Brazil - Loktej

भारत और ब्राजील ने तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किये
ब्रासीलिया/नई दिल्ली, 09 जुलाई (वेब वार्ता)। भारत और ब्राजील ने हर क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मज़बूत करने और दोनों देशों के लोगों के बीच परस्पर संपर्क तथा व्यावसायिक संबंधों को बढ़ावा देने के साझा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए तीन समझौतों और कई अन्य समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये हैं।

ब्राजील की आधिकारिक यात्रा पर गये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्राजील के राष्ट्रपति लूला द सिल्वा के साथ मंगलवार देर रात यहां हुई द्विपक्षीय बैठक तथा प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद इन समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये।

दोनों देशों के अधिकारियों ने  मोदी और  लूला की मौजूदगी में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और संगठित अपराध से निपटने में सहयोग पर समझौते,वर्गीकृत सूचनाओं के आदान-प्रदान और पारस्परिक संरक्षण समझौते और नागरिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता पर समझौते पर हस्ताक्षर किये।

इसके अलावा नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग पर समझौता ज्ञापन, ब्राजील के कृषि विभाग और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के बीच कृषि अनुसंधान पर समझौता ज्ञापन, डिजिटल परिवर्तन के लिए सफल बड़े पैमाने पर डिजिटल समाधानों के साझाकरण हेतु सहयोग पर समझौता ज्ञापन, बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किये गये।

दोनों नेताओं ने अपने-अपने देशों के संबंधित सरकारी निकायों को कुछ अन्य द्विपक्षीय समझौतों को यथाशीघ्र संपन्न करने के उद्देश्य से सहयोग करने का भी निर्देश दिया। इनमें रक्षा उद्योग सहयोग पर समझौता ज्ञापन, खेल क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन, अभिलेखीय सहयोग पर समझौता ज्ञापन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम (सीईपी) 2025-2029 शामिल हैं।

दोनों देशों ने अपनी विदेश नीति के मार्गदर्शक सिद्धांतों शांति, समृद्धि और सतत विकास के उच्च उद्देश्यों को याद करते हुए बहुलवादी पहचान वाले दो जीवंत लोकतंत्रों के बीच बढ़ते सहयोग के एजेंडे पर सहमति व्यक्त की। यह एजेंडा सभी के लिए अधिक न्यायसंगत, अधिक समावेशी और अधिक टिकाऊ विश्व के सह-निर्माता के रूप में अंतरराष्ट्रीय मामलों में दोनों देशों की विशिष्ट भूमिका के अनुरूप है।

ब्राजील में सार्थक यात्रा संपन्न होने के बाद मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में नामीबिया के लिए रवाना हो गये।प्रधानमंत्री की नामीबिया यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।

इसमें शिक्षा, रक्षा, व्यापार, वन्यजीव संरक्षण और यूरेनियम सहयोग पर मुख्य ध्यान दिया जाएगा। नामीबिया से पहले प्रधानमंत्री चार देशों घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना और ब्राजील की यात्रा कर चुके हैं।

सूरत : महापौर दक्षेशभाई मावानी ने रियो मेयर्स शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया
सूरत: भारत के उभरते हुए शहर सूरत ने एक बार फिर दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित 2024 यू-20 रियो मेयर्स शिखर सम्मेलन में सूरत के महापौर दक्षेशभाई मावानी ने शहर की विकास यात्रा को दुनिया के सामने रखा। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में आमंत्रित होने वाला सूरत भारत का एकमात्र शहर बन गया है।

14 से 17 नवंबर तक आयोजित इस सम्मेलन में महापौर मावानी ने सूरत के सतत विकास, नवाचार और नागरिक कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सूरत भारत के आठवें सबसे बड़े शहर के रूप में तेजी से विकास कर रहा है और वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ते शहरी केंद्रों में से एक है।

सूरत की प्रमुख उपलब्धियां:

