Birds - Loktej

रोजाना 20 बे-जुबानों की जान बचा रहे दमकलकर्मी
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच आग लगने की घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच रोजाना दमकल विभाग को 125 के आसपास कॉल मिल रही हैं। जिसमें 80 से लेकर 90 कॉल आग की हो रही है। लेकिन आग पर काबू पाकर लोगों की जान और माल को बचाने में लगी हुई दमकल विभाग की टीम बेजुबानों की भी खूब जान बचा रही है। रोजाना लगभग 20 के आसपास जानवर और पेड़ों पर पक्षी के फंसे होने की कॉल आती है और उन जगहों पर पहुंचकर दमकलकर्मी की टीम इनकी जान बचा रही है।

इस गर्मी के महीने में अप्रैल में अब तक 1 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल के बीच पक्षी और जानवर रेस्क्यू करने के 310 मामले दमकल कंट्रोल रूम को मिल चुके हैं। जिसमें मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने जानवरों और पक्षियों को रेस्क्यू करके उनकी जान को बचाया। जिसमें सबसे ज्यादा 161 कॉल एनिमल रेस्क्यू के आए हैं। जबकि पक्षियों के रेस्क्यू करने के 149 कॉल आ चुके हैं।

दमकल कंट्रोल रूम के ऑफिसर सोमवीर ने बताया कि जान तो आखिर जान है, चाहे वह व्यक्ति की हो, जानवर की हो या फिर पक्षियों की। हमारा कर्तव्य है कि कॉल जिस तरह की भी मिले, मौके पर पहुंचकर हमारी टीम पूरी शिद्दत के साथ उसको पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। कई बार तो दमकल की छोटी गाड़ियों से ही मौके पर पहुंचकर पक्षियों को रेस्क्यू कर लिया जाता है, लेकिन कई बार बड़ी गाड़ियों को मौके पर मंगाना पड़ता है। जिसमें 30 से 40 मीटर की सीढ़ी होती है। उसका इस्तेमाल करके पक्षियों को फिर पेड़ से रेस्क्यू करके निकाला जाता है।

गुरुवार को भी गोकुलपुरी और शाहदरा इलाके में ऐसे ही दो बड़े मामले ऐसे सामने आए जिसमें बड़ी गाड़ियों का इस्तेमाल करना पड़ा था। आमतौर पर बर्ड रेस्क्यू करने के मामले कम से कम 6 और ज्यादा से ज्यादा एक दर्जन रोजाना कंट्रोल रूम के सामने आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि आग बुझाने वाली छोटी गाड़ी दमकल टेंडर 50 लाख के आसपास की होती है और सबसे बड़ी गाड़ी टीटीएल की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ के आसपास होती है। बर्ड रेस्क्यू में भी इन गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है, और हर महीने करीब 600 पक्षियों और जानवरों की जान दमकल विभाग की टीम बचा रही है।

ख़ून के धब्बे के साथ उर्दू संदेश ले जाते पाये गये कबूतर को लेकर कूतुहल!
उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक गांव में एक रहस्यमयी कबूतर पाया गया। दिलचस्प यह था कि इस कबूतर के गले में ताविज नूमा कागज़ के टूकड़े को सफेद धागे से बांधा हुआ था और पक्षी के गले के भाग में खून के धब्बे थे। कबूतर एक स्थानीय निवासी के घर के प्रवेश द्वार पर बैठा हुआ पाया गया।

एक रिपोर्ट के अनुसार किसान धर्मेंद्र कुशवाहा ने अपने मवेशियों को चराते समय कबूतर देखा और अपने पड़ोसियों की मदद से उसे पकड़ने में कामयाब रहे। करीब से निरीक्षण करने पर उन्होंने संदेश को एक चौकोर बॉक्स में नीली स्याही से लिखी उर्दू की सात पंक्तियों को पाया, जिससे संदेश के पीछे के अर्थ के बारे में अटकलें लगाई जाने लगीं।

ग्रामीणों ने कबूतर को एक पिंजरे में रखा और पुलिस कंट्रोल रूम को सतर्क कर दिया, साथ ही उन्होंने संदेश का अर्थ समझने के लिए उर्दू विशेषज्ञों की भी तलाश की। पुलिस ने कबूतर को छोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह लौटता रहा।

अधिकारी अब इस घटना की जांच कर रहे हैं और जनता से संदेश या कबूतर के संबंध में किसी भी जानकारी के साथ आगे आने का आग्रह कर रहे हैं। कबूतर और उसके संदेश के आसपास के रहस्य ने कई लोगों में कूतुहल पैदा कर दिया है और अनेकों प्रकार के कयास लगा रहे हैं।

