Malasiya - Loktej

आंतकवाद पर कोई दोहरा मापदंड नहीं और कोई समझौता नहीं : मलेशिया में बोले पीएम मोदी
कुआलालंपुर/नई दिल्ली, 08 फरवरी (वेब वार्ता)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की और फिर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सामने बयान दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मलेशिया भारतीय मूल की आबादी वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है और दोनों देशों की सभ्यताएं सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभार जताया और बताया कि 2026 की अपनी पहली विदेश यात्रा में वे मलेशिया आए हैं।

पीएम मोदी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में भारत–मलेशिया संबंधों में नई गति और गहराई आई है। दोनों देशों के बीच ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल अर्थव्यवस्था, बायोटेक, आईटी, पर्यटन और पीपल-टू-पीपल कनेक्शन में सहयोग मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा सहयोग, काउंटर टेररिज्म, इंटेलिजेंस शेयरिंग और मेरिटाइम सुरक्षा में भी दोनों देशों का सहयोग बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा एआई, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा में साझेदारी को और बढ़ाया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने बताया कि सीईओ फोरम के माध्यम से नए व्यापार और निवेश अवसर उत्पन्न हुए हैं और यह साझेदारी भारत-मलेशिया के बीच रणनीतिक विश्वास पर आधारित आर्थिक बदलाव को गति देगी।

पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों से मुलाकात को भी याद किया और कहा कि लगभग 30 लाख भारतीय प्रवासी भारत और मलेशिया के बीच “लिविंग ब्रिज” का काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रवासियों के लिए मलेशिया में सोशल सिक्योरिटी एग्रीमेंट, मुफ्त ई-वीजा और यूपीआई डिजिटल पेमेंट जैसे कदमों का उल्लेख किया, जो दोनों देशों के नागरिकों के जीवन को आसान बनाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम अपने युवाओं के बीच विश्वविद्यालय एक्सचेंज, स्टार्टअप कनेक्ट और स्किल डेवलपमेंट के अवसर भी बढ़ा रहे हैं। हमारे बढ़ते संबंधों को समर्थन देने के लिए हम मलेशिया में नया कांसुलेट भी खोलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम आसियान के साथ पूरे इंडो पैसिफिक क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत आसियान सेंट्रलिटी को प्राथमिकता देता है।

उन्होंने मलेशिया में तमिल समुदाय और उसकी संस्कृति पर भी जोर दिया और कहा कि शिक्षा, मीडिया और सांस्कृतिक क्षेत्रों में तमिल भाषा का मजबूत और जीवंत योगदान है। उन्होंने ऑडियो-विजुअल एग्रीमेंट के तहत फिल्म और संगीत, विशेषकर तमिल फिल्मों, के माध्यम से लोगों को और करीब लाने का प्रयास बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध हैं और आसियान-भारत व्यापार समझौते (आईटीजीए) की समीक्षा जल्द पूरी करनी चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के इस माहौल में भारत और मलेशिया की बढ़ती मित्रता दोनों देशों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम शांति के सभी प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे और आतंकवाद के खिलाफ हमारा संदेश स्पष्ट है – कोई दोहरा मापदंड नहीं और कोई समझौता नहीं।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों का संबंध रणनीतिक और मानवीय आधार पर मजबूत है। पीएम मोदी ने अपने मलेशियाई समकक्ष के आतिथ्य और स्वागत के लिए धन्यवाद किया और कहा कि वे उन्हें भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

हैरतंगेज : टॉयलेट में बैठे मोबाइल में खेल रहा था गेम, अचानक आ गया अजगर, फिर हुआ ये...!
आज के समय मोबाइल हमारे जीवन में ऐसे घुस चुका है कि लोग हर काम में फोन अपने साथ रखते है। यहाँ तक लोग अपने साथ फोन को अपने साथ टॉयलेट में लेकर जाते हैं और लंबे समय तक वहां बैठकर फोन चलाते हैं। मोबाइल चलाने में इतने खोज जाते हैं कि उनके आसपास क्या होता हैं उन्हें पता ही नहीं चलता। ऐसा ही कुछ हुआ मलेशिया में रहने वाला एक 28 वर्षीय युवक के साथ, जो टॉयलेट में मोबाइल पर गेम खेल रहा था और उसके नितंब पर एक सांप ने काट लिया।

