New York - Loktej

न्यूयॉर्क: सड़क दुर्घटना में दो किशोरों की मौत के मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को सजा
न्यूयॉर्क, आठ फरवरी (भाषा) न्यूयॉर्क में शराब तथा मादक पदार्थ के नशे में 150 किलोमीटर की गति से वाहन चलाकर दो किशोरों को रौंदने के मामले में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को 25 साल की सजा सुनाई गई है। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई।

सड़क दुर्घटना का यह मामला 2023 में न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड का है। भारतीय मूल के नागरिक अमनदीप सिंह ने गलत दिशा में गाड़ी चलाते हुए रोसलिन मिडिल स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र 14 वर्षीय एथन फाल्कोविट्ज और ड्रू हसेनबेन को रौंद दिया था जिससे दोनों की मौत हो गई थी।

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की खबर के अनुसार नासाउ काउंटी के माइनोला की अदालत ने सिंह को नशे की हालत में गाड़ी चलाने के कारण हुई दुर्घटना में दो किशोरों की मौत के लिए शुक्रवार को 25 साल की जेल की सजा सुनाई।

अदालत में सुनवाई के दौरान ड्रू के पिता मिच हसेनबेन ने कहा, ‘‘अपने बच्चे को स्कूल से लाने के बजाय उसे कब्रिस्तान ले जाना पड़ा। यह बहुत बड़ी पीड़ा है।’’ हसेनबेन ने सिंह को ‘‘राक्षस’’ बताया।

ड्रू के दादा ने सिंह पर चिल्लाते हुए कहा, ‘‘तुम बहुत बुरे इंसान हो। दो मासूम बच्चों की जिंदगी छीनने के बाद तुम्हें पछतावा भी है?’’

सिंह ने अदालत में अपने कृत्य पर अफसोस जताया।

उसने कहा, ‘‘यह सब मेरी गलती थी। एक बच्चे को खोना सबसे बड़ा दुख है। मैंने बहुत बड़ा पाप किया है। अगर किसी को मरना चाहिए था, तो वह मैं था।’’

न्यूयॉर्क के क्वींस में नाइट क्लब के बाहर गोलीबारी में 10 लोग घायल
न्यूयॉर्क, दो जनवरी (भाषा)साल के पहले दिन न्यूयॉर्क के क्वींस में एक नाइट क्लब के बाहर जुटी भीड़ पर कुछ लोगों के एक समूह ने कम से कम 30 गोलियां चलाईं, जिसमें 10 लोग घायल हो गए जिनमें ज्यादातर किशोर थे।

यह गोलीबारी उसी दिन हुई जब न्यू ऑरलियंस में आतंकवादी हमले में 15 लोग मारे गए हैं।

पुलिस अधिकारियों को बुधवार रात करीब 11:18 बजे 911 पर कई कॉल प्राप्त हुईं, जिनमें बताया गया कि जमाइका में क्वींस के अमजुरा नाइट क्लब के बाहर कई लोगों को गोली मार दी गई है।

पुलिस ने बताया कि तीन .चार व्यक्ति कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े और इसी दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल के बाहर कतार में खड़े एक समूह पर 30 से अधिक बार गोलियां चलाईं जो कुछ वाहनों में भी लगीं।

न्यूयॉर्क पुलिस के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 16 से 20 वर्ष की आयु की छह महिलाओं और चार पुरुषों को गोली लगी है।

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) के अनुसार पुलिस गोलीबारी के सिलसिले में एक हल्के रंग की सिडान गाड़ी की तलाश कर रही है। पीड़ितों में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है और सभी के बचने की उम्मीद है।

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) ने जनता को आश्वस्त किया कि यह कोई आतंकवादी हमला नहीं था।

