Newzealand - Loktej

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हुए हस्ताक्षर
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (वेब वार्ता)। भारत और न्यूजीलैंड के द्विपक्षीय संबंधों में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है।

दोनों देशों ने एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने ‘पीढ़ी में एक बार’ होने वाला क्रांतिकारी कदम बताया है।

इस समझौते के तहत न्यूजीलैंड के निर्यातकों को 1.4 अरब की आबादी वाले विशाल भारतीय बाजार तक सीधी पहुंच मिलेगी।

प्रधानमंत्री लक्सन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दशकों से जो समझौता असंभव माना जा रहा था, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब हकीकत बन चुका है। यह डील दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को नई ऊंचाई पर ले जाने का काम करेगी।

भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस समझौते की महत्वपूर्ण बारीकियों को साझा करते हुए बताया कि इसके लागू होने से भारत से न्यूजीलैंड जाने वाले लगभग 70 प्रतिशत उत्पादों पर अब कोई सीमा शुल्क (Customs Duty) नहीं लगेगा।

यह कदम विशेष रूप से भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) और पारंपरिक कारीगरों के लिए संजीवनी साबित होगा। गोयल ने रेखांकित किया कि आगरा का चमड़ा उद्योग और उत्तर प्रदेश का हथकरघा क्षेत्र इस समझौते से सीधे लाभान्वित होंगे।

‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ODOP) के तहत आने वाले हस्तशिल्प उत्पादों को अब वैश्विक पहचान मिलेगी, जिससे स्थानीय बुनकरों की आय में भारी वृद्धि की उम्मीद है।

व्यापार के साथ-साथ यह समझौता रणनीतिक साझेदारी और कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा। न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले ने भारत को अपनी ‘रणनीतिक प्राथमिकता’ बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच जल्द ही सीधी उड़ानें शुरू होने की संभावना है।

इससे न केवल व्यापारिक यात्राएं सुगम होंगी, बल्कि पर्यटन क्षेत्र को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह एफटीए कृषि, डेयरी और तकनीक जैसे क्षेत्रों में निवेश के नए द्वार खोलेगा।

भारत के लिए यह समझौता अपनी अर्थव्यवस्था को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनाने की दिशा में एक बड़ा रणनीतिक कदम है, जो भविष्य में व्यापार घाटे को कम करने में भी सहायक होगा।

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए मील का पत्थर; किसानों, पेशेवरों और छोटे व्यापारियों के लिए पैदा होंगे नए अवसर: पीयूष गोयल
आगरा, 26 अप्रैल (वेब वार्ता)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि भारत-न्यूजीलैंड एफटीए मील का पत्थर है और इससे किसानों, महिलाओं, कलाकारों, छोटे व्यापारियों और पेशेवरों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।

गोयल की ओर से यह बयान ऐसे समय पर दिया गया है, जब सोमवार को भारत और न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर हस्ताक्षर करेंगे।
न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले के साथ आगरा में निर्यातकों के साथ हुई एक बैठक में गोयल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप, यह समझौता हमारे दोनों देशों के बीच एक गहन, अधिक स्थाई और जन-केंद्रित साझेदारी के दरवाजे खोलता है।”

वहीं, मैक्ले ने कहा कि भारत न्यूजीलैंड के लिए एक रणनीतिक प्राथमिकता है और उन्होंने व्यवसायों से भारत में संयुक्त उद्यमों और निवेश को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

इस बैठक में चमड़ा और जूता, दवाइयों, मेडिकल डिवाइस, इंजीनियरिंग और स्पोर्ट्स गुड्स सेक्टर से जुड़े कारोबारियों ने हिस्सा लिया।
एफटीए के तहत न्यूजीलैंड को होने वाले भारत के सभी निर्यातों पर शुल्क हट जाएगा और न्यूजीलैंड से आयात होने वाले भारत के 95 प्रतिशत उत्पादों पर शुल्क या तो काफी कम हो जाएगा या पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।

इस समझौते से भारत को सभी टैरिफ मदों पर तुरंत शुल्क-मुक्त पहुंच प्राप्त होगी। यह न्यूजीलैंड द्वारा वर्तमान में भारत से निर्यात किए जाने वाले लगभग 450 टैरिफ मदों पर लगाए जाने वाले 10 प्रतिशत शुल्क से कम है, जिनमें वस्त्र और परिधान उत्पाद, चमड़ा और टोपी, चीनी मिट्टी के बर्तन, कालीन और वाहन एवं वाहन पुर्जे शामिल हैं।

