Horoscope - Loktej

साप्ताहिक राशिफल : जानें कैसे रहेंगे आपके आने वाले सात दिन (8 से 14 मार्च)
मार्च माह के दूसरे हफ्ते में कैसा रहेगा आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र, यह आपको बताएगा आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल। जानिए, यह सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है। आपके लिए इस हफ्ते क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को व्यापारिक लाभ मिलने की संभावना बनी रहेगी। इस हफ्ते आपका वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा तथा जीवनसाथी द्वारा आपको कोई लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ सामंजस्य बनाकर चलना लाभकारी रहेगा। छात्र वर्ग को इस हफ्ते कार्यो में सफलता मिलेगी। सेहत संबंधी मामलों में आपको सुधार दिखेगा। हफ्ते का अंतिम भाग खर्च और भाग-दौड़ वाला बना रह सकता है।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को इस हफ्ते कोई सफलता प्राप्त हो सकती है। धन संबंधी मसलों के लिए यह हफ्ता अच्छा रहेगा। इस हफ्ते आपको मकान या जमीन से संबंधित कार्यो में सफलता मिल सकती है। आपको आय के नए मार्ग मिल सकते हैं। इस हफ्ते सेहत संबंधी परेशानियों में आपको राहत मिलेगी।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को शुरुआती दिनों में सेहत को लेकर कोई समस्या परेशान कर सकती है, लेकिन बाद के दिनों में सुधार संभव है। इस हफ्ते आप अपने पराक्रम के बल पर किसी बड़े कार्य में सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य रूप से चलती रहेंगी। अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। हफ्ते के अंत में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को व्यापारिक साझेदारों के साथ तालमेल बनाकर चलना हितकर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में न उलझें। इस हफ्ते नौकरी से संबंधित शुभ समाचार आपको दूर संचार के माध्यम से मिल सकता है। इस हफ्ते आय प्राप्ति के लिए परिश्रम अधिक बना रहेगा, किंतु धन का लाभ आपको मिलेगा।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को कार्यो को लेकर अधिक परिश्रम तथा दौड़-भाग बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव है। इस हफ्ते सेहत को लेकर कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। इसलिए अपने खान-पान का उचित ध्यान रखें। इस हफ्ते जीवनसाथी को धन लाभ की प्राप्ति के योग रहेंगे। संतान से लाभ तथा सहयोग मिलेगा।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को विरोधी पक्ष से किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। सेहत संबंधी समस्याओं में इस हफ्ते सुधार देखने को मिलेगा, फिर भी सेहत व खान-पान का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सफलता देने वाला रहेगा। आपको सरकारी लाभ मिल सकता है। व्यापारिक वर्ग के जातकों को हफ्ते का अंतिम भाग लाभ देने वाला साबित हो सकता है।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को शुरुआती दिनों में कामकाज को लेकर किसी प्रकार की समस्या बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ तालमेल बनाकर चलना उचित रहेगा। इस हफ्ते व्यर्थ के वाद-विवाद से अपने आपको दूर रखें। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता विशेष लाभ देने वाला रहेगा। हफ्ते का मध्य भाग धन का लाभ देने वाला हो सकता है। इस हफ्ते अपने खान-पान का उचित ध्यान रखें।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र के संदर्भ में कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। अधिकारी वर्ग के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता लाभ दे सकता है। सेहत संबंधी दिक्कतों में आपको इस हफ्ते आराम मिल सकता है। इस हफ्ते आपके दाम्पत्य जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। हफ्ते का अंतिम भाग धन लाभ वाला हो सकता है।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को पिता की ओर से कोई लाभ मिलने की संभावना रहेगी। इस हफ्ते आपकी वाणी-व्यवहार के कारण पारिवारिक लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति इस हफ्ते सामान्य रहेगी। सेहत संबंधी समस्या पर धन का व्यय संभव है। इस हफ्ते कार्यक्षेत में आपका पराक्रम बहुत अच्छा रहेगा। माता और बहन की सेहत को लेकर आ चिंतित हो सकते हैं।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातक अपने पारिवारिक जीवन का आनंद लेंगे। व्यापार से जुड़े जातक इस हफ्ते कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना पर अमल कर सकते हैं। इस हफ्ते जीवनसाथी को कोई लाभ मिल सकता है। इस हफ्ते सेहत से जुड़ी समस्याओं में आपको राहत मिल सकती है। आय को लेकर चल रही दिक्कतों का कोई समाधान आपको मिल सकता है। छात्र वर्ग को दिक्कतें बनी रह सकती हैं।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों की कार्यो के सिलसिले में भाग-दौड़ बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा आपको लाभ दे सकती है। सेहत को लेकर कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। इस हफ्ते आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा तथा उनसे आपको कोई लाभ भी मिल सकता है। आपके कारण आपकी माता को कोई कष्ट न हो, इसका ध्यान रखें। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को संतान से लाभ मिलने के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह हफ्ता आपको सफलता देने वाला रहेगा। धन लाभ को लेकर किए जा रहे प्रयासों में इस हफ्ते आपको सफलता मिल सकती है। छात्र वर्ग को इस हफ्ते शुभ परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। सरकारी अड़चनें इस हफ्ते दूर हो सकती हैं। इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य और घरेलू माहौल अच्छा रहेगा।

(ज्योतिषी विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष - मोबाइल नं. 91-6261231618 - मेल : कलाशांतिज्योतिष एटदरेट जीमेल डॉट कॉम