West Bengal - Loktej

कोलकाता में विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर मामले में सीआईडी के सामने पेश हुए अभिषेक बनर्जी
कोलकाता, 14 जून (वेब वार्ता)। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी रविवार को विधायक हस्ताक्षर विवाद (सिग्नेचर मिसमैच) मामले में पूछताछ के लिए एक बार फिर पश्चिम बंगाल पुलिस के सीआईडी मुख्यालय पहुंचे।

सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी को दोपहर 12 बजे तक उपस्थित होने को कहा था। हालांकि, तृणमूल सांसद निर्धारित समय से पहले ही सीआईडी कार्यालय पहुंच गए।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य पुलिस की खुफिया शाखा की जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था। अदालत ने यह भी कहा था कि अगले दो सप्ताह तक सीआईडी उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगी।

अभिषेक बनर्जी रविवार को सीआईडी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पहले रिसेप्शन पर जाकर अपना पहचान पत्र दिखाया और उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर किए। इसके बाद वह कार्यालय के अंदर गए। इस दौरान परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।

इससे पहले अभिषेक बनर्जी 11 जून को भी हस्ताक्षर जालसाजी मामले में पूछताछ के लिए सीआईडी कार्यालय पहुंचे थे। उस दिन उनसे करीब साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ की गई थी। पूछताछ के बाद वह रात में कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास गए थे।

सीआईडी ने उन्हें दोबारा रविवार को पेश होने के लिए कहा था। अभिषेक बनर्जी को सोमवार और मंगलवार को भी अलग-अलग मामलों में पूछताछ का सामना करना है।

सोमवार (15 जून) को उन्हें पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती (कैश-फॉर-स्कूल-जॉब) घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सॉल्ट लेक स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी ने उन्हें इस मामले में 3 जून को नोटिस जारी किया था।

वहीं, मंगलवार (16 जून) को उन्हें एक अन्य मामले में फिर सीआईडी मुख्यालय में पेश होना है। इस मामले में उन पर हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकाने और हिंसा भड़काने का आरोप है। इस संबंध में सीआईडी अधिकारियों ने उन्हें 12 जून की शाम को नोटिस दिया था।

हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह सोमवार और मंगलवार को संबंधित जांच एजेंसियों के समक्ष पेश होंगे या नहीं। फिलहाल इन दोनों मामलों में पुलिस कार्रवाई से उन्हें हाईकोर्ट की कोई राहत प्राप्त नहीं है।

ममता की टीएमसी में बड़ी बगावत: 59 विधायकों ने खोला मोर्चा
कोलकाता, 03 जून (वेब वार्ता)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल देखने को मिल रहा है, जहां ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अब टूटने की कगार पर है।

पार्टी से निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया है कि उन्हें पार्टी के 59 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। राजनीतिक गलियारों में इस स्थिति की तुलना महाराष्ट्र के ‘शिंदे मॉडल’ से की जा रही है।

इस बगावत के केंद्र में ऋतब्रत बनर्जी हैं, जिन्हें बागी गुट विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में पेश कर रहा है। विधानसभा में ऋतब्रत और अन्य बागी विधायकों की मौजूदगी ने ममता बनर्जी के खेमे में खलबली मचा दी है।

हालांकि, बागी विधायकों के नामों का खुलासा अभी नहीं किया गया है, लेकिन बड़ी संख्या में विधायकों का विधानसभा पहुंचना ममता बनर्जी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

गौरतलब है कि 1 जून को पार्टी विरोधी गतिविधियों और ‘नकली सिग्नेचर’ विवाद के चलते ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को टीएमसी से निष्कासित कर दिया गया था।

पार्टी लीडरशिप ने इसे अनुशासनात्मक कार्रवाई बताया था, लेकिन बागी नेताओं ने बिना लड़े हार मानने से इनकार कर दिया है। वर्तमान में ये घटनाक्रम राज्य में नए राजनीतिक समीकरणों को जन्म दे रहा है, जिससे आगामी दिनों में बंगाल की राजनीति में बड़े उलटफेर की संभावना बढ़ गई है।

