Dog - Loktej

सूरत : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद शहर में आवारा श्वानों पर सख्ती, अस्पताल–स्कूलों में होगी बाड़बंदी
सूरत।  सुप्रीम कोर्ट द्वारा 7 नवंबर को दिए गए ऐतिहासिक निर्णय के बाद अब देशभर में राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों समेत संवेदनशील इलाकों से आवारा पशुओं को हटाना अनिवार्य हो गया है।

खासकर अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने यह भी कहा है कि पकड़े गए आवारा श्वानों को अब उनके पुराने स्थानों पर दोबारा नहीं छोड़ा जाएगा।

सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करवाने और तीन सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं।

इसी संदर्भ में बुधवार को सूरत नगर निगम के उपायुक्त (स्वास्थ्य एवं अस्पताल) की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें सरकारी और अर्धसरकारी अस्पतालों, रेलवे और बस स्टेशनों, जिला शिक्षा अधिकारियों, कार्यकारी अभियंताओं और उप स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सूरत शहर के सभी सरकारी-अर्धसरकारी संस्थानों, निजी स्कूल-कॉलेजों, अस्पतालों, रेलवे और बस स्टेशनों के परिसरों को आवारा श्वानों से सुरक्षित करने के लिए उचित बाड़बंदी या बाउंड्रीवॉल बनाई जाएगी।

इन जगहों के प्रवेश और निकास द्वार को नियंत्रित और सुरक्षित किया जाएगा।सभी संस्थानों में इस कार्य की निगरानी और सही क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। लोगों में जागरूकता लाने के लिए आईईसी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश जारी हुए।

प्रत्येक संस्थान का हर तीन महीने पर निरीक्षण अनिवार्य होगा, ताकि इन परिसरों में आवारा श्वानों की संख्या बढ़ने या अड्डा बनने की स्थिति न हो।

बैठक में यह भी सुझाव दिया गया कि पूरे अभियान का एक संपूर्ण डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जाए, जिससे सूरत में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की निरंतर निगरानी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सूरत नगर निगम ने तेज़ी से कदम उठाते हुए शहर के संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए व्यापक कार्ययोजना तैयार कर ली है।

आवारा पशुओं को लेकर दुविधा: ‘‘मानवीय’’ तरीके खोजने के लिए जारी है संघर्ष
नयी दिल्ली, आठ नवंबर (भाषा) दिल्ली में आवारा पशुओं से निपटने के मानवीय तरीकों पर दुविधा कोई नई बात नहीं है और शहर में ब्रिटिश प्रशासकों को भी इसी समस्या से जूझना पड़ा था। तब भी, उन्होंने इस समस्या से निपटने के तरीकों पर बहस की थी, और कुछ अधिकारियों ने तो जानवरों को ‘‘सबसे पीड़ारहित’’ तरीके से मारने के तरीके तक सुझाए थे।

तब से आठ दशक के बाद देश की सर्वोच्च अदालत के सामने भी यह मुद्दा है। शुक्रवार को, शीर्ष अदालत ने संस्थागत क्षेत्रों में कुत्तों के काटने की घटनाओं में ‘खतरनाक तरीके से वृद्धि’ पर ध्यान दिया और आवारा कुत्तों को उचित नसबंदी और टीकाकरण के बाद तुरंत निर्दिष्ट आश्रयों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।

दिल्ली अभिलेखागार में संरक्षित 1946-47 के अभिलेखों से पता चलता है कि तब भी, अधिकारियों ने आवारा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने के ‘मानवीय’ तरीकों पर चर्चा की थी।

ग्यारह अप्रैल, 1946 को लिखे एक पत्र में, दिल्ली के मुख्य आयुक्त ने उपायुक्त को आवारा कुत्तों को मारने के लिए स्ट्राइकिनिन जहर के इस्तेमाल पर अपनी आपत्ति व्यक्त करते हुए इसे ‘‘अमानवीय’’ बताया था।

उन्होंने जहर को ‘‘सबसे आपत्तिजनक’’ और ‘‘किसी भी तरह से दर्दरहित मौत नहीं’’ कहा था। उन्होंने कहा कि जानवरों को मरने से पहले लगभग 20 मिनट तक दर्द सहना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों से ‘‘कोई दर्दरहित तरीका’’ अपनाने का अनुरोध किया और इसमें क्लोरोफॉर्म या बिजली के झटके देने का सुझाव दिया।

