Tajmahal - Loktej

अमेरिकी उप राष्ट्रपति ने किया ताजमहल का दीदार, कहा- यह अद्भुत है
आगरा (उप्र), 23 अप्रैल (भाषा) अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस ने बुधवार को सपरिवार आगरा पहुंचकर ताजमहल का दीदार किया।

जिला प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने, अपनी पत्नी ऊषा और बच्चों के साथ आगरा पहुंचे वेंस की खेरिया हवाई अड्डे पर अगवानी की।

उन्होंने बताया कि उसके बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति कार से ताजमहल परिसर पहुंचे और मोहब्बत की मिसाल मानी जाने वाली इस विश्व धरोहर का दीदार किया।

वेंस ने ताजमहल का भ्रमण करने के बाद आगंतुक डायरी में लिखा, "ताजमहल अद्भुत है। यह सच्चे प्रेम, मानवीय प्रतिभा का प्रमाण है और भारत जैसे महान देश की एक लाजवाब कृति है।"

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "अमेरिकी उपराष्ट्रपति श्री जे. डी. वेंस और उनके परिवार का उत्तर प्रदेश में हार्दिक स्वागत है। यह भारत का पवित्र हृदय स्थल है और अपनी शाश्वत भक्ति, जीवंत संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है।"

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी उपराष्ट्रपति का काफिला जिन मार्गों से गुजरा, उन्हें सजाया गया। सड़क के दोनों और बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अमेरिका और भारत का झंडा लेकर वेंस का स्वागत किया।

वेंस के साथ उनकी पत्नी ऊषा और उनके बेटे इवान और विवेक और बेटी मीराबेल भी हैं। परिवार चार दिवसीय भारत यात्रा पर है।

हवाई अड्डे पर वेंस को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ बातचीत करते देखा गया जिन्होंने मेहमानों का फूलों से स्वागत किया।

वेंस परिवार ने हवाई अड्डे से ताजमहल तक कार से यात्रा की। उनके काफिले के मार्ग के साथ-साथ आसपास के मार्गों को भी विशेष रूप से सजाया गया था जिसमें सैकड़ों स्कूली बच्चे अमेरिकी ध्वज और तिरंगा दोनों को लहराते हुए सड़कों पर खड़े थे।

सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनके परिवार के प्रस्थान मार्ग के प्रमुख चौराहों पर रंग-बिरंगी रंगोली, रेत कला और आकर्षक सजावट की गई, जिससे उत्सव का माहौल बन गया।

इस हाई-प्रोफाइल यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हवाई अड्डे से शिल्पग्राम होते हुए ताजमहल तक 12 किलोमीटर का रास्ता भारी सुरक्षा घेरे में था।

बयान में कहा गया कि अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को तीन दिन पहले से ही आगरा में तैनात किया गया था और उपराष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही के दौरान पूरे मार्ग को जीरो-ट्रैफिक जोन घोषित कर दिया गया था।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि परिवार ताजमहल देखने के बाद हवाई अड्डे लौट गया। परिवार ने आगरा में करीब तीन घंटे बिताए, जिसमें से एक घंटे से ज्यादा समय ताजमहल में बिताया।

वेंस ने सोमवार को अपनी भारत यात्रा की शुरुआत यमुना के किनारे स्थित अक्षरधाम मंदिर के दर्शन से की और फिर उन्होंने राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की।

ताजमहल का भ्रमण के बाद बाेले डॉ. ब्रायन ग्रीन ने कहा- यहां की ऊर्जा और जिज्ञासा सचमुच प्रेरणादायक
नई दिल्ली, 02 मार्च (वेब वार्ता)। प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी, लेखक तथा कोलंबिया विश्वविद्यालय में गणित और भौतिकी के प्रोफेसर डॉ. ब्रायन ग्रीन ने ताजमहल की अपनी यात्रा के बाद कहा कि भारत में मैंने विज्ञान और नवाचार के प्रति जो जुनून देखा है, वह अद्भुत है। यहां के छात्रों में ऊर्जा और जिज्ञासा वास्तव में प्रेरणादायक है। शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति भारत के विशिष्ट दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए उन्होंने वैश्विक प्रभाव डालने के लिए भारतीय छात्रों के उत्साह और महत्वाकांक्षा पर जोर दिया।

संस्कृति मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार काे बताया कि नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री व अंतरिक्ष से भारत का अवलोकन करने वाले माइक मैसिमिनो ने कहा कि भारत ज़मीन अधिक सुंदर है। भारत के सौंदर्य के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए उन्होंने ताजमहल की असाधारण शिल्पकला की प्रशंसा की और इसे भारत की इंजीनियरिंग और डिज़ाइन की समृद्ध विरासत का प्रमाण बताया। डॉ. ब्रायन ग्रीन और माइक मैसिमिनो मौजूदा समय में भारत की यात्रा पर हैं और देश की समृद्ध वैज्ञानिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक विरासत का आनंद ले रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने प्रतिष्ठित ताजमहल का दौरा किया जहां उन्होंने विज्ञान, इंजीनियरिंग और शिल्प कौशल में भारत की प्रगति की प्रशंसा की।