बंगाल में अंतिम व्यक्ति तक आयुष्मान भारत योजना पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: शुभेंदु अधिकारी
कोलकाता, 12 मई (वेब वार्ता)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज कहा कि राज्य में आयुष्मान भारत योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि “डबल इंजन सरकार” केंद्र की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी बाधा के लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा कि वर्षों तक पश्चिम बंगाल के लोग केंद्र सरकार की दूरदर्शी स्वास्थ्य और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रहे। अब डबल इंजन सरकार के साथ आयुष्मान भारत सहित सभी केंद्रीय योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का काम सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल अब विकास के रास्ते पर लौट आया है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू होने पर खुशी जताई। प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों को अब दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना का लाभ मिलेगा, जो गुणवत्तापूर्ण और सस्ती चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करती है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार केंद्रीय योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन को भी सुनिश्चित करेगी। हाल ही में शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में ‘आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ लागू करने की घोषणा की थी। इसके तहत राज्य के लोग केंद्र सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ उठा सकेंगे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत संचालित इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक की कैशलेस अस्पताल उपचार सुविधा उपलब्ध कराना है।

यह योजना सितंबर 2018 में शुरू की गई थी।

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन: शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
कोलकाता, 09 मई (वेब वार्ता)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नए युग की शुरुआत हुई, जब बीजेपी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल आर.एन. रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित देश के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान लाखों की संख्या में उमड़े समर्थकों के जयघोष से पूरा मैदान गूंज उठा।

शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनने का मार्ग शुक्रवार को प्रशस्त हुआ था, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया।

पार्टी नेतृत्व ने बंगाल की जमीनी राजनीति में उनके गहरे प्रभाव और सांगठनिक क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्य की कमान सौंपी है। अमित शाह ने खुद उनके नाम की घोषणा करते हुए इसे बंगाल के विकास और ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया।

शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के सहयोगी दलों के प्रमुख और बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी शामिल हुए, जिसे पार्टी के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शपथ ग्रहण में शीर्ष नेतृत्व का शामिल होना यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार के लिए पश्चिम बंगाल में पहली बार बनी यह सरकार कितनी महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालते ही शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में कानून-व्यवस्था और आर्थिक सुधारों को अपनी प्राथमिकता बताया है।

बंगाल चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर, भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी की करारी हार
नई दिल्ली।  पश्चिम बंगाल चुनाव की मतगणना में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार कर 200 सीटों के करीब पहुंच गई है। टीएमसी के पीछे होने से सूबे में बड़े सियासी उलटफेर के आसार नजर आ रहे हैं।

शुभेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी को चुनाव हरा दिया है। भवानीपुर सीट पर 20 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। शुभेंदु अधिकारी को 73463, ममता बनर्जी को 58350 वोट मिले. शुभेंदु ने ममता को 15113 वोटों से हरा दिया।वह 2021 में नंदीग्राम सीट से भी हार गई थीं।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा गया है। बंगाल की 'बाघिन' मानी जाने वाली ममता बनर्जी को अपने सबसे मजबूत गढ़ भवानीपुर में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

भाजपा के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,114 वोटों के बड़े अंतर से हराकर पूरे देश को चौंका दिया है। यह जीत सिर्फ एक सीट की जीत नहीं है, बल्कि बंगाल में पिछले डेढ़ दशक से ममता के राज के खत्म होने का ऑफिशियल ऐलान है।

शुभेंदु ने ममता को 15,114 वोटों से हराया
काउंटिंग की शुरुआत से ही भवानीपुर में काफी मुकाबला था। ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच समीकरण बार-बार बदल रहे थे। हालांकि, आखिरी कुछ राउंड में शुभेंदु अधिकारी की बढ़त लगातार बढ़ती गई और आखिर में उन्होंने 15,114 वोटों की बढ़त हासिल करके ममता बनर्जी को हरा दिया।

जिस सीट से ममता बनर्जी को अजेय माना जा रहा था, वहां से  भाजपा ने बढ़त बनाकर 'दीदी' को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

