Uttar Pradesh - Loktej

वैश्विक चुनौतियों के बीच विकसित भारत के लिए 1.4 अरब देशवासियों का सामूहिक प्रयास जरूरी : मोदी
नोएडा, 28 मार्च (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नागरिकों से वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए समर्पण और एकता का आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास बहुत जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण के उद्घाटन समारोह में एक सभा को संबोधित करते हुए पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का जिक्र किया और कहा, “विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 1.4 अरब देशवासियों का सामूहिक प्रयास और एकता बहुत जरूरी है।”

उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी एशिया में एक महीने से युद्ध जारी है और देशवासियों के भरोसे के साथ भारत इस संकट का पूरी शक्ति से मुकाबला कर रहा है। मोदी ने कहा कि भारत के हितों की रक्षा और ‘परिवारों व किसानों’ की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार की प्राथमिकता समय की बचत और लागत में कमी करके नागरिकों की सुविधा को बढ़ाना है।
मोदी ने वैश्विक संकट की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा, “मैं प्रदेश व देश के सभी राजनीतिक दलों से आग्रह पूर्वक कहना चाहता हूं कि इस प्रकार के संकट से ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक है।”

उन्‍होंने कहा, “जो भारतीयों और भारत के हक में है, वही भारत सरकार की नीति व रणनीति हैं। राजनीति के लिए गलत बयानबाजी करने वाले राजनीतिक बहस में कुछ नंबर पाएंगे लेकिन देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को देश की जनता कभी माफ नहीं करती।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने संसद में स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ व्यापक व ‘बेहद सकारात्मक’ विचार-विमर्श भी किया। मोदी ने कहा, “आज जनता से फिर से कहूंगा कि हमें शांत मन से, धैर्य के साथ, एकजुटता के साथ मिलजुलकर इस संकट का सामना करना है। यह पूरे विश्व में परेशानी करने वाला संकट है और हमें अपने देश की सबसे ज्यादा चिंता करनी है। यही हम भारतीयों की सबसे बड़ी ताकत है।”

प्रधानमंत्री ने राजनीतिक दलों को आगाह करने के साथ-साथ कहा कि कोरोना के संकट में कुछ लोगों ने वैक्सीन को लेकर झूठ बोला, अफवाहें फैलाई ताकि सरकार का काम कठिन हो, देश को नुकसान हो लेकिन परिणाम क्‍या हुआ।

मोदी ने कहा, “जनता ने चुनाव के दौरान ऐसी राजनीति को नकार दिया। मुझे पूरा भरोसा है कि देश के सभी राजनीतिक दल इससे सबक सीखेंगे और देश को ताकत देंगे। इसी आग्रह के साथ एक बार फिर से शानदार हवाई अड्डे के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट के इस समय में भी भारत ने अपने तेज विकास को निरंतर जारी रखा है। मोदी ने कहा, “ भारत पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से उत्पन्न चुनौतियों का पूरी ताकत से सामना कर रहा है।”

उन्होंने संघर्षग्रस्त क्षेत्रों से प्राप्त कच्चे तेल और गैस पर भारत की निर्भरता को रेखांकित करते हुए कहा, “सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है कि इसका बोझ परिवारों और किसानों पर न पड़े।”

मोदी ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करते हुए कहा, “आज से एक विकसित उत्तर प्रदेश और एक विकसित भारत की यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है।” उन्होंने कहा कि यह हवाई अड्डा इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, “नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों, छोटे व्यापारियों और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करेगा।” मोदी ने राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने नोएडा को

“लूट का एटीएम” बना दिया था, लेकिन भाजपा के नेतृत्व में यह अब विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रहा है।

प्रशांत महाराज के सान्निध्य में यज्ञोपवीत संस्कार व निःशुल्क मथुरा यात्रा
लखनऊ (उत्तर प्रदेश), मार्च 25: सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक दिव्य पद्धति है, जो आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग दिखाती है। युगों-युगों से ऋषि-मुनियों, संतों और महापुरुषों ने इस पवित्र परंपरा को अपने तप, त्याग और सेवा से जीवंत रखा है।

आज उसी दिव्य परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य श्री शिवशक्ति अनुग्रह पीठकर रही है, जो परम पूज्य प्रशांत महाराज जी के पावन सान्निध्य में धर्म, सेवा और साधना का एक अद्भुत केंद्र बन चुका है।

इस पीठ का मूल भाव अत्यंत सरल, किन्तु गहन आध्यात्मिक सत्य से परिपूर्ण है —

“महाराज जी की सेवा ही शिवत्व है।”