भारत कई वस्तुओं को एफटीए से बाहर रखने में भी सफल रहा है, जिनमें दूध, क्रीम, मट्ठा, दही और पनीर जैसे सभी डेयरी उत्पाद, साथ ही कृषि उत्पाद शामिल हैं।

इस मुक्त व्यापार समझौते में एक प्रावधान यह भी है कि न्यूजीलैंड अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर का निवेश करेगा। यह यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईयू) द्वारा भारत के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौते में किए गए 100 अरब डॉलर के निवेश की ‘प्रतिबद्धता’ के समान है।

इसके अलावा, इस मुक्त व्यापार समझौते में कामकाजी पेशेवरों और छात्रों की आवाजाही से संबंधित कई प्रावधान भी शामिल हैं। न्यूजीलैंड ने किसी भी देश के साथ पहली बार छात्र आवाजाही और पढ़ाई के बाद वर्क वीजा पर एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

साथ ही, समझौते में कुशल भारतीयों के लिए तीन साल तक के प्रवास के लिए 5,000 वीजा का कोटा शामिल है, जो भारत के लिए रुचि के क्षेत्रों में काम कर सकते हैं। इन क्षेत्रों में आयुष प्रैक्टिशनर, योग प्रशिक्षक, शेफ और संगीत शिक्षक शामिल हैं, साथ ही आईटी, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और निर्माण जैसे अन्य प्रमुख क्षेत्र भी शामिल हैं।

समझौते में शामिल वर्किंग हॉलिडे वीजा कार्यक्रम के तहत, प्रतिवर्ष 1,000 युवा भारतीय 12 महीने की अवधि के लिए न्यूजीलैंड में कई बार प्रवेश कर सकते हैं।

टी20 विश्व कप: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड निराशाजनक, एक भी मैच नहीं जीती है टीम
अहमदाबाद, 07 मार्च (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है।

अपना पहला टी20 विश्व कप जीतने का सपना देख रही न्यूजीलैंड का अहमदाबाद में बेहद निराशाजनक रिकॉर्ड रहा है। न्यूजीलैंड ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 मैच खेले हैं और दोनों मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को अपनी पहली टी20 जीत का इंतजार है।

न्यूजीलैंड का टी20 विश्व कप 2026 में सफर शानदार रहा है। टीम 5 जीत और 2 हार के साथ सेमीफाइनल में पहुंची है। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने फिन एलन के रिकॉर्ड शतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

न्यूजीलैंड दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। पूर्व में न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप 2021 के फाइनल में पहुंची थी जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं, चौथी बार फाइनल खेलने जा रही दो बार की विजेता भारतीय टीम का अहमदाबाद में टी20 में शानदार रिकॉर्ड है। भारतीय टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 10 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 7 मैचों में टीम ने सफलता हासिल की है, और तीन मैचों में हार मिली है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड, नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, और न्यूजीलैंड को भी हराया है।

टी20 विश्व कप 2026 के दौरान भारतीय टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 मैच खेले है। इसमें एक मैच में जीत मिली है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम 2021 के बाद से इस स्टेडियम में तीन मैच हारी है। इस तरह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम का टी20 में जो रिकॉर्ड है, वह उत्साहजनक है।

अब तक, इस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में छह मैच हुए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने तीन मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीमों ने दो जीते हैं। एक मैच टाई रहा है।

भारतीय टीम अगर विश्व कप जीतती है तो लगातार 2 टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी।

फ़ाइनल में चुनौतियां अलग होंगी लेकिन हमें ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद : सैंटनर
कोलकाता, 05 मार्च (वेब वार्ता)। टी20 विश्व कप के सेमीफ़ाइनल में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ मिली बड़ी जीत के बाद अब मिचेल सैंटनर की नजर अहमदाबाद में होने वाले फ़ाइनल पर है। सेमीफ़ाइनल में उनकी टीम ने 170 रनों के लक्ष्य को सिर्फ़ 12.3 ओवरों में हासिल कर लिया।

इस जीत के बाद सैंटनर ने कहा है कि उनकी पूरी कोशिश होगी कि फ़ाइनल में भी इसी तरह के प्रदर्शन को दोहराया जाए, लेकिन उन्हें यह भी पता है कि फ़ाइनल की पिच और परिस्थितियां बिल्कुल अलग होंगी।

ईडन गार्डन्स के मैदान पर न्यूज़ीलैंड की टीम ने मैच की शुरुआत से ही दक्षिण अफ़्रीका पर दबाव बनाए रखा। पावरप्ले में ही उनके गेंदबाज़ों ने क्विंटन डी कॉक और रायन रिकलटन का विकेट गिरा दिया था।