पत्र के बाद, उपायुक्त ने 29 अप्रैल, 1946 को सिविल पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया और बिजली के झटके को ‘‘आदर्श तरीका’’ बताया क्योंकि इससे तुरंत मौत हो जाती है। पीटीआई के पास मौजूद रिकॉर्ड से यह जानकारी सामने आई है।

दस्तावेजों के अनुसार, उस समय अस्पताल हाइड्रोसायनिक एसिड का इस्तेमाल कर रहा था, जिससे जानवर कुछ ही मिनटों में ‘व्यावहारिक रूप से नगण्य पीड़ा’ के साथ मर जाते थे।

मुख्य आयुक्त ने सूअरों को मारने के बारे में भी इसी तरह की चिंता जताई थी, और कहा कि उनके दिल या गर्दन की नसों में छुरा घोंपा गया था और वे ‘दर्द से जोर से चीख रहे थे’। उन्होंने आग्रह किया कि ‘कुछ और मानवीय उपाय होने चाहिए’।

रिकॉर्ड के अनुसार, मई 1946 में, दिल्ली के स्वास्थ्य अधिकारियों ने तत्कालीन बंबई और मद्रास में इस्तेमाल की जाने वाली विधियों का अध्ययन करने के लिए वहां का दौरा किया। उन्होंने यह भी बताया कि बिजली का झटका देना सबसे ‘प्रभावी और मानवीय’ विकल्प था।

इसके अनुसार, ‘‘मार्च 1947 तक, दिल्ली प्रांत के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि शहर के ग्रामीण इलाकों में 648 आवारा कुत्तों को मार डाला गया था, जिनमें खेड़ा खुर्द गांव में 105 कुत्ते शामिल थे।’’

इस समस्या से निपटने का ‘करुणापूर्ण’ तरीका क्या है और ‘क्रूरतापूर्ण’ तरीका क्या माना जाएगा, इस बहस ने आज भी दिल्ली के प्रशासकों को परेशान कर रखा है।

नसबंदी और पुनर्वास के लिए उच्चतम न्यायालय का दृष्टिकोण इस समस्या से निपटने में एक ‘मानवीय’ दृष्टिकोण प्रतीत हो सकता है, वहीं पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने इसका कड़ा विरोध किया है और इस कदम को ‘क्रूरतापूर्ण’ एवं ‘वास्तविकता से अलग’ बताया है।

जानवरों के प्रति करुणा के साथ जन सुरक्षा का संतुलन कैसे बनाया जाए, यह सवाल आज भी प्रासंगिक है।

पार्किंग को लेकर विवाद में पड़ोसी ने एक परिवार के सदस्यों पर कुत्ता छोड़ा और हमला किया, छह घायल
नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुभाष पार्क इलाके में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुए झगड़े के दौरान एक पड़ोसी ने कथित तौर पर एक परिवार के लोगों पर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया और दोस्तों के साथ मिलकर उन पर हमला भी किया। इस घटना में परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे हुई।

उन्होंने बताया कि आरोपी शालू का अपने पड़ोसी केतन (32) के साथ मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘झगड़े के दौरान, शालू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर केतन और उसके परिवार के पांच सदस्यों पर हमला कर दिया। मौके से जाने से पहले उसने अपने पालतू कुत्ते को भी उन पर छोड़ दिया।’’

सभी घायलों को उपचार के लिए जीटीबी और जेपीसी अस्पतालों में ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि पांच लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि एक व्यक्ति अब भी निगरानी में है।

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत वेलकम थाने में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने आगे कहा, ‘‘आरोपियों का पता लगाने और पकड़ने के लिए कई टीम तैनात की गई हैं। मामले की जांच जारी है।’’

कुत्ते इंसानों के अच्छे दोस्त हैं, उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाना चाहिए : दिल्ली उच्च न्यायालय
नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि कुत्ते इंसानों के अच्छे दोस्त हैं और उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाना चाहिए। साथ ही न्यायालय ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि राजधानी में कुत्ते-मानव संघर्ष को कम किया जाए।

