Kerala - Loktej

केरल: त्रिशूर पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट पर पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता का ऐलान
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (वेब वार्ता)। केरल के त्रिशूर जिले स्थित मुंडथिक्कोडु इलाके में मंगलवार को एक पटाखा निर्माण यूनिट में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पीएम मोदी ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया और मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं, सीएम पिनाराई विजयन ने सभी सरकारी विभागों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

पीएमओ की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर दुःख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल के त्रिशूर स्थित एक पटाखा कारखाने में हुई दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। पीएमओ की तरफ दी गई जानकारी के अनुसार, प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

वहीं, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने त्रिशूर में पटाखों के विस्फोट के बाद चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए सभी सरकारी विभागों को पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि यदि आवश्यक हो तो झुलसे पीड़ितों के उपचार के लिए राज्य के बाहर से विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाया जाए।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। पुलिस, अग्निशमन एवं बचाव, स्वास्थ्य, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभागों के समन्वय से एक विशेष निगरानी प्रणाली के तहत बचाव अभियान जारी है।

वहीं, कांग्रेस सांसद और महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी इस घटना पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि त्रिशूर में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं, जो पूरम उत्सव से कुछ ही दिन पहले हुआ है। कई लोगों की मृत्यु की खबर सुनकर मैं बेहद दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार को बचाव कार्यों के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए और सभी घायलों को जल्द से जल्द आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की जानी चाहिए।

केरल में हम रिकॉर्ड नंबर से जीतेंगे: किरेन रिजिजू
कोल्लम, 03 अप्रैल (वेब वार्ता)। केरल विधानसभा चुनाव में एनडीए की सीट जीतने की उम्मीदों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को दावा किया कि हम रिकॉर्ड नंबर से सीटें जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि अभी मैं केरल के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम जो भी करेंगे, भारत के लोगों की भलाई के लिए करेंगे। हम हर कम्युनिटी को साथ लेकर चलेंगे। कांग्रेस के उलट, जो मुसलमानों को अपना वोट बैंक बनाना चाहती है और सिर्फ वोट पाने के लिए उन्हें खुश करना चाहती है। किरेन रिजिजू ने सवाल किया- अगर मुसलमान गरीब हैं, तो उन्हें गरीब किसने बनाया? कांग्रेस पार्टी ने।

किरेन रिजिजू ने कहा कि आज वे क्रिश्चियन कम्युनिटी को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब कोई उनकी सुनने वाला नहीं है। केरल के लोग अब कम्युनिस्टों और कांग्रेस पार्टी का गेम प्लान समझ गए हैं। इतने साल से सिर्फ ये दो ग्रुप ही पावर एक्सचेंज करते रहे हैं। अब तीसरी पार्टी को मौका मिलने का समय है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता।

वहीं केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने केरल के लोगों के नाम एक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी की ‘फर्जी गारंटियों’ का जिक्र किया है और सावधान रहने की अपील की है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि केरल अपने शिक्षित और जागरूक नागरिकों के लिए जाना जाता है, जो वोट देने से पहले सोच-समझकर फैसला करते हैं। आने वाले विधानसभा चुनावों के समय कई नेता केरल आ रहे हैं और कई वादे कर रहे हैं।

उन्होंने लिखा कि मैं एक केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना का सांसद होने के नाते वहां की स्थिति को करीब से देख चुका हूं। तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के लिए 6 गारंटी और 420 से ज्यादा वादे किए थे, जो किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों से जुड़े थे। इन वादों का बड़े स्तर पर प्रचार किया गया था, जिसमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी जैसे बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया था, लेकिन ये गारंटी पूरी तरह से फर्जी साबित हुई हैं।

केरल में बदलाव होगा, लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया है : प्रधानमंत्री मोदी
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली, 23 जनवरी (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरुनवंतपुरम नगर निगम में चार दशकों से अधिक के वामपंथी शासन का अंत करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत की प्रशंसा की और विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में केरल में बदलाव देखने को मिलेंगे।