सूरत ने तृतीयक उपचार संयंत्र के माध्यम से औद्योगिक उपयोग के लिए अपशिष्ट जल का पुनर्चक्रण कर मीठे पानी के संसाधनों का संरक्षण किया है। इस पहल से सालाना 17 मिलियन डॉलर की आय भी हो रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सूरत ने 82,000 से अधिक किफायती घर आवंटित किए हैं। इससे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों की संख्या में काफी कमी आई है।

सूरत ने सौर और पवन ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देकर अपनी ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा पूरा किया है। शहर का लक्ष्य 2030 तक अपनी ऊर्जा जरूरतों का 50 प्रतिशत नवीकरणीय स्रोतों से उत्पन्न करना है।

सूरत ने इस सम्मेलन में दुनिया के सामने यह संदेश दिया कि एक शहर कैसे सतत विकास, नवाचार और नागरिक कल्याण के माध्यम से समृद्ध हो सकता है। सूरत की सफलता अन्य शहरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है।

ब्राजील : भारत-चीन के विदेशमंत्री मिले, टकराव वाले इलाकों से सैनिकों की वापसी प्रक्रिया पर समीक्षा
रियो डी जेनेरियो, 19 नवंबर (हि.स.)। भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन से अलग एक बैठक में मुलाकात की। बैठक में पर्वतीय क्षेत्र पूर्वी लद्दाख के डेमचोक और देपसांग की सीमाओं से दोनों देशों की सेनाओं की वापसी की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। सीमाओं पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास टकराव के दो बिंदुओं से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद दोनों पक्षों के बीच यह पहली उच्चस्तरीय बैठक है।

भारतीय विदेशमंत्री जयशंकर ने एक्स हैंडल पर लिखा, ''रियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान सीपीसी (चीनी कम्युनिस्ट पार्टी) पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेशमंत्री वांग यी से मुलाकात की। हमने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों से हालिया सैन्य वापसी प्रक्रिया में हुई प्रगति पर गौर किया। हमारे द्विपक्षीय संबंधों की दिशा में अगले कदमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। वैश्विक स्थिति पर भी चर्चा की।''

ब्राजील दो दिवसीय (18-19 नवंबर) जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए दुनिया के प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों के साथ भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे हैं। इस प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों में विदेशमंत्री जयशंकर भी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का रियो डी जेनेरियो में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा वादा
रियो डी जेनेरियो, 19 नवंबर (हि.स.)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में दुनिया भर के प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से भेंट के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की (प्रथम) उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी यहां जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

51 वर्षीय भारतवंशी गीता गोपीनाथ ने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात पर खुशी का इजहार करते हुए सेल्फी पोस्ट की। गीता ने लिखा, ''रियो में जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलना बहुत अच्छा लगा। उन्होंने भूख और गरीबी कम करने में भारत की कई सफलताओं से अवगत कराया। विश्व को भारत की इस रचनात्मक पहल से सीख लेनी चाहिए।''

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गीता गोपीनाथ की एक्स पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, ''भारत खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने और गरीबी उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपनी सफलताओं को आगे बढ़ाएंगे और सभी के लिए उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए अपनी सामूहिक शक्ति और संसाधनों का उपयोग करेंगे।''

ब्राजील : भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की रियो डी जेनेरियो में दुनिया के प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से भेंट
रियो डी जेनेरियो, 19 नवंबर (हि.स.)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में दुनिया के प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात हुई है। इनमें दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर प्रमुख हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर मुलाकात की तस्वीरें साझा कर खुशी जताई है।

प्रधानमंत्री मोदी से भेंट के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलना हमेशा खुशी की बात होती है, क्योंकि भारत के साथ हमारी साझेदारी समृद्ध और बहुआयामी है। हमने पिछली जनवरी में मेरी राजकीय यात्रा के दौरान शुरू की गई पहलों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने रियो डी जनेरियो में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ हुई मुलाकात पर एक्स हैंडल में लिखा, ''अत्यंत सार्थक बैठक हुई। भारत के लिए, यूके के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी अत्यंत प्राथमिकता है। आने वाले वर्षों में, हम प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, सुरक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के इच्छुक हैं। हम व्यापार के साथ-साथ सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूती देना चाहते हैं।''