इसके बाद जब न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाज़ी की बारी आई तो फ़िन एलन और टिम साइफ़र्ट ने पावरप्ले में ही 84 रन बना कर 170 के लक्ष्य को काफ़ी छोटा बना दिया। सैंटनर ने मैच के बाद कहा, “अगर हम पावरप्ले में विकेट गंवा देते तो मुकाबला थोड़ा मुश्किल हो सकता था। लेकिन फ़िन और साइफ़र्ट ने शुरुआत से ही आक्रमणजारी रखा।

विकेट गिरने के बाद भी फ़िन ने वही लय बनाए रखी। गेंदबाज़ी में हमने पहले दो ओवर के लिए एक योजना बना कर रखी थी, जहां हमने मकौंकी का इस्तेमाल करते हुए विकेट हासिल किए।

इसके बाद हमने सोचा था कि मैच जैसा चलेगा, हम उसी हिसाब से फ़ैसले लेंगे।” सैंटनर की बात से दक्षिण अफ़्रीका के कप्तान एडन मारक्रम भी सहमत नजर आए। उन्होंने एलन की पारी का ज़िक्र करते हुए कहा, “जब कोई बल्लेबाज़ उस तरह की पारी खेल देता है तो अक्सर मैच आपके पक्ष में नहीं जाता।

ऐसे में 170 तक पहुंचना भी ईमानदारी से कहूं तो अच्छी कोशिश थी। टी20 क्रिकेट में अक्सर ऐसा होता है कि अगर पावरप्ले में टीम तेज शुरुआत कर ले तो मैच का रुख वहीं तय हो जाता है। फ़िन एलन की पारी और टिम साइफ़र्ट की पारी को बहुत बड़ा श्रेय जाता है। उन्होंने बहुत जल्दी मैच को हमारे हाथ से निकाल दिया।”

एलन का यह शतक पुरुष टी20 विश्व कप इतिहास के नॉकआउट में पहला शतक है। पुरुष टी20 इतिहास में यह संयुक्त तौर पर तीसरा सबसे तेज़ शतक भीथा। इसके अलावा साइफ़र्ट और एलन की जोड़ी किसी पुरुष टी20 सीरीज़ या टूर्नामेंट में सर्वाधिक रनों की साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है।

इस साझेदारी के बारे में सैंटनर ने कहा, “यह एक ख़ास प्रदर्शन था। ब्रेक के समय 170 का स्कोर हमें अच्छा लग रहा था, लेकिन टी20 में कुछ कहा नहीं जा सकता। अगर पावरप्ले में विकेट गिर जाते तो मुकाबला थोड़ा मुश्किल हो सकता था। लेकिन उन्होंने शुरुआत से ही आक्रमण जारी रखा। फ़िनी ने वही लय बनाए रखी। अगर हम ऐसा फिर कर सकें तो बहुत अच्छा होगा।”

टीम की योजना के बारे में उन्होंने कहा, “हर बार जब आप मैदान पर उतरते हैं और कोई मैच हारते हैं तो उससे कुछ न कुछ सीखते हैं। आज हमारा फ़ोकस यही था कि पूरे मैच में दबाव बनाए रखें। जब आप लगातार विकेट लेते रहते हैं तो बल्लेबाज़ी कर रही टीम के लिए लय बनाए रखना मुश्किल हो जाता है।”

इससे पहले लीग स्टेज के दौरान न्यूज़ीलैंड को दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ हार का सामना करना पड़ा था। उनसे पूछा गया कि क्या उनकी टीम ने उस हार से कुछ सीखा था। उस सवाल का जवाब देते हुए सैंटनर ने कहा, “आप जानते हैं कि दक्षिण अफ़्रीका कितनी मज़बूत टीम है।

हर बार जब आप मैदान पर उतरते हैं और कोई मैच हारते हैं तो उससे कुछ न कुछ सीखते हैं। आज हमारा फ़ोकस यही था कि पूरे मैच में दबाव बनाए रखें।” अहमदाबाद में होने वाले फ़ाइनल के बारे में सैंटनर ने कहा, “अगला मैदान अलग होगा।

लाल मिट्टी और काली मिट्टी की पिच में फर्क़ होता है और कई तरह के कारक होते हैं। लेकिन इस मैच से पहले हम कुछ हिस्सों में अच्छा खेल रहे थे। आज हम पूरे मैच में अच्छे रहे। उम्मीद है कि फ़ाइनल में भी वैसा ही खेलेंगे।”

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से भारत का विश्व कप की टीम का खाका तैयार
तिरुवनंतपुरम, 01 फरवरी (वेब वार्ता)। न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को यहां खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान पहले ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने तेज गेंदबाज जैकब डफी को छक्का जड़ा, जिसकी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने डगआउट से सिर हिलाकर सराहना की।