यहां पार्टी द्वारा आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने याद दिलाया कि गुजरात में भाजपा का सत्ता में आना लगभग चार दशक पहले एक शहर में जीत हासिल करने से शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि केरल में भी ऐसा ही होगा। उन्होंने कहा कि 1987 से पहले भाजपा गुजरात में हाशिए पर पड़ी एक पार्टी थी और उसे शायद ही कोई मीडिया कवरेज मिलती थी।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘1987 में भाजपा ने पहली बार अहमदाबाद नगर निगम पर नियंत्रण हासिल किया था, ठीक उसी तरह जैसे पार्टी ने हाल ही में तिरुवनंतपुरम में जीत हासिल की है। तब से गुजरात की जनता ने हमें सेवा करने का अवसर सौंपा है और हम दशकों से ऐसा करते आ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी यात्रा गुजरात के एक शहर से शुरू हुई थी, और इसी तरह केरल में भी हमारी शुरुआत एक शहर से हुई है। मेरा मानना ​​है कि यह दर्शाता है कि केरल के लोग भाजपा पर भरोसा जताने लगे हैं और उसी तरह हमसे जुड़ रहे हैं जैसे कभी गुजरात के लोग जुड़े थे।’’

उन्होंने कहा कि तिरुवनंतपुरम नगर निकाय में उनकी पार्टी की जीत केरल को वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के कथित भ्रष्ट शासन से मुक्त कराने के दृढ़ संकल्प की जीत है।

मोदी ने दावा किया कि दशकों से एलडीएफ और यूडीएफ दोनों ने तिरुवनंतपुरम की उपेक्षा की है, जिससे यह शहर बुनियादी सुविधाओं और अवसंरचना से वंचित रह गया है।

उन्होंने यहां पुथारिकंदम मैदान में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वामपंथी और कांग्रेस लगातार हमारे लोगों की जरूरतों को पूरा करने में विफल रहे हैं।

हालांकि, हमारी भाजपा टीम ने तिरुवनंतपुरम के विकास की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। शहर के लोगों से मैं कहना चाहता हूं – विश्वास रखें, जिस बदलाव की लंबे समय से प्रतीक्षा थी, वह आखिरकार आने वाला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तिरुवनंतपुरम पूरे देश के लिए एक आदर्श शहर बनेगा। मैं तिरुवनंतपुरम को भारत के सर्वश्रेष्ठ शहरों में से एक बनाने के लिए अपना पूरा समर्थन देता हूं।’’

मोदी केरल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने और नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाने के लिए यहां पहुंचे। केरल में इस साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

केरल चुनाव के पहले मोदी ने एलडीएफ-यूडीएफ पर निशाना साधा
नई दिल्ली, 01 जनवरी (वेब वार्ता)। केरल के विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में सत्तारूढ़ एलडीएफ व विपक्षी यूडीएफ पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) जनता के लिए एक ऐसे विकल्प के रूप में उभर रहा है, जो बहिष्कार रहित राष्ट्रवाद, भ्रष्टाचार रहित विकास और तुष्टीकरण रहित शासन की अवधारणा पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में मित्र और केरल में प्रतिद्वंद्वी होने का एलडीएफ और यूडीएफ की नूरा-कुश्ती का खेल अब खत्म होने वाला है। केरल उनके अधूरे वादों से मुक्ति पाना चाहता है।

केरल में पहली बार नगर निगम में जीत को लेकर तिरुवनंतपुरम नगर निगम में के महापौर वी वी राजेश को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा की जीत ऐतिहासिक है।

महापौर और उपमहापौर जी एस आशानाथ के शपथ ग्रहण के साथ ही तिरुवनंतपुरम में इतिहास रच गया है। उन्होंने कहा कि तिरुवनंतपुरम में पार्टी की सफलता इस बात का संकेत है कि केरल के लोग, विशेषकर युवा और महिलाएं एक नए सूर्योदय के लिए तैयार हैं।

मोदी ने कहा कि दशकों से एलडीएफ और यूडीएफ के प्रभुत्व वाले केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं को काफी मेहनत करनी पड़ी है और इन मोर्चों का खराब शासन रिकॉर्ड सबके सामने है। उन्होंने कहा कि इन गठबंधनों ने केरल की परंपराओं के विपरीत भ्रष्टाचार और हिंसा की संस्कृति को बढ़ावा दिया।

इसके बावजूद, विपरीत परिस्थितियों और हिंसा के बीच भाजपा कार्यकर्ता दृढ़ता से डटे रहे। संघर्ष करने वाले पार्टी के कई नेता अब इस दुनिया में नहीं, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि लोगों ने केंद्र में भाजपा नीत सरकार के कामकाज और विभिन्न राज्यों में शहरी विकास के लिए किए गए प्रयासों को देखा है, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी को समर्थन दिया।

