Gurugram - Loktej

ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने युवा खिलाड़ियों को दी सीख—खेल के साथ पढ़ाई भी है बेहद जरूरी
गुरुग्राम, 19 मार्च (वेब वार्ता)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने उभरते हुए खिलाड़ियों को आगाह किया है कि वे केवल खेल के भरोसे अपनी पढ़ाई को नजरअंदाज न करें।

गुरुग्राम के डीपीएस इंटरनेशनल में शिक्षाविद देवयानी जयपुरिया से चर्चा के दौरान सिंधू ने जोर देकर कहा कि खेल करियर अनिश्चितताओं से भरा होता है, जबकि शिक्षा जीवन भर साथ निभाती है।

उन्होंने साझा किया कि कोई भी खिलाड़ी 50 या 60 साल की उम्र तक शीर्ष स्तर पर नहीं खेल सकता, इसलिए रिटायरमेंट के बाद के जीवन के लिए शैक्षिक योग्यता अनिवार्य है।

सिंधू ने स्वयं एमबीए किया है और उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के कठिन शेड्यूल के बीच पढ़ाई जारी रखना आसान नहीं है, लेकिन भविष्य के लिए यह अत्यंत आवश्यक है।

सिंधू ने अपने करियर के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए बताया कि 2015 में उनके बाएं पैर में ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ हो गया था, जिसने उनके करियर पर सवालिया निशान लगा दिया था। उन्होंने चेतावनी दी कि खेल में चोटें बताकर नहीं आतीं और एक गंभीर चोट या सर्जरी किसी भी खिलाड़ी का करियर हमेशा के लिए खत्म कर सकती है।

ऐसे समय में यदि खिलाड़ी के पास शिक्षा का विकल्प नहीं है, तो वह मानसिक और आर्थिक रूप से टूट सकता है। उन्होंने राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद की बात का समर्थन करते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के लिए शिक्षा को प्राथमिकता दें ताकि वे जीवन की हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें।

30 वर्षीय स्टार शटलर ने बताया कि 2016 के रियो ओलंपिक से ठीक पहले वे गंभीर दर्द से जूझ रही थीं और उन्हें खुद पर शक होने लगा था। इसके बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत की और रजत पदक जीतकर इतिहास रचा।

वर्तमान में वे एक संक्षिप्त ब्रेक पर हैं और हाल ही में इजरायल-ईरान युद्ध के कारण हवाई क्षेत्र बंद होने से उन्हें दुबई में रुकना पड़ा था।

सिंधू ने अंत में कहा कि उनकी बात शायद अभी युवा खिलाड़ियों को कड़वी लगे, लेकिन जीवन के बाद के पड़ाव में उन्हें समझ आएगा कि खेल एक छोटा हिस्सा है, जबकि पढ़ाई असली पूंजी है। उनका मानना है कि सही संतुलन ही एक खिलाड़ी को पूर्ण व्यक्तित्व प्रदान करता है।

गुरुग्राम: एक वाहन की चपेट में आने से छह सफाई कर्मचारियों की मौत और पांच घायल
गुरुग्राम, 26 अप्रैल (भाषा) हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास शनिवार सुबह एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से छह सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 10 बजे उस दौरान हुआ जब 11 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कर रहे थे। अचानक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने सभी कर्मचारियों को टक्कर मार दी, जिससे उनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि मृतकों में एक व्यक्ति खेड़ी कलां गांव का रहने वला बताया जा रहा है और एक झिमरावत गांव का है।

अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पिकअप वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से दुर्घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी और हम सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं।’’

गुरुग्राम में 2,200 करोड़ रुपये से ट्रंप ब्रांड की आवासीय परियोजना बनाएंगी स्मार्टवर्ल्ड, ट्रिबेका
नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स और ट्रिबेका डेवलपर्स गुरुग्राम में ‘ट्रंप’ ब्रांड के तहत लगभग 2,200 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ एक अल्ट्रा-लक्जरी (बेहद आलीशान) आवासीय परियोजना विकसित करेंगी।

एम3एम ग्रुप की कंपनी स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स और ट्रिबेका ने गुरुग्राम के सेक्टर 69 में ‘ट्रंप रेजिडेंस’ परियोजना शुरू की है।

कुल 288 इकाइयों वाली इस परियोजना का कुल बिक्री योग्य क्षेत्रफल 12 लाख वर्ग फुट है।

भारत, अमेरिका के बाहर ट्रंप ब्रांड का सबसे बड़ा बाजार बन गया है।

इस साल जनवरी में डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी, जिसके बाद भारत में ट्रंप ब्रांड की दूसरी परियोजना की घोषणा की गई है।