भारतीय कप्तान तब नॉन-स्ट्राइकर छोर पर थे जब ईशान किशन ने काइल जैमीसन की तेज उछाल वाली गेंद को स्क्वायर लेग के ऊपर से छह रन के लिए भेजा। सूर्यकुमार ने एक बार फिर सराहना में सिर हिलाया।

सूर्यकुमार की इस खुशी के दो कारण हो सकते हैं। भारत को आगामी टी20 विश्व कप में अपने खिताब का बचाव करने के लिए जरूरी विस्फोटक ताकत मिल गई है तथा दूसरा टीम के पास शीर्ष क्रम में अभिषेक, सूर्यकुमार और किशन के रूप में तीन ऐसे बल्लेबाज मिल गए हैं जो टीम की रणनीति पर अच्छी तरह से अमल कर सकते हैं।

कुल मिलाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से भारत को सात फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी वास्तविक टीम का खाका मिल गया है और अब वह जानती है कि उसे आईसीसी के इस टूर्नामेंट में किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरना है।

टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड ने बेन सियर्स को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया
वेलिंगटन, 30 जनवरी (वेब वार्ता)। तेज गेंदबाज बेन सियर्स को 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी। सियर्स रविवार को मुंबई में टी20 विश्व कप टीम से जुड़ेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि सियर्स काइल जैमीसन की जगह लेंगे, जिन्हें पिछले सप्ताह एडम मिल्ने के हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर होने के बाद टीम में शामिल किया गया था। मिल्ने को एसए20 में गेंदबाजी करते समय चोट लगी थी, जिसके बाद हुए स्कैन से चोट की गंभीरता का पता चला।

सियर्स न्यूजीलैंड के घरेलू सुपर स्मैश कॉम्पिटिशन में वेलिंगटन के लिए अच्छी फॉर्म में हैं। हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि सियर्स ने हैमस्ट्रिंग इंजरी से अच्छी वापसी की है, जिसकी वजह से वह होम समर की शुरुआत से बाहर हो गए थे। उन्होंने कहा, “बेन ने खुद को वापस मैदान पर लाने के लिए कड़ी मेहनत की है, और उसे वापस खेलते और अच्छा परफॉर्म करते देखना बहुत अच्छा रहा है।

उसने फायरबर्ड्स के साथ पूरा सुपर स्मैश कैंपेन खेला, जहां वह अपने नौ मैचों में 15 विकेट लेकर राउंड-रॉबिन स्टेज से कॉम्पिटिशन का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज था।”

वाल्टर ने कहा, “बेन का भारत में हमारे साथ होना और विश्व कप में किसी के चोटिल होने पर असर डालने के लिए तैयार रहना बहुत अच्छा होगा।” न्यूजीलैंड को ग्रुप डी में अफगानिस्तान, कनाडा, साउथ अफ्रीका और यूएई के साथ रखा गया है। कीवी टीम का पहला मैच 8 फरवरी को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ होगा।

विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड स्क्वाड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी रिजर्व: बेन सियर्स

न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर भारत ने टी20 में लगातार 10वीं जीत दर्ज की
गुवाहाटी, 26 जनवरी (वेब वार्ता)। अभिषेक शर्मा (नाबाद 68) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 57) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में 60 गेंदे शेष रहते न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है। यह टी-20 में भारत की लगातार 10वीं जीत है।

154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मैच की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये इशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई। चौथे ओवर में ईश सोढ़ी ने इशान किशन को आउटकर इससाझेदारी को तोड़ा। इशान किशन ने 13 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 28 रनों की पारी खेली।

भारत ने 10 ओवरों में दो विकेट पर 155 रन बनाकर आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। अभिषेक (14 गेंद) में अपना अर्धशतक पूरा कर हार्दिक पंड्या (16 गेंद) को पीछे किया। इस सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अभी भी युवराज सिंह (12 गेंद) के नाम है।

अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में सात चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए नाबाद 68 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 57 रन बनाये। इस जीत के साथ ही भारत ने
पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

यह टी-20 में भारत की लगातार 10वीं जीत है। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट लिये।
इससे पहले आज यहां जसप्रीत बुमराह (तीन विकेट), रवि बिश्नोई और हार्दिक पंड्या (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 153 के स्कोर पर रोक दिया था।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 34 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। डेवन कॉन्वे (एक) को हर्षित राणा ने आउट किया।

रचिन रविंद्र (चार) को हार्दिक पंड्या ने तथा टिम साइफर्ट (12) को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन की जोड़ी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हुई। 12वें ओवर में रवि बिश्नोई ने मार्क चैपमैन 23 गेंदों में 32 रन को आउट कर इस साझेदारी का
अंत किया।