न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा ने अधिकारियों और अन्य संबंधित पक्षों को आवारा कुत्तों के पुनर्वास के संबंध में सिफारिशें देने का निर्देश दिया।

अदालत ने कहा, ‘‘कुत्ते दुनिया के सबसे प्यारे जानवर हैं और इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त हैं। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कुत्तों की सुरक्षा की जाए और उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाए।’’

यह बताए जाने पर कि लगभग 70 प्रतिशत कुत्तों की नसबंदी से समस्या का समाधान हो जाएगा, न्यायाधीश ने कहा कि प्रस्तावित समाधान पिछले तीन दशकों से जारी था, लेकिन कोई बदलाव नहीं आया।

अदालत ने कहा, ‘‘नसबंदी बिल्कुल भी कारगर नहीं है। यह समाधान नहीं है।’’

यह भी अदालत के संज्ञान में लाया गया कि लगभग 200 कुत्ते, जिन्हें पहले एक आश्रय गृह में भेजा गया था, अब सड़क पर छोड़े जाने वाले हैं क्योंकि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा उस अस्थायी आश्रय गृह को ध्वस्त किया जाना है।

अदालत ने कहा कि दिल्ली के मुख्य सचिव द्वारा आयोजित बैठक में केवल कुत्तों की नसबंदी का प्रस्ताव ही आया था।

अदालत ने कहा कि विभिन्न पशु जन्म नियंत्रण केंद्र काम नहीं कर रहे हैं और 78 पशु चिकित्सालय बंद पड़े हैं।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर के लिए निर्धारित की।

इससे पहले, उच्च न्यायालय ने राजधानी के अधिकारियों से संस्थागत स्तर पर आवारा कुत्तों के पुनर्वास के लिए एक नीति बनाने को कहा था ताकि उन्हें सड़कों और गलियों से चरणबद्ध तरीके से हटाया जा सके।

भारत में पशुओं के काटने के हर चार में से तीन मामले कुत्तों से जुड़े: लैंसेट
नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) ‘द लैंसेट इन्फेक्शियस डिजीज जर्नल’ में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार पशुओं के काटने की हर चार में से तीन घटनाओं में कुत्ते शामिल होते हैं और भारत में रेबीज के कारण हर वर्ष 5,700 से अधिक लोगों की मृत्यु होने का अनुमान है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने मार्च 2022 से अगस्त 2023 तक देशभर के 15 राज्यों के 60 जिलों में एक सर्वेक्षण किया। इस दौरान 78,800 से अधिक परिवारों में 3,37,808 व्यक्तियों से परिवार में पशुओं के काटने, एंटी-रेबीज टीकाकरण और पशुओं के काटने से होने वाली मौतों के बारे में पूछा गया।

आईसीएमआर-राष्ट्रीय महामारी विज्ञान संस्थान, चेन्नई के शोधकर्ताओं समेत विभिन्न शोधकर्ताओं ने पाया कि पशुओं के काटने की हर चार में से तीन घटनाओं के लिए कुत्ते जिम्मेदार थे।

सर्वेक्षण में शामिल 2,000 से अधिक लोगों ने पशुओं के काटने की पूर्व की घटना के बारे में जानकारी दी, जिनमें से 76.8 प्रतिशत (1,576) घटनाओं में कुत्तों ने काटा।

इसके अलावा शोध के लेखकों ने कहा कि प्रति हजार लोगों में से छह को किसी जानवर ने काटा है, "जिसका अर्थ है कि राष्ट्रीय स्तर पर 91 लाख लोगों को जानवर काट चुके हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारा अनुमान है कि भारत में प्रतिवर्ष रेबीज से 5,726 लोगों की मृत्यु होती है।”

शोध लेखकों ने कहा कि इन अनुमानों से यह समझने में मदद मिल सकती है कि देश 2030 तक मनुष्यों में कुत्तों से होने वाले रेबीज के मामलों को समाप्त करने के वैश्विक लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है या नहीं।

