Bangkok - Loktej

सूरत : सूरत-बैंकॉक अंतरराष्ट्रीय उड़ान अब होगी दैनिक
सूरत। सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बैंकॉक के लिए संचालित होने वाली पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान अब सप्ताह के सातों दिन चलेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि 1 दिसंबर, 2025 से सूरत-बैंकॉक-सूरत उड़ान प्रतिदिन संचालित होगी। पहले यह उड़ान केवल सप्ताह में चार दिन चलती थी।

एयरलाइन के अनुसार, इस रूट पर 90% से अधिक यात्री भार लगातार बना हुआ था, जिसके कारण यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने हेतु इसे दैनिक करने का निर्णय लिया गया।

एयरलाइन अधिकारियों का कहना है कि यह कदम सूरत को पूर्वी एशिया के पर्यटन और व्यापारिक बाजारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। दैनिक उड़ान शुरू होने से सूरत के पर्यटक, व्यापारी और कारोबारी अब बैंकॉक तक सीधे और सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगे।

बैंकॉक रूट की बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली-सूरत उड़ान को भी अब दैनिक बनाया गया है। पहले यह उड़ान सप्ताह में चार दिन संचालित होती थी। अब एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-सूरत-दिल्ली उड़ानें साप्ताहिक 22 से बढ़कर 28 हो जाएँगी।

यह बदलाव सूरत के लिए पर्यटन, व्यापार और निवेश के नए अवसर खोलेगा। सूरत हवाई अड्डे की यह उपलब्धि शहर की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मजबूत करेगी तथा इसे “ग्लोबल बिज़नेस हब” के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

म्यांमार की सैन्य सरकार ने आंग सान सू की को जेल से बाहर लाकर किया नजरबंद
बैंकॉक, 17 अप्रैल (हि.स.)। म्यांमार की जेल में बंद मानवाधिकार कार्यकर्ता और नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की को सैन्य सरकार ने देश में भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण जेल से बाहर लाने के बाद नजरबंद कर दिया है। हालांकि, उन्हें नजरबंद किये जाने की जगह का खुलासा नहीं किया गया है।

सेना (जुंटा) के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ ने बताया कि पूर्व नेता आंग सान सू की को गर्मी के कारण स्वास्थ्य उपाय के तौर पर जेल से बाहर लाकर नजरबंद किया गया है। 78 वर्षीय सू की को उनकी अपदस्थ सरकार के 72 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति विन म्यिंट को अन्य बुजुर्ग कैदियों के साथ जेल से बाहर लाया गया। हालांकि, अभी तक म्यांमार में इसकी सार्वजनिक घोषणा नहीं की गई है।

देश की राजधानी नेपीता में विभिन्न प्रकार के आपराधिक आरोपों में सू की 27 साल की जेल की सजा काट रही हैं। उनके समर्थक और मानवाधिकार संगठन कहते रहे हैं कि यह आरोप राजनीतिक कारणों से गढ़े गए। पूर्व राष्ट्रपति विन म्यिंट म्यांमार के बागो क्षेत्र के ताउंगू में आठ साल की जेल की सजा काट रहे थे।

दरअसल, म्यांमार में राष्ट्रव्यापी संघर्ष 2021 में शुरू हुआ और सेना ने चुनी हुई सरकार को अपदस्थ कर सू की को कैद कर लिया। फरवरी में सू की के बेटे किम एरिस ने कहा था कि उन्हें एकान्त कारावास में रखा जा रहा है। वह अस्वस्थ हैं। पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक म्यांमार में साल 2021 में हुए तख्तापलट के बाद से सेना अब तक लगभग 6,000 लोगों को मार चुकी है। म्यामांर में लगातार विरोधियों को फांसी की सजा दी जा रही है।

बैंकॉक-मुंबई इंडिगो फ़्लाइट में एयर हॉस्टेस से छेड़छाड़ करने के आरोप में बुज़ुर्ग स्वीडिश व्यक्ति गिरफ्तार
मुंबई - एक 63 वर्षीय स्वीडिश नागरिक को बैंकाक-मुंबई इंडिगो उड़ान पर अनियंत्रित व्यवहार की एक घटना के बाद गिरफ्तार किया गया, जहां उसने चालक दल के एक सदस्य के  साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ की। गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान के आगमन पर आरोपी क्लास एरिक एचजे वेस्टबर्ग को हिरासत में ले लिया गया।