डैरिल मिचेल (14) को हार्दिक पंड्या ने आउट किया। काइल जेमीसन (तीन) को बुमराह ने बोल्ड आउट किया। मैट हेनरी (एक) आठवें विकेट के रूप में रनआउट हुये। न्यूजीलैंड का 20वें ओवर में कप्तान मिचेल सैंटनर 17 गेंदों में 27 के रूप में गिरा।

न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 153 रन का स्कोर बनाया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिये। रवि बिश्नोई को दो-दो विकेट मिले। हर्षित राणा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया, टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त
नागपुर, 22 जनवरी (वेब वार्ता)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम, जामठा, नागपुर में खेला गया।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका टी20 में सर्वोच्च स्कोर है। जवाब में न्यूजीलैंड 20 ओवरों में 7 विकेट पर 190 रन ही बना सकी। भारत ने 48 रनों की शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।

भारत की पारी की शुरुआत में शुरुआती झटके लगे। संजू सैमसन (10) और ईशान किशन (8) जल्दी आउट हो गए, स्कोर 27/2 हो गया। यहां से अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज अपनाया। उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 99 रनों की मजबूत साझेदारी की। सूर्यकुमार यादव 22 गेंदों में 32 रन (4 चौके, 1 छक्का) बनाकर आउट हुए।

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे। वे ईश सोढ़ी की गेंद पर कैच आउट हुए, स्कोर 149/4।इसके बाद हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों में 25 रन (3 चौके, 1 छक्का) बनाए। शिवम दुबे 9 रन पर आउट हुए।

अंत में रिंकू सिंह ने नाबाद 44 रनों की उपयोगी पारी खेली। 20 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के लगाकर उन्होंने स्कोर को 238 तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और काइल जैमीसन ने 2-2 विकेट झटके।

जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। दूसरी गेंद पर डेवोन कॉन्वे (0) आउट हो गए। रचिन रवींद्र (1) भी जल्दी पवेलियन लौटे, स्कोर 1/2। टिम रॉबिन्सन और ग्लेन फिलिप्स ने तीसरे विकेट के लिए 30 गेंदों में 51 रन जोड़े। रॉबिन्सन 15 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए।

फिलिप्स ने मार्क चैपमैन के साथ चौथे विकेट के लिए 42 गेंदों में 79 रन की साझेदारी की। फिलिप्स ने 40 गेंदों में 78 रन (4 चौके, 6 छक्के) बनाए, जबकि चैपमैन 39 रन पर आउट हुए। डेरिल मिचेल 28 और कप्तान सैंटनर नाबाद 20 रन बनाकर नाकाम रहे।

भारत की गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट चटकाए। यह जीत भारत की टी20 विश्व कप तैयारियों के लिए शानदार शुरुआत साबित हुई।

डेरिल मिचेल ने वनडे फॉर्मेट का नौवां और भारत के खिलाफ चौथा शतक लगाया
इंदौर, 18 जनवरी (वेब वार्ता)। भारत के खिलाफ अपना प्रचंड फॉर्म जारी रखते हुए न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने इंदौर में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे में एक बार फिर शतक लगा दिया है। मिचेल का सीरीज का यह लगातार दूसरा शतक है।

डेरिल मिचेल ने 106 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 10 चौके लगाए। मिचेल चौथे नंबर पर तब बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, जब न्यूजीलैंड 5 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने विल यंग 30 के साथ 53 रन की साझेदारी की।

रिपोर्ट लिखे जाने तक मिचेल ने चौथे विकेट के लिए ग्लेन फिलिप्स के साथ नाबाद 158 रन की साझेदारी कर ली थी। न्यूजीलैंड ने 37 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बना लिए थे।

मिचेल 110 गेंद पर 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 109 और फिलिप्स 68 गेंद पर 1 छक्का और 6 चौके की मदद से 70 रन बनाकर खेल रहे थे। न्यूजीलैंड बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है। डेरिल मिचेल के वनडे करियर का यह नौवां शतक है। भारत के खिलाफ उनका यह चौथा शतक है।

राजकोट में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में भी मिचेल ने 117 गेंद पर 131 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी और सीरीज में 1-1 की बराबरी कराई थी।

इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। तेज गेंदबाजों हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी थी।

राणा ने डेवन कोनवे को 5 और विल यंग को 30 के निजी स्कोर पर आउट किया, जबकि अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकोलस को शून्य के स्कोर पर पहले ही ओवर में आउट किया था। इसके बाद मिचेल और फिलिप्स की बदौलतन्यूजीलैंड ने दमदार वापसी की है।