केरल में क्रिसमस के पहले चार दिनों में 332.62 करोड़ रुपये की हुई शराब बिक्री
तिरुवनंतपुरम, 26 दिसंबर (भाषा) केरल में क्रिसमस के जश्न के दौरान केरल स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन (केएसबीसी) ने अपने बीईवीसीओ बिक्री केंद्रों से पहले चार दिनों में 332.62 करोड़ रुपये की शराब बेची। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आंकड़ों के अनुसार, चार दिनों में केएसबीसी की शराब दुकानों और गोदामों से कुल 332.62 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। पिछले साल की इसी अवधि में यह बिक्री 229.54 करोड़ रुपये थी।

सबसे अधिक बिक्री 24 दिसंबर को 114.45 करोड़ रुपये की हुई। 22 दिसंबर को 77.62 करोड़ रुपये, 23 दिसंबर को 81.34 करोड़ रुपये और 25 दिसंबर को 59.21 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की गई।

केएसबीसी 22 से 31 दिसंबर तक के समय को क्रिसमस-नए साल का त्योहारी मौसम मानता है।

केएसबीसी के अधिकारियों के अनुसार नए साल के जश्न के दौरान 30 और 31 दिसंबर को शराब की बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।

अर्जेंटीना फुटबॉल टीम 12 से 18 नवंबर के बीच केरल में आस्ट्रेलिया से खेल सकती है
तिरूवनंतपुरम, 23 सितंबर (भाषा) लियोनेल मेस्सी समेत अर्जेंटीना फुटबॉल टीम नवंबर में केरल दौरे पर कोच्चि में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेल सकती है । खेल विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी ।

सूत्रों ने कहा कि अभी दोस्ताना मैच की तारीख तय नहीं हुई है लेकिन यह कोच्चि में 12 से 18 नवंबर के बीच होगा जब अर्जेंटीना की टीम और मेस्सी केरल में होंगे ।

सूत्रों ने कहा कि विश्व कप 2022 विजेता अर्जेंटीना का सामना केरल से हो सकता है ।

अर्जेंटीना टीम के केरल दौरे को लेकर कुछ विवाद हो गया था जब अगस्त में कुछ रिपोर्ट में कहा गया कि यह दक्षिण अमेरिकी टीम नहीं आ रही है । बाद में अगस्त में ही प्रदेश के खेलमंत्री वी अब्दुरहमान ने कहा कि टीम नवंबर में केरल आयेगी ।

लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना का भारत में दोस्ताना मैच खेलने का कार्यक्रम तय
तिरुवनंतपुरम, 23 अगस्त (वेब वार्ता)। क्रिकेट के दीवाने देश भारत में फुटबॉल का बुखार चढ़ने वाला है। दुनिया के सर्वकालिक महान फुटबॉलर में शामिल लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम का भारत में दोस्ताना मैच खेलने का कार्यक्रम तय हो चुका है।

इस साल नवंबर में मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना एक दोस्ताना मैच खेलने के लिए केरल पहुंचेगी। इसकी जानकारी राज्य के खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी।

खेल मंत्री ने बताया कि अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) की तरफ से आधिकारिक मेल के माध्यम से अर्जेंटीना टीम के केरल आकर दोस्ताना मैच खेलने की पुष्टि की है।

मेसी के भारत आने की खबर ने भारत में फुटबॉल प्रेमियों में जोश और रोमांच भर दिया है। केरल में दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल टीम को लेकर बड़ी दीवानगी है। यहां मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की बड़ी लोकप्रियता है।

अब यह राज्य उस पल की तैयारी कर रहा है, जिसे कई लोग ‘सपना सच होने’ का क्षण कह रहे हैं। 2022 में फीफा विश्व कप जीतने के बाद अर्जेंटीना फुटबॉल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में केरल के फुटबॉल फैंस को विशेष धन्यवाद दिया था।

केरल फुटबॉल संघ (केएफए), अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के साथ मिलकर, आयोजन स्थल के चयन सहित अंतिम तैयारियों पर काम कर रहा है। मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में हो सकता है।

यह आगामी मैच 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफायर से पहले अर्जेंटीना के तैयारी कार्यक्रम का हिस्सा होगा। कतर में 2022 में अर्जेंटीना को विश्व कप दिलाने वाले लियोनेल मेसी के टीम की कप्तानी करने की उम्मीद है, हालांकि टीम की सूची की औपचारिक पुष्टि मैच की तारीख के करीब आने पर ही की जाएगी।