स्थानीय समाचार न्यूजवीक की खबर के मुताबिक मलेशिया के रहने वाला साबरी तजाली के नितंब पर एक सांप ने उस समय काट लिया जब वो टॉयलेट में बैठ कर अपने मोबाइल पर गेम खेल रहा था। उसने तुरंत सांप को झटके से हटाया। इस घटना के दो हफ्ते बाद सांप के काटे हुए घाव से दांत के टुकड़े पाए गए हैं। इस बारे में युवक ने बताया कि दो हफ्ते बाद जब अपना घाव देखा तो वहां सांप का टूटा हुआ दांत मिला। साबरी ने इस बारे में अपने ट्विटर पर सबसे पहले लिखा। उन्होंने बताया कि ये घटना उनके साथ मार्च में हुई थी। इस घटना से वह इतने डरे थे कि दो हफ्ते तक अपने घर का टॉयलेट इस्तेमाल नहीं किया।

साबरी ने कहा कि वह टॉयलेट के दौरान लगभग 15 मिनट तक गेम खेलने में व्यस्त रहते हैं। 28 मार्च को वह अचान एक दर्द के साथ खड़े हुए, जिसमें उन्होंने देखा कि उनके नितंब को एक सांप ने अपने दांतों से पकड़ रखा है। उन्होंने तेजी से उसे खींचा और एक ओर फेंक दिया। बाद में पता चला कि यह एक अजगर था। उन्हें ये जानकर काफी राहत मिली कि ये सांप जहरीला नहीं था। उन्होंने कहा कि 40 सालों से उनका परिवार इस इलाके में रह रहा है, लेकिन पहली बार इस तरह की घटना हुई है।

मलेशिया की एक मंत्री ने पतियों को दी है ऐसी सलाह की बवाल मच गया है!
मलेशिया की महिला मंत्री ने पत्नियों द्वारा किए जाने वाले झगड़ों को कम करने के लिए एक ऐसी सलाह दे डाली है, जिसे सुनकर हर तरफ हलचल मच गई है। कई लोगों ने महिला मंत्री पर घरेलू हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया है।

डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला, परिवार तथा सामुदायिक विकास की उपमंत्री सिती जैला मोहम्मद युसूफ का कहना है कि यदि महिलाएं किसी बात पर जिद करती है और उस पर अड़ी रहती है तो उसे अनुशासित करने के लिए पतियों को उनकी पिटाई करनी चाहिए।

सिती ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए मदर टिप्स नाम से कैप्शन दिए अपने विडियो में  ने कहा है कि यदि महिलाएं जिद पर अड़ती है तो पुरुषों को तीन दिन तक उनके साथ सोना बंद कर देना चाहिए। यदि इस पर भी वह ना माने तो पति को सख्ती दिखानी चाहिए और उसकी पिटाई कर के उसे अनुशासित करना चाहिए।

वहीं पत्नियों को पति को खुश करने की सलाह देते हुए सिती ने कहा कि महिलाओं को तब तक कुछ नहीं कहना चाहिए, जब तक उनके पति उन्हें कुछ कहने को ना कहें। जब वो उन्हें अनुमति दें तभी अपने मन की बात उन्हें अपने के सामने खोलनी चाहिए।

मंत्री साहिबा की सलाह को लेकर उनकी चौतरफा आलोचना हो रही है. कई संगठन उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।अधिकार समूहों के एक गठबंधन, ज्वाइंट एक्शन ग्रुप फॉर जेंडर इक्वेलिटी ने सिती जैला पर घरेलू हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उनसे इस्तीफा देने की मांग की।

सड़क पर बने गड्ढे को भरने के लिए शख्स ने किया कुछ ऐसा कि अब हर कोई कर रहा उसकी तारीफ
अपने देश में सड़कों पर बने गड्ढे कोई बड़ी बात नहीं है। कुछ सड़कें तो ऐसी है जिन्हें देखने के बाद तय कर पाना मुश्किल हो जाता है कि सड़क में गड्ढे है या गड्ढों में सड़क! इन गड्ढों की वजह से आए दिन यहां कहीं न कहीं दुर्घटना होती ही रहती और आये दिन इन दुर्घटनाओं की खबर सामने आती रहती है। भारत में तो ठेकेदार लालच के कारण कमजोर और कच्ची सड़क बनाते हैं। हर साल इन ठेकेदारों के लालच की वजह से कितने मासूम लोग सड़क दुर्घटना का शिकार होते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि ये समस्या सिर्फ भारत में है। हाल ही में मलेशिया से भी ऐसी एक खबर सामने आई।