भारत में ट्रंप ब्रांड की आधिकारिक प्रतिनिधि मुंबई स्थित ट्रिबेका डेवलपर्स ने कहा कि इन सौदों पर छह से आठ महीने पहले ही हस्ताक्षर किए गए थे।

स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स के सह-संस्थापक पंकज बंसल ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हम गुरुग्राम में ‘ट्रंप रेजिडेंस’ परियोजना शुरू कर रहे हैं। इसकी कुल लागत करीब 2,200 करोड़ रुपये होगी।”

उन्होंने कहा कि यह परियोजना पांच साल में पूरी होगी। इस परियोजना की बिक्री क्षमता करीब 3,500 करोड़ रुपये आंकी गई है।

स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स इस आवासीय परियोजना का निर्माण करेगी, जबकि भारत में ट्रंप ब्रांड की आधिकारिक प्रतिनिधि ट्रिबेका डेवलपर्स डिजायन, विपणन, बिक्री और पीएमसी (परियोजना प्रबंधन परामर्श) का जिम्मा देखेगी।

यह ट्रंप ब्रांड की गुरुग्राम में दूसरी आवासीय परियोजना और भारत में छठी परियोजना है। गुरुग्राम में पहली ट्रंप परियोजना विकसित करने वाला एम3एम समूह इस महीने से कब्जा देना शुरू कर देगा।

बंसल ने बताया कि कंपनी इस परियोजना को 27,000 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से पेश कर रही है। एक अपार्टमेंट की कीमत आठ करोड़ रुपये से लेकर 12 करोड़ रुपये तक है।

इस परियोजना में 51 मंजिल के दो टावर होंगे। इनकी ऊंचाई लगभग 200 मीटर होगी।

गुरुग्राम : एयर होस्टेस के यौन उत्पीड़न मामले में आरोपियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई
गुरुग्राम, 16 अप्रैल (भाषा) गुरुग्राम में स्थित मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर पड़ी एक एयर होस्टेस का यौन उत्पीड़न करने के आरोपियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मेदांता अस्पताल ने कहा कि आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है और वह जांच में पूरा सहयोग कर रहा है।

गुरुग्राम में स्थित मेदांता अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय दुरानी ने एक बयान में कहा कि संबंधित समय अवधि के अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज सहित सभी प्रासंगिक दस्तावेज गुरुग्राम पुलिस को दे दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।

पीड़ित महिला (46) ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह अपनी कंपनी की ओर से प्रशिक्षण के लिए गुरुग्राम आई थी और एक होटल में रुकी थी। शिकायत के अनुसार, तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित महिला के पति ने पांच अप्रैल को उसे गुरुग्राम के दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, 13 अप्रैल को छुट्टी मिलने के बाद उसने अपने पति को अस्पताल में अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की दर्दनाक कहानी बताई।

शिकायत में महिला ने कहा, "छह अप्रैल को जब मैं वेंटिलेटर पर थी, उस दौरान अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने मेरा यौन उत्पीड़न किया।"

महिला ने बताया कि चूंकि वह वेंटिलेटर पर थी, इसलिए वह बोल नहीं पा रही थी और बहुत डरी हुई थी।

उसने बताया कि वह अर्धचेतन अवस्था में थी और घटना के दौरान दो नर्सें उसके आसपास थीं, लेकिन उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया।

अस्पताल ने बयान में कहा, "हमें एक मरीज की शिकायत के बारे में जानकारी मिली है और हम संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।"

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा, "जांच जारी है और हम आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।"

पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद सोमवार को सदर थाने में अस्पताल के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पीड़िता का बयान सोमवार को अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की पहचान के लिए अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और ड्यूटी चार्ट की जांच कर रही है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गुरुग्राम में नई परियोजना में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत के 90 फ्लैट बेचे
नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने आवासीय संपत्ति बाजार में मांग में मंदी के बावजूद गुरुग्राम में अपनी नई लक्जरी आवास परियोजना के पेशकश के दिन करीब 90 फ्लैट 1,000 करोड़ रुपये से अधिक में बेचे हैं।

गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि गोल्फ कोर्स रोड स्थित ‘गोदरेज एस्ट्रा’ परियोजना के पेशकश के दिन करीब 90 फ्लैट बिके। यह परियोजना 2.76 एकड़ में फैली हुई है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौरव पांडे ने कहा, ‘‘ गुरुग्राम गोदरेज प्रॉपर्टीज के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण बाजार है। हम आने वाले वर्षों में वहां अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की उम्मीद करते हैं।’’

गोदरेज प्रॉपर्टीज देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर में से एक है।

