Taiwan - Loktej

चीन की सेना का ताइवान के पास सैन्य अभ्यास दूसरे दिन भी जारी
हांगकांग, 30 दिसंबर (एपी) चीन की सेना ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन ताइवान द्वीप के आसपास संयुक्त अभ्यास किया।

बीजिंग ने इसे अलगाववादी और ‘‘बाहरी हस्तक्षेप’’ वाली ताकतों के खिलाफ "कड़ी चेतावनी" बताया वहीं ताइवान ने कहा कि उसने अपनी सेना को अलर्ट पर रखा है।

ताइवान ने चीन की सरकार को ‘‘शांति का सबसे बड़ा दुश्मन’’ करार दिया।

दो दिनों तक जारी रहने वाले इन सैन्य अभ्यासों को ‘‘जस्टिस मिशन 2025’’ नाम दिया गया है। चीन के ये अभ्यास ताइवान को संभावित रूप से अब तक की सबसे बड़ी अमेरिकी हथियार बिक्री पर आक्रोश व्यक्त करने और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के उस बयान के बाद किए जा रहे हैं कि यदि चीन ताइवान के खिलाफ कार्रवाई करता है तो उनकी सेना हस्तक्षेप कर सकती है। चीन का कहना है कि ताइवान को उसके शासन के अधीन आना होगा।

चीन की सेना ने सोमवार को अपने बयान में अमेरिका और जापान का नाम नहीं लिया, लेकिन विदेश मंत्रालय ने ताइवान की सत्तारूढ़ पार्टी पर अमेरिका से समर्थन मांगकर स्वतंत्रता हासिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

मंगलवार सुबह, आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक सरकारी प्रवक्ता के हवाले से कहा कि इस दिशा में किए गए किसी भी प्रयास का ‘‘निष्फल होना तय है"।

चीन के रक्षा मंत्रालय में अधिकारी झांग शियाओगांग ने कहा, "हम संबंधित देशों से आग्रह करते हैं कि वे चीन को नियंत्रित करने के लिए ताइवान का उपयोग करने का भ्रम त्याग दें और अपने मूल हितों की रक्षा करने के चीन के संकल्प को चुनौती देने से बचें।"

ताइवान में भूकंप छोड़ गया तबाही के निशां
ताइपे, 04 अप्रैल (हि.स.)। भूकंप से समूचा ताइवान हिल गया है। राहत और बचाव अभियान जारी है। तबाही का मंजर धीरे-धीरे सामने आने लगा है। कल सुबह 7:58 बजे हुलिएन काउंटी के तट पर आया 7.2 तीव्रता का भूकंप 25 वर्ष में देश में आया सबसे बड़ा भूकंप है। कल (बुधवार) शाम 7 बजे तक मरने वालों की संख्या नौ तक पहुंच गई, जबकि 946 लोग घायल हुए और 137 लोग अभी भी फंसे हुए थे।

ताइपे टाइम्स के अनुसार, भूकंप का केंद्र हुलिएन काउंटी हॉल से 25 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में 15.5 किलोमीटर की गहराई पर था। तारोको नेशनल पार्क में चट्टानें गिरने सेचार लोगों की मौत हो गई। सुहुआ राजमार्ग पर चट्टाने गिरने से एक ट्रक चालक की जान चली गई। डेसिंगशुई सुरंग में मलबा गिरने से एक अन्य मोटर चालक की मौत हो गई।

ताइवान सीमेंट कॉर्प में काम करने वाला एक व्यक्ति भी चट्टानों की चपेट में आकर जान गंवा बैठा। हुलिएन में ढह गई एक इमारत से अपनी पालतू बिल्ली को बचाने की कोशिश कर रही एक महिला भी मृत पाई गई। हुलिएन शहर में कई इमारतें गंभीर कोणों पर झुक गईं। कल दोपहर 3:30 बजे तक सेंट्रल इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने 28 इमारतों के ढहने की सूचना दी।

हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने सेवा निलंबित की, हिल गई इमारतें
ताइपे, 03 अप्रैल (हि.स.)। ताइवान में आज (बुधवार) सुबह आए शक्तिशाली भूकंप के झटकों का असर अब धीरे-धीरे सामने आने लगा है। ताइवान न्यूज के अनुसार, देश के पूर्वी तट पर 7 दशमलव 2 तीव्रता के भूकंप के बाद ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने अपनी सेवाएं निलंबित कर दीं।

ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने कहा है कि सुबह लगभग 8ः30 बजे भूकंप के झटकों का प्रभाव पूरे नेटवर्क (नांगंग-जुयिंग लाइन) पर पड़ा। ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगी है। ताइवान न्यूज के अनुसार, नेटवर्क ने लाइनों, स्टेशनों और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किया है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के हवाले से कहा है कि भूकंप का केंद्र ताइवान के हुलिएन शहर से लगभग 18 किलोमीटर (11 मील) दक्षिण में स्थित है। हुआलिएन में कई इमारतें आंशिक रूप से ढह गई हैं और खतरनाक कोण पर झुकी हुई दिखाई दे रही हैं। अखबार ने वीडियो जारी कर पूरे मंजर को दिखाने का प्रयास किया है।

भूकंप विज्ञान अधिकारियों ने कहा कि यह 25 वर्षों में ताइवान का सबसे शक्तिशाली भूकंप है। ताइवान और के पड़ोसी देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। इस भूकंप का असर जापान पर भी देखा गया है। जापान ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप ताइवान के पूर्वी तट पर हुलिएन काउंटी के जल क्षेत्र में केंद्रित था। ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने भी तेज झटका दर्ज किया है।

फिलीपींस, ताइवान और मलेशिया ने भी किया चीन के नए नक्शे को मान्यता देने से इनकार
मनीला/ताइपे/ क्वालालंपुर, 31 अगस्त (हि.स.)। मनमाने ढंग से नया नक्शा जारी कर भारत, मलेशिया, फिलीपींस, ताइवान के क्षेत्रों पर दावा करने वाले चीन को हर ओर से सुननी पड़ रही है। भारत के बाद अब फिलीपींस, ताइवान और मलेशिया ने भी चीन के नए नक्शे को मान्यता देने से साफ इनकार कर दिया है। साथ ही चीन को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करने की सलाह भी दी है।

चीन ने बीती 28 अगस्त को नया नक्शा जारी कर भारत के पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन क्षेत्र को चीन की सीमाओं के भीतर दिखाया है। चीन ने प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय की ओर से जारी नए नक्शे में अपनी पश्चिमी सीमाओं पर क्षेत्रीय दावे करने के साथ ही पूरे दक्षिण चीन सागर को कवर करने वाली तथाकथित 'नाइन-डैश लाइन' को अपने मानचित्र पर दिखाया है। एक 'दसवां डैश' ताइवान के पूर्व में रखा गया है, जो द्वीप पर बीजिंग के दावों को रेखांकित करता है। इसके अलावा मलेशिया के समुद्री क्षेत्र और फिलीपींस के कई क्षेत्रों को भी चीन ने अपने नक्शे में शामिल कर उन पर दावा किया है।

भारत ने चीन की ओर से जारी तथाकथित नक्शे पर कड़ा विरोध व्यक्त करते हुए राजनयिक माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। भारत ने चीन के दावों को खारिज कर उन्हें निराधार बताया था। साथ ही कहा था कि चीन की ओर से इस तरह के कदम केवल सीमा मसले के समाधान को जटिल बनाएंगे। अब फिलीपींस, ताइवान और मलेशिया की ओर से भी विरोध के स्वर उठे हैं। फिलीपींस के विदेश मंत्रालय ने चीन के प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन और फिलीपीन्स की संप्रभुता पर हमला करार दिया है। फिलीपींस ने चीन को अंतरराष्ट्रीय मर्यादाओं में रहने की सीख भी दी है।