न्यूजीलैंड एफटीए के तहत भारतीय वस्तुओं के जीआई पंजीकरण के लिए कानून में संशोधन करेगा
नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) न्यूजीलैंड ने भारत के साथ अपने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत एक बाध्यकारी प्रतिबद्धता जताई है। इसके तहत वह समझौते के लागू होने के 18 महीनों के भीतर अपने कानून में संशोधन करेगा ताकि वहां वाइन और स्पिरिट के अलावा भारतीय वस्तुओं के भौगोलिक संकेतक (जीआई) पंजीकरण को सुगम बनाया जा सके।

न्यूजीलैंड का वर्तमान जीआई कानून केवल भारत की वाइन और स्पिरिट के पंजीकरण की अनुमति देता है।

जीआई, एक प्रकार का बौद्धिक संपदा अधिकार है। यह मुख्य रूप से एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र से उत्पन्न कृषि, प्राकृतिक या विनिर्मित उत्पाद (हस्तशिल्प और औद्योगिक वस्तुएं) को दर्शाता है।

आमतौर पर, जीआई दर्जे वाला उत्पाद गुणवत्ता और विशिष्टता को दर्शाता है, जो मूल रूप से इसके उत्पत्ति स्थान से संबंधित होता है।

एक बार किसी उत्पाद को जीआई का दर्जा मिल जाने के बाद, कोई भी व्यक्ति या कंपनी उस नाम से समान वस्तु नहीं बेच सकती। इसके अन्य लाभों में उस वस्तु को कानूनी संरक्षण, दूसरों द्वारा अनधिकृत उपयोग की रोकथाम और निर्यात को बढ़ावा देना शामिल है।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि भारत की वाइन, स्पिरिट और ‘अन्य वस्तुओं’ के पंजीकरण को सुगम बनाने के लिए कानून में संशोधन सहित सभी आवश्यक कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई गई है। यह लाभ न्यूजीलैंड ने यूरोपीय संघ (ईयू) को दिया है।

मंत्रालय ने कहा, “समझौते के लागू होने के 18 महीने के भीतर यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।”

दोनों देशों ने सोमवार को मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता के समापन की घोषणा की। समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद इसे लागू किए जाने की संभावना है और इस प्रक्रिया में लगभग सात से आठ महीने लग सकते हैं।

जीआई दर्जे वाली चर्चित वस्तुओं में बासमती चावल, दार्जिलिंग चाय, चंदेरी कपड़ा, मैसूर रेशम, कुल्लू शॉल, कांगड़ा चाय, तंजावुर पेंटिंग्स, इलाहाबाद सुरखा, फर्रुखाबाद प्रिंट्स, लखनऊ जरदोजी और कश्मीर अखरोट की लकड़ी की नक्काशी शामिल हैं।

भारत-न्यूजीलैंड की एफटीए पर वार्ता संपन्न; शुल्क-मुक्त पहुंच, 20 अरब डॉलर का एफडीआई होगा उपलब्ध
नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) भारत और न्यूजीलैंड ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत पूरी होने की सोमवार को घोषणा की। यह समझौता श्रम-गहन क्षेत्रों से आने वाले विभिन्न घरेलू उत्पादों को शुल्क-मुक्त पहुंच देगा। साथ ही इससे अगले 15 वर्ष में 20 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) उपलब्ध होगा।

इस समझौते से अगले पांच वर्ष में वस्तुओं व सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके पांच अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड को भेड़ के मांस, ऊन, कोयला और वनों एवं लकड़ी से बनी 95 प्रतिशत से अधिक वस्तुओं पर शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी। समझौते के तहत न्यूजीलैंड को कीवी फल, शराब, कुछ समुद्री खाद्य पदार्थ, चेरी, एवोकाडो, पर्सिमन, शिशु ‘फॉर्मूला’, मनुका शहद और दूध ‘एल्ब्यूमिन’ जैसी कई अन्य वस्तुओं पर शुल्क छूट भी मिलेगी।

घरेलू किसानों और सूक्ष्म लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के हितों की सुरक्षा के लिए भारत राजनीतिक रूप से संवेदनशील दुग्ध क्षेत्र जैसे दूध, क्रीम, व्हे, दही तथा पनीर में कोई शुल्क छूट नहीं देगा।

इस समझौते के अंतर्गत शामिल न होने वाले अन्य उत्पाद वनस्पति उत्पाद (प्याज, चना, मटर, मक्का, बादाम), चीनी, कृत्रिम शहद, पशु, वनस्पति या सूक्ष्मजीवों से प्राप्त वसा और तेल, हथियार व गोला-बारूद, रत्न एवं आभूषण, तांबा तथा उसके उत्पाद और एल्युमीनियम तथा उससे संबंधित वस्तुएं हैं।

