Japan - Loktej

उत्तर कोरिया का भीषण शक्ति प्रदर्शन, एक साथ दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें
प्योंगयांग/सियोल, 14 मार्च (वेब वार्ता)। ईरान युद्ध के वैश्विक तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने एक साथ 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर दुनिया को दहला दिया है। प्योंगयांग के सुनान इलाके से दोपहर करीब 1:20 बजे किए गए इस परीक्षण ने दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका को हाई अलर्ट पर रहने को मजबूर कर दिया है।

दक्षिण कोरियाई सेना ने इसे किम जोंग-उन की शक्ति का ‘असामान्य प्रदर्शन’ करार दिया है। समुद्र में गिरे इन प्रोजेक्टाइल्स के बाद पूरे क्षेत्र में सैन्य निगरानी बढ़ा दी गई है, क्योंकि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मिसाइल लॉन्च करना उत्तर कोरिया की आक्रामक युद्ध रणनीति का सीधा संकेत है।

‘फ्रीडम शील्ड’ अभ्यास का सैन्य जवाब

यह परीक्षण अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘फ्रीडम शील्ड’ के कड़े विरोध के रूप में देखा जा रहा है। 9 मार्च से शुरू हुए इस रक्षा प्रशिक्षण को उत्तर कोरिया अपनी संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा मानता है।

किम जोंग-उन की प्रभावशाली बहन किम यो-जोंग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि इन अभ्यासों के नतीजे ‘भयानक’ होंगे। तानाशाह किम ने इन मिसाइलों के जरिए अंतरराष्ट्रीय जगत को संदेश दिया है कि वे अपनी सुरक्षा नीतियों से कोई समझौता नहीं करेंगे और किसी भी विदेशी
दबाव के सामने नहीं झुकेंगे।

ट्रंप की बातचीत की पेशकश पर प्रहार

हैरानी की बात यह है कि मिसाइलों का यह शोर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किम जोंग से बातचीत की इच्छा जताने के ठीक एक दिन बाद आया है। ट्रंप ने हाल ही में संकेत दिया था कि वे किम के साथ द्विपक्षीय वार्ता फिर से शुरू करने के इच्छुक हैं।

हालांकि, उत्तर कोरिया ने कूटनीतिक बातचीत के बजाय मिसाइल दागकर यह साफ कर दिया है कि उसकी दिलचस्पी फिलहाल सुलह के बजाय अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने में है। अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसियां अब इन मिसाइलों की मारक क्षमता और सटीक रेंज का गहराई से विश्लेषण करने में जुटी हैं।

जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने संसद चुनाव में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
टोक्यो, 09 फरवरी (वेब वार्ता)। जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाली लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) ने संसद के महत्वपूर्ण निचले सदन के चुनावों में शानदार जीत प्राप्त की, जिसमें उसने दो-तिहाई से अधिक यानी 465 में से 316 सीटों पर जीत दर्ज की है, जो दो दशकों में एलडीपी सर्वश्रेष्ठप्रदर्शन है।

इससे पार्टी को विधेयकों को पारित करने में मदल मिलेगी, भले ही वे ऊपरी सदन में वह खारिज हो जाएं जहां पार्टी के पास बहुमत नहीं है और इसके लिए उसे अन्य राजनीतिक दलों के सांसदों के वोटों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी।

स्पुतनिक द्वारा एलडीपी के परिणामों के विश्लेषण के आधार पर, यह पिछले 20 वर्षों में इसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले, पार्टी ने जुनिचिरो कोइज़ुमी के नेतृत्व में 2025 में (296 सीटें) और शिंजो आबे के नेतृत्व में 2012 में (294 सीटें) सीटें प्राप्त की थीं।

रविवार को हुए मतदान के लिए चुनाव आयोग के आंकड़े प्रमुख टेलीविजन नेटवर्कों पर लाइव प्रसारित किए गए। एलडीपी के सहयोगी जापान इनोवेशन पार्टी ने 36 सीटें जीतीं हैं जिससे एलडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन पास अब 465 सीटों में से 352 सीटें हो गई हैं।

जापान में 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद जारी सुनामी की चेतावनी वापस ली गई
तोक्यो, 12 दिसंबर (एपी) जापान में आए 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद शुक्रवार को जारी की गई सुनामी की चेतावनी वापस ले ली गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने यह जानकारी दी।

जेएमए ने बताया कि भूकंप जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के उत्तरी क्षेत्र स्थित आओमोरी में तट के पास पूर्वाह्न 11 बजकर 44 मिनट पर आया। एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र लगभग 20 किलोमीटर की गहराई में था।

इससे पहले एजेंसी ने चेतावनी दी थी कि होकाइदो, आओमोरी, इवाते और मियागी में प्रशांत महासागर तट पर एक मीटर (3.2 फुट) ऊंची सुनामी की लहरें उठ सकती हैं, लेकिन दो घंटे बाद इसे वापस ले लिया गया।