अर्थात गुरु की सेवा ही भगवान शिव की साक्षात आराधना है। जब मनुष्य निस्वार्थ भाव से सेवा करता है, तो वही सेवा साधना बन जाती है और वही साधना शिवत्व की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है।

इसी दिव्य संकल्प को साकार करने हेतु दिनांक

29 मार्च 2026, रविवार

वीर बाबा मंदिर, गौशाला, सैधरी (लखीमपुर खीरी)

की पुण्यभूमि पर एक अत्यंत भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन का शुभारंभ होने जा रहा है।

इस अवसर पर समूहिक यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार का आयोजन किया जाएगा, जो सनातन धर्म के 16 संस्कारों में से एक अत्यंत महत्वपूर्ण संस्कार है। यह संस्कार बालक को वेदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है और उसके जीवन में अनुशासन, संयम तथा ज्ञान का संचार करता है।

यज्ञोपवीत केवल एक धागा नहीं, बल्कि यह आत्मा को धर्म से जोड़ने का एक पवित्र सूत्र है, जो जीवन को एक नई दिशा प्रदान करता है।

इसके साथ ही इस दिव्य आयोजन के अंतर्गत श्रीधाम मथुरा की निःशुल्क धाम यात्राका भी विशेष प्रबंध किया गया है। इस यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए आना-जाना, रहने एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।

यह सेवा विशेष रूप से साधु-संतों एवं आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं के लिए समर्पित है, ताकि वे भी बिना किसी बाधा के भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के दर्शन कर सकें और अपनी आत्मा को भक्ति और शांति से परिपूर्ण कर सकें।

यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और समानता का एक जीवंत उदाहरण है, जहाँ हर व्यक्ति को बिना भेदभाव के स्थान मिलता है। यहाँ न कोई बड़ा है, न छोटा — सभी शिव के अंश हैं, और सभी का स्वागत समान भाव से किया जाता है।

इस दिव्य कार्य को सफल बनाने में शिवशक्ति अनुग्रह पीठ परिवार के समर्पित सेवकों का महत्वपूर्ण योगदान है —

श्रीमती अनुराधा मिश्रा जी (अध्यक्ष), श्री सत्य प्रकाश जी (मुख्य संरक्षक), पूज्य माताजी पूनम मिश्रा जी, श्री C. D. दुबे जी, श्री संजय सिंह जी, श्री शारदा कांत पांडे जी, श्री अश्विन चतुर्वेदी जी एवं श्री प्रिंस मिश्रा जी — जिनकी निष्ठा, सेवा और समर्पण इस आयोजन को दिव्यता प्रदान कर रहे हैं।

अंततः, यह आयोजन हमें यह संदेश देता है कि जब हम सेवा को ही साधना मान लेते हैं, तब हमारा प्रत्येक कर्म भगवान की उपासना बन जाता है। यही शिवत्व का मार्ग है, यही सनातन का सार है।

आप सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन है कि इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर इस दिव्य अनुष्ठान एवं धाम यात्रा का लाभ प्राप्त करें और अपने जीवन को धर्ममय, पवित्र एवं सफल बनाएं।

हर हर महादेव

शंकर महाराज जी की जय

जय सनातन धर्म

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें –

www.shivshaktianugrahpeeth.com

सूरत : उधना रेलवे स्टेशन पर 5 होली स्पेशल ट्रेनों से हजारों यात्री रवाना, भारी भीड़ के बीच पुख्ता इंतजाम
सूरत। डायमंड सिटी और टेक्सटाइल हब के नाम से मशहूर सूरत में होली और धुलेटी से पहले घर वापसी का उत्साह चरम पर है। उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले प्रवासी श्रमिकों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतज़ाम किए।

1 मार्च, रविवार की सुबह से ही उधना रेलवे स्टेशन  पर हजारों यात्री परिवार और सामान के साथ उमड़ पड़े। स्टेशन का नज़ारा ‘मिनी बिहार’ जैसा दिखाई दिया। रेलवे के अनुसार, 5 स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से 18,000 से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

मज़दूर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण मानी जाने वालीअंत्योदय एक्सप्रेस में सबसे अधिक भीड़ देखी गई। जनरल कोच पूरी तरह भरे रहे और यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। इसी तरह आधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस में भी भारी भीड़ उमड़ी।
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और जीआरपी के जवानों ने व्यवस्था बनाए रखने और यात्रियों को सुरक्षित चढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त रैक और कोच स्टैंडबाय पर रखे गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर और स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। शाम के समय रक्सौल रूट से आने-जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों को समायोजित करने की व्यवस्था की गई।