इसने कुशल व्यवसायों में कार्यरत भारतीय पेशेवरों के लिए एक नए अस्थायी रोजगार प्रवेश वीजा मार्ग के माध्यम से कुशल रोजगार के रास्ते भी खोले हैं। इसमें किसी भी समय 5,000 वीजा का ‘कोटा’ शामिल होता है और अधिकतम तीन साल तक का प्रवास संभव होता है।

इसमें आयुष चिकित्सकों, योग प्रशिक्षकों, भारतीय रसोइयों और संगीत शिक्षकों जैसे भारतीय व्यवसायों के साथ-साथ आईटी, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा एवं निर्माण जैसे उच्च मांग वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है जिससे कार्यबल की आवाजाही एवं सेवा व्यापार को मजबूती मिलेगी।

इस समझौते पर हस्ताक्षर होने और इसके लागू होने में संभवत: करीब सात से आठ महीने लग जाएंगे। यह समझौता अमेरिका में 50 प्रतिशत शुल्क का सामना कर रहे भारतीय निर्यातकों को ‘ओशिनिया’ क्षेत्र में अपने निर्यात को विविधतापूर्ण बनाने में मदद करेगा।

भारत पहले ही ऑस्ट्रेलिया के साथ एक व्यापार समझौता लागू कर चुका है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और न्यूजीलैंड के उनके समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन ने समझौते को अंतिम रूप देने की घोषणा सोमवार को की। दोनों प्रधानमंत्रियों ने फोन पर बातचीत की जिसके बाद मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता संपन्न होने की घोषणा की गई।

मार्च, 2025 में लक्सन की भारत यात्रा के दौरान बातचीत शुरू होने के बाद दोनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि नौ महीनों के रिकॉर्ड समय में मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत संपन्न की है। यह दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने की साझा महत्वाकांक्षा एवं राजनीतिक इच्छाशक्ति को दर्शाता है।

यह मुक्त व्यापार समझौता द्विपक्षीय आर्थिक जुड़ाव को बेहद गहरा करेगा, बाजार पहुंच को बढ़ाएगा, निवेश प्रवाह को बढ़ावा देगा तथा दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को मजबूत करेगा। साथ ही दोनों देशों के नवोन्मेषकों, उद्यमियों, किसानों, एमएसएमई, छात्रों तथा युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर खोलेगा।

आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘ दोनों नेताओं ने अगले पांच वर्ष में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के साथ-साथ अगले 15 वर्ष में न्यूजीलैंड द्वारा भारत में 20 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश पर विश्वास व्यक्त किया।’’

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस निवेश से घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार सृजित होंगे।

इस समझौते के तहत न्यूजीलैंड, भारतीय किसानों को उत्पादकता एवं गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करने के उद्देश्य से कीवी फल, सेब और शहद पर एक समर्पित कृषि-प्रौद्योगिकी कार्ययोजना स्थापित करेगा।

इस सहयोग में उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना, बेहतर रोपण सामग्री, उत्पादकों के लिए क्षमता निर्माण एवं बाग प्रबंधन, फसल कटाई के बाद की प्रथाओं, आपूर्ति श्रृंखला प्रदर्शन तथा खाद्य सुरक्षा के लिए प्रौद्योगिकी सहायता शामिल है।

न्यूजीलैंड ने भौगोलिक संकेतक (जीआई) पर अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाया है जिसमें भारत की ‘वाइन’ एवं ‘स्पिरिट’ के पंजीकरण को सुविधाजनक बनाने के लिए अपने कानून में संशोधन करना भी शामिल है।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘ आयुष, संस्कृति, मत्स्य पालन, ऑडियो-विजुअल पर्यटन, वानिकी, बागवानी एवं पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के क्षेत्र में सहयोग पर सहमति बनी है।’’

इस समझौते में शुल्क उदारीकरण के अलावा, बेहतर नियामकीय सहयोग के माध्यम से गैर-शुल्क बाधाओं को दूर करने और सीमा शुल्क, स्वच्छता एवं पादप-स्वच्छता उपायों तथा व्यापार अनुशासन में तकनीकी बाधाओं को सुव्यवस्थित करने के प्रावधान शामिल हैं।

