Canada - Loktej

एयर इंडिया 19 से 28 मार्च के बीच यूरोप, कनाडा के लिए 36 अतिरिक्त उड़ानों का करेगी परिचालन
नई दिल्ली, 17 मार्च (वेब वार्ता)। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने बढ़ी मांग को देखते हुए यूरोप और कनाडा के लिए 19 से 28 मार्च के बीच 36 अतिरिक्त उड़ानों (दोनों तरफ मिलाकर) के परिचालन की घोषणा की है।

एयरलाइंस ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ये उड़ानें दिल्ली से लंदन (हीथ्रो), फ्रैंकफर्ट, ज्यूरिख और टोरंटो के लिए तथा मुंबई से लंदन (हीथ्रो) के लिए होंगी। इन उड़ानों के माध्यम से 10,012 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी।

एयर इंडिया ने बताया कि दिल्ली से लंदन के लिए चार अतिरिक्त उड़ानें 20, 22, 25 और 27 मार्च को और मुंबई से ब्रिटेन की राजधानी लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए एक मात्र उड़ान 21 मार्च को उपलब्ध होंगी।

दिल्ली से जर्मनी के फ्रैंकफर्ट के लिए आठ अतिरिक्त उड़ानें 19, 20, 22, 23, 24, 25, 26 और 27 मार्च को रवाना होंगी। दिल्ली से स्विटजरलैंड के ज्यूरिख के लिए एक मात्र उड़ान 24 मार्च को उपलब्ध रहेगी।

दिल्ली से कनाडा के टोरंटो के लिए 19, 21, 24 और 26 मार्च को चार अतिरिक्त उड़ानों की योजना है। इससे पहले एयर इंडिया ने 10 से 18 मार्च के बीच नौ मार्गों पर 78 अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की थी।

भारत, कनाडा ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू की
नई दिल्ली, 03 मार्च (वेब वार्ता)। भारत और कनाडा ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत शुरुआत कर दी है। दोनों देश के बीच होने वाले इस समझौते को जल्द ही अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। समझौते को आधिकारिक तौर पर व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) के नाम से जाना जाता है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया कि नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की उपस्थिति में इस समझौते के लिए संदर्भ की शर्तों (टीओआर) दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इस समझौते के लिए टीओआर पर भारत की ओर से वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उनके कनाडाई समकक्ष मनिंदर सिद्धू ने हस्ताक्षर किए हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘भारत और कनाडा ने नई दिल्ली में व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के लिए बातचीत शुरू की और इसे जल्द ही अंतिम रूप देने का फैसला किया है।’

भारत–कनाडा सीईपीए के लिए वार्ताओं की संदर्भ शर्तें (टीओआर) वार्ता की संरचना, आवृत्ति और कार्यप्रणाली निर्धारित करेंगी। ये संदर्भ शर्तें एक महत्वाकांक्षी, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को संपन्न करने के उद्देश्य से वार्ताओं को सुगम बनाने हेतु मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेंगी।

वहीं, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एक बयान में लिखा, कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री एम. सिद्धू लिबरल के साथ एक अच्छी बैठक हुई।

उन्होंने आगे कहा कि बातचीत इंडिया-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) को आगे बढ़ाने और एक सही और संतुलित नतीजा पक्का करने पर केंद्रित रही। गोयल ने बताया कि दोनों पक्षों ने पूरी बाइलेटरल इकोनॉमिक पार्टनरशिप को मज़बूत करने के लिए काम करने का अपना प्रतिबद्धता दोहराया।

ट्रम्प से पहले जैलेंस्की नै कनाडा के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
ओटावा, 28 दिसंबर (वेब वार्ता)। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की यूक्रेन संकट को खत्म करने के मकसद से अमेरिका की यात्रा पर जाने से पहले कनाडा में रुक कर प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मिले हैं। उन्होंने शनिवार को अमेरिका के फ्लोरिडा शहर जाने के क्रम में कनाडा के हैलिफैक्स शहर में रुक कर यह मुलाकात की।

प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार,  कार्नी और  जेलेंस्की ने चल रही शांति वार्ता में ताजा घटनाक्रम पर द्विपक्षीय बैठक की।  कार्नी ने आश्वस्त किया कि यूक्रेन को कनाडा का ‘पूरा समर्थन’ है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, जेलेंस्की रविवार को फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित मार-ए-लागो एस्टेट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ ’20-बिंदुओं की शांति योजना’ पर चर्चा करेंगे।