मलेशिया ने भी अपने समुद्री क्षेत्र पर चीन के एकतरफा दावे को खारिज कर दिया है। मलेशिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चीन के नक्शे का मलेशिया पर कोई बाध्यकारी प्रभाव नहीं है। मलेशिया 1979 के मानचित्र के आधार पर मलेशिया की समुद्री विशेषताओं या समुद्री क्षेत्र पर संप्रभुता, संप्रभु अधिकारों और अधिकार क्षेत्र के किसी भी विदेशी पक्ष के दावों को खारिज करने की अपनी स्थिति पर कायम है।

ताइवान के विदेश मंत्रालय की ओर बयान जारी कर कहा गया कि ताइवान एक संप्रभु और स्वतंत्र देश है। चीन ने कभी भी ताइवान पर शासन नहीं किया है। यह एक तथ्य और यथास्थिति है जिसे आम तौर पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा मान्यता प्राप्त है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि चीनी सरकार ताइवान की संप्रभुता के अपने दावे को कैसे विकृत करती है, यह हमारे देश के अस्तित्व के उद्देश्यपूर्ण तथ्य को नहीं बदल सकती है।

ताइवान के आसपास चीन ने शुरू किया संयुक्त सैन्य अभ्यास, ताइवान ने तर्कहीन व भड़काऊ बताया
ताइपे सिटी, 19 अगस्त (हि.स.)। ताइवान व अमेरिका की नजदीकियों की प्रतिक्रिया में चीन ने ताइवान के आसपास संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है। ताइवान के आसपास चीन की वायु व जल सेना के संयुक्त अभ्यास से गुस्साए ताइवान ने इसे तर्कहीन व भड़काऊ बताया है।

बीते दिनों ताइवान के उपराष्ट्रपति विलियम लाई ने अमेरिका की यात्रा की थी। इस पर चीन ने नाराजगी जताई थी। अब प्रतिक्रिया स्वरूप ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास शुरू कर चीन ने इसे विदेशी तत्वों के साथ ताइवान की मिलीभगत के खिलाफ कड़ी चेतावनी करार दिया है। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पूर्वी थिएटर कमांड के प्रवक्ता शी यी ने कहा कि गश्त और अभ्यास सैन्य जहाजों के समन्वय और वायु व समुद्री क्षेत्रों पर नियंत्रण करने की उनकी क्षमता के प्रशिक्षण से जुड़ा है। शी ने कहा कि इस दौरान वास्तविक युद्ध स्थितियों में लड़ने की सशस्त्र बलों की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गश्त और अभ्यास विदेशी तत्वों के साथ "ताइवान की स्वतंत्रता" के लिए अलगाववादियों की मिलीभगत और उनकी ओर से किए जा रहे उकसावे के लिए कड़ी चेतावनी है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में द्वीप के पास चीन के सैन्य अभ्यास की निंदा की और इसे "तर्कहीन भड़काऊ व्यवहार" कहा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह व्यावहारिक कार्यों के साथ चीन के उकसाने वाले कदम का जवाब देने के लिए सैनिकों को भेजेगा। हाल के वर्षों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) ने हमें परेशान करने के लिए विमान और जहाज भेजना जारी रखा है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा को काफी नुकसान हुआ है। इस बार बहाने से सैन्य अभ्यास शुरू करने से ताइवान जलडमरूमध्य की शांति और स्थिरता में मदद नहीं मिलती है, बल्कि इससे चीन की सैन्यवादी मानसिकता भी उजागर होती है और सैन्य विस्तार की वर्चस्ववादी प्रकृति की पुष्टि करती है।

ताइवान ने कहा कि ताइवान के सैनिक युद्ध की तैयारी नहीं करते, युद्ध के मौके नहीं खोजते पर युद्ध का जवाब देने और युद्ध से बचने की अपनी मजबूत इच्छाशक्ति को बनाए रखते हैं। ताइवान के पास अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने की क्षमता, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास है। ताइवान ने देश के लोगों से इस मामले में ठोस समर्थन करने और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। कहा गया कि जलडमरूमध्य के दोनों किनारों पर स्थिति गंभीर है। हम सेना और नागरिक रक्षा अभियानों के लिए एक प्रमुख बल बनाने और मातृभूमि की रक्षा करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। ताइवान की ओर से जोर देकर कहा गया कि कम्युनिस्ट सेना द्वारा बार-बार इस तरह के कृत्य करने के खिलाफ राष्ट्रीय सेना के सभी अधिकारी और सैनिक लड़ने के लिए तैयार हैं।