गुरुग्राम में ‘विंटेज कार शो’ में आकर्षण का केंद्र रही ‘लाल परी’ एमजी रोडस्टर
( कुणाल दत्त )

गुरुग्राम, 21 मार्च (भाषा) हाल में गुरुग्राम में विशाल गोल्फ लिंक में आयोजित ‘विंटेज कार शो’ ‘21 गन सैल्यूट कॉन्कोर्स डी एलिगेंस’ के 11वें चरण में लगभग 125 पुरानी कारें और 50 पुरानी मोटरसाइकिलें मौजूद थीं लेकिन मिलेनियम सिटी के गोल्फ कोर्स में आकर्षण का केंद्र रही 1950 की विंटेज एमजी रोडस्टर ‘लाल परी’।

इस शो में महाराजा कारों से लेकर खूबसूरत क्लासिक कारें मौजूद थीं जो ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए किसी तीर्थस्थल से कम नहीं था। शो में 1903 डी डायन बोटोन (प्रदर्शित की गई सबसे पुरानी कार), 1917 फोर्ड मॉडल टी रोडस्टर, 1935 कैडिलैक फ्लीटवुड और 1948 बेंटले मार्क ड्रॉपहेड कूप (मूल रूप से बड़ौदा की महारानी के लिए बनाई गई थी) सहित अन्य दुर्लभ कारें मौजूद थीं।

‘लाल परी’ एमजी रोडस्टर के लिए यह घर वापसी का पल था जो 13 देशों में लगभग 13,500 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद अक्टूबर 2023 में ब्रिटेन पहुंची थी और अब इस कार शो में कार प्रेमियों को लुभा रही थी।

अहमदाबाद के दमन ठाकोर ‘लाल परी’ के मालिक हैं जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को लेकर 70 से ज्यादा दिन तक इसमें ब्रिटेन तक यात्रा की। उनकी पत्नी, पिता और बेटी इस दौरे पर उनके साथ थे और ऑक्सफोर्डशर के एबिंगडन के लोगों ने उनका स्वागत किया। यह जगह कई दशकों तक मॉरिस गैरेजेस का घर थी और 100 साल से अधिक पुरानी इस कंपनी ने ही ‘लाल परी’ को बनाया था।

और 75 साल बाद भी ‘लाल परी’ लोगों का दिल जीत रही है और उन्हें आकर्षित कर रही है। इसका प्रमाण यह है कि उसे ‘21 गन सैल्यूट कॉन्कोर्स डी'एलिगेंस के 11वें संस्करण में पुरस्कार मिला।

अहमदाबाद में रहने वाले 49 वर्षीय ठाकोर ने दो साल पहले अपनी बेशकीमती कार और दुनिया भर में उसकी अद्भुत यात्रा को याद करते हुए यहां ‘पीटीआई’ को बताया, ‘‘यह ‘लाल परी’ है। जब मैं तीन साल का था, तब मेरे पिता ने यह कार मेरे लिए खरीदी थी। और तब से हम इसके साथ बड़े हुए हैं। हम हर जगह इसमें ही जाते हैं और यहां तक ​​कि यह मेरी शादी के जश्न (2000 में) का भी हिस्सा रही। मेरी पत्नी की मायके से विदाई इसी कार में हुई थी। ’’

ठाकोर ने बताया लगभग 10 साल पहले परिवार ने इस एमजी कार को नया जीवन देने के बारे में सोचा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे देखते हुए बड़े हुए और इसने हमें बहुत खुशी दी है इसलिए हमने इसकी हालत सही करने के बारे में सोचा। तभी विचार आया कि हम इसे वापस उसी फैक्ट्री में क्यों नहीं ले जा सकते जहां इसे मूल रूप से बनाया गया था। ’’

ठाकोर ने कहा, ‘‘फिर सड़क के रास्ते से ‘भारत से लंदन’ कार यात्रा की बात शुरू हुई और परिवार की तीन पीढ़ियां इस कार में संयुक्त अरब अमीरात से ब्रिटेन तक पहुंचीं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘सफर हमारे घर अहमदाबाद से शुरू हुआ, हम मुंबई गए। मुंबई से इसे दुबई भेजा गया क्योंकि हम पाकिस्तान से नहीं जा सकते थे। दुबई से, ईरान, तुर्किये, यूनान, बुल्गारिया, मैसेडोनिया, मोंटेनेग्रो, अल्बानिया, क्रोएशिया, इटली और फिर स्विट्जरलैंड, फ्रांस और अंत में हम ब्रिटेन पहुंचे। ’’