भूकंप से जानमाल के नुकसान के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

इस सप्ताह की शुरुआत में उत्तरी जापान में 7.5 तीव्रता वाला भूकंप आने के बाद, शुक्रवार को फिर से झटके महसूस किए गए। उस दौरान प्रशांत महासागर तट के कुछ इलाकों में सुनामी भी आई थी।

सोमवार को जापान के मुख्य होन्शू द्वीप के तट पर आए 7.5 तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 34 लोग घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने उसी समय चेतावनी जारी की थी कि बाद में भी भूकंप के झटके आ सकते हैं।

जापान के तट पर शक्तिशाली भूकंप आया, सुनामी की चेतावनी जारी
तोक्यो, नौ नवंबर (एपी) उत्तरी जापान के तट पर रविवार को शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने यह जानकारी दी।

जेएमए ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई और भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट पर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में स्थित दोनों परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के किसी तरह के नुकसान या किसी असामान्य घटना की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है।

एजेंसी ने उत्तरी तटीय क्षेत्र में समुद्र में एक मीटर तक सुनामी की लहरें उठने की चेतावनी जारी की है।

सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने सुनामी के खतरे के कारण लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी दी है। उसके मुताबिक क्षेत्र में और अधिक भूकंप आ सकते हैं।

एनएचके ने बताया कि इवाते प्रांत के ओफुनाटो शहर और ओमिनाटो बंदरगाह पर लगभग 10 सेंटीमीटर की सुनामी की सूचना है।

जेआर ईस्ट रेलवे संचालक के अनुसार, इलाके में बुलेट ट्रेनें देरी से चल रही हैं। क्योडो न्यूज़ के अनुसार, भूकंप के कारण बिजली की आपूर्ति में समस्या आई है।

सूरत : भारत-जापान ने सूरत में बुलेट ट्रेन परियोजना की समीक्षा की; जापानी मंत्री ने किया वंदे भारत में सफर
सूरत। केन्द्रिय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और जापान के परिवहन मंत्री हिरोमासा नाकानो ने आगामी बुलेट ट्रेन परियोजना की समीक्षा के लिए शुक्रवार को सूरत में हाई-स्पीड रेल निर्माण स्थल का दौरा किया। मंत्रियों ने ट्रैक स्लैब बिछाने वाली कार और ट्रैक स्लैब समायोजन सुविधा समेत परियोजना के प्रमुख घटकों की समीक्षा की।

रेल मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा भारत के पहले हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को अमलीजामा पहनाने में भारत और जापान के बीच मजबूत सहयोग को दर्शाती है। मंत्रालय ने कहा है, दोनों मंत्रियों ने गुणवत्ता मानकों के पालन पर संतोष व्यक्त किया तथा निर्माण की तीव्र गति की सराहना की।

‘नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (एनएचएसआरसीएल) भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को हकीकत का रूप देने में जुटा है। उसका कहना है कि 508 किलोमीटर लंबा मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर महाराष्ट्र और गुजरात के बीच तीव्र संपर्क प्रदान करेगा।

एनएचएसआरसीएल के अधिकारी ने कहा, महाराष्ट्र के बांद्रा कुर्ला परिसर (बीकेसी) क्षेत्र से शुरू होने के बाद, 320 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलने वाली हाई-स्पीड ट्रेन इस क्षेत्र में अंतर-शहर यात्रा में क्रांति लाएगी तथा मुंबई, वापी, सूरत, आनंद, वडोदरा और अहमदाबाद की अर्थव्यवस्थाओं को आपस में जोड़ेगी।

उन्होंने कहा, यह मार्ग बोईसर, भरूच और अंकलेश्वर जैसे औद्योगिक शहरों और आगामी वधावन बंदरगाह (बोईसर स्टेशन के माध्यम से) को हाई-स्पीड रेल संपर्क प्रदान करेगा। बुलेट ट्रेन बीच में 10 शहरों--ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद में रुकेगी और साबरमती उसका आखिरी पड़ाव होगा।

रेल मंत्रालय ने कहा कि पूरी यात्रा सीमित ठहरावों (सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद) के साथ लगभग दो घंटे सात मिनट में पूरी हो जाएगी, जो पारंपरिक ट्रेनों या सड़क यात्रा से लगने वाले समय से काफी कम है।

रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि पूरी बुलेट ट्रेन परियोजना 2029 के अंत तक पूरी हो जाएगी। स्थल पर निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने के बाद, दोनों मंत्रियों ने कार्य की गुणवत्ता और परियोजना की तीव्र गति पर गहरा संतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्माण की तीव्र गति की सराहना की, जो दर्शाता है कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी होने की ओर अग्रसर है।