मोदी ने पश्चिम बंगाल की जीत को बताया चिरस्मरणीय ,असम, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु और केरल के कार्यकर्ताओं को बधाई दी
नई दिल्ली, 04 मई (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता (भाजपा) की जीत को चिरस्मरणीय बताते हुए राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया है और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है।

मोदी ने सोमवार को मतगणना में असम और पुड्डुचेरी विधानसभा के चुनाव में भाजपा - राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत का श्रेय भाजपा के सुशासन और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया तथा इन राज्यों की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने केरल और तमिलनाडु के लोगों को उनके मुद्दों पर कार्य करने का भरोसा दिया है और चुनाव में अथक मेहनत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी का समर्थन करने वाले मतदाताओं का आभार जताया है।

प्रधानमंत्री ने केरल में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके, और केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) को जीत पर बधाई दी है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट में विधानसभा चुनाव पर टिप्पणी करते हुए पश्चिम बंगाल के बारे में लिखा, पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा!

प्रधानमंत्री ने कहा,  पश्चिम बंगाल विधानसभा के 2026 के चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे। जनता की शक्ति की जीत हुई है और भाजपा की सुशासन की राजनीति विजयी हुई है। मैं पश्चिम बंगाल के प्रत्येक नागरिक को नमन करता हूँ।

उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल कीजनता ने भाजपा को शानदार जनादेश दिया है। जनादेश पर खरा उतरने का भरोसा देते हुए उन्होंने कहा,  मैं उन्हें (पश्चिम बंगाल की जनता को) आश्वस्त करता हूँ कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। हम ऐसी सरकार प्रदान करेंगे जो समाज के सभी वर्गों को अवसर और सम्मान सुनिश्चित करे।

प्रधानमंत्री ने कहा पश्चिम बंगाल में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं होती। मैं उन सभी को सलाम करता हूँ। वर्षों से उन्होंने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की कठिनाइयों का सामना किया है और हमारे विकास एजेंडे के बारे में बात की है। वे हमारी पार्टी की ताकत हैं।

मोदी ने असम में भाजपा गठबंधन जीत का श्रेय असम की जनता के बीच अथक परिश्रम करने वाले सभी भाजपा-राजग कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा, पिछले एक दशक में हमारी पार्टी और गठबंधन की प्रगति सराहनीय है। उनके प्रयासों से ही हमारा सकारात्मक एजेंडा जनता के दिलों में जगह बना पाया है।

उन्होंने पुड्डुचेरी में गठबंधन की सफलता पर टिप्पणी करते हुए लिखा, मुझे पुड्डुचेरी के राजग कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर असाधारण प्रयास किए हैं। वे लगातार जनता के बीच रहे हैं और हमारे दृष्टिकोण और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया है। इसी वजह से जनता ने हमें एक बार फिर आशीर्वाद दिया है।

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में राजग का समर्थन करने वाले तमिलनाडु के मतदाताओं के प्रति हार्दिक आभार जताते हुए कहा, हम जनता की समस्याओं के समाधान और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में हमेशा अग्रणी बने रहेंगे।

उन्होंने अभिनेता विजय की पार्टी-टीवीके को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई भी दी है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार तमिलनाडु की प्रगति और जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

मोदी ने केरल में भाजपा-राजग को वोट देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है, हम केरल की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते रहेंगे और विकासशील केरल के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

मोदी ने केरल में जीत के लिए संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को भी बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि केंद्र सरकार केरल के लोगों की विकास संबंधी आकांक्षाओं का हमेशा समर्थन करती रहेगी।

बंगाल चुनाव: बिधाननगर मतगणना केंद्र के बाहर तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प
कोलकाता, 03 मई (वेब वार्ता)। पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर में एक मतगणना केंद्र के बाहर रविवार को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच मामूली झड़प हुई।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात स्ट्रॉन्ग रूम के सामने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच कहासुनी के कारण तनाव पैदा हो गया। इस दौरान नारेबाजी और जवाबी नारेबाजी हुई, जो कुछ ही देर में झड़प में बदल गई।

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बड़ी संख्या में केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी पहुंचकर समर्थकों को तितर-बितर किया। बाद में तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं को अलग कर दिया गया और उनके बीच बैरिकेड्स लगा दिए गए।

भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने मतगणना केंद्र के बाहर लगाए गए अपने कैंप में पार्टी के झंडे लगा दिए थे, जिससे विवाद शुरू हुआ। वहीं, तृणमूल ने भाजपा के खिलाफ आवाज उठाते हुए दावा किया कि केंद्रीय बलों ने उन पर लाठीचार्ज किया। हालांकि, केंद्रीय बलों और बिधाननगर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति और नहीं बिगड़ी।

स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है जबकि अन्य सभी मतगणना केंद्रों के बाहर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने मतगणना के दिन केंद्रों के बाहर पटाखे फोड़ने और विजय जुलूस निकालने पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया है।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के तहत 293 सीटों के लिए सोमवार को 77 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी।
चुनाव आयोग ने शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले के फलता विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर पुनर्मतदान कराने की घोषणा की, क्योंकि 29 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान में गंभीर चुनावी अनियमितताएं पाई गई थीं। इसलिए, फलता को छोड़कर 293 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती की जाएगी।

मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा कड़ी करने के लिए चुनाव आयोग ने कई कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार कोअपनी पार्टी के मतगणना एजेंटों से कहा कि जहां भाजपा 500 से 700 वोटों से आगे हो, वहां तुरंत पुनर्गणना की मांग करें।

उन्होंने एजेंटों को यह भी निर्देश दिया कि वे रविवार रात किसी लॉज या होटल में ठहरें, ताकि सोमवार सुबह समय पर मतगणना केंद्र पहुंच सकें। यह निर्देश उन्होंने वर्चुअल बैठक के जरिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के एजेंटों को दिए।

सुप्रीम कोर्ट से टीएमसी को बड़ा झटका: मतगणना कर्मियों की नियुक्ति पर चुनाव आयोग का फैसला बरकरार
नई दिल्ली, 02 मई (वेब वार्ता)। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती के लिए कर्मचारियों के चयन पर सवाल उठाने वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की याचिका पर शनिवार को बड़ा फैसला सुनाया।

जस्टिस पी एस नरसिम्हा और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की विशेष पीठ ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को मतगणना के लिए अपनी पसंद के अधिकारी चुनने का पूरा अधिकार है।

अदालत ने कहा कि आयोग के 13 अप्रैल के सर्कुलर को गलत नहीं ठहराया जा सकता। टीएमसी ने आरोप लगाया था कि आयोग केवल केंद्र सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के कर्मचारियों को ही सुपरवाइजर बना रहा है, जिससे निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है।

सुप्रीम कोर्ट की स्पेशल बेंच ने टीएमसी की उस दलील को खारिज कर दिया जिसमें कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग ने यह साफ कर दिया है कि मतगणना में केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों का मिश्रण (मिक्स) होगा, ऐसे में किसी भी प्रकार की धांधली का डर निराधार है।

आयोग की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ने अदालत को भरोसा दिलाया कि रिटर्निंग ऑफिसर के पास किसी भी सरकारी पूल से स्टाफ तैनात करने का अधिकार होता है। इस स्पष्टीकरण के बाद अदालत ने याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि इस मामले में अब किसी नए आदेश की आवश्यकता नहीं है।

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों (23 और 29 अप्रैल) में मतदान संपन्न हो चुका है और अब सबकी नजरें 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं।

कलकत्ता हाई कोर्ट ने पहले ही 30 अप्रैल को टीएमसी की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि पीएसयू और केंद्र सरकार के कर्मचारियों को काउंटिंग सुपरवाइजर नियुक्त करने में कुछ भी गैर-कानूनी नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट के इस रुख के बाद अब साफ हो गया है कि चुनाव आयोग अपने तय नियमों के अनुसार ही मतगणना प्रक्रिया पूरी कराएगा। टीएमसी की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने पैरवी की थी, लेकिन अंततः उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

पश्चिम बंगाल चुनाव के महासंग्राम के बीच कोलकाता में हुगली किनारे पीएम मोदी की सुबह की सैर
कोलकाता, 24 अप्रैल (वेब वार्ता)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में हुए रिकॉर्ड 92.88 प्रतिशत मतदान के अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अलग अंदाज में नजर आए।