ठाकोर ने कहा कि इस दौरान तकनीकी से लेकर अलग अलग तरह की कई चुनौतियां सामने आईं। उन्होंने कहा कि यात्रा की सबसे बड़ी चुनौती यही थी कि इस यात्रा को कर पाएंगे या नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि इससे पहले किसी ने ऐसा नहीं किया था। इसलिए हम सोच रहे थे, क्या हम ऐसा कर पाएंगे? और चूंकि खर्चा खुद ही करना था तो एक बार जब मन बना लिया फिर जो भी शारीरिक चुनौतियां आईं, हमने उनका आनंद लिया। ’’

ठाकोर ने कहा, ‘‘यह कार इतनी सुदंर है कि सभी को आकर्षित करती है। और हमारा उद्देश्य भी लोगों को जोड़ना था। जब लोग ब्रिटिश निर्मित कार की प्लेट पर जीआरए 9111 (गुजरात) नंबर देखते थे तो इसकी ओर आकर्षित हो जाते थे। ’’

यह पूछे जाने पर कि इसका असली मालिक कौन था, ठाकोर ने कहा, ‘‘हम इसके असली मालिक को नहीं जानते। यह 1950 में बनी थी। हमारे परिवार ने इसे 1979 में मुंबई से खरीदा था और उस समय इसका ‘बॉम्बे’ नंबर था जो उस समय ‘बॉम्बे’ था। ’’

कार में एक विशेष ‘हुड मोनोग्राम’ भी है। उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते थे कि यह यात्रा भारत और इंग्लैंड के इतिहास के बारे में हो। इसलिए हमने सोचा कि क्यों न ब्रिटिश कार पर ‘भारत के लौह पुरुष - सरदार पटेल’ का प्रतीक लगाया जाए और प्रतीकात्मक रूप से उन्हें दुनिया भर में ले जाया जाए ताकि एकता का संदेश फैलाया जा सके। ’’

‘मोनोग्राम’ के दोनों ओर स्टर्लिंग सिल्वर से बने भारत और ब्रिटेन के झंडे लगे हैं।

पुलिस ने 'रेडियो जॉकी' सिमरन सिंह की मौत को आत्महत्या बताया
गुरुग्राम, 27 दिसंबर (भाषा) हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि लोकप्रिय 'रेडियो जॉकी' (आरजे) सिमरन सिंह की मौत आत्महत्या का मामला है और इस मामले में आगे की जांच बंद कर दी गई है, क्योंकि उनके परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है और न ही कोई संदेह जताया है।

हालांकि, सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले लोगों की एक बड़ी संख्या ने पुलिस के निष्कर्ष पर विश्वास करने से इनकार कर दिया और उनके इंस्टाग्राम पेज पर टिप्पणी की कि उनकी 'हत्या' की गई थी।

पुलिस ने यहां बताया कि मामले की जांच बंद कर दी गई है। एक वरिष्ठ जांच अधिकारी ने पुष्टि की कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है और यह केवल आत्महत्या का मामला है।

उन्होंने कहा कि सिमरन के परिवार ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, इसलिए किसी तरह का संदेह नहीं है।

अपने प्रशंसकों के बीच 'जम्मू की धड़कन' के नाम से मशहूर सिमरन सिंह का इंस्टाग्राम प्रोफाइल उनके प्रशंसकों की टिप्पणियों से भरा पड़ा था, जिन्होंने पूरे प्रकरण पर अविश्वास व्यक्त किया।

सिमरन सिंह का शव बुधवार रात गुरुग्राम के सेक्टर-47 स्थित उनके किराए के घर में लटका मिला था।

रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने आत्महत्या की
गुरुग्राम, 26 दिसंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर की लोकप्रिय स्वतंत्र रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने यहां सेक्टर 47 स्थित अपने किराये के मकान में कथित तौर पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि बुधवार रात सिमरन का शव उनके कमरे में फंदे पर लटका मिला।

पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने बताया कि सिमरन के 'इंस्टाग्राम' पर छह लाख से ज्यादा 'फॉलोअर्स' थे।

गुरुग्राम: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ‘रैपर’ बादशाह का कटा 15 हजार रुपये का चालान
गुरुग्राम, 17 दिसंबर (भाषा) हरियाणा के गुरुग्राम की यातायात पुलिस ने सड़क की गलत साइड पर गाड़ी चलाने, तेज आवाज में संगीत बजाने और लापरवाही से वाहन चलाने के लिए लोकप्रिय रैप गायक बादशाह का 15,000 रुपये का चालान काटा है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 15 दिसंबर को हुई, जब बादशाह पंजाबी गायक करण औजला के एक संगीत कार्यक्रम में खास प्रस्तुति देने के लिए सोहना रोड स्थित ऐरिया मॉल आए थे।