एमआईटी में भारतीय मूल के पीएचडी छात्र को निलंबित किया गया
न्यूयॉर्क, 11 दिसंबर (भाषा) अमेरिका स्थित ‘मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ (एमआईटी) में पीएचडी कर रहे भारतीय मूल के एक छात्र को फलस्तीन समर्थक सक्रियता के कारण जनवरी 2026 तक निलंबित कर दिया गया है और उसने विश्वविद्यालय के फैसले के खिलाफ अपील की है।

‘एमआईटी कोलिशन अगेंस्ट अपार्थेड’ नामक एक संगठन ने ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ साझा करके बताया कि नेशनल साइंस फाउंडेशन के फेलो प्रह्लाद अयंगर को ‘‘जनवरी 2026 तक निलंबित’’ कर दिया गया है।

संगठन ने कहा कि इस निलंबन से अयंगर की पांच वर्षीय एनएसएफ फेलोशिप समाप्त हो जाएगी तथा उनका शैक्षणिक कैरियर बुरी तरह प्रभावित होगा।

उसने कहा कि ‘इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस’ विभाग में पीएचडी के छात्र अयंगर बुधवार को एमआईटी में कुलपति के समक्ष ‘‘इस निर्णय के खिलाफ अपील कर रहे हैं’’ जो ‘‘इस उत्पीड़न को रोकने और उनकी अकादमिक गरिमा को बहाल करने का अंतिम अवसर है।’’

संगठन ने कहा, ‘‘यह निर्णय भाषण-संबंधी गतिविधियों के परिणामस्वरूप लगाए गए कई प्रतिबंधों में सबसे कठोर है। इन गतिविधियों में फलस्तीन के मुद्दे पर उनका एक लेख भी शामिल है जिसे अयंगर ने छात्र-संचालित पत्रिका ‘रिटन रिवोल्यूशन’ के लिए लिखा था।’’

न्यूयॉर्क : यूएन में भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब- जम्मू-कश्मीर हमारा अभिन्न अंग था, है और रहेगा
न्यूयॉर्क, 9 नवंबर (हि.स.)। भारत ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में एक बार फिर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। भारत ने यूएन में साफ कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा।

यूएन में भारत की तरफ से ये बात राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने कही। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के झूठे प्रोपेगैंडा पर निशाना साधाते हुए कहा कि अपनी हरकतों से पड़ोसी मुल्क तथ्य नहीं बदल सकता। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने हाल ही में अपने लोकतांत्रिक और निर्वाचन के अधिकार का इस्तेमाल किया है और नई सरकार चुनी है। पाकिस्तान को अपनी झूठी बातों से बचना चाहिए क्योंकि इससे तथ्य नहीं बदल जाएंगे।

दरअसल, यूएन महासभा में पीसकीपिंग मिशन्स को लेकर जारी चर्चा के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया। पाकिस्तान की तरफ से की गई टिप्पणियों के जवाब में भारत ने आरओआर (राइट ऑफ रिप्लाई) के विकल्प का इस्तेमाल किया करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने एजेंडे को अनावश्यक रूप से भटकाने की कोशिश की है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा। राज्यसभा सांसद त्रिवेदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में यह लोकतांत्रिक बदलाव सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत विदेश नीति की वजह से संभव हुआ है, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की सख्त और स्वीकार्य छवि दिखाता है।

सुधांशु त्रिवेदी उन 12 सांसदों की टीम का हिस्सा हैं, जो यूएन में अलग-अलग मुद्दों पर बैठकों में हिस्सा ले रही है।

बाद में सुधांशु त्रिवेदी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि शांति रक्षा अभियानों पर संयुक्त राष्ट्र में चर्चा के दौरान पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा विषय पर बोलते हुए विषय को भटकाने की कोशिश की और बेवजह इसका जिक्र किया।

न्‍यूयॉर्क : सीतारमण ने कहा-भारत विकास की राह पर आगे बढ़ने को तैयार
न्‍यूयॉर्क/नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत विकास की राह पर आगे बढ़ने को तैयार है। वर्तमान में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्‍होंने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अनुमान लगाया है कि यह 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। सीतारमण ने कहा कि अगले पांच वर्षों में वैश्विक विकास में भारत के योगदान में 200 आधार अंकों की वृद्धि होने का अनुमान है।