ठाणे में कुत्ते के काटने से एक व्यक्ति की मौत
ठाणे, 14 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक आवारा कुत्ता और बिल्ली के काटने से स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण 27 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कल्याण निवासी भगवान मांडलिक की बृहस्पतिवार शाम मुंबई के एक अस्पताल में तबीयत बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई।

मांडलिक के परिवार के अनुसार, दो महीने पहले गोल्डन पार्क क्षेत्र में टहलते समय उसे एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था और उसके कुछ दिनों बाद एक बिल्ली ने भी काट लिया था।

नगर निकाय के अधिकारियों ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मांडलिक ने दोनों घटनाओं के बाद रेबीज का टीका नहीं लगवाया था।

उन्होंने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में उसे सिरदर्द, शरीर में दर्द और गले में सूखापन जैसे लक्षण महसूस हुए थे। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराये जाने के बाद उसे मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

कल्याण डोंबिवली नगर निगम की चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपा शुक्ला ने एक बयान जारी कर लोगों से अनुरोध किया है कि किसी भी जानवर के काटने के बाद वे तत्काल एहतियाती उपाय करें।

दिल्ली में कुत्तों पर चाकू से हमला: पेटा ने सुराग देने वाले को 50,000 रुपये का ईनाम देने की घोषणा की
नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) पशु अधिकार संगठन पेटा इंडिया ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में दो आवारा कुत्तों को चाकू से गोदने की घटना में शामिल संदिग्धों के बारे में जानकारी देने वाले को 50,000 रुपये तक का ईनाम देने की घोषणा की है।

‘पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स’ (पेटा) के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते कबीर नगर में दो दिन के अंतराल पर किये गये इन हमलों में एक कुत्ते की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।

अधिकारी ने बताया कि पांच दिसंबर की रात को चाकू से हमले में घायल कुत्ते का इलाज किया जा रहा है, जबकि छह दिसंबर की रात को जिस कुत्ते पर हमला हुआ, उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि अपराधियों का अब भी पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान में सहायता करने वाले को संगठन की ओर से 50,000 रुपये तक का ईनाम दिया जाएगा।

पेटा इंडिया द्वारा जारी बयान के अनुसार बृहस्पतिवार को वेलकम पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

ग्रेटर नोएडा : फिर एक बार एक कुत्ते ने बनाया दो मासूम भाइयों को अपना शिकार, पिटबुल के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज
आजकल देश के अलग अलग हिस्सों से पालतू और आवारा कुत्तों के द्वारा मासूम बच्चों समेत लोगों को अपना शिकार बनाने के मामले सामने आ रहे हैं। अब ग्रेटर नोएडा के लियाना गांव में एक पिटबुल ने दो भाइयों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घयल हुए दोनों भाइयों में से छोटा भाई राज भाटी अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। उनके बड़े भाई नारायण भाटी ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन कुत्ते ने उन पर भी हमला कर दिया। लड़कों के पिता, पुलिस इंस्पेक्टर नागेंद्र भाटी ने दावा किया कि कुत्ते के मालिक फिरेराम और उनके बेटे अमित ने कुत्ते को ऐसे ही बिना निगरानी के खुला छोड़ दिया था।

दोनों भाई हुए घायल

आपको बता दें कि इस बारे में लड़कों के रिश्तेदारों ने कहा कि कुत्ते ने राज पर हमला कर दिया और उसका हाथ नहीं छोड़ा।  वह मासूम दर्द से कराह रहा था। दोनों भाइयों को चोटें आईं, राज के हाथों और पैरों में चोटें आईं, जबकि नारायण के पैरों में चोटें आईं। पुलिस ने कुत्ते के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

खतरनाक नस्ल के कुत्तों को लेकर बनाये गये है कड़े नियम

ध्यान देने वाली बात ये है कि पहले भी नोएडा और गाजियाबाद में कुत्तों के हमले के कई मामले सामने आए हैं, जिसके चलते खतरनाक नस्लों के कुत्तों को रखने के लिए कड़े कानून लागू किए गए हैं।