गजब : पालतू तोते ने ही ऐसी हरकत की जिससे उसके मालिक को हो गई जेल!
बहुत से लोग घर में पालतू जानवर रखना पसंद करते हैं। कुछ लोग घर में कुत्ते-बिल्ली पालते हैं, तो कुछ लोग पक्षी भी पालते हैं। एक शख्स को तोता बड़ा अच्छा लगता था, तो उसने अपने घर वो ही पाल लिया। लेकिन इसकी उसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। ये घटना ताइवान की है और इस घटना के बारे में जिसने भी सुना, वो हैरान रह गया।

तोते के मालिक को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसके तोते ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे न सिर्फ उसके पैसे खत्म हो जाएंगे, बल्कि उसे जेल भी जाना पड़ेगा। उस आदमी के पास जो तोता था, वो आकार में बहुत बड़ा था और बड़ा मज़ाकिया भी था। इस बीच तोते की शरारत की सजा तोते के मालिक को भुगतनी पड़ी। तोते ने जिस शख्स को मारा उसकी हड्डियां भी टूट गईं।

आईये बताते हैं पूरा घटनाक्रम क्या रहा। दरअसल, हुआंग उपनाम का एक व्यक्ति ताइनान नामक स्थान पर रहता है। इस शख्स ने दो पालतू तोते पाले। वह तोते को अपने साथ पार्क में ले गया ताकि वह अपना व्यायाम कर सके और तोता थोड़ा उड़ ले।

इस बीच, तोते ने अपने पंखों से जॉगिंग करने वाले एक शख्स को बहुत डरा दिया। डर कर वो शख्स गिर गया और उसके कूल्हे का जोड़ टूट गया। इतना ही नहीं उसकी हड्डियाँ भी टूट गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल जाना पड़ा और ठीक होने में 6-7 महीने लगे। बाद में ऐसा हुआ कि उस आदमी ने तोते के मालिक पर मुकदमा कर दिया।

40 सेंटीमीटर लंबे और 60 सेंटीमीटर के पंखों वाले इस तोते की हरकत के कारण मामला अदालत में पहुंच गया। अदालत ने माना कि यह तोते के मालिक की ओर से लापरवाही थी। तोते के मालिक को 3.04 मिलियन न्यू ताइवानी डॉलर यानी 75 लाख रुपए का जुर्माना भरने और 2 महीने तक जेल में रहने की सजा सुनाई गई। अब तोते का मालिक फैसले के खिलाफ अपील करने जा रहा है क्योंकि उसे ये सजा बहुत ज्यादा लग रही है।

इस घटना पर आपकी क्या राय है? क्या तोते की करतूत की सजा उसके मालिक को देना सही निर्णय था? कमेंट करके अवश्य बताएं।

अजब-गजब : इस पक्षी ने लगातार 264 घंटे उड़ते हुए किया 13 हजार किलोमीटर का सफर तय
प्रकृति ने हर जीव को कोई न कोई विशेषता दी है। फिर चाहे वो इंसानों हो या पशु-पक्षी! जिसके बल पर वो अपना नाम रोशन कर सकते हैं। कई पक्षी शिकार में माहिर होते हैं तो कुछ गाने में तो कुछ ऊँचा उड़ने में। ऐसे ही एक मजबूत पंखों वाले प्रतिभावान पक्षी ने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। महज 5 महीने के एक पक्षी ने जितनी दूरी उड़कर तय की उसके बारे में सोचकर भी पसीना आ जाये। ये पक्षी अलास्का से ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया तक का हज़ारों किलोमीटर लंबा सफर तय किया है। ये पक्षी लगातार 11 दिनों तक उड़ता रहा और बीच में कहीं भी नहीं रुका। अब उसके नाम इतनी लंबी लगातार उड़ान का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। अब भले ही खुद पक्षी को ये न पता हो कि उसने क्या किया है, लेकिन उसने जो किया वो बहुत बड़ा कारनामा है।

लगातार 264 घंटे या 11 दिन उड़ता रहा पक्षी

आपको बता दें कि बार टेल्ड गॉडविट नाम के इस पक्षी ने अलास्का से ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया के लिए 13 अक्टूबर को उड़ान भरी और 25 अक्टूबर को अपने सफर को पूरा कर लिया। इन 11 दिन तक वो लगातार उड़ता रहा और इस दौरान उसने 13 हज़ार 560 किलोमीटर की दूरी तय कर ली। पक्षी के पीठ के निचले हिस्से पर सैटेलाइट टैग लगाया गया था, जिसके ज़रिये उसे ट्रैक किया गया। पक्षी ने ओशिनिया, वानुअतु और न्यू केलडोनिया द्वीपों को पार करते हुए लगातार उड़ान भरी और तस्मानिया में जाकर नीचे उतरा। 5जी टैग के ज़रिये उसकी उड़ान को ट्रैक करने के बाद उसके नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