वित्त मंत्रालय के मंगलवार को एक्‍स पर जारी बयान के अनुसार, केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में 'भारत में निवेश के अवसरों पर गोलमेज सम्मेलन' को संबोधित करते हुए यह बात कही। वित्तमंत्री ने अपने संबोधन में भारत में उद्यमों के लिए व्यापार करने में आसानी के मापदंडों में सुधार और विनियामक और अनुपालन बोझ को कम करने को नई दिल्ली की नीति की आधारशिला बताया।

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण की मेजबानी न्यूयॉर्क में दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजार में न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज लिन मार्टिन अध्यक्ष ने की। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त मंत्री ने राष्ट्रीय ऐतिहासिक स्थल का दौरा किया और प्रतिष्ठित ब्लू जैकेट पहने एक फ्लोर ऑपरेटर से बातचीत की, जिसने उन्हें न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में व्यापार के पहलुओं से अवगत कराया और शेयर बाजार में व्यापार करने वाली 11 भारतीय कंपनियों को भी दिखाया। वित्तमंत्री ने इसके लिए लिन मार्टिन और उनकी टीम को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज के दौरे के लिए धन्यवाद दिया।

न्‍यूयॉर्क : सीतारमण ने सिटीबैंक की सीईओ से भारत में बैंकिंग प्रणाली के भविष्य पर चर्चा की
न्‍यूयॉर्क/नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय वित्त एवं कॉरर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां सिटीबैंक की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेन फ्रेजर से मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने दशकीय सुधारों तथा भारत के भविष्य के मद्देनजर बैंकिंग क्षेत्र पर चर्चा की।

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री सोमवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में सीटी बैंक की सीईओ जेन फ्रेजर से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने कृषि और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग के साथ-साथ भारत के तेजी से बढ़ते फार्मास्युटिकल क्षेत्र और दुनिया के लिए केंद्र के बारे में चर्चा की। इसके साथ ही सीतारमण ने दशकीय सुधारों और भारत के भविष्य के रास्ते के मद्देनजर भारत के बैंकिंग क्षेत्र पर चर्चा की।

सुश्री फ्रेजर ने भारत के डिजिटल भुगतान परिवर्तन के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के इर्द-गिर्द एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए भारत के महत्वपूर्ण सुधारों की सराहना की। उन्‍होंने इस मुलाकात के दौरान कहा कि एमएसएमई को आपूर्ति श्रृंखलाओं का हिस्सा बनाना महत्वपूर्ण है। फ्रेजर ने ये भी कहा कि भारत सरकार के द्वारा व्यापार करने में आसानी इज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में उठाए गए कदम व्यापार प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करेंगे।

वित्त मंत्री अभी अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर हैं। सीतारमण न्यूयॉर्क से वाशिंगटन डीसी जाएंगी। वहां वो अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ), विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों, जी-20 वित्त मंत्रियों, केंद्रीय बैंक गवर्नर (एफएमसीबीजी) की बैठकों, जी-20 एफएमसीबीजी, पर्यावरण मंत्रियों एवं विदेश मंत्रियों की संयुक्त बैठक और जी-7–अफ्रीका मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेंगी।

न्यूयॉर्क : संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान को भारत का करार जवाब
न्यूयॉर्क, 28 सितंबर (हि.स.)। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र की आम बहस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने पर करारा जवाब दिया है। भारत ने इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए अपने 'जवाब देने के अधिकार' का शुक्रवार को इस्तेमाल किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव भाविका मंगलानंदन ने भारत के जवाब देने के अधिकार के तहत प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, '' यह महासभा आज सुबह खेदजनक रूप से हास्यास्पद घटना की गवाह बनी। आतंकवाद, मादक पदार्थ के कारोबार और अंतरराष्ट्रीय अपराध के लिए दुनियाभर में पहचाने जाने वाले एवं सेना से संचालित एक देश ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला करने का दुस्साहस किया। दुनिया जानती है कि पाकिस्तान अपने पड़ोसियों के खिलाफ हथियार के तौर पर सीमा पार आतंकवाद का लंबे समय से इस्तेमाल करता रहा है।''