भारत के प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने ब्राजील पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने यात्रा का प्रथम चरण नाइजीरिया में पूरा किया। प्रधानमंत्री की तीन देशों की यात्रा का तीसरा चरण 21 नवंबर को पूरा होगा। प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली से 16 नवंबर को नाइजीरिया पहुंचे। वहां 17 नवंबर को उनका राष्ट्रपति विला में स्वागत किया गया। उन्होंने राष्ट्रपति टीनूबू के साथ बैठक भी की।

प्रधानमंत्री मोदी रियो डी जनेरियो से गुयाना रवाना होंगे। वो वहां के जॉर्जटाउन में दूसरे कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। गुयाना की यात्रा इस मायने में खास है क्योंकि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 1968 के बाद यह पहली यात्रा है। ब्राजील में प्रधानमंत्री मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से दोबारा मुलाकात हो सकती है। यहां जी-20 सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात होनी है।

ब्राजील : भारतीय प्रवासियों ने वैदिक मंत्रों के साथ किया प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत
नई दिल्ली, 18 नवंबर (हि.स.)। तीन देशों की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को ब्राजील पहुंचे और वहां भारतीय प्रवासियों ने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

राजदूत सुरेश रेड्डी के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधियों ने रियो डी जेनेरियो में उनका स्वागत किया। रियो डी जेनेरियो में पारंपरिक पोशाक पहने वैदिक विद्वानों के समूह ने प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में संस्कृत श्लोकों का उच्चारण किया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर गरबा किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में उतरा हूं। मैं शिखर सम्मेलन में होने वाली चर्चाओं और विभिन्न विश्व नेताओं के साथ उपयोगी बातचीत की प्रतीक्षा कर रहा हूं।”

उन्होंने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, “रियो डी जेनेरियो पहुंचने पर भारतीय समुदाय द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे और जीवंत स्वागत से मैं अभिभूत हूं। उनकी ऊर्जा उस स्नेह को दर्शाती है, जो हमें महाद्वीपों के पार बांधता है।”

प्रधानमंत्री ने लिखा, “ब्राज़ील में भारतीय संस्कृति का जश्न। रियो डी जेनेरियो में यादगार स्वागत के लिए आभार।”

विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार ब्राज़ील में भारत की संस्कृति, धर्म, प्रदर्शन कला और दर्शन में काफी रुचि है। रामकृष्ण मिशन, इस्कॉन, सत्य साईं बाबा आंदोलन, महर्षि महेश योगी के अनुयायी और भक्ति वेदांत फाउंडेशन जैसे संगठनों की ब्राज़ील में सक्रिय शाखाएं हैं। भारतीय दर्शन और आध्यात्मिकता ब्राज़ील के साथ प्रतिध्वनित होने वाले भारतीय संस्कृति के शुरुआती तत्वों में से थे, जो देश की जीवंत लोककथा परंपराओं और उत्सव की भावना के साथ अच्छी तरह से मेल खाते थे।

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के तहत सोमवार को ब्राज़ील पहुंचे, जिसकी शुरुआत नाइजीरिया से हुई थी। वह जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्राज़ील पहुंचे हैं। जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले अन्य प्रमुख नेताओं में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन शामिल हैं।

मोदी अपनी यात्रा के अंतिम चरण में 19 से 21 नवंबर तक गुयाना का दौरा करेंगे। यह 50 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की पहली यात्रा होगी।

रियो डी जेनेरियो : प्रधानमंत्री मोदी नाइजीरिया की यात्रा पूरी कर ब्राजील पहुंचे
रियो डी जेनेरियो,18 नवंबर (हि.स.)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा का प्रथम चरण पूरा कर दूसरे चरण में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंच गए। प्रधानमंत्री ब्राजील में 18 और 19 नवंबर को होने वाले 19वें जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री ने यात्रा का पहला चरण नाइजीरिया में पूरा किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने रियो डी जेनेरियो विमानतल के फोटो अपने एक्स हैंडल पर साझा किए हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा है, '' यह जी-20 में भाग लेने के लिए रियो डी जनेरियो का अवसर है।'' प्रधानमंत्री की तीन देशों की यात्रा का तीसरा चरण 21 नवंबर को पूरा होगा।