लंबी उड़ान में माहिर हैं ये पक्षी

गौरतलब है कि बार टेल्ड गॉडविट प्रजाति के पक्षी अपनी लंबी उड़ान के लिए मशहूर हैं। उड़ान के दौरान ये पक्षी कुछ भी खाते या पीते नहीं हैं। इनका वजन 250 से 450 ग्राम तक होता है और पंखों की चौड़ाई 70 से 80 सेंटीमीटर होती है। इनकी प्रजाति अलास्का में ही पाई जाती है। साल 2020 में भी इस प्रजाति के एक पक्षी ने लगातार 11 दिन में 12 हज़ार किलोमीटर का सफर तय किया था। ये पक्षी अलास्का से न्यूज़ीलैंड उड़ते हुए पहुंचा था। वहीं साल 2021 में भी ये पक्षी 13 हज़ार 50 किलोमीटर तक लगातार उड़ता रहा और फिर नीचे उतरा।

सोशल मीडिया : ये वीडियो देखकर पसीज जायेगा आपका दिल, पेड़ को काटकर हम बने बेजुबान पक्षियों के मौत के जिम्मेदार, सड़क पर फैली लाशें
कुदरत ने अपने सभी जीवों को एक विशेष तरह का आवास प्रदान किया था। हम इंसान अपने घरों में रहते हैं, ठीक उसी तरह से जंगली जानवर  का घर जंगल हैं और पक्षी पेड़ों पर अपना आशियाना बनाते हैं। पर इंसान कई बार अपने स्वार्थ के लिए ऐसे काम कर जाता है कि वह जानवर से भी गिरा माने जाने लगता है। जंगलों की धुंआधार कटाई के चलते जंगली जानवरों का आशियाना उनसे छिनता जा रहा है तो वहीं पेड़ों की कटाई से बेजुबान पक्षियों की जिंदगी भी खतरे में पड़ती जा रही है। हम ऐसे कई घटनाओं के बारे में देखते और सुनते रहते है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पेड़ को काट कर गिराये जाने  और उस पर बने कई घोंसले बिखर गए से न जाने कितने ही पक्षियों की सड़क पर गिरने से मौत हो जाने का एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देख कर आपका दिल भी एक पल के लिए पसीज जाने वाला है।

आपको बता दें कि इस वीडियो आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवान ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। आईएफएस अधिकारी प्रवीण अक्सर प्रकृति से जुडी वीडियो और पोस्ट साझा करते रहते है। उनके द्वारा शेयर किया वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। अभी तक इस वायरल वीडियो को  2 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। दरअसल ये वीडियो किस इलाके का है, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। आईएफएस अधिकारी  ने ट्वीट करते हुए लिखा है, "सबको एक घर चाहिए। हम कितने निर्दयी हो सकते है? किसी अज्ञात जगह का वीडियो"।

इंसान काट रहा पेड़, किसी की जान का मोल भी नहीं

Everybody need a house. How cruel we can become. Unknown location. pic.twitter.com/vV1dpM1xij
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) September 2, 2022

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 44 सेकंड के इस वीडियो में एक पेड़ को काटते दिखाया जा रहा है। हैरानी भरा तो ये कि वहां मौजूद लोगों को दिख रहा था कि कटने वाले पेड़ पर सैकड़ों पक्षी आराम कर रहे हैं। यही नहीं कई पक्षियों के घोंसले तक पेड़ पर बने हैं। एक सेकंड में पेड़ गिरता है और सैकड़ों पक्षियों की जानें चली जाती है। वीडियो के अंत में जमीन में मरे पक्षियों को दिखाया जाता है।

वायरल वीडियो : इस पक्षी को चिप्स खाने का हुआ मन तो दुकान से उड़ा ले गई पैकेट
सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आये दिन कुछ ना कुछ वायरल होते रहता है। हाल ही में एक ऐसे पक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जो एक दुकान से चिप्स निकालते हुए दिखाई दे रहा है। इस पक्षी के चोरी के तरीके को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

आपको बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पक्षी दुकान के बाहर घूमती नजर आ रही है। थोड़ी देर बाद वह दुकान के अंदर जाती है और चिप्स का एक पैकेट उठा लेती है। आप सभी के लिए इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन ये सच है।

This sneaky seagull pulls off the cheesiest heist its life! ????????????‍????#viralhog #seagull #sneaky #snacks #England pic.twitter.com/VoHzfITPCB
— ViralHog (@ViralHog) August 13, 2021

जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, पहले चिड़िया दुकान का गेट खुलने का इंतजार करती है और फिर गेट खुलते ही अंदर प्रवेश करती है। बाद में चिड़िया अपनी चोंच में चिप्स का पैकेट लाती है, और फिर उड़ जाती है। चोरी के इस क्यूट वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर वायरल हॉग नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''यह पक्षी बहुत चालाक है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ''पक्षी बहुत होशियार होते हैं।'' यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।