राज्य सरकार से भी सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आतिथ्य सत्कार की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सहयोग की उम्मीद है।

पर्यटन अधिकारियों का मानना है कि लियोनेल मेसी के आगमन से केरल की अंतरराष्ट्रीय छवि को बढ़ावा मिलेगा और देश-दुनिया भर से प्रशंसक और पर्यटक आकर्षित होंगे।

केरल सरकार ने दोस्ताना मैच के लिए विशेष तौर पर अर्जेंटीना टीम को निमंत्रण भेजा था।

केरल में मूसलाधार बारिश से व्यापक नुकसान; आईएमडी ने आठ जिलों में जारी किया ‘रेड अलर्ट’
तिरुवनंतपुरम, 29 मई (भाषा) केरल में मानसून के दस्तक देने के बाद मूसलाधार बारिश हो रही है जिसकी वजह से व्यापक नुकसान हुआ है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को राज्य के आठ जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया।

भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण राज्य में कई पेड़ उखड़ गए तथा निचले इलाकों और नदियों के निकटवर्ती इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।

वायनाड जैसे राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को राहत शिविरों में ले जाया गया है।

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने कहा कि भारी बारिश के कारण राज्य की विभिन्न नदियों मणिमाला, अचनकोविल, मीनाचिल, कोरापुझा और कबानी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है।

केएसडीएमए ने तटों के करीब रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

आईएनसीओआईएस ने तटीय क्षेत्रों के मछुआरों और अन्य निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि शुक्रवार रात 8.30 बजे तक केरल के तटों पर 1.2 से 3.7 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है।

आईएनसीओआईएस ने शुक्रवार रात तक राज्य के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलप्पुझा, एर्णाकुलम और त्रिशूर के तटीय क्षेत्रों के लिए ‘रेड अलर्ट’ और मलप्पुरम, कोझीकोड, कासरगोड और कन्नूर जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि समुद्र में उथल-पुथल की आशंका है, इसलिए समुद्र में मछली पकड़ने तथा पर्यटन सहित सभी गतिविधियों से बचना चाहिए।

इससे पहले आईएमडी ने पत्तनमथिट्टा, कोट्टायम, एर्णाकुलम, इडुक्की, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में बृहस्पतिवार के लिए ‘रेड अलर्ट’ तथा शेष छह जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया।

इसके अलावा तीन जिलों - इडुक्की, कन्नूर और कासरगोड - के लिए शुक्रवार के लिए भी ‘रेड अलर्ट’ तथा शेष 11 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

‘रेड अलर्ट’ का अभिप्राय है कि 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक एवं मूसलाधार बारिश हो सकती है जबकि ‘ऑरेंज अलर्ट’ का अर्थ है कि उक्त क्षेत्र में 24 घंटे की अवधि में 11 से 20 सेमी तक वर्षा हो सकती है। ‘येलो अलर्ट’ का अभिप्राय है कि अधिसूचित क्षेत्र में छह से 11 सेमी बारिश हो सकती है।

आईएमडी द्वारा जारी ‘रेड अलर्ट’ के मद्देनजर कन्नूर और कासरगोड जिलों के शैक्षणिक संस्थानों में शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है।

आईएमडी ने इससे पहले कहा था कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने मजबूत निम्न दबाव के कारण राज्य के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिन तक मूसलाधार बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश होने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

राज्य में मानसून ने निर्धारित समय से आठ दिन पहले 24 मई को दस्तक दी थी।

मानसून के 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना: आईएमडी
नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है, जो आमतौर पर एक जून को दस्तक देता है।

आईएमडी के आंकड़े के अनुसार, यदि मानसून केरल में उम्मीद के अनुरूप पहुंचता है, तो यह 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर मानसून का समय से पहले आगमन होगा। तब मानसून ने 23 मई को दस्तक दी थी।

भारतीय मुख्य भूमि पर मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा तब की जाती है जब यह केरल पहुंचता है, आमतौर पर एक जून के आसपास।

दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस हो जाता है।

मानसून पिछले साल 30 मई को दक्षिणी राज्य में आया था, 2023 में 8 जून को, 2022 में 29 मई को, 2021 में 3 जून को, 2020 में 1 जून को, 2019 में 8 जून को और 2018 में 29 मई को केरल आया था।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि मानसून के आगमन की तिथि और पूरे देश में इस मौसम में होने वाली कुल वर्षा के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘केरल में मानसून के जल्दी या देर से पहुंचने का मतलब यह नहीं है कि यह देश के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह पहुंचेगा। यह बड़े पैमाने पर परिवर्तनशीलता और वैश्विक, क्षेत्रीय और स्थानीय स्थितियों पर निर्भर होता है।"

आईएमडी ने अप्रैल में 2025 के मानसून में सामान्य से अधिक कुल वर्षा का पूर्वानुमान जताया था और अल नीनो परिस्थितियों की संभावना को खारिज कर दिया था, जो भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य से कम वर्षा से जुड़ी है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम रविचंद्रन ने कहा था, ‘‘भारत में चार महीने के मानसून (जून से सितंबर) में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।’’

प्रधानमंत्री ने विझिनजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का उद्घाटन किया, केरल, भारत में आर्थिक स्थिरता आएगी
तिरुवनंतपुरम, दो मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां विझिनजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया, जिसका निर्माण 8,867 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया गया है।

उन्होंने कहा कि विझिनजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह से केरल और देश में आर्थिक स्थिरता आएगी।

बंदरगाह का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन का एक ‘‘स्तंभ’’ बताया और उन्हें एवं मंच पर मौजूद कांग्रेस सांसद शशि थरूर से कहा कि उद्घाटन समारोह कई लोगों की ‘‘रातों की नींद हराम’’ कर देगा।

हालांकि, उनके भाषण का अनुवाद करने वाले व्यक्ति ने इसका ठीक से अनुवाद नहीं किया, जिस पर प्रधानमंत्री को यह कहना पड़ा कि ‘‘संदेश उन तक पहुंच गया है, जिन तक यह संदेश पहुंचाना था’’।

देश में विकास का ब्योरा देते हुए मोदी ने कहा कि जहाजों में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या के मामले में भारत दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल है और पिछले 10 वर्षों में हमारे बंदरगाहों की क्षमता दोगुनी हो गई है, उनकी दक्षता में सुधार हुआ है और वहां ‘टर्नअराउंड’ समय में 30 प्रतिशत की कमी आई है।

‘टर्नअराउंड’ समय किसी बंदरगाह पर एक जहाज के पहुंचने से लेकर उसके प्रस्थान तक का कुल समय होता है।

मोदी ने कहा कि इस बंदरगाह का निर्माण 8,800 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और निकट भविष्य में इसके ‘ट्रांसशिपमेंट हब’ (माल ढुलाई एवं लदान केंद्र) की क्षमता तीन गुना हो जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसे बड़े मालवाहक जहाजों को समायोजित करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है, जो एक महत्वपूर्ण आवश्यकता को पूरा करता है। अब तक, भारत की 75 प्रतिशत ‘ट्रांसशिपमेंट’ गतिविधियां विदेशी बंदरगाहों पर की जाती थीं, जिसके परिणामस्वरूप देश को राजस्व का बड़ा नुकसान होता था।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हालांकि, अब इसमें बदलाव आने वाला है। पहले विदेशों में खर्च किए जाने वाले कोष को अब घरेलू विकास में लगाया जाएगा, जिससे विझिनजम और केरल के लोगों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा होंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि देश की संपत्ति सीधे अपने नागरिकों को लाभान्वित करे।’’

उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों को यह जानकर निराशा होगी कि अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम ने केरल में इतना बड़ा बंदरगाह बनाया है, जबकि वे पश्चिम भारतीय राज्य से आते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के बंदरगाह मंत्री वी. एन. वासवन द्वारा कॉरपोरेट इकाई अदाणी समूह को वामपंथी सरकार का साझेदार बताना देश में हो रहे बदलावों को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने गुलामी से पहले के दौर का भी जिक्र किया और कहा कि भारत हजारों सालों तक समृद्धि के साथ फलता-फूलता रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘एक समय ऐसा था जब वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में इसकी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी थी। उस समय भारत को अन्य देशों से अलग करने वाली बात इसकी प्रभावशाली समुद्री क्षमताएं और इसके बंदरगाह शहरों में संपन्न आर्थिक गतिविधियां थीं। केरल ने विशेष रूप से इस सफलता में प्रमुख भूमिका निभाई।’’