यह उच्च-स्तरीय यात्रा भारत और जापान के बीच मजबूत और घनिष्ठ सहयोग को और मजबूत करती है। भारत की पहली एचएसआर परियोजना की सफल प्रगति में जापानी शिंकानसेन तकनीक और विशेषज्ञता का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है। यह यात्रा इस परियोजना को विश्व स्तरीय मानकों के अनुसार पूरा करने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। यह बुलेट ट्रेन परियोजना भारत में परिवहन को बदलने के लिए तैयार है।

जापानी मंत्री हिरोमासा नाकानो विमान से सूरत पहुँचे। इसके बाद, सूरत बुलेट ट्रेन परियोजना के कार्यों का निरीक्षण करने के बाद, जापानी मंत्री हिरोमासा नाकानो देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर रवाना हुए। उन्हें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर चल रहे कार्यों की भी जानकारी दी गई।

गौरतलब है कि नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन (NHRSCL) ने बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर वंदे भारत ट्रेनों के लिए सिग्नलिंग सिस्टम हेतु निविदा जारी की थी। इन वंदे भारत ट्रेनों को भारत की स्वदेशी बुलेट ट्रेनों के रूप में विकसित किया जा रहा है। भारत की पहली बुलेट ट्रेन महाराष्ट्र के मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड कॉरिडोर पर चलनी है।

लेकिन जापानी शिंकानसेन बुलेट ट्रेन खरीदने का सौदा काफी समय से टल रहा है। ऐसे में रेल मंत्रालय ने एक फैसला लिया है। मंत्रालय ने एक सिग्नलिंग सिस्टम के लिए निविदाएँ आमंत्रित की हैं जिससे वंदे भारत ट्रेनें इस कॉरिडोर पर अधिकतम 280 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकेंगी। ऐसे में जब तक शिंकानसेन ट्रेनें भारत नहीं आ जातीं, तब तक इस सेक्शन पर हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ‘‘सार्थक’’ चीन यात्रा पूरी कर स्वदेश रवाना
तियानजिन, एक सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन की ‘‘सार्थक’’ यात्रा पूरी करने के बाद सोमवार को स्वदेश रवाना हो गए।

इस यात्रा के दौरान मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लिया और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग एवं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित विश्व के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में यहां आए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’ में कहा कि उन्होंने यहां ‘‘प्रमुख वैश्विक मुद्दों’’ को लेकर भारत के रुख पर जोर दिया।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘चीन की सार्थक यात्रा का समापन हुआ, जहां मैंने एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लिया और विश्व के विभिन्न नेताओं के साथ बातचीत की। साथ ही प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर भारत के रुख पर भी जोर दिया।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह शिखर सम्मेलन के ‘‘सफल आयोजन’’ के लिए राष्ट्रपति शी, चीन सरकार और देश की जनता के आभारी हैं।

मोदी की चीन यात्रा सात साल के अंतराल के बाद हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को शंघाई सहयोग संगठन के वार्षिक शिखर सम्मेलन में सोमवार को कहा कि पहलगाम में हुआ भयावह आतंकवादी हमला न केवल भारत की अंतरात्मा पर आघात है, बल्कि यह मानवता में विश्वास रखने वाले प्रत्येक राष्ट्र के लिए एक खुली चुनौती भी है। उन्होंने आतंकवाद से निपटने में दोहरे मापदंड त्यागने की जोरदार वकालत की।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और वैश्विक नेताओं की उपस्थिति में मोदी ने वार्षिक शंघाई सहयोग संगठन को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई ‘‘मानवता के प्रति हमारा कर्तव्य है’’।

प्रधानमंत्री ने समूह के प्रति भारत के दृष्टिकोण और नीति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए शंघाई सहयोग संगठन के संक्षित नाम ‘एससीओ’ का नया अर्थ प्रस्तुत किया।

उन्होंने बताया, ‘‘एससीओ के ‘एस’ का अर्थ है ‘सिक्योरिटी’ यानी सुरक्षा, ‘सी’ का अर्थ है ‘कनेक्टिविटी’ यानी संपर्क और ‘ओ’ का अर्थ है ‘ऑपचुनिटी’ यानी अवसर।’’

इसके बाद मोदी ने भारत रवाना होने से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से द्विपक्षीय वार्ता की और उनसे कहा कि यूक्रेन संघर्ष को यथाशीघ्र समाप्त करना मानवता का आह्वान है।

प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने आर्थिक, वित्तीय और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया तथा इन क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर आगे बढ़ने पर संतोष व्यक्त किया।

मोदी ने रविवार को शिखर सम्मेलन से इतर शी चिनफिंग के साथ भी बातचीत की।

दोनों नेताओं ने वैश्विक वाणिज्य को स्थिर करने के लिए व्यापार एवं निवेश संबंधों को बढ़ाने का संकल्प लिया और चुनौतियों से निपटने के लिए द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर सहमति व्यक्त की। वे सीमा संबंधी गंभीर मुद्दे के ‘‘निष्पक्ष’’ समाधान की दिशा में काम करने पर भी सहमत हुए।