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली से 16 नवंबर को नाइजीरिया पहुंचे। वहां 17 नवंबर को उनका राष्ट्रपति विला में स्वागत किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रपति टीनूबू के साथ बैठक भी की। प्रधानमंत्री मोदी रियो डी जनेरियो में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद गुयाना रवाना होंगे। वो वहां के जॉर्जटाउन में दूसरे कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। गुयाना की यात्रा इस मायने में खास है क्योंकि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 1968 के बाद यह पहली यात्रा है।

रूस में ब्रिक्स की बैठक के एक महीने से भी कम अंतराल बाद प्रधानमंत्री मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से ब्राजील में दोबारा मुलाकात हो सकती है। जी-20 सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी मुलाकात होगी।

ब्राजील से इस साल अक्टूबर तक 22 हजार मीट्रिक टन से अधिक उड़द का आयात
नई दिल्ली, 07 नवंबर (हि.स.)। ब्राजील के वाणिज्य एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के उप सचिव जूलियो सीजर रामोस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज भारत के उपभोक्ता कार्य विभाग की सचिव सुश्री निधि खरे से शिष्टाचार भेंट की। हाल के वर्षों में ब्राजील उड़द आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरा है और इसमें भारत के उड़द और तुअर आयात का एक प्रमुख केंद्र बनने की क्षमता है। ब्राजील से उड़द आयात की मात्रा कैलेंडर वर्ष 2023 में 4,102 मीट्रिक टन से बढ़कर 2024 में अक्टूबर के अंत तक 22,000 मीट्रिक टन से अधिक हो गई है।

ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ दालों का कारोबार विशेष रूप से लाभदायक रहा है, क्योंकि भारत के मुकाबले वहां फसल के मौसम में अंतर है। इससे इन देशों को भारत की फसल संभावना के आधार पर अपने फसल पैटर्न की योजना बनाने में मदद मिलती है। चने का मामला लें तो जब भारत ने वर्ष 2024 में कम रबी उत्पादन के बाद मई 2024 में चने के शुल्क मुक्त आयात को अधिसूचित किया तो ऑस्ट्रेलिया ने बुआई के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वृद्धि कर दी। वर्ष 2023 में 4.9 लाख टन चना उत्पादन के मुकाबले चालू वर्ष में ऑस्ट्रेलिया में चना का लगभग 13.3 लाख टन पैदावार होने का अनुमान है, जिसे मुख्य रूप से भारत को निर्यात किया जाएगा। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से ऑस्ट्रेलिया से चने की नई फसल की आवक ने घरेलू उपलब्धता को बढ़ाया है और प्राथमिक बाजारों में कीमतों को कम करने में मदद की है।

सब्जियों के मामले में उपभोक्ता कार्य विभाग ने थोक बिक्री की गति बनाए रखी है, क्योंकि रेल रेक से 840 मीट्रिक टन प्याज की खेप 5 नवंबर, 2024 को गुवाहाटी के चांगसारी स्टेशन पर पहुंची। एनसीसीएफ असम, मेघालय, त्रिपुरा और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के विभिन्न जिलों में प्याज की बिक्री कर रहा है। इससे पूर्वोत्तर राज्यों में प्याज की व्यापक उपलब्धता सुनिश्चित होगी और उपभोक्ताओं को किफायती मूल्य पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