उधना स्टेशन पर पीने के पानी, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई, ताकि भीषण गर्मी में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

घर जा रहे एक यात्री ने कहा कि सूरत रोज़गार देता है, लेकिन होली अपने गांव-घर में परिवार के साथ मनाने का आनंद ही अलग होता है। उन्होंने रेलवे द्वारा चलाई गई स्पेशल ट्रेनों के लिए आभार जताया।

हर वर्ष की तरह इस बार भी टेक्सटाइल और कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़े हजारों श्रमिक एक साथ घर लौटते हैं। दिवाली और छठ के दौरान हुई भीड़ से सबक लेते हुए रेलवे प्रशासन ने इस बार पहले से ही योजना बनाकर अतिरिक्त व्यवस्थाएं कीं, जिससे संभावित अफरा-तफरी को काफी हद तक टाला जा सका।

होली के मद्देनज़र अगले कुछ दिनों तक उधना और सूरत रेलवे स्टेशनों पर इसी तरह यात्रियों की भीड़ बनी रहने की संभावना है।

1-OAK का UP में Mega Investment! अमृतांशु रॉय की CM योगी से मुलाकात; ₹3000 करोड़ का निवेश होगा
लखनऊ (उत्तर प्रदेश), फरवरी 28: उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन मिलने जा रहा है। रियल एस्टेट डेवलपर 1-OAK ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के साथ ₹3000 करोड़ के निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

यह समझौता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक सिंगापुर दौरे के दौरान हुआ, जहां उनकी मुलाकात 1-OAK के प्रबंध निदेशक (MD) अमृतांशु रॉय से हुई।

अमृतांशु रॉय सिंगापुर स्थित Greenfield Advisory के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) भी हैं, जो 1-OAK की मूल कंपनी है। Greenfield Advisory वैश्विक स्तर पर निवेश, एसेट मैनेजमेंट और रियल एस्टेट विकास से जुड़ी गतिविधियों का संचालन करती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बैठक की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से साझा करते हुए इसे एक “productive meeting” बताया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में उच्च-विकास क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को लेकर MoU पर हस्ताक्षर किए गए हैं। बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर, उभरते उद्योगों और दीर्घकालिक पूंजी निवेश पर विस्तार से चर्चा हुई, जिससे राज्य के तेजी से बढ़ते आर्थिक परिदृश्य को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Link: https://www.facebook.com/share/p/18Meydzwfv/
इंफ्रास्ट्रक्चर, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट पर फोकस
₹3000 करोड़ का यह निवेश राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, हॉस्पिटैलिटी, आवासीय और वाणिज्यिक रियल एस्टेट परियोजनाओं के विकास पर केंद्रित होगा। पहले चरण में प्रयागराज, लखनऊ और बरेली में लगभग 250 कमरों वाले तीन 5-स्टार होटल विकसित करने की योजना है। ये होटल व्यापक शहरी विकास और आधुनिक आतिथ्य अवसंरचना को बढ़ावा देने की रणनीति का हिस्सा होंगे।

लखनऊ और बरेली में पहले से मजबूत उपस्थिति
1-OAK की उत्तर प्रदेश में पहले से महत्वपूर्ण उपस्थिति है। लखनऊ में कंपनी दो प्रीमियम आवासीय परियोजनाएं — Atmos और Natura — पूरी कर चुकी है, जबकि Eden@1 वर्तमान में निर्माणाधीन है।

बरेली में कंपनी ने हाल ही में अपना क्षेत्रीय कार्यालय शुरू किया है। यहां कंपनी तीन प्रमुख परियोजनाओं की योजना बना रही है, जिनमें नैनीताल–पीलीभीत रोड के पास ग्रुप हाउसिंग और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, अहलादपुर में एक टाउनशिप और पीलीभीत रोड के निकट एक अन्य आवासीय परियोजना शामिल है।

1-OAK MD अमृतांशु रॉय का बयान
MoU पर हस्ताक्षर के बाद 1-OAK के MD अमृतांशु रॉय ने कहा, “उत्तर प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। ₹3000 करोड़ का यह निवेश राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास में हमारे दीर्घकालिक विश्वास को दर्शाता है। हम चरणबद्ध और संतुलित तरीके से हॉस्पिटैलिटी, आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाओं का विकास करेंगे, जिससे राज्य के आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा।”

उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं को आवश्यक सरकारी स्वीकृतियों के बाद चरणों में शुरू किया जाएगा।
देश और विदेश में विस्तार की योजना

उत्तर प्रदेश के अलावा, 1-OAK तिरुवनंतपुरम (केरल), अंबाला (हरियाणा) और नागपुर (महाराष्ट्र) जैसे शहरों में भी अपने विस्तार की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

वैश्विक स्तर पर, 1-OAK की मूल कंपनी Greenfield Advisory सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में निवेश और विकास परियोजनाओं में सक्रिय है। इसी अंतरराष्ट्रीय अनुभव और विशेषज्ञता के साथ 1-OAK भारत में अपने रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टफोलियो को तेजी से विस्तार दे रहा है।

मुख्यमंत्री के सिंगापुर दौरे के दौरान हुआ यह ₹3000 करोड़ का MoU उत्तर प्रदेश के लिए प्रमुख निवेश समझौतों में से एक माना जा रहा है, जिससे राज्य में शहरी विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को महत्वपूर्ण गति मिलने की उम्मीद है।

इटावा में उच्च शिक्षा को मिल रही नई दिशा: अनुज मोंटी यादव की पहल से बढ़ रहे अवसर
जसवंतनगर (इटावा) उत्तर प्रदेश, फरवरी 20:  उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लंबे समय से उच्च शिक्षा की गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं का अभाव महसूस किया जाता रहा है। विशेषकर व्यावसायिक और प्रोफेशनल कोर्सों के लिए छात्रों को बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था।

ऐसे माहौल में इटावा जिले के जसवंतनगर क्षेत्र में उच्च शिक्षा को लेकर हो रही पहल चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें अनुज मोंटी यादव की भूमिका प्रमुख रूप से देखी जा रही है।

पिछले कुछ वर्षों में जिले में नर्सिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी और अन्य रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की उपलब्धता बढ़ी है। इससे स्थानीय छात्रों को अपने ही जिले में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

स्थानीय स्तर पर बढ़े प्रोफेशनल कोर्स
ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बच्चों को लखनऊ, कानपुर या दिल्ली जैसे शहरों में पढ़ाई के लिए भेजना आसान नहीं होता। ऐसे में इटावा में ही प्रोफेशनल कोर्सों की व्यवस्था होने से अभिभावकों को राहत मिली है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में उच्च शिक्षा के नए विकल्प खुलने से खासकर बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा मिला है। अब अधिक छात्राएं भी स्नातक के बाद प्रोफेशनल कोर्स की ओर कदम बढ़ा रही हैं।

कौशल आधारित शिक्षा पर जोर
जानकारों के अनुसार, केवल डिग्री तक सीमित रहने के बजाय अब कौशल आधारित शिक्षा पर भी ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े पाठ्यक्रमों में प्रैक्टिकल प्रशिक्षण की व्यवस्था छात्रों के लिए उपयोगी साबित हो रही है।

कॉलेज परिसरों में बुनियादी ढांचे में सुधार, प्रयोगशालाओं की व्यवस्था और नियमित शैक्षणिक गतिविधियों ने शिक्षा के माहौल को बेहतर बनाने में योगदान दिया है।

युवाओं से सीधा संवाद
अनुज मोंटी यादव समय-समय पर छात्रों और युवाओं के बीच उपस्थित रहते हैं। विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों और आयोजनों में उनकी भागीदारी से युवाओं में उत्साह देखा गया है। छात्र इसे प्रेरणा के रूप में देखते हैं और इसे अपने करियर निर्माण की दिशा में सकारात्मक कदम मानते हैं।

जिले में बदलता शिक्षा परिदृश्य
विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में वास्तविक विकास तभी संभव है जब जिला स्तर पर उच्च शिक्षा को मजबूत किया जाए। इटावा और जसवंतनगर क्षेत्र में हो रही गतिविधियां इसी दिशा में एक कदम मानी जा रही हैं।

स्थानीय स्तर पर बढ़ते उच्च शिक्षा संस्थान और व्यावसायिक पाठ्यक्रम आने वाले समय में जिले के युवाओं को नए अवसर प्रदान कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में हो रही यह पहल इटावा के बदलते शैक्षणिक परिदृश्य की ओर संकेत करती है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘शतक’ फिल्म की सराहना की
नई दिल्ली, फरवरी 20: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर फिल्म निर्माता वीर कपूर से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक संघ के 100 वर्ष’ को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस मुलाकात से जुड़ी तस्वीर भी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा कीं।

