Ireland - Loktej

जेमिमा की शतकीय पारी से भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 370 रन बनाये
राजकोट, 12 जनवरी (भाषा) जेमिमा रोड्रिग्स के पहले एकदिवसीय शतक के साथ शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की दमदार पारियों से भारत ने रविवार को यहां दूसरे महिला वनडे में आयरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 370 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

कप्तान स्मृति मंधाना ने 54 गेंद में 73 रन की आक्रामक पारी खेलने के अलावा पहले विकेट के लिए प्रतिका रावल (60 गेंद में 67 रन) के साथ 114 गेंद में 156 रन की साझेदारी कर के भारत को तेज शुरुआत दिलायी।

जेमिमा ने 91 गेंद में 102 रन की पारी में 12 चौके लगाये। उन्होंने हरलीन देयोल (84 गेंदों पर 89 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 168 गेंद में 183 रन की बड़ी साझेदारी कर टीम का बड़ा स्कोर सुनिश्चित किया।

भारतीय बल्लेबाजों ने आयरलैंड की कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाते हुए 50 ओवर में 44 चौके और तीन छक्के जड़े।

जेमिमा को एकदिवसीय में अपना शतक जड़ने के लिए 41 मैचों का इंतजार करना पड़ा। इससे पहले उनके नाम छह अर्धशतक हैं। उन्होंने मध्यम तेज गेंदबाज अर्लीन केली के खिलाफ चौका लगाकर शतक पूरा किया और फिर अपने बल्ले से गिटार बजाने की भाव भंगिमा से इसका जश्न मनाया।

उन्होंने इस शतकीय पारी के बाद मैच के प्रसारक (स्पोर्ट्स 18) से कहा, ‘‘इस शतक को पूरा करने लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। खुशी है कि टीम ने मुझे नंबर चार पर भूमिका दी और मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज मेरे लिए 50वें ओवर तक क्रीज पर रहना अहम था। मेरे लिए रन बनाना कोई समस्या नहीं है, मैं इसमें लय में हूं लेकिन अंत तक क्रीज पर बने रहना महत्वपूर्ण था और खुशी है कि मैं ऐसा कर सकी।’’

आयरलैंड के लिए केली और ओर्ला प्रेंडेरगास्ट को दो-दो जबकि जॉर्जीना डेम्पसे को एक सफलता मिली।

जानिए क्यों आयरलैंड के डेटा संरक्षण आयोग ने लगाया इंस्टाग्राम पर 402 मिलियन डॉलर का जुर्माना
आज के समय युवाओं में खासा लोकप्रिय इंस्टाग्राम पर 402 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। आयरलैंड के डेटा संरक्षण आयोग ने एक ईमेल के जरिये ये बात बताई कि इंस्टाग्राम को बच्चों के डेटा से जुड़ी यूरोपियन यूनियन डेटा पॉलिसी के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जिसके बाद पिछले सप्ताह इंस्टाग्राम पर 402 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाने का अंतिम निर्णय लिया गया। आयरलैंड के डेटा प्राइवेसी रेगुलेटर ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम को डेटा पॉलिसी के उल्लंघन पर 32.7 अरब रुपये का जुर्माना लगाया है।

जानकारी के अनुसार आयरलैंड के डेटा संरक्षण आयोग ने सोमवार को एक ईमेल में कहा कि उसने पिछले सप्ताह कंपनी पर 402 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाने का अंतिम निर्णय लिया। जुर्माना लगाए जाने के बाद, इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा ने कहा कि उसने मामले की जांच में पूरा सहयोग किया है। वहीं मेटा ने कहा है कि वह इतना बड़ा जुर्माना स्वीकार नहीं करती हैं और इसके खिलाफ अपील करेंगी। एक आयरिश वॉचडॉग की जांच में पाया गया कि इंस्टाग्राम ने सार्वजनिक रूप से 13 से 17 साल के बच्चों के व्यक्तिगत डेटा को लीक किया, जिसमें उनके फोन नंबर और ईमेल पते शामिल थे।

मेटा के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया, "जांच पुरानी सेटिंग्स पर केंद्रित है जिसे हमने एक साल पहले अपडेट किया था और तब से हमने किशोरों की जानकारी को सुरक्षित और निजी रखने के लिए कई नई सुविधाएँ शुरू की हैं।

Amazon पर भी लगा भारी जुर्माना

आपको बता दें कि पिछले साल Amazon पर भारी जुर्माना लगाया गया था। ऐसे ही एक मामले में लक्जमबर्ग रेगुलेटर ने Amazon पर 746 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया।