मोदी की शी एवं पुतिन के साथ बैठक ऐसे समय में हुईं जब भारत एवं अमेरिका के संबंध पिछले दो दशक के संभवतः सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क नीति और उनके प्रशासन द्वारा भारत की लगातार आलोचना किए जाने के कारण संबंधों में तनाव बढ़ गया है।

मोदी जापान की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद चीन पहुंचे थे।

हॉकी एशिया कप: जापान से निपटने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा भारत को
राजगीर (बिहार), 30 अगस्त (भाषा) भारत पहले मैच के अपेक्षाकृत लचर प्रदर्शन को पीछे छोड़कर रविवार को यहां पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में खतरनाक दिख रही जापान के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगा।

विश्व में सातवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने शुक्रवार को पूल ए के अपने पहले मैच में विश्व में 23वें नंबर की टीम चीन पर 4-3 से करीबी जीत हासिल की लेकिन उसका यह प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं था।

भारत इस टूर्नामेंट में सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम है और एशिया कप जीतने का प्रबल दावेदार है। इस टूर्नामेंट की विजेता टीम अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के बीच सीधे क्वालीफाई करेगी।

भारत ने चीन के खिलाफ शानदार शुरुआत की, लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ उसकी लय गड़बड़ा गई। भारतीय रक्षा पंक्ति को तेज तर्रार जापानी टीम के खिलाफ सतर्क रहना होगा, जिसने अपने पहले मैच में कजाकिस्तान के खिलाफ सात गोल दागे थे।

चीन के खिलाफ भारत के सभी चार गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक बनाई, लेकिन वह एक पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलने से चूक गए थे।

जुगराज सिंह, हरमनप्रीत, संजय और अमित रोहिदास जैसे चार ड्रैगफ्लिकर के साथ भारत को पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने की दर में भी सुधार करना होगा।

भारतीय मध्य पंक्ति ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन किया और कई मौके बनाए, लेकिन उसे इन अवसरों को गोल में बदलना होगा।

भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन भी अपने फॉरवर्ड खिलाड़ियों की गोल करने में असमर्थता को लेकर चिंतित होंगे।

हालांकि मनदीप सिंह, संजय, दिलप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह जैसे खिलाड़ी विपक्षी सर्कल के अंदर चुस्त दिखे, लेकिन वे स्कोरशीट में अपना नाम दर्ज कराने में असफल रहे।

फुल्टन ने कहा, ‘‘हमने (चीन के खिलाफ) मैच जीता लेकिन हम अपनी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। हमने कुछ मौके गंवाए और कुछ आसान गोल भी खाए। हम सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम हैं और यहां प्रबल दावेदार हैं, इसलिए हर टीम हमसे खेलने के लिए खुद को अच्छी तरह से तैयार करेगी और हमें उस चुनौती का सामना करना होगा। ’’

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘इस टूर्नामेंट में भाग ले रही अधिकतर टीम जवाबी हमला करने के लिए इंतजार करती हैंं। चीन के खिलाफ मैच हमारे लिए अच्छा सबक है। हमारी रक्षा पंक्ति को दमदार प्रदर्शन करना होगा।’’

दिन के दूसरे मैच में चीन का मुकाबला कजाकिस्तान से होगा।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: कृष्ण बी पाठक (गोलकीपर), सूरज करकेरा (गोलकीपर), सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह।

जापान: शोटा यामादा, युतो हिगुची, यामातो कावाहारा, सेरेन तनाका, नारू किमुरा, काजुमासा मात्सुमोतो, मनाबू यामाशिता, रायकी फुजीशिमा (कप्तान), केन नागायोशी, युसुके कावामुरा, कोसी कावाबे, ताकाशी योशिकावा (गोलकीपर), किशो कुरोदा (गोलकीपर), कीता वतनबे, रयोसुके शिनोहारा, ह्योटा यामादा।

मैच दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा।

प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा संपन्न, एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए चीन रवाना
तोक्यो, 30 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को चीन रवाना हो गए।

मोदी की यात्रा के दौरान, भारत और जापान ने 13 प्रमुख समझौतों एवं घोषणाओं को अंतिम रूप दिया तथा कई परिवर्तनकारी पहलों की शुरुआत की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘जापान की यह यात्रा उन उपयोगी परिणामों के लिए याद रखी जाएगी जिनसे हमारे देश के लोगों को लाभ होगा। मैं (जापान के) प्रधानमंत्री (शिगेरू) इशिबा, जापानी जनता और सरकार को उनकी गर्मजोशी के लिए धन्यवाद देता हूं।’’