सीबीसी न्यूज ने  जेलेंस्की के हवाले से लिखा है, “आने वाले दिनों में यूक्रेन और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय स्तर पर और साथ में हमारे ‘इच्छुक साझेदारों के गठबंधन के साथ’ मिलकर बहुत कुछ किया जा सकता है।

यह बहुत जरूरी है कि हम मिलकर और रचनात्मक तरीके से यूक्रेन की रक्षा क्षमता को मजबूत करें। अपनी अग्रिम मोर्चे की स्थितियों को सुदृढ़ करें और बातचीत की प्रक्रिया की

प्रभावशीलता को बढ़ाने की यूक्रेन की क्षमता को और सशक्त करें।” उन्होंने कहा, “रूस आनाकानी कर रहा है और समय बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है।”

जेलेंस्की का कनाडा दौरा शुक्रवार को कार्नी से फोन पर बातचीत के बाद हुआ। प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कार्नी ने “यूक्रेन के लोगों के लिए न्यायसंगत और स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए  जेलेंस्की के निरंतर प्रयासों की सराहना की और सर्दी में मौसम में रूसी आक्रमण का सामना करने के लिए यूक्रेनी लोगों के साहस की प्रशंसा की।”

भारत, कनाडा एफटीए वार्ता फिर शुरू करने पर सहमत: गोयल
नयी दिल्ली, 24 नवंबर (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और कनाडा मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत फिर से शुरू करने पर सहमत हो गए हैं। इसका मकसद 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक बढ़ाना है।

गोयल ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा कि एफटीए या व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) में कई रणनीतिक पहलू होते हैं और यह दोनों देशों के बीच विश्वास को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि इस समझौते से दोनों पक्षों के निवेशकों और कारोबारियों का विश्वास मजबूत होगा।

मंत्री ने कहा, ‘‘हम उच्च-महत्वाकांक्षी सीईपीए पर वार्ता शुरू करने और 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करने पर सहमत हुए हैं।’’

उन्होंने कहा कि दोनों देश स्वाभाविक सहयोगी हैं और एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं करते हैं।

गोयल ने कहा कि भारत और कनाडा की ताकतें व्यवसायों एवं निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति बन सकती हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘हम कनाडा से बहुत कुछ सीख सकते हैं और कनाडा को बहुत कुछ दे सकते हैं। महत्वपूर्ण खनिजों और महत्वपूर्ण खनिजों की प्रसंस्करण प्रौद्योगिकियों में अपार संभावनाएं हैं। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में, खासकर यूरेनियम आपूर्ति के क्षेत्र में कनाडा के साथ हमारे सहयोग को लेकर अच्छी संभावनाएं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों ओर अपनी आपूर्ति शृंखलाओं में विविधता ला सकते हैं।’’

कनाडा ने 2023 में भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत रोक दी थी।

साल 2023 में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के संभावित संबंध होने के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद भारत-कनाडा संबंधों में तनाव उत्पन्न हुआ था। भारत ने ट्रूडो के आरोपों को ‘‘बेतुका’’ बताते हुए खारिज कर दिया था।

मार्च 2022 में दोनों देशों ने एक अंतरिम समझौते के लिए वार्ता फिर से शुरू की थी, जिसे आधिकारिक तौर पर प्रारंभिक प्रगति व्यापार समझौता (ईपीटीए) कहा गया था।

व्यापार समझौते पर अब तक छह से अधिक दौर की वार्ता हो चुकी है।

आम तौर पर किसी व्यापार समझौते में दो देश अपने बीच व्यापार की अधिकतम वस्तुओं पर सीमा शुल्क में उल्लेखनीय कमी करते हैं या उसे समाप्त कर देते हैं। वे सेवाओं में व्यापार को बढ़ावा देने और निवेश आकर्षित करने के लिए मानदंडों को भी उदार बनाते हैं।

कनाडा को भारत का निर्यात 2024-25 में 9.8 प्रतिशत बढ़कर 4.22 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया जो 2023-24 में 3.84 अरब अमेरिकी डॉलर था। वहीं आयात 2.33 प्रतिशत घटकर 4.44 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया जो 2023-24 में 4.55 अरब अमेरिकी डॉलर था।

जून में कनाडा के कनानसकीस में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपने कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के साथ हुई बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में नई ऊर्जा आई।