तेलंगाना : अतिरिक्त जिला कलेक्टर को आवारा कुत्ते ने बनाया अपना शिकार, पैरों में आई चोटें
इस दिनों देश भर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बच्चों से लेकर बड़े सब इन कुत्तों का शिकार हो रहे हैं। अब तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में एक शीर्ष अधिकारी आवारा कुत्तों के आतंक का शिकार हो गए हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (राजस्व) श्रीनिवास रेड्डी को उस समय एक कुत्ते ने काट लिया जब वह सिद्दीपेट शहर के बाहरी इलाके में जिला कलेक्टर और अन्य अधिकारियों के क्वार्टर वाले कलेक्ट्रेट परिसर में अपने घर के पास शाम की सैर कर रहे थे।

शनिवार की है ये घटना

आपको बता दें कि अधिकारी के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं और उसे सिद्दीपेट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल की चिकित्सा इकाई में रखा गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। यह घटना शनिवार की रात की है, लेकिन इसका पता मंगलवार को चला। इसी स्थान पर एक अन्य घटना में आवारा कुत्ते के हमले में एक व्यक्ति व कलेक्टर का पालतू कुत्ता घायल हो गया।

और भी कई मामले आ चुके हैं सामने

कलेक्ट्रेट के पास कुत्ते के काटने की एक अन्य घटना में एक बालक भी घायल हो गया। ये घटनाएं सिद्दीपेट और तेलंगाना के कई अन्य शहरों में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को उजागर करती हैं। गौरतलब है कि हाल के दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों से कुत्तों के काटने की कई घटनाएं सामने आई हैं। फरवरी में हैदराबाद में चार साल के बच्चे को आवारा कुत्तों के झुंड ने मार डाला था, जिसके बाद नगरपालिका प्रशासन विभाग ने इस खतरे की जांच के लिए कई उपायों की घोषणा की थी, लेकिन इसके बाद भी कई जिलों से कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

कर्नाटक : निजी अस्पताल परिसर से शिशु का शव ले जाता मिला आवारा कुत्ता
कर्नाटक पुलिस ने शिवमोग्गा जिले के मैकगैन अस्पताल के परिसर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक आवारा कुत्ता एक शिशु के शव को अपने मुंह में ले जाता हुआ पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शहर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में बच्चों की डिलीवरी की जांच कर रही है। वहीं अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।

इस तरह सामने आया ये हैरान करने वाला मामला

आपको बता दें कि 31 मार्च को हुई यह घटना हाल ही में तब सामने आई जब एक महिला सुरक्षा गार्ड ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। गार्ड ने बताया कि जब वह सुबह 6 बजे अस्पताल में ड्यूटी के लिए आई तो लोगों ने उसे एक कुत्ते के बच्चे को ले जाने की जानकारी दी थी। कुत्ते को प्रसूति वार्ड से बाहर आते देखा गया और गार्ड ने उसे बच्चे को अपने मुंह में पकड़े हुए पाया। इसके बाद बच्चे को कुत्ते के मुंह से बचाया गया, लेकिन दुर्भाग्य से, यह मृत पाया गया, और यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि क्या आवारा कुत्ता उसकी मौत के लिए जिम्मेदार था। पोस्टमार्टम से पता चला कि शिशु समय से पहले ही पैदा हो गया था। अधिकारियों ने पुष्टि की कि बच्चे का प्रसव मैकगैन अस्पताल में नहीं हुआ था।

पुलिस द्वारा मामले की जाँच जारी

वहीं इस मामले में जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने अस्पताल से तीन दिनों के भीतर एक रिपोर्ट देने को कहा है। पुलिस डीएनए परीक्षण के लिए शरीर के अंगों के नमूने भेज रही है। फिलहाल पुलिस इस दुखद घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए जांच कर रही है।

कुत्ते, बिल्ली भी हमारे ही समाज का हिस्सा, हमें ही रखना होगा इनका ध्यान : मुंबई हाई कोर्ट
एक मामले में सुनवाई करते हुए बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि सभ्य समाज में आवारा कुत्तों के साथ क्रूरता और घृणा का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। कोर्ट ने एक हाउसिंग सोसाइटी से इस मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए याचिकाकर्ता के साथ सहयोग करने को कहा।