भारतीय राजनयिक भाविका मंगलानंदन ने जवाब में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों के भारतीय संसद पर 2001 के हमले और मुंबई के 26/11 आतंकी हमलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ''उसने हमारी संसद, हमारी वित्तीय राजधानी मुंबई, बाजार तथा तीर्थस्थलों पर हमला किया है। यह सूची लंबी है। ऐसे देश का हिंसा के बारे में कहीं भी बोलना पूरी तरह पाखंड है।''

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा था कि स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए भारत को अनुच्छेद 370 को बहाल करना होगा और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए बातचीत शुरू करनी होगी। इस पर भाविका मंगलानंदन ने कहा कि भारत आपसी ''सामरिक व्यवस्था'' के उनके देश के प्रस्ताव को ठुकरा चुका है। भारत कह चुका है कि आतंकवाद के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं हो सकता। बल्कि पाकिस्तान को यह पता होना चाहिए कि भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद के अनिवार्य रूप से परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

मंगलानंदन ने वैश्विक समुदाय को स्मरण कराया कि यह वही देश है जिसने लंबे समय तक अल-कायदा नेता ओसामा बिन लादेन को पनाह दी। दुनियाभर में कई आतंकवादी घटनाओं में पाकिस्तान का हाथ है। भारतीय राजनयिक ने कहा, इसमें किसी को कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि उसके (पाकिस्तान के) प्रधानमंत्री इस प्रतिष्ठित मंच में ऐसा बोलेंगे। बावजूद इसके हमें यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनके शब्द हम सभी के लिए कितने अस्वीकार्य हैं। हम जानते हैं कि पाकिस्तान सच्चाई का सामना और अधिक झूठ से करना चाहेगा। बार-बार झूठ बोलने से कुछ नहीं बदलेगा। भारत का रुख स्पष्ट है। उसे दोहराने की जरूरत नहीं है। चुनाव में धांधली के इतिहास वाले देश के लिए एक लोकतंत्र में राजनीतिक विकल्पों के बारे में बात करना अजीब है।

उन्होंने कहा, सच यह है कि पाकिस्तान की नजर हमारे क्षेत्र पर है। उसने भारत के अविभाज्य और अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर में चुनाव को बाधित करने के लिए लगातार आतंकवाद का इस्तेमाल किया है। यह ऐसा देश है जिसने 1971 में नरसंहार किया। अब भी अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार करता है। अब वह असहिष्णुता और भय के बारे में बोलने की हिमाकत करता है। यह हास्यास्पद है। पाकिस्तान की असलियत दुनिया जानती है। इसके बाद पाकिस्तान के एक राजनयिक ने जवाब देने के अधिकार के तहत मंगलानंदन के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भारत के दावे को निराधार और भ्रामक बताया। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के नेता हर वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर का राग अलापते हैं।

न्यूयॉर्क : दो मिलियन फिलीस्तीनी नागरिकों का जीवन नारकीयः गुटेरेस
न्यूयॉर्क, 27 सितंबर (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि फिलीस्तीन में दो मिलियन नागरिकों का जीवन संकट में है। हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। गुटेरेस ने इस पर गंभीर चिंता जताई है।

एंटोनियो गुटेरेस ने एक्स पर कहा है, '' दो मिलियन फिलिस्तीनी 'जीवित नरक में हैं'। उनका जीवन दिन-प्रतिदिन बदतर होता जा रहा है।'' उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी के कार्यकर्ता इन विनाशकारी परिस्थितियों का सामना करते हुए वहां के लोगों की मदद कर रहे हैं। यह समय सभी मोर्चों पर तेजी से काम करने का है।