न्यूजीलैंड में त्वरित नियामकीय पहुंच के माध्यम से दवा और चिकित्सकीय उपकरण क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा जिससे अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए), यूरोपीय संघ की यूरोपीय औषधि एजेंसी (ईएमए) और ब्रिटेन की ‘ मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी’ (एमएचआरए) सहित तुलनीय नियामकों से जीएमपी (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस) और जीसीपी (गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस) निरीक्षण रिपोर्ट की स्वीकृति संभव हो सकेगी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ इससे दोहराव वाले निरीक्षण कम होंगे, अनुपालन लागत कम होगी और उत्पाद अनुमोदन में तेजी आएगी जिससे न्यूजीलैंड को भारत के दवा और चिकित्सकीय उपकरण निर्यात में वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।’’

गोयल ने कहा कि यह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा सातवां समझौता है जिसे अंतिम रूप दिया गया। इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, यूरोपीय मुक्त व्यापार संगठन (ईएफटीए), ओमान और मॉरीशस के साथ ऐसे समझौते संपन्न हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड समझौता पहला ऐसा समझौता है जिसमें वार्ता में शामिल भारतीय पक्ष के सभी प्रमुख अधिकारी महिलाएं थीं। भारत की मुख्य वार्ताकार मंत्रालय में संयुक्त सचिव पेटल ढिल्लों हैं।

मंत्री ने कहा कि भारत ने अब तक ‘फाइव आइज’ (एफवीईवाय) गठबंधन के तीन सदस्यों ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौतों को अंतिम रूप दे दिया है।

खुफिया जानकारी साझा करने वाले नेटवर्क में शामिल पांच देश ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका हैं।

भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत के उन्नत चरण में है और कनाडा के साथ व्यापार समझौते के लिए बातचीत फिर से शुरू करने की प्रक्रिया में है।

गोयल ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ न्यूजीलैंड के साथ वर्तमान द्विपक्षीय व्यापार कम है लेकिन इसमें विकास की अपार संभावनाएं हैं।’’

भारत-न्यूजीलैंड द्विपक्षीय माल व्यापार 2024-25 में 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जबकि वस्तुओं एवं सेवाओं का कुल व्यापार 2024 में करीब 2.4 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। इसमें केवल सेवाओं की हिस्सेदारी 1.24 अरब अमेरिकी डॉलर थी जिसका नेतृत्व यात्रा, आईटी तथा व्यावसायिक सेवाओं ने किया।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि भले ही समझौते के लिए औपचारिक दौर की केवल पांच वार्ता आयोजित की गईं लेकिन दोनों पक्ष इसको पूरा करने के लिए निरंतर संपर्क में रहे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ एक भी टेस्ट नहीं हारा है न्यूजीलैंड
ऑकलैंड, 07 अगस्त (वेब वार्ता)। न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच 7 अगस्त से बुलावायो में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहला मैच जीतकर न्यूजीलैंड सीरीज में 1-0 से आगे है। न्यूजीलैंड ने कभी भी जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं गंवाया है।

न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच 1992 में पहला टेस्ट खेला गया था। पिछले 33 सालों में दोनों टीमों के बीच 18 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें 12 मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है। शेष 6 मैच ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच से पहले जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास जहां डिगा हुआ है, वहीं न्यूजीलैंड आत्मविश्वास से भरी हुई है।

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के प्रदर्शन में पिछले एक दशक में लगातार गिरावट देखी गई है। टी20 और वनडे में टीम अपने प्रदर्शन से कभी-कभी चौंकाती है, लेकिन टेस्ट मैचों में उसे अपने घर में अफगानिस्तान जैसी नई टीम से भी हारकर सीरीज गंवानी पड़ी थी।

रैंकिंग नीचे होने की वजह से जिम्बाब्वे को अब ज्यादातर टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिलता है। टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खेलने वाले देशों की सूची में भी शामिल नहीं है। जिम्बाब्वे-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) का हिस्सा नहीं है।

जिम्बाब्वे अपने घर में मौजूदा टेस्ट सीरीज खेल रही है। उसके पास न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत की शुरुआत करने का मौका है। लेकिन, जिस तरह का प्रदर्शन जिम्बाब्वे का खासकर टेस्ट मैचों में रहा है, उसे देखते हुए जीत मुश्किल है। पिछला टेस्ट भी जिम्बाब्वे ने नौ विकेट से गंवाया था।

हालांकि, न्यूजीलैंड भी इस सीरीज में कई अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से अपनी पूरी क्षमता के साथ नहीं खेल रही है। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम इंजरी की वजह से पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। वह दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो चुके हैं। कप्तान मिशेल सेंटनर कर रहे हैं।

दूसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले तेज गेंदबाज विल ओ’रूर्के भी इंजरी की वजह से बाहर हो गए। केन विलियमसन जैसा दिग्गज बल्लेबाज भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इसके बावजूद न्यूजीलैंड संतुलित और मजबूत दिख रही है।