चीनी युद्धक विमानों ने एक बार फिर ताइवान की सीमा में की घुसपैठ
ताइपे, 11 जून (हि.स.)। चीन के दस युद्धक विमानों ने रविवार को एक बार फिर ताइवान की सीमा में घुसपैठ की। इस घुसपैठ के बाद हरकत में आई ताइवान एयरफोर्स ने गश्त बढ़ा दी है। इसके साथ चीन के चार युद्धपोत भी गश्त करते नजर आए। चीन द्वारा एक हफ्ते के भीतर ताइवान सीमा उल्लंघन की यह दूसरी घटना है।

गत गुरुवार को 37 चीन युद्धक विमानों ने ताइवान के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरी थी। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रविवार दोपहर तकरीबन दो बजे 24 चीन युद्धक विमानों की पहचान की गई। इनमें जे-10, जे-11, जे-16 और सू-30 युद्धक विमानों के साथ ही एच-6 बमवर्षक विमान शामिल थे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि विमानों ने कहां से उड़ान भरी, लेकिन बताया गया कि 10 विमानों ने ताइवान की मेडन लाइन को पार किया।

उधर चीन ने कहा कि वह इस सीमा को नहीं मानता और गत वर्ष से लगातार इसका उल्लंघन कर रहा है। चीनी गतिविधियों के जवाब में ताइवान ने अपने युद्धक विमान भेजे और स्थिति पर नजर रखने के लिए युद्धपोत व मिसाइल प्रणाली को तैनात कर दिया है।

अजब-गजब : ये इंसान है आलसियों का सरताज, महज दो सौ मीटर ना चलना पड़े इसके लिए किया कुछ ऐसा कि जानकर चौंक जायेंगे आप
किसी भी देश में एम्बुलेंस जैसी सेवा लोगों की मदद करने के लिए होती है। ऐसे में शायद ही कोई इन सुविधा का दुरुपयोग करना चाहता हो पर ताइवान में एक पैदल चोर से जुड़े एक कांड के बारे में सुनकर आप चौंक जाएंगे। यहाँ एक आदमी ने पिछले साल 39 बार एम्बुलेंस को फोन किया था। हर बार जब उसने एम्बुलेंस को फोन करता और एम्बुलेंस उसे अस्पताल ले जाती तो वह अस्पताल में उतरा और सीधे घर चला जाता। दरअसल वोंग नाम का इस युवक को चलना बिलकुल भी पसंद नहीं है इसलिए वह जितनी बार सुपरमार्केट जाता था घर जाने के लिए एम्बुलेंस को बुलाता था। वह मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल जाने के बजाय सीधे घर चला जाता था। ऐसा उन्होंने एक बार नहीं बल्कि 39 बार किया।

आपको बता दें कि इस मामले में सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि इस आदमी का घर सुपरमार्केट से केवल 200 मीटर की दूरी पर है। इसके बाद भी इस महानुभाव ने एक या दो बार नहीं बल्कि 39 बार मुफ्त एम्बुलेंस सेवा का लाभ उठाया।

एक बार वोंग अस्पताल के अधिकारियों के संज्ञान में ये मामला आया और भाई का भंडा फूट गया। अस्पताल ने मुफ्त एम्बुलेंस सेवा का अनुचित लाभ उठाने के लिए वोंग के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वोंग के कारण एक एम्बुलेंस को रोका गया और वह जरूरतमंद मरीज तक नहीं पहुंच पाई। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी होने पर वोंग को चेतावनी दी कि अगर उसने ऐसा किया तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। गौरतलब है कि ताइवान में एम्बुलेंस सेवा मुफ्त है।