वेस्टबर्ग को शुक्रवार को अंधेरी मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 20,000 रुपये की जमानत पर रिहा कर दिया गया। फिलहाल मामले की जांच सहार एयरपोर्ट पुलिस कर रही है। चश्मदीद गवाहों का कहना है कि वेस्टबर्ग ने सीफूड की मांग करके भोजन के समय गड़बड़ी की और मुंबई में उड़ान भरने तक अपना गलत व्यवहार जारी रखा।

यह सूचित किए जाने के बाद कि सीफूड उपलब्ध नहीं था, वेस्टबर्ग ने चिकन खाना स्वीकार कर लिया, लेकिन चालक दल के सदस्य के कार्ड से भुगतान करने के लिए कहने पर कथित तौर पर उसका हाथ पकड़ लिया। परिचारिका ने उसे दूर धकेल दिया और अनुरोध किया कि वह लेन-देन पूरा करे। हालांकि, मदद के लिए उसकी पुकार के बावजूद, वेस्टबर्ग ने कथित तौर पर अन्य यात्रियों के सामने उसकी खुलेआम छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।

आरोपी ने चालक दल के एक अन्य सदस्य के साथ भी गाली-गलौज की, आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और हस्तक्षेप करने का प्रयास करने वाले एक यात्री को मारा। 24 वर्षीय परिचारिका ने अंततः फ्लाइट कप्तान को स्थिति की जानकारी दी और वेस्टबर्ग को उनके व्यवहार के लिए संभावित परिणामों की चेतावनी दी, लेकिन उनके प्रयास बेकार रहे।

लैंडिंग पर, इंडिगो सुरक्षा कर्मचारियों और सीआईएसएफ को घटना की सूचना दी गई और वेस्टबर्ग को आगे की जांच के लिए सहार एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित करने से पहले हिरासत में ले लिया।

थाईलैंड : एक छोटी से भूल के कारण अपना निजी अंग खो बैठा ये युवक, डॉक्टरों के सभी को चेताया
आप आये दिन मेडिकल से जुड़े अजीबोगरीब किस्सों के बारे में सुनते होंगे। ऐसा ही एक मामला थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल बैंकाक के एक व्यक्ति ने अपने निजी अंग को एक ताले में फंसा दिया और उसका निजी अंग एक या दो दिन नहीं बल्कि 14 दिनों तक ताले में फंस रहा और अंत में उसे निकालने के लिए इलेक्ट्रिक कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। दुर्भाग्य से इस घटना की वजह से व्यक्ति ने हमेशा के लिए अपना निजी अंग खो दिया।

जानकारी के अनुसार बैंकाक में रहने वाले एक 38 साल का एक युवक जो अभी तक शादीशुदा नहीं है उसने एक छोटे ताले के साथ मास्टरबेट करने के प्रयास में अपना अंग उसमें फंसा लिया।  दरअसल हुआ ऐसा कि जब वो ऐसा कर रहा था और उसी दौरान ताले की चाभी खो गई जिसके बाद लोहे के उस पैडलॉक में उसका प्राइवेट पार्ट जकड़ गया और वो फूलने लगा। बहुत कोशिश के बाद भी वो इस समस्या से निजात नहीं पास सका। करीब दो हफ्ते तक दर्द से जूझते हुए युवक ने इस बात को अपनी मां से भी छुपा कर रखा। 14 दिनों तक ताले में ही फंसे रहने की वजह से उसका निजी अंग संक्रमित हो गया और युवक असहनीय दर्द से तडपने लगा। इसके बाद उसने अपनी माँ को सारी बात बताई और फिर युवक की मां ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

माँ के अनुसार उसका कुंवारा बेटा अपने प्राइवेट पार्ट छोटे-छोटे छेदों में डालना पसंद है जिस वजह से ये समस्या हुई है। युवक की मां ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान ज्यादातर समय घर पर रहने की वजह से बेकार बेटा ऐसी अजीबोगरीब करता था। वहीं अस्पताल में दर्द से बेचैन युवक को बचाने के लिए डॉक्टरों ने इलेक्ट्रिक कटर का उपयोग किया और आधे घंटे की मशक्कत के बाद लोहे की उस पतली शीट को काटकर निजी अंग को बाहर निकालने में सफल रहे। इसके बाद जांच में सामने आया कि लम्बे समय तक ऐसी अवस्था में रहने के कारण उसका प्राइवेट पार्ट विकृत हो गया है।

गौरतलब है कि डॉक्टरों ने बिना उस व्यक्ति का नाम लिए अन्य लोगों को इस तरह का काम ना करने की बात कही और लोगों को इस बारे में बताते के लिए इस घटना को सार्वजनिक करना चाहते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह बहुत खतरनाक हो सकता है और शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।