पुलिस ने बताया कि जिस महिंद्रा थार में बादशाह मौजूद थे, वह पानीपत निवासी दीपेंद्र मलिक के नाम पर पंजीकृत है।

सड़क पर लंबा जाम होने के कारण बादशाह के काफिले में शामिल एक एसयूवी सड़क की गलत साइड पर जाने लगी और वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद यातायात पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और सोमवार को ‘रैपर’ को 15,000 रुपये का चालान जारी कर दिया।

यातायात निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया, ‘‘चालान काटा गया है और लापरवाही से वाहन चलाने, तेज आवाज में संगीत बजाने और गलत दिशा में वाहन चलाने के लिए कार्रवाई की गई है।’’

शराब की अवैध बिक्री में लगे लोगों ने गुरुग्राम के एक रेस्तरां पर हमला किया
गुरुग्राम, 16 दिसंबर (भाषा) हरियाणा के गुरुग्राम में सोहना चौक के निकट पुराने जेल परिसर में स्थित एक रेस्तरां पर करीब दो दर्जन लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समूह ने कथित तौर पर रेस्तरां संचालक सहित तीन लोगों पर हमला किया और वहां खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस स्थान पर हमला किया गया वहां रेस्तरां के सामने खुलेआम शराब पीने और बेचने वालों का जमावड़ा रहता है, जिस पर रेस्तरां संचालक ने आपत्ति जताई थी।

उन्होंने कहा कि वे लोग सोमवार को फिर आए और रेस्तरां में खड़े कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा दिनदहाड़े एक कार में आग लगा दी।

अधिकारियों ने बताया कि जब तक दमकल कर्मी पहुंचे तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

यह घटना इस्लामपुर गांव के मूल निवासी हरीश शर्मा द्वारा संचालित रेस्तरां ‘जेल की रोटी बोटी’ में हुई।

रविवार रात हरीश, उसका भाई अरुण और एक दोस्त मोहित रेस्तरां में थे कि तभी रात करीब 11 बजे दो दर्जन से ज्यादा लोग हथियारों से लैस होकर वहां आए और उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शर्मा के सिर पर बोतल से वार किया गया और अरुण पर चाकू से हमला किया गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद हमलावरों ने तीन ऑटो रिक्शा और दो बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा भाग गए।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

गुरुग्राम में दोस्त से मारपीट का बदला लेने के लिए हत्या करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
गुरुग्राम, 15 दिसंबर (भाषा) हरियाणा के गुरुग्राम में दो लोगों को अपने एक दोस्त की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार के अनुसार यश बाबू (20) दस दिसंबर की अपराह्न एक दोस्त से मिलने के लिए घर से निकला और वापस नहीं लौटा।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अगली सुबह उसका शव कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक झाड़ी में मिला, जिसके बाद सेक्टर 10ए पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद शनिवार रात बिहार के सिवान जिले के निवासी लकी (20) और गुरुग्राम के इस्लामपुर गांव के निवासी ध्रुव (21) को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि बाबू और उसके कुछ दोस्तों ने कुछ समय पहले लकी पर हमला किया था। हमले का बदला लेने के लिए आरोपियों ने बाबू को पार्टी में बुलाया, उसे शराब पिलाई और फिर धारदार हथियार व ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से ध्रुव को पांच दिन और लकी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

गुरुग्राम में जीप ने तिपहिया वाहन को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत और नौ घायल
गुरुग्राम, 14 दिसंबर (भाषा) हरियाणा के गुरुग्राम में एक तेज रफ्तार जीप ने एक तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और चालक समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में गुरुग्राम के सेक्टर 37 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जीप चालक को गिरफ्तार किया गया है।

हरियाणा के हिसार निवासी अंकुश मोर नामक यात्री द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, खांडसा गांव के पास और सनलाइफ अस्पताल के सामने सुबह करीब 5:30 बजे यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि वह (अंकुश) और अन्य यात्री सुबह 5:20 बजे रामपुरा फ्लाईओवर से तिपहिया वाहन पर बैठे थे।

उसने बताया कि तिपहिया वाहन अस्पताल के पास एक अन्य यात्री को बैठाने के लिए रुका था, लेकिन तभी तेज रफ्तार से आ रही जीप ने वाहन में टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में घायल हुए अशोक, राम खिलावन, रति राम, गुंजा गुप्ता, किरण देवी, योगेश, मुलायम सिंह, अवनेश कुमार और चालक राजबीर को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अवनेश को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

अंकुश ने शिकायत में बताया कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने जीप चालक प्रदीप कुमार को पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि जीप को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।