मुख्यमंत्री ने फिल्म की सराहना करते हुए ‘शतक’ की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा, “ऐसी फिल्में समाज को संगठन के इतिहास, उसके मूल विचारों और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान से परिचित कराती हैं।“

फिल्म निर्माता वीर कपूर ने मुख्यमंत्री को फिल्म के निर्माण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म संघ की 100 वर्षों की यात्रा, उसके वैचारिक आधार और समाज सेवा के विभिन्न कार्यों को दर्शाती है।

भेंट के दौरान फिल्म का पोस्टर भी प्रस्तुत किया गया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
https://www.instagram.com/p/DU8KSsQEoI6/?hl=en
https://x.com/myogiadityanath/status/2024458737654931931?s=46

यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश, योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक
लखनऊ. 11 फरवरी (वेब वार्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा सदन में प्रस्तुत किए गए 9.12 लाख करोड़ रुपये के इस बजट का मुख्य उद्देश्य यूपी को ‘रिकॉर्ड ग्रोथ’ की ओर ले जाना है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आए इस लोकलुभावन बजट में युवाओं, किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) 30.25 लाख करोड़ रुपये आंका गया है, जो प्रदेश की मजबूत आर्थिक स्थिति और 13.4 प्रतिशत की विकास दर को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

बजट के दौरान वित्त मंत्री ने उत्तर प्रदेश को निवेश के वैश्विक केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया। आंकड़ों के अनुसार, देश का 65 प्रतिशत मोबाइल उत्पादन अकेले यूपी में हो रहा है और अब तक राज्य में 15 लाख करोड़ रुपये का वास्तविक निवेश धरातल पर उतर चुका है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद हुए 50 लाख करोड़ रुपये के एमओयू (MoU) से भविष्य में लगभग 10 लाख नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही, प्रदेश में बेरोजगारी दर में ऐतिहासिक गिरावट आई है, जो अब घटकर मात्र 2.24 प्रतिशत रह गई है, जो सरकार की रोजगार नीतियों की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

खेती-किसानी के क्षेत्र में अपनी बादशाहत कायम रखते हुए यूपी ने गेहूं और आलू उत्पादन में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। सरकार ने गन्ना किसानों के रिकॉर्ड भुगतान के साथ ही अब राज्य को ‘एग्री एक्सपोर्ट हब’ बनाने की महत्वाकांक्षी योजना पेश की है।

सामाजिक मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि का दावा करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में लगभग 6 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी के जाल से बाहर आए हैं।

प्रति व्यक्ति आय भी 2016-17 के मुकाबले दोगुनी होकर 1.10 लाख रुपये तक पहुंच गई है, जिसे आगामी वर्ष तक 1.20 लाख रुपये करने का लक्ष्य रखा गया है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में Dr. Cancer पहल का लोगो लॉन्च किया
लखनऊ (उत्तर प्रदेश), फरवरी 05: उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में ‘Dr. Cancer’पहल के आधिकारिक लोगो का लोकार्पण किया।इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, सामाजिक प्रतिनिधि और आयोजन से संबंधित टीम मौजूद रही।

लोगो लॉन्च के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान (Early Detection), जन-जागरूकता और मरीजों को सहयोग स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं हैं।उन्होंने पहल से जुड़ी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समुदाय स्तर पर जागरूकता और सपोर्ट सिस्टम मजबूत होता है।

इस पहल के संबंध में‘Dr. Cancer’ और संवेदना होम्योपैथिक क्लिनिक के निदेशक डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य कैंसर जागरूकता, स्क्रीनिंग/रिफरल मार्गदर्शन, तथा मरीजों की गुणवत्ता-जीवन (Quality of Life) बेहतर करने के लिए सपोर्टिव केयर से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाना है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी मरीज के लिए उपचार निर्णय योग्य चिकित्सकों की सलाह और स्थापित मेडिकल प्रोटोकॉल केअनुसार ही होने चाहिए।

कार्यक्रम में सीनियर फिजिशियन डॉ. अमित श्रीवास्तव और श्री राम मोहन अग्रवाल ने आगामी राज्य व्यापी जागरूकता और स्क्रीनिंग कैंप की रूपरेखा साझा की।टीम ने बताया कि कैंपेन के तहत जन-जागरूकता, परामर्श/मार्गदर्शन, और जरूरतमंद मरीजों को सहायता नेटवर्क से जोड़ने पर फोकस कियाजाएगा।

अंत में उपमुख्यमंत्री को स्मृति-चिह्न भेंट किया गया और कैंसर जागरूकता से जुड़े विभिन्न सामाजिक व स्वास्थ्य पहलुओं पर चर्चा हुई।