न्युर्योक : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने आज संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतिम भाषण दिया
न्युर्योक , 24 सितंबर (हि.स.)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने आज संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतिम भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने दुनिया के कई देशों में जारी तनाव को लेकर अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने  भारत समेत कई देशों में हुए चुनावों का भी जिक्र किया और तारीफ की।

इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच जारी हमलों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि दुनिया को 07 अक्टूबर की भयावहता को भूलना नहीं चाहिए, इसे जिस देश ने भी अंजाम दिया हो, उसे अब सुनिश्चित करना होगा कि ऐसा दोबारा न हो। हिज्बुल्लाह बिना किसी उकसावे के इसमें शामिल होकर एक साल से इजराइल पर रॉकेट और मिसाइल दाग रहा है।

इजराइल-लेबनान सीमा के दोनों तरफ बहुत से लोग विस्थापित हुए हैं। ये जंग किसी के हित में नहीं है। स्थिति और भी खराब हो गई है। कूटनीतिक समाधान ही एक एकमात्र विकल्प है।बाइडन ने यह भी कहा कि हम आक्रामकता के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं।साथहीउन्होंनेकहाकिजब दुनिया साथ मिलकर काम करती है तो हम कहीं अधिक मजबूत स्थिति में होते हैं।

रूस-यूक्रेन के हमलों को लेकर उन्होंने कहा कि जब रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया, तो हम केवल विरोध करके खड़े हो सकते थे।औरअमेरिका और नाटो देश, 50 से ज्यादा देश, यूक्रेन के साथ खड़े हुए। उन्होंने कहाकि सबसे जरूरी बात ये थी कि यूक्रेनी लोग भी रूस के खिलाफ खड़े रहें। ये अच्छी खबर है कि पुतिन का युद्ध फेल हो गया।

वहीं अपने भाषण के दौरान बाइडन ने चीन को कड़ा संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने गठबंधनों और साझेदारियों के नेटवर्क को मजबूत करना जारी रखेगा। बाइडन ने स्पष्ट किया कि ये गठबंधन और साझेदारियां किसी देश के खिलाफ नहीं हैं, क्योंकि अमेरिका चीन के साथ प्रतिस्पर्धा का जिम्मेदारी से प्रबंधन करना चाहता है।

बाइडन ने आगे कहाकि “हमें अपने सिद्धांतों को भी बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि हम चीन के साथ प्रतिस्पर्धा का जिम्मेदारी से प्रबंधन करना चाहते हैं, ताकि यह संघर्ष में न तब्दील हो जाए।”उन्होंनेकहाकिवोइंडो पैसिफिक में गठबंधन और साझेदारों को मजबूत करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका को दुनिया की मदद से पीछे नहीं हटना चाहिए।

बाइडन ने भारत समेत तमाम देश में शांतिपूर्वक संपन्न हुए चुनावों की तारीफ करते हुए कहा कि हमने घाना से लेकर भारत और दक्षिण कोरिया तक दुनिया भर के लोगों को शांतिपूर्वक अपना भविष्य चुनते देखा है। विश्व की एक-चौथाई आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले देश इस साल चुनाव करा रहे हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में आखिरी बार संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन में बाइडन ने कहा कि यह उल्लेखनीय है कि 1972 में अमेरिकी सीनेट के लिए पहली बार चुने जाने के बाद से यह लोगों की शक्ति ही है, जो भविष्य के बारे में मुझे अधिक आशावादी बनाती है।

न्यूयॉर्क : प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की सफल और सार्थक यात्रा के बाद स्वदेश रवाना
न्यूयॉर्क, 24 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की सफल और सार्थक यात्रा के बाद सोमवार को स्वदेश रवाना हो गए। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट पर लिखा, '' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की सफल और सार्थक यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।''