मंत्रालय के अनुसार अधिक लागत प्रभावी और कुशल विक्रय के लिए इस वर्ष पहली बार नासिक से दिल्ली, चेन्नई और गुवाहाटी जैसे प्रमुख गंतव्यों तक रेल रेक से प्याज भेजा जा रहा है। 18 अक्टूबर को 1600 मीट्रिक टन प्याज नासिक से कंडा एक्सप्रेस से भेजा गया, जो 20 अक्टूबर को दिल्ली के किशनगंज स्टेशन पर पहुंचा। 23 अक्टूबर को 840 मीट्रिक टन प्याज नासिक से रेल रेक से भेजा गया, जो 26 अक्टूबर को चेन्नई पहुंचा। रेल रेक से 840 मीट्रिक टन प्याज की एक खेप 30 अक्टूबर को दिल्ली पहुंची। असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में विक्रय के लिए 30 अक्टूबर को 840 मीट्रिक टन का एक और रेल रेक गुवाहाटी भेजा गया है। प्रमुख मंडियों में प्याज की थोक बिक्री से इसकी उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद मिली है।

सरकार ने इस वर्ष मूल्य स्थिरीकरण बफर के लिए 4.7 लाख टन रबी प्याज खरीदा था और 5 सितंबर से 35 रुपये प्रति किलोग्राम खुदरा बिक्री और देश भर की प्रमुख मंडियों में थोक बिक्री के माध्यम से जारी करना शुरू कर दिया था। अब तक बफर में 1.50 लाख टन से अधिक प्याज नासिक और अन्य जगहों से सड़क मार्ग से ट्रकों और रेल के जरिए उपभोग केंद्रों तक भेजा जा चुका है।

वाशिंगटन : ब्राजील में एक्स पर प्रतिबंध, आदेश के उल्लंघन पर भरना होगा जुर्माना
वाशिंगटन, 31 अगस्त (हि.स.)। ब्राजील के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रतिबंध लगाने पर एलन मस्क ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। 'एक्स' आज के दौर में दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। चर्चित अरबपति अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क 'एक्स' के मालिक हैं। मस्क ने ब्राजील में एक्स के प्रतिबंध (निलंबन) करने के फैसले पर टिप्पणी करते हुए इसे 21वीं सदी में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अभूतपूर्व हमलों में से एक कहा है।

उल्लेखनीय है कि ब्राजील के सुप्रीम फेडरल कोर्ट के न्यायाधीश डी मोरेस ने शुक्रवार को देश में एक्स को निलंबित (प्रतिबंध) करने का आदेश दिया। न्यायाधीश मोरेस ने इससे पहले मस्क को 24 घंटे के अंदर अदालत को सूचित करने का आदेश दिया था कि ब्राजील में एक्स का नया कानूनी प्रतिनिधि कौन होगा। उन्होंने चेताया था कि यह जानकारी न देने पर एक्स को निलंबित कर दिया जाएगा। मस्क के जवाब देने की समय सीमा गुरुवार शाम खत्म हो गई। एक्स ने शुक्रवार को कहा कि वह ब्राजील की एक अदालत के अवैध आदेशों का पालन करने से इनकार करता है। साथ ही तंज कसा कि वह एक्स के ब्राजील में बंद होने की उम्मीद करता है।

सनद रहे इस माह के मध्य में एक्स ने सेंसरशिप और उपयोगकर्ता अकाउंट की जानकारी की मांग के साथ मोरेस का एक पत्र प्रकाशित किया था। इसमें कहा गया था कि यह न केवल ब्राजील में, बल्कि अमेरिका और अर्जेंटीना में भी उपयोगकर्ताओं को प्रभावित कर सकता है। इससे कुछ समय पहले एक्स ने ब्राजील में कुछ अकाउंट्स की सेंसरशिप का अनुरोध करते हुए न्यायाधीश का एक पत्र भी भेजा था।