मीडियासंपर्क
डॉ. सागर सिंघम
मीडिया कोऑर्डिनेटर, डॉ. केयरग्रुप (इंडिया)
cs.amrgroup@gmail.com
+91 91001 01999

श्री बरसाना धाम का कीर्ति मंदिर क्यों है पूरे विश्व में निराला?
नोएडा (उत्तर प्रदेश) [भारत], 23 जनवरी: श्री बरसाना धाम सचमुच दिल को सुकून देने वाली जगह है। यह वही पावन भूमि है जहाँ श्री राधा ने अवतरा लिया था।

यहाँ पहुँचते ही ऐसा महसूस होता है मानो हवा में ही राधा नाम की मधुर गूँज घुली हुई हो। चारों ओर फैले हरे भरे खेत, शांत वातावरण, मिट्टी की हल्की सुगंध और ठंडी बहती हवा, सब मिलकर मन को गहरी शांति से भर देते हैं।

बरसाना का प्राकृतिक सौंदर्य इतना प्यारा है कि यहाँ कदम रखते ही भीतर एक अनोखी दिव्य ऊर्जा का संचार होने लगता है। हर मोड़ पर श्री राधा रानी का नाम सुनाई देता है और हर बातचीत में लाड़ली जू का ज़िक्र आता है। यदि आप मन की शांति और राधा कृष्ण भक्ति का अनुभव चाहते हैं, तो बरसाना धाम अवश्य जाएँ।

राधा रानी के दुर्लभ दर्शन
बरसाना के इसी पावन क्षेत्र में स्थित है कीर्ति मंदिर, जो श्री राधा रानी की माता कीर्ति मैया के नाम पर इस युग के पंचम मूल जगद्गुरु, जगद्गुरूत्तम श्री कृपालु जी महाराज द्वारा स्थापित किया गया है। यह मंदिर अपने भाव और निर्माण दोनों में दुनिया भर में अनूठा है और हर यात्री के लिए अवश्य अनुभव करने योग्य स्थान है।

कीर्ति मंदिर की सबसे विशेष बात यह है कि यहाँ श्री राधा रानी लगभग पाँच वर्ष के बाल स्वरूप में अपनी माता कीर्ति मैया की गोद में विराजमान हैं, जो पूरे विश्व में और कहीं देखने को नहीं मिलता। यह दर्शन इतना मनोहारी और वात्सल्य से भरा होता है कि लगता है जैसे भक्त स्वयं राधा रानी के बाल स्वरूप से साक्षात् मिल रहे हों।

शिल्पकला और वास्तुकला की भव्यता
कीर्ति मंदिर भारतीय शिल्पकला का अद्वितीय उदाहरण है। गुलाबी बलुआ पत्थर की महीन नक्काशी, सफेद मार्बल का चमकदार फर्श और दीवारों पर की गई रंग बिरंगी पच्चीकारी मिलकर मंदिर को भव्य एवं दिव्य रूप प्रदान करते हैं। आश्चर्य की बात है कि पूरा मंदिर बिना सीमेंट और लोहे के केवल पारंपरिक भारतीय तकनीकों से बनाया गया है।कीर्ति मंदिर के निर्माण में लगभग बारह वर्ष लगे और पाँच सौ से अधिक कारीगरों ने दिन रात इसके लिए मेहनत की। यहाँ का हर पत्थर एक कहानी कहता है और हर दीवार भक्ति के भाव से भरी प्रतीत होती है।

मंदिर की बाहरी परिधि में बने छत्तीस आकर्षक स्तंभ वर्ष के बारह महीने और दिन के चौबीस घंटे का प्रतीक हैं। यह मानो संकेत देते हैं कि जीवन का हर क्षण राधा कृष्ण के स्मरण में बीतना चाहिए। स्तंभों पर उकेरी गई अष्टमहासखियों की मूर्तियाँ इतनी जीवंत हैं कि लगता है जैसे वे अभी मुस्कुरा देंगी।

कीर्ति मंदिर भारत के महान संत जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज द्वारा स्थापित किया गया है

जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रेरणा
इस मंदिर का निर्माण जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रेरणा से हुआ। श्री कृपालु जी ने ही वृंदावन में विश्वप्रसिद्ध प्रेम मंदिर और प्रयागराज के निकट अपने जन्मस्थान, श्री कृपालु धाम - मनगढ़ में भक्ति मंदिर का निर्माण कराया। इन मंदिरों में प्रतिदिन भारी संख्या में भक्तजन दर्शन के लिए पहुँचते हैं।