भारत और कनाडा के बीच वस्तुओं एवं सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 2023 में 18.38 अरब अमेरिकी डॉलर का था।

कनाडा में लगभग 29 लाख भारतीय प्रवासी और 4,27,000 से अधिक भारतीय छात्र हैं।

ट्रंप के साथ व्यापार को लेकर बढ़े तनाव के बीच जी7 देशों के शीर्ष राजनयिकों की कनाडा में बैठक
नियाग्रा फॉल्स (कनाडा), 12 नवंबर (एपी) औद्योगिक लोकतंत्रों के संगठन जी7 के शीर्ष राजनयिक कनाडा के दक्षिणी ओंटारियो में एकत्र हो रहे हैं।

जी7 नेताओं की बैठक ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका और कनाडा जैसे पारंपरिक सहयोगियों के बीच रक्षा खर्च, व्यापार और गाजा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्धविराम योजना तथा रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं।

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने एसोसिएटेड प्रेस के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि व्यापार दबावों के बावजूद ‘‘संबंधों को कई मुद्दों पर बनाए रखना होगा।’’

वह मंगलवार और बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो तथा ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान के अपने समकक्षों की मेजबानी करेंगी।

रुबियो ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘हम कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम कर रहे हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य अमेरिकियों की सुरक्षा और संरक्षा को सर्वोपरि रखना है।’’

आनंद ने इस बैठक के लिए ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, भारत, सऊदी अरब, मेक्सिको, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों को भी आमंत्रित किया है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार रात की चर्चा की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में पश्चिम एशिया में दीर्घकालिक शांति और स्थिरता को आगे बढ़ाने पर बातचीत शामिल है। उन्होंने ने कहा, ‘‘शांति योजना को बरकरार रखा जाना चाहिए।’’

जी7 के विदेश मंत्री बुधवार सुबह यूक्रेन के विदेश मंत्री से मिलेंगे। ब्रिटेन ने घोषणा की है कि वह आसन्न सर्दियों और रूसी हमलों के तेज होने के बीच यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे की मरम्मत के लिए 1.3 करोड़ पाउंड की मदद भेजेगा। यह धनराशि बिजली, ‘हीटिंग’ प्रणाली और पानी की आपूर्ति को दुरुस्त करने तथा यूक्रेनवासियों के लिए मानवीय सहायता पर खर्च की जाएगी।

कनाडा ने हाल ही में ऐसी ही घोषणा की थी।

भारत-कनाडा के व्यापार मंत्रियों ने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की
नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को अपने कनाडाई समकक्ष मनिंदर सिद्धू के साथ दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

गोयल ने एक्स पर पोस्ट किया, ''हमने अपने व्यवसायों के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी अवसर खोजने के तरीकों पर चर्चा की।''

उन्होंने आगे कहा, ''मैंने इस बात पर जोर दिया कि भारत और कनाडा के बीच आर्थिक, व्यापारिक और निवेश संबंध आपसी सम्मान, विश्वास और संतुलन के सिद्धांतों पर आधारित होने चाहिए।''

कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री ने पोस्ट किया कि उन्होंने भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री के साथ आर्थिक जुड़ाव को मजबूत करने और दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाने पर चर्चा की।

उन्होंने कहा, ''हम साथ मिलकर स्वच्छ प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कृषि, महत्वपूर्ण खनिजों और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में नए व्यापार अवसरों की तलाश कर रहे हैं।''

कनाडा ने बिश्नोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित किया
ओटावा, 29 सितंबर (भाषा) कनाडा ने सोमवार को कहा कि उसने "भय का माहौल" पैदा करने के कारण बिश्नोई गिरोह को आतंकवादी संगठन की सूची में डाल दिया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “हिंसा और आतंकी कृत्यों के लिए कनाडा में कोई जगह नहीं है, खासकर उन कृत्यों के लिए जिनमें भय का माहौल पैदा करने के लिए विशिष्ट समुदायों को निशाना बनाया जाता है।"

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और कनाडा की उनकी समकक्ष नताली ड्रोइन के बीच नयी दिल्ली में व्यापक वार्ता के एक सप्ताह से अधिक समय बाद यह फैसला लिया गया।

दोनों पक्षों ने वार्ता के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए एक सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर सहमति व्यक्त की थी, जिसमें आतंकवाद व अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने के लिए मिलकर काम करना भी शामिल है।