ये प्राणी भी हमारे समाज का हिस्सा

आपको बता दें कि  न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी और न्यायमूर्ति आरएन लद्दाख की खंडपीठ ने मंगलवार को उच्च न्यायालय भवन परिसर में कई आवारा कुत्तों और बिल्लियों की देखभाल करने वाले वकीलों और न्यायाधीशों का उदाहरण देते हुए कहा, "बस उच्च न्यायालय भवन का दौरा करें, क्या आपने गिना है बिल्लियों की संख्या? जहां भी आप उन्हें (बिल्लियों) ले जाते हैं, वे आपका पीछा करती हैं। ये जानवर भी एक जीवित प्राणी हैं और हमारे समाज का हिस्सा हैं, हमें इनकी देखभाल करनी होगी। इसके आगे अदालत ने एक सेवानिवृत्त हो चुके न्यायाधीश का उदाहरण देते हुए कहा कि वह अपने साथ बिस्कुट रखते थे जिससे कुत्ते उसके पीछे-पीछे चलते थे।

क्या है ये मामला?

उपनगरीय कांदिवली में अपने समाज में 18 आवारा कुत्तों की देखभाल करने वाली एक पशु प्रेमी पारोमिता पुरथन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने ये बात कही। पूरणन ने दावा किया कि उन्हें कुत्तों की देखभाल करने की अनुमति नहीं और कुत्तों को खिलाने के लिए एक निर्दिष्ट क्षेत्र नहीं दिया गया था। याचिकाकर्ता का दावा है कि सोसाइटी के प्रबंधन ने उन्हें रोकने के लिए बाउंसर लगाने के निर्देश दिए थे। सोमवार को जब अदालत ने याचिका पर सुनवाई की, तो उसने पाया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और पशु जन्म नियंत्रण नियम, 2023 के प्रावधान सभी के लिए किसी भी प्रकार की क्रूरता और उत्पीड़न को रोकना अनिवार्य बनाते हैं। फिर चाहे वो क्रूरता जानवरों के साथ हो या उन लोगों के लिए भी जो इन जानवरों की देखभाल करना चाहते हैं।

अदालत ने दिया ये सलाह

मंगलवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए बेंच को हाउसिंग सोसाइटी की ओर से बताया गया कि जैसा कि याचिका में आरोप लगाया गया है, उसने किसी बाउंसर को काम पर नहीं रखा है। अदालत ने सोसायटी के प्रबंधन और याचिकाकर्ता को मुद्दों को हल करने और आवारा पशुओं के लिए निर्धारित भोजन स्थान पर विचार करने का निर्देश दिया और मामले की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को तय की। इस पर पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता सोसायटी के पार्किंग स्थल में कुत्तों को खाना खिला सकता है।

क्रूरता की हद : हवसखोर ने कुत्ते से किया रेप, वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज
बिहार की राजधानी पटना में रेप की एक अकल्पनीय घटना हुई है. पटना में एक आवारा कुत्ते के साथ एक शख्स ने रेप किया है.

पुलिस के मुताबिक, घटना होली के दिन 8 मार्च को हुई थी. घटना की जानकारी होने पर फुलवारीशरीफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

फुलवारीशरीफ की फैसल कॉलोनी में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी तब सामने आई जब यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे देखने के बाद एक स्वयंसेवी संस्था ने फुलवारीशरीफ थाने में तहरीर दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई.

फुलवारीशरीफ एएसपी मनीष कुमार के मुताबिक इस संबंध में एक शिकायत मिली है. आईपीसी और एनिमल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

पिछले महीने राष्ट्रीय राजधानी के इंद्रपुरी इलाके में रहने वाले एक शख्स ने भी इसी तरह एक आवारा कुत्ते के साथ रेप किया था. इसके बाद इंद्रपुरी थाने में मामला दर्ज किया गया था। उस मामले में पशु अधिनियम की धारा 377 व 11 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. तब पता चला कि आरोपी नशे का आदी था।

इस तरह की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही हैं, ऐसे मामले बढ़ते जा रहे हैं मानो इंसान अपनी चाहत को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. ऐसे में जब वीडियो सामने आने के बाद घटना सामने आती है तो मानव जाति के लिए यह देखना शर्म की बात है कि इंसानों ने कैसे और किस हद तक ऐसे क्रूर जीवों का इस्तेमाल किया है.