चीन रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को जापान में मियागी प्रांत के सेंडाई स्थित सेमीकंडक्टर संयंत्र गए।

इससे एक दिन पहले भारत एवं जापान ने महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को गहरा करने का संकल्प लिया था।

मोदी अपने जापानी समकक्ष इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन से सेंडाई पहुंचे। सेंडाई तोक्यो से 300 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है।

प्रधानमंत्री इशिबा ने सेंडाई में मोदी के सम्मान में दोपहर भोज की मेजबानी की जिसमें मियागी प्रांत के गवर्नर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।

एक भारतीय विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी की सेंडाई स्थित ‘तोक्यो इलेक्ट्रॉन मियागी लिमिटेड’ (टीईएल मियागी) की यात्रा ने भारत के विकसित हो रहे सेमीकंडक्टर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र और इस क्षेत्र में जापान की ताकत के बीच पूरकता को उजागर किया।

सेमीकंडक्टर क्षेत्र की अग्रणी जापानी कंपनी टीईएल मियागी भारत के साथ सहयोग की योजनाओं पर काम कर रही है।

मोदी को वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में टीईएल की भूमिका, उसकी उन्नत विनिर्माण क्षमताओं और भारत के साथ उसके जारी एवं नियोजित सहयोग की जानकारी दी गई।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के नेताओं को सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला, निर्माण और परीक्षण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच मौजूद अवसरों की व्यावहारिक समझ मिली।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने इस क्षेत्र में सहयोग को गहरा करने, जापान-भारत सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी पर सहयोग ज्ञापन के साथ-साथ भारत-जापान औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता साझेदारी एवं आर्थिक सुरक्षा संवाद के अंतर्गत साझेदारियों को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।’’

इसमें कहा गया कि मोदी और इशिबा के इस संयंत्र के संयुक्त दौरे ने मजबूत, लचीली और विश्वसनीय सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखलाएं विकसित करने के भारत और जापान के साझा दृष्टिकोण को भी रेखांकित किया।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने उनके साथ (संयंत्र का) दौरा करने के लिए जापान के प्रधानमंत्री इशिबा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और इस रणनीतिक क्षेत्र में जापान के साथ मिलकर काम करने की भारत की तत्परता की पुष्टि की।’’

मोदी और इशिबा ने शुक्रवार को व्यापक चर्चा की, जिसमें सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर तोक्यो पहुंचे थे।

जापान ने शुक्रवार को भारत में एक दशक में 10 हजार अरब येन (करीब 60,000 करोड़ रुपये) के निवेश का लक्ष्य रखा और दोनों पक्षों ने कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें रक्षा संबंधों के लिए एक रूपरेखा और आर्थिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए 10-वर्षीय खाका शामिल है।

यह निर्णय अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की व्यापार और शुल्क संबंधी नीतियों के कारण पैदा हुई आर्थिक उथल-पुथल के बीच लिया गया।

भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के विस्तार की घोषणाएं प्रधानमंत्री मोदी और उनके जापानी समकक्ष इशिबा के बीच शिखर वार्ता के बाद की गईं।

दोनों पक्षों ने 13 प्रमुख समझौतों और दस्तावेजों को अंतिम रूप दिया तथा कई परिवर्तनकारी पहल की शुरुआत की घोषणा की, जिनमें सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा, दूरसंचार, फार्मास्यूटिकल्स, महत्वपूर्ण खनिजों और नयी एवं उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में आपूर्ति श्रृंखला के लचीलेपन को बढ़ावा देने के लिए एक आर्थिक सुरक्षा ढांचा शामिल है।

‘मौजूदा साझेदारियों को और गहरा करने का अवसर’, जापान आगमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी
टोक्यो/नई दिल्ली, 29 अगस्त (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को टोक्यो पहुंचे। वे दो दिन के आधिकारिक दौरे पर जापान आए हैं, जहां वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के बीच मौजूदा साझेदारी को और मजबूत करने और नए सहयोग के अवसर तलाशने का मौका देगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “टोक्यो पहुंच गया हूं। भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को मजबूत कर रहे हैं, ऐसे में मैं इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इशिबा और अन्य लोगों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं, जिससे मौजूदा साझेदारियों को और मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा।”

प्रधानमंत्री मोदी के टोक्यो आगमन पर भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची, जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।

टोक्यो में प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय ने पारंपरिक सांस्कृतिक प्रदर्शनों और उत्साहपूर्ण स्वागत के साथ गर्मजोशी से अभिनंदन किया, जो दोनों देशों के बीच मजबूत जन-जन के रिश्तों को दर्शाता है।

29-30 अगस्त के दौरे के दौरान, पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ अपनी पहली औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

दोनों नेता भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे, जिसमें रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, डिजिटल प्रौद्योगिकी, जलवायु कार्रवाई और नवाचार जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित होगा।