अमेरिका के प्रमुख समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क ने पिछले सप्ताह ब्राजील में एक्स का कार्यालय बंद कर दिया था। इससे पहले न्यायमूर्ति मोरेस ने एक्स खातों को हटाने के उनके आदेशों की अनदेखी करने पर गिरफ्तारी की धमकी दी थी। न्यायाधीश ने कहा था कि आदेश की अनदेखी करना ब्राजीलियाई कानूनों का उल्लंघन है। एक्स ने कहा है ''वह जस्टिस मोरेस के सीलबंद आदेशों को अवैध मानता है और उसने उन्हें प्रकाशित करने की योजना तैयार की है।'' 'मस्क ने शुक्रवार को कहा, ''स्वतंत्र भाषण लोकतंत्र का आधार है और ब्राजील में एक अनिर्वाचित छद्म न्यायाधीश इसे राजनीतिक उद्देश्यों के लिए नष्ट कर रहा है।''

अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, न्यायाधीश मोरेस ने एक्स पर प्रतिबंध लगाते हुए यह भी कहा कि ब्राजील में कोई भी व्यक्ति वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क या वीपीएन नामक सामान्य गोपनीयता सॉफ्टवेयर के माध्यम से एक्स का उपयोग करने की कोशिश करता है, उस पर प्रतिदिन लगभग 9,000 डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है। साथ ही जस्टिस मोरेस ने ब्राजील में मस्क के दूसरे व्यवसाय स्पेसएक्स की स्टारलिंक उपग्रह-इंटरनेट सेवा की बड़ी धनराशि को भी जब्त कर लिया है। इसका मकसद एक्स के खिलाफ लगाए गए जुर्माना तीन मिलियन डालर इकट्ठा किया जा सके। उल्लेखनीय है कि स्टारलिंक के ब्राजील में 250,000 से अधिक ग्राहक हैं। स्टारलिंक ने कहा है कि यदि आवश्यक हुआ तो ब्राजील में अपनी सेवा निःशुल्क कर देगा।

ब्राजील : 62 लोगों को लेकर जा रहा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, वीडियाे वायरल
साओ पाओलो, 10 अगस्त (हि.स.)। ब्राजील के साओ पाओलो में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक इस विमान में 62 लोग सवार थे। इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई और कितने लोगों को बचाया गया है इस बारे में अंतिम जानकारी उपलब्ध नहीं मिल सकी है। यह विमान 14 साल पुराना विमान था। यह विमान एक आवासीय इलाके में क्रैश हुआ है। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

एयरलाइन वोएपास ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है। विमान में 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे। यह विमान साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहा था।

एयरलाइन ने एक बयान में पुष्टि की कि साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्वारुलहोस के लिए जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे। बयान में यह नहीं बताया गया कि दुर्घटना किस कारण से हुई।

साओ पाउलो के राज्य अग्निशमन विभाग ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि विन्हेडो में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसने दुर्घटना वाले क्षेत्र में सात दल भेजे हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि विमान पेड़ों के समूह में गिर रहा है और उसके बाद काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिख रहा है। घटना ब्राजील के साओ पाउलो राज्य की है।

तकनीक : आसमान से बिजली गिरने से पहले ही उन्हें आकर्षित कर जमीन तक पहुंचा देंगी ये छड़े, ब्राजील में प्रयोग शुरू
आसमान से गिरने वाली बिजली के असर से इमारतों और उसमें रहने वाले लोगों को बचाने के लिए छतों पर छड़ें लगाई जाती हैं। ये छड़ें बिजली को शोषित करके भूमि में भेज देती हैं। अब ब्राजील के वैज्ञानिकों ने बिजली गिरने से पहले जमीन के नीचे भेजने की तकनीक का आविष्कार किया है। बिजली गिरने से पहले ये छड़ें बिजली के डिस्चार्ज को आसमान में फेंकती हैं। यह डिस्चार्ज बिजली आसमानी बिजली को अपनी ओर आकर्षित करता है। बिजली इन छड़ों से टकराकर जमीन में चली जाती है।

वैज्ञानिकों ने परीक्षण के लिए स्लो मोशन कैमरे लगाए

आपको बता दें कि ब्राजील के वैज्ञानिकों ने साओ पाउलो शहर के उत्तर-पूर्व में स्थित इमारतों पर छड़ें लगाईं। इस प्रकार की घटना एक मिलीसेकंड से भी कम समय में होती है। इस घटना की तस्वीरें या वीडियो बनाना बहुत मुश्किल है। ऐसे में वैज्ञानिकों ने 450 फीट दूर एक हाई स्पीड वीडियो कैमरा लगाया ताकि सड़क के किनारे आसमान में बिजली गिरने समेत पूरी घटना की तस्वीरें ली जा सकें। इस कैमरे ने हर सेकंड 40 हजार तस्वीरें कैद की हैं।