शुक्रवार सुबह पीएम मोदी ने कोलकाता में हुगली नदी के किनारे समय बिताया और नाव की सवारी का आनंद लिया। सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने गंगा को ‘बंगाल की आत्मा’ बताया।

आंखों पर काला चश्मा और हाथों में कैमरा थामे प्रधानमंत्री ने नदी की लहरों, प्रसिद्ध विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज की खूबसूरती को अपने लेंस में कैद किया। उन्होंने लिखा कि मां गंगा का पावन जल एक पूरी सभ्यता की शाश्वत भावना को समेटे हुए है, जिसका बंगाली जनजीवन में विशेष स्थान है।

अपनी इस सुबह की सैर के दौरान प्रधानमंत्री ने हुगली के नाविकों से आत्मीय मुलाकात की और उनके कठिन परिश्रम की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने वहां टहलने आए स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर पश्चिम बंगाल के विकास और यहां के लोगों की खुशहाली के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। फोटोग्राफी का शौक पूरा करते हुए पीएम मोदी ने बंगाल की प्राकृतिक और ढांचागत सुंदरता को दुनिया के सामने पेश किया, जिसे उनके समर्थकों द्वारा राज्य की संस्कृति के प्रति उनके जुड़ाव के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि यह दौरा व्यक्तिगत और आध्यात्मिक नजर आया, लेकिन इसके राजनीतिक मायने भी गहरे हैं।

पहले चरण में महिलाओं और युवाओं के भारी मतदान को पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ ‘बदलाव की आंधी’ करार दिया। चुनावी रैलियों में टीएमसी पर महिलाओं के अधिकार छीनने का आरोप लगाने के बाद, हुगली किनारे उनकी यह मौजूदगी बंगाल के मतदाताओं के साथ भावनात्मक संबंध बनाने की एक बड़ी कोशिश मानी जा रही है।

कृष्णानगर और अन्य क्षेत्रों में प्रचार के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार का चुनाव बंगाल की अस्मिता और विकास के लिए निर्णायक साबित होगा।

पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में 23 प्रतिशत उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले, 22 प्रतिशत करोड़पति
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (वेब वार्ता)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मैदान में उतरे लगभग 23 प्रतिशत उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है, जबकि 22 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट से यह जानकारी प्राप्त हुई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 1,445 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया जिनमें से 338 (23 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है और 295 (20 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 16 उम्मीदवारों ने हत्या के मामले दर्ज होने की घोषणा की है, जबकि 80 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास का आरोप है।

एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, प्रमुख पार्टियों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 141 उम्मीदवारों में से 102 (72 प्रतिशत), तृणमूल कांग्रेस के 142 उम्मीदवारों में से 49 (35 प्रतिशत), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 100 उम्मीदवारों में से 51 (51 प्रतिशत) और कांग्रेस के 142 उम्मीदवारों में से 37 (26 प्रतिशत) ने अपने चुनावी हलफनामों में अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है।

राज्य के 142 निर्वाचन क्षेत्रों में से 63 (44 प्रतिशत) ‘रेड अलर्ट’ निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें तीन या अधिक उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 1,445 उम्मीदवारों में से 321 (22 प्रतिशत) के पास एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

एडीआर के अनुसार, प्रमुख पार्टियों में से तृणमूल के 142 उम्मीदवारों में से 103 (73 प्रतिशत), भाजपा के 141 उम्मीदवारों में से 73 (52 प्रतिशत), कांग्रेस के 142 उम्मीदवारों में से 36 (25 प्रतिशत) और माकपा के 100 उम्मीदवारों में से 33 (33 प्रतिशत) ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति घोषित की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार की औसत संपत्ति 1.21 करोड़ रुपये है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रमुख पार्टियों में 142 तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 5.05 करोड़ रुपये, 141 भाजपा उम्मीदवारों की 3.28 करोड़ रुपये, 100 माकपा उम्मीदवारों की 1.22 करोड़ रुपये और 142 कांग्रेस उम्मीदवारों की 1.04 करोड़ रुपये है।