इसके अतिरिक्त, वृंदावन, बरसाना और श्री कृपालु धाम - मनगढ़ स्थित जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज के आश्रमों में वर्ष में कई बार साधना शिविरों का आयोजन होता है, जहाँ साधकों को श्री राधा कृष्ण की प्राप्ति के लिए रूपध्यान संकीर्तन की साधना विधि सिखाई जाती है और उनका निरंतर अभ्यास कराया जाता है।

रात्रि में कीर्ति मंदिर का सौंदर्य अपने चरम पर पहुँच जाता है। रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया यह मंदिर पहाड़ी पर खिले किसी दिव्य कमल जैसा प्रतीत होता है। शाम की ठंडी हवा, शांत वातावरण और मधुर प्रकाश, सब मिलकर मन को किसी पुराने प्रिय संगीत की तरह छू लेते हैं। कुछ देर यहाँ बैठ जाने पर लगता है जैसे ब्रजरस स्वयं हवा में घुलकर अंतःकरण को शुद्ध कर रहा हो।

100% नि:शुल्क चिकित्सालय
मंदिर परिसर में स्थित जगद्गुरु कृपालु चिकित्सालय अत्यंत प्रेरणादायक है। यहाँ गरीब गाँव-वासियों, निर्धन साधुओं और विधवा महिलाओं को सौ प्रतिशत नि:शुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की जाती है।

होली, राधाष्टमी और बसंत पंचमी जैसे उत्सवों पर कीर्ति मंदिर का वातावरण दिव्यता से भर जाता है। रंग बिरंगी झाँकियाँ, संगीत, भजन, सजावट और भक्तिभाव सब मिलकर इन उत्सवों को अविस्मरणीय बना देते हैं।
कैसे पहुँचें?

बरसाना का कीर्ति मंदिर, मथुरा से लगभग चालीस किलोमीटर दूर स्थित है। बस, टैक्सी, निजी वाहन और ट्रेन के माध्यम से यहाँ पहुँचा जा सकता है। यह मंदिर सड़क मार्ग से दिल्ली से तीन घंटे की दूरी पर है।

कीर्ति मंदिर सुबह 8:30 से 12:00 और शाम 4:30 से 8:00 बजे तक खुला रहता है।तो अगली बार आप जब भी छुट्टियों में किसी विशेष स्थान पर जाने का मन बनाएँ, तो बरसाना के कीर्ति मंदिर को अपनी सूची में अवश्य शामिल करें। यहाँ का अनुभव मन में जीवनभर के लिए मीठी छाप छोड़ जाता है।

सैदनपुर में 20वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक मरीजों का चेकअप
नोएडा (उत्तर प्रदेश) [भारत], 21 जनवरी: सैदानपुर (बाराबंकी) स्थित श्री साहेब सारंदास कुटी, खिदरापुर में लेट सुषमा देवी फाउंडेशन एवं विश्व हिंदू एकता महासंघ (भारतीय) के संयुक्त तत्वावधान में “रोगमुक्त भारत 2035” अभियान के अंतर्गत आयोजित 20वाँ निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर एवं खिचड़ी भोज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस शिविर में 100 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, सामान्य स्वास्थ्य जाँच जैसी सुविधाएँ उपलब्ध रहीं।

आवश्यकतानुसार मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं मार्गदर्शन भी दिया गया। कार्यक्रम लेट सुषमा देवी फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. दिव्यांशु पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

शिविर में डॉ. विवेक सोनी (राष्ट्रीय प्रभारी, विश्व हिंदू एकता महासंघ), श्रीमती मीरा वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, महिला विंग), डॉक्स. पार्वती कुमारी, एल.टी. सर्वेश कुमार, ओ.टी. टेक्नीशियन मोहित, नर्सिंग स्टाफ आशा सहित अनेक स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

साथ ही कार्यक्रम में लवलेश कुमार (राष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व हिंदू एकता महासंघ), धर्मेंद्र यादव (प्रदेश महामंत्री), नवीन कुमार (नगर मंत्री, भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश मंत्री, विश्व हिंदू एकता महासंघ) तथा राष्ट्रीय मानव सेवा समिति के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य शिविर के उपरांत आयोजित खिचड़ी भोज में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। आयोजकों ने बताया कि रोगमुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आगे भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