प्रोफेसर ब्रायन ग्रीन एक प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी, लेखक, तथा कोलंबिया विश्वविद्यालय में गणित और भौतिकी के प्रोफेसर हैं। इनको सुपरस्ट्रिंग सिद्धांत में इनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है जिसमें दर्पण समरूपता की सह-खोज और स्थानिक टोपोलॉजी परिवर्तन की खोज शामिल है।

नासा के दो अंतरिक्ष मिशनों के अनुभवी माइक मैसिमिनो ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की है और वर्तमान में कोलंबिया विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर के रूप में कार्य कर रहे हैं। अंतरिक्ष से ट्वीट करने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में उन्होंने अंतरिक्ष अन्वेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है- विशेष रूप से 2002 और 2009 में हबल स्पेस टेलीस्कोप सर्विसिंग मिशन में।

अपने पूरे करियर के दौरान, मैसिमिनो को कई नासा स्पेस फ़्लाइट मेडल, नासा विशिष्‍ट सेवा मेडल और अमेरिकन एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी के फ़्लाइट अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वह वर्तमान में न्यूयॉर्क शहर में इंट्रेपिड सी, एयर एंड स्पेस म्यूज़ियम में अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए वरिष्ठ सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे हैं।

डॉ. ग्रीन और मैसिमिनो की ताजमहल की यात्रा वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय में भारत के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है। उनकी यात्रा शिल्पकला में भारत की ऐतिहासिक उत्कृष्टता और विश्व मंच पर विज्ञान और नवाचार में इसकी तेजी से बढ़ती भूमिका के बीच एक सेतु का काम करेगी है।

भूटान की राजमाता ने शाही परिवार के सदस्यों के साथ ताजमहल देखा
आगरा (उप्र), 21 जनवरी (भाषा) भूटान की राजमाता शेरिंग यांगदोन ने भूटान शाही परिवार के सदस्यों के साथ ताजमहल देखा और परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक बिताया।

राजमाता ने ताज महल के अंदर शाही परिवार के साथ फोटो खिंचवाईं। भूटानी शाही परिवार को टूरिस्ट गाइड शमशुद्दीन ने ताज महल दिखाया और इसके बारे में जानकारी दी।

शमशुद्दीन ने बताया, "राजमाता 30 साल पहले भी ताजमहल देखने आई थीं और यह उनकी दूसरी यात्रा है।”

उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान यांगदोन ने एक बार फिर ताजमहल के इतिहास के बारे में जाना। शाही परिवार के सदस्यों ने स्मारक के बारे में, इसके निर्माण और नक्काशी सहित कई सवाल भी पूछे। ‘‘वे ताजमहल की खूबसूरती को लेकर बहुत उत्सुक थे।"

ताज सुरक्षा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सैयद अरीब अहमद ने बताया, "भूटान के शाही परिवार की यात्रा प्रोटोकॉल के तहत तय की गई थी। प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।”

अहमद ने बताया कि “पर्यटन पुलिस थाना और ताज सुरक्षा पुलिस के कर्मियों के अलावा कई अन्य पुलिस अधिकारी उनकी सुरक्षा में तैनात थे। शाही परिवार ने कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित रूप से ताजमहल का दीदार किया।"

आगरा: नये साल की पूर्व संध्या पर पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार हुई ताज नगरी
आगरा, 31 दिसंबर (भाषा) ताजमहल जैसी विश्व धरोहर के लिये पूरी दुनिया में मशहूर आगरा शहर मंगलवार को नए साल की पूर्व संध्या पर इस ‘मुहब्बत की निशानी’ के दीदार के लिये आये पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार रहा।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के आगरा क्षेत्र ने ताजमहल में एएसआई कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और जरूरत पड़ने पर अन्य स्मारकों पर तैनात कर्मचारियों को ताजमहल में तैनात करने के लिए कहा गया है।

ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने ‘पीटीआई—भाषा’ को बताया, ‘‘इन दिनों ताजमहल में पर्यटकों की खासी भीड़ देखी जा सकती है। हर दिन लगभग 40 हजार पर्यटक इस स्मारक को देखने आ रहे हैं। दिसंबर महीने की शुरुआत से इसमें वृद्धि शुरू होती है। जनवरी के अंत तक पर्यटकों की ऐसी ही भीड़ देखने को मिलेगी।''