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका में तीन दिन रहे। उन्होंने चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद के सदस्य देशों के प्रमुखों की बैठक के अलावा संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'भविष्य के शिखर सम्मेलन' को संबोधित किया। भविष्य के शिखर सम्मेलन में इजराइल-हमास युद्ध और यूक्रेन संकट समेत दुनियाभर में संघर्षों की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मानवता की सफलता हमारी सामूहिक शक्ति में निहित है, युद्ध के मैदान में नहीं। दुनिया में शांति और विकास के लिए वैश्विक संस्थाओं में सुधार जरूरी है। उन्होंने यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की। करीब एक महीने में दोनों नेता दूसरी बार मिले। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट पर कहा कि न्यूयॉर्क में राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात हुई। हम द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए पिछले महीने यूक्रेन की अपनी यात्रा के परिणामों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

न्यूयॉर्क : भारत वैश्विक प्रगति का उत्प्रेरक बन अपना प्रभाव बढ़ा रहा : प्रधानमंत्री
न्यूयॉर्क, 22 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय समुदायों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज वैश्विक विकास, शांति, जलवायु कार्रवाई, कौशल और सप्लाई चैन मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। इसके पीछे भारत का मकसद दुनिया में दवाब बढ़ाना नहीं बल्कि प्रभाव बढ़ाना है। हम सूरज की तरह रोशनी देने वाले हैं। हम विश्व पर दबदबा नहीं चाहते हैं, हम विश्व की समृद्धि में अपना सहयोग बढ़ाना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान आज न्यूयॉर्क के लॉन्ग आईलैंड में आयोजित 'मोदी एंड अमेरिका' नामक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि ह्यूस्टन और लॉस एंजेलिस में भारत महावाणिज्य दूतावास खुलेगा और ह्यूस्टन यूनिवर्सिटी में तिरुवल्लुवर चेयर ऑफ तमिल स्टडीज की शुरुआत की जाएगी।

भारत और अमेरिकी संबंधों को आधुनिक तकनीकी विकास कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि यह एस्पिरेशनल इंडिया (आकांक्षी भारत) का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एआई का अर्थ अमेरिकन इंडियन है, जो दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने तीसरी बार देश में सत्ता वापसी को ऐतिहासिक बताया और उनके विजन से जोड़ते हुए इसे 'पुष्प' की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि 'पुष्प’ (पीयूएसएचपी) का अर्थ प्रोग्रेसिव इंडिया, अनस्टॉपेबल इंडिया, स्पिरिचुअल इंडिया, ह्यूमैनिटी फर्स्ट इंडिया और प्रॉस्पर इंडिया है। अर्थात् भारत प्रगति, निरंतरता, आध्यात्मिकता, मानवता और समृद्धि के मूल्य और सपनों के साथ आगे बढ़ रहा है।

अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय को भारत का राष्ट्रीय दूत बताते हुए उन्होंने कहा कि वह आज भी अपने जड़ों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई समुद्र इतना गहरा नहीं है जो सात समंदर पार आए इन भारतीयों को अपनी पहचान से दूर कर सके। यहां रहने वाला भारतीय समुदाय अलग-अलग भाषा बोलता है लेकिन उनका भाव एक है भारत माता की जय।

भारत की वैश्विक नीति का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत कुछ कहता है तो दुनिया सुनती है। अभी तक हम सबसे दूरी बनाकर चलते थे लेकिन अब हम सबसे करीबी बना कर चल रहे हैं। हमारा मानना है कि ज्ञान दूसरों के साथ साझा करने, संपदा अन्यों की देखभाल और शक्ति सबको संरक्षण देने के लिए है।

अपने भाषण में उन्होंने चेस ओलंपियाड में भारतीय टीम को मिली जीत का उल्लेख किया और साथ ही कहा कि 2036 में हम भारत में ओलंपिक खेलों के साक्षी बनेंगे।