अभिनेता आशीष पाल और खुशी पाल अप्रैल 2026 में करेंगे शादी; सगाई व गोद भराई चर्चा में
गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) [भारत], 17 जनवरी: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के उभरते अभिनेता, गायक और भाजपा नेता आशीष पाल के लिए साल 2025 खुशियों  से भरा साबित हो रहा है। आशीष पाल ने अपनी मंगेतर खुशी पाल के साथ जीवन के नए अध्याय की औपचारिक शुरुआत कर रहे है।

सगाई और शुभ समाचार
आशीष पाल और खुशी पाल की सगाई 7 नवंबर 2025 को पारिवारिक और भव्य समारोह के साथ संपन्न हुई। इसी अवसर पर दोनों परिवारों की सहमति से विवाह की तिथियां भी तय कर ली गईं। सगाई के ठीक तीन दिन बाद, 10 नवंबर 2025 को खुशी पाल के  लिए पारंपरिक गोद भराई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रिश्तेदारों और करीबी मित्रों की मौजूदगी रही।

शादी का कार्यक्रम (अप्रैल 2026)
विवाह से जुड़े कार्यक्रम अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है:
•    हल्दी समारोह: 28 अप्रैल 2026
•    मेहंदी समारोह: 29 अप्रैल 2026
•    विवाह: 30 अप्रैल 2026

खास मेहमानों की रहेगी मौजूदगी
सूत्रों के अनुसार, शादी और इससे जुड़े आयोजनों में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

अभिनेता आशीष पाल के बारे में
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले आशीष पाल वर्तमान में सूरत में सक्रिय हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा और पॉप म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। अभिनेता और गायक होने के साथ-साथ वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं। उनका सुपरहिट गीत “साला भतार हवलदार हो गया” आज भी दर्शकों के बीच खास लोकप्रिय है।

इस दोहरी खुशी की खबर के बाद से सोशल मीडिया पर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस आशीष पाल के आधिकारिक इंस्टाग्राम @Ashishpal023 पर उन्हें और खुशी पाल को बधाइयां व शुभकामनाएं दे रहे हैं।

डॉ. अभिषेक वर्मा ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में निषाद पार्टी के 13वें संकल्प दिवस सम्मेलन में भाग लिया
लखनऊ (उत्तर प्रदेश), जनवरी 15: डॉ. अभिषेक वर्मा, मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक, शिवसेना (एनडीए) गठबंधन एवं चुनाव, ने 13 जनवरी 2026 को लखनऊ में आयोजित निषाद पार्टी के 13वें संकल्प दिवस सम्मेलन में भाग लिया एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

सम्मेलन में 6,000 से अधिक अनुशासित कार्यकर्ताओं और समर्थकों की प्रभावशाली उपस्थिति रही, जो निषाद समाज की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता और एनडीए के भीतर उसकी सशक्त भूमिका को दर्शाती है।

यह कार्यक्रम सामाजिक सम्मान, संवैधानिक अधिकारों और समावेशी विकास के प्रति निषाद पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराने के साथ-साथ एनडीए सहयोगी दलों के बीच समन्वय को और मजबूत करने का माध्यम बना।

मंच पर उपस्थित प्रमुख अतिथि

* श्री संजय कुमार निषाद, मत्स्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, निषाद पार्टी

* श्री प्रवीण निषाद, सांसद, निषाद पार्टी

* श्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री

* श्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

* श्री ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

* श्री ओम प्रकाश राजभर, अध्यक्ष, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी

* डॉ. अभिषेक वर्मा, मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक, शिवसेना (एनडीए) गठबंधन एवं चुनाव

* अपना दल सहित अन्य एनडीए घटक दलों के वरिष्ठ नेता

डॉ. अभिषेक वर्मा के संबोधन के प्रमुख अंश

डॉ. वर्मा ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रहित पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संकल्प दिवस केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक स्वाभिमान और राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि एनडीए में शिवसेना की विचारधारा हिंदू सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक न्याय और राष्ट्र सर्वोपरि के सिद्धांतों पर आधारित है तथा पारंपरिक समाजों का सशक्तिकरण राष्ट्र निर्माण की अनिवार्य शर्त है।

डॉ. वर्मा ने यह भी कहा कि एनडीए केवल एक राजनीतिक गठबंधन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय दायित्व है, जिसमें निषाद समाज की भूमिका निर्णायक और दूरगामी है।

कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण

13वां संकल्प दिवस सम्मेलन एनडीए नेतृत्व के लिए एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ, जहां सामाजिक सशक्तिकरण, सांस्कृतिक पहचान और उत्तर प्रदेश में समन्वित राजनीतिक रणनीति को लेकर साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।