वाह! इस आई ड्रॉप को आंखों में डालने से नज़र तेज़ हो जाएगी!
आज के समय लोगों की दिनचर्या और खानपान ऐसा हो गया है कि बड़े हो या छोटे सब आँखों की समस्या से ग्रसित है। आज के समय चश्मा लग जाना बहुत ही आम है। आज छोटे छोटे बच्चे भी बिना चश्में के ढंग से पढ़ने में असमर्थ है। ऐसे में जिन लोगों की नज़र कमज़ोर है उनके लिए विज्ञान ने बहुत बड़ा काम किया है। मेडिकल साइंस ने एक करिश्माई आई ड्रॉप का अविष्कार किया है। इस आई ड्रॉप को आंखों में डालने के बाद नज़र की समस्या ख़त्म हो जाएगी और चश्मा लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

आपको बता दें कि वैज्ञानिकों द्वारा बनायें गये इस चमत्कारी ड्रॉप के सकारात्मक परिणाम मिले है। इस ड्रॉप को आंखों में डाले जाने वाले इस ड्रॉप से काफी फायदा भी हुआ है। इस ड्रॉप का नाम वुइटी है और इसका शुरुआती ट्रायल 750 मरीज़ों पर किया गया है, जिसके नतीजे काफी असरदार रहे हैं। बड़ी बात ये है कि अमेरिका की ड्रग रेग्युलेटर एफडीए ने भी आम लोगों को इसके इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।

बता दें कि आयरलैंड की फार्मा कंपनी एलरजन द्वारा तैयार इस ड्रॉप के ट्रायल में लीडिंग रोल में रहे नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ। जॉर्ज ओ। वॉरिंग ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ लोगों में प्रेसबायोपिया होने लगता है, जिससे उनकी नजर कमजोर होने लगती है। ऐसा होने पर उन्हें  चीजों को बेहद करीब से देखना पड़ता है। इन परिस्थितियों में ये ड्रॉप काफी असरदार है। ये आई ड्रॉप 15 मिनट में अपना असर दिखाती है और इसे डालने के कुछ घटों तक इसका असर रहता है। आंखों में वुइटी आई ड्रॉप की एक बूंद डालने से 6 से 10 घंटे तक नजर पहले की अपेक्षा तेज़ हो जाती है। पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के ऑप्थेल्मोलॉजिस्ट डॉ। स्टीफन ऑरलिन का कहना है, यह आई ड्रॉप पुतली के आकार को छोटा करती है। ऐसा होने पर मरीज को पास की चीज साफ दिखने लगती है।

वहीं कीमत की बात करें तो कंपनी द्वारा दिए गये विवरण के अनुसार इस दवा का खर्च करीब 6 हजार रुपए मासिक आएगा। रोचेस्टर यूनिवर्सिटी की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ। स्कॉट एम मैकरेने समेत कई डॉक्टर इसे अच्छा विकल्प बता रहे है। गौरतलब है कि प्रेसबायोपिया का इलाज करने के लिए उपयोगी ये वुइटी आई ड्रॉप अपने आप में पहली ऐसी दवा है। ये सामान्य रोशनी में दूर की नजर को प्रभावित नहीं करती और आसानी से आंखें नज़दीक और दूर की चीज़ों को फोकस कर सकती हैं।

भारत नहीं बल्कि इस देश में भी है हजारों साल पुराना रहस्यमयी शिवलिंग
दुनिया में बहुत सी रहस्यमयी मंदिर और मूर्तियाँ हैं। ऐसा ही एक रहस्यमयी शिवलिंग है, लेकिन यह भारत में नहीं बल्कि आयरलैंड में है। कहा जाता है कि आयरलैंड में सैकड़ों साल पहले जादुई शक्तियों वाले लोगों ने इस शिवलिंग की स्थापना की थी। कई बार लोगों ने उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन कोई इनका कुछ नहीं बिगाड़ सका।

जानकारी के अनुसार आयरलैंड के काउंटी मिथ में तारा हिल क्षेत्र में विशाल पत्थर की ईंटों का घेरा बनाकर इस शिवलिंग की स्थापना की गई थी। वहां के लोग इसे एक रहस्यमयी पत्थर मानते हैं और इसे लिआ फिल (भाग्य का पत्थर) कहते हैं और इसकी पूजा करते है। फ्रांसीसी भिक्षुओं के प्राचीन दस्तावेज के अनुसार, चार मास्टर्स के खनिक, इसकी स्थापना एक निश्चित जादुई शक्ति वाले समूह के नेता टुथा डी डेनॉन ने की थी। यह दस्तावेज़ 1632-1636 में लिखा गया था। तूथा दी दान यानी देवी दानू की संतान ने 1897 ईसा पूर्व से 1700 ईसा पूर्व तक आयरलैंड पर शासन किया। यह पत्थर इतना खास था कि इसका इस्तेमाल 500 ईस्वी तक सभी आयरिश राजाओं के राज्याभिषेक के लिए किया जाता था।