वहीं दैनिक दिनचर्या को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि हम अपने लाइफ स्टाइल में थोड़े से बदलाव करके भी पर्यावरण की बहुत मदद कर सकते हैं। आजकल भारत में एक पेड़ मां के नाम लगाया जा रहा है। मां जिंदा तो साथ ले जाना, नहीं है तो तस्वीर ले जाना, ये अभियान आज देश के कोने-कोने में चल रहा है।

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने बदलते भारत की तस्वीर भी सबके सामने रखी। उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में भारत में हर सप्ताह एक यूनिवर्सिटी बनी है। हर दिन दो नए कॉलेज बने और एक नई आईटीआई की स्थापना हुई है। इंफ्रास्ट्रक्टर की बात करें तो आज हमारे रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट सोलराइज हो रहे हैं। भारत में बहुत बड़ी संख्या में ग्रीन जॉब पैदा हो रहे हैं। 21वीं सदी का भारत एजुकेशन, स्कील, रिसर्च की ओर से आगे बढ़ रहा है। मोदी ने कहा कि हमने ग्रीन ट्रांजेशन का रास्ता चुना है। प्रकृति प्रेम के संस्कारों ने हमें गाइड किया है, इसलिए हम सोलर, ग्रीन हाइड्रोन, न्यूक्लियर एनर्जी पर इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि अब तक भारत में सेमी कंडक्टर यूनिट भी शुरू हो चुकी है। वो दिन दून नहीं जब आप मेड इंडिया चिप अमेरिका में भी देखेंगे। भारत में लोगों के फोन में ई-वॉलेट है। भारतीय अब अपने डॉक्यूमेंट्स फिजिकल फोल्डर में नहीं रखते हैं, उनके पास अब डिजिलॉकर है। भारत अब रुकने वाला नहीं, थमने वाला नहीं है। मोदी ने कहा कि हमने मेड इन इंडिया टेक्नोलॉजी पर काम किया। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मेन्युफैक्चरर है। हम अब मोबाइल एक्सपोर्टर बन गए हैं। भारत ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) का नया कॉन्सेप्ट दुनिया को दिया है।

न्यूयॉर्क : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-भारत पांच साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा
न्यूयॉर्क, 23 सितंबर (हि.स.)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की नामी गिरामी प्रौद्योगिकी कंपनियों के सीईओ के साथ राउंड टेबल मीटिंग में कहा कि भारत पांच साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। यह लक्ष्य हम अपने तीसरे कार्यालय में हासिल कर लेंगे। आज हमारा इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर 150 बिलियन डॉलर से अधिक का है। हमारा लक्ष्य इसे 2030 तक 500 बिलियन डॉलर तक ले जाने का है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका की यात्रा के दौरान यहां कहा कि इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए भारत इंडस्ट्री के साथ जितना सहयोग हो सकता है वह करने के लिए तैयार हैं। भारत में 500 मिलियन से ज्यादा कामकाजी लोग हैं। देश का यूथ स्टीम की पढाई में काफी रुचि ले रहा है। खासकर बेटियां इन क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। आज युवा की ट्रेनिंग और अपस्केलिंग बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से भारत रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र को लेकर आगे चल रहा है। आज का भारत महत्वाकांक्षी सपने देखता है। उन्हें पूरा करने का भरसक प्रयास भी करता है। 21वीं सदी तकनीकी संचालित है। इसलिए तकनीक और लोकतंत्र में संतुलन बहुत जरूरी है। लोकतांत्रिक मूल्य और तकनीक का मेल मानव कल्याण की गारंटी देता है। भारत के पास प्रतिभा, लोकतंत्र और मार्केट है। ऐसी गोल्डन ऑपर्च्युनिटी नायाब होती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान पिछले वर्ष की अपनी वाशिंगटन यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा मुझे तब एक कार्यक्रम में आपमें से कई साथियों से मिलने का मौका मिला।आज एक साल बाद यहां दुनिया के बड़े-बड़े इनोवेटर के साथ बैठक कर गर्व महसूस हो रहा है।