चुनावी दौरे के बीच झालमुड़ी स्टॉप: पीएम मोदी का हल्का-फुल्का अंदाज, फिर तेज हुए सियासी तेवर
झाड़ग्राम, 20 अप्रैल (वेब वार्ता)। पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग ही रूप देखने को मिला, जब उन्होंने अपने व्यस्त प्रचार कार्यक्रम के दौरान अचानक सड़क किनारे रुककर स्थानीय स्वाद का आनंद लिया।

प्रचार यात्रा के दौरान उनका काफिला एक छोटे से झालमुड़ी स्टॉल के पास थम गया।

पीएम मोदी सीधे दुकानदार के पास पहुंचे और उससे स्थानीय शैली में झालमुड़ी बनाने को कहा। इस दौरान उन्होंने दुकानदार से सहज अंदाज में बातचीत की और कीमत भी खुद पूछी।

बातचीत के दौरान जब दुकानदार ने पूछा कि क्या वे प्याज खाते हैं, तो मोदी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया प्याज खाता हूं, लेकिन किसी का दिमाग नहीं। उनका यह जवाब सुनकर आसपास मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे।

प्रधानमंत्री ने न सिर्फ खुद झालमुड़ी का स्वाद लिया, बल्कि वहां मौजूद बच्चों के साथ भी इसे साझा किया, जिससे माहौल और भी अपनापन भरा हो गया।

हालांकि यह हल्का-फुल्का पड़ाव कुछ ही देर में राजनीतिक रंग लेता नजर आया, क्योंकि इसके बाद पीएम मोदी ने अपनी सभा में विपक्ष पर तीखे प्रहार भी किए।

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले ईडी का बड़ा एक्शन, सिलीगुड़ी और हावड़ा समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी
कोलकाता, 16 मार्च (वेब वार्ता)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार सुबह राज्य के कई हिस्सों में बड़ी छापेमारी की है।

केंद्रीय जांच एजेंसी की यह कार्रवाई गैर-कानूनी कॉल सेंटर के माध्यम से किए जा रहे वित्तीय अपराधों और मनी लॉन्ड्रिंग के शक में की जा रही है। ईडी की अलग-अलग टीमों ने सिलीगुड़ी, हावड़ा, विधाननगर और दुर्गापुर जैसे महत्वपूर्ण शहरों में एक साथ दस्तक दी।

अधिकारियों के अनुसार, इन कॉल सेंटरों के जरिए विदेशी नागरिकों को ठगने और उस रकम को अवैध रूप से चुनाव में खपाने की आशंका जताई जा रही है।

छापेमारी के दौरान ईडी के निशाने पर कई रसूखदार नाम शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य रूप से सुरश्री कर, सम्राट घोष और सुभाजीत चक्रवर्ती के आवासों व दफ्तरों की सघन तलाशी ली जा रही है।

जांच एजेंसी को इन लोगों के खिलाफ पुख्ता इनपुट मिले थे कि वे एक संगठित सिंडिकेट का हिस्सा हैं, जो तकनीक का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपये का हेरफेर कर रहे हैं।

तलाशी अभियान के दौरान कई डिजिटल उपकरण, संदिग्ध बैंक दस्तावेज और बेनामी संपत्ति से जुड़े कागज बरामद किए गए हैं, जिनका मिलान आरोपियों के आय स्रोतों से किया जा रहा है।

राज्य में चुनावी बिगुल बजने के तुरंत बाद हुई इस कार्रवाई ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला दिया है। जहाँ एक तरफ केंद्रीय एजेंसियां इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ नियमित प्रक्रिया बता रही हैं, वहीं राजनीतिक दल इसे चुनाव को प्रभावित करने की रणनीति करार दे रहे हैं।

ईडी के सूत्रों का कहना है कि 10 अलग-अलग स्थानों पर चल रही यह छापेमारी देर शाम तक जारी रह सकती है, जिसमें कुछ बड़ी गिरफ्तारियों की भी संभावना है। सुरक्षा के मद्देनजर छापेमारी वाले सभी स्थानों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है।