लोगों की जान बचाने में मददगार होंगी ये छड़े

नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस रिसर्च के एक वरिष्ठ शोधकर्ता ने कहा, "हमने 31 विद्युत डिस्चार्ज दर्ज किए, जो आकाश से बिजली को आकर्षित करते दिखाई दिए। आकाश में मौसम बदलते ही ये छड़ें सक्रिय हो जाती हैं। यह आकाश की नेगेटिव चार्ज इलेक्ट्रिसिटी को तुरंत पॉजिटिव बना देता है। ऐसे में लोगों को बचाने का यह एक अच्छा तरीका है।"

ग्रीस में लेजर की मदद से कम किया जा रहा हैं आसमानी का असर

कुछ महीने पहले यूनान के वैज्ञानिकों ने आसमान में तेजी से लेजर दागकर बिजली की दिशा बदल दी थी। इस प्रयोग ने स्थापित किया कि इमारतों पर बिजली की छड़ों के बजाय लेजर बीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे वज्रपात से जान-माल का नुकसान नहीं होगा। हालांकि, इस प्रयोग को पूरी तरह विकसित करने में अभी समय लगेगा।

ब्राज़ील : पड़ोसी के कुत्ते ने भौंक-भौंक कर सोने नहीं दिया तो महिला ने उसे जिंदा दफनाया, जानिए पूरा मामला
इन दिनों भारत के विभिन्न इलाकों से कुत्तों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और उनके साथ होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में सुनने को मिल रहा है। अब ब्राजील में ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक महिला ने सिर्फ इसलिए अपने पड़ोसी के कुत्ते को जिन्दा दफन कर दिया है क्योंकि वह कुत्ते के ज्यादा भौंकने से नाराज थी।

जानिए क्या है पूरा मामला

मामले में मिली जानकारी के अनुसार ब्राजील के प्लैनुरा नगर पालिका में हुई इस घटना की जाँच के दौरान महिला ने इस बात को कबूल कर लिया है। आरोपी 82 वर्षीय महिला ने पड़ोसी के नीना नाम के कुत्ते को दफनाने की बात कबूल की है। इस बारे में कुत्ते के मालिक ने पुलिस को बताया कि जब उसे अपना कुत्ता नहीं दिखाई दे रहा था तो उसने आरोपी महिला से कुत्ते के बारे में पूछा। इस सवाल के जवाब में महिला ने बगीचे की ओर इशारा कर बताया कि उसने नीना को जिन्दा दफन कर दिया है। यह सुनने के बाद कुत्ते के मालिक ने नीना को जमीन से निकाला। कुत्ते के मालिक ने समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद नीना अब स्वस्थ है। बताया जाता है कि कुत्ता करीब डेढ़ घंटे तक जिंदा दफन रहा था।

आरोपी महिला को नहीं है कोई पछतावा

अपने कुत्ते को जमीन से निकालने के बाद कुत्ते के मालिक ने पुलिस को इस बारे में सूचित करते हुए आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ कि तो उसने बताया कि वह पड़ोसी के कुत्ते के भौंकने के कारण बहुत परेशान थी और पिछले कई दिनों से उसकी नींद पूरी नहीं हो पाई थी। घटना वाले दिन कुत्ते से चिढ़ी महिला ने कुत्ते के भौंकने पर उसे जिंदा जमीन में दफना दिया। हालांकि इस मामले में सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि आरोपी महिला को अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। यहाँ तक कि उसने कुत्ते के मालिक को चेतावनी देते हुए कहा कि आगे भी ऐसा हुआ तो वो फिर से ऐसा करेगी।महिला पर जानवरों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।