मोदी ने कहा कि बंदरगाह अर्थव्यवस्था की पूरी क्षमता का एहसास तब होता है जब बुनियादी ढांचे के विकास और व्यापार करने में आसानी को प्राथमिकता दी जाती है और बढ़ावा दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में यह दृष्टिकोण सरकार की बंदरगाह और जलमार्ग नीतियों की आधारशिला रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘औद्योगिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और राज्य के समग्र विकास में तेजी लाने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।’’

इससे पहले प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम शहर से हेलीकॉप्टर द्वारा बंदरगाह क्षेत्र में पहुंचे और ‘हार्ड हैट’ पहनकर बंदरगाह केंद्र का चक्कर लगाया तथा यहां की सुविधाओं का जायजा लिया।

इसके बाद, उन्होंने केरल के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर की मौजूदगी में सुविधा के पहले चरण का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया।

तिरुवनंतपुरम जिले में स्थित इस बंदरगाह से अंतरराष्ट्रीय व्यापार और नौवहन के क्षेत्र में भारत की भूमिका बदलने की उम्मीद है।

गहरे पानी के इस बंदरगाह को अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने विकसित किया गया है, जो भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह डेवलपर है और अडानी समूह का हिस्सा है।

सफल परीक्षण के बाद बंदरगाह को पिछले वर्ष चार दिसंबर को वाणिज्यिक ‘कमीशनिंग’ प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ था।

केरल: कन्नूर में रहस्यमय परिस्थितियों में चार महीने की बच्ची कुएं में मृत पाई गई
कन्नूर (केरल), 18 मार्च (भाषा) कन्नूर शहर के पप्पिनिस्सेरी में अपने माता-पिता के साथ सो रही चार महीने की बच्ची अपने घर से अचानक लापता हो गई और बाद में घर के पास एक कुएं में रहस्यमय परिस्थितियों में वह मृत पाई गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता द्वारा दिए गए बयान के अनुसार बच्ची, उसके माता-पिता और बच्ची के पिता के भाइयों की बेटियां सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर के ‘हॉल’ में सोने चले गए।

रात करीब 11 बजे बच्ची की मां ने उसे गायब पाया और अपने पति को जगाया, जिसके बाद सभी ने घर और आस-पास के क्षेत्र में उसकी तलाश की।

पुलिस ने बताया कि तलाश के दौरान बच्ची घर के पास स्थित कुएं में मिली और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

इसमें कहा गया है कि माता-पिता ने मंगलवार सुबह करीब चार बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194(1) (संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

इसी वर्ष जनवरी में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, जिसमें तिरुवनंतपुरम जिले के बलरामपुरम में अपने माता-पिता के साथ सो रही दो वर्षीय बच्ची अपने घर से लापता हो गई थी और घर के पास स्थित कुएं में मृत पाई गई थी।

बाद में बच्ची के घर में रहने वाले उसके मामा ने उसकी हत्या का अपराध कबूल किया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

नाबालिग बेटे के कार चलाने का वीडियो वायरल, पिता पर मामला दर्ज
कोझिकोड, 15 मार्च (भाषा) केरल में 13 वर्षीय किशोर द्वारा सार्वजनिक सड़क पर कार चलाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वीडियो में लड़का एक इनोवा कार चलाते हुए दिखाई देता है। बताया जाता है कि यह वीडियो उत्तर केरल जिले के चेक्कियाड इलाके में उसके घर के पास रिकॉर्ड किया गया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो पिछले साल अक्टूबर में सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था, लेकिन पुलिस को हाल ही में इसकी जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि इसके बाद इस हफ्ते मामले में कार्रवाई की गई।

किशोर के पिता की पहचान 37 वर्षीय नौशाद के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी ने अक्टूबर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। किसी ने हाल ही में हमारे ‘शुभयात्रा’ पोर्टल पर यह वीडियो साझा किया जिसके बाद हमने तत्काल कार्रवाई की। यह स्पष्ट रूप से एक अपराध है।’’

‘शुभयात्रा’ केरल पुलिस की एक पहल है जो यातायात नियमों के उल्लंघन की जानकारी प्राप्त करने के लिए शुरू की गई है।

किशोर के पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने का कृत्य) और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने यह भी बताया कि नौशाद पहले भी एक वीडियो में नजर आया था जिसमें वह अपने बेटे को कार की छत पर बैठाकर गाड़ी चला रहा था। वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, लेकिन चूंकि वह घटना उसके घर के परिसर के अंदर हुई थी, इसलिए तब उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जा सका था।