जन सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसांगरी ने सोमवार को कहा, "बिश्नोई गिरोह ने विशिष्ट समुदायों को निशाना बनाकर आतंक फैलाया, हिंसा की और धमकी दी। इस समूह को आतंकवादी घोषित करने से हमें उनके अपराधों से निपटने और उन्हें रोकने का अवसर मिलेगा।”

बिश्नोई गिरोह को इस सूची में शामिल करने के साथ ही अब कनाडा में आपराधिक संहिता के तहत सूचीबद्ध समूहों की संख्या 88 हो गई है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, आतंकवादी सूची में शामिल करने से संघीय सरकार को संपत्ति, वाहन और धन पर रोक लगाने या जब्त करने की शक्ति मिल गई है। साथ ही कनाडाई कानून प्रवर्तन को आतंकवाद के वित्तपोषण व भर्ती के संबंध में मुकदमा चलाने के लिए अतिरिक्त कारण मिल गए हैं।

कनाडा में या विदेश में रहने वाले किसी भी कनाडाई नागरिक के लिए जानबूझकर किसी आतंकवादी समूह के स्वामित्व वाली या उसके नियंत्रण वाली संपत्ति का लेन-देन करना एक अपराध है।

लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाला बिश्नोई गिरोह एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन है जो मुख्य रूप भारत में सक्रिय है।

बयान में कहा गया है कि उनकी कनाडा में मौजूदगी है और वे उन इलाकों में सक्रिय हैं जहां प्रवासी समुदाय बड़ी संख्या में हैं।

कनाडा पुलिस ने कुछ जबरन वसूली के मामलों को इस गिरोह से जोड़ा है। समूह का सरगना भारत की जेल में है।

बयान में कहा गया है, "बिश्नोई गिरोह हत्या, गोलीबारी और आगजनी के मामलों में लिप्त है और जबरन वसूली व धमकी के जरिए आतंक फैलाता है। वे प्रवासी समुदाय के सदस्यों, व्यवसायों और सांस्कृतिक हस्तियों को निशाना बनाकर उनके बीच असुरक्षा का माहौल बनाते हैं।"

बयान में कहा गया है, "बिश्नोई गिरोह को सूचीबद्ध करने से कनाडाई सुरक्षा, खुफिया और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को उसके अपराधों से निपटने और समुदायों की सुरक्षा में मदद मिलेगी।"

कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलीव्रे ने पिछले महीने संघीय सरकार से बिश्नोई गिरोह को आतंकवादी संगठन घोषित करने का अनुरोध किया था।

जून में, ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी ने संघीय सरकार से इस गिरोह को आतंकवादी संगठन घोषित करने का अनुरोध किया था। इससे पहले अल्बर्टा के प्रीमियर डेनिएल स्मिथ भी ऐसा अनुरोध कर चुके थे।

कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर दोबारा फायरिंग: मुंबई पुलिस अलर्ट, कमीडियन को मिल सकती है सुरक्षा
मुंबई, 08 अगस्त (वेब वार्ता)। कमीडियन कपिल शर्मा के कनाडा के सरे स्थित ‘कैप्स कैफे’ पर एक महीने में दूसरी बार हुई फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर है और कपिल शर्मा को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने पर विचार कर रही है।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर कपिल शर्मा को सुरक्षा दी जा सकती है। 7 अगस्त को हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि यह हमला गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया है। पोस्ट में लिखा था, “हमने कपिल को कॉल किया, लेकिन उसने सुना नहीं। इसीलिए यह कार्रवाई की गई। अगर अब भी नहीं माना, तो अगली कार्रवाई मुंबई में होगी।”

इस धमकी ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। पहली फायरिंग के बाद क्राइम ब्रांच ने कपिल से पूछताछ की थी और जानना चाहा था कि क्या उन्हें गैंग से कोई धमकी या वसूली का कॉल मिला था। कपिल ने तब कहा था कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।

अब दूसरी घटना के बाद क्राइम ब्रांच फिर से कपिल से पूछताछ करेगी और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े सवाल पूछेगी। साथ ही, यह जांच की जा रही है कि क्या गैंग से जुड़े लोगों ने कपिल के घर या शूटिंग सेट के आसपास रेकी की थी।

इससे पहले, जुलाई में कपिल के सरे स्थित कैफे पर बब्बर खालसा के हरजीत सिंह ने 9 गोलियां चलाई थीं। हरजीत ने दावा किया था कि यह हमला कपिल के टीवी शो में निहंग सिखों के परिधान पर की गई टिप्पणी के जवाब में था।