यह प्रधानमंत्री मोदी की 8वीं जापान यात्रा है, जो भारत द्वारा टोक्यो के साथ साझेदारी को दी जाने वाली अहमियत को दर्शाता है। शिखर सम्मेलन के अलावा, पीएम मोदी जापानी उद्योगपतियों और राजनीतिक नेताओं से मुलाकात करेंगे ताकि आर्थिक सहयोग को और गहरा किया जाए और उभरते क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित किया जाए।

दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों, खासकर इंडो-पैसिफिक को प्रभावित करने वाले मुद्दों के साथ-साथ सतत विकास और वैश्विक शांति पहलों पर भी चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी बार मई 2023 में जापान का दौरा किया था। वे और पीएम इशिबा ने जून 2025 में कनाडा के कनानास्किस में जी7 शिखर सम्मेलन और 2024 में वियतनाम के वियनतियाने में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की थी।

जापान में अपनी व्यस्तताएं पूरी करने के बाद, पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 25वें राष्ट्राध्यक्ष परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए चीन रवाना होंगे।

आप 'टेक पावर' तो हम 'टैलेंट पावर' हाउस, मिलकर करें दुनिया का नेतृत्व : पीएम मोदी
टोक्यो/नई दिल्ली, 29 अगस्त (वेब वार्ता)। जापान के दो दिवसीय दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान से पार्टनरशिप में काम करने का आह्वान करते हुए कहा है कि जापान जहां 'टेक पावर' हाउस है तो वहीं भारत 'टैलेंट पावर' हाउस है। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में पूरी दुनिया का नेतृत्व कर सकते हैं।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी मैन्युफैक्चरर्स को भारत आने का न्योता दिया और 'मेक इन इंडिया' के तहत पूरी दुनिया के लिए निर्माण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "मेक इन इंडिया फॉर होल वर्ल्ड।" उन्होंने कहा कि आज टेक्नोलॉजी और टैलेंट ही दुनिया का नेतृत्व कर सकता है।

टोक्यो में भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जापान की प्रौद्योगिकी और भारत की प्रतिभा मिलकर इस सदी की प्रौद्योगिकी क्रांति का नेतृत्व कर सकती है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत निवेश के लिए सबसे प्रॉमिसिंग डेस्टिनेशन है। 80 प्रतिशत कंपनियां भारत में विस्तार करना चाहती हैं और 75 प्रतिशत पहले से मुनाफे में है। इसका मतलब है कि भारत में पूंजी सिर्फ बढ़ती ही नहीं है बल्कि कई गुना हो जाती है।

जापान हमेशा से एक अहम साझेदार रहा

उन्होंने कहा, 'भारत की विकास यात्रा में जापान हमेशा से एक अहम साझेदार रहा है। मेट्रो से मैन्युफैक्चरिंग तक, सेमीकंडक्टर से स्टार्टअप तक हमारी पार्टनरशिप आपसी विश्वास का प्रतीक बनी हुई है।" पीएम मोदी ने कहा कि जापानी कंपनियों ने भारत में 40 अरब डॉलर से भी अधिक का निवेश किया है। पीएम मोदी ने कहा, भारत ने एआई, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक और अंतरिक्ष के क्षेत्र में साहसिक एवं महत्वाकांक्षी पहल की है।

रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म हमारी सोच

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले कहा, "आज भारत में राजनीतिक स्थिरता, आर्थिक स्थिरता, नीतियों में पारदर्शिता और पूर्वानुमानशीलता है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। और बहुत जल्द यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है।" पीएम ने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म हमारी सोच है।

जापान के बाद चीन जाएंगे पीएम

इससे पहले प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका राजस्थानी स्टाइल में भव्य स्वागत किया गया। जापानी महिलाओं ने राजस्थानी वेश-भूषा में हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया और उनसे कहा पधारो म्हारे देश। पीएम मोदी 29 और 30 अगस्त को जापान में रहेंगे।इसके बाद वह 31 अगस्त और 1 सितंबर को चीन दौरे पर रहेंगे जहां तियानजिन शहर में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

इंडिया-जापान के बीच 2 वर्षों में 13 अरब डॉलर के 170 से अधिक एमओयू साइन हुए
टोक्यो/नई दिल्ली, 28 अगस्त (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान दौरे पर जाने वाले हैं। इससे दोनों देशों के व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को बड़ा बूस्ट मिलने की संभावना है। दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध काफी मजबूत है, दो वर्षों में 170 से अधिक एमओयू साइन हुए हैं, जिसमें 13 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई गई है।

प्रधानमंत्री मोदी अपने जापानी समकक्ष शिगेरू इशिबा के निमंत्रण पर 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 29-30 अगस्त तक जापान की यात्रा करेंगे। भारत में स्टील प्लांट से लेकर ग्रामीण बायोगैस परियोजनाओं तक, भारत-जापान के बीच एमओयू सहयोग के एक नए युग के लिए सेतु का निर्माण कर रहे हैं।

‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के विजन के साथ, यह साझेदारी न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र और बड़े पैमाने पर दुनिया के लिए औद्योगिक, कृषि और मानव पूंजी परिदृश्य को नया आकार देने के लिए तैयार है। निप्पोन स्टील (एएम/एनएस इंडिया) गुजरात में 15 अरब रुपए के निवेश और आंध्र प्रदेश में 56 अरब रुपए के एकीकृत स्टील प्लांट के साथ देश में विस्तार कर रही है।

सुज़ुकी मोटर ने गुजरात में एक नए प्लांट के लिए 350 अरब रुपए और उत्पादन लाइनों के विस्तार के लिए 32 अरब रुपए के निवेश की घोषणा की है, जबकि टोयोटा किर्लोस्कर ने कर्नाटक में विस्तार के लिए 33 अरब रुपए और महाराष्ट्र में 200 अरब रुपए के निवेश के साथ एक नया प्लांट लगाने का फैसला किया है।

सुमितोमो रियल्टी ने रियल एस्टेट में 4.76 अरब डॉलर का निवेश किया है, जबकि जेएफई स्टील ने विद्युत इस्पात उत्पादन को मजबूत करने के लिए 445 अरब रुपए का निवेश किया है। एस्ट्रोस्केल इसरो के पीएसएलवी का उपयोग करके प्रक्षेपित किया जाने वाला पहला जापानी वाणिज्यिक उपग्रह है। स्टील, ऑटोमोटिव, रिन्यूएबल एनर्जी, सेमीकंडक्टर, रियल एस्टेट और एयरोस्पेस में निवेश का यह प्रसार भारत की दीर्घकालिक आर्थिक क्षमता में जापान के विश्वास को पुख्ता करता है।

जापानी उद्योग साझेदारियां भारतीय लघु और मध्यम उद्यमों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में खींच रही हैं। टोक्यो इलेक्ट्रॉन, फूजीफिल्म और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स एक सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें भारतीय एसएमई उच्च-मूल्य वाले घटकों के आपूर्तिकर्ता बनेंगे। टोयोटा और सुजुकी की वैल्यू चेन सैकड़ों टियर 2 और 3 भारतीय एसएमई को एकीकृत करेंगी। फूजित्सु अपने ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स में 9,000 भारतीय इंजीनियरों की भर्ती कर रहा है, जिससे आईटी से जुड़े एसएमई को बढ़ावा मिलेगा।

रूस में भूकंप के बाद सुनामी से सेवेरो-कुरिल्स्क शहर तबाह, अमेरिका और जापान में लहरों ने किया भयभीत
मॉस्को/वाशिंगटन/टोक्यो, 30 जुलाई (वेब वार्ता)। रूस के कामचटका प्रायद्वीप में शक्तिशाली भूकंप के बाद आई सुनामी ने सेवेरो-कुरिल्स्क शहर को तबाह कर दिया। समुद्र में उठी तीन से चार मीटर तक ऊंची लहरों को देख लोगों की रूह कांप गई।

इस दौरान कामचटका क्षेत्र में एक किंडरगार्टन क्षतिग्रस्त हो गया। इस भूकंप के असर से अमेरिका से लेकर जापान तक सुनामी की चेतावनी जारी की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

द मॉस्को टाइम्स के अनुसार रूसी अधिकारियों ने कहा कि सुनामी ने बंदरगाह शहर सेवेरो-कुरिल्स्क को पूरी तरह तबाह कर दिया है। कामचटका प्रायद्वीप के एलिजोव्स्की जिले में तीन से चार मीटर ऊंची लहरों ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। शहर की इमारतें समुद्री पानी में डूब गईं। अधिकारियों ने कहा कि लगभग 2,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

सरकारी मीडिया के अनुसार भूकंप से रूस में कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन उनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। सखालिन क्षेत्र के अधिकारियों ने उत्तरी कुरील द्वीप समूह में आपातकाल घोषित किया है।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने कहा कि भूकंप के तेज झटकों से एक किंडरगार्टन क्षतिग्रस्त हो गया। अच्छी बात यह रही कि उस समय कोई भी बच्चा या कर्मचारी अंदर नहीं था।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप के केंद्र से लगभग 160 मील (257.5 किमी) दक्षिण-पश्चिम में बुधवार सुबह उत्तरी जापान के होक्काइडो तट पर पहली सुनामी लहरें आईं। कई अन्य देशों में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया ने अपने अधिकांश तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की। इन क्षेत्रों में उत्तरी तट और हैडा ग्वाई, वैंकूवर द्वीप का तट और हुआन डे फूका जलडमरूमध्य तट शामिल हैं। पश्चिमी प्रशांत महासागर के देश माइक्रोनेशिया के गुआम और अन्य द्वीपों पर भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