उन्होंने कहा, ‘‘भीड़ को देखते हुए एएसआई कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और अगर जरूरत पड़ी तो हम अन्य स्मारकों पर तैनात एएसआई कर्मचारियों को भी ताजमहल में तैनात करेंगे।’’

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सैयद अरीब अहमद ने कहा, ‘‘25 दिसंबर से और खासकर इस सप्ताहांत के दौरान पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। हमने ताजमहल परिसर के पास एक त्वरित प्रतिक्रिया दल, वैकल्पिक पार्किंग सुविधाएं, पर्यटक पथ और एक ऑनलाइन सुविधा भी व्यवस्था की है ताकि पर्यटकों को यातायात जाम से बचते हुए ताजमहल तक पहुंचने में मदद मिल सके।

शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामलों को रोकने के लिए ‘सांस परीक्षण’ किया जाएगा और सड़कों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।

सरकार द्वारा अनुमोदित टूर गाइड शकील रफीक ने कहा, ‘‘पर्यटकों की संख्या में दिसंबर की शुरुआत से ही वृद्धि की वजह से इन दिनों काम का दबाव बढ़ गया है। मैं मंगलवार को शिकागो से आए पर्यटकों के साथ ताजमहल गया था। पर्यटकों की खासी भीड़ के कारण हमें मुख्य मकबरे में प्रवेश करने में बहुत वक्त लग गया।''

‘टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा’ के अध्यक्ष राजीव सक्सेना ने कहा, ‘‘आगरा में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होना शहर के पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में स्थायी आकर्षण का सुबूत है। आगरा में आने वाले पर्यटकों में से सिर्फ 10 प्रतिशत ही विदेशी होते हैं। मगर आगरा भारत के पर्यटन क्षेत्र में एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में फल-फूल सकता है और फिर से एक पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल बन सकता है।''

हालांकि, आगरा में होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश वाधवा ने कहा, ‘‘घरेलू पर्यटकों की संख्या में वृद्धि से होटल मालिकों को कोई मदद नहीं मिलेगी, क्योंकि अधिकांश पर्यटक ताजमहल और शहर का दौरा करने के बाद उसी दिन आगरा से चले जाते हैं।’’

वाधवा ने कहा, ‘‘आगरा में पर्यटकों के रात्रि विश्राम के लिए रात्रि में मनोरंजक गतिविधियां होनी चाहिए। यमुना नदी पर एक बैराज और नदी किनारे एक चौपाटी बनाया जाना चाहिए। नदी का जलस्तर बढ़ने से जल क्रीड़ा गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।’’

मध्यप्रदेश : ये आदमी है आज का शाहजहाँ, पत्नी के प्रेम में बनवाया दूसरा ‘ताजमहल’, जानिए पूरी कहानी
दुनिया के सात अजूबो में से एक आगरा के ताजमहल को प्यार का प्रतीक माना जाता है। हर प्रेमी अपनी प्रेमिका या पत्नी के लिए ताजमहल बनवाने की कल्पना करता है। वैसे तो कोई भी इस कल्पना को पूरा नहीं कर पाता पर मध्य प्रदेश के शख्स ने अपनी पत्नी के लिए ताजमहल जैसा घर बनवाया है।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के रहने वाले एक व्यापारी ने अपने घर को ताजमहल के स्वरूप का बनवाया है। शाहजहां की ही तरह इस शख्स ने भी इस ताजमहल को अपनी पत्नी को उपहार में दिया है। ये घर इतना खूबसूरत है कि एक बार में ये असली ताजमहल की तरह लगता है। बुरहानपुर के रहने वाले आनंद चोकसे ने पत्नी के लिए ताजमहल बनवाने वाले बात पर कहा "मैं हमेशा ये सोचते रहता था कि मेरे शहर बुरहानपुर में ताजमहल क्यों नहीं बनाया गया, क्योंकि शाहजहां की पत्नी मुमताज की मौत तो इसी शहर में हुई थी।'' इतिहास के मुताबिक कहा जाता है कि ताजमहल का निर्माण ताप्ती नदी के किनारे होना था लेकिन बाद में आगरा में बनाया गया।

आपको बता दें कि ताजमहल की हूबहू नकल कर इस घर को बनवाने में तीन साल का वक्त लगा है। मकान बनाने वाले इंजीनियर ने कहा कि मकान बनाने के लिए उन्होंने असली ताजमहल का बारीकी से अध्ययन किया। घर के अंदर नक्काशी के लिए बंगाल और इंदौर के कलाकारों से की मदद ली गई है। ताजमहल की हूबहू नकल वाले इस घर में नीचे 2 बेडरूम और ऊपर 2 बेडरूम है। घर का गुंबद 29 फीट की ऊंचाई पर है। इसमें ताजमहल जैसे टावर हैं और घर का फर्श राजस्थान के 'मकराना' से बनाया गया है और फर्नीचर मुंबई के कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है। इसके अलावा इसमें एक बड़ा हॉल है। एक लाइब्रेरी और एक ध्यान कक्ष भी है। बुरहानपुर में इस घर को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं।