यह हमला गुरुवार तड़के 2 बजे हुआ था, जब कैफे बंद था, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। सरे पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। कपिल ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।

कपिल शर्मा को धमकी कहा- मोदी का हिंदुत्व कनाडा में नहीं चलने देंगे
ओट्टावा, 12 जुलाई (वेब वार्ता)। कनाडा में टीवी एक्टर कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग के बाद अब एक वीडियो जारी कर उन्हे जान से मारने की धमकी दी गई है।

वीडियो में कहा गया है कि कपिल शर्मा पीएम नरेंद्र मोदी की हिंदुत्व वाली विचारधारा यहां फैलाना चाहते हैं जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने कपिल को धमकी दी है। आतंकी पन्नू के इस संगठन ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में कहा गया है कि कपिल शर्मा कनाडा में निवेश करके पीएम मोदी की हिंदुत्व की आइडियोलॉजी चलाते हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर फायरिंग हुई थी। यह वीडियो आतंकी संगठन एसजेएफ के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जारी किया है।

वीडियो में पन्नू कह रहा है कि कपिल शर्मा और सभी हिंदू ब्रांड इन्वेस्टर, कनाडा तुम्हारा प्लेग्राउंड नहीं है। अपनी ब्लड मनी लेकर वापस भारत चले जाओ। उसने आगे लिखा है कि कनाडा बिजनेस की आड़ में हिंदुत्व की हिंसक आइडियोलॉजी को अपनी जमीन पर पनपने नहीं देगा।

इस वीडियो में एसजेएफ का सर्वेसर्वा पन्नू कपिल शर्मा पर सवाल भी उठाता है। वह कहता है कि कपिल शर्मा मेरा भारत महान के नारे लगाता है। इसके अलावा वह खुलकर मोदी के हिन्दुत्व का प्रचार करता है। लेकिन वह मोदी के भारत में निवेश करने की जगह कनाडा में निवेश कर रहा है।

गौरलतब है कि एनआई की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हरजीत सिंह लाडी ने अपने साथी के साथ कपिल के कैफे पर गोलियां चलाई थीं। लाडी बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है। इस गोलीबारी की वजह उसने कपिल शर्मा शो पर निहंग सिखों का मजाक उड़ाया जाना बताया है।

साथ ही यह भी कहाकि कॉमेडी की आड़ में धर्म का मजाक उड़ाया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, घटना के बाद कैफे की तरफ से इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी गई। इसमें कहा गया कि हम इस घटना से सदमे में जरूर हैं, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मजबूती से खड़े हैं।

कनाडा ने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया
नई दिल्ली, 22 जून (वेब वार्ता)। कनाडा क्रिकेट टीम ने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार अमेरिका क्वालीफायर के मेजबान ने बहामास के खिलाफ जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अपना स्थान सुनिश्चित किया, जो मौजूदा अभियान में उनकी लगातार पांचवीं जीत है।

आईसीसी वेबसाइट के अनुसार कलीम सना और शिवम शर्मा ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जिससे कनाडा ने बहामास को सिर्फ 57 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद इस छोटे से लक्ष्य को कनाडा के बल्लेबाजों ने सिर्फ 5.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल लिया गया।

कनाडा के बल्लेबाज दिलप्रीत बाजवा ने 14 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए। पिछले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप में भाग लेने के बाद कनाडा क्वालीफायर में आगे बढ़ने के लिए पसंदीदा टीमों में से एक के रूप में पहुंचा।

निकोलस किर्टन की अगुवाई वाली कनाडाई टीम ने बरमूडा के खिलाफ 110 रनों से बड़ी जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद केमैन आइलैंड्स के खिलाफ 59 रनों से जीत दर्ज की।

फिर अगले मैच में बहामास को 10 विकेट से रौंदा। चौथे मैच में केमैन आइलैंड्स के खिलाफ आरामदायक जीत दर्ज की। अब अपने पांचवें मैच में लगातार जीत दर्ज कर टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

कनाडा अब उन 10 टीमों की सूची में शामिल हो गया है जो 20 टीमों के इस आयोजन के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। इसके साथ ही सह-मेजबान भारत और श्रीलंका भी इसमें शामिल हैं। अन्य क्वालीफाई करने वाली टीमों में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान शामिल हैं।