देवी दानू यूरोपीय परंपरा में एक नदी देवी थी। इससे कई नदियां भी जुड़ी हुई हैं। कुछ आयरिश ग्रंथों में देवी दानू के पिता को सर्वश्रेष्ठ देवता कहा गया है। वैदिक परंपरा में भी दानू देवी का उल्लेख मिलता है। दनु देवी दक्ष की बेटी और नदियों की देवी कश्यप मुनि की पत्नी थीं। संस्कृत में दानु शब्द का अर्थ बहता हुआ जल होता है। दक्ष सती और दानु की पुत्री थीं। दक्ष की दूसरी पुत्री माता सती का विवाह भगवान शिव से हुआ था। वैदिक परंपरा को मानने वालों के अनुसार लिया फेल नाम काफी हद तक शिव लिंग से मिलता-जुलता है।

आपको बता दें कि कई लोगों ने आयरिश शिवलिंग को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह क्षतिग्रस्त नहीं हुआ। पूरे विश्व में भगवान शिव की पूजा की जाती थी। इसके बहुत सारे सबूत हैं। आईएस आतंकवादियों द्वारा नष्ट किए गए निमरुद जैसे प्राचीन शहरों में भी शिव पूजा के साक्ष्य मिले थे।

कुत्ते के साथ विकृत आनंद लेना युवती को पड़ा भारी, दर्ज हुआ केस
कुदरत ने हर एक चीज के नियम बनाये है। जन्म और मृत्यु का नियम हो या पुरुष और प्रकृति के मिलन का नियम, हर चीज के लिए प्रकृति के नियम का पालन ही सभी के लिए सुखाकारी होता है। हालांकि कई लोग इन नियमों का उल्लंघन कर अपनी विकृति को संतोषने का प्रयास करते रहते है। इसके कारण कई बार उन्हें गंभीर परेशानियों में भी फंसना पड़ता है। कुछ ऐसा ही आयरलेंड में रहने वाली 29 वर्षीय युवती के साथ हुआ, जो की एक कुत्ते के साथ संबंध बनाने के कारण चर्चा में आई है। महिला को कुत्ते के साथ संबंध बनाने के लिए पशुओं के खिलाफ क्रूरता का मामला दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, महिला पर आरोप लगाया गया है की उसने एक कुत्ते के साथ साल 2019 में अपने घर मे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए थे। इसके चलते महिला पर केस दर्ज किया गया है। सुनवाई के दौरान तीन सितंबर को जा द्वारा शिकायत करने वाले पक्ष की और से कहा गया कि उन्होंने महिला के खिलाफ सबूत जमा कर लिए है और कोर्ट में पेश करने के लिए तैयार है। वहीं महिला के वकील ने कोर्ट के पास से अभी और भी समय मांगा था। क्योंकि उनकी क्लाइंट अभी वहाँ मौजूद नही थी।

जज ने केस को फिलहाल इस महीने के अंत तक के लिए स्थगित कर दिया है। पर अगली सुनवाई में आरोपी महिला को हाजिर रहने के लिए कहा गया है। इस बारे में सबूत पेश किए जाने पर केस को ऊपरी अदालत में ले जाया जा सकता है। जहां महिला को कड़ी सजा हो सकती है। कोर्ट ने फिलहाल केस के लिए मीडिया रिपोर्टिंग पर प्रतिबंध लगाया है।

ऐसी नींद लगी कि ये जानवर ढाई हजार किमी दूर पहुंच गया!
आयरलैंड के समंदर किनारे समुदी जीव वोलरस के दिखाई देने के कारण लोगों को काफी अचरज फ़ेल गया है। उत्तर ध्रुव के बर्फीले प्रदेशों में दिखाई देने वाला यह जीव आयरलैंड किस तरह पहुँच गया इसे लेकर लोगों में काफी प्रश्न घूम रहें है। आखिर कार जानकारों ने यह निष्कर्ष निकाला की यह वोलरस किसी हिमशीला पर सो रहा होगा और वह हिमशीला पानी में तैरते हुये वहाँ आ पहुंची होगी।

जब वह उठा तो वह अपने प्रदेश से काफी दूर पहुँच गया था। आयरलैंड के सबसे नजदीक के दो स्थल है जहां यह जीव देखने मिलता है। पहला ग्रीनलेंड का किनारा और दूसरा स्वालबार्ड का किनारा। हालांकि यह दोनों टापू यहाँ से अनुक्रम ढाई और 3 हजार किलोमीटर दूर है। ऐसे में यह माना जा रहा है की वॉलरस ने अनजाने में ही यह सफर तय कर ली है।

अब सबसे बड़ी दुविधा यह है की यदि वॉलरस इस पर्यावरण में नहीं रह पाया तो उसे वापिस कैसे भेजा जाएगा। एक हजार किलो के वजन वाले यह जीव उत्तरध्रुव के अलावा और कही नहीं देखने मिलते। इस जीव के बड़े दाँत के कारण इन्हें दूर से ही पहचाना जा सकता है। फिलहाल तो आयरलैंड के निवासी अपने समंदर के किनारे इस जीव को देखने का लुत्फ उठा रहे है।