कोरोना की दूसरी लहर से फिर आगरा टूरिज्म हुआ प्रभावित
ब्रिज खंडेलवाल

आगरा, 15 अप्रैल (आईएएनएस)| कोरोना ने आम जनता को ही नहीं बल्कि नेताओं को भी अपनी चपेट में ले रखा है। ताज नगरी में हर दस मिनट में एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो रहा है, वहीं बीते बुधवार को आगरा में 242 केस सामने आए।

कोरोना के कारण ताज महल में आने वाले टूरस्टि की संख्या कम हुई है। टूरिस्ट कम होने की वजह से आगरा में ट्रेवल एजेंसी, फोटोग्राफर, गाइड्स, और होटल्स आदि व्यापार क्षेत्र काफी प्रभावित हो रहे हैं..टूरिस्ट की कमी की वजह से होटल्स के दाम भी 50 प्रतशित तक कम हो गए हैं। होटल मालिकों का कहना है कि शादी समारोह और भीड़ जुटाने वाले फंक्शन बैन होने की वजह से भी व्यापार को काफी नुकसान हो रहा है।

ताज नगरी में बढ़ते कोरोना के कारण नेशनल और इंटरनेशन टूरिस्ट आगरा आने में काफी डर रहे हैं, जिस वजह से लगातार फ्लाइट टिकिट कैंसिल हो रहे हैं। शहर में नाइट कर्फ्यू लगने के बाद आगरा होटल और रेस्टोरेंट सोशियन के निदेशक सुरेंद्र शर्मा ने कहा कोरोना के कारण प्रभावित हो रही इंड्रस्ट्रीज को देखते हुए सरकार को टैक्स में छूट का एलान करना चाहिए।

कोरोना का नया प्रकार पूरे शहर में तबाही मचा रहा है। शहर में बने कोविड बार्ड मरीजों से भरे हुए हैं। वहीं प्राइवेट अस्पताल सरकार के द्वारा तय कि गई कीमतों पर मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे हैं। कोरोना काल में कोविड नियमों का पालन करते हुए पंचायत चुनाव शुरू हुए।

ताजमहल के टिकट काउंटर के पास अजगर दिखने से हड़कंप
आगरा, 7 अप्रैल (आईएएनएस)| ताजमहल की टिकट खिड़की पर अजगर दिखने से खलबली मच गई। सूचना मिलने पर आगरा के वन्यजीव एसओएस ने ताजमहल पहुंचकर पांच फुट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया। अजगर को कुछ घंटों के लिए निगरानी में रखा गया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। ऐतिहासिक स्मारक के पश्चिम द्वार पर तैनात पर्यटन पुलिस अधिकारियों ने टिकट काउंटर पर मंगलवार सुबह 5 फुट लंबा इंडियन रॉक पायथन देखा था और तुरंत वन्यजीव एसओएस को इसकी की सूचना दी। जिसके बाद बचाव अभियान को अंजाम देने के लिए आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ दो सदस्यीय टीम तुरंत उस स्थान पर पहुंची।

वाइल्डलाइफ एसओएस को सूचना देने वाले पर्यटन पुलिस के कांस्टेबल, विद्याभूषण सिंह ने बताया, "पर्यटकों द्वारा टिकट खिड़की के पास अजगर को देखा गया था। इसकी सूचना दी और उनकी टीम ने समय रहते सांप को रेस्क्यू किया।" वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, "सांपों से जुड़े बचाव अभियान बेहद संवेदनशील होते हैं। टीम के रेस्क्यूअर प्रशिक्षित है, जो कि कुशलपूर्वक और सावधानी बरतते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देते हैं।"

वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंजरवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एम.वी, ने कहा, "वर्षों से टीम ताजमहल परिसर से कई सांप और पक्षियों का रेस्क्यू करती आई है, क्योंकि यह ताज नेचर वॉक ग्रीन बेल्ट के करीब है, इसलिए यहां वन्यजीव अक्सर भटक कर आ जाते हैं।" इंडियन रॉक पायथन (अजगर) एक गैर विषैली सांप की प्रजाति है। ये मुख्य रूप से छोटे जानवर, चमगादड़, पक्षियों, छछूंदर, हिरण और जंगली सूअर को अपना आहार बनाते हैं और आमतौर पर भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका के जंगलों में पाए जाते हैं।

इस प्रजाति को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची क के तहत संरक्षित किया गया है और कन्वेंशन ऑन इंटरनेशनल ट्रेड इन एनडेंजर्ड स्पीशीज के परिशिष्ट क के तहत सूचीबद्ध किया गया है।