अब सात टीमें विश्वकप के लिए क्वालीफाई करने से बची हैं। इनमें यूरोप क्वालीफायर से दो (5-11 जुलाई तक), अफ्रीका क्वालीफायर से दो (19 सितंबर - 4 अक्टूबर) और एशिया-ईएपी क्वालीफायर से तीन (1-17 अक्टूबर) टीमें पुरुष टी 20 विश्व कप में शामिल होंगी।

भारत-कनाडा संबंध 'अत्यंत महत्वपूर्ण': प्रधानमंत्री मोदी
कैनानास्की (कनाडा), 18 जून (वेब वार्ता)। भारत और कनाडा ने मंगलवार को एक दूसरे की चिंताओं, संवेदनशीलता, लोगों के बीच मजबूत संबंधों तथा आपसी सम्मान पर आधारित एक रचनात्मक और संतुलित साझीदारी की बहाली की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए द्विपक्षीय संबंधों को फिर से पटरी पर लाने का मार्ग प्रशस्त किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच अल्बर्टा के कैनानास्की में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक में यह महत्वपूर्ण सहमति बनी और नई दिल्ली तथा ओटावा में उच्चायुक्तों की नियुक्ति की घोषणा की गयी।

गौरतलब है कि कनाडा के हाल के आम चुनावों के बाद प्रधानमंत्री कार्नी के पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली व्यक्तिगत बातचीत थी। इस बैठक में दोनों पक्षों को भारत-कनाडा संबंधों की स्थिति और आगे के रास्ते पर स्पष्ट और दूरदर्शी चर्चा करने का अवसर मिला।

विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन के प्रति सम्मान और संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता के आधार पर भारत-कनाडा संबंधों के महत्व की पुष्टि की। उन्होंने चिंताओं और संवेदनशीलता, लोगों के बीच मजबूत संबंधों और बढ़ती आर्थिक पूरकताओं के प्रति आपसी सम्मान पर आधारित एक रचनात्मक और संतुलित साझीदारी को आगे बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

इस संबंध में दोनों पक्ष संबंधों में स्थिरता बहाल करने के लिए कैलिब्रेटेड और रचनात्मक कदम उठाने पर सहमत हुए, जिसकी शुरुआत उच्चायुक्तों की एक-दूसरे की राजधानियों में जल्दी वापसी के निर्णय से हुयी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने आपसी विश्वास को फिर से स्थापित करने और संबंधों को गति देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में वरिष्ठ मंत्रिस्तरीय और कार्य स्तर की बैठकों को फिर से शुरू करने के महत्व को रेखांकित किया।

दोनों नेताओं ने स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी), खाद्य सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, उच्च शिक्षा, गतिशीलता और आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन जैसे क्षेत्रों में भविष्य में सहयोग के अवसरों पर चर्चा की।

उन्होंने एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने में साझा रुचि की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) का मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से प्रारंभिक प्रगति व्यापार समझौते (ईपीटीए) पर रुकी हुयी वार्ताओं को फिर से शुरू करने के महत्व पर भी चर्चा की। वे इस संबंध में आगे अपने संबंधित अधिकारियों को काम सौंपने के लिए सहमत हुए।

दोनों दोनों नेताओं ने जी-7 शिखर सम्मेलन में हुई महत्वपूर्ण प्रगति और जलवायु कार्रवाई, समावेशी विकास और सतत विकास जैसी वैश्विक प्राथमिकताओं पर रचनात्मक रूप से एक साथ काम करने की साझा इच्छा को स्वीकार किया।

उन्होंने दोनों देशों के बीच लोगों के बीच गहरे संबंधों को रेखांकित किया और दोनों देशों के लाभ के लिए इस जीवंत सेतु का लाभ उठाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों नेता संपर्क में रहने के लिए सहमत हुए और जल्द से जल्द एक-दूसरे से मिलने के लिए उत्सुक थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बैठक के साथ ही कनाडा की यात्रा पूरी कर कालगरी हवाई अड्डे से अपनी यात्रा के अंतिम चरण में क्रोएशिया की राजधानी जगरेब के लिए उड़ान भरी।

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी के निमंत्रण के बाद मोदी ने जी7 में हिस्सा लेने की पुष्टि की
नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह इस माह कनाडा में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पहली बार टेलीफोन पर हुई बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी को इस शिखर सम्मेलन के लिए निमंत्रण दिया।