जानकरी के अनुसार मलेशिया में भी सड़कों पर मौजूद गड्ढे लोगों के लिए परेशानी बने हुए हैं। यहाँ भी हर दिन इसी कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में एक सड़क में बने गड्ढे को लेकर कई बार शिकायत की गई और जब कई बार कंप्लेन करने के बाद भी अथॉरिटी इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो समस्या से तंग आकर एक शख्स ने गड्ढे को भरने का अलग ही जुगाड़ निकाला। उसने जो किया वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

आपको बता दें कि किलंटन स्टेट फेसबुक पेज पर ये साझा की गई तस्वीरों में देख सकते है कि किलंटन के पसिर मस के पास से गुजरती सड़क में इतना बड़ा गड्ढा बन गया था कि कई लोगों का एक्सीडेंट हो चुका था। आख़िरकार यहां रहने वाले एक शख्स ने ने पुराने-फटे कपड़े लाकर गड्ढों को भर दिया। इन तस्वीरों को यहां रहने वाले एक शख्स ने शेयर किया। उसने लिखा कि अपने गांव जाते हुए सड़क के गड्ढों को कुछ ऐसे भरा देखा गया।

देखते ही देखते ये पोस्ट वायरल हो गया। एक तरफ लोग जहां इस सड़क को कपड़ों से भरने वाले शख्स की तारीफ कर रहे वहीं कई ने इस लापरवाही के लिए सरकार को जमकर कोसा। अब इस घटना के बाद लोग इस तरह के गड्ढों को भरने के लिए खुद ही घर से पुराने कपड़े ले आते हैं और इसे गड्ढों में भर देते हैं।

मलेशिया के मरीजो में मिला श्वानो में पाए जाने वाला कोरोना वायरस
दुनिया भर में कोरोना के कारण लोगों की परिस्थिति काफी खराब है। ऐसे में कोरोना से जुड़ी एक और गंभीर खबर सामने आई है। दरअसल मलेशिया के कुछ मरीजो में वहां के कुत्तों में पाए जाने वाले कोरोना के वायरस दिखे है। मलेशिया के हॉस्पिटल में दाखिल न्यूमोनिया के 8 मरीजों में यह वायरस पाए गए। वैज्ञानिक भाषा में इस वायरस को के नाइन कहते हैं। यह कोरोना के वर्तमान हाहाकार मचाने वाले से अलग है।

बताया जा रहा है कि के नाइन वायरस कोरोना संक्रमण फैलाने वाले अल्फा, बीटा, डेल्टा, गामा में से आल्फा कोरोनावायरस समूह से संबंधित है। जबकि दुनिया भर में फैला हुआ कोरोना वायरस बीटा समूह से संबंधित है। वैज्ञानिक केनाइन वायरस के बारे में 50 साल से जानते हैं। बताया जा रहा है कि हाल में ही वैज्ञानिक एक विशेष प्रकार का टेस्ट कर रहे थे, जब कोरोना के लिए जानकारी पाने के लिए यह टेस्ट किया जा रहा था। तब इस टेस्ट के दौरान 92 सैंपल की जांच की गई थी जिसमें कि 10 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। इसमें से 4 सैंपल में के नाइन वायरस सामने आए थे। इसके बाद जब जांच शुरू की गई तो हॉस्पिटल में अन्य 4 मरीज में भी यही वायरस पाए गए थे।

वैज्ञानिकों का कहना है कि जिन 8 लोगों में वायरस मिले हैं उनमें से सात लोग केनाइन वायरस से पीड़ित हैं। इस वायरस के अलावा इनमें एडिनोवायरस, इनफ्लुएंजा वायरस सहित अन्य कई वायरस भी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि तमाम वायरस का जन्म निमोनिया के कारण होता है । इसलिए मरीज केनाइन वायरस से ही बीमार है यह कह पाना मुश्किल है। वैज्ञानिकों को डर है कि मलेरिया के मरीज के माध्यम से कोरोना की बिमारी और नहीं फैल जाए। हालाकि पिछले दिनों में जो मरीज आए थे उनके अभ्यास से पता चलता है कि इस वायरस से महामारी का भय कम है।