब टीम का स्कोर 30 रन था। इस स्कोर पर शुभमन गिल भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर तीसरे विकेट के लिए चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने 20 रन जोड़े ही थे कि ये जोड़ी भी टूट गई। पुजारा 14 रन बनाकर कैमरून ग्रीन को गेंद पर बोल्ड हो गए। खस्ताहाल भारतीय टीम को सबसे बड़ा झटका विराट कोहली के आउट होने से लगा। जब टीम का स्कोर 71 रन पहुंचा था तब कोहली 14 रन बनाकर आउट हो गए।

हालांकि पांचवें विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे और रविंद्र जडेजा के बीच 71 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी में जडेजा ने मोर्चा संभाला और एकदिवसीय पारी की तरह 51 गेंदों में 48 रन बनाए। जडेजा को नाथन लियान ने स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रहाणे 29 रन बनाकर और श्रीकर भरत 5 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक सभी पांच गेंदबाजों स्टार्क, कमिंस, बोलैंड, ग्रीन और नाथन लियान ने एक-एक सफलता हासिल की है।

इससे पहले, ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के बेहतरीन शतकीय पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 469 रन बनाए। हेड ने 163 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि स्मिथ ने बेहतरीन 121 रन बनाए। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट लिए। जबकि मो. शमी और शार्दुल ठाकुर को दो-दो विकेट मिले। जडेजा को एक सफलता मिली और एक बल्लेबाजा को सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी के तौर पर अक्षर पटेल ने रन आउट किया।

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल : भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला
लंदन, 7 जून (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम मैच में चार तेज और एक स्पिन गेंदबाज के साथ उतरी है।

टॉस जीतने के बाद रोहित ने कहा, “हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं। बादल छाए हुए हैं। पिच में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हम चार तेज गेंदबाज और रवींद्र जडेजा के रुप में एक स्पिनर के साथ मैदान पर उतर रहे हैं। अश्विन को छोड़ना हमेशा कठिन होता है, वह मैच विनर रहे हैं।”

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा, “टॉस जीतकर हम भी पहले गेंदबाजी करते। उम्मीद है कि चौथे और पांचवें दिन पिच थोड़ा टर्न लेगी। हम यहां करीब 10 दिन से हैं। मौसम काफी ताजा और मौसम अच्छा रहा है, हमने एक सत्र भी नहीं छोड़ा है, हम अच्छा महसूस कर रहे हैं।”

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे स्कॉट बोलैंड
लंदन, 6 जून (हि.स.)। दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को भारत के खिलाफ बुधवार से लंदन के ओवल में शुरू हो रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। बोलैंड चोटिल जोश हेजलवुड की जगह लेंगे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पुष्टि की है कि स्कॉट को अंतिम इलेवन में माइकल नेसर पर वरीयता दी जाएगी।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने कमिंस के हवाले से कहा, " स्कॉट हर किसी को थोड़ा अलग तरीके से गेंदबाजी करते हैं, वह एक अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज है, वह हेज़लवुड से थोड़ा अलग हैं, इसलिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाएगा।"

ऑस्ट्रेलिया 7 जून से द ओवल में आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारत का सामना करेगा और इसके बाद, वे 16 जून से अपनी एशेज श्रृंखला की शुरुआत करेंगे। 34 वर्षीय बोलैंड ने 2021 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शुरुआत के बाद से सात टेस्ट मैचों में 28 विकेट लिए हैं और अब भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक महत्वपूर्ण कारक साबित होंगे।

हालांकि बोलैंड ने अभी तक इंग्लैंड की परिस्थितियों में एक भी टेस्ट नहीं खेला है और नागपुर में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। इससे पहले, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने माइकल नेसर को जोश हेज़लवुड के प्रतिस्थापन के रूप में घोषित किया था, जो चोट के कारण भारत के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से बाहर हो गए थे।

ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को धोखाधड़ी के जुर्म में तीन साल की कैद
लंदन, 04 जून (हि.स.)) ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को संपत्ति खरीदने में लोगों की मदद करने के नाम पर करीब 16,000 पाउंड की धोखाधड़ी करने के जुर्म में तीन साल कैद की सज़ा सुनाई गई है। स्कॉटलैंड यार्ड के मुताबिक, जसपाल सिंह जुट्टला (64) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसके शिकार लोगों में ज्यादातर भारतीय मूल के लोग हैं।

लंदन की आइलवर्थ क्राउन अदालत ने जुट्टला को धोखाधड़ी करने के जुर्म में सज़ा सुनाई। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह अपराध मई, 2019 से जनवरी, 2021 के बीच हुआ था। जुट्टला ने पिछले साल अगस्त में अक्सब्रिज मजिस्ट्रेट अदालत में सुनवाई के दौरान अपना जुर्म कबूल किया था।

बयान के मुताबिक, जुट्टला ने चार लोगों से आवास ऋण सलाहकार बनकर 15,970 पाउंड की ठगी की। मेट्रोपोलिटन पुलिस की केंद्रीय विशेषज्ञ अपराध इकाई में वित्तीय जांचकर्ता डिटेक्टिव कांस्टेबल अनीता शर्मा ने कहा कि जुट्टला ने बेहतरीन जीवनशैली के लिए धन हासिल करने के वास्ते अपने ही समुदाय के लोगों के साथ ठगी की।

उन्होंने कहा कि जुट्टला का शिकार बने कुछ लोग ही सामने आए हैं, लेकिन ऐसे बहुत से लोग हो सकते हैं जिनके साथ जुट्टला ने ठगी की हो, लेकिन उन्होंने पुलिस से सपंर्क नहीं किया है।

भारत में उत्पादित ड्रैगन फ्रूट की खेप पहुंची लंदन और बहरीन
केंद्र सरकार भारत में उत्पादित विदेशी फलों के निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। इसी दिशा में पहली बार गुजरात और पश्चिम बंगाल में किसानों के खेतों में उगाए गए फाइबर और खनिज युक्त ड्रैगन फ्रूट की पहली खेप लंदन और बहरीन भेजी गई है। ड्रैगन फ्रूट को भारत में कमलम के नाम से भी जाना जाता है।

लंदन को निर्यात किए गए विदेशी फल ड्रैगन फ्रूट की खेप कच्छ क्षेत्र के किसानों से प्राप्त हुई थी और गुजरात के भरूच में एपिडा पैकहाउस द्वारा निर्यात की गई थी। जबकि बहरीन भेजे गए ड्रैगन फ्रूट की खेप पश्चिम मिदनापुर, पश्चिम बंगाल के किसानों से खरीदी गई और कोलकाता में EPIDA में पंजीकृत उद्यमों द्वारा निर्यात की गई। इससे पहले जून 2021 में, महाराष्ट्र के सांगली जिले के तडासर गांव के किसानों से ड्रैगन फ्रूट की एक खेप खरीदी गई थी और एपीआईडीए द्वारा दुबई को निर्यात किया गया था।

भारत में ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन 1990 के दशक की शुरुआत में शुरू हुआ। ड्रैगन फ्रूट के उच्च निर्यात मूल्य के कारण देश में इसकी लोकप्रियता बढ़ी है और विभिन्न राज्यों के किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं। कमल मुख्य रूप से 3 प्रकार के होते हैं जिनमें गुलाबी सफेद, गुलाबी लाल और पीले सफेद ड्रैगन फल शामिल हैं।