जी-7 शिखर सम्मेलन के संपर्क सत्र में शामिल होने के लिए मोदी को कार्नी से मिला निमंत्रण इस बात का संकेत है कि ओटावा एक खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या के बाद नयी दिल्ली के साथ द्विपक्षीय संबंधों में आए तनाव को दूर करने का इच्छुक है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी और कार्नी ने "भारत और कनाडा के बीच दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे आपसी संबंधों को स्वीकार किया और परस्पर सम्मान और साझा हितों के आधार पर नये जोश के साथ मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।’’

उसने कहा कि मोदी ने कहा कि वह शिखर सम्मेलन में उनकी मुलाकात के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन से एक हफ्ते पहले आए निमंत्रण को स्वीकार करने की शुक्रवार को पुष्टि की। यह शिखर सम्मेलन 15 से 17 जून तक कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में आयोजित किया जाएगा।

ऐसा समझा जाता है कि फोन पर बातचीत की पहल कनाडा की ओर से की गई थी।

मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से फोन पर बात करके खुशी हुई। मैंने उन्हें कनाडा में हाल ही में हुए चुनाव में मिली जीत के लिए बधाई दी और इस महीने कनानास्किस में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया।”

उन्होंने कहा, “लोगों के बीच गहरे संबंधों से जुड़े दो जीवंत लोकतंत्रों के रूप में, भारत और कनाडा आपसी सम्मान और साझा हितों के मार्गदर्शन में नये उत्साह के साथ मिलकर काम करेंगे। शिखर सम्मेलन में हमारी मुलाकात को लेकर उत्सुक हूं।”

कनाडा की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मोदी और कार्नी ने कनाडा और भारत के बीच दीर्घकालिक रिश्तों पर चर्चा की, जिसमें दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे संबंध और महत्वपूर्ण वाणिज्यिक संपर्क शामिल हैं।

बयान में कहा गया है, “महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों नेताओं में कानून प्रवर्तन वार्ता और सुरक्षा चिंताओं पर चर्चा जारी रखने पर सहमति बनी।”

इसमें कहा गया है कि कार्नी ने मोदी को अल्बर्टा के कनानास्किस में आयोजित होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत के लिए आमंत्रित किया।

बयान के अनुसार, “प्रधानमंत्री कार्नी और प्रधानमंत्री मोदी ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई और इस महीने के अंत में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में मुलाकात को लेकर उत्सुकता व्यक्त की।”

मोदी को निमंत्रण में देरी से जी-7 शिखर सम्मेलन में उनकी भागीदारी को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं। प्रधानमंत्री इस समूह के पिछले सभी पांच शिखर सम्मेलनों में शिरकत कर चुके हैं।

कार्नी के पूर्ववर्ती जस्टिन ट्रूडो की सरकार के दौरान भारत और कनाडा के बीच 2023 में कई मुद्दों को लेकर संबंधों में खटास आ गई थी, जिनमें देश में खालिस्तानी अलगाववादियों की गतिविधियां भी शामिल थीं।

ट्रूडो ने खालिस्तानी कट्टरपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया था।

भारत ने पिछले साल अक्टूबर में ओटावा से अपने उच्चायुक्त और पांच अन्य राजनयिकों को वापस बुला लिया था, जब कनाडा ने उन्हें निज्जर मामले से जोड़ने का प्रयास किया था। भारत ने कनाडा के छह राजनयिकों को भी निष्कासित कर दिया था।

हालांकि, इस साल अप्रैल में संसदीय चुनाव में लिबरल पार्टी के नेता कार्नी की जीत के बाद दोनों देशों के संबंधों के फिर से सुधार होने की उम्मीद जगी।

पिछले कुछ महीनों में भारत और कनाडा के सुरक्षा अधिकारियों के बीच फिर से संपर्क शुरू हुआ है तथा दोनों पक्ष एक-दूसरे के यहां नये उच्चायुक्तों की नियुक्ति की संभावना पर विचार कर रहे हैं।

भारत ने ट्रूडो सरकार पर कनाडा की धरती से खालिस्तानी समर्थक तत्वों को गतिविधियां चलाने की अनुमति देने का आरोप लगाया था।

जी-7 सबसे अमीर सात देशों का एक समूह है। जी7 समूह में कनाडा के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जर्मनी और जापान शामिल हैं।

मौजूदा समय में जी-7 की अध्यक्षता कनाडा के पास है। वह समूह के अध्यक्ष के रूप में शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।