यूएस टुडे अखबार की खबर के अनुसार अमेरिका में सुनामी की लहरें हवाई और पश्चिमी तट तक पहुंच गईं। इसके बाद प्रशांत महासागर, अलास्का और पूरे अमेरिका के पश्चिमी तट पर अलर्ट जारी किया गया। अभी तक कहीं से बहुत ज्यादा नुकसान की सूचना नहीं है।

यूरेका की मौसम विज्ञान सेवा ने 30 जुलाई को सुबह 3:47 बजे पूर्वी समयानुसार एक्स पर पोस्ट किया कि क्रिसेंट सिटी, कैलिफोर्निया और हम्बोल्ट खाड़ी में सुनामी लहरें उठ रही हैं। इससे तटीय क्षेत्रों को खतरा पैदा हो सकता है। सिएटल मौसम सेवा कार्यालय के अनुसार वाशिंगटन तट पर स्थानीय समयानुसार आधी रात बाद सुनामी की लहरें उठीं। यह कितनी ऊंची रहीं, इसका विवरण नहीं मिल सका है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट किया, प्रशांत महासागर में आए भीषण भूकंप के कारण हवाई में रहने वालों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। मजबूत रहें और सुरक्षित रहें। अधिकारियों का कहना है कि हवाई के काहुलुई और माउई में तेज सुनामी के बीच 5 से7 फीट तक ऊंची लहरें उठीं।

होनोलूलू आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने हवाई के कुछ तटीय क्षेत्रों को तत्काल खाली कराने का आह्वान किया है। सैन डिएगो के अधिकारियों का कहना है कि सुनामी की चेतावनी जरूर जारी की गई है पर काउंटी को फिलहाल कोई खतरा नहीं है। अलास्का के लिए जारी सुनामी चेतावनी में अट्टू से समालगा दर्रे तक के तटीय क्षेत्र शामिल हैं। अलास्का में सुनामी आने का अनुमानित समय शाम 6:45 बजे से रात रात 8:00 बजे के बीच का है।

सीएनएन की खबर के अनुसार, ओआहू के उत्तरी तट पर सुनामी ने हलेइवा बोट हार्बर बंदरगाह के पार्किंग स्थल को जलमग्न कर दिया है। हलेइवा में चार फुट ऊंची लहरें उठीं। तटरक्षक बल के जहाजों ने आपातकालीन सायरन बजाकर लोगों को आगाह किया।

द जापान न्यूज के अनुसार रूस में आए भूकंप के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने होक्काइडो से वाकायामा तक 13 प्रांतों के प्रशांत तटरेखाओं पर सुनामी की चेतावनी जारी की।

17 अन्य प्रांतों को भी आगाह किया गया। दोपहर 1:52 बजे इवाते प्रांत के कुजी बंदरगाह पर 1.3 मीटर ऊंची लहरें उठीं। दोपहर 2:37 बजे टोक्यो के हचिजोजिमा द्वीप पर 80 सेंटीमीटर ऊंची लहरें उठीं। दोपहर 2:57 बजे होक्काइडो के नेमुरो में भी सुनामी की लहरें उठीं। मियागी प्रांत के इशिनोमाकी में 50 सेंटीमीटर लहरें देखी गईं।

सुनामी की चेतावनी के मद्देनजर निसान मोटर कंपनी ने अपने तीन संयंत्रों में परिचालन निलंबित कर दिया है। किरिन होल्डिंग्स कंपनी ने भी अपने तीन संयंत्रों में कामकाज रोक दिया। सप्पोरो ब्रुअरीज लिमिटेड ने शिजुओका प्रांत स्थित अपने शिजुओका संयंत्र में परिचालन निलंबित करने की घोषणा की। जापान में सैकड़ों सुविधा स्टोर भी अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।

चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, आपातकालीन प्रबंधन एवं जलवायु तत्परता मंत्रालय की वेबसाइट इमरजेंसीइन्फोबीसी के अनुसार, सुनामी की चेतावनी तब जारी की जाती है जब खतरे का स्तर ज्ञात नहीं होता। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को समुद्र, समुद्र तट और बंदरगाहों, मरीना, ब्रेकवाटर, खाड़ियों और प्रवेश द्वारों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

रूसी विज्ञान अकादमी की भू-भौतिकीय सेवा की कामचटका शाखा के अनुसार प्रायद्वीप में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.7 मापी गई।यह 1952 के बाद आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है।

अमेरिकी भू-गर्भीय सर्वेक्षण ने बयान में इसकी तीव्रता 8.8 बताई है। बयान के अनुसार, भूकंप 19.3 किलोमीटर की गहराई पर आया और इसका केंद्र अवाचा खाड़ी के तट पर स्थित 165,000 की आबादी वाले पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से 126 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में था।